आज वन विभाग द्वारा घर पहुंच “नि:शुल्क पौधा वितरण” कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिला मुख्यालय स्थित वन मंडल अधिकारी कार्यालय में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा जी घर पहुंच नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर माननीय संसदीय सचिव जी ने कहा कि पिछले वर्ष भी ढाई लाख पौधा रोपित करने का लक्ष्य रखा गया था इस वर्ष भी ढाई लाख पौधा नि:शुल्क वितरण कर रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है कोरोना के इस संक्रमण काल में हमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है यह हम सभी जानते हैं पर्यावरण को संतुलन करने के लिए पौधा व वृक्ष का कितना महत्व होता है आज इसे हमने समझा और जाना है हर एक व्यक्ति को जिम्मेदार और जागरूक होना पड़ेगा |
इस दौरान बालोद रेंजर रियाज खान, डिप्टी रेंजर डामन लाल ठाकुर सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे!
जगदलपुर । अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में अव्यवस्थित वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होने एवं परिसर में साफ-सफाई कराने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए निगम आयुक्त जगदलपुर ने पिछले दिनों एक आदेश जारी कर बस स्टंैड परिसर में खराब एवं लावारिस हालत में पड़े वाहनों को 24 घंटे के भीतर हटा लेने का आदेश संबंधित बस संचालकों को जारी किया है।
अन्यथा नगरपालिका निगम अधीनियम 1956 की धारा 322 के तहत उनपर बाधा दंड शुल्क वसूली के तहत प्रतिदिन 2000 रूपए के हिसाब से वसूली की जायेगी, अगर इसके बावजूद भी ऐसे संचालकों द्वारा अपने वाहन वहां से नहीं हटाते हैं तो उनके वाहन की राजसात करने की प्रक्रिया की जायेगी। यहां विदित हो कि नए बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ों बसों का आना-जाना लगा रहता है इस कारण हजारों यात्री इस बस स्टैंड परिसर में यात्रा करने हेतु आवागमन करते हैं, लेकिन बस स्टैंड परिसर में विभिन्न बस कंपनियों के कई वाहन यहां वहां लावारिस की हालत में खड़े रहते हैं। कई बार निगम द्वारा उनके संचालकों को सूचना दिए जाने के बावजूद आज तक ऐसे बस संचालकों द्वारा अपने खराब अथवा लावारिस रूप से खड़े बसों को हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। नगर निगम को बस स्टैंड परिसर के कई व्यापारी एवं आसपास के कई सभ्रांत लोगों ने शिकायत भी की कि ऐसे लावारिस खड़े बसों में कई बार अनैतिक कार्य भी किए जाते हैं। खड़ी बसों में रात्रि पहर शराब खोरी के अलावा परिसर में रात्रि पहर घुमने वाले आवारा किस्म के लोगों द्वारा मजमा लगाया जाता है। जिस कारण बस स्टैंड परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों में हमेशा भय का माहौल रहता है। कई बार शिकायत के पश्चात भी जब किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई तो नये बस स्टैंड परिसर के चौकी प्रभारी से इस बाबत बस स्टैंड स्थित कुछ व्यापारियों ने इस मामले की जानकारी दी। इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी कांतोपानी द्वारा निगम आयुक्त एवं निगम के राजस्व अधिकारी से चर्चा कर इस मामले को सुलझाने हेतु निवेदन किया गया। चूंकि मामला यात्री हित एवं बस स्टैंड परिसर के व्यापारियों के व्यवसाय से जुड़ा था अत: निगम आयुक्त के आदेश पर राजस्व अधिकारी निगम जगदलपुर ने तत्काल ऐसे ही एक बस संचालक जय भवानी टे्रवल्स को नगर निगम अधिनियम के तहत हटाने हेतु नोटिस जारी किया है। बस स्टैंड परिसर स्थित कुछ व्यापारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम इस बार परिसर में स्थित विभिन्न कंपनियों के वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए संकल्पित दिख रही है क्योंकि सुरक्षागत मामलों से इस अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में अगर किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना घटती है तो प्रथम दृष्टया इस मामले में निगर प्रशासन को दोषी माना जायेगा। अत: पुलिस चौकी बस स्टैंड के प्रभारी अधिकारी एवं निगम प्रशासन इस बार अगर ऐसे बस संचालकों पर कार्यवाही कर परिसर को अगर मुक्त करा लेती है तो निगम प्रशासन द्वारा परिसर की बेहतर साफ-सफाई के अलावा वहां से यात्रियों एवं वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन होता रहेगा वहीं चौकी पुलिस के कर्मचारियों को बस स्टैंड परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में काफी सहुलियत मिलेगी।
बालोद – बालोद जिले के सुरेगाँव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घीना में सिन्हा परिवार के यहाँ शादी के कार्यक्रम के अंतर्गत तेल मायन नाचा का कार्यक्रम चल रहा था जिसे देखने के लिए कुछ लोग सीढी में बैठकर नाचा कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे तभी अचानक सीढी भरभराकर गिर पड़ा जिससे इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई एवं दुल्हन आरती सिन्हा सहित 12 लोग घायल हो गए है | घायलों को 108 की मदद से अर्जुन्दा अस्पताल ले जाया गया है वहीँ 06 लोगों की गंभीर हालत देख उन्हें राजनांदगांव के जिला चिकित्सालय ले जाया गया है | हादसे में मृत महिला का नाम मालती बाई सिन्हा उम्र लगभग 60 वर्ष है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर 3 बजे के आसपास की है सीढ़ी पर दुल्हन समेत कुछ महिलाएं और बच्चे बैठे थे. शादी कार्यक्रम देख रहे थे. तभी दोपहर में सीढ़ी भरभराकर गिर गई. सीढ़ी गिरने से दर्जनों लोग घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं | बताया जा रहा है कि मकान का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया गया है इस प्रकार सीढी का गिरना, सीढी में लगने वाले रॉड की कमी या कमजोर रॉड को कारण बताया जा रहा है |
कुसुमकसा – तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई है | घटना आज शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है | मृतक का नाम कामेश्वर पिस्दा है पिता सुखीत राम पिस्दा माता मानबाई पिस्दा है | मृतक 3 कक्षा का विद्यार्थी है | मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है बड़े भाई की उम्र 14 वर्ष है | बच्चे के शव का पंचनामा कर छोटे हाथी में लेकर पुलिस थाना लाया गया जहाँ से उसे मरचुरी ले जाया गया है |
जगदलपुर/बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार अपने संसदीय क्षेत्र विकासखंड लोहंडीगुड़ा में भूमिपूजन कर नय-नय विकास कार्यों की सौगात दे रहे है। साँसद दीपक बैज ने इस दौरान अपने वक्तव्य में कहा ग्रामीणों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सके इसके लिए हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार काम कर रही है।सांसद ने इस दौरान कोविड-19 से सतर्क रहने की भी सलाह दी साथ ही सांसद ने सभी को कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर एवम समय समय पर साबुन से हाथ धोने के लिए कहा।गांव के लोगों द्वारा अपने खेतों में सामाजिक दूरी बनाए रखने की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव के लोग जानकारी को समझकर उन्हें अपनी जरूरतों के अनुसार ढाल लेते हैं यही गांव के लोगों की ताकत है।आज इसी कड़ी में सांसद दीपक बैज व विधायक चित्रकूट राजमन बेंजांम ने भूमिपूजन किया जो कि क्रमशः……
डी.एम.एफ.टी.मद से सी.सी.सड़क निर्माण करला कोंटा पारा एवं नाली निर्माण कार्य हेतु लागत 15 लाख रुपये का भूमिपूजन…
बस्तर विकास प्राधिकरण मद से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु लागत 5 लाख रुपये का भूमिपूजन..
सड़क उन्नयन कार्य लोहार पारा से धनारू पारा एवँ पुलिया लागत 10 लाख का भूमिपूजन
बस्तर विकास प्राधिकरण मद से ग्राम बदरेंगा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 5 लाख का भूमिपूजन
ग्रामीण विकास विभाग प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत बदरेंगा में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 6 लाख का भूमिपूजन
ग्रामीण विकास विभाग डीएमएफटी मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्तूरपाल में सड़क उन्नयन कार्य लागत 10 लाख का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत दुलापारा मार्ग पर में 1.50 मीटर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत छोटे गुमियपाल में 200 मीटर 6 लाख की लागत से सी सी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
इस दौरान साँसद दीपक बैज,विधायक चित्रकूट राजमन बेंजांम सहित जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,ब्लाक अध्यक्ष शेखर ठाकुर,दुर्जो,ब्रिज नारायण ठाकुर,सिंहासन,भवर मौर्य,सरपंच श्रीमती रैमती बघेल उपसरपंच बामन राम,ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जगदलपुर। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय आपातकाल को लेकर आयोजित गोष्ठी में शामिल होंगे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सांसद संतोष पाण्डेय आपातकाल के दौरान कांग्रेस की अलोकतांत्रिक नीति व स्वार्थ सिध्दी के लिए उठाए गए कदम और आपातकाल को लेकर उत्पन्न हुई परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवासराव मद्दी, सजय पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जगदलपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वर्चुअल गोष्ठी को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26़ जून सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से बस्तर जिला के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
सांसद मोहन मंडावी जी ने धान संग्रहण केंद्रो एवं सेवा सहकारी समिति केन्द्र का निरीक्षण किया जिसमे बालोद जिले के धान संग्रहण केंद्रों में लगभग 9 लाख क्विंटल धान संग्रहण केंद्रों में पड़ा है जहां धान पानी के कारण खराब हो रहा है और धान खरीदी केंद्रों में लगभग 1 लाख 35000 क्विंटल धान उठाने के लिए बचा हुआ है भौतिक सत्यापन में लगभग एक लाख से ऊपर क्विंटल धान का साल्टेज हो गया है जिसकी कीमत लगभग ₹25 करोड़ है इस प्रकार धान संग्रहण केंद्रों में एवं सेवा सहकारी समितियों में साल्टेज एवं धान खराब की शिकायत मिलने पर सांसद मोहन मंडावी के द्वारा निरीक्षण उपरांत पता चला अकेले बालोद जिले में लगभग ₹40करोड़ के धान खराब हो गए हैं व साल्टेज हो गया है तो बाकी जिले में क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसका क्या होगा सरकार क्या चाह रही है इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा ।
एग्रीमेंट के अनुसार 72 घंटे में धान उठाना चाहिए सरकार के गलत नीतियों के कारण प्रशासनिक सक्रियता नहीं होने के कारण समय पर धान नहीं उठाया गया एवं सरकार ने जो नीति बनाई है उसके कारण करोड़ों रुपए के हैं धान बालोद जिले में बर्बाद हो रहे है बालोद जिले के सभी सेवा सहकारी एवं धान संग्रहण केन्द्र के अध्यक्षों ने सांसद जी को इसकी जांच कराने के लिए पत्र सौंपा है इस प्रकार पूरे यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो अरबों रुपए का धान शासन के गलत नीति एवं कार्य योजना के कारण साल्टेज हो गया है करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है इसकी जांच के लिए माननीय सांसद महोदय ने लोकसभा में इस प्रश्न को उठाने एवं जांच कराने की बात कही साथ ही विधानसभा में भी हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक से बात कर विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा और दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने के बात माननीय सांसद मोहन मंडावी जी ने कही है ।
उक्त कार्यक्रम में प्रीतम साहू पूर्व विधायक राजेंद्र राय जी ,वीरेंद्र साहू जी ,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी ,जिला महामंत्री प्रमोद जैन जी ,किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू जी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी , टीनेश्वर बघेल जी, दुष्यंत सोनवानी जी ,नंदकिशोर शर्मा जी,ठाकुर राम चंद्राकर जी , लेख राम साहू जी, थान सिंह मंडावी जी ,मंडल अध्यक्ष कौशल दुष्यंत साहू प्रेम साहू साहू जी ,नंदकिशोर शर्मा जी सोमेश साहू नागेन्द्र चौधरी साहू जी ,श्रीमती सुशीला साहू जी , लोकेश्वर , मनोहर सिन्हा जी ,,कृतिका साहू ,वीरेंद्र साहू ,पन्ना साहू सुरेश देशमुख खिलेश्वरी साहू ,सीताराम, शशिकांत, रोमन सोनकर ,हेमंत साहू ,मदन साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर ,अश्विनी यादव ,मुरली साहू एवं जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगदलपुर। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में कई माह से बिगड़े हाईमास्ट बल्ब को ठीक करा लिया गया है। कल रात्रि पहर 8 बजे निगम के कारिगरों द्वारा सुबह से ही इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा था अंतत: रात्रि 8 बजे बस स्टंैंड प्रांगण स्थित हाईमास्ट बल्ब जगमगा कर पूरे परिसर में रौशनी बिखेरने लगा। समूचे परिसर में रौशनी हो जाने के कारण छोटे-मोटे फुटकर व्यवसायी सहित रात्रि पहर सवारी बस पकडऩे वाले यात्रियों को काफी राहत मिली। बरसात के मौसम प्रारंभ होने के साथ ही पूरे परिसर में गहरा अंधेरा छाये रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी, कभी कभी जंगली जीवजंतु का डर भी लोगों के बीच बना रहता था लेकिन पूरे परिसर में रौशनी फैलने के साथ ही बस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली।
उनका कहना था कि हम अक्सर रात्रि पहर अपने गाडिय़ों की छोटी मोटी टूटफूट की रिपेयरिंग परिसर में ही करते थे लेकिन अंधेरा होने के कारण हमे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, किंतु बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी के निवेदन पर निगम आयुक्त ने त्वरित निर्णय लेकर हाईमास्ट बल्ब को पुन: चालू कराया जिससे हमें रात्रि पहर बसों से संबंधित कई प्रकार के कार्य करने में काफी सहुलियत मिल रही है। इसी प्रकार परिसर में यात्री सेवा में लगे आटो के संचालकों में भी काफी खुशी देखी गई है, उनका भी कहना था कि बस स्टैंड परिसर में काफी अंधेरा होने के कारण हमें सवारी बैठाने अथवा उनकों उतारने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के मौसम में तो काफी मुश्किल हो जाती थी। लेकिन पूूरा बस स्टैंड परिसर अब रौशनी से जगमगा रहा है इस कारण हम लोगों को आटो संचालन करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। वहीं परिसर स्थित सुलभ शौचालय के संचालन करने वाले कर्मचारियों का भी कहना है कि निगम आयुक्त ने बस स्टैंड की अव्यवस्था को दूर करने की सराहनीय पहल की है। हमारा उनसे अनुरोध है कि बस स्टैंड परिसर स्थित पेयजल व्यवस्था को भी जल्द से जल्द दूरूस्त किया जाये ताकि आने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। बस स्टैंड परिसर के प्रमुख ट्रैवल्स कंपनियों के संचालकों ने भी इसी प्रकार का कुछ सुझाव दिया है। पायल ट्रेवल्स के स्थानीय संचालक नीरज मिश्रा के अनुसार बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त की जानी चाहिए हालांकि रोजाना सफाई की व्यवस्था होती है लेकिन निगरानी के अभाव में सफाई कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य करते हैं जिससे परिसर क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है। बस स्टैंड पुलिस चौकी के नवनियुक्त प्रभारी कांतोपानी के अनुसार बस स्टैंड परिसर में लगे हुए कैमरे एवं वाटर एटीएम के सुधार के लिए भी निगम आयुक्त से निवेदन किया जाएगा ताकि कैमरे सुचारू रूप से जब चलने लगेंगे तो पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
जगदलपुर । मानसूना प्रारंभ होते ही बस्तर में साल वृक्ष के आसपास निकले वाले कंद जिसे आम बस्तरिया सरई बोड़ा के नाम से पुकारता है उसकी आवक अब शुरू हो चुकी है।
बरसात मौसम में बस्तर के मानसून का मजा लेने आने वाले पर्यटक इस दुर्लभ सरई बोड़ा को देखने एवं इसके स्वाद का मजा लेने आतुर रहते हैं। बाजार में लगभग 2000 रूपए कीमत से बिकने वाली इस बोड़ा कंद की खासियत तो आम बस्तर निवासी ही बता सकते हैं किंतु इतनी मंहगी इस कंद को खरीदने आस-पास के लोग अलसुबह ही संजय बाजार पहुंचकर सरईबोड़ा की खोज खबर लेने लगते हैं। जगदलपुर जिले के अलावा शहर में कोंडागांव से आये हुए सरई बोड़ा की काफी मांग देखी जाती है। इस बोड़ा कंद में आखिर किस प्रकार के खनीज तत्व पाये जाते हैं जिससे इतनी ऊंची कीमत अदा कर लोग अपने घर की रसोई में इस ले जाना चाहते हैं, यह तो खरीदने वाले ही बता पाएंगे किंतु इस बोड़ा कंद की सब्जी जिस किसी के घर भी बनती है वह आसपास के अपने इष्ट मित्रों को देकर अपने आप को गौरान्वित समझता है। इस बात की महिलाओं में खुसूरफुसूर रहती है कि आज पड़ोसी के यहां बोड़ा कंद की सब्जी किसी विधि से बनाई गई है। शहर के कुछ प्रमुख होटल में भी इस मानसून सत्र के दौरान आने वाले पर्यटकों के लिए बोड़ा कंद की सब्जी बनाकर उन्हें परोसने का आफर दिया जाता है।
हालांकि काफी मंहगी सब्जी होने के कारण अक्सर कम लोग ही इसका स्वाद चख पाते हैं। ङ्क्षकतु अक्सर बस्तर आने वाले पर्यटक इस मौसम में इस सरई बोड़ा कंद का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। बस्तर के कुछ प्रबुद्ध लोगों के अनुसार समूचे बस्तर संभाग में जहां-जहां बोड़ा कंद पाये जाते हैं उस क्षेत्र को विकसित करने छत्तीसगढ़ सरकार को सामने आना चाहिए। जिस प्रकार तेंदूपत्ता से सरकार को करोड़ों की आमदानी होती है अगर उसी प्रकार वनविभाग साल वृक्ष के तले पाये जाने वाले सरई बोड़ा कंद का संरक्षण करे तो जंगल में निवासकर अपना इन्हीं कंदमूल के सहारे जीवन यापन करने वाले लोगों को इस समय बोड़ा जैसे कंद को बेचकर बाजार में ज्यादा मुनाफा मिल सकेगा।