City Media - Page 1486 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1486

सांसद दीपक बैज अपने संसदीय क्षेत्र के लिए लगातार दे रहे लाखो के विकास कार्य की सौगात..

0

ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना काँग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता-दीपक बैज

बस्तर साँसद दीपक बैज के द्वारा आज विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत पारापुर में सड़क उन्नयन कार्य हेतु पटेल पारा से घूमर कोन्टा 1 किमी लागत 10 लाख एवं ग्राम पंचायत अलनार में 6 लाख रुपए की लागत से सायकल स्टैंड निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार गांवों का संपूर्ण विकास चाहती है,इसी मंशा को साकार करने की दिशा में कदम उठा रही है। ग्रामीणों को सड़क,बिजली, पानी आदि सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज,जनपद सदस्य गोम्मती बघेल,भवर मौर्य,पल्लव यादव,करन सेठिया,सूरज कश्यप,प्राचार्य अलनार,सरपंच,सचिव,ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कोरोना से हुए मृतकों की स्मृति में नपा उपाध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक

0

चिखलाकसा – कोरोना से हुए मृतकों स्व.सुल्ताइना बेगम, स्व. सरोज पालीवाल की स्मृति में नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद ने वार्ड क्रमांक 12 तिलक नगर में शिव मंदिर के समीप फलदार एवं फूल के पौधे लगाये इसके साथ ही आम लोगो को भी पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि लोगों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े | कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोग मौत के मूंह में समा गए | इससे बचने का यही एकमात्र उपाय है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये | नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ वार्ड वासी संतराम विश्कर्मा, कामत निषाद एवं अन्य समस्त नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आदर्श ग्राम विकास के लिए स्वीकृत राशि पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया – थानसिंह मंडावी

0

गुंडरदेही – जनपद पंचायत गुंडरदेही में सांसद के प्रतिनिधि थानसिंग मंडावी ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा चयनित अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों के विकास हेतु स्वीकृत राशि से किये जाने वाले विकास कार्यों के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है एवं कार्यों के पूर्ण होने से पूर्व ही राशि का बंदरबांट किया जा रहा हैं । स्वीकृत विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है । कार्य भी निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं किये जा रहे है | कार्य में संलग्न पंचायत के सचिव एवं इंजिनियरों द्वारा निर्धारित कार्य के पूर्ण होने से पूर्व ही राशि का आहरण कर लिपापोती की जा रही है | राशि के दुरुपयोग में जनपद पंचायत गुंडरदेही के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव व साइड इंजीनियर संलिप्त हैं । सांसद प्रतिनिधि थान सिंह मंडावी ने बताया कि गुंडरदेही जनपद पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पांच गाँवों को चयनित किया गया था जिसमें नवागांव, पाऊवारा, रूदा, कोसा व सुखरी सम्मिलित है । इन ग्रामों में विकास के नाम पर किये जा रहे कार्य की राशि का आहरण तो किया जा चुका है किन्तु आहरण की गई राशि एवं किये गए की तुलनात्मक दृष्टि से देखने पर केवल 20 से 25 प्रतिशत ही कार्य ही किया गया है बाकि की राशि का आहरण तो हुआ है किन्तु कार्य का अता-पता नहीं है और जो कार्य गए हैं वे भी गुणवत्ता एवं निरधारित मापदंड के अनुरूप नहीं है उनकी लागत भी सामान्य से बहुत अधिक है | प्रथम दृष्टया ही भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है किन्तु विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कमीशन के लालच में मौन व्रत लिए हुए है । सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी जी ने कहा कि शीघ्र ही इस मामले को जिला कलेक्टर से शिकायत की जाएगी एवं कार्य की जांच की भी मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जाएगी | 

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बकावंड के ढोडरेपाल में जन चौपाल शिविर का किया गया आयोजन

0

वहीं बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढोडरेपाल में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमें सरपंच हेमाबाई कश्यप व सचिव हेमंत सेठिया सहित विभाग के समस्त अधिकारी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बस्तर जिले के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायतो में आम जनता की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं सेवाओं को अवगत कराते हुये सभी समस्याओं को निराकरण करने हेतू जनचौपाल का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसमे राजस्व एवं पंचायत प्रकरणों के साथ साथ अन्य विभागों से संबंधित आमजनों के शिकायतों एवं समाधान हेतु आवेदनों का निराकरण जन चौपाल के माध्यम से किया जाना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिसमें से पटा अविवादित नामांतरण/अविवादित बटवारा।

राशनकार्ड,पेंशन, जाति, निवास, आय,मृत्यु, जन्म प्रमाण पत्र व अन्य विविध प्रकरण लिया गया |

जिसमे से खाद्य विभाग-11,राजस्व विभाग-11,पंचायत विभाग-04 ,कुल 26 आवेदन जमा कर निराकरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पटवारी टकेश्वर देवांगन,रोजगार सहायक सचिव गणेशराम बघेल,सरपंच पति कन्द्रप कश्यप,उप सरपंच पवनकुमार पानीग्राही,पूर्व सरपंच कृष्णा कुमार नाग,आपरेटर संजयकुमार देवांगन,ए.एन .ए.. मेनका ठाकुर,पंच सोमन बघेल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बिगड़े हाईमास्ट लाईट का सुधार कार्य प्रारंभ, अब बस स्टैंड परिसर में फैलेगी रोशनी

0

जगदलपुर । अंतर्राज्यीय बस स्टैंड जगदलपुर में शाम ढलते ही गहरा अंधेरा छा जाता था। इसका लाभ उठाकर बस स्टैंड के आसपास के मनचले युवक बस स्टैंड पर आम लोगों के साथ अक्सर उठाईगिरी जैसी हरकत करते थे, लेकिन बस स्टैंड में पुलिस चौकी की स्थापना के साथ ऐसे उठाई गिरोह की हरकत पर काफी लगाम लगा। लेकिन स्थानीय व्यापारियों के अनुसार निगम द्वारा बस स्टैंड प्रांगण में रोशनी हेतु हाई मास पावर बल्ब लगाये गए थे, लेकिन उचित रखरखाव नहीं होने के कारण कुछ दिनों से वे खराब हो गए थे। कई बार इसकी जानकारी स्थानीय व्यापारियों द्वारा निगम प्रशासन को भी दी गई थी, लेकिन प्रशासन कोई उचित कार्यवाही नहीं की थी, लेकिन बस स्टैंड पुलिस चौकी के नवनियुक्त प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कांतोपानी ने प्रभार लेते ही बस स्टैंड परिसर में फैले अंधेरे के मामले की जानकारी ली और उन्होंने निगम के आयुक्त से निवेदन किया कि अगर बस स्टैंड परिसर में लगे हाईमास पावर बल्ब को पुन: ठीक कर चालू कर दिया जाता है तो सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी उचित होगा और चौकी पुलिस के जवानों को बस स्टैंड की सुरक्षा करने में काफी आसानी होगी। निगम आयुक्त पटेल तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर बस स्टैंड परिसर के खराब हुए हाईमास्क पावर बल्ब को बनाने हेतु उनसे संबंधित कारिगरों को भेजकर उसके सुधार का कार्य प्रारंभ कराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस स्टैंड परिसर स्थित व्यापारियों ने चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कांतोपानी एवं निगम आयुक्त के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसर में कई छोटे छोटे कार्य अधूरे हैं अगर इन्हें भी निगम के माध्यम से ठीक करा लिया जाता है तो बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक ने कहा कि मैं अपने उच्च अधिकारी पुलिस अधीक्षक दीपक झा,नगर पुलिस अधीक्षक सिदार एवं बोधघाट थाना प्रभारी सिन्हा के दिशा-निर्देश का पालन कर नये बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा से संबंधित सभी मामलों में स्थानीय व्यापारी एवं आम नागरिकों की मदद लेकर उसे सुचारू कराने का प्रयास करूंगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हर गली में एम्बुलेंस पहुँचे ये छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता..

0

माननीय मुख्यमंत्री के मनसा अनुरूप कांग्रेस की सरकार में बह रही विकास की बयार…

बस्तर साँसद दीपक बैज आज विकासखंड लोहंडीगुड़ा के विभिन्न ग्राम पंचायतो में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए ग्रामीणों से रूबरू हो रहे है इस दौरान सांसद दीपक बैज ने कहा राज्य सरकार की मनसा है कि हर गली में छोटी गाड़ियां एवं एंबुलेंस पहुंचने चाहिए इसका लाभ हर ग्राम पंचायतों को मिले इसी तारतम्य में बस्तर सांसद दीपक बैज की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यों का स्वीकृति हुआ जिसका भूमिपूजन साँसद दीपक बैज लगातार ग्रामीण क्षेत्र में कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जो कि क्रमशः….

ग्राम पंचायत बड़ाजी 2 में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

ग्राम पंचायत टाकरागुडा (अटार पारा) में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

ग्राम पंचायत कुम्हली (हाई स्कूल सड़क) में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन.

ग्राम पांचायत धुरागांव में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी सी सड़क का निर्माण कार्य मेन रोड से बालक छात्रावास तक भूमिपूजन

ग्राम पंचायत तारागाँव पदमपारा में 5.50 लाख की लागत से सी.सी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज,भवर मौर्य, सरपंच,सचिव एवँ ग्रामीण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

0

जगदलपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय् दीपक कुमार झा क निदर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा व उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन एवं स्टाफ के द्वारा जगदलपुर शहर एवं शहर के बाहरी क्षेत्रों में दिनांक 23.06.2021 विभिन्न धाराओं में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले कुल 40 वाहन चालकों के विरूध्द सक्ती से कार्यवाही कर कुल 8500 रूपये समन शुल्क वसूत किया गया। जिसमें से दो पहिया वाहनों में तीन सवारी, बिना हेलमेट के वाहन चालन करने, बिना वर्दी पहने आटो वाहन चलान, बिना सीट बेल्ट के वाहन चालन, मोबाईल से बात करते वाहन चलान करते, नाबलिक द्वारा वाहन चलान बिना परमिट के वाहन चलान,नो पार्किंग में वाहन खड़े करना रजिस्ट्रेशन नम्बर वाहन चालन , वाहनों में रजिस्ट्रेशन नम्बर स्पष्ट रूप से नही लिखा होना परमिट शों का उल्लघंन कर मालयानों में सवारी ढोकर ले जाना इत्यादि, वाहन चालकों पर यातायात संकेतों का उल्लघंन कर वाहन चलान पर सक्ती से कार्यवाही किया गया कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त गीदम रोड में खड़े बेतरतीब भारी वाहनों पर भी समझाईस एवं चालानी कार्यवाही किया गया एवं उस मार्ग पर पुनः अपनी वाहनों को पार्किंग न करने हिदायत दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शहर एवं गांव के आमजन से यातायात पुलिस अपील करती हैं कि यातायात नियमों का पालन करें। जिससे वाहन चालक अपनी एवं दसरों को सरक्षित रख सकें। भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने से कार्यवाही किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जंगल से भटककर आये घायल नर चीतल की उपचार के पूर्व ही मौत हो गयी

0

कुसुमकसा — कुसुमकसा राइस मिल मुख्य मार्ग से से 200 मीटर दूर खेत मे जंगल से भटककर आये घायल नर चीतल की उपचार के पूर्व ही मौत हो गयी ,अलसुबह लगभग 6 बजे कृषक पतिराम चुरेन्द्र अपने खेत पहुंचे तो समीपस्थ खेत मे कुत्तों ने चीतल को काट रहे थे तो उनके द्वारा लकड़ी फेंककर कुत्तों को बचाया व उक्ताशय की जानकारी ग्राम में दी तद्पश्चात वन विभाग को सूचना दी गयी , नांदुलकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा के निर्देशानुसार वन विभाग का अमला घायल नर चीतल के पास खेत मे पहुंचे व घायल चीतल को पीछे के दोनों पाँव के ऊपर में चोटिल होने से वह चल फिर नही पा रहा था ,वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा घायल चीतल को जाला में डालकर उठाकर खेतो से बाहर निकाला ,व वन विभाग के वाहन से पशु चिकित्सालय चिखलाकसा उपचारार्थ कराने ले जाया गया अस्पताल पहुंचते पहुंचते ही घायल चीतल की मौत हो गयी |

मृत चीतल के शव को काष्ठागार डिपो कुसुमकसा लाया गया जहां पशु चिकित्सालय कुसुमकसा के पशुचिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम किया गया तद्पश्चात राजेश कुमार नांदुलकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा के निर्देशानुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने चीतल का दाह संस्कार काष्ठागार डिपो में किया , कुसुमकसा के कृषक के खेत मे घायल चीतल मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का चीतल को देखने ग्रामीणों का तांता लगा रहा है ,राजेश नांदुलकर परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा ने बताया कि मृतक नर चीतल लगभग पांच वर्ष का था व खेतो में हुई जोताई व पानी गिरने से मिट्टी में कही फंसने के कारण वह नही दौड़ पाया होगा तो कुत्तों ने उसपर हमला करते हुए उसके पीछे का हिस्सा व पीछे के टांगो के ऊपर नोचते हुआ काट खाये थे जख्म बड़ा गहरा था ,उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा व किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व में राज्य सरकार के कु-प्रबंधन के कारण बड़े पैमाने पर हो रही धान की बर्बादी के आँकलन को लेकर एक जांच समिति का गठन किया गया

0

भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के धान संग्रहण केंद्रो मे व्याप्त अनिमियताओ व राज्य सरकार के कु-प्रबंधन के कारण बड़े पैमाने पर हो रही धान की बर्बादी के आँकलन को लेकर एक जांच समिति का गठन किया गया जो जिले के (04) धान संग्रहण केंद्रो धोबनपुरी (गुरुर) जगतरा (बालोद) मालीघोरी (लोहारा) फुन्डा भाटा( गुंडरदेही) का निरीक्षण व जांच दिनांक 24/0 6 /2021 को समय 11:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी |

गठित जांच दल

✿ -सर्वश्री माननीय-: मोहन मंडावी जी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र
✿- कृष्ण कांत पवार जी जिलाध्यक्ष भाजपा बालोद

✿- राकेश यादव जी प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़

✿- पूर्व विधायक गण (प्रीतम साहू जी वीरेंद्र साहू, कुमारी बाई साहू, राजेंद्र राय)

✿- लेख राम साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा बालोद

✿- पवन साहू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा

✿- भाजपा महामंत्री गण (प्रमोद जैन, किशोरी साहू )
✿ जिला पंचायत सदस्य गण (होली लाल रावटे, संध्या भारद्वाज, नितीश मोंटी यादव, कृतिका साहू )

✿-मंडल अध्यक्ष गण (कौशल साहू, प्रेम साहू, रुपेश सिन्हा, दुष्यंत सोनवानी )

आदि गण सम्मलित रहेगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

धान संग्रहण केंद्रो के लिए जिला द्वारा प्रभारीओ की नियुक्ति, की गई है जो कि धान केंद्रो की विस्तृत रिपोर्ट व कार्यक्रम की तैयारियों को मूर्त रूप देंगे जो निम्नानुसार है

धान संग्रहण केंद्र केंद्र धोबन पुरी

समय -11.00 बजे

कार्यक्रम प्रभारी

– सोमेश साहू
– लीलाराम सोनबोइर
– टूकेश्वर पांडये
– अनिल साहू
– पन्ना लाल साहू

धन संग्रहण केंद्र जगतरा

समय – 1.00बजे

कार्यक्रम प्रभारी

नागेन्द्र चौधरी
मनोहर सिन्हा
शिवेंद्र देशमुख
छगन साहू
गणेश साहू

धान संग्रहण केंद्र – मालीघोरि

समय – 3.00 बजे

कार्यक्रम प्रभारी

चेमन देशमुख
रमेश सोनवानी
रोमन सोनकर
ढाल सिंह साहू
सुरेश देशमुख
चैतन्य निषाद

धान खरीदी केंद्र – फुण्डा भाटा

समय – 4.00 बजे

कार्यक्रम प्रभारी

पुष्पेंद्र चंद्राकर
मदन साहू
हेमंत साहू
विजय सोनकर
टिका राम निषाद
ओंकार सिन्हा

दिनांक:- 24/06 /2021
समय:- 11:00 बजे से
स्थान:- एकत्रीकरण भाजपा कार्यालय गुरुर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अतः उपरोक्त जांच दल में सभी मंडल मे निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी, ,किसान मोर्चा ,जनपद पंचायत, नगर पालिका के जनप्रतिधिगण एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सहित सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओं गण अपनी उपस्थिति प्रदान कर सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा-कांग्रेस का आन्दोलन प्रशासन के लिए बना सिरदर्द, संक्रमण के आंकड़े बढ़ने की चिंता

0

राजनीतिक दलो की लापरवाही कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के लिए मददगार साबित न हो जाये!

राजनीति चमकाने कोरोना प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन

जगदलपुर – भाजपा-कांग्रेस का आंदोलन प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। दोनों राजनीतिक दल कोरोना प्रोटोकाल को दरकिनार कर अपनीअपनी राजनीतिक चमकाने में लगे है। जिसका खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। चर्चा है कि राजनीतिक दलों की लापरवाही कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के लिए कही मददगार साबित न हो जाये। नेताओं के घरों के समक्ष आंदोलन की शुरूआत भाजपाईयों ने की है जिसका पलटवार कुछ दिन बाद ही कांग्रेस नेताओं ने कर भाजपा से हिसाब बराबर किया। अब यह आंदोलन प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। ऐसे भी बस्तर में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए 40 के उपर है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमित बस्तर एवं बीजापुर में मिले थे। प्रशासन को चाहिए की राजनीतिक दबाव से उपर उठकर कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि तीसरी लहर को टाला जा सके। ज्ञातव्य हो कि नेताओं के घरों के समक्ष एवं पार्टी कार्यालय के समक्ष विरोधा प्रदर्शन को लेकर नोंकझोंक की चर्चा इन दिनों शहर से लेकर प्रदेश तक चल रही है।

कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के नेताओं ने शराबबंदी को लेकर सत्ताधारी दल के विधायक के निवासी के समक्ष शराब की बोतल लेकर प्रदर्शन किया था जिसके कारण सत्ताधारी दल के नेताओं को काफी ठेस पहुंची थी इसके बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने संयम बनाकर रखा। जब कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यालय के समक्ष महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो भाजपा के नेतागण अपने नेताओं का अपमान सहन नहीं कर पाये जिसका परिणाम यह हुआ कि दोनों दल आपस में भीड़ गये और यह मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया।

शहर में चर्चा है कि दोनों पार्टी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन की मर्यादा को पार किया है जिसकी शुरूआत करने के दोषी भाजपा को माना जा रहा है।

मामला सुलझाना प्रशासन के लिए चुनौती

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत प्रशासन के समक्ष पहुंचा दी है। प्रशासन के सामने मामले को सुलझाना आफत बना हुआ है। प्रशासन को यह चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई करे जिससे मामले को शांत किया जा सके। प्रशासन सत्ताधारी दल के निवास के समक्ष प्रदर्शन को रोकने में सफल होती तो आज हालात ऐसे नहीं होते।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

तीसरी लहर के लिए मददगार साबित न हो जाये

शहर में यह चर्चा है कि राजनीतिक दलों की लापरवाही कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के लिए कही मददगार साबित न हो जाये। दूसरी लहर के संक्रमण से अभी पूरी तरह संभल भी नहीं पाये है कि कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। प्रदेश में रायपुर, दुर्ग सहित कई जिले संक्रमण के मामले में पीक पर थे जहां नियंत्रण पा लिया गया है। बस्तर जिला सभी जिले के आंकड़ों को पछाड़ चुका है। कोरोना संक्रमण के 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित मरीज बीजापुर में 59 एवं बस्तर जिले में 45 मिले है। यह आंकड़ा प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बस्तर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 सौ के पार है और 210 के करीब लोगों ने अपनी जान गंवा चुके है। इन मुसीबतों से भी राजनीतिक दलों ने सीख नहीं ली है और एक बार फिर आम जनता को मुसीबत में डालकर प्रशासन की भी परेशानियां बढ़ाने में जुट गये है। वर्तमान हालात को देखते हुए राजनीतिक दलों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रशासन के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने की दरकार है चाहे वह सत्ताधारी दल हो या विपक्ष।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS