City Media - Page 1426 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1426

दल्लीराजहरा – छह वर्षों बाद होने वाला राजहरा व्यापारी संघ चुनाव पुनः एक बार विवादित, चुनाव संचालन समिति ने नामांकन फार्म बिक्री के बाद सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

0

राजहरा व्यापारी संघ द्वारा चुनाव करवाने हेतु चुनाव समिति निर्धारित की गई । विगत 6 माह से चुनाव समिति चुनाव करवाने एवं मतदाता सूची का नव निर्माण करने हेतु अपने संपूर्ण प्रयास से जुटी हुई थी । चुनाव समिति ने विभिन्न नियमों का निर्धारण किया एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने केतु कठिन परिश्रम कर अपने दायित्व का निर्वाहन करने का प्रयास किया ।

राजहरा व्यापारी संघ का विगत 6 वर्षों से कोई चुनाव नहीं होने के कारण व्यापारी संघ की चुनाव समिति विपरीत परिस्थितिओं में भी चुनाव प्रक्रिया जटिल होने के बाद भी चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा चुनाव कराने का प्रयास कराया जा रहा था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

किंतु कुछेक व्यापारियों के द्वारा चुनाव प्रक्रिया कराने वाली समिति पर आरोप लगाया जा रहा था और कुछ व्यापारी जो व्यापारी संघ चुनाव नहीं चाहते थे अंतिम समय में चुनाव समिति के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाया गया । आरोप में यह कहा गया कि वर्तमान स्थिति में  चुनाव समिति को नए नाम जोड़ने हेतु कहा गया, जिस पर चुनाव समिति द्वारा यह कहा गया कि निर्धारित समय में कार्य को संपूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है |

वर्तमान समय तिथि तक लगभग 570 व्यापारियों ने व्यापारी संघ के गठन पर सहमति प्रदान करते हुए सदस्यता ग्रहण की एवं चुनाव समिति के क्रियाकलापों पर अपनी आस्था प्रकट की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

चुनाव समिति के सभी सदस्यों द्वारा निष्पक्ष एवं अथक परिश्रम के बाद भी चुनाव समिति पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया , जिससे चुनाव समिति के सभी सदस्य आहत एवं व्यथित महसूस करने लगे थे एवं इसके बाद चुनाव समिति के निर्णय पर जिन 570 सदस्यों में अपना विश्वास प्रकट किया उन सभी की आस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव समिति  ने एकमत होकर त्यागपत्र देने का निर्णय ले लिया जिस वजह से राजहरा व्यापारी संघ का चुनाव टल गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनहित पर कार्य करने के बजाय कांग्रेस अपने भवन निर्माण के कार्य मे व्यस्त हैं – कोमल हुपेंडी आप प्रदेश अध्यक्ष

0

जगदलपुर राजीव भवन विवाद पर हम न्यायालीन लड़ाई भी लड़ेंगे-घनश्याम चंद्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष आप

कांग्रेस सत्ता के दम पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर रही है व हमारे पदाधिकारीयो को गिरफ्तार करवा रही है – दीपक आरदे (आप जिला अध्यक्ष)

हमारे पास जमीन के सारे दस्तावेज है उपलब्ध है जिससे साबित होता है कि राजीव भवन का पार्किंग अवैध है-तरुणा बेदरकर जिला अध्यक्ष बस्तर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

आम आदमी पार्टी ने आज विवेकानंद स्कूल की जमीन पर राजीव भवन की पार्किन बनाने के विरोध में एक जंगी प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन सिरहासर चौक में हुआ जंहा से वे रैली निकाल कर कोंग्रेस भवन को घेरने जा रही थी जिसे भारी पुलिस बल के दम पर हाथा ग्राउंड के पास रोक दिया गया पुलिस को उन्हें रोकने के लिए भारी मसक्कत करनी पड़ी ।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि कोंग्रेस जन घोषणा पत्र के अनुसार व भाजपा के पन्द्रह वर्ष के कुशासन से त्रस्त थी इसलिए जनता ने सत्ता की चाबी कोंग्रेस को दी लेकिन अब जैसा भाजपा अपने शासन में करती थी वैसे ही अब कोंग्रेस कर रही है जन हित के कार्यो को दरकिनार कर यह सरकार अपने भव्य भवन निर्माण में व्यस्त है वह भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर यह कार्य को किया जा रहा है जो बिल्कुल भी उचित नही है हम इसके लिए आगे भी लड़ाई लड़ते रहंगे व सहयोग के लिए जनता के बीच भी जाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार ने कहा कि इस लड़ाई को हम मैदान में तो लड़ रहे है लेकिन प्रदेश के कोंग्रेस की सरकार है और वह सत्ता के दम पर अधिकारियों के ऊपर दबाव बना रही है जिससे अधिकारी भी कुछ नही कर पा रहे है इसलिए हम न्यायालय की शरण मे जाएंगे जिसके लिए हमने लीगल सेल को सारे दस्तावेज दे दिए है और हमे माननीय न्यायालय से अब उम्मीद है।

दीपक आरदे जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों को पुलिस प्रशासन कमजोर न समझे हम संविधान के अनुसार कार्य करने वाले लोग है और हम कोंग्रेसी व भाजपाई जैसे आंदोलन नही करते विरोध का अधिकार हमे हमारे संविधान ने दिया है जिस पर पुलिस पदाधिकारी को गिरफ्तार कर रही है यह सत्ता में बैठी कोंग्रेस की घबराहट है कि वे अपने मनमानी को रोकने के लिए हमारा मुँह बन्द करना चाहती है जो बेहद निन्दनीय है और जब जब इस तरह का कार्य स्थानीय पुलिस द्वारा किया जाएगा तब तब हम उन्हें आईना दिखाएंगे की आपकी इस कायराना हरकत को जन आंदोलन में स्थापित भी करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिला अध्यक्ष तरुणा ने कहा कि जो भी दस्तावेज की जांच करना चाहते है वो मुझे संपर्क कर सच्चाई का पता लगा सकते है कोंग्रेस इस पर अपना बयान दे रही है की उनके पास सारे दस्तावेज है लेकिन वे झूट बोल रहे है हम इस राजीव भवन के पार्किंग का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है वँहा के स्थानीय जनता यह जानती है वह दबी जुबान से वो इसका विरोध भी कर रहे है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार,प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समीर खान,प्रदेश प्रवक्ता परवेज रजा, जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर, कोंडागाँव जिला अध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव, बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आर्दे,बिशेसर सिन्हा,तेज राम,लक्मन सोनवानी,स्टेफन चेरियन,देवेंद्र देशमुख,शंकर बंजारे,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनहित पर कार्य करने के बजाय कांग्रेस अपने भवन निर्माण के कार्य मे व्यस्त – हुपेंडी

0

राजीव भवन विवाद पर हम न्यायालीन लड़ाई भी लड़ेंगे – चंद्रकार 

जमीन के सारे दस्तावेज पार्टी के पास उपलब्ध – बेदरकर

जगदलपुर।आम आदमी पार्टी ने आज विवेकानंद स्कूल की जमीन पर राजीव भवन की पार्किंग बनाने के विरोध में जंगी प्रदर्शन सिरहासर चौक में हुआ जहां से वे रैली निकाल कर कोंग्रेस भवन को घेरने जा रही थी, जिसे पुलिस बल ने हाथा ग्राउंड के पास रोक दिया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि कोंग्रेस जन घोषणा पत्र के अनुसार व भाजपा के पन्द्रह वर्ष के कुशासन से त्रस्त थी। इसलिए जनता ने सत्ता की चाबी कोंग्रेस को दी लेकिन अब जैसा भाजपा अपने शासन में करती थी, वैसे ही अब कोंग्रेस कर रही है। जनहित के कार्यो को दरकिनार कर यह सरकार अपने भव्य भवन निर्माण में व्यस्त है, वह भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर यह कार्य को किया जा रहा है, जो बिल्कुल भी उचित नही है। इसके लिए आगे भी लड़ाई लड़ते रहंगे व सहयोग के लिए जनता के बीच भी जाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is baghel1.jpg

प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार ने कहा कि इस लड़ाई को हम मैदान में तो लड़ रहे है लेकिन, प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार है और वह सत्ता के दम पर अधिकारियों के ऊपर दबाव बना रही है, जिससे अधिकारी भी कुछ नही कर पा रहे है। इसलिए, हम न्यायालय की शरण में जाएंगे जिसके लिए हमने लीगल सेल को सारे दस्तावेज दे दिए है और हमें माननीय न्यायालय से अब उम्मीद है।

आशुतोष पांडे ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी के साथियों को पुलिस प्रशासन कमजोर न समझे हम संविधान के अनुसार कार्य करने वाले लोग है और हम कोंग्रेसी व भाजपाई जैसे आंदोलन नही करते विरोध का अधिकार हमें हमारे संविधान ने दिया है। इधर पुलिस आप पार्टी के पदाधिकारी को गिरफ्तार कर रही है, यह सत्ता में बैठी कोंग्रेस की घबराहट है कि वे अपने मनमानी को रोकने के लिए हमारा मुँह बन्द करना चाहती है जो बेहद निन्दनीय है और जब जब इस तरह का कार्य स्थानीय पुलिस द्वारा किया जाएगा तब तब हम उन्हें आईना दिखाएंगे कि आपकी इस कायराना हरकत को जन आंदोलन में स्थापित भी करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि जो भी दस्तावेज की जांच करना चाहते है वो मुझे संपर्क कर सच्चाई का पता लगा सकते है। कोंग्रेस इस पर अपना बयान दे रही है की उनके पास सारे दस्तावेज है, लेकिन वे झूट बोल रहे है। राजीव भवन के पार्किंग का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है।स्थानीय जनता भी यह जानती है और दबी जुबान से इसका विरोध भी कर रही है।

इस दौरान प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल,  प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समीर खान, प्रदेश प्रवक्ता परवेज रजा, कोंडागाँव जिला अध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव, बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आर्दे, हेमंत कौशिक, जगदीश नेताम शुभम सिंह, दंति पोयम, फूलो कुड़ियाम, धीरज जैन ईश्वर कश्यप, ख़िरपति भारती, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जघन्य अपराध प्रकरणों के प्रारंभिक निर्धारण पैनल सदस्यों की हुई बैठक

0

जगदलपुर। किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख और संरक्षण ) अधिनियम 2015 की धारा 15 ( 1 ) अनुसार जघन्य अपराध के प्रकरणों में प्रारंभिक निर्धारण की कार्यवाही में किशोर न्याय बोर्ड , जगदलपुर को सहायता हेतु गठित पैनल के मनोवैज्ञानिक, मनोसामाजिक कार्यकर्ता, अन्य विशेषज्ञ सदस्य की बैठक हुई। बैठक में विधि विरुद्ध कार्य करने बालक एवं उनके प्रकरण से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये गए। मनो सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पाणीग्राही ने बताया कि प्रकरण से सबंधित दस्तावेज का गहनता से

This image has an empty alt attribute; its file name is baghel1.jpg

अवलोकन किया गया एवं विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालकों से भी चर्चा की गई। विधि विरुद्ध बालक के द्वारा अपराध करने और उसके परिणामो की समझ के बारे में उसकी मानसिक एवं शारिरिक क्षमता का निर्धारण किया गया। पैनल सदस्य डॉ. सी. मरियम मनोचिकित्सक एवं श्रीमती रंजीता देवांगन परामर्शदाता महिला एवं बाल विकास जिला बाल संरक्षण इकाई ने भी विधि विरुद्ध बालकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं प्रकरण के सम्बंध में चर्चा की एवं प्रकरण का प्रारंभिक निर्धारण किया गया। पैनल सदस्यों के द्वारा अब तक लगभग 86 से अधिक जघन्य अपराधों का प्रारंभिक निर्धारण किया जा चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छ.ग. राज्य मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष बने एस.के.सुंदरानी

0

छ.ग. मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

सर्वसम्मति से जितेंद्र कुशवाहा को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। जिसकी देखरेख में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
इस चुनाव में सर्वसम्मति से सुदेश कुमार सुंदरानी को प्रांतीय अध्यक्ष, सूरज सिदार एवं शीलू भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव एवं सवीना अंनत सहसचिव निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएमओ हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

विदित हो कि छ.ग. मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण एवं हितों के सम्बंध में समय समय पर शासन को ध्यान आकृष्ट कराता रहा है। अब आगे उक्त कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी सुंदरानी की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की भूमिका बढ़ी हैं। विशेष रुप से कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा हैं जिसकी तारीफ माननीय मुख्यमंत्री जी भी कर चुके है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए किया जा रहा दवा का छिड़काव

0

नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा निकाय के विभिन्न वार्डों में मच्छरों से बचाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से मच्छरों से बचाव हेतु दवाई छिड़कने का अभियान चलाया जा रहा है ऐसे सभी क्षेत्र नाली एवं जहां पानी जमा हो रहा है वहां सफाई विभाग के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि दवाइयों का छिड़काव सतत रूप से करें जिससे पानी में डेंगू मच्छर पनप ना सके मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने जागरूक करते हुए अपील की है कि अगर 4 से 7 दिनों तक बुखार ,आंखों और सिर में दर्द, जी मचलना पेट में दर्द, त्वचा लाल रेशेज और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज कराये ऐसी स्थिति में लापरवाही ना बरतें अपने अपने आसपास के क्षेत्रों में पानी ना जमा होने दें घर के कूलर में पानी खाली कर उन्हें साफ रखें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस के झूठे वादों से किसान बेरोजगार सभी वर्ग कर रहे ठगा महसूसः विक्रम धूर्वे

0

कांग्रेस शासन में आपसी भरोसे की कमी प्रदेश की जनता को कर्ज में डूबोया: धूर्वे

दल्लीराजहरा/डौण्डी,24 अगस्त । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा की बिजली खाद सूखा पर किसान मानसून के समय पर वर्ष समय पर पर्याप्त नहीं होने से खरीफ की फसल धान के लिए पानी को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं वही कांग्रेस में ढ़ाई ढ़ाई साल के सी एम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के नेता कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सी एम पर लगे हुए हैं। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कहा की ढ़ाई साल में ही प्रदेश सरकार जनता का विश्वास और भरोसा खो दिया है प्रदेश सरकार अपने को किसानों छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए सौभाग्य की बात करते हैं ठीक इसके विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की सेवा करना नहीं इस सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना और कुर्सी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

बचाना है। ध्रुवे ने आगे कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम जनता किसानों युवा बेरोजगार मजदूर वर्ग से झूठे वादे कर सत्ता तो प्राप्त कर लिया जब इसे पूरा करने की बारी आई तो नये नये पैतरे का इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है इनके झूठे वादों से प्रदेश के किसान श्रमिक बेरोजगार सहित सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ने 15 सालों में जितना कर्ज लिया था उससे भी ज्यादा कर्ज ढ़ाई साल में कांग्रेस की सरकार ने लेकर छत्तीसगढ़ की जनता को कर्ज में डूबो दिया है इसी के साथ उन्होने यह भी कहा की कांग्रेसी नेताओं व मंत्रियों में आपसी भरोसे की कड़ी टूटे साफ दिखाई दे रही है किसी भी कार्य का जब सत्ता का एक मंत्री फीता काटने के बाद दूसरा मंत्री फिर उसी कार्य का फीता काट कर उस कार्य का लोकार्पण करता है तो उस मंत्री का मजाक उड़ाना नही तो और क्या है जिसे जनता भी समझ रही है की 15 सालों के बाद कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में आकर सिर्फ अपनी स्वार्थ की राजनीति कर कुर्सी बचाने में लगी है जिसका आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता जवाब अवश्य देगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की दादागिरी, सरकार कांग्रेस की तो सरकारी जमीन पर कब्जा कांग्रेस का – घनश्याम चंद्राकर (आप प्रदेश उपाध्यक्ष)

0

गरीब जनता अतिक्रमण करे तो घर तोड़ते अधिकारी,कांग्रेस के लोगो के साथ भरतमिलाप करते अधिकारी – दीपक आरदे (आप जिला अध्यक्ष बालोद)

वाह वाह क्या बात है दोषी और अधिकारी साथ है- कामता प्रसाद भंडारी (आप जिला सचिव बालोद)

प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर जी ने बताया की मामला जगदलपुर स्वामी विवेकानंद स्कूल के मैदान का है जिस पर स्कूल के मैदान की जगह को कोंग्रेस भवन का पार्किंग बना दिया गया है स्थानीय निवासियों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

स्थानीय निवासियों के माध्यम से यह बात आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर को बताई गई और दस्तावेजों को दिखाया गया मामले के संज्ञान में आते ही तरुणा ने इसका विरोध किया और व इस भवन के उद्घाटन के कार्यक्रम के दिन जब वह सुबह अपने निवास से इसका विरोध करने के लिए जब वह वँहा पहुची तो उन्हें पुलिस बल पर गिरफ्तार कर तीन घंटे थाने पर बैठा कर रखा गया जो बेहद निंदनीय है ।

साथ ही घनश्याम जी ने कहा की जनता ने इस सरकार को जन कल्याण के काम की बेहतरी के लिए चुना है लेकिन यह सरकार अपने पार्टी के भवन निर्माण में व्यस्त है व उनके द्वारा किये गए लोक लुभावन वादे को जनता देख रही है कि वे कब इस दिशा पे आगे कार्य करेंगे आश्चर्य है कि जनता के कार्य को छोड़ यह सरकार अपने आलीशान भवन निर्माण में जुटी है जनता की समस्याओं से इनका कोई लेना देना नही है।

आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे जी ने कहा की गरीबों के पास रहने को घर नही,अगर अपने लिए एक झोपड़ी बना ले तो वह अतिक्रमण है बोल कर अधिकारी कार्यवाही करते है,तो फिर कांग्रेस के अवैध कब्जे पर कार्यवाही क्यों नही की जा रही है,क्या अधिकारी डरते है या ईमानदारी और न्यायिक काम करना भूल गए है,क्या यह अधिकारी जनता की सेवा करने बैठे है या नेताओ की चमचा गिरी करने समझ नही आ रहा,उल्टा चोर कोतवाल को डांटे यह कहावत सच होते सामने आई इस घटना को देखते हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सरकार कांग्रेस की है इसका मतलब यह नहीं की सरकारी जमीन भी कांग्रेशियो की है,यह ना भूले कांग्रेसी यह जमीन सरकारी है किसी की जागीर नहीं है।

आम आदमी पार्टी बालोद जिला सचिव कामता प्रसाद जी ने बताया की कांग्रेस और अधिकारियों के भरत मिलाप से जनता को जो समस्या आ रही है ,उसके लिए 25 अगस्त को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ आंदोलन करेगी,यह आंदोलन न्याय के लिए है,अब देखते है अधिकारी और नेताओ की सांठ गांठ है या अधिकारी ईमानदारी से जांच पड़ताल कर अवैध कब्जे को हटाते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के शक्ति केंद्र में बुथ समिति के सदस्यों की बैठक

0

आज प्रवीर वार्ड शक्ति केंद्र में चार वार्ड के कुल छ: बूथ सदस्यों की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने ली उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी सदस्यों से कहा कि आने वाला समय कांग्रेसी की हर रीति नीति का विरोध करना है जिस प्रकार उनके द्वारा गलत प्रलोभन देकर सरकार बनाई गई है एवं जो झूठे वादे किए गए हैं उनका हर मोर्चे से विरोध करना है हम सब को एकजुट होकर अपने पार्टी के लिए हर एक सदस्यों को लेकर आगे बढ़ना है अभी जिस प्रकार की स्थिति हमारे सामने निर्मित है उन सभी को देखते हुए पार्टी के द्वारा सभी सदस्यों का डाटा एंट्री फॉर्म भरवाया जा रहा है इसमें सभी सक्रिय सदस्य और हमारे जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे बैठक का संचालन योगेश ठाकुर के द्वारा किया गया वह शक्ति केंद्र प्रभारी भी है महेश्वरी ठाकुर शक्ति केंद्र के स प्रभारी है इस बैठक में प्रमुख रूप से निर्मल पानीग्राही, महेंद्र पटेल, त्रिवेणी रधारी, महेश्वरी ठाकुर, भारती श्रीवास्तव, हाफिज खान, नवीन ठाकुर, अतुल सिंम्हा, रोशन झा, राजेश दास, अनिमेष चौहान, कुदरू नाग, प्रेम सेठिया, मनीष मूलचंदानी, के के तिवारी, आदित्य शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, आशा महापात्र, कमला जंगम, लता यादव, गजेंद्र पगाडे और अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लाक के सहायक शिक्षक का “पढ़ाई तुहर दुवार” के अंतर्गत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हमारे नायक के रूप में चयन ——–

0

शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के प्रभारी प्रधान पाठक टुमन लाल सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक में चयन होने पर शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संपूर्ण स्कूल स्टाप शाला प्रबंधन समिति व ग्राम वासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

टुमन लाल सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग द्वारा वर्कशीट निर्माण कार्य में उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में चयन किया गया है। जोकि डौंडी ब्लाक व जिला बालोद के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला विषय है। इस वर्कशीट के द्वारा आंगनबाड़ी के छात्रों को मैं लर्निंग आउटकम प्राप्त करने में बहुत ही आसानी होगी । टुमन लाल सिन्हा जी द्वारा बनाए गए गतिविधियों के माध्यम से उक्त लर्निंग आउटकम को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है । टूमनलाल सिन्हा जी को जिस आधार पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ सरकार की योजना पढ़ाई तूहर द्वार का नायक चुना गया है तथा उनके द्वारा किए गए स्कूल शिक्षा पद्धति के विकास के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्य इस प्रकार से हैं ।

1. वर्कशीट निर्माण

2. शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण

3. मोहल्ला क्लास का सफल संचालन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

4. आम राइट प्रयोजन का सफल क्रियान्वयन

5. सेतु पाठ्यक्रम आधारित वर्कशीट निर्माण

6. शालामें प्रिंट रिच वातावरण का निर्माण

7. अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन

8. खिलौना निर्माण और

9. कोविड-19 में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाना

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS