कवर्धा 17 वी वाहिनी बटालियन से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला ने नारायणपुर की 16वी वाहिनी बटालियन के कमाण्डेन्ट का चार्ज संभाला।भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के अधिकारी जितेन्द्र शुक्ला की पहचान एक ईमानदार एवं तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप मे है। शुक्ला ने कहा कि कमाण्डेन्ट के रूप में पहली प्राथमिकता मुख्यालय को स्थापित करना एवं जवानों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना यह जरूरी कार्यो पर कदम बढ़ाऊंगा।
सिलगेर में हुए गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग सर्व आदिवासी समाज ने की
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर
जिले के आदिम जाति सहकारी समिति केंद्रों में खाद की कमी के चलते किसान परेशान है। धान की रोपाई से पहले किसानों को यूरिया खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सहकारी समितियों में खाद भंडार नहीं होने के चलते किसानों को अब तक नहीं मिल पाया है जिसके चलते किसान कई चक्कर सहकारिता समितियों में लगा चुके हैं। सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही किसानों की समस्याओं को निराकरण करने ज्ञापन दिए।
नारायणपुर में खरीद के मौसम में शासन स्तर से खाद्य बीज की अनुउपलब्धता के चलते हो रही समस्या को लेकर आक्रोशित किसानों ने सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में नारायणपुर मुख्य मार्ग में रैली निकालकर जय स्तंभ चौक नारायणपुर में जय जवान- जय किसान,किसानों को खाद देना होगा,भूपेश सरकार होश में आवो जैसे नारेबाजी कर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया। इस दौरान किसानों ने बताया कि एक माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खाद जिला सहकारी समितियों के माध्यम से प्राप्त होना था मगर एक माह बीतने बाद भी अब तक खाद्य की पूर्ति समिति के मुख्य माध्यम से नहीं की जा रही है जिसके चलते किसानों की कृषि कार्य में विलंब हो रहा है।
बारिश के बीच किसानों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
सैकड़ों उपस्थित किसानों ने हंगामे कर राज्य सरकार पर कोसते हुए नारेबाजी किया और तत्काल खाद्य का भंडारा नहीं होने पर और अगर किसानों को दो दिन भी खाद नही मिलेगी तो आगे उग्र आंदोलन हेतु बाद यह बताया। और करीब एक घंटे विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के आश्वासन बाद धरना प्रदर्शन स्थगित किये। इस धरना प्रदर्शन के दौरान बारिश होती रही जो कि किसान अपनी मांगों को लेकर बारिश के बीज डटे रहे।
सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष सोनूराम कोर्राम ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी होने का ढोंग रचना बंद करें और अन्नदाता उनको खाद्य आपूर्ति करने सुनिश्चित करें। क्योंकि सरकारी समितियों के चक्कर विगत एक माह से किसान काट रहे हैं उन्हें खाद्य की समस्या से जूझना पड़ रहा है मजबूरन दुकानों से महंगे दामों पर किसान खरीद रहें हैं।
सिलगेर में हुए गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग सर्व आदिवासी समाज ने की
बीते दिनों बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर स्थित सिलगेर गांव में गोली कांड हुई। जिसमे पुलिस जबरन ग्रामीणों को एनकाउंटर कर मार गिराए है। इसको लेकर संभाग के सभी जिले के सर्व आदिवासी समाज ने जाँच कर दोषियों को कड़ी सजा देने समर्थन किये है। इसी परिपेक्ष में सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर ने समर्थन देते हुए सिलगेर में हुए गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष सोनू कोर्राम,सचिव प्रताप मंडावी कोषाध्यक्ष,अमर सिंह नाग,संतनाथ उसेण्डी,जैकी कश्यप, सुकमन कचलाम,प्रभुलाल दुग्ग्गा, सुकमन उइके,मंगड़ू राम नुरेटी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस ऑपरेटरों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया है जिसके कारण पूरे राज्य में इसका व्यापक असर देखने को मिला तो वहीं जरुरतमंद यात्रियों को मुंह मांगी कीमत पर सफर करना मजबूरी हो गई। प्रायवेट छोटे वाहनों के एजेंटों ने जमकर चांदी काटी।
छत्तीसगढ़ बस ऑपरेटरों द्वारा अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिसके कारण बस्तर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।सुबह से ही बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। इन सबके बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहरी क्षेत्रों से आए बसों को भी स्थानीय संगठन द्वारा रोक लिया गया जिसके बाद यात्रियों को टैक्सी में अपनी सफर करने जेब ढ़िली करनी पड़ी। इस संदर्भ में झारखंड के यात्रियों ने बताया कि वह लोग किसी कार्य से बस्तर आए थे किंतु उनके बसों को रोक दिया गया जिसके कारण उन्हें प्रायवेट गाड़ियों में सफर करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय से 55km आगे भोपालपट्टनम नाम की जगह है। वहाँ से 16km अंदर भद्रकाली मार्ग पर एक छोटा सा गाँव है नरोनापल्ली। कल उस गाँव में गया था और उस गाँव के बसने की कहानी सुना जो शायद हमारे देश का इकलौता मामला होगा कि किसी गाँव का नाम उस गाँव को बसाने वाले तत्कालीन कलेक्टर के नाम पर पड़ा।
आज से करीब 64 साल पहले की बात है जब बस्तर जिले में ही बीजापुर भी आता था तब बीजापुर शहर से भी करीब 75 km दूर इंद्रावती नदी के उस पार बाढ़ की वजह से आदिवासियों का घर हर साल बह जाता था। उस वक्त बस्तर में कलेक्टर थे आर पी नरोन्हा।
1957 में उन्होंने बस्तर मुख्यालय से 200km जीप से सफर किया कच्चे रास्ते पर, फिर 20 km बैलगाड़ी से सफर कर के इंद्रावती नदी के किनारे पहुँचे थे और वहाँ बसे लोगों को नदी से दूर बसने में सरकारी मदद दिलाया। कुल 16 परिवारों को सुरक्षित जगह पर 10 एकड़ प्रति परिवार के हिसाब से जमीन दिया ताकी वो खेती कर के जीवनयापन कर सके। गाँव वालों ने बताया कि हर परिवार को खेती के लिए बैल और खेती के उपकरण जैसे कि हल, फावड़ा, कुदाल, खुरपा, हँसिया आदि भी सरकारी खर्चे से दिलवाया। उन गाँव वालों ने अपने गाँव का नाम ही कलेक्टर के नाम पर नरोनापल्ली रख लिया।
वो 16 परिवार का गाँव अब 40 परिवार का है और गाँव वालों ने ये भी बताया कि उनके पूर्वजों ने गाँव बसने के कुछ साल बाद खेती का औजार बनाने और समय पर धार देने के लिए एक लोहार परिवार को भी लाकर अपने गाँव में बसाया था। और उसके जीवनयापन के लिए भी 5 एकड़ जमीन की भी व्यवस्था किये। उसके बच्चे भी आज उस गाँव में लोहार का काम करते हैं।
अच्छा लगा उस गाँव जाकर और प्रणाम है ऐसी सोच वाले कलेक्टर को |
जनता की समस्याओं को लेकर बालोद नगर पालिका के खिलाफ भाजपा शहर मंडल व उनकी महिला मोर्चा की टीम के द्वारा आंदोलन की शुरवात कल धरना प्रदर्शन से करेगी शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में कल भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अपनी महिला मोर्चा के साथ शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिनमें 15 सूत्री मांग रखी गई इसको लेकर कल एक आंदोलन के रूप में उतर रही है |
शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर करबद्ध तरीके से हम आंदोलन करेंगे हम इसकी शुरुआत कल धरना प्रदर्शन से कर रहे हैं इसके बाद भी अगर इन 15 मांगों पर विचार कर कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया तो हम नगर पालिका के अध्यक्ष एवं प्रशासन को जगाने के लिए और जनता के हित में काम करने के लिए सारे वह प्रदर्शन करेंगे जिन से जनता को लाभ हो सके |
भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पनपालिया ने बताया कि बालोद में साफ पानी की समस्या हो, प्रधानमंत्री आवास में राज्य के पैसे देने का मामला हो ,चाहे बाजार के विस्थापन की मामला हो ऐसे अनेक मामले को लेकर हम कल आंदोलन कर रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष ने जो कांग्रेस सरकार के दम पर जो बातें की थी कि मैं इस्तीफा दे दूंगा हम उन्हे याद दिला रहे हैं कि आज आपको बैठे 7 साल हो गए और कांग्रेस की सरकार को बैठे आज लगभग 3 साल हो गए आपने इस शहर की जो दुर्दशा की है अब आप पद में रहने के काबिल नहीं है |
महिला मोर्चा की अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जनता के हित में खड़े रहने के लिए और उस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने की अपील की है |
जगदलपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यिक विद्यालय क्रमांक-दो में सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू के हाथों कक्षा नवमीं की 60 छात्राओं को सायकल और पाठ्यपुस्तक वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजेन्द्र नगर वार्ड पार्षद कमलेश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प कला एवं विज्ञान के अन्तर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसकी प्रशंसा अतिथियों द्वारा की गई।
साथ ही शाला की साफ सफाई की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भरद्वाज, यशवर्धन राव, कमलेश पाठक, अम्मा जी राव, बी ललिता राव, सुभम यदु, रोजविन दास, श्वेता बघेल, संजय एवँ समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कौर एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र देवांगन प्रधान अध्यापक द्वारा किया गया।
निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-16 में पार्षद निधि से हो रहे बोर खनन कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी और वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर जी ने कार्यस्थल पर पहुँच कर किया।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि वार्डवासी बहुत समय से बोर खनन किये जाने की मांग कर रहे थे, वार्ड पार्षद की निधि से वार्ड में बोर खनन किया गया। जिससे आगामी दिनों में वार्डवासियों को सुलभता से पेयजल उपलब्ध हो पायेगा।।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने सहकारी समिति भानपुरी में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
भानपुरी /- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने सहकारी समिति भानपुरी में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कश्यप केदार जी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी होने का ढोंग रचना बंद करें और अन्नदताओ को खाद आपूर्ति करने सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश की सहकारी समितियों में खाद की भंडारण व आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान है प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है, विवश किसान बिचौलियों से खाद को दोगुने दाम पर खरीदने को मजबूर है।
कश्यप जी ने कहा की प्रदेश सरकार बड़ी चतुराई से खाद्य भंडारण व आपूर्ति में उदासीन रवैया बनाई हुई है जिससे किसानों की उपज कम हो और मैं लेम्प्स में धान की खरीदी कम होगी। बस्तर क्षेत्र के केसरपाल, मुंडागांव व अन्य सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटास खाद्य नहीं होने से कृषि कार्य को छोड़कर किसान सहकारी समिति दफ्तरों के दिनों दिन चक्कर काटने मजबूर है। यूरिया और डीएपी की मात्रा मांग के अनुसार क्षेत्र को नहीं मिलने से परेशानी हो रही है किसान भाई खेती के इस सीजन में परेशान ना हो इसलिए राज्य सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, संतोष बघेल, निर्देश दीवान, विजय तिवारी, प्रवीण सांखला, उमाकांत कश्यप, भूषण गुप्ता, खुलेश्वर कश्यप, राजेश सागर, असगर खान, अशोक राव, बुधुराम बघेल, सीजर दीवान, भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।
विवाहित पुत्री की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता ने जिलाधीश से लगाई थी गुहार
बेटी को न्याय दिलाने माता कलिंदरी बाई साहू – पिता पूरनलाल साहू न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे
बालोद – विवाहित पुत्री गामीन्ता साहू की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे इसके लिए उन्होंने जिलाधीश से भी गुहार लगाई थी | माता-पिता ने अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने शव जलाया नहीं बल्कि दफनाया था ताकि शव का पुनः पोस्टमार्टम किया जा सके, उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या की गई है |
घटना 20 मई की है, हॉस्पिटल से गामीन्ता साहू ड्यूटी करके घर लौटी और अचानक 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ह्रदयघात को कारण बताया गया था जबकि परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है | मृतका की मां कलेन्द्री साहू ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ड्यूटी से लौटने के बाद उससे मारपीट की गई है, जिससे बेटी की मौत हो गई। मेरी बेटी का शव देखी हूं,पैर का पायल और कान का झुमका गिरा हुआ था। परिजनों ने यह भी बताया कि गामीन्ता साहू की मौत के बाद उसका मोबाइल भी फॉर्मेट कर दिया गया था ताकि किसी को कोई जानकारी न मिले |
ग्राम भीमाटोला थाना डौंडी निवासी गामिन्ता साहू का विवाह हीरालाल साहू पिता टी कुमार साहू निवासी मुड़खुसरा थाना सुरेगाँव के साथ 2016 में हुआ था | विवाह के 3-4 माह बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे | यहाँ तक कि मृतिका के पति हीरालाल साहू का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध था जिसकी जानकारी के पश्चात् सामजिक बैठक रखी गई थी और यहाँ तक कि मृतिका के पति ने भी इस बात को स्वीकार किया था और भविष्य में अवैध सम्बन्ध समाप्त करने का वचन भी दिया था किन्तु उसके बाद भी मृतिका के पति नहीं बदले और मृतिका के साथ मारपीट लगातार जारी रहा |
जे सी आई परिवार द्वारा आज 12/7/21 रथ दूज के दिन रेलवे कॉलोनी रोड़ वार्ड क्रमांक 26 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी, राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष शांतिलाल जी जैन,अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष शंकरलाल जी कुकरेजा ,नगर पुलिस अधीक्षक, अलीम खान ,वरिष्ठ समाज सेवी भारत लाल आहूजा,मोहनलाल छाजेड़,झूमरलाल छाजेड़, आर.पी.एफ से आर के मिश्रा , वार्डपार्षद श्रीमती टी,ज्योति जी,वार्डपार्षद सूरज विभार , बौद्ध समाज के अध्यक्ष अनिल खोब्रागड़े
जी,हमारे मार्गदर्शक सुमित मूंदडा,गगन जैन ने वृक्षारोपण कर इस वृक्षारोपण महोत्व को सफल बनाया साथ ही हमारे जेसी साथी सतीश काम्बले,राजु सोनी,संजय छाजेड़,,जगराम उपाध्याय,क्रांति जैन,संदीप गोगड़,,अमन जग्गी,सतीश लोढ़ा, अजय जैन,अमित कुकरेजा, कृष्ण मोहन,बृजलाल महतो,गोपेश गुप्ता,आलोक जैन,अशीष लालवानी,सुभाष जैन, अर्पित जैन,सन्तोष चोपड़ा,किशोर कराडे,दिनेश कवाड़,आकाश जैन, जॉनी वर्गीस की उपस्थित रहे एवं नगर के गणमान्य श्री राजू कुकरेजा जी,मार्तण्ड सिंग जी,राणे सिंह जी ,रोशन कुकरेजा जी भूपेंद्र डहरवाल जी उपस्थित रहे |