City Media - Page 1410 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1410

जुआ सट्टा के खिलाफ पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार

0

जुआ सट्टा के खिलाफ गुरूर पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार |

गुरुर – जिले में अवैध शराब, जुआ सट्टा वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तेजी से कार्यवाही की जा रही है | इसी के साथ बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के दिनांक 6.09.2021 को थाना गुरुर के अपराध क्रमांक 299/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई है |

  1. शेखर नागवंशी पिता मानिक लाल उम्र 32 वर्ष ।
  2. घनेश्वर कुमार पिता गोपाल साहू उम्र 34 वर्ष ।
  3. छबिराम पिता नरसिंग साहू 38 वर्ष ।
  4. पुष्पेन्द्र यादव पिता टोल सिंग 13 वर्ष
  5. रमन सिंह पिता निर्मल सिन्हा उम्र 18 वर्ष साकिनान दुपचेरा थाना गुरुर
    जप्ती 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 2100/-रुपयें जप्त कर की गई कार्यवाही।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति एवं आगामी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से संबंधित बैठक

0

जिला किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं आगामी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से संबंधित बैठक महादेव भवन बालोद मे दिनांक 9 09/ 2021 दिन गुरुवार समय 1.00 बजे को आहूत की गई है इस संबंध में जिला महामंत्री हेमंत साहू व मनोहर सिन्हा ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जी जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोमल राजपूत जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कांत पावर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू के मार्ग दर्शन व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू की अध्यक्षता मे प्रथम कार्य समिति बैठक रखी गई है |

साथ ही तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन प्रत्येक तहसील मुख्यालय में आयोजित किये जाने संबंधी रूपरेखा तैयार की जाएगी उक्त बैठक में सांसद एवं पूर्व विधायक गण ; राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारीगण , किसान मोर्चा प्रदेश जिला कार्यकारिणी; सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री; कोषाध्यक्ष विभीन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गण एवं उनके महामंत्री नगर पालिका व जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद गण व भाजपा के वरिष्ठ गण को आमंत्रित किए गए हैं जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने अपेक्षित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

खबर का असर – 52 दिन बाद शव का पुनः पोस्टमार्टम, नर्स की संदेहास्पद मौत के मामले में पति, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0

बेटी को न्याय दिलाने माता कलिंदरी बाई साहू – पिता पूरनलाल साहू न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे

बालोद – विवाहित पुत्री गामीन्ता साहू की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे इसके लिए उन्होंने जिलाधीश से भी गुहार लगाई थी | माता-पिता ने अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने शव जलाया नहीं बल्कि दफनाया था ताकि शव का पुनः पोस्टमार्टम किया जा सके,  उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या की गई है |

घटना 20 मई की है, हॉस्पिटल से गामीन्ता साहू ड्यूटी करके घर लौटी और अचानक 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ह्रदयघात को कारण बताया गया था जबकि परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है | नर्स के परिजनों के बयान के आधार पर मृतिका के पति, सास एवं ससुर के खिलाफ थाना सुरेगाँव में धारा 304 बी 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है |

14 जुलाई को पुनः पोस्टमार्टम राजनांदगांव में वरिष्ठ डॉक्टरों के द्वारा किया गया था जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है पुलिस द्वारा बिसरा जांच के लिए रायपुर भेजा है | अब फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर के दो अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर, जुआ एक्ट की गई कार्यवाही

0

जगदलपुर शहर में दो अलग-अलग स्थान नयापारा एवं मोतीतालाब पारा में दो सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक 06.09.2021 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि नयापारा व मोतीतालाब पारा के पास दो व्यक्तियों के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर, टीम उक्त स्थानों में रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम बलीराम पिता पितुराम निवासी नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं दूसरा व्यक्ति मनोज कुमार वाधवानी पिता भगवान दास वाधवानी उम्र 45 साल जाति सिंधी निवासी नयामुण्डा किसान बेकरी के सामने, जगदलपुर का होना बताया गया। आरोपी बलीराम के कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 2000/-रूपये तथा आरोपी मनोज कुमार वाधवानी के कब्जे से 15 नग सट्टा पट्टी पर्ची व नगदी रकम कीमती 5050/-रूपया को बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अलग-अलग अप0क्र0-280/2021 व अप0क्र0 281/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक रवीन्द्र ठाकुर, बबलु ठाकुर, रैमल मौर्य

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, जाने किस वजह से गिरफ्तार हुए

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल को कोर्ट ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है | पुलिस ने उन्हें आगरा से गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया है। ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप था | नंद कुमार बघेल ने जमानत लेने और वकील रखने से मना कर दिया है।

सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर रायपुर के डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। नंद कुमार पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का आरोप है।

3 दिन पहले नंद कुमार बघेल के बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने रायगढ़ में उनका पुतला दहन किया था।

पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में नंद कुमार बघेल ने कहा था, अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम यह आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि वे विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए। उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें।

मुख्यमंत्री ने पिता की गिरफ़्तारी पर क्या कहा

उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे लिए कानून सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है। सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने अपने जन्मदिवस पर की अनूठी पहल “नेकी की दीवार” का शुभारम्भ, शिक्षक सम्मान समारोह व दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किए

0

डौंडीलोहारा – अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के प्रेरणा से 5 सितंबर 2021 और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने अपने जन्मदिवस पर जनकल्याणकारी कार्यों का शुभारंभ और शिक्षक सम्मान समारोह एवं कोविड-19 में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों स्वच्छता दीदियों एवं कमांडो मित्र को किए सुरक्षा किट व दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण किए वितरित अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अभिनव प्रयास से नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ ‌‌लोकेश्वरी साहू ने की मार्मिक अपील गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा इसका लाभ आम नागरिकों से की गई अपील नेकी की दीवार मे जाकर करें जरुरतमंद लोगों के लिए मदद ताकि किसी की जरूरत पूरी हो सके | नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और कोविड-19 के समय में आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित में कार्य करने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान यह नगर पंचायत परिवार के लिए गौरव का पल शिक्षक ही छात्रों के भविष्य के निर्माता के रूप में कार्य करते रहे हैं इसलिए नगर पंचायत परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है |

दिव्यांग जनों को नगर पंचायत परिवार की ओर श्रवण यंत्र, बैसाखी, और नेत्र बाधित के लिए स्टिक एवं अस्थि बाधित के लिए ट्राईसाईकिल प्रदान किए गए ताकि जरूरतमंद के लिए सहारा बने कोशिश 19के समय में कार्य करनेवाले नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी कर्मचारियों, स्वच्छता दीदी, कमांडो मित्र को किया गया सुरक्षा किट वितरण नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू ने बताया

की शिक्षक दिवस व अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा में गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि मे और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि के रुप में विद्या शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद आर सी देश लहरा सेवानिवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास लोढ़ा जी महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, हस्तीमल सांखला जी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ताराचंद जी जैन अध्यक्ष जीवनदीप समिति, प्रकाश राव शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा और ममता शर्मा जी अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस डौंडीलोहारा के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया |

जिसमें सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई गति प्रदान करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत परिवार के द्वारा आमंत्रित शिक्षकों का साल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें आशीष कुमार कुलदीप, मोहित भौषार्य नरेंद्र कुमार साहू शिवेंद्र बहादुर साहू प्रीति बाला सोनी किरण ठाकुर ययाति शिवाने कुसुम कली प्रेम लाल यादव देवांगन हर्षा देवांगन कदंबिनी यादव ऐणुका शार्वा सेवानिवृत्त शिक्षक तिलक मालेकर थानेश्वर टंडन

को शिक्षा समाज साहित्य के क्षेत्र में और कोविड-19 में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान जी, झुमुक कोस्मा शोभा राजपूत जी अनीता साहू जी शोहदरा देवांगन जी सभापति पार्षद अशोक चनाप नारायण सिन्हा संजय गुप्ता जी एल्डरमेन अंबिका निषाद, युवा नेता कान्हा सिंह टाक नगर पंचायत के सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर ईश्वर आर्य पुरुषोत्तम चंद्राकर रामयश पटेल भानु पटेल रामगुलाल सिन्हा सुभाष श्रीवास्तव महेंद्र बघेल नीलकंठ ठाकुर प्रकाश ठाकुर महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं और आम नागरिकों नगर पंचायत परिवार के पर उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया उक्त जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू ने दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking एक ही दिन हुए दो सड़क हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गँवाई

0

बालोद – बालोद जिले में एक ही दिन हुए सड़क हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गवाई | घटना 06 सितम्बर दिन सोमवार की है | जिसमे पहली घटना शाम 4 बजे के आसपास मयाराम चुरेंद्र (50 वर्ष) व सोमप्रकाश (20 वर्ष) निवासी ग्राम पिंगाल की है | दोनों बाइक से डौंडीलोहारा से अपने गाँव पिंगाल जा रहे थे तभी मोड़ पर बाइक की स्पीड कण्ट्रोल न कर पाने से बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों गिर पड़े और बाइक चालक मयाराम चुरेंद्र (50 वर्ष) रोड के किनारे गड्ढे में रखे पत्थर से सिर टकराने की वजह से मौके पर ही चालक मयाराम चुरेंद्र की मौत हो गई जबकि सोमप्रकाश घायल हो गया जिसे डौंडीलोहारा के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया | मृतक का पोस्टमार्टम आज किया जायेगा |

दूसरी घटना में बालोद जिले के सुरेगाव का युवक उदय राम रावटे पिता छबी लाल उम्र 20 वर्ष अपनी बहन को तीजा लेने के लिए ग्राम परसदा आया था। किन्तु उसकी बहन बाद में आने का कहकर युवक अकेले ही अपने घर जाने के लिए निकल गया रास्ते में बुंदेली के श्मशान घाट के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। यह भी घटना 06 सितम्बर दिन सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। घटना की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई थी घटनास्थल पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के ले जाया गया है किन्तु हादसे के सम्बन्ध में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है | पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा की युवक की मृत्यु कैसे हुई | जब युवक की मृत्यु हुई उस समय आसपास कोई भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं था जिससे मामला का पता चल सके | मृतक की जिस अवस्था में मृत्यु हुई उसका सिर बाइक के नीचे दबा हुआ पाया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जॉब अलर्ट – छग विद्युत् विभाग ने 3000 पदों के लिए निकाली सरकारी नौकरी, 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया है जिसमें 3000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में सर्वाधिक 2434 परिचारकों की भर्ती की जाएगी. बस्तर क्षेत्र में 261 और सरगुजा क्षेत्र में 305 पदों पर नियमित भर्ती होगी. बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में वहां के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी, जबकि रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के मूल निवासी आवेदन भर सकेंगे. इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 334 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 813 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 479 पद आरक्षित होंगे. शेष 1374 पद अनारक्षित होंगे.

इसमें 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लाग-इन करके 20 सितंबर 2021 तक जमा किये जा सकेंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक देवती कर्मा के हाथों हुए खिलाड़ी सम्मानित..

0

राजीव गांधी खेल सम्मान समारोह में दन्तेवाड़ा जिले के 500 खिलाड़ियो का हुआ सम्मान।

रिमझिम बरसात के बीच साँसद बाइक में बैठ पहुँचे कार्यक्रम स्थल..

लौह नगरी किरंदुल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स सेल दंतेवाड़ा की अगुवाई में “राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान” में उपस्थित रहे साँसद व विधायक जिले भर के 500 से ज्यादा होनहार खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

खिलाड़ियों से खचा खच भरा रहा बी.आई.ओ.पी स्कूल के आडिटोरियम दंतेवाड़ा जिले में पहली बार एक साथ 500 खिलाड़ियों का हुआ सम्मान साथ ही जिला काँग्रेस स्पोर्ट्स सेल दंतेवाड़ा के द्वारा साँसद और विधायक के हाथों पत्रकारों को भी किया गया सम्मनित। सुदूर अंचल क्षेत्र के पत्रकारों को भी समाज मे उनकी उत्कृष्ट भूमिका व अपनी कलम के ताकत से लोगो तक स्थानीय खबरों से लेकर देश दुनिया की खबरों को लोगो तक पहुँचाने हेतु अद्वतीय कार्य के लिये उन्हें भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस दौरान विधायक दंतेवाड़ा श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा,जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा अवधेश सिंह गौतम, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, इंटक सचिव ए के सिंह,अध्यक्ष नगर पालिक किरंदुल मृणाल रॉय, आशिष यादव,के.पापाचन्द,अध्यक्ष इंटक पी एल साहू,पूजा साव, देवाशीष पाल,विमल सलाम राजकुमार तामो, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप सांसद प्रतिनिधि जिला दंतेवाड़ा वीरेंद्र गुप्ता,ए के विश्वास,सांसद प्रतिनिधि गीदम प्रवीण राणा,सांसद प्रतिनिधि किरंदुल राजू रेड्डी,स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष विप्लव मल्लिक, सलमान नवाब,जूलियन चेरियन,आकाश निहाल,अरुण मंसुरे,विमल रॉय एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पर्युषण पर्व के प्रारम्भ पर शांतिनाथ जिनालय राजहरा में भव्य समारोह का आयोजन

0

दल्लीराजहरा – दिगम्बर जैन समाज दल्लीराजहरा भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा एवं पर्युषण पर्व के प्रारंभ पर 1008 शांतिनाथ जिनालय में भव्य कल्शारोहण, ध्वजारोहण एवं यागमंडल विधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS