विद्युत विभाग नारायणपुर के सहायक अभियंता छत्रपाल एवं कनिष्ठ अभियंता विजेन्द्र कुमार और बसंत कुमार कोडोपी तथा स्टाफ के द्वारा चार परिसरों में छापेमारी कर विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण रामलाल नाग सुलेंगा नारायणपुर, लक्ष्मण साकडीबेड़ा नारायणपुर. केशव प्रधान साकडीबेड़ा नारायणपुर और सतपाल भुआर्य साकड़ीबेड़ा नारायणपुर के यहां विद्युत लाईन से डायरेक्ट हूकिंग करके विद्युत चोरी करते हुए 750 वाट घरेलु लोड, 600 वाट का घरेलु लोड, 910 वाट का घरेलु लोड तथा 759 वाट का घरेलु लोड चलाते पाया गया। विद्युत चोरी के कारण संबंधितों को क्रमशः रूपया 36585,रूपया 27324, रूपया 46459 और रूपया 37142 का डिमांड नोट कुल रूपया 147510 जुर्माना के तौर पर जारी किया गया है। उक्त संबंध में कार्यपालन अभियंता पी०एन० सिंह ने बताया कि संबंधित प्रकरणों पर न्यायालयीन कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शनों पर कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की है कि विद्युत् चोरी करने से बचें।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 11/08/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक, राजगुरुमाता ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
सर्वप्रथम स्व. मिनीमाता जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने मिनीमाता जी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय छाजेड़,ब्लॉक महामंत्री राधे मंडावी, श्रीनिवास राव,ब्लॉक सचिव प्रमोद चौधरी,अ जा विभाग जिला सचिव जागेश्वर गंधर्व, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरीशंकर पिपरे,युवा नेता अजय बघेल,तरनजीत सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
डौंडीलोहारा नगर के लिए महत्वपूर्ण खरखरा का पानी डौंडीलोहारा लाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री के संरक्षण में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा व उपाध्यक्ष पार्षद साथी एवं प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात, आम नागरिकों के हित में रखी मांग | अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से की मुलाकात, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण साथ में रहे उपस्थित, लोकेश्वरी गोपी साहू एवं उपाध्यक्ष पार्षद गण प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त किए |
नगर वासियों क्षेत्र वासियों का बहुप्रतीक्षित मांग खरखरा जलाशय या गोंदली जलाशय से डौंडीलोहारा नगर में एवं इस क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने ,चट्टान एवं घास भूमि को आबादी घोषित कर भूमिहीन परिवारों को एवं शासकीय चट्टान भूमि मे काबिज नागरिकों को राजीव आसरा योजना का पट्टा प्रदान करने, शिव घाट का पूर्ण रूप से सौंदर्यीकरण करने और नगर पंचायत कार्यालय में अधीक्षक कक्ष निर्माण की मांग माननीय कैबिनेट मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण द्वारा मुख्यमंत्री जी से की गई |
आज अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर पंचायत प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाकात किए जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू ने मुख्यमंत्री जी से विनम्र आग्रह करते हुए मांग किए की डौंडीलोहारा नगरवासी किसान भाइयों आम नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा मांग की गई की हमारे डौंडीलोहारा तहसील से 10 किलोमीटर में स्थित खरखरा जलाशय से डौंडीलोहारा नगर वासियों को पेय जल उपलब्ध कराने के लिए जल आवर्धन योजना से नगर को जोड़ने और सिंचाई व्यवस्था के लिए खरखारा जलाशय से पाइपलाइन विस्तारीकरण के माध्यम से किसान भाइयों को सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने, डौंडीलोहारा नगर के चट्टान एवं घास भूमि को आबादी घोषित कर चट्टान एवं घास भूमि में 30 वर्षों से काबिज नागरिकों को राजीव आश्रय योजना मोर मकान मोर जमीन के
तहत पट्टा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने और हमारे डौंडीलोहारा नगर के प्राचीन शिवालय शिव मंदिर स्थित नाला का संपूर्ण सौंदर्यीकरण कर महाशिवरात्रि में तीन दिवसीय मेला लगाने और डौंडीलोहारा नगर पंचायत कार्यालय मे अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के सुविधा एवं ऑफिस का सुचारू संचालन सुचारु संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और नगर पंचायत प्रतिनिधि मंडल विद्या शर्मा उपाध्यक्ष झुमुक लाल कोसमा सभापति शोभा राजपूत सभापति शोाहदरा देवांगन सभापति अशोक चनाप पार्षद नारायण सिन्हा पार्षद ममता शर्मा पार्षद पवन देवांगन युवा नेता और गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा उपस्थित रहे आगे लोकेश्वरी गोपी साहू ने डौंडीलोहारा नगर हित, जनहित लोक हित में सहानुभूति एम गंभीरतापूर्वक विचार कर मांग पूरी करने के लिए मंत्री जी एवं पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रूप से निवेदन कर मांग पूरा करने का आग्रह किए और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं पूरे प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी काआभार व्यक्त की उन्होंने हमारी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा कर हमें अपनी मांग रखने का हमें अवसर प्रदान किए |
प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 57 लाख 70 हजार रुपए के सुगम सड़क योजना के तहत निर्मित होने वाले सड़कों का भूमिपूजन किया गया |
आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया है उनमें बस्तर विश्वविद्यालय के बालिका छात्रावास पहुंच मार्ग 257 मीटर लागत 16 लाख 79 हजार रुपए, धरमपुरा हायर सेकंडरी स्कूल पहुंच मार्ग 200 मीटर लागत 12 लाख 95 हजार ,पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी पहुंच मार्ग 150 मीटर लागत 8 लाख 82 हजार रुपए, मिडिल स्कूल कालीपुर पहुंच मार्ग 150 मीटर लागत 8 लाख 77 हजार रुपए,हाटपदमूर कस्तूरबा गांधी हास्टल पहुंच मार्ग 150 मीटर लागत 10 लाख 37 हजार रुपए की लागत का भूमिपूजन किया |
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसके तहत सभी शासकीय भवनों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों स्कूल पंचायत भवन, आंगनबाड़ी,स्वास्थ केन्द्र तक आसानी से पहुंचने के लिए भी सड़कों के निर्माण की मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना शुरु की गई है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना को मील का पत्थर बताते हुए कहा की इससे सरकारी कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी और लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक सड़कों को स्वीकृति प्रदान करवा रहे हैं |
इस अवसर परप्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,राजीव शर्मा,बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता यशवर्द्धन राव, बलराम यादव,विक्रम डांगी, सुनीता सिंह,ललित राव, कमलेश पाठक,सतपाल शर्मा ओंकार हेमू उपाध्याय, अवधेश झा,अरुण गुप्तासहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
बस्तर साँसद दीपक बैज ने नियम 377 के तहत लोकसभा में नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का उठाया मुद्दा..
केंद्र सरकार चलाने में सछम नहीं तो राज्य सरकार के प्रस्तावनुसार इस संयंत्र को राज्य को सौंपे-दीपक बैज..
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले अंतर्गत एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण किया जा रहा है। 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक खर्च करके तकरीबन 15 वर्षों से निर्माणाधीन प्लांट से स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर और विकास का रास्ता प्रशस्त होने वाला था कि केन्द्र सरकार इसका विनिवेश कर निजी हाथों को सौपने जा रही है। जबकि प्लांट हेतु 610 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित है।
छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा में 28 दिसंबर 2020 को इस प्लांट के संचालन हेतु प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजा है। राज्य सरकार चाहती हैं कि सरकारी संपत्ति निजी हाथों में न जाए जिससे स्थानीय लोगों का चहुंमुखी विकास का रास्ता प्रशस्त हो।
सांसद बैज ने कहा..मेरी मांग है कि एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट का केन्द्र सरकार निजीकरण न करें और केन्द्र सरकार इसे चलाने में सक्षम नहीं है तो राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार राज्य को इस संयंत्र को सौप दें।
श्रीनिवास पाल द्वारा बंगाली समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से सदस्यों के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मिथ्या आचरण किया जा रहा है। मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज।
आम सभा/ सामान्य सभा की बैठक निर्धारित स्थल एवं समय अनुसार किया जाएगा मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज।
जगदलपुर:- आज दिनांक 10 अगस्त 2021 को स्वयंभू प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है, विज्ञप्ति के विरुद्ध समाज के कोर कमेटी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों का आपत्ति है ।
कथित प्रेस विज्ञप्ति में श्रीनिवास पाल द्वारा कहा गया है कि 10 अगस्त 2021 को कुछ दैनिक समाचार पत्रों में प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाले तत्कालीन प्रदेश महासचिव सुब्रतो विश्वास छत्तीसगढ़ बंगाली समाज इनके द्वारा वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक छत्तीसगढ़ रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1973 के छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के पंजीयन नियमावली नियम 17 के तहत लेखा जोखा ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2012 से लेकर 2015 तक साधारण सभा का बैठक आयोजित नहीं किया गया जोकि कथित अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार एवं बेबुनियाद है।
मामले में तत्कालीन महासचिव सुब्रतो विश्वास ने श्रीनिवास पाल को करारा जवाब देते हुए कहा कि जब संगठन के रजिस्ट्रेशन के बाद मनोनयन करते हुए उन्हें महासचिव बनाया जिसके बाद कथित प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल ने स्वयं ही बिलबुक एवं रशीद छपवा कर अपने पास ही रख लिया। जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ बंगाली समाज में अपने मन मुताबिक कार्य कर रहे थे, उन्होंने किसी भी समाज के सदस्य या पदाधिकारी को बिल-वाउचर या रसीद बुक नहीं दिया समाज के नाम से बैंक में पासबुक भी बनाया गया परंतु उस पासबुक से आज तक तत्कालीन महासचिव ने कोई भी कार्य के लिए एक भी रुपया आहरण नहीं किया, उस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समाज से संबंधित में ऑडिट या लेखा-जोखा हेतु सामान्य सभा या बैठक नहीं बुलाया गया था। हिसाब किताब के संबंध में समाज के सदस्यों अथवा पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोई भी दिशा निर्देश नहीं दिया गया कुछ समय पश्चात श्रीनिवास पाल के हिटलर शाही तरीके एवं विचारों से मेल ना होने की वजह से संगठन से दूरी बना लेना ही उचित समझा। श्रीनिवास पाल द्वारा सुब्रतो विश्वास के ऊपर लांछन लगाने के बाद सवाल यह भी उठता है कि जब सुब्रतो द्वारा संगठन विरुद्ध कार्य किया गया होता तो उन्हे दोबारा छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का संभागीय अध्यक्ष क्यों बनाया गया?
इससे यह स्पष्ट होता है कि कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल अपने आप को बचाने के लिए सज्जन व्यक्ति के ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं।
समाज के फाउंडर मेंबर एवं आजीवन सदस्यों द्वारा 16 अगस्त 2021 को बैठक बुलाया गया है, जो की निर्धारित समय एवं तारीख में यथावत रहेगा।
कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है, कुछ समाचार पत्रों में दिनांक 16 अगस्त 2021 में विज्ञप्ति जारी कर समाचार प्रकाशित किया गया है, उनके द्वारा कथित विज्ञप्ति में यह भी लिखा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित किया गया है। इस संबंध में आपको बता दें कि यह बैठक छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के कोर कमेटी के सदस्य एवं आजीवन सदस्यों द्वारा बंगाली समाज के उत्थान एवं कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा समाज के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर रखा गया है। और उनकी जानकारी के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि असामाजिक तत्व नहीं बल्कि बंगाली समाज का भला चाहने वाले कर्मठ सदस्यों द्वारा यह बैठक का आयोजन रखा गया है।
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के फाउंडर मेंबर एवं आजीवन सदस्यों द्वारा श्रीनिवास पाल से प्रश्न है?
श्रीनिवास पाल द्वारा अकेले ही पदाधिकारी एवं सदस्यों से सलाह मशवरा करे बगैर निर्णय लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करना क्या न्याय उचित है? श्रीनिवास पाल द्वारा यह भी एक प्रकार से बंगाली समाज को बदनाम करने का घृणित एवं असामाजिक कृत्य है। जिस पर बंगाली समाज के वरिष्ठ जन एवं बंगाली समाज में आक्रोश देखा जा रहा है।
महापौर का बयान क्रय की गई डस्टबिन ब्रांडेड, सरासर झूठ
महापौर करें ख़ुलासा,सप्लायर प्रतिपक्ष का ख़ास तो फिर उनसे उपकृत क्यों
महापौर का बयान अनर्गल और सत्य से परे
दाल में नहीं हैं काला, तो फिर फ़ाइल क्यों नहींदिखलाया
जगदलपुर ।पार्षद दल भारतीय जनता पार्टी ने डस्टबीन ख़रीदी पर महापौर द्वारा दिए गए अनर्गल बयान को गंभीरता से लिया है । आज भाजपा पार्षद दल एवं नगर मंडल के काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाज़ी करते हुये निगम कार्यालय का घेराव किया एवं महापौर की अनुपस्थिति में महापौर के नाम का पत्र आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को सौंपा ।
पत्र में महापौर को उनके स्वयं के बयानों का ख़ुलासा करने की माँग की गई है । गत सामान्य सभा के पश्चात महापौर ने डस्टबिन ख़रीदी पर बयान देते हुए कहा था यह शासन की गाइडलाइन से 7000 रुपया का है, इसमें हमारा कुछ नहीं है । विपक्ष के पार्षदों ने कहा है कि महापौर को इसका ख़ुलासा करना चाहिए कि मंत्री या शासन के किस अधिकारी के निर्देश पर यह 7 हज़ार रुपया का दर निर्धारित किया गया है । ब्रांडेड कंपनी का डस्टबीन बाज़ार में 2200 से लेकर 2500 रुपये में उपलब्ध है , आपने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री या मंत्री से जाकर इसका विरोध क्यों नहीं किया ? यह भ्रष्टाचार शासन के स्तर पर ही फिक्स था तो टेंडर करके जनता को गुमराह करने की क्या आवश्यकता थी ?
विपक्षी पार्षद दल ने पूछा है कि महापौर ने डस्टबीन ब्रांडेड “नीलकमल “का बताया है जबकि पार्षद दल ने जो जानकारी जुटायी है,नीलकमल के डिस्ट्रीब्यूटर /डीलर ने प्रदेश में ऐसे किसी भी सप्लाई से इंकार किया है यह अत्यंत गंभीर मामला है, इसका ख़ुलासा करने की माँग ,पत्र में की गई है ।
पत्र के माध्यम से महापौर से जवाब माँगा गया है कि उनके बयान अनुसार सप्लायर नेता प्रतिपक्ष का ख़ास है यदि यह सत्य है तो महापौर सप्लायर को घटिया सामग्री प्रदाय करने के कारण ब्लैक लिस्ट करने के बजाए उपकृत क्यों कर रही हैं, जबकि भाजपा पार्षद दल ने दो माह पूर्व ज्ञापन देकर बकायदा उसकी गुणवत्ताहीन होने की जानकारी दी थी तथा माँग की थी कि सप्लायर को ब्लैक लिस्टेड करते हुए तत्काल क्रय आदेश निरस्त करें एवं सम्बंधितों पर दंडात्मक कार्रवाई करें ।आपने सप्लायर के ऊपर कोई कार्रवाई तो नहीं की बल्कि नेता प्रतिपक्ष को क्रय से सम्बंधित फ़ाइल दिखाने से भी रोक दिया । नेता प्रतिपक्ष ने लगभग दो माह पूर्व सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत शुल्क जमा कर के फ़ाइल देखने माँग की गई थी जो आज तक भी उन्हें नहीं दिखाया गया है ।इससे साफ़ है कि नगर निगम की दाल मैं काला नहीं अपितु पूरी दाल ही काली है !
पत्र में माँग की गई है कि महापौर अपने अनर्गल बयानबाजी का ख़ुलासा करें अन्यथा अपने झूठ और भ्रष्टाचार के लिए जनता से माफ़ी माँगें ।
एक अन्य ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा पार्षद दल के सचेतक राजपाल कसेर ने महापौर के नाम का ज्ञापन आयुक्त को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि आपने मीडिया में झूठा प्रचार करते हुए प्रचारित किया की गीदम रोड स्थित शमशान घाट को तत्काल ठीक कर दिया जाएगा परंतु आप वहाँ पर जाकर शिवाय बयानबाजी के कुछ नहीं किया, जिसके कारण वहाँ पर स्थित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोग आंदोलित एवं दुखी है । अगर माँग अनुसार तीनों माँगो का निराकरण नहीं किया जाता तो उक्त समाजो एवं भाजपा के द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।
आज के आंदोलन निगम घेराव मे नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता,ख़ेम सिंग देवांगन, पार्षद योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव , दयावती देवांगन,राजपाल कसेर,निर्मल पाणिग्रही,त्रिवेणी रंधारी , दिगंबर राव,मोती राम बघेल , महेंद्र पटेल ,शंभु नाग,सविता गुप्ता, ममता पोटाई,एवं भाजपा केअविनाश श्रीवास्तव,पंकज आचार्य,मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी,शैलेंद्र भदौरिया,आसुतोश पाल, आरेन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, शशिकांतपाठक, अभय दीक्षित, प्रकाश झा , आनंद झा,श्रीश मिश्रा आलेख राज तिवारी,डी के नाग, हेमलाल कश्यप ,गणेशदास ,सुरेश कश्यप ,सतीश बाजपेयी, प्रमिला कपूर एवं काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे |
हृदय रोग से पीड़ित वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु को आर्थिक सहायता प्रदान कर जाना स्वास्थय का हालचाल
प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु अरुण ठाकुर को मिली दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता |
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई आर्थिक सहायता |
प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु अरुण ठाकुर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेचछानुदान मद से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की विदित हो की वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार ठाकुर को कुछ दिनों पूर्व गंभीर ह्रदयघात हुआ था जिस वजह से उनके हृदय का आपरेशन करना पड़ा था तथा लगातार इलाज के लिए महिनों अस्पताल में रहना पड़ा था जिसकी जानकारी मिलने के बाद विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे जिसका चेक आज प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपा |
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी,बलराम यादव, ललिता राव, सुनिता सिंह, कांग्रेस नेता हेमु उपाध्याय सुशील मौर्य, योगेश पानीग्राही,ओंकार जसवाल, अवधेश झा, अरुण गुप्ता सहित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जगदलपुर, 10 अगस्त 2021/ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित 100 सीटर कन्या छात्रावास की सौगात देते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां इस कन्या छात्रावास का निर्माण किया गया है, ताकि दुरस्थ अंचलों में रहने वाली छात्राएं भी आसानी से उच्च शिक्षा का सपना साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से यहां के दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा के लिए आगे आ रहे हैं और यहां शिक्षा का स्तर भी तेजी से सुधर रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाने के साथ ही अधोसंरचनाओं के माध्यम से भी सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसके तहत सभी शासकीय भवनों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा खेतों तक आसानी से पहुंचने के लिए भी सड़कों के निर्माण की योजना शुरु की गई है। मंत्री लखमा ने स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव के सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यहां पत्रकारिता एवं बस्तर शिल्प पर आधारित डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ किए जा चुके हैं तथा यहां के सबसे पुराने महारानी अस्पताल का कायाकल्प भी कर दिया गया है। इससे क्षेत्र की जनता को बहुत अधिक राहत पहुंची है।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस अवसर पर बस्तरवासियों की मांग पर इस विश्वविद्यालय का नामकरण शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर किए जाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बस्तर अंचल के प्रति विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांग बच्चों को परीक्षा में सहायता उपलब्ध कराने वाले के लिए भी प्रति पेपर 300 रुपए देने की परंपरा विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ की गई है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह ने कहा कि बस्तर अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े, इसके लिए इस विश्वविद्यालय में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा देने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में निर्धन विद्यार्थियों से शुल्क नहीं लेने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दुरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए छात्रावासों का निर्माण जारी है। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने भी संबोधित किया और इस कन्या छात्रावास के निर्माण पर बधाई दी। कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कुलसचिव विवेक कुमार पाठक सहित जनप्रतिनिधिगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मंत्री लखमा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेख स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने परिसर में स्थापित शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दल्लीराजहरा – नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत संचालित बी.एस.पी.हॉस्पीटल में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुसरी लहर की महामारी से निपटने के लिए लगभग 24 सीटर कोविड-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। जिसमें 06 सीटर केयर सेंटर का वर्तमान में उपयोंग हो रहा है। नगर पालिका दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के आस-पास आदिवासी अचंल के रहवासियों की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली एक मात्र बी.एस.पी. अस्पताल है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार संचालित केयर-सेंटर को बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नहीं है। वर्तमान में कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए पूर्व से संचालित स्थापित कोविड-सेंटर को यथावत रखा जाना अति आवश्यक है। यदि उक्त कोविड सेंटर कों बंद किया जाता है तो जन आक्रोश बढने की पूर्ण संभावना है।
उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए विक्रम ध्रुवे भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद ने फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री, भारत सरकार से अनुरोध किया है कि बी.एस.पी. अस्पताल में पूर्व से संचालित कोविड-केयर सेंटर को यथावत रखने आदेशित करें |