City Media - Page 1212 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1212

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विवेकानंद वार्ड एवं अनुकूलदेव वार्ड में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के विवेकानन्द वार्ड क्रमांक 30 में सामुदायिक भवन लागत 5.88 लाख रुपए एवं अनुकूलदेव वार्ड क्रमांक 31 में सामुदायिक भवन लागत 5.88 लाख रुपए का लोकार्पण किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप विकास के नये आयाम स्थापित किए जा रहे हैं गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज शहर के दो वार्डों में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है इन भवनों के लोकार्पण हो जाने से इन दोनों वार्डों के निवासियों को सामाजिक कार्यों के लिए भवन उपलब्ध हो जाएगी जिससे की वार्ड में होने वाले सुख दुख के कार्यों के साथ साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों भी संचालित हो सकेगा हमारा प्रयास है की हर वार्ड में इस तरह का सामूदायिक भवन का निर्माण हो सके

इस अवसर पर उपस्थित नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने कहा की हमारे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर शहर में विकास की नयी बयार बह रही है उनके प्रयासों से आज जगदलपुर में सड़क पुल पुलिया नाली नल-जल एवं सामुदायिक भवन का लगातार निर्माण हो रहा है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू एम आई सी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, पार्षद पंचराज सिंह, सुशीला बघेल,सूर्या पाणी,सुभम यदु, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन अनवर खान, महामंत्री हेमु उपाध्याय महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री महापात्र,श्री सिन्हा,श्री बलराम समेत नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ए के दत्ता समेत नगर निगम के अभियंता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया तीसरा दीक्षांत समारोह

0

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 95 विद्यार्थियों को प्रदान किया स्वर्ण पदक

28509 विद्यार्थियों को दी गई स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि

बस्तर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए की जाएगी ठोस पहल: राज्यपाल उइके

जगदलपुर 05 मार्च 2022 – शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आज तीसरा दीक्षांत समारोह राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति अनुसुईया उइके की उपस्थिति में गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उइके ने 95 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 में उत्तीर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर के 28509 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने कहा कि यहां पदक प्राप्त करने वालों में लगभग 75 फीसदी बालिकाएं हैं, जो इस बात का सूचक है कि स्त्रियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ये अपनी दक्षता, क्षमता और प्रतिबद्धता से नए भारत की गाथा लिखने को तैयार हैं।

उइके ने कहा कि प्रकृति की सुरम्य गोद में बसे बस्तर के विद्यार्थी कोरोना जैसी कठिन परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे और अपने अथक परिश्रम एवं साधना से लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं को उपाधि तक सीमित नहीं रखने और ज्ञान की अनंत गहराइयों तक पहुंचने के लिए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

उइके ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य इस अंचल में स्थापित इस विश्वविद्यालय ने दूर दराज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान किया। उन्होंने शिक्षा का प्रसार दुर दराज तक करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस अंचल में लगभग 69 फीसदी आदिवासी युवाओं के उच्च शिक्षा के सपने को साकार करने के लिए बस्तर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बस्तर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही।

राज्यपाल ने यहां के युवा विद्यार्थियों से कहा कि वे यहां की भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों को बेहतर ढंग से जानने के साथ ही गहराई तक जुड़े हुए हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे बस्तर से बाहर जाने पर यहां के आदिवासियों की सहज सरल व्यवहार, सुरम्य वातावरण तथा प्रकृति द्वारा इस अंचल को दिए गए सौन्दर्य के उपहार के संबंध में जरुर बताएं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए समाज को कुछ लौटाने का सुअवसर आ गया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपने दायित्वों का निवर्हन करने और देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनने की अपील की।

मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. अरुण कुमार सिन्हा ने शिक्षा को निरंतर प्रवाहित होने वाली धारा बताया। उन्होंने औपचारिक शिक्षा के साथ ही अनौपचारिक शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

कुलपति डाॅ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इस अवसर पर शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में हो रहे विकास के संबंध मंे जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद फुलोदेवी नेताम, दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित विश्वविद्यालय के व्याख्यातागण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

बोरपदर का प्रभारी प्राचार्य गबन के आरोप में सस्पेंड

0

जगदलपुर। बकावंड ब्लाक के बोरपदर में कई प्रकार की गड़बड़ियों के मामले में तत्कालीन प्राचार्य एवं व्याख्याता संजय देवांगन को निलंबित कर दिया गया है, अब वह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न रहेंगे। वर्तमान में देवांगन खेल विभाग में पदस्थ थे इनके खिलाफ कई अनियमितताएं सामने आई थी जिसके परिपेक्ष में यह आदेश संचालनालय रायपुर द्वारा 21 फरवरी को जारी किया गया है और यहां पत्र 28 फरवरी को संयुक्त संचालक कार्यालय में पहुंचा है।

शिक्षा विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर, जगदलपुर छ.ग. के पत्र दिनांक 03.01. 2022 द्वारा संजय देवांगन, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. वोरपदर (मूल पद व्याख्याता एल.बी.) वर्तमान में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला बस्तर के विरुद्ध गवन एवं वित्तीय अनियमितता की गंभीर शिकायत प्राप्त होने एवं जांच में शिकायत की पुष्टी होने के कारण संजय देवांगन को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 के अनुक्रम में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। व्याख्याता संजय देवांगन, का मुख्यालय निलंबन अवधि में जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

प्रश्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रति वर्ष लगभग 2.2 टन कागज की बचत होने के साथ 58 वृक्ष कटने से बचेंगे-डा. चरणदास महंत

0

वृक्ष के साथ, बिजली, पानी, ईधन, श्रम व समय की भी होगी बचत

रायपुर, 05 मार्च । छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र के लिए ऑनलाईन प्रश्र लगाने व ऑनलाइन उत्तर देने की प्रक्रिया (सुविधा) शुरू की गई है। इस प्रक्रिया को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि ऑनलाईन प्रश्र-उत्तर की प्रक्रिया से प्रतिवर्ष न केवल लगभग 2.2 टन कागज की बचत होगी, बल्कि प्रति वर्ष 58 पेड़ कटने से भी बचेंगे। साथ ही बिजली, पानी, श्रम, ईधन व समय की भी बचत होगी।

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने बताया कि विधानसभा सचिवालय ने प्रश्रों की सूचनाएं ऑनलाईन लेने, उनके उत्तर भी ऑनलाइन ही प्राप्त करने तथा प्रश्रोत्तरी मुद्रण के लिए मुद्रणालय भेजने की व्यवस्था भी ऑनलाइन करने से पेपर की बचत होगी। साथ ही विधायक या उनके निज सहायक प्रश्र लगाने के लिए विधानसभा आना पड़ता था पर ऑनलाईन प्रक्रिया से उनका समय के साथ-साथ श्रम एवं ईधन भी बचेगा। इसके साथ ही उत्तर जमा करने के लिए शासन से अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा आते थे इससे उनका समय और ईधन की भी बचत होगी।

डा. महंत ने बताया कि इस संबंध में हमने आईआईटी खडग़पुर से भी अध्ययन करवाया है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से कितने पेपर, पर्यावरण, वृक्ष, ऊर्जा, ईधन आदि की बचत होगी। उनकी प्रायमरी रिपोर्ट के आधार पर प्रश्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रति वर्ष न केवल 04 लाख 50 हजार पेपर यानी 2.2 टन कागज की प्रति वर्ष बचत होगी, बल्कि लगभग 58 वृक्ष भी प्रतिवर्ष कटने से बचेंगे। साथ ही लगभग 73 घरेलू रेफ्रीजरेटर में जितनी बिजली की खपत प्रति वर्ष होती है उसकी भी बचत होगी। लगभग 01 लाख लीटर पानी की भी प्रति वर्ष बचत होगी। इसके अतिरिक्त 18 चक्का युक्त लगभग 06 वाहनों के चलने से प्रति वर्ष जो सल्फर डाई ऑसाईड एवं एसिड का उत्सर्जन होता है और उससे जो पर्यावरण प्रदूषित होता है, उससे प्रदूषण में कमी होगी।

डिजिटल सदस्यता अभियान में जगदलपुर नारायणपुर जैसे क्षेत्र से भी पिछड़ा, डिजिटल सदस्यता अभियान दंतेवाड़ा विधानसभा टॉप में

0

प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभा के आंकड़े नहीं हुए सार्वजनिक

जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया गया है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है जबकि दंतेवाड़ा विधानसभा प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसके लिए संगठन और सत्ता से जुड़े लोगों में तालमेल का अभाव देखा जा हैं। विगत दिनों नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों को लेकर भी समाचार प्रकाशित किया गया था कि सदस्यता अभियान में रुचि नहीं ले रहें हैं जिसके बाद जगदलपुर शहर अध्यक्ष ने फटकार लगाई किंतु विधायक इससे दूरी बनाए हुएं हैं जिसके कारण इस वजह से भी जगदलपुर पिछड़ा हुआ है।

पीसीसी कंट्रोल रूम के प्रभारी नरेश गड़पाल ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उसके अनुसार कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप अभियान में बस्तर लोकसभा के अधीनस्थ दिनांक 3 मार्च तक विधानसभावार बनाये गए सदस्यों की जानकारी जगदलपुर 133, बस्तर 305 सदस्य,चित्रकोट 106 सदस्य,सुकमा 436 सदस्य, नारायणपुर 264 सदस्य,दंतेवाड़ा 2224 सदस्य व बीजापुर 380 सदस्य बनाए गए हैं जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के विधानसभा का आंकड़ा ही सार्वजनिक नहीं किया गया है।* 31मार्च संगठन ने मियाद तय की है और संगठन उसमें जुड़ा हुआ है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि जगदलपुर बहुत ही पिछड़ा रहेगा। इसका सबसे बड़ा कारण विधायक विधानसभा सत्र की ओर चले जाएंगे तथा वार्ड वार अभी तक इनरोलर नहीं बनाए जाने के कारण भी इस प्रकार की स्थिति हुई है। कुछ चुनिंदा लोगों को ही इन रोलर बनाने के कारण यह काम पिछड़ रहा है जिसके लिए संगठन को वृहद स्तर पर जुटने की जरूरत है।

इस्लाम के महान सूफी संत गौसे आजम के वंशज सैयद हाशिमुद्दीन अल गिलानी जी इराक से जगदलपुर बस्तर आगमन

0

आप ईराक के पहले प्रधानमंत्री अब्द अल रहमान अल गिलानी के पर पोते है

19 मार्च 2022 शनिवार को इराक से महान सूफी संत हज़रत अब्दुल कादिर जीलानी “गौसे आजम” जिनका मजार शरीफ बगदाद शरीफ इराक में है, उनके वंशज सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल बगदादी का जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, आप 12:10 में जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात आप स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद रात में स्थानीय जमाल मिल ग्राउंड में एक बहुत बड़ा आयोजन होगा, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग आ रहे हैं, जिनके रुकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था आम मुस्लिम जमात जगदलपुर की तरफ से किया जा रहा है।

आप सूफी संत गौसे आजम की 19वीं पीढ़ी हैं ज्ञात हो गौसे आजम को “मानवता और भाईचारे के पैगाम के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, भूखों को खाना खिलाना और बेसहारों की मदद करना जैसी शिक्षा आपकी मुख्य सीखो में से एक है, आज भी पूरे दुनिया में मुस्लिम समाज ग्यारहवीं के नाम से उनके नाम पर लंगर खिलाता है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हर वर्ग हर समाज के लोगों से मोहब्बत करना” इसी पैगाम को लेकर उनके वंशज बस्तर की भूमि पर आ रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

बजट सत्र के लिए लगे 1682 प्रश्र, मुख्यमंत्री 9 को करेंगे वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश

0

सत्र के पहले दिन राज्यपाल का होगा अभिभाषण

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

रायपुर, 05 मार्च । छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा का तेरहवां सत्र 07 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। इस सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्र लगाए गए है। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगा, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय का मुख्य बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने बताया कि बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आहुत किया गया। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण इस बार बजट सत्र की बैठकों में कमी की गई है। डा. महंत ने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस अभिभाषण का सीधा प्रसारण पूर्वानुसार दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा 8 मार्च को होगी।

डा. महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक का उपस्थान दोपहर 12.30 बजे करेंगे। आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा 10 मार्च को होगी तथा विभागवार अनुदान की मांगों पर चर्चा 11 मार्च से 12 मार्च तक होगी, तत्संबंधी विनियोग विधेयक का पुर:स्थापन 23 मार्च को तथा उस पर विचार एवं पारण 24 मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थान 7 मार्च को होगा एवं अनुपूरक अनुमान पर चर्चा, पारण एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक पुर:स्थापन 8 मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि सत्र में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य रमेश वल्र्यानी, अविभाजित मप्र एवं छग के पूर्व सदस्य मदन सिंह डहरिया तथा भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्र लगाए गए है, जिनमें 854 तारांकित एवं 828 अतारांकित प्रश्र है।इसी प्रकार 114 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं , 10 स्थगन प्रस्ताव की सूचनायें, 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 04 सूचनायें, अशासकीय संकल्प की 07 सूचनायें, शून्यकाल की 16 सूचनायें एवं याचिका की 45 सूचनायें प्राप्त हुई है।

बस्तर की विकास कार्यों में लगातार हो रही है समृद्धि का विकास हर ग्राम पंचायतों में बड़ी सौगात

0

इन दिनों बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का कार्यक्रम लगातार जारी है और विभिन्न ग्राम पंचायतों को मिल रहा है बड़ी सौगात |

बस्तर विधायक ने कहा कि वनाधिकारी पट्टा वितरण के दौरान अब गरीब निसहाय लोगों के लिए बहुमूल्य साबित हो रही है यह योजना को हमने जब यूपीय सरकार थी तब यह लागू किया गया था लेकिन अभी केंद्र में बैठी सरकार इस योजना को लागू कराना छोड़कर दबाने की कोशिस कर रही है लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हमनें जमीनी स्तर से लेकर हर मुद्दे के साथ सभी से मिलकर उनकी आवश्यक अनुरूप निर्णय लेकर ही हर कार्य को पूरा करते आ रहे है लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार पंद्रह वर्ष शासन चलाया है अगर यह कार्य शुरू से यह किया जाता तो हमारे आदिवासी भाई बहन को जमीनी से बेदखल नहीं होना पड़ता लेकिन हमारी सरकार आने के पश्चात हमनें सभी वर्गों को लेकर चला है और हमारी पार्टी जमीनी स्तर की पार्टी है किसी से भेदभाव नहीं है हर वर्गो को साथ लेकर चलती है |

बस्तर विधायक ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ,उचित मूल्य पर धान लेना, राजीव युवा मितान से युवाओं को जोडकर सालाना एक लाख रुपये दे रही हैं हमारी सरकार सड़क बिजली मूलभूत सुविधाओं से हमनें किसी भी तरह को लोगों को इन योजनाओं से वंचित नहीं रखा है |

2021-22 की अभी कुछ दिनों बाद विधानसभा सत्र शुरू होने वाली है इसी तारतमय को देखते हुए टाइम कमी होने की वजह से सभी ग्राम पंचायतों की भूमिपूजन एक ही स्थान पर रखा जा रहा है आप लोगों से आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में सभी जगह पहुंचकर विकास कार्यों की रूपरेखा और तेज किया जाएगा |

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जानकीराम सेठिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराम बिसाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखदेई बघेल, जिला पंचायत सदस्य खीरमनी सेठिया सेठिया , सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश्वरी पाण्डेय जानकी राम भारती ,आयतु राम भारती ,, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु निषाद रामया राम मौर्य , मोना पाढ़ी नारायण बघेल ,नित्या चंद्रकर,जितेंद्र तिवारी राजेश कुमार कश्यप,डमरू नागेश,भवरलाल,मधु,जनपद पंचायत सीईओ रवि साव सहित सरपंच सचिव ग्रामीण उपस्थित थे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया

0

तृतीय दीक्षांत समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में कुलसचिव द्वारा स्वागत करते हुए बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का |

बस्तर विधायक जी का पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया |

बस्तर सांसद बस्तर विधायक एवं बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पहुंचे बस्तर ब्लॉक के मुंडापाल में नवनिर्माण पंचायत भवन का किया शुभारंभ

0

सांसद दीपक बैज ने कहा बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल को फिर से विधायक बनाना है

बस्तर विधायक ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि आज हमनें भवन एवं सी.सी.रोड का लोकार्पण किया है हम लगातार प्रयास कर रहे है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियो से निजात दिलाने की काम कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत हम लगातार लोगों की व्यवस्था के अनुरूप आज हमनें घर घर तक पहुचाने की काम कर रहे है राजीव गांधी मितान के तहत सभी लोगों को जोड़ने की काम कर रही है और इस योजना में युवती भी जुड़कर अपना हिस्सा ले सकते है प्रत्येक समूह को सालाना एक एक लाख रुपये दिया जाएगा इस योजना अंतर्गत अगर पानी की कमी है तो तुरंत एक गाड़ी भेजकर हम इस समस्या को तुरंत निराकरण कर देंगे |

बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने कहा सभी युवाओं को प्रसन्न किया मेरा सौभाग्य है की मैं भूमिपूजन में भी रहा आज शुभारंभ में भी उपस्थित हूं इतने बड़े बस्तर लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से नहीं पहुंच पाता है लेकिन आज मुंडापाल में उपस्थित होकर अच्छा लग रहा है मुख्यमंत्री जी के माध्यम से हमने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को NH से जोड़ने की प्रयास कर रहे है और मेरी उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान बहुत से चिंजो पर उल्लेख किया लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ विकास की माध्यम में बहुत आगे है छत्तीसगढ़ छोटे प्रदेश होने की वजह से भी कई गुना बेहतर है हमने कोरोना जैसे मामलों में भी हमने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को राहत दी है हमारे जनप्रतिनिधियों भी जमीनी स्तर से काम कर रही है इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर उन्हा के लोगों से रूबरू हो रहे है |

बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने जैसे अपनी सरकार बनाई तुरंत एक घंटे के अंदर सभी किसान भाइयों का कर्जा माफ किया देश मे पहली ऐसा राज्य है जो कि पच्चीस सौ रुपये में धान खरीदी कर लोगों को राहत दी है |

सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत भाटपाल में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उप स्वास्थ्य केंद्र के जीणोद्धार कार्य हेतु 1.50 लाख का भूमिपूजन किया |

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, फूलसिंह मौर्य, राजमनी,आशीष मिश्रा, शोभा मार्कण्डेय, अनुराग महतो, जार्ज,रामसिंह परिहार,बंगालू कश्यप, बुधु कश्यप पुजारी, हेमराज बघेल, सोनारू, डमरू, प्रताप यादव,जगन्नाथ कश्यप,समदु, गोबर कश्यप,मिनेश साहू, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सालिक, तुलसी राम,चंपा ठाकुर,भागिरती नाग, सुरेश कश्यप,पाकलु निषाद, गामिनी कुरे,शक्ति बघेल,नारायण कश्यप, राम्या राम,CEO राठौर, सचिव, पंच, ग्रामीणजन,व समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS