City Media - Page 1502 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1502

पेट्रोल पंपों के समक्ष कांग्रेस पार्टी का कल जंगी प्रदर्शन, पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ होगा सांकेतिक धरना

0

जगदलपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के बैनर तले ,कल दिनांक 11 जून 2021 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में स्थानीय स्तर पर स्थित पेट्रोल/डीजल पंप के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण सभी वर्गों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जिले के समस्त पेट्रोल पम्पों में निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण/ स्थानीय प्रदेश/जिला/ब्लॉक एवं मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारीगण प्रदर्शन करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आसना जंगल में जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

0

➡️ 05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये

➡️ आरोपियों के कब्जे से 16,100/- रूपये नगदी बरामद

➡️ मौके से 06 मोटर सायकल, 07 मोबाईल, 02 नग चेक एवं ताश के पत्ते बरामद

➡️ चेक के माध्यम से भी लगाया जाता था दांव

मो0 सांय0.
FZ क्र. CG-17-KT-5925, पैशन प्रो CG.17- KB.9066, पैशन प्रो CG.17- KU.2297, बुलेट CG.17- KL.7514, एक्टिवा CG.17- KU.6644 एवं 01 नग होन्ड़ा शाईन मो0सां0 बिना नंबर का

➡️ जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत 05,00,000/- रूपये (मोटर सायकल, मोबाईल, नगद)

➡️ नाम आरोपी-
1.चन्द्रध्वज जोशी पिता नित्यानंद जोशी, उम्र 49 वर्ष निवासी गुंमडेल, थाना नगरनार

2.हितेश सेठिया पिता उमेश सेठिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी मालगांव, थाना नगरनार

3.नीलकंठ कश्यप पिता प्रेमसिंह कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी आसना नयापारा

4.मनीराम मौर्य पिता तातीराम मौर्य, उम्र 45 वर्ष, निवासी आड़ावाल नयापारा

5.हेमन्त कवि पिता जनार्दन कवि उम्र 30 वर्ष, निवासी आसना नयापारा

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आसना जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम आसना जंगल में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में रेड कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया पूछताछ पर जिन्होनें अपना नाम चन्द्रध्वज जोशी, हितेश सेठिया, नीलकंठ कश्यप, मनीराम मौय, एवं हेमन्त कवि होना बताये जिनके फड़ एवं पास से 16,100/-रूपये नगद, 07 नग मोबाईल, 06 नग मोटर सायकल, 02 नग चेक, ताश के पत्ते बरामद किया गया । ज्ञात हो की उक्त चेक के माध्यम से भी फड़ पर दांव लगाया गया था । मामले में उक्त 05 आरोपियों के विरूद्व धारा 188,269,270 भादवि, 03 महामारी अधिनियम, 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । उक्त जप्त सम्पत्ति की सम्पूर्ण अनुमानित कीमत – 05,00,000/- रूपये आंकी गई है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरी0 एमन साहू,
उनि0 होरीलाल नाविक, संजय वट्टी
सउनि. निलाम्बर नाग, सतीश श्रीवास्तव
आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, प्रकाश नायक, रवि ठाकुर, रवि सरदार, दीपक कुमार

नगरनार स्टील प्लांट ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं सप्ताह मनाया

0

नगरनार | 9 जून, 2021 : हर साल की तरह इस वर्ष भी एन एम् डी सी के एकीकृत स्टील प्लांट परियोजना में ५ जून को विश्व पर्यावरण दिवस धूम धाम से मनाया गया। कोरोना गाइड लाइन के मद्दे नज़र सामाजिक दूरी का पालन करते हए वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मख्य अतिथि श्री प्रशांत दास, अधिशासी निदेशक, नगरनार स्टील प्लांट एवं विशिष्ठ अतिथि श्री प्रमोद शेखर पांडे, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल, जगदलपुर ने पहल किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री प्रशांत दास ने कहा, “स्टील प्लांट के पर्यावरण नीति के अनुसार परियोजना के पूर्ण होने पर पर्यावरण हितैषी इस्पात उत्पादन का हमारा संकल्प है। हम देश के सबसे बहतरीन इस्पात संयंत्र का निर्माण कर रहे हैं जिसमें कदम कदम पर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है की अभिनव प्रक्रियाओंको अपनाकर प्रदुषण रोकने और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव से बचने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे स्थिति में हमें पर्यावरण जागरूकता पर ज्यादा ध्यान देना होगा”।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

परियोजना में कार्यरत सभी को दास ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपत दिलवाई

और पर्यावरण की तरफ अपने कर्तव्य को याद दिलाते हुए हर व्यक्ति को साल में काम से काम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार मोहंती, मुख्या महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स ), वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और दोनों यूनियन के पदाधकारीगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का थीम नर्धारित करती है। इस साल का थीम था “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)’, जिसका उद्देश्य प्रकृति और हमारे सम्बन्ध को पुनर्स्थापित करना है। इसी थीम को केंद्रित कर परियोजना में १ जून से ५ जून तक पर्यावरण पखवाड़ा मनाया गया। पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी और अंग्रेजी में निबंध तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया और “वाटर तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट” पर पर्यवरण विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अजय सिंह द्वारा ऑनलाइन पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन से सभी कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

अति संवेदनशील क्षेत्र मुंडागढ़ के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर मिले विधायक जैन से

0

अपनी समस्याओं के तत्काल निराकरण की पहल होने से खुश होकर लौटे ग्रामीण

जगदलपुर:- नक्सलवाद की वजह से अवरुद्ध हुए विकास कार्य का दंश अब भी अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण झेल रहे हैं। दरभा विकासखंड के अति संवेदनशील ग्राम पंचायत मुंडागढ़ के खंगालडेरा के लोग आज भी चुआ का पानी पीने को मजबूर है। यहां शासन द्वारा बिजली का खंबा तो लगाए गए किंतु बार बार अवरोध होने की वजह से आज तक बिजली सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। बगैर पानी और पानी के आज भी ग्रामीण जिने को मजबूर है। अपनी इस समस्याओं को लेकर आज मुंडागढ़ के उपसरपंच हिड़मा, चैतूराम कश्यप एवं ग्रामीणजन संसदीय सचिव एवम जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन से मिलने पहुंचे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने अपनी सारी समस्या विधायक को बताई जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जगदलपुर विधायक ने पानी की व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तेंदुलकर को दुरभाष पर चर्चा करते हुए तत्काल वहाँ जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए एवं पानी की व्यवस्था के लिए तत्काल बोर खनन के निर्देश दिए। वहीं इन ग्रामीणजनों की बिजली व्यवस्था को भी प्रारंभ करने के उद्देश्य से जैन ने सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन यंत्री पोयम को वहां तत्काल अवरुद्ध पड़े कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसी तरह ग्राम का निवासी युवक चैतुराम कश्यप जो की अभी बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है उन्होंने जैन से निवेदन किया कि वह बेरोजगार है उसे किसी प्रकार का रोजगार मिल सके। इस पर जैन ने जिला कलेक्टर रजत बंसल से फोन पर कहा कि गांव में ही अगर किसी प्रकार का रिक्त पद हो तो उसे वहीं पदस्थ करने की बात कही। जिस पर कलेक्टर ने युवक से मिलने को कहा। अपनी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, उपसरपंच हिड़मा ने बताया कि ग्रामीण काफी उम्मीद लेकर जगदलपुर पहुंचे थे और उनकी बातों को विधायक ने गंभीरता से सुना और सभी विषयों पर तत्काल कार्यवाही की जिसमें वे बेहद खुश है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि हमारा गांव भी मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी का मोहताज नहीं होगा उन्हें भी सभी सुविधाएं मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुंडागढ़ उड़ीसा के ग्राम लुलेर छत्तीसगढ़ के चांदामेटा, दलदली, तुलसी, मुण्डागढ़ के बीच का जंक्शन है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

30 जून को देश के इस्पात मजदूरों की 1 दिन की हड़ताल करने और 28 और 29 जून को काला दिवस और भूख हड़ताल आयोजित करने के फैसलों के कार्यान्वयन की तैयारी शुरू करें: एआईटीयूसी

0

एनजेसीएस के घटक यूनियन के नेताओं की बैठक जूम एप पर इंटक अध्यक्ष डॉक्टर संजीवा रेड्डी की सम्मानजनक वेज रि जीवीजन, कोविड-19 में मरे इस्पात श्रमिकों के आश्रितों को नौकरी, एनपीएस सर्कुलर की वापसी, ठेका मजदूरों का वेज रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर 30 जून को इस्पात मजदूरों के एक दिवसीय हड़ताल का फैसला लिया गया ।

उसके पूर्व 28 जून को काला दिवस आयोजित कर काला बिल्ला लगाकर प्रतिरोध दिवस आयोजित करने ,29 जून को सेल और आर आई एन एल के साथ सेल के सभी स्टील प्लांट के क्षेत्रों और खदानों में सामूहिक भूख हड़ताल आयोजित करने के फैसले के साथ 14 जून को या उसके पूर्व प्रबंधन को हड़ताल नोटिस देने का फैसला लिया गया ।बैठक में इंटक अध्यक्ष संजीवा रेड्डी के अलावे मुख्य रूप से एटक अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, सीटू महासचिव तपन सेन, एचएमएस के संजय बढ़ाओकर,बीएम एस के डी के पांडे सहित सभी स्टील प्लांट के सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं ने भाग लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बैठक में एटक के स्टील फेडरेशन के महासचिव जी आदिनारायणा, एटक सचिव विद्यासागर गिरी, बोकारो एटक के महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह सहित दुर्गापुर से तरुण दास ,बर्नपुर से उत्पल सिन्हा, माइंस से कमलजीत सिंह मान ,राउरकेला से आर सेटी सहित विभिन्न श्रम संघों इंटक्, सीटू, एचएमएस एवं बीएमएस के नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में हुई फैसलों को अमल में लाने हेतु एटक के साथी अपने अपने प्लांट एवं माइंस में संयुक्त बैठक की पहल कर कार्यक्रम की सफलता हेतु पूरी ताकत से जुटे और प्रेस में बयान दिया जाय और प्रचार करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज दिनांक 09/06/2021को हुई एनजेसीएस के सभी श्रमिक प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में 30 जून के हड़ताल की प्रमुख मांगे

1) अविलंब वेज रिवीजन वो भी 15,35,9के फार्मूले पर और पूर्ण एरियर के साथ।
2) सेल पेंशन ट्रस्ट के अनुमति के बिना प्रबंधन द्वारा थौपे गये एनपीएस स्कीम शीघ्र वापस लिया जाए।
3) कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियो एवं ठेका मजदूरो का नियोजन और मुआवजा।
4) ठेका मजदूरो का भी सम्मानजनक वेज रिवीजन।
5) विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संघर्ष की रूपरेखा

1) दिनांक 14/06/2021 को सेल के सभी ईकाईयो और खदानों में हड़ताल नोटिस।
2) दिनांक 28/06/2021काला दिवस।
3) दिनांक 29/06/2021 को भुख हड़ताल ।
4) दिनांक 30/06/2021 को संपूर्ण सेल एवं आर आई एन एल मे एक साथ हड़ताल।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय विद्युत कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करना शर्मनाक- जीत गुहा नियोगी

0

क्षेत्र में विधायक व मंत्री के नाम पर दबंगई

आदिवासियों के लिए आरक्षित क्षेत्र में आदिवासी सुरक्षित नही

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि विगत दिनों बालोद जिला के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विद्युत मंडल डौंडी में पदस्थ जिम्मेदार शासकीय अधिकारीयो के साथ क्षेत्रीय विधायक और मंत्री का धौंस दिखाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया व तबादला करने की मांग कर छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का अपमान करने जैसे निंदनीय घटना का जनमुक्ति मोर्चा छ.ग. घोर विरोध करता है।

एक तरफ उनके मंत्री व सरकार प्रदेश में सुशासन की बात करते हैं और इनके छोटे कार्यकर्ता व मंत्री समर्थक आए दिन रोड जाम कर सरकार की पोल पट्टी खोलने में आतुर हैं। इस घटना से यह साबित होता है कि सरकार बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को ग्रामीण इलाकों में सही ढंग से संचालित करने में असफल रही है। जिस तरह से पूर्व में भाजपा शासन के दौरान पुलिसिया दमन के साथ मंत्री व पुलिस के संरक्षण में सलवा जुडूम के बहाने आदिवासियों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर दबंगई व गुंडागर्दी किया जाता था ठीक उसी तरह की कार्यशैली क्षेत्रीय विधायक व मंत्री द्वारा वर्तमान समय में अपनाया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आदिवासियों के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी मंत्री विधायक होने के बावजूद आदिवासी अधिकारी व क्षेत्र की जनता सुरक्षित नहीं है । सरकार अपनी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सड़क जाम करने वालो पर और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के ऊपर कठोर कार्यवाही करें जैसे कि बाकी संगठन, पार्टी, आम जनता के ऊपर व्यवहार करने में तत्परता दिखाते हैं।

सत्ता का दुरुपयोग कर दबाव की राजनीति के तहत हुए तबादले की निष्पक्ष जांच की जाए। छत्तीसगढ़ सरकार के स्थानीय मंत्री के घोर लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों और हाथी विचरण क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली की सुचारू व्यवस्था नहीं रही। इसका ठीकरा अधिकारी और कर्मचारियों को जलील कर उन पर फोड़ा गया। इस बात को क्षेत्र की आम जनता को समझना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

क्षेत्रीय मंत्री के कार्य में आने पर विपक्ष के बजाय उनके कार्यकर्ता सड़क जाम कर उंगली उठा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि क्षेत्र का विकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है या फिर क्षेत्र में मंत्री की आड़ में उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दबंगई किया जा रहा है जिसकी संगठन द्वारा घोर निंदा की जाती है। मंत्री के आड़ में सड़क जाम करना व आदिवासी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करना व मंत्री के राज में ग्रामीणों को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाना तथा शासकीय कार्य में बाधा व सड़क जाम करने वालों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग करते हैं और क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जुआरियों व सटोरियों पर रेड की कार्यवाही से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आरोपी गिरफ्तार

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशानुसार लघु अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही किया जा रहा है इसी अभियान के तहत थाना राजहरा, देवरी में जुआ एक्ट एवं थाना बालोद, गुरुर, अर्जुन्दा में सट्टा एक्ट के तहत् पुलिस स्टाफ द्वारा अपने थाना क्षेत्र में रेड की कार्यवाही किया गया |

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते नगदी 5600/- रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना बालोदं:- अपराध क्रमांक 176/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी

संतोष वैष्णव पिता गणेश वैष्णव भाठापारा तरौद थाना/जिला बालोद (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 1020/- रूपये/-

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

थाना गुरुर :

(1) अपराध क्रमांक 167/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी बिरेन्द्र कुमार ओझा पिता पुनीत राम ओझा उम्र 27 वर्ष सा.दानीटोला पटेलपारा थाना गुरुर जिला बालोद (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 1200/- रूपये/-

(2) अपराध क्रमांक 168/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी खिलावन राम साहू पिता शिवप्रसाद साहू उम्र 53 वर्ष सा. गुरुर वार्ड क्रं.12 थाना गुरुर जिला बालोद (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 1400/- रूपये/-

(3) अपराध क्रमांक 169/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी अरुण कुमार साहू पिता टेमन राम साहू उम्र 19 वर्ष सा.बोहारा थाना गुरुर जिला बालोद (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 580/- रूपये/-

(4) अपराध क्रमांक 170/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी रामनारायण साहू पिता हरखराम साहू उम्र 46 वर्ष सा. पलारी वार्ड क्रं.13 चैकी जिला बालोद (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 410/- रूपये/-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

थाना अर्जुन्दा

(1) अपराध क्रमांक 71/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी मिथलेश कुमार साहू पिता प्रदीप कुमार साहू सा. खुरसुल थाना अर्जुन्दा (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 120/- रूपये/-

(2) अपराध क्रमांक 72/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी रविप्रकाश निर्मलकर पिता नत्थूलाल निर्मलकर वार्ड क्रं.10 अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन नगदी रकम 870/- रूपये

थाना राजहरा

अवैध जुआ खेलते नगदी रकम 13,910/-रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 189/2020 धारा 13 जुआ एक्ट आरोपी:-

01. आकाश कुमार पिता मनेश्वर कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रं.19 राजहरा।

02. नीतु कुमार पिता विजय साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्रं. 22 राजहरा ।

03. लोकेश कुमार पिता स्व. सुरेश कोसमा उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्रं.19 राजहरा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

थाना देवरी

अपराध क्रमांक 68/2020 धारा 13 जुआ एक्ट आरोपी

01. नूतन निर्मलकर पिता संजय निर्मलकर उम्र 19 वर्ष साकिन सा. गौरी नगर राजनांदगाॅव।

02. प्रवीण निर्मलकर पिता तिलक राम उम्र 30 वर्ष साकिन रानीतराई रोड थाना देवरी।

03. मोमेश ठाकुर पिता भरतसिंह उम्र 30 वर्ष साकिन चिखली राजनादगाॅव।

04. टिकेश्वर साहू पिता गणपत साहू उम्र 36 वर्ष साकिन जंगलेश्वर थाना संरेगाॅव।

05. आलोक जैन पिता सुरेश जैन उम्र 38 वर्ष साकिन गंज लाईन राजनादगाॅव।

06. देवेन्द्र साहू पिता रमेश्वर साहू उम्र 32 वर्ष साकिन लखोली राजनादगाॅव।

जप्ती – 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 9010/-रुपयें।

दुकानदार से पैसा छीनकर भागने के मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार

0

चैनगंज रोड़ इंटा फैक्ट्री के सामने गुण्डरदेही की घटना

सी सी टी वी फुटेज से हो सकी आरोपियों की पहचान व गिफ्तारी

थानां गुण्डरदेही में दिनांक 4 जून के 16:30 बजे चावड़ा इंटा फैक्टरी के सामने तीन अज्ञात दुपहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा रजौली थानां रंचिराई निवासी डोमेन्द्र सिन्हा पिता किसुन लाल सिन्हा 32 साल को रोककर उससे 6 हजार रुपये छीन लिए थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थानां गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। घटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते के मार्गदर्शन में घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपीगण की पता तलाश शुरू की गई आरोपीगण अपनी बाइक से गुण्डरदेही से होकर भागे थे आरोपियों की पता तलाश के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिंन्हा के सतत मार्गदर्शन में धमतरी चौक ब अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे को बारीकी से चेक कर उसका फुटेज प्राप्त फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज में आरोपी घटना कारित कर राजनांदगांव अर्जुन्दा रॉड की ओर भागते दिखाई दिए आरोपियों की पता तलाश हेतु फुटेज जिले में सरहदी थानों में एवम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किये गए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार ठाकुर मोंटू एवम खोम निवासी बालोद के रूप में की गई। आरोपी देवेंद्र को बालोद के जुर्री पारा उसके निवास पर दबिश देकर छीने रकम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है बाकी दो आरोपी घटना कर फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरी लोकेश्वर गञ्जीर, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र साहू, आरक्षक आकाश सोनी,आरक्षक दीनानाथ पाटिल, सुमित पटेल का विशेष योगदान रहा।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गिरफ्तार आरोपी -देवेंद्र कुमार ठाकुर पिता स्व रमेश ठाकुर उम्र 22 साल वार्ड नं 15 जुर्री पारा बालोद थानां -बालोद

जुआ रेड कार्यवाही – जुआ खेल रहे 06 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद पुलिस थाना देवरी एवं विशेष टीम की संयुक्त कार्यवाही।

थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम बहेराभांठा बॉंध के पास जुआ खेल रहे 06 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियो से 06 नग मोबाईल हैण्डसेट, 09 नग माटर सायकल बरामद नगदी रकम 9010 रूपये बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर ,निरीक्षक कुमार गौरव साहू की विषेष टीम बनाकर जुआ रेड कार्यवाही हेतू निदेर्षित किया गया ।

उक्त टीम द्वारा थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम बहेराभांठा के बॉंध के पास जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को घेरा बंदी कर उनके कब्जे से 06 नग मोबाईल हैण्डसेट, 09 नग मोटर सायकल , 52 पत्ती तास ,नगदी 9010 रूपये बरामद कर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 68/2021 , धारा -13 जुआ एक्ट कायम कर उनकेे विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपीगण-

01. नूतन निर्मलकर पिता-संजय निर्मलकर उम्र 19 साल पता- गौरी नगर राजनांदगांव जिला -राजनादंगांव (छ.ग)।

02. प्रवीण निर्मलकर पिता- तिलकराम निर्मलकर उम्र 30 साल पता- रानीतराई थाना देवरी जिला बालोद(छ.ग)।

03. मोनेष ठाकुर पिता- भरत सिंह ठाकुर उम्र 30 साल पता-चिखली वार्ड न 6 चौकी-चिखली जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

04. टिकेष्वर साहू पिता- स्व.गणपत राम साहू उम्र 36 साल पता-जंगलपुर चौकी-चिखली जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

05. आलोक जैन पिता- सुरेष कुमार जैन उम्र 38 साल पता-गंज लाईन जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

06. देवेन्द्र साहू पिता- स्व. रमेंष कुमार साहू उम्र 32 साल पता- लखोली वार्ड 31 जिला- राजनांदगांव(छ.ग)।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त रेड कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत पैकरा ,थाना प्रभारी देवरी श्री नवीन बोरकर ,थाना अर्जुन्द्रा प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू , अजित महोबिया, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे ,आरक्षक जितेन्द्र विष्वकर्मा, आर0 चन्द्रकांत यादव , आर0 कमलेष रावटे , आर0 पवन ठाकुर सायबर सेल से आरक्षक पूरन देवांगन, राजेष पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शौर्य भवन में कोरोना वारियर्स (पुलिस विभाग )का सम्मान समारोह

0

संसदीय सचिव /विधायक जगदलपुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर)द्वारा प्रशस्ति पत्र शाल, श्रीफल देकर किया सम्मानित

कहा- जान की परवाह किए बगैर, कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका

“पुलिस की संवेदनशील छवि को बड़ी उपलब्धि बताया”

100 से अधिक कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

जगदलपुर / शौर्य भवन- मावा आलसना में स्थानीय विधायिका के तत्वावधान में कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! उक्त कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कोरोना महामारी के प्रथम एवं द्वितीय लहर में “पुलिस जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने दायित्व निर्वहन को महत्वपूर्ण भूमिका होना और पुलिस की संवेदनशील छवि उभरकर सामने आना ” बताया गया ! कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) राजीव शर्मा ने बताया कि “बस्तर पुलिस द्वारा कोरोना काल में आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कोरोना संक्रमण को रोकना एक बड़ी उपलब्धि होना बताये है” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के द्वारा बताया गया है कि “बस्तर पुलिस के द्वारा कोरोना के दोनों लहर में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए , अलग अलग विभागों से समन्वय स्थापित कर आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार कर कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना बताया गया! कार्यक्रम में जिला पुलिस बल , छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं नगर सेना (बस्तर पुलिस) के 100 से अधिक कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र , शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उक्त कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोतवाली, बोधघाट, परपा, यातायात एवम जिले के अन्य बल ( वारियर्स ) उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS