City Media - Page 1421 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1421

बी.एस.एफ. में सेवा दे चुके राकेश उसेण्डी ने अपने समर्थकों के साथ थामा आम आदमी पार्टी का दामन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

राकेश उसेण्डी ने पहले बार्डर में देश की सेवा की,अब जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे— कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डे व जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग के नेतृत्व में बैठक रेस्ट हाउस नारायणपुर में संगठन विस्तार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा के साथ बैठक रखी गई थी जिसमें संगठन विस्तार हेतु आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ब्लॉक में दौरा कर सेक्टर प्रभारियों एवं बुथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति करें नरेन्द्र नाग ने आगे कहा कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य अलग हुआ है तब से सिर्फ और सिर्फ कमीशन खोरी कालाबाजारी एवं भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है 15 साल में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार के कारण जनता ने उसे नकार दिया और कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से राज्य की गद्दी सौंपी लेकिन लेकिन काग्रेस की सरकार जो है सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री की सीट और मंत्री की सीट की खोज में लगा हुआ है कांग्रेसी सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है वह जनता की महत्वाकांक्षा के साथ जनता के भावनाओं के साथ

धोखा कर रही है उसे जनता की सेवा करना चाहिए और वह सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री पद के नाम से लड़ाई लड़ रहे हैं लोगों की मनसा जो है भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से विश्वास उठ चुका है अब लोगों को सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी में विश्वास हैं अबुझमांड के लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार सरकार छत्तीसगढ़ में भी बने जिससे लोगों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने आज आम आदमी पार्टी में धनोरा क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुये जिसको आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे जी ने पार्टी की टोपी पहनाकर सभी लोगों का स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले राकेश उसेंडी ,सतीश नाग, एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए आज की बैठक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नाग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे जी नारायणपुर ब्लाॅक अध्यक्ष शन्नी गावडे ,ओरछा ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र गावडे नारायणपुर ब्लाॅक उपाध्यक्ष रामदेर करंगा जी, मनकूर पोटाई, पंडीराम करंगा, सीताराम मंडावी ,राजू सलाम , देवाषीस बढाई ,सुजीत मंडल एवं अन्य साथी उपस्थित रहे

सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर ने की आर्थिक नाकाबंदी

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज लगातार ज्ञापन सौंपने और अपनी समस्या और मांगो को प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद मांग पूरी न होने से नाराज सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने अब उग्र कदम उठाने का निर्णय लिया है। सर्व आदिवासी समाज प्रदेश नेतृत्व आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को नारायणपुर नेशनल हाइवे जयस्तंभ चौक पर आदिवासी समाज ने एक दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी की। जिसमें 9 सूत्री प्रदेश स्तरीय मांग एवं जिला स्तरीय 5 मांग शामिल है।
इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को नियंत्रित करने को मौजूद रहा पुलिस बल आदिवासियों के प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इस कारण बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा जबकि समाज ने आंदोलन के दौरान आवश्यक सेवाएं को जाम से मुक्त रखा। बता दें कि पिछले कई दिनों से आंदोलन करने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने यह उग्र कदम उठाया है। 14 सूत्री मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी कर दी है।

सर्व आदिवासी जिला अध्यक्ष सोनुराम राम कोर्राम, सचिव प्रताप मंडावी सहित अन्य समाज के पदाधिकारियों ने उदबोधन में कहा कि शासन प्रशासन द्वारा हमे सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमाकर ठगने का काम कर रहे हैं। अब ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई मांगों को लेकर हमने प्रदर्शन किया, जिसमें शासन-प्रशासन के नुमाइंदों द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द मांग पूरी की जाएगी। परंतु आज तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई। जिसके खिलाफ सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने अब शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आर्थिक नाका बंदी का निर्णय लिया, यह आर्थिक नाका बंदी अनिश्चितकालीन रहेगी। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हमारे समाज के लोग डंटे रहेंगे। साथ ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई है, आश्वासन का झुनझुना लेकर हमको ठगने का प्रयास न करें। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती या संतोषजनक परिणाम नहीं मिल जाता हम सब मौके पर डंटे रहेंगे,और आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने मजबूर सर्व आदिवासी समाज होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मंगडू राम नुरेटी,नारायण मरकाम,रामजी ध्रुव,जागेश्वर उसेंडी,ईश्वर कश्यप,संतनाथ उसेण्डी, प्रभुलाल दुग्गा,जैकी कश्यप,सुकमन कचलाम,रायसिंह कुमेटी, निलेश नेताम, फागूराम नुरेटी, राजू वड़द्दा,डूंगाराम गोटा,रैनु राम नुरेटी,कारू नुरेटी,संतोष पोटाई,अनिता कोरेटी,संतु नुरेटी सहित अन्य समाज के पदाधिकारी और सर्व आदिवासी समाज के गणमान्य मौजूद थे।

आदिवासी समाज की मुख्य मांगें

(1) सुकमा के सिलगेर में हुए नरसंहार गोलीकांड का न्यायिक जांच और मृतकों के परिजन को 50 लाख और घायलों को 5 लाख तथा परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी

(2) अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के पदों में आरक्षण में माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन समाप्त नहीं हो जाते तक उक्तवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती ना कि जाकर सुरक्षित रखी जावे, नियम 2003 एवं आरक्षण नियम 1994 की धारा 6 नियम 1998 के नियमों का उल्लंघन कर नियम विरुद्ध पदोन्नति पाने वालों देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाना तत्काल सुनिश्चित की जावे।

(3) शासकीय नौकरी में बैकलॉग और नई भर्तियों पर आरक्षण रोस्टर लागू किया जाना।

(4) संभाग एवं जिलास्तर पर भर्ती और प्रदेश में खनिज उत्खनन के लिए जमीन अधिग्रहण की जगह लीज पर लेकर जमीन मालिक को शेयर होल्डर बनाना,गांव की सामुदायिक गौन खनिज का उत्खन्न एवं निकासी का पूरा अधिकार ग्राम सभा को दिया जाना।

(5) पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती में मूलनिवासियों को शत-प्रतिशत आरक्षण।

(6) फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरण के दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही हो एवं मात्रात्मक त्रुटि में सुधार की जावे जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया एवं सरल की जावे।

(7) छात्रवृत्ति योजना में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए आय की 2.50 लाख की पात्रता सीमा तत्काल समाप्त की जाए।

(8) आदिवासी समाज की लड़कियों से अन्य गैर आदिवासी व्यक्ति से शादी संबंध बनाने पर प्राप्त आदिवासी समाज के सभी आरक्षण प्रावधान समाप्त की जावे।

(9) आदिवासियों पर उत्पीड़न जैसे जमीन का हस्तांतरण महिला एवं बच्चों पर अत्याचार हत्या जाति का तापमान पर तत्काल कार्यवाही की जावे एवं नगरी एवं नगर पालिका क्षेत्र में आदिवासियों की भूमि को कूट रचित साजिश के तहत भू माफियाओं के द्वारा राजस्व दस्तावेजों में राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से किए गए हेरा फेरी की जांच कर उपरोक्त भूमि को आदिवासियों को वापस दी जावे,तथा साथ ही की गई खरीद बिक्री की समस्त व्यवहारों को शून्य घोषित कर अतिक्रमण मुक्त कर वापस मूलतः वापस की जावे।

(10) नारायणपुर जिला अंतर्गत जिले के स्थानीय व सुदूर अबूझमाड़ के अशिक्षित ग्रामीण अपने न्याय के लिए 50 किलोमीटर कोंडागांव जिले में स्थित सत्र न्यायालय में जाना पड़ता है,इससे जिले के न्यायिक निवेदक गण एवं अभिभावकों को समय धन व अनजान स्थान होने के चलते लोगों को भारी समस्या और पीड़ा से जुड़ना पड़ता है जिला सत्र न्यायालय का तत्काल प्राथमिकी ज्वलंत मांग नारायणपुर में जिला सत्र न्यायालय का तत्काल शासन स्तर से स्वीकृति देकर प्रारंभ किए जाने का सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर का प्रमुख मांग है।

(11) नारायणपुर जिले में विगत तीन-चार वर्षों से जिले व प्रदेश बाहरी घुसपैठियों बांग्लादेशी रोगियों का आगमन होने के सार्वजनिक बाजार के गलियारों में जोरों से जन चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसे में जिला प्रशासन सूक्ष्म रूप से डोर टू डोर सर्वे कर सूचीबद्ध करके इन्हें तत्काल जिले से बाहर निकालने की अतः शीघ्र कार्यवाही की जावे।

(12) सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर के सामाजिक कार्यक्रम बैठक हेतु नया बस स्टैंड देवांगन समाज व ड्राइवर संघ भवन के बाजू में स्थित शासकीय जमीन में से 50 डिसमिल जमीन सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर को जल जंगल जमीन के अधिकार के तहत यह जमीन तत्काल प्रदाय की जावे इस हेतु आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला नारायणपुर को प्रस्तुत की जा चुकी है।

(13) ग्राम कडड़ागांव फरसगांव की आदिवासी बालिका कुमारी श्यामबत्ती वड्डे उम्र 20 वर्ष पिता श्री सुंदर वड्डे जाति गोंड की गत दिनों निर्मतापूर्वक हत्या कर दी गई, परिवारजनों को पांच लाख आर्थिक सहायता प्रदान की जावे।

(14) जिले के अतिथि शिक्षकों को जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु पूर्व में भर्ती मापदंड के अनुसार वापस सेवा में ली जावे।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन जाति धर्म से ऊपर उठकर समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत- रेखचंद जैन

0

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 8 लाख 32 हजार रुपए की लागत से निर्मित यादव समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एवं संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ कार्यालय के सामने यादव समाज के शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर शीतल पेय का वितरण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के मंगल की कामना की इस अवसर पर उन्होंने कृष्ण मंदिर प्रांगण में निर्मित यादव समाज के नव निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा की भगवान श्री कृष्ण का जीवन दर्शन जाती धर्म से ऊपर उठकर समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है तथा भगवान श्रीकृष्ण ने जो श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान दिया है वह समस्त मानव जाति के कल्याण का कारक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी,सूर्या पानी, इमरान खान, कमलेश पाठक, बी ललिता राव, दयाराम, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा,हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, महामंत्री अनवर खान,हेमू उपाध्याय,संजय जैन, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विक्रांत सिंह,अजय बिसाई, सौरभ जैन, विजय सिंह ,अनुराग महतो, नितिश शर्मा,प्रवीण जैन, अरुण गुप्ता, कुलदीप भदौरिया,मोइन अख्तर,नोयेल नाग सहित जिला यादव समाज के अध्यक्ष एवं पार्षद बलराम यादव एवं पार्षद सुभम यदु उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फैला सट्टा का मकड़ जाल

0

जगदलपुर । सरकार बदलने के साथ ही नये पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस विभाग को फरमान जारी किया गया कि समस्त जिले के पुलिस अधीक्षक अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित किए जाने वाली कार्यों पर ध्यान देकर तत्काल कार्यवाही करें। अगर जानकारी के बावजूद ऐसे कार्य किसी भी जिले में संचालित करने की बात सामने आयेगी तो उसे जिले के पुलिस अधीक्षक पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

लेकिन बस्तर जिले के कुछ विकासखंडों एवं इससे सटे दर्जनों गांव में खुलेआम सट्टा का संचालन एवं अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व इस जिले से डीजीपी के आदेश पर पूर्व पुलिस अधीक्षकों ने कार्यवाही कर इस जिले से सट्टा संचालन पूर्ण रूप से बंद करा दिया था। साथ ही साथ कई बड़े खाईवाल पर कार्यवाही कर उन्हें जिले से बाहर रहने पर मजबूर कर दिया गया था। किंतु पुलिस अधीक्षक बदलने के साथ ही कई थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन की गतिविधियां बढऩा शुरू हो गई। बस्तर जिले में जो वर्षों से जिले में सट्टा संचालन का प्रमुख केन्द्र रहा है। सूत्रों पर अगर विश्वास किया जाये तो लगभग 10 से 20 लाख रूपए का सट्टा पर दांव लगाकर खाईवाल इस क्षेत्र के भोलेभाले लोगों को बर्बाद करने पर तुले हैं। शहर के अलावा कई ग्रामपंचायत इस अवैध रूप से संचालित सट्टा व्यवसाय की चपेट में है। खुलेआम दोपहर से लेकर देर रात्रि तक लोग विभिन्न जगहों पर बैठे सटोरियों के पास दांव लगाकर अपनी पर्ची लेते हुए देखे जाते हैं। शहर के अलावा आदिवासी विकास खंड करपावंड, तोकापाल, दरभा, बस्तर शामिल हैं। यहां सटोरिये बिना किसी डर-भय के खुलेआम सट्टा संचालन का कार्य करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकार के सट्टा संचालन संबंधित कुछ खबर कुछ अखबार नवीसों द्वारा छापे जाने पर बस्तर जिला अधीक्षक द्वारा शहर के नामचिन सटोरियों पर कार्यवाही भी की गई थी इसी मामले में शहर के कुछ राजनैतिक रसूख रखने वाले सटोरिये भी पुलिस के डर से भूमिगत हो गये थे किंतु जिला पुलिस अधीक्षक बदलने के साथ ही वे अपनी पुरानी भूमिका में आकर शहर के अलावा आसपास के ग्रामों में सरेआम सट्टा का संचालन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ राजनैतिक रूप से रसूखदार खाईवाल तो पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को अदालत में लाकर पुलिस को हतोत्साहित करने का प्रयास भी कर चुके हैं। जिससे यह समझ में आता है कि इन रसूखदार सटोरियों की पहुंच राजनैतिक तबकों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी मजबूती से है। अत: पुलिस के थानेदार से लेकर छोटे कर्मचारी भी इतनी बड़ी आवक को रोकने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। कुछ पुलिस कर्मचारियों के अनुसार इस क्षेत्र के थाने में पदस्थापना के समय से ही जानकारी दे दी जाती है कि ऐसे कारोबार को आप कैसे सहुलियत से संचालित करा सकते हैं। लेकिन सब कुछ जानने के बावजूद भी स्थानीय अधिकारी किसी प्रकार की कार्यवाही न कर छत्तीसगढ़ शासन के पुलिस महानिरीक्षक के दिए गए आदेश की अव्हेलना कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिक अपहृता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

दिनांक 16.04.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री जो दिनांक 15.4.2021 को महारानी लक्ष्मी बाई स्कुल एसांईमेंट पेपर जमा करने आयी थी जो घर वापस नहीं आयी है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 119/2021 धारा 363 भादवि0 दर्ज कर, विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि0 गुनेश्वरी नरेटी, सउनि नीलाम्बर नाग, प्रआर गौरीशंकर कांत आरक्षक गौतम सिन्हा, मआर0 पुनम नाग टीम के द्वारा तत्काल गुमशुदा नाबालिक का पता तलाश हेतु आसपास के लोगों व रिश्तेदारों व मोबाईल लोकेशन के आधार पर पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान अपृहता/संदेही का लोकशन जैयपुर, आमागुड़ा ओडिशा में मिलने पर तत्काल उक्त टीम को ओडिशा रवाना किया गया। जहाॅ पहुंचकर टीम द्वारा लोकेशन पर लगातार अपृहता/संदेही का पता तलाश कर, दिनांक 29.08.2021 को जैयपुर ओडिशा से टीम के द्वारा मौके पर गुम बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर, दस्तयाब किया गया। जहाॅ पर बालिका से विधिवत् पुछताछ पर अपने कथन मे बतायी कि आरोपी शिव कुमार यादव पिता श्री सुर्दशन यादव उम्र 19 साल निवासी अटल आवास जगदलपुर के द्वारा बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर जबरन इच्छा के विरूद्व शारीरिक शोषण किया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 363,366,376, भादवि0 06 पाक्सो एक्ट घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राजनैतिक मंथन को लेकर भाजपा की चिंतन शिविर की तैयारी प्रारंभ

0

जगदलपुर । चुनावी तैयारी के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर में 31 अगस्त से तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इस चिंतन शिविर में प्रदेश भाजपा प्रभारी समेत राष्ट्रीय एवं प्रदेश के महत्वपूर्ण भाजपा नेता शामिल होंगे। 31 अगस्त सांध्य 5 बजे से प्रारंभ होकर 3 सितम्बर तक लगातार चलने वाले इस चिंतन शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह भी शामिल होंगे। बस्तर की सुरम्य वादियों में अगले विधान सभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक चिंतन की चिंता अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख भाजपा नेताओं को सताने लगी है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस की वर्तमान सरकार में चल रहे अढ़ईया सरकार को लेकर खींचतान से भी प्रदेश के भाजपा नेताओं की इच्छाशक्ति जागृत हुई है। बस्तर में आयोजित इस आत्म चिंतन शिविर की प्रमुख वक्ता प्रदेश प्रभारी डी पुरनदेश्वरी देवी ही होंगी। हालांकि उनके साथ कई राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता भी शामिल होंगे। जो इस आत्मचिंतन शिविर में अपना नुस्खा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बांटेंगे। बस्तर में होने वाले 3 दिवसीय प्रांत स्तरीय चिंतन शिविर की तैयारियों में भाजपा के स्थानीय नेता जोरशोर से जुट गये हैं।

शिविर की तैयारी का मोर्चा पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री किरण देव ने संभाली है। इस दौरान दोनों प्रांत स्तरीय नेताओं के द्वारा शिविर में कोई कमी खामी न रह जाए इसे ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करने में जुटे हैं । और इसलिए पिछले चार दिनों से बैठकों का दौर जारी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

बैठक के जरिये ही कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी तय की जा रही है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में चिंतन शिविर की तमाम तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली । जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है । 31 अगस्त से शुरू होने वाले चिंतन शिविर के लिए समूचे शहर को सजाया जायेगा। साथ ही चिंतन शिविर में आने वाले संगठन के बड़े पदाधिकारी व आला नेताओं का स्वागत शहर के प्रवेश द्वार से लेकर अलग-अलग स्थानों में किया जायेगा।

भाजपा के बड़े आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं से जवाबदारी के साथ जुडऩे को कहा गया है व जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी तरह की कमी न होने की हिदायत दी गयी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कार्यक्रम में डॉ . सुभाऊ कश्यप , संतोष बाफना , कमलचंद्र भंजदेव , विद्याशरण तिवारी , बैदुराम कश्यप , योगेन्द्र पांडे , रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पाणिग्राही, व्हीएस राजपूत, बाबुल नाग , ललिता बघेल, मनीराम कश्यप , अश्विन सरडे, दीप्ति पांडे , सुरेश गुप्ता, संजय पांडे , महेश कश्यप , अविनाश श्रीवास्तव , लच्छिन यादव , रामकुमारी यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर की साज-सज्जा का दायित्व युवा मोर्चा को सौंपा गया है । इसके अलावा जिला कार्यकारिणी , सभी मण्डल , मोर्चा प्रकोष्ठों को अलठा अलग कार्यो की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में पहली बार भाजपा का बड़ा आयोजन हो रहा है। यह बस्तर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। बड़ा आयोजन बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है । प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिंतन शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए निष्ठा और गंभीरता से कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व आयोजन से संबंधित कायोर से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया ।

बस में यात्रा करना पड़ेगा भारी, राज्य सरकार ने यातायात महासंघ की मांग पर किराए में किया बढ़ोत्तरी

0

बस में यात्रा करना पड़ेगा भारी क्युकि  राज्य सरकार ने यातायात महासंघ की मांग पर किराए में बढ़ोत्तरी की गई है वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की. जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा के बाद 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी.

1 मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रूपये प्रति लीटर हो गया है. मुख्यमंत्री बघेल ने इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार के बाद राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए सहमति दी.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान संरक्षक छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ और सभापति नगर पालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्री किराया में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. जिससे यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना जरुरी होगा बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके. राज्य में यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया

0

विगत दिनों छ.ग. राज्य मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, र्जितेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सुदेश कुमार सुंदरानी को प्रांतीय अध्यक्ष, सूरज सिदार एवं शीलू भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव एवं सवीना अंनत सहसचिव निर्वाचित हुए।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएमओ हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया। होटल बेबीलॉन रायपुर में डॉ शिव कुमार डहरिया नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण समिति अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण एवं हितों के सम्बंध में समय समय पर शासन को ध्यान आकृष्ट कराता रहा है।अब आगे उक्त कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी संघ की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की भूमिका बढ़ी हैं।विशेष रुप से कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा हैं जिसकी तारीफ स्वयं मुख्यमंत्री ने की है कैबिनेट मंत्री ने आस्वस्त किया कि संघ की मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संरक्षक सदस्य के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 29 अगस्त, 2021

छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह के अध्यक्षता में सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में राज्य के कुछ जिले में आर्थिक नाकेबंदी करने की ख़बर को खंडन किया गया। छ ग सर्व आदिवासी समाज ने आर्थिक नाकेबंदी करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। कुछ राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोग जो अवैधानिक तरीके से अपने आप को सर्व आदिवासी समाज के स्वमं-भू अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव घोषित कर लिये हैं, वही लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं। समाज को ऐसे लोगों से सचेत रहने के लिए अपील की गई। ये वे लोग हैं जिन्हें समाज के खर्चे औऱ समाज के आड़ में 2023 का चुनाव लड़ना है, ये सभी लोग किसी न किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़े भी है लेकिन जब पद में थे तब कुछ नहीं किये।

बैठक में माननीय प्रांताध्यक्ष ने बताया कि गत दिवस छ ग सर्व आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी से विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात हुई थी। इसके पूर्व जून औऱ जुलाई में भी जिला पदाधिकारियों (विशेषकर बस्तर संभाग) की मुख्यमंत्री जी के साथ सभी 13 मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई। जल जंगल जमीन के हक़ के बारे में मुख्यमंत्री जी ने बताया कि उनकी सरकार आदिवासियों को ये अधिकार दे दिया है। राज्य में आदिवासी क्षेत्रों के अब तक लगभग 3000 ग्राम सभाओं को उससे जुड़े आदिवासी समूहों को 11 लाख हेक्टेयर वनों को सामुदायिक वन संशाधन अधिकार दिया गया है, यह प्रक्रिया जारी है। इन वनों से होने वाले आय आदिवासियों की है, इससे समाज को अच्छा लाभ मिल रहा है। वे वन विभाग को निर्देशित भी किये है कि इन वनों में ज्यादा से ज्यादा फलदार औऱ औषधि पेड़ लगाये ताकि भविष्य में आमदनी में बढ़ोतरी हो। कई वनोपजों को Minimum Support Price (MSP) के दायरे में लाया गया है। इसी प्रकार आदिवासी समाज के देवस्थल औऱ आस्था के केंद्र देवगुड़ी को पक्का निर्माण करके संवारा जा रहा है। अभी तक लगभग 3200 देवगुड़ी के काम को पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार आदिवासी समाज के संस्कृति को संरक्षित औऱ संवर्धन करने के लिए विलुप्त हो रहे गोटुल प्रथा को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिये। मुख्यमंत्री जी ने इस बात पर चिंता व्यक्त किया कि हमारे बस्तर संभाग के इंजीनियरिंग, ITI या कॉलेज पास, कम्प्यूटर में प्रशिक्षित आदिवासी बच्चे रोजगार की तलाश में विशाखापत्तनम, हैदराबाद, मुंबई सहित दक्षिण भारत जा रहे हैं। इसलिए वे विचार कर रहे हैं कि इनके लिए बस्तर में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़े उद्योग नहीं बल्कि छोटे छोटे उद्योग लगाया जाय और इन उद्योगों को सरकारी जमीन पर लगाया जाय।

पेशा कानून लागू करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी ने बताया कि विभागीय मंत्री जी ने आदिवासी क्षेत्रों में समाज के साथ बैठक कर चुके हैं और जल्द ही रिपोर्ट पेश की जायेगी।

पदोन्नति में आरक्षण के मामले में क्वांटिफिएबल डाटा इकट्ठा करने के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट जल्द प्राप्त होने की बात बताई और इस पर त्वरित कार्यवाही करने आश्वश्त किया गया।

छात्रवृति की आय सीमा 2.50 लाख रुपये से बढ़ाने के विषय पर मुख्यमंत्री जी ने बताया कि यह केंद्र सरकार का मामला है इसलिए इसे बढ़ाने के लिए वे केंद्र सरकार को दो बार चिठ्ठी लिख चुके हैं। अब तीसरी बार औऱ लिखेंगे। मुख्यमंत्री जी के इस प्रयास के लिये सर्व आदिवासी समाज ने आभार व्यक्त किया।

प्रांतीय कार्यकारिणी की आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हमारे संवैधानिक अधिकार जो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से प्रभावित हो रहे हैं उसे दृढ़ता से लड़ा जाय।

आयुक्त एवं अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा ने विभिन्न निर्माण कार्याें का किया अवलोकन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 29 अगस्त, 2021

आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा मो. कैसर अब्दुलहक एवं अपर आयुक्त अशोक चैबे ने बीते शनिवार को नारायणपुर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्याें का अवलोकन किया, जिसमें नारायणपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हलामीमुंजमेटा एवं बोरण्ड तथा ओरछा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरूषनार के निर्माण कार्याें का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पोषण चन्द्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत ओरछा रमांचल यादव के अलावा मनरेगा अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्याें का निरीक्षण के पश्चात् महात्मा गांधी नरेगा के कार्याें की समीक्षा की गई, जिसमें आगामी दिवसों में मानव दिवस में वृद्धि, 100 दिवस रोजगार में वृद्धि, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, महिलाओं की भागीदारी, महिला मेट नियोजन, पूर्व वर्षों के कार्याें की पूर्णता तथा गौठान एवं चारागाह के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

MOST POPULAR

HOT NEWS