इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप,विधायक चित्रकूट राजमन बेंजांम,क्रेडा अध्यक्ष मथिलेश स्वर्णकार,महापौर सफिरा साहू,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,जिला कलेक्टर रजत बंसल,एस पी दीपक झा एवँ समस्त जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण उपस्थित है।
चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर सांसद दीपक बैज जी से मिलकर पर्यटन स्थलों के बंद होने से पर्यटन स्थलों में काम करने वाले व स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, इन समस्याओं से अवगत कराते हुए बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग की ।
जिस पर माननीय बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने तत्काल फोन के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से बात कर सभी पर्यटन स्थलों को खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
कलेक्टर बस्तर के द्वारा शीघ्र ही पर्यटन स्थलों को खोले जाने का भरोसा दिया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस लोहण्डीगुड़ा अध्यक्ष भवर मौर्य ,लच्छिन मौर्य, मुन्ना नेरकर ,छोटू बघेल ,मनोज नेरकर, सुजीत बर्मन ,बबलू यादव व अन्य चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीण उपस्तिथ थे |
हार्वेस्टर मशीन व निगम में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर हल्ला बोला
महापौर व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। कांग्रेस शासित नगर सरकार को घेरने भाजपा अब आक्रमक रणनीति पर चल रही है। दलपत सागर की सफाई के लिए 75 लाख की लागत से खरीदी गई मशीन की जांच में लगातार हो रहे विलंब और निगम में व्याप्त अनियमितता को लेकर भाजपा पार्षद दल ने आज निगम कार्यालय का घेराव किया।भाजपा पार्षद काले कपड़े के साथ नारेबाजी करते दो घंटे निगम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे रहे।धरने के बाद भाजपा पार्षदों ने महापौर व कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र भाजपाई पार्षद आज दोपहर 12 बजे रैली निकालकर नारेबाजी के साथ निगम कार्यालय पहुचे। भाजपा पार्षदों ने विरोध जताने काले कपड़े पहने थे एवं काली पटियाँ भी लगाई थी।निगम कार्यालय का घेराव कर दो घंटे तक भाजपा पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया। इस बीच महापौर व शासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी भाजपा पार्षद करते रहे।भाजपा पार्षद दल ने महापौर के नाम ज्ञापन निगम कार्यालय में व कलेक्टर के नाम ज्ञापन निगम कार्यलय पहुंचे तहसीलदार पुष्पराज पात्र को सौंपा।
निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने बताया कि भाजपा पार्षद दल द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के मामले उठाए जा रहे हैं परंतु निगम के जिम्मेदार प्रतिनिधि एवं प्रशासन के तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।सात माह पूर्व दलपत सागर सफाई हेतु खरीदी गयी वीड हार्वेस्टर मशीन की निविदा मे घालमेल,उसकी अधिकतम कीमत,कबाड़ के कलपुर्जों से एसेम्बल्ड मशीन तथा उसकी खांमियों के संबंध में 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी।इस हेतु कलेक्टर द्वारा जनवरी माह में सात सदस्यीय जांच समिति भी बना कर उसे सात दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन सोपने का आदेश भी दिया था।इसके बावजूद छह माह की लंबी अवधि बीतने के पश्चात भी,जबकि भाजपा पार्षद दल द्वारा लगातार ज्ञापन दिया जाता रहा है ,आज तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।इससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस मशीन में भारी भ्रष्टाचार हुआ है व जनता के पैसों का जमकर बंदरबांट किया गया है।
संजय पाण्डेय ने कहा है कि इसी प्रकार 36 लाख रूपये की डस्टबीन खरीदी में भी भ्रष्टाचार किया गया है तथा एसएसआरएम सेंटर में लगभग 17 लाख की मशीन खरीदी गई,जो एक वर्ष बीतने पर भी चालू नहीं हो सकी और यह भी कबाड़ ही साबित हुई है। इसीलिए निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आज भाजपा पार्षद दल ने प्रदर्शन किया।जिस पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन एवं प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा पार्षद दल के निगम घेराव करने के कूच के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव,जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मौजूद थे।आज धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा पार्षदों में योगेंद्र पांडे नरसिंह राव,दीप्ति पांडे,दिगंबर राव,निर्मल पानीग्राही, राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी,धनसिंह नायक,मोतीराम बघेल,शंभू नाग,महेंद्र पटेल,त्रिवेणी रंधारी,सविता गुप्ता,रीना घोष, ममता पोटाई सहित अभय दीक्षित,पंकज आचार्य,अतुल सिम्हा,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,आनंद झा,आशु आचार्य,चुम्मन पांडे,अजय सरस्वती,रवि कश्यप,सतीश बाजपेई,प्रदीप पाढ़ी,योगेश शुक्ला,प्रेम यादव,राहुल पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जगदलपुर।निगम की लापरवाही के कारण वृद्धा विधवा निराश्रित पेंशन विगत सात आठ महीनों से नहीं मिल रहा है ! इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय एवं प्रवीर वार्ड के पार्षद महेन्द्र पटेल ने महापौर को पत्र लिखा है ।पत्र में यह बताया गया है कि निगम क्षेत्र में विगत 7 -8 माह से सैकड़ों पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रहा है । विदित हो कि इलाहाबाद बैंक का मर्जर इंडियन बैंक में गत 4 -5 माह पहले हो गया था जिसके कारण IFSC कोड में परिवर्तन होने के कारण निगम द्वारा उन IFSC कोड को बदल कर इंडियन बैंक का कोड डाल कर समाज कल्याण विभाग को प्रेषित करना था परंतु निगम की लापरवाही तथा अनदेखी के कारण सैकड़ों बुजुर्ग पेंशनर हितग्राही पेंशन के अभाव में अत्यंत कष्ट पूर्वक जीवन जीने को मजबूर हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है चुनाव में वोट देते समय वृद्धों के आगे 1000और 15 सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का वादा करने वाली नगर सरकार, आज जब सत्ता के पद पर क़ाबिज़ है तो वह वृद्धों का सुध लेने में विफल है । एक हज़ार और पन्द्रह सौ रुपये पेंशन देने की बजाए उन वृद्धों को यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उनके खाते में पैसे क्यों नहीं आ रहे हैं । यह सरकार असंवेदनशील होकर निराश्रित पेंशनरों को उनके भाग्य भरोसे छोड़ दिया है ।
प्रवीण वार्ड के पार्षद महेंद्र पटेल का कहना है कि वह पचास से अधिक हितग्राहियों का पासबुक लेकर निगम के चक्कर लगा रहे हैं । उनके वार्ड के वृद्ध भी बराबर निगम में जा रहे हैं परंतु उनको कोई पूछने वाला नहीं है । शहर में निगम क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक के खातेदार सैकड़ों की संख्या में है परंतु इन वृद्ध पेंशनरो का सहयोग करने निगम का अमला और ना ही निगम की महापौर कोई सुध ले रही हैं , यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो समस्त वार्ड के ऐसे निराश्रित पेंसनरों को एकत्रित कर नगर निगम में घेराव भी किया जाएगा।
जगदलपुर। बस्तर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता कवासी लखमा को बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री बनाये जाने पश्चात प्रथम आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। बस्तर जिला के सीमा में प्रवेश करते ही फरसागुड़ा, भानपुरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक चंदन कश्यप के नेतृत्व में उनका अभिनंदन कर हार्दिक स्वागत किया। बस्तर पहुंचने पर मंत्री कवासी लखमा का कांग्रेस कायकर्ताओं द्वारा हार्दिक स्वागत हुआ।
आसना चौक पर जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान कुरैशी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। जगदलपुर के लालबाग चौक कुम्हारपारा चौक स्टेट बैंक चौक से होकर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का काफिला शहीद पार्क के सामने स्थित शहीद महेन्द्र कर्मा के स्मारक स्थल पर पहुंचा जहां प्रभारी मंत्री ने शहीद नेता को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह अपने स्वागत से अभीभूत प्रभारी मंत्री कवासी लखमा गदगद दिखे।
उनके चेहरे के हावभाव से लग रहा था कि वे प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात उनका कांगे्रस के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं ने जैसा स्वागत किया है उससे वे काफी संतुष्ट हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण काल के कारण काफी सावधानी बरतते हुए कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। किंतु स्थानीय विधायक रेखचंद जैन , शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा निगम के सभापति कविता साहू, निगम महापौर सफीरा साहू के साथ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उससे लगता है कि प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात कांगे्रस पार्टी के सभी प्रकोष्ठो के नेताओं में जोश का संचार हुआ है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री के स्वागत हेतु प्रतीक्षारत थे।
➡️ पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
➡️ ATM फ्रॉड में अंतर्राज्यीय आरोपियों पर और घर संसार मे स्तर के चोर पर कार्यवाही हेतु सम्मानित
➡️ कुल 14 अधिकारियों कर्मचारियों को किया गया है सम्मानित
आज पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी महोदय द्वारा कोतवाली पुलिस जगदलपुर को “इंद्रधनुष पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है ज्ञात हो कि आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इंद्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में डीजीपी डीएम अवस्थी महोदय के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया था ! ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को वर्ष 2020 में 01 करोड़ से अधिक राशि के एटीएम फ्रॉड के मामले में अंतरराज्यीय स्तर के आरोपियों को पकड़कर कार्यवाही करने एवं वर्ष 2021 में लालबाग स्थित घर संसार नामक दुकान एवं मकान में अंतरराज्यीय स्तर के चोर को पकड़कर कार्यवाही करने के मामले में उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उक्त पुरस्कार आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू और उप निरीक्षक अमित सिदार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर किया गया है ज्ञात हो कि राज्य के पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को इन्द्रधनुष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है!
पुरस्कार पाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी निरीक्षक:- एमन साहू उप निरीक्षक :- अमित सिदार, होरीलाल नाविक, बीपी जोशी, प्रधान आरक्षक:- विवेक प्रकाश कोसले, जगदीश ध्रुव, त्रिपुरारी राय आरक्षक:- बबलू ठाकुर, प्रकाश नायक, रवि सरदार, मौसम गुप्ता, गौतम सिन्हा, वीरेंद्र पांडे, दीपक कुमार
दल्लीराजहरा – लगभग 05 वर्षों से लंबित वेतन समझौते एवं सेल प्रबंधन द्वारा वेतन समझौते को लेकर अपनाये जा रहे अड़ियल रवैये के खिलाफ और अतिशीघ्र वेतन समझौता करने की मांग को लेकर आज खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा द्वारा मांईस आंफिस गेट पर काला झंडा दिखाकर व काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया,साथ ही 30 तारीख को होने वाले हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की और नारा दिया कि मजदूर मजदूर भाई भाई,लड़ के लेंगे पाई पाई,, ईस विरोध सभा को खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित किया और सभी कर्मचारियों से ईस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की,ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, राजेंद्र राजपूत,नागेश जैन, संजय जाधव, महेंद्र साहू,ओ, पी सोनी उपस्थित थे। ईस संयुक्त ट्रेड यूनियन के कार्यक्रम में संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर एक तेज रफ़्तार ट्रक सीजी 04 एलवाय 3461 ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मृतक बोरगांव का रहने वाला है | घटना रात्रि के 10.30 बजे के आसपास की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन व्यक्ति बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो जाने की वजह से धकेलते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे कि तभी उनके पीछे से तेज गति से आती हुई ट्रक ने उन तीनो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल कर आगे बढ़ गया, दुसरे व्यक्ति के पैर में चोट लगी जिसे इलाज के लिए शहीद अस्पताल ले जाया गया है एवं तीसरा व्यक्ति सुरक्षित है |
थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम जाटादाह में दिनांक 22.06.2021 की रात्रि में हुए 13,34,000 की लूट की घटना का हुआ खुलासा ।
घटना दिनांक की रात्रि 22:45 बजे 02 अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति द्वारा कार के शीषे को तोडकर नोटों से भरे बैग व साथ में रखें लैपटाप, बारकोड स्कैनर, बिल व चेक लूट कर ले गये थे।
उक्त संपूर्ण लूट की वारदात को प्लान बनाकर व्यापारी पूनम कोचर के स्वयं सेल्समेन व ड्राईवर के द्वारा अपने अन्य दो मित्रों के साथ दिया गया था अंजाम।
लूट की रकम 13,20,000/- रूपये, लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अपराध कारित करने में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल, हथौडी तथा होण्डा सिटी कार 04 आरोपियों से किया गया जप्त।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि-दिनांक 22.06.2021 के रात्रि 10/45 बजे सूचना मिली कि थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में पुल के पास दल्ली राजहरा-राजनांदगांव मेन रोड पर अज्ञात मोटर सायकल सवार आरोपी द्वारा कार के शीषे को तोड़कर सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से मारपीट कर उसके बैग में रखे 13,34,000 रूपये लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गये है। घटना की सूचना पर आरोपियों के वारदात के पश्चात भागने के संभावित समस्त रास्तों पर नाकेबंदी कर सरहदी जिलों को ततसंबंध में नाकेबंदी हेतु सूचना दी गई। प्रार्थी पूनम कोचर की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 112/2021,धारा-294, 34, 394, 427, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। वारदात घटित कर लूट की रकम व अन्य सामान लेकर फरार हुये आरोपियों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलिम खान के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक रोहित मालेकर ,निरीक्षक भानुप्रताप साव के साथ एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा प्रार्थी पूनम कोचर ,सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से बारीकी से पूछताछ कर अपने मुखबीर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों तथा विषेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्राम जाटादाह से कुसुमकसा , राजहरा, डौण्डीलोहारा, देवरी इत्यादि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित्र कर प्रकरण के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। सेल्समैन अक्षय तिवारी से घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी लिया गया। घटना स्थल ,सीसीटीवी फृटेज और अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया के बयान में विरोधाभाष होने से प्रथम दृष्टया वास्तविक घटना नहीं होने के संदेह पर टीम द्वारा अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया का पृथक-पृथक बयान दर्ज किया गया। दोनों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि इनके द्वारा योजना बनाकर लूट जैसी फर्जी घटना बताया जा रहा है।
मामले में अक्षय तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि वह मोबाईल व्यवसायी पूनम कोचर के राजनांदगांव स्थित उसके मोबाईल दुकान में बतौर सेल्समेन व ड्रायवर पिछले 04-05 वर्षों से कार्य कर रहा था। इस दौरान वह राजनांदगांव से देवरी, लोहारा, राजहरा, डौण्डी, भानुप्रतापपुर, पखंाजुर के मोबाईल दुकानदारों को मोबाईल सप्लाई करना व उनसे रकम की वसूली करने का कार्य करता था। वसूली से प्राप्त लाखों रूपये को वह हमेषा ही राजनांदगांव पहुंचाकर अपने मालिक पूनम कोचर को देता था। इस प्रकार वह अपने सेठ का विष्वास जीत लिया था। इसी का फायदा उठाते हुए लालच में आकर लगभग 03-04 महिने पहले स्वंय व अपने फुफेरा भाई ऋषभ शुक्ला के साथ नाटकीय ढ़ग से योजना बनाया। इसके लिए इन्होनें सिकोला भाठा दुर्ग के अपने 02 अन्य साथियों रनजोत सिंह उर्फ षिबू व दिलप्रीत सिंह को प्लान के बारे में विस्तार से समझाकर घटना स्थल व रूट का पूर्व से अभ्यास भी किया ।
घटना दिनांक को पूर्व प्लान के मुताबिक जब आरोपी अक्षय तिवारी अपने सहकर्मी सचिन महोबिया के साथ पंखाजूर , भानुप्रतापपुर, बांदे ,दुर्ग कोंदल , दल्लीराजहरा आादि जगहों में मोबाईल बेचकर वसूली की रकम लेकर वापस राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। तब पूर्व सुनियोजित योजना के मुताबिक ग्राम जाटादाह के थोडा दूर पूर्व पल्सर मोटर सायकल से आयें उनके साथी रंजोत सिंह उर्फ षिबू व दिलप्रीत सिंह को अक्षय तिवारी अपनी कार होण्डा सिटी से देखकर पूर्व से बैठे हुए शिबू और दिलप्रीत को अपने गाडी का हार्न बजाकर तथा कार के लाईट को अपर डिपर कर ईशारा किया गया। उसकी गाडी आगेे धीरे-धीरे बढते देख शिबू और दिलप्रीत अपने मोटर सायकल सेे अक्षय की कार का पीछा करते आये और ग्राम जाटादाह के पहले वालेे नाला को क्रास करते ही अक्षय तिवारी ने डामर रोड से नीचे कार को उतार कर नाली के पास लेजाकर खड़ा कर दिया। जिससे दिलप्रीत व षिबू के द्वारा बाईक वहीं खड़ी कर अपने पास रखे हथौड़े से ड्रायवर साईड वाली कांच को तोड़ दिया। चूकिं कार में उसके साथ सहकर्मी सचिन महोबिया भी था इसलिए इन दोनो के द्वारा उनसे मारपीट का नाटक कर जबरदस्ती दरवाजे को खोलकर रकम व अन्य सामान वाले बैग को लूट कर ले गये। तब अक्षय और सचिन वहा से 01 कि.मी. आगे आकर ग्राम जाटादाह तालाब किनारे मंदिर पास कार कोे रोककर कार के पीछे चक्का का हवा खोलकर पीछेे पंचर होना जैसे दिखाये तथा सचिन ने सेठ पूनम कोचर को फोन कर घटना के बारे में बताया की हमें लूट लिया गया है। उसके बाद लूट को देखने वाले सही माने, यह सोचकर अक्षय और सचिन ने अपने-अपने बैग को जो कार के पीछे सीट में रखा था वही पर तालाब में फंेक दिये। कुछ दिन बाद इस रकम को आपस में बाटनें का प्लान बनाये थे। प्लान के मुताबिक कुल रकम में से सचिन महोबिया, दिलप्रीत सिंह तथा रंजोत सिंह उर्फ षिबू को 01-01 लाख रूपये एवं स्वयं घटना के मास्टर मांइड अक्षय तिवारी व ऋषभ शुक्ला 05-05 लाख रूपये आपस में बांटना तय किये थे।
प्रकरण के 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का 01 आरोपी ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला निवासी सिकोला दुर्ग फरार है, जिसे टीम द्वारा सरगर्मी से तलाष किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
1. अक्षय तिवारी पिता बालमुकुद तिवारी उम्र 28 साल पता प्रेमनगर सिकोला भाठा थाना मोहनगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
2. सचिन महोबिया पिता संतोष कुमार महोबिया उम्र 27 वर्ष साकिन चैखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर पास राजनांदगांव वार्ड क्र 39 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
3. रंजोत सिंह उर्फ शिबू बोपाराय पिता गुरमीत सिंह बोपाराय उम्र 24 वर्ष साकिन स्टेशन पारा तितुरडीह दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
4. दिलप्रीत सिंह भुट्टर पिता निरंजन सिंह भुट्टर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 प्रेमनगर सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
उक्त लूट के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे डीएसपी दिनेष कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान ,निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक रोहित मालेकर , निरीक्षक भानुप्रताप साव, उपनिरीक्षक हरि शंकर साहू, सउनि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,महिला प्र.आरक्षक सीता गोस्वामी सायबर सेल से प्र.आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल थाना डौण्डीलोहारा से आरक्षक यज्ञदत्त, आरक्षक केहर नेताम तथा जिला दुर्ग से थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक बृजेष कुषवाहा तथा उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।