City Media - Page 1422 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1422

कलेक्टर धर्मेश साहू ने देवगुड़ी और घोटुल का किया अवलोकन, देवगुड़ी और घोटुल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने ग्रामीणों से की बातचीत

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 29 अगस्त, 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर विकासख्सांड के 3 ग्रामों बावडी, कुढ़ारगांव और गोहड़ा स्थित देवगु़ड़ी और घोटुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से देवगुड़ी और घोटुल की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चचै की। उन्होंने देवगुड़ी और घोटुलों में फैंसिंग करवाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पोषण चंद्राकर, एसडीएम दिनेशकुमार नाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय चंदेल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पशु तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

पशु तस्करी के आरोपीगण को ‍गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
सिकोसा बस स्टैण्ड की घटना
पशु कृषक अधिनियम व पशु परिवहन अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही।
22 नग गाय ,14 नग बछडा को सुरक्षार्थ भेजा गया गौशाला।

पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक महोदय डी0आर0 पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चुर्तेवेदी के मागदर्शन में दिनांक 28.08.21 को रात्रि गस्त चेक पर टाउन सिकोसा रवाना हुआ था कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम हल्दी् की ओर से ट्रक क्रमांक CG04NH2355 का चालक अपने ट्रक में बिना चारा भूसा पानी की व्यवस्था किये बिना अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी भरकर कत्ल खाना नागपुर की ओर जा रहा है इस सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर आने जाने वाले वाहनो को रोककर जांच कर रहा था कि उसी समय ग्राम हल्दी की ओर से आ रही ट्रक क्र. CG04NH2355 का चालक अपने वाहन को काफी तेज चलाकर ला रहा था जिसे रोका और ट्रक क्र. CG04NH2355 को चेक करने पर ट्रक के अंदर अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक बिना चारा भूसा पानी के बिना व्यवस्था किये हुए 22 नग गाय ,14 नग बछडा जुमला 36 नग कीमती 1,22,000 रूपये को भरा था पूछने पर ट्रक चालक अपना नाम मेहबूब खान पिता अशीफ खान उम्र 34 वर्ष सा. पार्वती नगर तम्बा कू चाल अजनी जिला नागपुर MH बताया जो नगरी रोड धमतरी से भरकर कत्लब खाना नागपुर ले जाना बताया एवं ट्रक में बैठे मजदूर मोह0 शकीर खान, शेख फिरोज, मोह0 इरसाद से पूछने पर ट्रक में मवेशी भरना बताये है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

ट्रक चालक मेहबूब खान द्वारा मावेशी रखने या परिवहन करने के संबंध में काई दस्तानवेज नही होना बताने पर ट्रक क्र. CG04NH2355 , 22 नग गाय ,14 नग बछडा का मौका पंचनामा तैयार कर जुमला कीमती 6,22,000 को समक्ष गवाहान जप्तश कर कब्जाक पुलिस लिया गया जप्तचशुदा मवेशियो को पशु चिकित्साक अधिकारी से स्वास्य्वा परीक्षण कराकर मवेशियो को गौशाला कृष्णा गौशाला को सुरक्षार्थ भेजा गया है। आरोपीगण 1.मेहबूब खान पिता आशीफ खान उम्र 34 वर्ष पता पार्वती नगर तम्बा कू चाल अजनी नागपुर थाना अजनी महाराष्ट्र मजदूर 2. मोहम्मोद शकीर खान पिता ताज खान उम्र 22 वर्ष सा पीली नदी वार्ड संघर्ष नगर थाना यशोधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र 3. शेख फिरोज पिता शेख मजहर उम्र 36 वर्ष सा0 आकोट फाईल वार्ड न. 04 थाना आकोट जिला अकोला महाराष्ट्र 4. मोह0 इरसाद पिता मोह0 असरफ उम्र 32 वर्ष सा0 मुर्तिजापुर वार्ड न0 11 खडकपुर थाना मुर्तिजापुर जिला अकोला MH द्वारा अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यू डिशियल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपीगण को पडकने में ‍निरी0 भानुप्रताप साव, सउनि पी0आर0सा0, सउनि प्रदीप तिवारी, आर0 सुमित, आकाश सोनी, सुरेश चंद्राकर, वरूण कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आरोपीगण-
1.मेहबूब खान पिता आशीफ खान उम्र 34 वर्ष पता पार्वती नगर तम्बा कू चाल अजनी नागपुर थाना अजनी महाराष्ट्र मजदूर

  1. मोहम्मदद शकीर खान पिता ताज खान उम्र 22 वर्ष सा पीली नदी वार्ड संघर्ष नगर थाना यशोधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र
  2. शेख फिरोज पिता शेख मजहर उम्र 36 वर्ष सा0 आकोट फाईल वार्ड न. 04 थाना आकोट जिला अकोला महाराष्ट्र
  3. मोह0 इरसाद पिता मोह0 असरफ उम्र 32 वर्ष सा0 मुर्तिजापुर वार्ड न0 11 खडकपुर थाना मुर्तिजापुर जिला अकोला MH
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

जप्त संपत्ति – 22 नग गाय ,14 नग बछडा जुमला कीमती 6,22,000

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अवैध रूप से गांजा का विक्रय करने आ रहे युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर।बस्तर पुलिस ने गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ लोगों के द्वारा  उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना  पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा, अतिपुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में , थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में  टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा  आडावाल, कुरन्दी रोड में  मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहन की पहचान कर संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम नंदाखोरा निवासी  व्यापारीगुड़ा जिला कोरापुट ओडिशा का होना बताया गया जो अपने द्वारा मोटर सांयकल ओडी 10 पी 0229 एवं ओडी 10 आर 6802 में कुल 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को विक्रय करने आ रहा था।आरोपी नंदा खोरा के कब्जे से 100 किग्रा अवैध गांजा ,  जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से, 2 मोटरसाइकिल, मोबाईल.आदि सामान जप्त किया।मामले में आरोपी नंदा खोरा के विरूद्व धारा 20(ख) एनडीपीएस  एक्ट के तहत थाना बोधघाट में  अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर  न्यायालय प्रस्तुत किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

उक्त आरोपी को निरीक्षक धनंजय सिन्हा, उप निरीक्षक टूमन डड़सेना, खोमराज ठाकुर, सउनि शैलेन्द्र रॉय, प्रआर लवन पाणिग्रही, आरक्षक चंदन गोयल, अशोक खाखा, पंकज देहारी, गायत्री ताराम, भैरव सिन्हा, मानकुराम कोर्राम गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिले में चोरी के 08 केस 08 चोर पकड़ाए जिसमे दल्ली के भी 02 आरोपी शामिल

0

अंर्तजिला चोर गिरोह व गौरिया गैंग पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

साईबर सेल एवं थाना की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्यवाही।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की शीनख्ती।

चोरी के 08 प्रकरण में कुल 08 आरोपियों को बालोद ,चरोटा, भिलाई दुर्ग,कांकेर और कवर्धा से किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात ,मोटर सायकल एवं 08 नग मोबाईल फोन बरामद।

आरोपी मुकेश सेन था पैरोल पर रिहा। मान.न्यायालय द्वारा जारी था गिरफ्तारी वांरट। आरोपी ने पुलिस अधिकारी बनकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम। बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया।

प्रकरण क्र.01-

दिनांक 28.07.2021 को प्रार्थी के सिकोसा स्थित दुकान बालाजी मोबाईल एण्ड सेल्स में अज्ञात चोर द्वारा प्रवेश कर उनके मोबाईल हैण्डसेट,नगदी रकम चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्र 170/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 01.मुकेष सेन पिता प्रेमलाल सेन उम्र 32 वर्ष पता-ग्राम लिमोरा थाना बालोद 02.योगेश कुमार ठाकुर पिता राधेलाल ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता-ग्राम चरोटा थाना बालोद 3. अमित ठाकुर पिता स्व. रोहित ठाकुर पता- गंजपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद को चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण क्र.02-

थाना बालोद के अपराध क्र 233/2021 ,धारा 457,380 भादवि में दिनांक 28.07.2021 को प्रार्थी कुमार हिरवानी के ग्राम लाटाबोड़ स्थित किराना दुकान पर अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे सामान व नगदी रकम चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर प्रकरण के 03 आरोपी 01.मुकेश सेन पिता प्रेमलाल सेन उम्र 32 वर्ष पता-ग्राम लिमोरा थाना बालोद 02.योगेश कुमार ठाकुर पिता राधेलाल ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता-ग्राम चरोटा थाना बालोद 3. अमित ठाकुर पिता स्व. रोहित ठाकुर पता- गंजपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

प्रकरण क्र.03-

थाना गुण्डरेदही के अपराध क्र 169/2021 धारा -170,379 भादवि में दिनांक 27.07.2021 को प्रार्थी रामनारायण साहू ग्राम सलौनी के मोटरसायकल मे लिफ्ट मांगकर पीछे बैठा और पुलिस अधिकारी बनकर अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के मोटरसायकल को चोरी कर ले गया था। जिस पर प्रकरण के आरोपी 01.मुकेष सेन पिता प्रेमलाल सेन उम्र 32 वर्ष पता-ग्राम लिमोरा थाना बालोद जला बालोद को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण क्र.04-

थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्र 18/2021 धारा -379 भादवि में दिनांक 18.01.2021 को प्रार्थी डोमन कुमार देश मुख निवासी रामनगर का मोबाईल हैण्डसेट डौण्डलोहारा के साप्ताहिक बाजार से किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। जिस पर विषेष टीम बालोद द्वारा गौरिया गैंग के सदस्य प्रकरण का आरोपी छोटू संवरा पिता दूसरी संवरा उम्र 19 वर्ष जाति गौरिया पता गौरिया मोहल्ला वार्ड न 17 थाना कवर्धा जिला कवर्धा को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

प्रकरण क्र.05-

थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्र 60/2021 धारा -380 भादवि में दिनांक 26.02.2021 को प्रार्थी हरिष रावटे निवासी बड़गांव थाना डौण्डीलोहारा का मोबाईल हैण्डसेट घटना दिनांक को उसके घर से किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। जिस पर विषेष टीम बालोद द्वारा प्रकरण के आरोपी वीनू महेन्द्र बघेल उर्फ विनू पिता -धनेष राम बघेल उम्र 24 वर्ष पता बड़गांव थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद हाल शारदा पारा कैप 2 भिलाई जिला दुर्ग को दिनांक 28.08.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण क्र.06-

थाना गुरूर के अपराध क्र 15/2021 धारा -380 भादवि में दिनांक 12.01.2021 को प्रार्थी पुहुप लाल ठाकुर पता ग्राम चुल्हापथरा का सैमसंग मोबाईल सेट किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर से चोरी कर ले गया जिस पर विषेष टीम को जिला कांकेर भेजा गया था । जिसमें प्रकरण के आरोपी 01. प्यारेलाल नागवंषी पिता स्व. हीरालाल नागवंषी उम्र 30 वर्ष साकिन नांहदा सोनईडोंगरी थाना गुरूर जिला बालोद 2. दुर्गेष नेताम पिता स्व हनुमान नेताम उम्र 22 वर्ष साकिन श्रृगांरभाट थाना कांकेर जिला कांकेर से चोरी का मोबाईल हैण्डसेट बरामद कर आज दिनांक 29.08.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

प्रकरण क्र.07-

थाना राजहरा के अपराध क्र 245/2021 धारा -454,380 भादवि में दिनांक 18.04.2021 में प्रार्थिया भूमिका साहू पता दल्लीराजहरा को विवो मोबाईल सेट किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थिया के घर से चोरी कर ले गया जिसपर प्रकरण के आरोपी देवबली पिता मंथिर देवार उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्र 22 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद से चोरी का मोबाईल हैण्डसेट विवो वाई-20 बरामद कर आज दिनांक 29.08.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण क्र.08-

थाना राजहरा के अपराध क्र 246/2021 धारा -454,380 भादवि में दिनांक 02.08.2021 को प्रार्थिया गंगा बाई साहू पता वार्ड क्र 11 दल्लीराजहरा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा उसके आलमारी से सोने का मंगल सूत्र, सोने का कान का टाप्स बाली ,फुली ,चांदी का पायल ,सैमसंग मोबाईल हैण्डसेट चोरी कर ले गया था। जिसपर प्रकरण के आरोपी विमल नेताम पिता स्व. दुर्गा नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 कॉलेज रोड दल्लीराजहरा को आज दिनांक 29.08.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने को मंगल सूत्र 01 नग ,गेहू दाना 04 नग,टाप्स 1 जोड़ी,02 नग बाली,नाक का फुल्ली 01 नग ,चांदी का पायल 2 जोड़ी, 01 नग सैमसंग मोबाईल जुमला किमती 95000 जप्त किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर , सउनि धरम भूआर्य ,सउनि नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक हरिशकर ,प्रधान आरक्षक बम्हानंद कामडी, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक मुकेश देवांगन,, आरक्षक भोप सिंह साहू एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन ,आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

  1. मुकेश सेन पिता प्रेमलाल सेन उम्र 32 वर्ष पता-ग्राम लिमोरा थाना बालोद (छ.ग.)
  2. योगेश कुमार ठाकुर पिता राधेलाल ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता-ग्राम चरोटा थाना बालोद (छ.ग.)
  3. अमित ठाकुर पिता स्व. रोहित ठाकुर उम्र 22 साल पता- गंजपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
  4. वीनू महेन्द्र बघेल उर्फ विनू पिता -धनेश राम बघेल उम्र 24 वर्ष पता बड़गांव थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद हाल शारदा पारा कैप 2 भिलाई जिला दुर्ग(छ.ग.)
  5. प्यारेलाल नागवंषी पिता स्व. हीरालाल नागवंशी उम्र 30 वर्ष साकिन नांहदा सोनईडोंगरी थाना गुरूर जिला बालोद(छ.ग.)
  6. दुर्गेश नेताम पिता स्व हनुमान नेताम उम्र 22 वर्ष साकिन श्रृगांरभाट थाना कांकेर जिला कांकेर(छ.ग.)
  7. देववली देवार पिता मंथिर देवार उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्र 22 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद(छ.ग.)
  8. विमल नेताम पिता स्व. दुर्गा नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 कॉलेज रोड दल्लीराजहरा जिला बालोद (छ.ग.)
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जप्त –

  • 08 नग मोबाईल हैण्ड सेट, सोने का मंगल सूत्र 01 नग ,सोने का गेहू दाना 04 नग, सोने का टाप्स 1 जोड़ी , सोने की बाली 02 नग, सोने की नाक का फुल्ली 01 नग ,चांदी का पायल 2 जोड़ी, मोटरसायकल।

राहुल गांधी से मिलकर 28 प्रतिशत डीए की मांग करेगा फेडरेशन

0

छतीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरो को 1 जुलाई 2021 से 28 % महंगाई भत्ता देने की मांग अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से अगामी दिनों में होने वाले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान करेगा
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक अजय परिहार ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महगाई भत्ता सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला एवं महासचिव ओ पी शर्मा के नेतृत्व में विगत एक वर्ष जारी संघर्ष के क्रम में 1 जुलाई 2020 को राजधानी रायपुर में वेतन वृद्धि रोकने वाले शासकीय आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध, 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर सत्याग्रह आंदोलन,2 एवं 3 नवम्बर को फेडरेशन सम्बद्ध 27 संगठनों के सदस्यों द्वरा सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन एवम रैली,10 मार्च 2021 को चालू बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा 6 अगस्त को 28% डीए की मांग लेकर राजधानी रायपुर सांकेतिक विरोध में धरना किया जा चुका है किन्तु शासन की हठधर्मिता तथा कर्मचारी विरोधी रवय्या के कारण आज पर्यंत डीए की घोषणा नही हुई है जबकि छत्तीसगढ़ से कमतर आर्थिक स्थति वाले राज्य बिहार, उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश, झारखंड ,राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्य की सरकारों ने 1 जुलाई से 28 % डी ए देने की घोषणा कर चुके हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने 16 जुलाई को फेडरेशन की विशेष बैठक बुलाकर फेडरेशन के दूसरे गुट के साथ 28 % डी ए की एक सूत्रीय मांग को लेकर संयुक्त रुप से आंदोलन का प्रस्ताव कर्मचारी हित मे दिया था किंतु दूसरे गुट के संयोजक ने कर्मचारी हितों एवं प्रदेश के आम कर्मचारियों की भावनाओ को दरकिनार करते हुए अपनी एक साल पुरानी 14 सूत्रीय मांगो को लेकर अगामी 3 सिंतबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन की घोषणा कर चुके हैं वर्तमान परिस्थितयो में शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के कोर ग्रुप ने यह निर्णय लिया है कि यदि फेडरेशन का दूसरा गुट 3 सितम्बर के बाद का कोई बड़ा आंदोलन करने का कार्यक्रम हमारे फेडरेशन से चर्चा कर तय करेगा तो हमलोग में सहभगी रहेंगे। शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन से सम्बद्ध 27 संगठन के सदस्य गण 3सितम्बर के एकदिवसीय आंदोलन से पृथक रहते हुए कर्मचारी हित मे अपना नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दल्ली राजहरा – मेजर ध्यानचंद की स्मृति में दल्ली राजहरा के शहीद सुदामा खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

0

दल्ली राजहरा :- बालोद जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में दल्ली राजहरा के शहीद सुदामा खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों का समुचित विकास हो रहा है । सरकार द्वारा खेलों के लिए अतिरिक्त बजट देने एवं खेल मैदानों के उन्नयन से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल रही हैं। दल्ली राजहरा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में लौह नगरी का नाम रोशन किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

बालोद जिला खेल संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है । बालोद जिले में विभिन्न खेल संगठन लगातार बेहतर खेल प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन कर रहे हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है, जिसके सार्थक परिणाम ओलंपिक में देखने को मिला जहां खिलाड़ियों में अब तक के सर्वाधिक पदक प्राप्त किए एवं एथलेटिक्स में पहली बार देश को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

बालोद जिला एथलेटिक संघ के सचिव सुरेश वर्मा ने बताया कि आगामी 5, 6 एंव 7 सितंबर को बिलासपुर में एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ‌ प्रदेश की टीम का सलेक्शन होना है जिसमें बालोद जिले के 16 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में पूर्व पार्षद रामजतन भारद्वाज, पार्षद चंद्र प्रकाश सिन्हा, बालोद जिला एथलेटिक संघ के कोषाध्यक्ष संजय रावत, बालोद जिला खेल संघ के कोषाध्यक्ष एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षद वेंकट राव शामिल हुए। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल समस्त खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मिस्टर और मिस नारायणपुर का ग्रैंड फिनाले प्रशांत विनीता विजेता रहे

0

मिस्टर और मिस नारायणपुर का ग्रैंड फिनाले

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर।

जिला मुख्यालय के माहका इंडोर स्टेडियम में शनिवार शाम 6:30 बजे से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस नारायणपुर सीजन वन का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया 3 राउंड का फिनाले के विजेता बालक वर्ग से मिस्टर नारायणपुर 2021 प्रशांत साहू और बालिका वर्ग से विजेता मिस नारायणपुर विनीता जैन ने यह खिताब अपने नाम किया । पहली बार हो रहे इस इवेंट को लेकर बेहद उत्साह का माहौल रहा मिस्टर मिस नारायणपुर का आयोजन 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू हुआ जिसमे फाइनल में 14 मॉडल सेलेक्ट हुए बच्चों में इस आयोजन को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागी अपने प्रतिभा से आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक चयनित होकर जिले का नाम उचा कर सकते हैं इस मंच से नय पीढ़ी के बच्चो को मिस&मिस्टर नारायणपुर एवं मॉडलिंग में नया मंच प्राप्त हुआ,प्रशांत साहू मिस्टर नारायणपुर विनीता जैन मिस नारायणपुर के सिर पर ताज सजाकर विजेता को 5000 रुपये के इनाम से नवाजा गया।

आयोजक स्वाति पट्टावी ने बताया कि युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक नय अंदाज में यह आयोजन रखा गया नारायणपुर जिले में प्रतिभागी ने अपने प्रतिभा के साथ बढ़ चढ़ कर रैम्प वाक में हिस्सा लिया मॉडलिंग के क्षेत्र में एक अलग अनुभव साझा किया आने वाले समय मे बड़े स्तर पर यह आयोजन कराने की बात कही ।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता मांझी नगर पालिका अध्यक्ष, ममता राठौर (पार्षद) (मिस छत्तीसगढ़ आइकॉन) मिस यामिका साहू, मिस एकता जैन(मिस छत्तीसगढ़ आइकॉन फोटोजेनिक फेस) की उपस्थिति में पुष्पगुच्छ से स्वागत कर ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम की सुरुवात किया गया।मुख्य रूप से आयोजन को सफल बनाने में ऑर्गनाइजर स्वाति पट्टावी एक्सपोउंसर मुक्ता रेस्टोरेंट, वान्या इंटरप्राइजेस आकाश होंडा, आरवी फ़िल्म प्रोड्यूसर करुणा फाउंडेशन तथा रैप फिटनेस जिम इस पूरे आयोजन में फोटोग्राफी एनएम स्टुडियो एवं बस्तर स्टूडियो इंटरप्राइजेस के विशेष सहयोग से यह इवेंट का आयोजन सफल किया गया । इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निशा सोनी सतथपि जो हाल ही में मुंबई में हुए कांटेस्ट में मिसेज ग्लोबल इंडिया डिवाइन का खिताब जीता है।

दल्लीराजहरा में आबकारी विभाग द्वारा धरपकड़ की कार्यवाही में पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार

0

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ निरंजन दास, प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल ए के त्रिपाठी एवं कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बालोद अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वृत्त दल्लीराजहरा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक एसआर भांडेकर द्वारा आरोपी के रिहायशी मकान से मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

(1) नाम आरोपी बेनूराम, पिता- केवल सिंग पटेल, उम्र- 54वर्ष, निवासी- वार्ड क्र.10 शहीद वीरनारायण सिंह चौक दल्लीराजहरा, थाना- दल्लीराजहरा, जिला- बालोद (छ.ग.) |
(2) जप्त मदिरा 77 पाव देशी मदिरा प्लेन (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) कुल मात्रा 13.860लीटर।
(3) धारा 34(2),59 क, छ.ग. आबकारी अधिनियम।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आरोपी बेनु राम 2019 के दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में वार्ड पार्षद पद के लिए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आरोपी द्वारा पान ठेला व जनरल दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चला रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

आरोपी को आज दिनांक 28-08-2021 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संपूर्ण कार्यवाही में वृत्त प्रभारी एस आर भांडेकर के साथ आबकारी आरक्षक दिगंबर बुरा, राजेंद्र ठाकुर एवं वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर के अस्थायी कोरोना योद्धा रायपुर पहुंचे धरना देने।

0

कोरोना काल के समय कोरोना महावारी के बचाव के लिये जिले भर में अस्थायी स्वास्थ कर्मियों की नियुक्ति की गई थी,जिसे कोरोना योद्धा का नाम दिया गया था। इन्होंने आपदा के समय विषम परिस्थिति में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का साथ दिया,कोरोना के नाम से पीड़ित व्यक्ति को देखकर उनके सगे भी साथ छोड़ देते थे उस समय इन कोरोनो योद्धाओं ने अपना सेवा दिया। मगर तीन माह होने के बाद सभी कोरोना योद्धाओं को उन्हें उनके कार्य से निकाल दिया गया। कोरोना योद्धाओं ने अपने कार्य को निरंतर रखने के लिये सभी से अपनी गुहार लगाई मगर सभी ने तुम्हे रखने के लिए फंड नही है कहकर वापस भेज दिया गया। जबकि जिले भर की स्वास्थ केंद्रों में अब भी स्वास्थ कर्मियों की आवश्यकता है। ऐसे स्थिति में अपने कार्य को लेकर चिंतित सभी कोरोना योद्धाओं ने रायपुर में हो रहे 5 दिवसीय धरना में उपस्थित होकर गोबर उठा कर व कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आलोक ने केदार को मुन्नी बाई ,झलियामारी ,सारकेगुड़ा सहित अन्य प्रकरणों पर घेरा, कांग्रेस पर टिप्पणी करने की जगह आत्मचिंतन करे भाजपा

0

जगदलपुर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए छ. ग.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि पूर्व शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री केदार कश्यप का कार्यकाल स्वमेव मुन्नीबाई प्रकरण,वर्ष 2014 में हुए सीधी भर्ती घोटाले और शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति घोटाले से परिपूर्ण रहा है। सीधी भर्ती घोटाले में जिला प्रशासन द्वारा आरक्षण रोस्टर का पालन न कर अंचल के आदिवासियों के साथ छल के लिए सीधे तौर पर चयन समिति के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया गया है। जिस पर प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा कार्यवाही भी की गई और यह प्रकरण आज भी माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर में लंबित है। इन सब घोटालों पर बस्तर की जनता के सवाल आज तक अनुत्तरित हैं इसलिए बेहतर होगा कि भाजपा के शीर्ष नेता बस्तर में होने वाले चिंतन शिविर पर इन घोटालों पर चर्चा कर इसका जवाब बस्तर की जनता को दें ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा का 15 वर्षो का काला कार्यकाल भूले नहीं है।झीरम कांड,अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, झलियामारी कांड, मीना खल्खो कांड, सारकेगुड़ा, एड़समेटा, पेद्दागेलूर जैसी घटनाओं को छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नहीं है। भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी करने की नहीं आत्मचिंतन करने की जरूरत है। भाजपा को अब बताना चाहिये कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा में जब पर्यवेक्षक बन कर छत्तीसगढ़ आये थे और एकात्म परिसर में आगजनी हुयी थी, तोड़फोड़ हुयी थी,वो क्या था?भाजपा ने जिस तरीके से नंदकुमार साय को मरवाही से चुनाव लड़ा कर उनके राजनैतिक भविष्य को चौपट करने की साजिश की वो क्या था? भाजपा में 15 वर्ष तक रमन सिंह जी ने जनाधार वाले सामर्थ्यवान नेताओं को दरकिनार करने और किनारे रखने के लिए जो कुछ किया, वह क्या था? भाजपा अब अपने आंतरिक मामलों को देखे जहां भाजपा नेता अपना वर्चस्व बनाये रहने के लिये खाई और खंदक की लड़ाई लड़ रहे हैं।भाजपा को कांग्रेस पर टीका टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि 70 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत वाली प्रदेश सरकार का हर निर्णय छत्तीसगढ़ वासियों के सर्वोत्तम हित को सामने रख कर लिया जा रहा है जिसे जनता का पूर्ण समर्थन भी प्राप्त है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS