City Media - Page 1487 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1487

भाजपा सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे तो सभी शिकायत वापस ली जाएगी – राजीव शर्मा

0

कांग्रेस सभी चुनौतियों से लड़ने को तैयार – रेखचंद जैन

जगदलपुर। शहर में दो दिनों से चल रही हाईवेटेज ड्रामा के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर जिला अध्यक्ष ने पहल की है। श्री शर्मा ने कहा कि घटना को लेकर भाजपा सार्वजनिक रूप से 24 घंटे के दौरान क्षमा योजना माती है तो कांग्रेस सभी शिकायतों को वापस लेने को तैयार नहीं तो अन्य सात मामलों को लेकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को लेकर लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर मौतियों से लड़ने को तैयार है। भाजपा शासनकाल में 15 वर्षों तक किसी हद तक प्रशासनिक गुण्डागर्दी हुई है वह बस्तर के लेगें से पी नहीं है। आज कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद के द्वारा संयुक्त पत्रकारवार्ता कांग्रेस भवन में अयोजित की गई। शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस हमेशा दलगत राजनीति से उपर उठकर सत्ता और विपक्ष का सामना किया है। यह घटना आने वाले पीड़ितों के लिए भयावह है। बस्तर के इतिहास में यह पहली घटना है जो शांतिपूर्ण से केन्द्र सरकार के नीतियों एवं महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था आज महंगाई चरम पर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसी वादे को याद दिलाने कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। शर्मा ने कहा कि भाजपा सत्ता से बेदखल होने के बाद संतुलन खो बैठे है जो विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों द्वारा महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस को उकसाने का काम किया था। बस्तर में पहली बार विपक्ष सत्तापक्ष का ललकार कर शांति व्यवस्था शर्मसार किया है। भाजपाईयों के खिलाफ7 अपराध बनते है। तीन शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता के 24 घंटे के दौरान भाजपाई सार्वजनिक रूप से माफी मांगते है तो सभी शिकायत वापस ली जायेगी और प्रशासन के समक्ष बैठकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जायेगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने किसी विधायक आवास था किसी नेता के आवास में प्रदर्शन नहीं किया। कांग्रेस हमेश लोकतंत्र के मजबूती के लिए काम किया है। व्यक्तिगत लड़ाई में राजनीतिक की कोई जगह नहीं होती।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा ने गलत परंपरा की शुरूआत की

विधायक जैन ने कहा कि भाजपा संस्कार की बात करती है जनता के सामने दिखा दिया कि भाजपा किसी हद तक जा सकती है। कांग्रेस लगतार जनता के मुद्दों को लेकर लड़ती है। मोदीजी के 7 वर्षों के कार्यालय में महंगाई बेतहासा बढ़ गई है जिससे जनता परेशान है। जनता के हित में विरोध प्रदर्शन कर जनता के हित में बात करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुड़िया पहनकर नहीं बैठी है,हर चुनौतियों से लड़ने को तैयार है। कांग्रेस बस्तर में अमन-चैन चाहते है। पत्रकारवार्ता में महापौर सफीरा साहू, कविता सहू, आलोक दुबे, सुशील मौर्य, कमल झज्ज, जिशान कुरैशी उपस्थित रहे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सबके आदर्श है –डॉ सुभाऊ कश्यप

0

सैय्येद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला भाजपा कार्यालय मे जनसंघ के संस्‍थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पु‍ण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप मे मनाया गया इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ•सुभाऊ कश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्‍यार्पण किया। समारोह के मुख्‍य वक्‍ता पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ सुभाऊ कश्यप ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सबों के आदर्श हैं। उनकी प्रेरणा और सोच को आधार मनाकर भाजपा पूरे देश में काम कर रही है। आज समय आ गया है जब मुखर्जी जी के सपने को साकार किया जाया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार करने के लिए लगे हुए हैं। उनकी इच्‍छा थी कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है, इस कारण वहां के लिए विशेष नियम, संविधान और झंडा नहीं होने चाहिए। संपूर्ण भारत में एक नियम, एक संविधान और एक झंडा हो। इसके लिए डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी संघर्ष करते रहे। उनके इस सपने को साकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्‍मीर से धारा 370 हटा दिया। इस निर्णय का स्‍वागत पूरे देश में किया गया।

आज भारत अखंड होने के कगार पर है। उन्‍होंने कहा चीन और पाकिस्‍तान से भी भारत पूरी तरह निपट लेगी। उन्‍होंने केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।वही भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने भी अपनी बात रखते हुये कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद,चिंतक व भाजपा की मुलपार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यो मे से एक अहम नेता थे।महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू-कश्मीर के एकत्रीकरण व परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना मे अहम भूमिका निभायी थी। तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को पौधा वितरण किया गया,इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम झा,रतन दुबे,प्रताप मंडावी,संदीप झा,जैकी कश्यप,संतनाथ उसेंडी,संजय तिवारी,सुदीप झा,महेश देवांगन,बिन्देश महावीर,रोशन गोलछा,सोमजी कावडे,बिट्टू अंगीरा,टीएल साहू,रीता मंडल,प्रमिला प्रधान,संध्या पवार,अनिता कुरेटी,केसर निषाद,पुष्पलता मांझी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित

0

सैय्येद वली आज़ाद – नारायणपुर, 23 जून 2021

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा संचालित नारायणपुर जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियां जो स्वयं के रोजगार स्थापित करना चाहते हो और जिनकी आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच हो उन्हें अंत्योदय स्वरोजगार योजनान्तर्गत रोजगार स्थापित करने हेतु विभिन्न व्यवसाय बेकरी कार्य, भोजन बनाना, चाट की दुकान, इंग्लिश कोचिंग क्लासेस एवं सहायता समूह का लेखा संचारण, हेयर कटिंग सेलून/ब्यूटी पार्लर, चाय केटिंग एवं नाश्ता केन्द्र, योग शिक्षा, बच्चों की देखभाल (झूलाघर) लांड्रीकार्य रफूगिरी एवं रंगाई कार्य, घड़ी साज, विद्युत यंत्र सुधारक, साइकल मरम्मत, स्कूटर मोपेड टू व्हीलर रिपेरिंग, घर की साज संभाल, बागवानी एवं नर्सरी, पशु पालन एवं मुर्गी पालन, फूटकर विक्रेता, मसाला उद्योग, साफ्ट टॉईज, कृत्रिम आभूषण निर्माण, आपाहितों एवं बुजूर्गों की देखभाल, चाट निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, स्टेशनरी, सिलाई कढ़ाई बुनाई, स्वेटर बुनाई, मसरूम उत्पादन, ईट खपरा निर्माण, डिटिजेंट पावडर निर्माण, लघु वन उपज, वनौषधि निर्माण एवं व्यवसाय, इलेक्ट्रिक मोटर पंप मरम्मत व्यवसाय, खनिज अधारित व्यवसाय, कम्प्यूटर हार्डवेयर मरम्मत, टाटपट्टी, दरी बुनाई व्यवसाय, रेडियो टी.वी. टेप रिपेरिंग व्यवसाय, कास्ट कला फर्नीचर व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण, स्टेशनरी फाईल मेकिंग व्यवसायों से संबंधित ऋण प्रदाय करने हेतु आवेदन लिया जाना।

कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति नारायणपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास आय, निवास जाति प्रमाण पत्र के साथ ही शैक्षणिक योग्यता, मतदाता परिचय पत्र और राशन कार्ड एवं आधार कार्ड पैन कार्ड आवेदक स्वयं का पासपोर्ट साईज फोटो बैंक खाता सहित सभी वांछित दस्तावेजों के साथ दिनांक 31 जुलाई 2021 तक आवेदन लिये जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति नारायणपुर कमरा नं. 83 में कार्यालयीन समय पर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं एवं जमा भी कर सकते है।

ग्राम पंचायत कोपागुडा खूंटपदर के कोदई माता के जात्रा एवं वार्षिक मेला में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगी क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामनाएं |

ग्राम देवी कोदई माता मंदिर परिसर में दो लाख रुपए की लागत से बने सेड का किया लोकार्पण |

ग्राम पंचायत कोपागुडा खूंटपदर में ग्राम देवी कोदई माता के जात्रा एवं वार्षिक मेला में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंदिर परिसर में दो लाख रुपए की लागत से निर्मित सैड का लोकार्पण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कोलई माता से विधि विधान से पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के कुशलता की कामना की उन्होंने संपूर्ण विश्व की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण से रक्षा की कामना कोदई माता से की |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कोदई माता के आशीर्वाद से अभी तक हमारा बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण महामारी की भयावहता से बचा हुआ है और माता के आशीर्वाद से आगे भी आप सभी की सतर्कता से बचा रहे इसकी कामना माता से करता हूं |

उन्होंने कहा की वर्तमान में युवा पीढ़ी शहरीकरण के कारण अपनी परंपराओं एवं संस्कृति से विमुख होता जा रहा है उन्हें अपनी परंपराओं एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए हमें ऐसे आयोजनों से जोड़ना होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय सरपंच ग्राम पंचायत कोपागुडा रायबली नाग ,सुकुलधर नाग,मेघनाथ नाग,उद्धव नग,शीलो नाग,घासीराम पुजारी,कमलोचन नाग,मेहतर नाग,रामू सूर्यवंशी,उदय नाग तथा बदरु नाग उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जहां पहले आती थी बारूद की महक अब वहां महकेगी शिक्षा की खुशबू – रेखचंद जैन

0

अति संवेदनशील कोलेंग में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया 73.19 लाख रुपए के आश्रम भवन एवं पोटा केबिन का भूमिपूजन |

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील और नक्सली प्रभावित कोलेंग क्षेत्र जो कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से अब वहां शिक्षा की खुशबू फैलेगी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत 25.54 लाख की लागत से पोटा केबिन एवं आदिम जाति विकास विभाग के 47.65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आश्रम भवन का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता एवं मार्गदर्शन में अति संवेदनशील एवं नक्सली इलाके के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसी कड़ी में आज अति संवेदनशील नक्सली प्रभावित इलाके में शिक्षा की अलख जगाने के लिए 73.19 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पोटा केबिन एवं आश्रम भवन का भूमिपूजन कर रहे हैं जिससे इस संवेदनशील इलाके के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध होंगे उन्होंने कहा की अवसरों की कमी के कारण इस क्षेत्र के बच्चे मुख्यधारा से दूर हो रहे थे जिन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है और शिक्षा, स्वास्थ एवं मूलभूत सुविधाओं की पहुंच इन इलाकों में लगातार बढ़ाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कहा की हमारी सरकार अंदरूनी से अंदरूनी क्षेत्र के समान विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है विगत 15 सालों के भाजपा के शासन काल में इन क्षेत्रों का विकास रुक गया था जिसे हमारी सरकार ने विगत ढ़ाई साल में आगे बढ़ाने तथा मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल जनपद सदस्य सोनमती सरपंच सोनादेई कोलेंग सरपंच कंदनार सुखदेई पुजारी लालू कोटवार दुर्जन लालाराम सोमारू भुजंग आशिक साल सिंग मंगड़ू मानु राम सीईओ दरभा कौशल तेंदुलकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

दल्ली – डौंडीलोहारा मार्ग पर जाटादाह के पास मोबाइल व्यापारी से 13 लाख 34 हजार की लूट, बाइक में सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

0

दल्ली – डौंडीलोहारा मार्ग पर जाटादाह के जंगल के पास की घटना बताई जा रही है | व्यापारी अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया हौंडा सिटी कार सीजी 04 एलजेड 0244 से दल्लीराजहरा से वसूली कर राजनांदगांव जा रहे थे रात 11.30 बजे के आसपास दो बाइक में सवार युवक रास्ता रोक कार में तोड़फोड़ कर बैग में रखे 13 लाख 34 हजार की लूट कर फरार हो गए | प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी वसूली कर राजनांदगांव लौट रहे थे | लूट की घटना के बाद व्यापारी ने लूट की सुचना पुलिस को दी |

पुलिस को लूट की सुचना मिलने के पश्चात् रात से ही एएसपी एवं अन्य अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए है |    

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर अधिकार पंचायत युवामंच के सदस्यों ने तारागांव सरपंच को ज्ञापन देकर की स्थानीय युवाओं को विकास कार्यों में प्राथमिकता देने की मांग–सीमांचल ठाकुर

0

सरकार किसान के साथ युवाओं का ध्यान अधिकार नहीं मिला तो होगी लड़ाई–मुक्तिमोर्चा

जगदलपुर: बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप के निर्देश अनुसार बस्तर जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर के नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा पंचायत युवा मंच ने सरपंच को ज्ञापन सौंपा। जनता से जुड़े मुद्दे पर सौपे मोर्चा के हरेंद्र और सुनील पदाधिकारियों ने कहा की गांव का पैसा गाँव मे ही रहे। मेरा अधिकार मेरा रोजगार संकल्प के साथ दोनों नेता ने कहा कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है राज्य सरकार ने वादा किया था नौकरी ओर बेरोजगारी भत्ता देने का पर नही दे रही अब युवा समझ गए है कि सरकार झूठे वादे करके सत्ता में बैठी हैं आने वाले समय मे सरकार को उनके कूट नीति को जरूर आईना दिखायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को बस bjp के साथ लड़ाई छोड़ कर युवा वर्ग एवं किसानों पर ध्यान देना चाहिए अगर हमें अपनी अधिकार नहीं मिला तो अधिकार की लड़ाई होगी।इस अवसर पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र , उपाध्यक्ष सुनील , सचिव नीलू , संयोजक संतोष, सह संयोजक जगन्नाथ, शीबो,ओम ठाकुर,दिलु, छोटू,विकास,खगेश्वर ठाकुर, नरसिंग आदि उपस्थित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा में लाखों के निमार्ण कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण..

0

19.80 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण हेतु पंचायत भवन से लिटी पारा पँहुच मार्ग छिंदबहार का भूमिपूजन

6 लाख रुपये की लागत से प्रोटेक्शन वाल निर्माण हेतु पंचायत भवन से लिटी पारा पँहुच मार्ग का भूमिपूजन

डी.एम.एफ.टी. मद से 6 लाख रुपये की लागत से कोठीयागुड़ा में सायकल स्टैंड निर्माण हेतु भूमिपूजन..

छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अ.पी.व. विकास प्राधिकरण मद से 6 लाख रुपये की लागत से चालकीगुड़ा में सी.सी.सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन..

छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अ.पी.व. विकास प्राधिकरण मद से 6 लाख रुपये की लागत से खालेपारा बेलर में 200 मी.सी.सी.सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन..

बस्तर विकास प्राधिकरण मद से 6 लाख रुपये की लागत से सुकालू पुजारी गली में 200 मी. सी.सी. सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन..

सांसद बस्तर दीपक बैज के द्वारा विकास की रफ्तार को तेज करने और ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। इसी के चलते आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत लाखों रुपए के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।साथ ही सांसद ने सभी को कोविड-19 से ऐहतियात बरतने के लिए मास्क लगाने,सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोने के लिए कहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर दीपक बैज, विशिष्ट अतिथि विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम,महेश कश्यप ज.प. अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा,योगेश बैज ज.प. उपाध्यक्ष, मालती बैज जिला पंचायत सदस्य, प्रेमवती वाकड़े सदस्य ज.प., बोदा मंडावी सरपंच वेलर,समली मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत दाबपाल,उपसरपंच ग्रा.प.दाबपाल, पुरसोती मंडावी उपसरपंच,पदम् सिंह मौर्य सरपंच छिंदबहार,पालोबाई कश्यप उपसरपंच छिंदबहार आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीनजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कांग्रेस की सरकार में बह रही विकास की बयार…

0

जहाँ गाड़ियां नही पहुँच पाती वहाँ साँसद पैदल ही चल पड़े और दी लाखो की सौगात..

बस्तर साँसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत टाकरागुडा (अटार पारा) में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया |

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज व सरपंच एवँ ग्रामीण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आठ माह से फरार लुट के आरोपी, आदतन गुण्डा बदमाश,को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा

0

लिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मंगल बघेल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 11.10.2020 को ईम्मु उर्फ ईमरान,रौनक व अन्य के द्वारा प्रार्थी से सत्यम प्लाईवुड दंकान के पीछे ईतवारी बाजार के पास मारपीट कर पैसा छिन कर ले गया है कि रिर्पोट पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक-454/2020 धारा 394 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक रवि सरदार, बलीराम भारती के द्वारा घटना दिनांक से फरार आदतन गुण्डा बदमाश का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान आरोपी का घर में होने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर,(1) ईम्मु उर्फ ईमरान पिता शब्बीर हुसैन उम्र 27 साल निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर (2) हरमीत सिह पिता कलविंदर सिह उम्र 23 साल निवासी शांती नगर वार्ड दानी गली जगदलपुर को थाना कोतवाली जगदलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुर्व मे भी गुण्डा बदमाश आरोपी ईमरान उर्फ ईम्मु का अपराध क्रमांक 21/2017 धारा341,294,323,506 भादवि के मामले मे गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट माननीय न्यायालय से जारी हुआ था जिसे भी तामिल कराकर न्यायालय भेजा गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS