City Media - Page 126 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 126

विश्वकर्मा समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया गया सम्मान

0

दिनांक 17/6/25/ दिन मंगलवार को डौडी ब्लाक के दल्ली राजहरा परिक्षेत्र में विश्वकर्मा भवन में संध्या कालिन बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरन लाल साहू जी रहे, साथ में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे जी एवं साथ में नगर पालिका परिषद से एवं भाजपा मंडल से भुपेंद्र श्रीवास जी,  सुरेन्द्र बेहरा जी, महेन्द्र सिंग जी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के साथ साथ ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विश्वकर्मा मंदिर का जिर्णोधार के लिए एवं  विश्वकर्मा भवन का विस्तारीकरण,नल कनेक्शन, शौचालय, बाउंड्री वॉल के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

इस कार्यक्रम में डौडी ब्लाक के अध्यक्ष एवं दल्ली परिक्षेत्र सचिव राजकुमार विश्वकर्मा, दल्ली परिक्षेत्रिय अध्यक्ष बिसौहा राम विश्वकर्मा जी, उपाध्यक्ष  विश्वकर्मा जी, कोषाध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा जी,सह सचिव हेम लाल जी, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती जानकी बाई, श्रीमती शारदा बाई , एवं सभी महिला सदस्य शामिल रहे, एवं समाज सेवक हरिश कुमार विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य से श्री लतखोर विश्वकर्मा,श्री राधे श्याम विश्वकर्मा, श्री जिधन विश्वकर्मा,धनेश , रंजीत,महेश,निरंजन,कुमान, रमेश,रुपसिग, एवं समाज के सभी सदस्य शामिल रहे।

मुख्यमंत्री के विभाग में ही अवैध वसूली; बालोद जिले के फील्ड ऑफिसर भूपेंद्र देशमुख पर लगा उगाही का आरोप

0
  • शराब दुकानों के सेल्समैन से उगाही का आरोप
  • गुरुर के सेल्समैन ने जिला आबकारी अधिकारी से की शिकायत 

बालोद जो आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के पास है, उसी विभाग में शराब दुकानों के सेल्समैन से हर माह अवैध उगाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।ऐसे में सेल्समैन शराब में मिलावट का काम तो करेंगे ही। ऎसी ही एक शिकायत गुरुर की शराब दुकान से सामने आई है, जहां के सेल्समैन ने मामले को जिला प्रबंधक तक पहुंचा दिया है। उगाही के आरोप कंपनी के प्रदीप सिंह और फील्ड ऑफिसर पर लगे हैं।

बालोद जिले का अबकारी विभाग हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। बहुत पहले से ही शराब दुकानों के सेल्समैन से हर माह अवैध वसूली करने का आरोप लग रहा है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। आबकारी विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास है। कंपनी के कुछ कर्मचारी मुख्यमंत्री की छवि खराब करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। ऊपर से विभाग के अधिकारी भी मौन साधे बैठे हैं। पिछले कुछ दिनों से कंपनी के प्रदीप सिंह और बालोद जिले के फील्ड आफिसर द्वारा कर्मचारियों से अवैध वसूली करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन कोई कार्रवाई क्यो नही की जा रही है यह संदेश का विषय है। बालोद जिले के गुरुर देशी कम्पोजिट शराब दुकान के सेल्समैन रोहित सिन्हा ने लिखत में बालोद जिला आबकारी अधिकारी के पास शिकायत की है। शिकायत में रोहित ने कहा है कि शराब दुकान में भूपेंद्र देशमुख आया और कहने लगा कि तुम्हें अपनी नौकरी बचानी है और आगे नौकरी करनी है तो मुझे एक लाख रुपए दे नही तो तुम्हें नौकरी से निकल दिया जाएगा। ऐसी करतूत बालोद जिले में चल रही है और विष्णुदेव सरकार का नाम खराब हो रहा है। अब देखना यह है कि रोहित सिन्हा की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है?

सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था छुपाने सरकार मीडिया को कर रही है बैन: दीपक बैज

0
  • अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश को प्रतिबंधित करने का विरोध 

जगदलपुर सरकारी अस्पतालों में मीडिया को प्रतिबंधित करने की खबरों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल हो चुकी है। साय सरकार ने अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के बजाय सभी बड़े अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया कर्मी अस्पताल में भर्ती मरीजों की फोटो नहीं खीच पाएंगे। अव्यवस्था का जायजा नहीं ले पाएंगे, यह तानाशाही है। भाजपा सरकार मरीजों को इलाज दे पाने में असफल साबित हो रही है। अंबेडकर अस्पताल रायपुर अव्यवस्थाओं का केंद्र बन चुका है। अस्पताल में मरीजों को इलाज के नाम पर परेशान किया जाता है। करोड़ों की मशीनें बंद पड़ी हैं, मरीजों को छोटे-छोटे टेस्ट के लिए भटकना पड़ता है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात हैं।

दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में दवाएं, डॉक्टरों और जांच के लिए दुर्व्यवस्था सुधारने के बजाय अस्पताल की अव्यवस्था की खबरों को दबाना चाहती है भाजपा सरकार। इस सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता जरा भी नहीं है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अवैध शराब का केंद्र बन चुका है। पान ठेलों, किराना दुकानों में शराब बिक रही है। साय सरकार गली, मोहल्लों में शराब बिकवा रही, अवैध होलोग्राम लगाकर प्रदेश भर के शराब दुकानों में शराब बेची जा रही। विपक्ष में रहकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले भाजपा नेता शराब की काली कमाई में लगे हैं। दीपक बैज ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताएं कि शराबबंदी कब होगी? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार द्वारा लगातार शराबखोरी को संरक्षण देने वाले निर्णयों से प्रमाणित है कि भाजपा का शराबबंदी के लिए प्रदर्शन केवल राजनैतिक पाखंड था। साय सरकार का शराब प्रेम मनपसंद ऐप और 67 नई शराब दुकानें खोलने के निर्णय से स्पष्ट है। भाजपा नेताओं का फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर है और इसके लिए प्रदेश की नशे में डुबोने का षडयंत्र रचा जा रहा है।

बस्तर में आदिवासी असुरक्षित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार दावा करती है कि उसने बस्तर में नक्सलवाद पर नियंत्रण कर लिया है लेकिन बस्तर में आदिवासी आज भी असुरक्षित है। बीजापुर में नक्सलियों ने 3 आदिवासियों की हत्या कर दी। कुछ लोगों को अगवा भी किए जाने की खबर है। सरकार बस्तर के आदिवासियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। बस्तर में एकबार फिर से आम आदिवासी नक्सली और सुरक्षाबलों के पाटों के बीच पीसा जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि रायगढ़ में बंदूक दिखाकर जमीन कब्जा, राजनांदगांव सहित प्रदेश में रेत माफिया का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।सत्तारूढ़ दल के नेता खनन माफिया को संरक्षण दे रहे हैं।

युक्तिकरन के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने किया बीईओ कार्यालय का घेराव

0
  •  बकावंड व करपावंड ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन 
  • बंद हो जाएंगे बकावंड ब्लॉक के 55 स्कूल

बकावंड युक्तियुक्तकरण को शिक्षा विरोधीएवं रोजगार विरोधी कदम बताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड करपावंड द्वारा यहां आज बीईओ कार्यालय का घेराव किया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार जिले में 373 स्कूल बंद कर रही है। यह शिक्षा व्यवस्था पर कुठारघात है। प्रदेश में 10463 स्कूल एवं बस्तर संभाग में 1163 और बकावंड ब्लॉक में 55 स्कूल बंद करने की तैयारी है। बकावंड और करपावंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान, 57 हजार शिक्षकों के पद भरने का वादा कर सत्ता में आई थी। युक्तियुक्तकरण की रोजगार विरोधी नीति से शिक्षकों के 45 हजार पद समाप्त हो जाएंगे।

भाजपा सरकार डबल इंजन सरकार का सपना दिखा कर और बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा कर और स्थानीय भर्ती को चुनावी शिगूफा बनाकर सरकार मे आई और अब युक्तियुक्तकरण के नाम से रोजगार समाप्त करने का घिनौनी खेल खेलने लगी है। इससे स्कूलों में भृत्य, हजारों रसोइया, स्वीपर, मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं के सामने जीवन यापन का संकट पैदा हो जाएगा। युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता कमी आएगी। शिक्षकों को इधर उधर करके परेशान करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। जहां अच्छे शिक्षक हैं वहां के बच्चे भी अपने अच्छे शिक्षक से दूर होंगे और पढ़ाई से वंचित हो जाएंगे। इस दौरान ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बस्तर जिले के 377 गांव होंगे लाभान्वित: बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  •  आदिवासी अंचल के गांवों को अभियान से मिलेगा विकास का नया आयाम 

जगदलपुर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउनहॉल, जगदलपुर में आज आयोजित भगवान बिरसा मुंडा आदि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जनजागरूकता शिविर में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर जिले के 377 जनजातीय बहुल गांवों को इस अभियान से समग्र विकास की दिशा में लाभान्वित किया जाएगा।

सांसद कश्यप ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के आर्थिक उत्थान, आधारभूत ढांचे के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण, महिला और युवा सशक्तिकरण, सतत कृषि और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिविरों में सक्रिय उपस्थिति देकर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। श्री कश्यप ने कहा- हम सबको मिलकर आदिवासी अंचलों के सतत विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करना है ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में कलस्टर स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर 25 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह पहल आदिवासी अंचलों को समावेशी और सतत विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी ,कलेक्टर हरीश एस, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम, जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, नरसिंग राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रेत माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा

0
  •  चाकूबाजी में घायल युवक से मिलने पहुंचे दीपक बैज

धमतरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश में सक्रिय रेत माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।उन्होंने आज धमतरी जिले का दौरा किया। दीपक बैज धमतरी के लीलर रेतघाट में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक ललित ध्रुव से अस्पताल में जाकर मुलाकात की।

मुखबिरी के शक में रेत माफिया और उसके लोगों द्वारा अपने ही क्रेन ऑपरेटर ललित ध्रुव पर हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज लगातार प्रदेश में दौरा कर रेत माफिया के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और उनके बहाने सरकार पर वे जमकर हमले भी कर रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने घायल आदिवासी युवक ललित ध्रुव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उसे भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उसके और उसके परिवार के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब को पक्की छत उपलब्ध कराने का दम भरते नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में गरीबों को बेघरबार किया जा रहा है, गरीबों पर रेत माफिया जुल्म कर रहे हैं।दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। रेत माफिया कहीं गोली चला रहे हैं, कहीं पत्रकारों को पीट रहे हैं, कहीं विरोध करने वाले को खंभे से बांधकर मारपीट कर रहे हैं, तो कहीं पुलिस जवान की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर देते हैं। धमतरी में रेत माफियाने चाकूबाजी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया, लेकिन आरोपी बड़े ही रहस्यमय ढंग से आरोपी थाना से फरार हो गया। रेत माफिया बेलगाम हो चुका है, सरकार का कोई अंकुश नहीं है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजनांदगांव भी गए थे, जहां भाजपा से जुड़े रेत माफिया के लोगों ने राजनांदगांव नगर निगम के ग्रामीण वार्ड मोहड़ के ग्रामीणों पर शिवनाथ नदी के मोहरा घाट पर फायरिंग और मारपीट की थी। मोहड़ में श्री बैज ने वार्ड वासियों और घायलों से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री धनेश पटिला और राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा भी थे। चर्चा है कि दीपक बैज जल्द ही बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव और तारापुर भी पहुंचेंगे, जहां ओड़िशा के रेत माफिया आतंक मचाए हुए हैं।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता बेटी आरवी अवस्थी को किया सम्मानित

0

जगदलपुर बस्तर की होनहार बेटी आरवी अवस्थी, जिनकी उम्र मात्र 10 वर्ष है, ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आरवी अवस्थी को पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आरवी जैसी प्रतिभाएं बस्तर के भविष्य की नई दिशा तय कर रही हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सांसद महेश कश्यप ने आरवी अवस्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कोच, अभिभावकों एवं समस्त खेल समुदाय को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल आरवी अवस्थी के अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह बस्तर अंचल की प्रतिभा और क्षमता का भी प्रमाण है।

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ छिंदगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

0
  •  बीईओ को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

सुकमा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिंदगढ़ द्वारा विकासखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोसाराम पदामी के नेतृत्व में किए गए घेराव प्रदर्शन कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूलों को एकतरफा बंद किया जा रहा है। इससे लगभग 45 हजार शिक्षकों के नियमित पद समाप्त हो जाएंगे। साथ ही नए सेटअप के नाम पर शिक्षक-छात्र अनुपात को बढ़ाकर प्राथमिक स्तर पर 30 और माध्यमिक स्तर पर 35 छात्र प्रति शिक्षक कर दिया गया है। यह निर्णय शिक्षा और रोजगार दोनों के लिए घातक है। इससे दूरस्थ वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों जैसे बस्तर, सरगुजा, जशपुर इत्यादि में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा रही है। महज एक शिक्षक से 18 कक्षाओं और 60 विद्यार्थियों को पढ़ाना असंभव हो रहा है। हजारों रसोइया, स्वीपर और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं के रोजगार पर भी संकट आ गया है। बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बाधित होगी और ड्रॉपआउट दर बढ़ेगी। सरकार द्वारा न तो इस निर्णय से पहले शिक्षकों से चर्चा की गई, न पालक संघों या छात्र संगठनों से सुझाव लिए गए, इस निर्णय से न केवल शिक्षा स्तर गिर जाएगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खत्म हो जाएंगे।ज्ञापन में छिंदगढ़ विकासखंड में जितने स्कूल मर्ज किए गए हैं, उन्हे तत्काल स्थगित करने, 10 हजार 463 स्कूलों को बंद करने का आदेश तत्काल वापस लेने, जिन स्कूलों में छात्र संख्या कम है, वहां भी न्यूनतम दो शिक्षक अनिवार्य रूप से नियुक्त करने, 45 हजार रिक्त शिक्षकीय पदों को समाप्त करने के स्थान पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने, शिक्षा व्यवस्था को बचाने हेतु स्थानीय स्तर पर समन्वय बैठकों की शुरुआत करने, प्राथमिक स्तर पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने और इसमें लोकल स्तर पर 10वीं 12वीं पढ़े युवाओं को अवसर देने की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोसाराम पदामी, जिला पंचायत सदस्य संजना नेगी, राजूराम नाग, नाजिम खान, धनसाय नेगी, लखमा नाग, महादेव मुचाकी, सोमा बघेल, भरत बघेल, समल पोयाम ,कुर्ती कश्यप, मांगडू मरकाम, सुकड़ा कुंजाम, सलमान खान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में मीडिया को बंधक बनाना चाहती है विष्णु देव साय सरकार: जावेद खान

0
  •  मीडिया के खिलाफ अघोषित आपातकाल

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है और साय सरकार से पूछा है कि क्यों ऐसी जरूरत आन पड़ी कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ छत्तीसगढ़ की मीडिया पर अस्पतालों की अव्यवस्थाओं को जगजाहिर करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है? क्यों मीडिया को दबाने और बंधक बनाने ऐसा तुगलकी फरमान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी किया गया है? इस आदेश से वार्डों के निरीक्षण से लेकर मरीज और परिजनों से मीडिया संवाद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जावेद खान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे रेत माफिया, खनन माफिया ,शराब माफिया, कर्ज माफिया और भू-माफिया सक्रिय हो उठे हैं और उन्हें सरकार का संरक्षण भी मिल रहा है। अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में मानव अंग तस्करी करने वाले माफिया भी सक्रिय हो गए हैं जिन्हें संरक्षण देने राज्य सरकार ने अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश को वर्जित कर दिया है। ऐसा कौन सा पाप विष्णु देव साय सरकार छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में कर रही है या करने वाली है जिसके जनता के बीच आने का डर साय सरकार को अभी से सताने लगा है। जिसे रोकने मीडिया पर प्रतिबंध सरकार को लगाना पड़ गया है। जावेद ने कहा यह शंका इसलिए भी पैदा हो रही है क्योंकि अभी कुछ दिन पूर्व ही राजधानी के मेकाहारा में पत्रकारों और माफियाओं के बीच झड़प हुई थी आखिर अस्पतालों में गुंडों के जरिए तो नहीं मानव अंग तस्करी फल-फूल रही है? जावेद ने कहा भाजपा ने चुनाव पूर्व मीडिया की आजादी का वादा था, अब कवरेज पर पाबंदी लगाई जा रही है। अस्पताल में पत्रकार अब पीआरओ से अनुमति लेकर ही रिपोर्टिंग करेंगे और जो पीआओ जारी करेगा वही छापेंगे और जो प्रबंधन दिखाना चाहेगा वही दिखाएंगे। आखिर यह कैसा तुगलकी फरमान है, सरकार को यह तानाशाही आदेश तुरंत वापस लेना चाहिए।अस्पतालों की अव्यवस्थाओं को सुधारने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है विष्णु सरकार इसलिए अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश पर ही विराम लगाया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ की निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने की साजिश है। छत्तीसगढ़ के निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारों से यह सरकार खौफजदा है। जावेद ने कहा मीडिया के लिए विभागों में लक्ष्मण रेखा खींची जा रही है जो कि मीडिया पर अघोषित आपातकाल लगाने के बराबर है। जावेद ने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार तत्काल इस तानाशाही आदेश को वापस ले और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दे।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश चन्द्र सिन्हा ने जिला न्यायालय भवन परिसर बालोद में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष का किया वर्चुअली शुभारंभ

0
  • डिजिटाइजेशन को बताया वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता

बालोद, 18 जून 2025 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश चन्द्र सिन्हा ने आज जिला न्यायालय भवन परिसर बालोद में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष का वर्चुअली शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के डिजिटाइजेशन कमेटी के चेयरमेन जस्टिस श्री नरेन्द्र कुमार व्यास भी डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद सहित न्यायिक जिला राजनांदगांव, कबीरधाम एवं मुंगेली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में स्थापित डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष का एक साथ वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस  रमेश चन्द्र सिन्हा ने डिजिटाइजेशन को वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए आज प्रदेश के चारों न्यायिक जिला बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम एवं मुंगेली में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष का शुभारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान समय में डिजिटाइजेशन के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में भी जानकारी दी। जिला न्यायालय भवन परिसर बालोद में आयोजित डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष के शुभारंभ समारोह के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्याम लाल नवरत्न, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश  योगेश पारीक, पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल सहित प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश  कृष्ण कुमार जांगडे, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो)  कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीसी  ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  संजय कुमार सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न ने फीता काटकर डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न ने कहा कि आज जब हम 21वीं सदी में प्रवेश किए हैं। ऐसे अत्याधुनिक समय में डिजिटाइजेशन सबसे बड़ी मांग एवं प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज से कुछ समय पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से हमें सभी चीजों की सूचना एवं सहुलियत मिलने लगेगी। श्री नवरत्न ने कहा कि 21वीं सदी में हम फिजिकल मोड से डिजिटल मोड पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया तीव्र गति से संपादित होने के अलावा दस्तावेजों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही दस्तावेज पेपरलेस होने से दस्तोवेजों की बोझ भी कम होगा। इस अवसर पर उन्होंने आज के इस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन बालोद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय बालोद के सभी न्यायाधीश, अधिकारी-कर्मचारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ताओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए

उनके विनम्र आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, डौण्डीलोहारा सतप्रीत कौर छाबड़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणक के सचिव कु. भारती कुलदीप सहित अपर कलेक्टर एवं एसडीएम  नूतन कंवर एवं द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्रीमती हीरा सिन्हा, अतिरिक्त न्यायाधीश प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी  सागर चंद्राकर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु भूमिका धु्रव, तहसीलदार  आशुतोष शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ बालोद के अध्यक्ष  अजय कुमार साहू के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS