City Media - Page 1401 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1401

बस्तर में राष्ट्रीय पोषण माह पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन जनप्रतिनिधि व स्कूली बच्चों सहित महिलाएं हुए शामिल

0

बस्तर….
ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के सद्भावना भवन में भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संपर्क ब्यूरो जगदलपुर के तत्वाधान में मंगलवार को पोषण माह पर चलाए जा रहे अभियान पर विविध कार्यक्रम कर जागरूता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता,निबंध, रंगोली, प्रश्न मंच, कुर्सी दौड़, रैली,गीत,गायन देशभक्ति नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक, एकल गायन के माध्यम से उपस्थित लोगों को पोषण के महत्व पर जानकारी दी गई। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप व उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य, उपाध्यक्ष शालीना सेमसन, जनपद उपाध्यक्ष मोहनमौर्य ने पोषण आहार के महत्व पर जानकारियां दी। कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी उत्तरा राठिया ने पोषण आहार के बारे में बारीकियों से जानकारी

प्रदान की वही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन शांडिल्य ने कुपोषण के मुक्ति से पांच सूत्रों के बारे में जानकारी दिया गया जिसमें पहले सुनहरे एक हजार दिन, पोस्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, डायरिया का प्रबंधन, स्वच्छता और साफ-सफाई पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। पोषण माह पर युद्ध व नेहरू युवा मंच के सदस्यों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया नारा लगाते हुए सही पोषण, डेरा रोशन ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह बिहान, कन्या स्कूल की छात्राओं, के द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में बीएस ध्रुव, प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद सीईओ आरके कर, डीपीएम बिहान राजकुमार देवांगन, नेहरू युवा केंद्र के सुश्री अंजलि, बीपीएम अमित कुजुर, कन्या शाला के प्राचार्य चंद्रभान मिश्रा, युवोदय ब्लॉक का सामान्य घनश्याम दीवान,नूपुर पांडे सहित महिला बाल विकास विभाग के परियोजना बस्तर के पर्यवेक्षक उपस्थित थे |

पटवारी प्रेमकांत पाण्डे निलंबित

0

जगदलपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदपुर  जीआर मरकाम ने ट्री पट्टे पर दिए गए शासकीय भूमि को शासकीय अभिलेखों में कूटरचना कर भूमि स्वामी हक की भूमि के रूप में विक्रय कार्य में दोषी पाए जाने पर जगदलपुर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 37 के तत्कालीन हल्का पटवारी  प्रेमकांत पाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया।

0

दल्ली राजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम एवं भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व पटल पर भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया। इसी परिपेक्ष में चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र महला, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, नगर पंचायत चिकलाकसा की अध्यक्षा भीखी मसीया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम तौसीन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल ने वृहद वृक्षारोपण करते हुए 71 पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,संगीता साहू, सुनीता गुप्ता, शांति बाई रावटे ,लीला डडसेना,ताराचंद पाथोड़े, तिहारू राम आर्य, घना राम साहू , युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रेवा खरान्शु, पंकज साहू आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आजादी का अमृत महोत्सवः बिंजली डेम में की गई साफ-सफाई

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 17 सितम्बर 2021

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अन्तर्गत पर्यटन स्थल बिजली डैम (खैराभाट) में चलाया गया स्वच्छता अभियान’ सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान अंतर्गत ज़िला कलेक्टर धर्मेश साहू और मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत पोषण लाल चंद्राकर के निर्देशन में पर्यटन स्थल बिंजली डैम (खैराभाट) में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पर्यटन स्थल के पास गार्डन की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेंडी ने फावड़ा उठाकर हैंड पम्प के पास नाली निर्माण में सहयोग किया और अनावश्यक कचरे को ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर साफ सफाई कर सिंगल यूज प्लास्टिक के हानि और बीमारियों से बचने के लिये स्वच्छता को जीवन मे महत्त्व देने की अपील की गई। कार्यक्रम में सरपंच अंकालू दुग्गा, सचिव सकेश्वर रावटे, एपीओ रामेश्वर जायसवाल, रंजीत सिंह, जीवन लाल, आशुतोष हलदर, रमेश करंगा उपस्थित थे।

उम्मीद की रेशमी किरण – व्यापक पैमाने पर हो रहा रेशम का उत्पादन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को मिल रहा रोजगार

0

उम्मीद की रेशमी किरण – 23 हितग्राहियों ने कोसा फल बेचकर 3 लाख 50 हजार रूपये की प्राप्त की आमदनी
मनरेगा से लगाये गये 40 एकड़ में अर्जुन के 65 हजार पेड़, व्यापक पैमाने पर हो रहा रेशम का उत्पादन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को मिल रहा रोजगार

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 17 सितम्बर 2021

अर्जुन के 65 हजार पेड़ वनांचल में उम्मीद की रेशमी किरण बिखेर रही है। मनरेगा के तहत 40 एकड़ रकबे में लगाए गए इन पेड़ों पर रेशम विभाग अब कृमिपालन कर कोसा सिल्क उत्पादन किया जा रहा है। इसके लिए समूह बनाकर स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया है। यहां कोसा उत्पादन से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को स्थाई रोजगार मिला है। नक्सल प्रभावित नारायणपुर के बोरण्ड ग्राम पंचायत के गोटाजम्हरी गांव में मनरेगा, रेशम विभाग और जिला खनिज न्यास निधि के अभिसरण से अर्जुन के पेड़ लगाये गए हैं। रेशम विभाग गांव के ही श्रमिकों का समूह बनाकर इन पेड़ों पर टसर कोसा कृमिपालन का काम वर्श 2020-21 में शुरु कर दिया है। हितग्राहियांे द्वारा कृमिपालन कार्यकर एक फसल में 76 हजार 602 नग कोसा फल उत्पादन कर 1 लाख 67 हजार 576 रूपये की आय अर्जित की। वहीं वर्श 2021-22 में 11 हितग्राहियों द्वारा टसर कृमिपालन कर 88 हजार नग कोसा फल का उत्पादन किया गया। जिससे इन्हें 1 लाख 80 हजार रूपये की आय हुई। टसर कृमिपालन का कार्य 40 से 45 दिनों का होता है। रेशम विभाग द्वारा समूह के सदस्यों को 35-40 दिनों का प्रशिक्षण देकर कृमिपालन से लेकर कोसा फल संग्रहण तक का काम सिखाया गया है। कृमिपालन के लिए पूरे 40 एकड़ के वृक्षारोपण को अलग-अलग भागों में बांटा गया है। समूह द्वारा उत्पादित कोसाफल को शासन द्वारा स्थापित कोकून बैंक के माध्यम से क्रय किया जा रहा है। कोसा फल के विक्रय से प्राप्त राशि समूह के खाते में हस्तांतरित होगी। इस तरह कोसा सिल्क के उत्पादन से एक साथ 12 परिवारों को नियमित रोजगार मिल रहा है। वे रेशम उत्पादन में दक्ष होकर अब 15 हजार रूपये की कमाई कर बेहतर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

वृक्षारोपण से 10561 मानव दिवस का रोजगार, 18 लाख से अधिक का मजदूरी भुगतान

नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गोटाजम्हरी में मनरेगा, रेशम विभाग और डीएमएफ के अभिसरण से अर्जुन के पेड़ों का रोपण किया गया था। रेशम विभाग ने इस साल मार्च महीने तक इनका संधारण और सुरक्षा की। डीएमएफ से मिले सात लाख 34 हजार रूपए से पौधों की नियमित सिंचाई के लिए नलकूप खनन और सुरक्षा के लिए फेंसिंग की व्यवस्था की गई। पौधरोपण के बाद से ही मनरेगा के अंतर्गत पिछले वर्षों तक इनका संधारण किया गया। इस दौरान बोरण्ड ग्राम पंचायत के 294 जरूरतमंद परिवारों को दस हजार 561 मानव दिवस का सीधा रोजगार मिला। इसकी मजदूरी के रूप में ग्रामीणों को 18 लाख 20 हजार रूपए का भुगतान किया गया।

बोरण्ड की मनरेगा श्रमिक जागेश्वरी बताती हैं कि उन्होंने यहां वृक्षारोपण और पौधों के संधारण के लिए 2016-17 से 2019-20 तक कुल 191 दिन काम किया। इसकी मजदूरी के रूप में उसे 31 हजार 448 रूपए प्राप्त हुए। वहीं एक और मनरेगा श्रमिक मोहन सिंह राना को 334 दिनों का रोजगार मिला जिसमें उसे कुल 57 हजार 620 रूपए की मजदूरी मिली। मनरेगा से गांव में ही हासिल रोजगार से इन दोनों ने लंबे समय तक अपनी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा।

इतवारिन बाई का ख्वाब हुआ साकार, बना खुद का पक्का आशियाना, पक्का आवास मिलने से जिले के 441 हितग्राहियों का सपना हुआ पूरा

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 17 सितम्बर 2021

मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान को गिना जाता है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का एक सर्व सुविधा युक्त मकान हो, लेकिन विभिन्न परिस्थितियों के कारण बहुत से लोग स्वयं का मकान नहीं बना पाते हैं या उन्हें बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी व्यक्ति के सबसे जरूरी आवश्यकता मानी जाती है। आज के समय में गरीब आदमी मेहनत मसक्कत के साथ रोटी और कपड़ा की व्यवस्था तो कर लेता पर मकान की व्यवस्था कर पाना कठिन होता है। ऐसे लोगों को शासन-प्रशासन से सहयोग की उम्मीद होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ जिले की प्रशासनिक टीम भी लोगों की इन उम्मीदों को पूरा करने के लिये समर्पित होकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि प्रदेश का हर व्यक्ति सुखी हो, संपन्न हो, उसे किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों के आवास की समस्या को लेकर वे संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री पी एस एल्मा के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका नारायणपुर के मार्गदर्शन में जिले में आवासहीनों के आवास तेजी से बनाये जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि नगर पालिका क्षेत्र नारायणपुर के अंतर्गत 543 स्वीकृत मकान में से 441 हितग्राहियों को पक्का मकान उपलब्ध करवाया गया है। सरकार ने गरीबों की इस समस्या को अच्छी तरह समझा है और लोगों को पक्के मकान की व्यवस्था करने का कार्य कर रही है। मोर जमीन मोर मकान योजनांतर्गत जिनके पास पक्का मकान नहीं उन्हें पक्का मकान उपलब्ध करा रही है।

नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र के महावीर चौक वार्ड क्रमांक 8 में रहने वाली श्रीमती इतवारिन बाई का सपना था कि उनका पक्का मकान हो। मोर जमीन मोर मकान अंतर्गत श्रीमती इतवारिन का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। बता दें कि शहर क्षेत्रों के परिवार को पक्के आवाास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोर जमीन-मोर मकान योजना लागू की गयी है। इस योजना का लक्ष्य शहरी क्षेत्र में रहने वाले कमजोर आय वर्ग एवं आवासहीन परिवार को मूलभूत सुविधाओं सहित पक्का आवास उपलब्ध कराना है। प्रदेश में यह योजना सभी नगरीय निकायों में क्रियान्वित है। इस योजना के तहत् हितग्राहियों को सरकार द्वारा 2 लाख 28 हजार रूपये तक अंशदान दिया जाता है। जिसमें हितग्राही अपनी सुविधानुसार और राशि लगाकर अपने पक्के मकान का निर्माण कर सकता है।

लड़की पैदा होने पर दहेज की मांग करने वाले दो साल से फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

➡️ दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ पीड़िता जगदलपुर से शादी होकर आंध्रप्रदेश गई थी

➡️ घर में लड़की पैदा हुई है कहकर दहेज मांग कर किया जाता जाता था प्रताड़ित

➡️ आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में दो साल से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पीड़िता का वर्ष 2015 में आरोपी भास्कर राव के साथ विवाह हुआ था वर्ष 2017 में पीड़िता को एक लड़की पैदा हुई थी लड़की पैदा होने के पश्चात पीड़िता के पति एवं ससुर के द्वारा दहेज के नाम ₹300000 मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था जिस पर पीड़िता ने कोतवाली में अपने पति एवं ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर कोतवाली में आरोपी भास्कर राव और वेंकट अप्पा राव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान उक्ट टीम के द्वारा लगातार घटना दिनांक से फरार आरोपियों की पता तलाश किया जाकर टीम आंध्रप्रदेश रवाना किया गया। जो टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर आरोपी 1.वाय भास्कर राव पिता वाय वेंकट अप्पा राव उम्र 30 साल 2. वाय वर्केट अप्पा राव पिता स्व० वाय चिन्नारामा स्वामी उम्र 53 नि0 श्रीकाकुलम, थाना वनटॉउन, आंध्रप्रदेश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी :-

निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि० सुजाता डोरा, प्रआर० चोवादास गेंदलें, आरक्षक अजय एक्का, संतुराम बंजारे

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्कूल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, बाइक के अनियंत्रित हो जाने से हुआ हादसा

0

गुंडरदेही विकासखंड के डुंडेरा स्कूल में पदस्थ शिक्षक खेमेन्द्र ठाकुर की सड़क हादसे में आज 17 सितम्बर सुबह 9 बजे मौत हो गई | शिक्षक खेमेन्द्र ठाकुर अपने निवास ग्राम बोरगहन से डुंडेरा स्कूल के लिए निकला हुआ था देर हो जाने की वजह से बाइक की गति काफी ज्यादा थी और इसी दौरान मोड़ पर अनियंत्रित हो जाने से परस तराई चौक के पास व्यावसायिक परिसर के सामने गिर पड़े | हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर गंभीर चोट आई थी | इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई अर्जुन्दा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत शहर में पैदल मार्च कर संदिग्ध जगहों पर दी बस्तर पुलिस ने दबिश

0

मिशन सिक्योर सिटी और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जगदलपुर शहर में बस्तर पुलिस के द्वारा आज पैदल मार्च कर कॉम्बिंग गस्त कर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आकस्मिक दबिश दी गई जिसके अंतर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार , थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू , थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर जगदलपुर मेन रोड, दलपत सागर , संजय बाजार, गंगामुंडा , इंदिरा स्टेडियम , नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि जगहों पर पुलिस के द्वारा शाम को दबिश दिया गया एवं बाहर से आने वाले यात्रियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई साथ होटल लॉज आदि जगहों की भी चेकिंग की गई है !

Breaking दल्लीराजहरा – पैसेंजर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पुराना बाजार क्षेत्र में रेल्वे ट्रैक पर मन्नू राम गौरे निवासी अन्डी थाना डौंडी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है | मृतक के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है जिस पर पुलिस मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है | अंदेशा है कि युवक की मौत केवटी से रायपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ होगा किन्तु यह अभी स्पष्ट नहीं है | पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या या आत्महत्या |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS