City Media - Page 1415 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1415

फूलझाड़ू प्रसंस्करण 300 महिलाओं के लिए बना आजीविका का साधन

0

अबूझमाड़ में प्रचुर मात्रा में मिलती है फूलझाड़ू घास, माड़ की 70 महिलायें कर रही संग्रहण

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 04 सितम्बर 2021

इंसान में अगर हिम्मत और कुछ नया कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती, और अगर कार्य को संगठित रूप से किया जाये तो राह और भी आसान हो जाती है। ऐसा ही कार्य नक्सल प्रभावित एवं घने जंगलों के बीच बसे नारायणपुर जिले की जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है। बातचीत के दौरान जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बुधयारिन देवांगन ने बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में फूलझाड़ू घास प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ओरछा विकासखंड के स्व सहायता समूह की 70 महिलाओं द्वारा फूलझाड़ू घास संग्रहण किया जाता है। फूलझाड़ू प्रसंस्करण का कार्य छोटेडोंगर एवं नारायणपुर के 20 महिला स्व सहायता समूह के 200 सदस्यों द्वारा किया जाता है। फूलझाड़ू प्रसंस्करण 300 महिलाआंे के लिए आजीविका का साधन बन गया है। समूह की महिलाओं द्वारा बाजार में मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार के फूलझाड़ू का निर्माण किया जाता है। इससे समूह की महिलाओं को निरंतर प्रसंस्करण कार्य के साथ-साथ अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके द्वारा तैयार की गयी माड के फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फुलझाडू देश की राजधानी दिल्ली भेजा गया है। माड़ की झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है। नारायणपुर फूलझाड़ू प्रसंस्करण केन्द्र में कार्य कर रही 3 महिला स्व सहायता समूह के 34 सदस्यों द्वारा 1 लाख 29 हजार 708 फूलझाड़ू का निर्माण किया गया है, जिसमें से 42 हजार 650 फूलझाड़ू का विक्रय किया जा चुका है। फूलझाड़ू निर्माण से प्रति सदस्य औसत 13 हजार 531 रूपये का कमीशन का भुगतान स्व सहायता समूह के सदस्यों को किया गया है। श्रीमती बुधयारिन ने बताया कि बीते जनवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नारायणपुर प्रवास के दौरान उन्होंने फूलझाड़ू प्रसंस्करण केन्द्र में आकर उनके कार्य को देखा और उनके कार्य की सराहना भी की थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020.-21 में महिलाओं द्वारा 1042.22 क्विंटल फूलझाड़ू घास का संग्रहण किया गया था। जिसमें संग्राहकों को 50 लाख 17 हजार 100 रूपये का भुगतान किया गया था। संग्रहित फूलझाड़ू घास से समूह की महिलाओं द्वारा 1 लाख 29 हजार 708 नग पाईप फूलझाड़ू एवं केन फूलझाड़ू का निर्माण किया गया। इसमें समूह की महिलाओं को 5 लााख 84 हजार 142 रूपये कमीशन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2021.-22 में महिलाओं द्वारा 496.04 क्विंटल फूलझाड़ू घास का संग्रहण किया गया था। जिसमें संग्राहकों को 24 लाख 80 हजार 200 रूपये का भुगतान किया गया। इसमें समूह की महिलाओं को 49 हजार 604 रूपये कमीशन प्राप्त हुआ। झाड़ू निर्माण से जुड़ी महिलाओं को कमीशन के रूप में प्राप्त होने वाली राशि से वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, घर हेतु जरूरी सामान एवं कुछ राशि बचत कर भविश्य में आने वाली जरूरतों के लिए उपयोग कर रही है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल साबित होगा वरदान

0

निजी विद्यालयों के अनुरूप शिक्षा, खेल-कूद और अन्य गतिविधियों का संचालन

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 04 सितम्बर 2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किये गये है। इसका मूल उद्धेश्य राज्य के गरीब से गरीब बच्चे को भी निजी स्कूलों की तरह अच्छी सुविधाएं दिलाते हुए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर उन्हें भावी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की असमानता को दूर किया जा सके और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा सकें। इसके लिए नारायणपुर जिले के सिंगोड़ीतराई में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। जहां निजी विद्यालयों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खेल-कूद और अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में इस विद्यालय में प्रथम वर्ष मंे शाला में कुल 325 (262 अंग्रेजी माध्यम, 63 हिन्दी माध्यम) के छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कुल 392 छात्र अध्ययनरत है। संस्था मंे छात्रों के लिए कम्प्यूटर लेब, सांइस लेब, लाइब्रेरी, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है, शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी छात्रों की रूची बढ़ाने के लिए इंडोर तथा आउटडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध है। नारायणपुर जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण यहां निजी स्कूली की संख्या नहीं के बराबर थी। नक्सल प्रभावित एवं पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां के मध्यमवर्गीय परिवार ज्यादा खर्च होने के कारण निजी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने में समक्ष नहीं थे। ऐसे समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल किसी वरदान से कम नहीं है।

शाला के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में बच्चों के समग्र शिक्षा हेतु आधारभूत सुविधाएं जैसे विशाल खेल परिसर, अत्याधुनिक पुस्तकालय, सुसज्जित साइंस लैब, अत्याधुनिक अध्ययन कक्ष एवं स्मार्ट क्लास विद्यमान है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम शाला स्तर पर आयोजित जाते हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना मुख्यमंत्री के अभिनव योजनाओं मे से एक है। वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में स्वामी आत्मानंद स्कूल का अहम योगदान है। इसी कड़ी में जिले के इस विद्यालय को नया कलेवर प्रदान कर सर्व-सुविधाओं के साथ इस स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल के परिवेश को इस तरह विकसित किया जा रहा है, जिससे हर बच्चा अपने व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास कर सकें।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार और नानगूर में बनेगी आदर्श देवगुडी , 37लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से आदिवासी संस्कृति का परिक्षण एवं विकास के लिए नगरनार एवं नानगूर में 18.50-18.50 लाख रुपए से आदर्श देवगुडी का निर्माण किया जाएगा इस हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार के मां मंडारिन माता गुड़ी को आदर्श देवगुडी के रूप में विकसित करने के लिए 18.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है इसी प्रकार नानगूर में माता हिंगलाजीन के माता गुड़ी को आदर्श देवगुडी के रूप में विकसित करने के लिए 18.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है |

आदिवासी संस्कृति में मातागुडी का महत्वपूर्ण स्थान है बस्तर के आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी की बहुत ही मान्यता है और इसी को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और इस हेतु लगातार माता गुड़ी के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं इसी कड़ी में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दो आदिवासी बहुल क्षेत्र नगरनार एवं नानगूर के भंडारिन माता गुड़ी एवं हिंगलाजीन माता गुड़ी को आदर्श देवगुडी के रूप में विकसित किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इन महत्वपूर्ण प्रयासों से नगरनार एवं नानगूर क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया है की प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी संस्कृति को संरक्षित और विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है |

भाजपा के चिंतन के मंथन में निकले थूक से छत्तीसगढ़ हुआ शर्मसार, प्रदेश के जनादेश क़ा हुआ घोर अपमान – राजीव शर्मा

0

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि 2018 में प्रदेश की जनता ने सिर्फ खखारा तो भाजपा 15 सीट से भी कम मे सिमट कर रह गई अगर थूकती तो ना जाने क्या होता….?

शिष्टाचार व संस्कारो की बात करने वाली भाजपा और उसके नेताओ ने किया प्रदेश की तीन करोड़ जनता का अपमान जिसकी देश मे होने लगीहर तरफ निंदा.

प्रदेश की जनता इस कृत्य के लिये भाजपा को कभी नही करेगी माफ, डी पुरंदेश्वरी क़ा विषय से भटक कर स्तरहिन बयान ओछी राजनीति का परिचायक.

↪️ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विवादित व आपतिजनक बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया के साथ पलटवार करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि महिला नेत्री को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की धरती पर इस तरह की भाषाओं का प्रयोग बस्तर सहित प्रदेश की जनता का घोर अपमान है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह भी कम है। शर्मा ने कहा कि शिष्टाचार व संस्कारो की बात करने वाली भाजपा पहले अपने नेताओं को इससे बचने की नसीहत दे इस तरह के अमर्यादित, आपत्तिजनक भाषाओं का प्रयोग प्रदेश के लगभग तीन करोड़ जनता का अपमान है। एक महिला नेत्री को इस तरह की अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती। पंद्रह साल के भाजपा नेताओ की कारगुजारियो को जानने के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ी हुई है़ की वे अब इस निम्नस्तर पर जाकर पर बयान देने लगी है़। ऐसी स्तरहीन बातें राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारियों को बिल्कुल शोभा नहीं देती उन्हें ऐसी भाषाओं व शब्दों से परहेज करने की जरूरत है ।बस्तर सहित प्रदेश की जनता ऐसी शैलियों को बर्दाश्त नही करेगी ।

भाजपा को आत्मचिंतन करना चाहिए कि 15 साल तक सरकार के कुशासन से छत्तीसगढ़ की कितनी दुर्दशा हुई है़ ।शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने रमन सरकार की 15 साल की दमनकारी नीतियो के खिलाफ जनता के हक की लड़ाई लड़ी और छत्तीसगढ़ को भाजपा के कुशासन ,भ्रष्टाचार,एवं प्रशासनिक आतंकवाद से मुक्त कर खुशहाल छत्तीसगढ़ नवा- छत्तीसगढ़ का निर्माण किया है़ । भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है भाजपा के चिंतन शिविर में भी गुटबाजी की चरम सीमा की झलक देखने को मिली बस्तर में आयोजित चिंतन शिविर में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दूर रखा जाना बहुत से इशारों की ओर इंगित करता है़।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शर्मा ने कहा कि भाजपा 15 साल सत्ता में रही औऱ सही मायने मे प्रदेश की जनता की चिंता करती तो आज चिंतन शिविर की नौबत ही नहीं आती 15 साल राज करने के बाद भाजपा 15 सीट से भी कम में ही सिमट गई जितना चाहे चिंतन शिविर कर ले कांग्रेस की भूपेश सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा भूपेश सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक सर्वागीण विकास के लिए प्रयासरत है जिससे प्रदेश की जनता खुश है और खुलेआम कह रही है कि हमने एक अच्छी सरकार बनाई जो राज्य के सर्वागीण विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही है़।

शर्मा ने भाजपा नेताओ को आड़े हाथ लेकर आक्रोश जताते हुए अपने अंदाज मे क़हा की बस्तर मे किये गये इस ओछे कृत्य को प्रदेश की जनता कभी माफ नही करेगी उन्हे इसका खमियाजा भी आने वाले समय मे भुगतना पड़ेगा। भाजपा नेता अपने पद और कद का आत्मसात कर मर्यादित भाषाओं का प्रयोग करें अगर आसमान मे थूकने की कोशिश करेंगे तो थूक कहाँ गिरेगा ये प्रदेश की जनता को बताने की आवश्यकता नही है़।

श्री कृष्ण भगवान जी की छठी कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित हुए साँसद दीपक बैज..

0

यादव समाज द्वारा प्रति वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है आज उसी तारतम्य में 04 सितंबर श्री कृष्ण भगवान जी की छठी कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज सपरिवार उपस्थित हो कर भगवान श्री कृष्ण से आशीर्वाद लिया व यादव समाज प्रमुखों के मध्य अपने विचार रखे।

इस दौरान कार्यक्रम में यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव,युवामंच अध्यक्ष रोहित यादव,मार्गदर्शक धीरेंद्र यादव, विक्रम यादव,वरिष्ठ सदस्य कमल राम यादव,बीएल ग्वाल,गजानंद यादव,महिला अध्यक्ष शांति यादव,उपाध्यक्ष सरिता यादव,संतोषी यादव,रीता यादव,रुकमणी यादव एवं अन्य समाज प्रमुख मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

चाकू से हमला कर 2 लोगों को घायल करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

➡️ दलपत सागर में हुये चाकूबाजी के आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

➡️ घटना से दो आहत , बबलु नायडू और अजय नायडू हुये थे घायल

➡️ पुराने विवाद को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

➡️ धारदार चाकू से हमला कर किया गया था घटना को अंजाम

दलपत सागर क्षेत्र में चाकू हमला कर 2 लोगों को घायल कर घटना कारित करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है ज्ञात हो कि दिनांक 02.09.2021 को शाम में दलपत सागर के पास आरोपी सुमीत पांडे, अजय कुमार और एक अन्य के द्वारा मामले के आहत बबलु नायडू उर्फ बजरंगी एवं अजय नायडू को पुरानी रंजिश की बात को लेकर चाकू से प्राण घातक हमला कर चोट कारित कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। घटना पर प्रार्थी शुभम सेट्ठी के रिपोर्ट पर आरोपी सुमीत पांडे, अजय कुमार और एक अन्य के विरूद्ध धारा 307,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया जा रहा था दौरान अनुसंधान के , पूर्व में किशोर बालक को निरूद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है एवं आज मामले के मुख्य आरोपी सुमीत पांडे और अजय कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जिन्होने पुछताछ पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर सुमीत पांडे के द्वारा चाकू से हमला कर आहत बबलु नायडू एवं अजय कुमार को चोट पहुंचाया है। मामले में आरोपी सुमीत पांडे के कब्जे से घटना कारित बटनदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। घटना आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।

➡️ नाम आरोपी-

1.सुमीत पांडे पिता योगेन्द्र पांडे उम्र 25 साल नि0 पनारापारा विजय वार्ड जगदलपुर

  1. अजय कुमार पिता स्व0 अनिल कुमार उम्र 28 साल नि0 पनारापारा जगदलपुर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक – एमन साहू, उपनिरीक्षक – होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल, आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, गौतम सिन्हा, कृष्ण कुमार सावड़े।

सेल प्रबंधन द्वारा एनजेसीएस के सेल पेंशन ट्रस्ट सब कमिटी की बैठक, पेंशन स्कीम केंद्र सरकार के एनपीएस के माध्यम से संचालित किया जावेगा

0

सेल प्रबंधन द्वारा दिनांक ०३.०९.२०२१ को एनजेसीएस के सेल पेंशन ट्रस्ट सब कमिटी की बैठक बुलाई गयी जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया के सेल के समस्त कर्मीगणों का पेंशन स्कीम केंद्र सरकार के एनपीएस के माध्यम से संचालित किया जावेगा और शीघ्र ही सेल प्रबंधन द्वारा सेल पेंशन ट्रस्ट में जमा कर्मियों की राशि को एनपीएस में हस्तांतरित कर दिया जावेगा। भारतीय मजदूर संघ सेल प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करता है। पूर्व में कुछ माह पहले सेल प्रबंधन ने एक तरफ़ा निर्णय लेते हुए सभी कर्मियों को एनपीएस में रजिस्टर्ड कराने हेतु एक परिपत्र जारी किया था। उक्त परिपत्र पर भारतीय मजदूर संघ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा था के चिंकी सेल पेंशन स्कीम का खाका सेल प्रबंधन एवं एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों के बीच सहमति से लिया गया निर्णय था अतः ऐसे में बगैर एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों से सहमति लेकर ही ऐसा कोई निर्णय लेना उचित होगा।

सेल अध्यक्ष महोदया के राजहरा प्रवास पर भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात को सेल पाध्यक्षा महोदया के समक्ष रखते हुए इसपर एनजेसीएस में निरनय लेने के उपरांत लागू करने की मांग की थी। संघ के इस मांग को सही मानते हुए सेल प्रबंधन ने इस मामले को एनजेसीएस के पेंशन सब कमिटी के बैठक में रखते हुए विचार विमर्श किया जिसके उपरांत सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया के सेल कर्मियों का पेंशन केंद्र सरकार के एनपीस के माध्यम से संचालित किया जावेगा जिसमे केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस के बनाये नियम और कानून लागू होंगे।

भा.म.सं. सेल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करता है और सभी कर्मियों से यह अपील करता है के वे जल्द से जल्द एनपीएस में अपना पंजीयन करा लेवें ताकि उनके पेंशन की राशि को सेल प्रबंधन द्वारा उनके एनपीएस खाते में हस्तांतरित कर सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनजातीय जागरण संगोष्ठि एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को पाटेश्वर धाम में

0

जनजातीय समाज के विषयों पर होगा चर्चा,स्वजातीय बन्धु आपस मे करेंगे विचार विमर्श

आदिवासी समाज के उत्कृष्ठ शिक्षकों का होगा सम्मान,आदिवासी समाज के जिले के प्रमुख आदिवासी नेता रहेंगे उपस्थित

डौण्डी लोहारा – पाटेश्वर सेवा संस्थान के संरक्षण एव जनजातीय गौरव समाज जिला बालोद के संयोजन तथा पूज्य संत रामबालक दास जी महात्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में 05 सितंबर 2021 रविवार को सुबह 12 बजे से जनजातीय जागरण संगोष्ठी व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पार्टेश्वर धाम आश्रम के श्री हनुमान नंदीशाला गौ अभ्यारण पाटेश्वर धाम,बड़ेजुंगेरा में होना तय हुआ है।

कार्यक्रम मे अनुसूचित जनजाति समाज के प्रांतीय पदाधिकारी केदार कश्यप संरक्षक -जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)

एम.डी.ठाकुर जी, (प्रांताध्यक्ष -जगजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
विकास मरकाम जी, (महासचित जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
भोजराज नाग जी,(अध्यक्ष – बस्तर संभाग जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
हेमंत नाग जी, क्षेत्र के जनजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम :- दिनांक :05 सितम्बर 2021, दिन रविवार
स्थान :- श्री हनुमान नन्दी शाला गौआभ्यारण्य पाटेश्वर धाम,बड़ेजुंगेरा समय :-दोपहर 12:00 बजे से ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महारानी अस्पताल जगदलपुर में डॉ सरिता थामस नोडल अधिकारी जिला अंधत्व नियंत्रण समिति जिला बस्तर द्वारा 36वा नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया

0

महारानी अस्पताल जगदलपुर में डॉ सरिता थामस नोडल अधिकारी जिला अंधत्व नियंत्रण समिति जिला बस्तर द्वारा 36वा नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि रेखचंद जैन संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर,विशेष अथिति अजय प्रताप सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर, डॉ.आर.बी.पी. गुप्ता, डॉ. आडवाणी, विकास दुग्गड जी आदि उपस्थित रहे। इनके गरिमामय में कार्यक्रम संपन्न हुआ, सत्र 2020-2021 में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद आपरेशन करने वाला महारानी अस्पताल जगदलपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ , इस कार्यक्रम में माननीय रेखचंद जी ने भी नेत्रदान घोषणा पत्र भर कर नेत्रदान करने अपनी इच्छा जाहिर की एवम भी लोगो को नेत्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया, उक्त कार्यक्रम में जिले एवम विकासखंड स्तर पर सबसे ज्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले नेत्र सहायक अधिकारियों को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र माननीय विधायक महोदय जी के द्वारा दिलाया गया, इसी क्रम में जिलाध्यक्ष छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर के द्वारा राज्य में नेत्र विभाग महारानी अस्पताल जगदलपुर को मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रथम स्थान आने पर संघ के तरफ से डॉ. सरिता थामस, नोडल अधिकारी एवम उनकी पूरी टीम को स्मृति चिन्ह जिला स्वास्थ्य संघटन और विधायक जी के करकमलों द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

फिर सुलगा एक बार सड़क पर उतरे सर्व आदिवासी समाज के ग्रामीण हजारों की संख्या में पैदल यात्रा एवं धरना प्रदर्शन कर पिपलावंड के ग्रामीण !

0

पिपलावंड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने एवं अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर एवं ग्राम पिपलावण्ड के प्रभावितों द्वारा ग्राम पीपलावण्ड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने, बस्तर के बेरोजगार युवक युवतियों को स्थानीयता के आधार पर तमाम शासकीय भर्तियों मे प्राथमिकता देने, राष्ट्र को इमारत व अनाज उपलब्ध कराने वाले मजदूर किसानो को पर्याप्त कृषि सुविधा मुहैया कर 60 वर्ष पश्चात पेंशन राशि प्रदाय किए जाने, शिक्षा का दोहरी नीति बंद करने करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आदिवासी एवं प्रभावितों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा और औजारों के साथ बस्तर के मण्ड़ई पसरा से मेन रोड होते हुए लगभग 500 आदिवासियों ने लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान मे एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी एवं 30 दिवस के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS