City Media - Page 1520 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1520

हाथियों द्वारा किये गए उत्पात को लेकर उपाध्यक्ष जिपं बालोद ने ग्रामीणों को ढाढस बंधाया एवं मृतक के परिजनों को व किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की बात कही

0

कुसुमकसा – हाथियों के द्वारा डोंडी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोदा के आश्रित ग्राम अरजगुन्डरा के छपर पारा में खेत की रखवाली करने गए कृषक भगवान सिंह कुमेटी को मारे जाने पर गुरुवार सुबह मिथलेश निरोटी  उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने अरजगूंड़रा के छपरपारा पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर साहस बंधाया, मिथलेश निरोटी ने ग्रामीणों से अपील की  कि सूर्यास्त से पूर्व सब अपने खेतों से वापस आ जाये व घर से बाहर ना निकले  ग्राम में अंदर आने वाले रास्ते मे शाम होते हुए लकड़ी जलाने की  व  गली में लाइट लगाने की बात कही | 

मृतक व उसके चचेरे भाई खेत के इसी झोपड़ी में सोए थे जिसे हाथी ने तोड़ दिया

मिथलेश निरोटी के ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के जिला अधिकारी के द्वारा घटना के सम्बंध में  मृतक व उसके साथी गांजा पीने गए थे को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक व उसके साथी खेत मे रखवाली करने जाते थे वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस तरह का बयान देना निन्दनीय है, ग्रामीणों से मिलकर ग्राम अरज गुंडरा पहुंचने पर मार्ग में वन मण्डलाधिकारी मिलने पर मिथलेश निरोटी ने उनके द्वारा दिये गए वक्तव्य के सम्बंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों के आक्रोश के सम्बंध जानकारी दी तो वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडे ने बताया कि मैने इस तरह का कोई वक्तव्य नही देने की बात कही व उसका खंडन किये जाने की जानकारी दी |

ग्राम अरज गुंडरा में वनमण्डलाधिकारी से ग्रामीणों की पीड़ा बताते मिथलेश निरोटी

बालोद जिला के गुरुर वन परिछेत्र के बड़भूम जंगल मे हाथीयो के पहुंचने के बाद भी वन विभाग मुस्तेदी से काम नही कर रहा था डोंडी विकासखण्ड के ग्राम बेलोदा, अरज गुंडरा के ग्रामीणों के क्षेत्र में हाथियों के आने की किसी प्रकार की जानकारी दी गयी और ना ही मुनादी कराया गया ,उक्त सम्बन्ध में मिथलेश निरोटी ने वनमण्डलाधिकारी से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामो में सूचना दी गयी है जिस पर ग्राम पंचायत बेलोदा के सरपंच उपसरपंच ने हाथी के सम्बंध में किसी प्रकार की जानकारी नही होने की बात कही तो तो उपस्थित वन विभाग के कर्मचारी ने वन समिति के अध्यक्ष को 25 मई को जानकारी देने की बात कही ,जिस पर मिथलेश निरोटी ने कहा कि ग्राम पंचायत के सरपंच को जानकारी दी जाए जिससे वो ग्राम मुनादी करा सके ,वही वन समिति अध्यक्ष जगदेव कुमेटी ने बताया कि वन विभाग के किसी भी  कर्मचारी व अधिकारी द्वारा हाथी के आगमन सम्बन्धी कोई जानकारी नही दी गयी है इस बात को वनमण्डलाधिकारी को अवगत कराते हुए निरोटी ने इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही करने की बात कही , व मृतक का व किसानों के फसलों का नुकसान तथा ग्रामीण के मकान के बाउंड्रीवाल के नुकसानी का  मुआवजा प्रकरण बनाकर जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही |

खेत मे केला के पेड़ को उखाड़कर केले फेक दिए

छपरपारा (अरज गुंडरा) के कृषक जागेश्वर के खेत मे रखे लगभग 200 धान का भारा व कृषक के 200 धान का भारा को नुकसान पहुंचाया वही ग्राम अरज गुंडरा के अजीत उइके के मकान के बाउंड्रीवाल के दीवाल को तोड़कर अंदर घुसे व बाड़ी में लगे केला के पेड़ों को छतिग्रस्त कर दिया व बोर के पाइप को तोड़ दिए व बाउंड्रीवाल के दूसरे तरफ दीवाल तोड़कर  बाहर निकल गया  इस अवसर पर भोलाराम नेताम  सचिव आदिवासी कांग्रेस पार्टी , खुमानसिंह कुरेटी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,गंगाराम ठाकुर ,जगनुराम मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत बेलोदा ,मनराखन शोरी उपसरपंच ,रामावतार कुरेटि ,बोधराम मंडावी , सहित ग्रामीण उपस्थित  थे |

अरज गुंडरा में ग्रामीण अपने घर के बाउंड्रीवाल की दीवाल को दो जगह से हाथियों ने तोड़ दिया व केले की फसल को नुकसान पहुंचाने की पीड़ा जनप्रतिनिधियों को बताते
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सुरक्षा के साये में बनी बासागुड़ा-तर्रेम सड़क, 80 के दशक में बीजापुर से दोरनापाल तक चलती थी बसें, सड़क बन जाने के बाद अब ईलाके के गांव फिर से होने लगे हैं आबाद

0

गणेश मिश्रा – बीजापुर 27 मई 2021

एक समय नक्सलियों के द्वारा बासागुड़ा-तर्रेम सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गयी थी और इस सड़क पर आवागमन बंद हो गयी थी। लेकिन अब सुरक्षा बलों की कड़ी चैकसी के बीच बासागुड़ा-तर्रेम सड़क निर्माण पूर्ण हो चुकी है। सड़क निर्माण के दौरान नक्सलियों ने कई बार जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बावजूद सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले और सजगता के साथ यह सड़क मूर्त रूप ले चुकी है। इस सड़क के बन जाने के पश्चात क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओें को पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन भरसक प्रयास कर रही है। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान 80 के दशक में बीजापुर से बासागुड़ा-जगरगुंडा होकर दोरनापाल तक इस मार्ग पर बसें चला करती थीं और बासागुड़ा एवं जगरगुंडा का बाजार गुलजार रहता था। लाल आतंक के चलते बाद में बसें बंद हो गयी और नक्सलियों ने उक्त सड़क को जगह-जगह काट दिया था। वहीं पुल-पुलिया को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। नक्सलियों के दहशत के कारण कई ग्रामीण अपने गांव छोड़कर अन्यत्र चले गये थे। लेकिन अब सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा और सक्रिय सहभागिता से बासागुड़ा-तर्रेम सड़क बन चुकी है। जिससे इस ईलाके के गांवों में विकास को बढ़ावा मिला है और ये गांव फिर से आबाद होने लगे हैं।

बासागुड़ा के एक वयोवृद्ध सज्जन बताते हैं कि अविभाजित बस्तर जिले के दौरान 80 के दशक में यह क्षेत्र समृद्ध था, बीजापुर से दोरनापाल तक बसें चला करती थीं और वनोपज-काष्ठ का समुचित दोहन हो रहा था। इस ईलाके के किसान अच्छी खेती-किसानी करते थे, वहीं ग्रामीण संग्राहक वनोपज का संग्रहण कर स्थानीय बासागुड़ा बाजार में विक्रय करते थे। बासागुड़ा बाजार वनोपज के कारोबार से परिपूर्ण था। लेकिन आज से लगभग 20 वर्ष पहले लाल आतंक के चलते सड़क बंद हो गयी और गांव के गांव वीरान हो गये थे। अब शासन-प्रशासन के संकल्प से बासागुड़ा-तर्रेम पक्की सड़क का सपना साकार हो गया है और ईलाके में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है। यही वजह है कि अब इस क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण फिर से आकर बसने लगे हैं। बासागुड़ा निवासी एक बुजुर्ग बताते हैं कि सड़क बन जाने के बाद अब इस क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीण क्षेत्र मेें शांति एवं अमन-चैन की आस लेकर फिर से खेती-किसानी को बेहतर ढंग से करने सहित वनोपज संग्रहण एवं अन्य जीविकोपार्जन साधनों की ओर उन्मुख हो गये हैं। क्षेत्र के ग्रामीण सड़क निर्मित करने सहित ईलाके में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना संक्रमण को रोकने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर कांकेर को एक लाख एक सौ ग्यारह रू.का आर्थिक सहयोग व 100 नग N 95 मास्क सौंपा तथा मृत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति में काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना की मांग पर आश्वस्त किया

0

अभय शर्मा – कांकेर

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कांकेर ने जिले के विभिन्न विकास खंडों के शिक्षकों के द्वारा कोरोना संक्रमण से निधन हुए शिक्षकों की स्मृति में कोरोनावायरस रोकथाम हेतु कलेक्टर कांकेर को 1 लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए का आर्थिक सहयोग राशि एव 100 नग N-95मास्क प्रदान किया !कलेक्टर ने जिले भर के शिक्षकों को उनके किए गए कार्यों के लिए आभार जताया व सभी शिक्षकों के द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग सहित विभिन्न ड्यूटी का जिम्मेदारी के निर्वहन करने पर हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया संघ की मांग पर मृत शिक्षकों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति में पारदर्शिता पूर्वक काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना हेतु आश्वस्त भी किया, कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे कांकेर जिले की आम जनता के लिए संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की सदस्यों ने कांकेर जिले में कोरोना संक्रमण से निधन हुए 13 शिक्षकों स्वर्गीय केस लाल कौशल स्वर्गीय अनूप देहारी, स्वर्गीय रूपाल सिंह गोटा, स्वर्गीय रितेश नेताम कोयलीबेड़ा ,स्वर्गीय रामेश्वरी मरकाम, स्वर्गीय जैन सिंह मरकाम दुर्गुकोंडल, स्वर्गीय शशि सुरोजिया कांकेर, स्वर्गीय राम जी कांगे, कमलेश मरकाम, भानूप्रतापपुर, स्वर्गीय रविंद्र नाथ कुमेटी, स्वर्गीय सियाराम हिचामी की स्मृति में जीवनदीप समिति कांकेर के नाम से कलेक्टर चंदन कुमार को शिक्षकों से एकत्रित की गई राशि ₹101111 एवं100 नगN 95 मास्क समर्पित किया, ज्ञात हो कि इसके पूर्व कांकेर जिले के शिक्षकों द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु विभिन्न डीडीओ के माध्यम से अपने एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया जा चुका है, इसके साथ ही जिले के शिक्षकों द्वारा ग्रामीण अंचलों में कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि इस हेतु किए जा रहे प्रयासों को गति मिल सके कलेक्टर कांकेर में छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों पर सिविल सर्जन कोविड-19 में कार्यरत समस्त डॉक्टर बीएमओ सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी अधिकारी कर्मचारियों का का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की कान्केर जिले में बेहतरीन व्यवस्था होने पर कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिले के समस्त शिक्षकों को उनके सेवा भाव व कोई नाइट ड्यूटी में कांट्रैक्ट ट्रेस, एक्टिव सर्विलांस ड्यूटी कर रहे समस्त शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी पूरी तन्मयता के साथ कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु दायित्व कर्तव्य का निर्वहन किया जिसके कारण से हमारा जिला कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने में सफल रहा छत्तीसगढ़ फीचर्स एसोसिएशन की प्रदेश संयोजक वाजिद खान ,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, जिला सचिव संतोष जायसवाल ने कहा कि कांकेर जिले में जिस तरह से योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण संक्रमण के रोकथाम हेतु कलेक्टर कांकेर के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है वह निश्चित ही सराहनीय है और जिसके कारण से कांकेर जिले में कोरोनावायरस की दर कम हुई है एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोरोना ड्यूटी में सेवारत चिकित्सक समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि शीघ्र ही हमारा जिला सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण से मुक्त होगा इस दौरान एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी निरंकार श्रीवास्तव वैभव मेश्राम जिला विधिक सलाहकार ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण नायक मनीष तिवारी गोरखनाथ ध्रुव मुकेश जैन राम भजन नेताम अनूप पूरबिया बोधन साहू किशोर विश्वकर्मा गोकर्ण प्रधान डॉक्टर कृष्णमूर्ति शर्मा प्रदीप कुलदीप ब्लॉक अध्यक्ष बीपी ठाकुर, खमन नेताम ,धर्मराज कोरेटी आर एम राय, राजेंद्र खुडश्याम, डूमेंद्र साहू, गणेश रवानी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस स्वस्थ रहने के लिये स्वच्छता है जरूरी, चम्पावती के प्रयासों से सेनिटरी प्रयोग के लिये जागरूक हुई महिलाएं

0

जगदलपुर 27 मई

आज पूरी दुनिया में ‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है लड़कियों और महिलाओं को महीने के `उन 4-5 दिन’ यानी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना और उन्हें माहवारी से संबंधित सही जानकारियां देना। साथ ही समाज में फैली उस क्रूर मानसिकता को दूर करना जो महावारी से जुड़ी हुई है| मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने के लिये 28 तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि आमतौर पर महिलाओं के मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर आते हैं और पीरियड्स साइकल 28 दिनों का होता है।

समान्यतः मासिकधर्म 9 से 13 साल की लड़कियों को होने लगता है। यह शरीर में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल प्रक्रिया है। इसके होने से शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। यह क्रिया बिल्कुल प्राकृतिक है|, यह सभी लड़कियों में किशोरावस्था के अंतिम चरण से शुरू हो जाती है| लेकिन इसके बारे में बहुत से लोगों के मन मे कई तरह की अवधारणाएं बनी हुई हैं जो अज्ञानता के कारण गम्भीर रूप से समाज मे फैली हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिला प्रभारी सीएमएचओ डॉ.डी.राजन ने बताया मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है। मासिक धर्म के समय कपड़े से बेहतर सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए| इन्हें समय- समय पर बदलें। इस्तेमाल किए गए पैड को सही तरीके से फेंकना भी बहुत जरूरी है नहीं तो आसपास के वातावरण में भी बीमारियां फैल सकती हैं। प्रयोग किए गए पैड्स कागज में लपेटकर कूड़ेदान में डालें। ध्यान रखें कि माहवारी कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक साधारण शारीरिक प्रक्रिया है। अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह ले।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर जगदलपुर (ग्रामीण) रेखा नाग ने बताया मासिक धर्म के दौरान कई तरह की परेशानियां होती हैं और संक्रमण का खतरा रहता है। इसकी मुख्य वजह गंदे कपड़े का उपयोग है। ग्रामीण इलाकों में मासिक धर्म के प्रति भ्रांतियां काफी फैली हैं।
मासिकधर्म के दौरान लड़कियों और माताओं को अलग कमरे में रहने को कहा जाता है, उनके खान पान को लेकर भी बहुत सी पाबन्दी रहती है जिसके कारण उनके बच्चों को कुपोषण जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किये जाते है जिससे ग्रामीणों के मानसिकता में बदलाव आने लगा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कुरन्दी की मितानिन चम्पावती ने बताया मासिकधर्म स्वच्छता के लिये 2 साल पहले क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया था। तब ज्यादातर महिलाएं माहवारी के समय कपड़े का प्रयोग करती थी जो कि उनके लिये असुरक्षित होता था। फिर उन्हें अभियान के दौरान सेनिटरी पैड के महत्व को बताया गया साथ ही स्वयं सहायता समुह के द्वारा कम दरों पर सेनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस प्रयास से ग्राम की सभी औरतें माहवारी स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुई है। अब महिलाएं अपनी बेटियों के लिये माहवारी के दौरान कपड़े के बजाय सैनेटरी पैड देती हैं।

NFHS-4 2015-16 की रिपोर्ट में 15 वर्ष से 24 वर्ष की युवतियों में किये गए सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में में 47 प्रतिशत महिलाएं ही माहवारी प्रबंधन के लिए स्वच्छ साधन का उपयोग करती हैं जिनमे 34 प्रतिशत महिलाएं माहवारी प्रबंधन के लिए सेनिटरी नैपकिन्स, 10 प्रतिशत महिलाएं स्थानीय क्षेत्रों द्वारा तैयार किया गए नैपकिन्स का उपयोग करती हैं। 81 प्रतिशत महिलाएं यह कहती हैं कि वह कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। माहवारी के दौरान शहरी क्षेत्र में रहने वाली लगभग 72 % और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली केवल 39% महिलाएं ऐसी हैं जो स्वच्छ साधन का प्रयोग करती हैं।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माता भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि को कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया

0

प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज दिनांक 27 मई 2021 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माता भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि को कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया ।

सर्वप्रथम नेहरु जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री आदरणीय अनिला भेंडिया जी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वार्ड नं 5, 9, 18, 14, 21 व 17 के जरूरतमंदो को सूखा राशन वितरण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा ,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह व विजय जोगदंड, रुक्मणी ठाकुर, जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव व युवराज साहू, जिला प्रवक्ता यझदेव पटेल, इंटक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर,वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया, युवा नेता प्रवीण शर्मा, एल्डरमेन अप्पू महेन्द्रन, पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा, युवा नेता सुरेंद्र भेंडिया, पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, पूर्व पार्षद श्रीनिवास

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राव, सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम, पूर्व पार्षद चम्पा साहू, जेबा कुरैशी, यामिनी देवदास, राधा शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ, मुरली पटेल, राजू चिकवा, विकास सिंह, दीपक सिंह, वेदप्रकाश चन्द्राकर, मुमताज कुरैशी सहित स्थानीय प्रदेश व जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस विंग व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिला व वार्डवासी कोविड -19 के निर्देशों को पालन करते हुए उपस्थिति हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वैश्विक महामारी भीषण दौर में बस्तर बैकबेंचर्स की टीम सदस्य बने गरीबों और जरूरतमंदों का सबसे बड़ा सहारा…

0

जगदलपुर… अपने दूसरे दौर की वापसी के साथ कोविड-19 महामारी ने बस्तर क्षेत्र को भी अच्छा खासा प्रभावित किया जिससे लगभग महीने भर की लॉकडाउन डाउन अवधि में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लोगों द्वारा अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किए जाने वाले कार्य सभी बंद हो गए जिससे गरीबों असहाय लोगों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और कई लोग रोज की भोजन व्यवस्था के लिए तरसते नजर आए…

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी सहारा बनी बस्तर बैकबेंचर्स की टीम और उनके सदस्य जहां टीम के कप्तान के रूप में ऊर्जावान युवा सुमित सेंगर और उनकी टीम लगातार गरीब दीन दुखियों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य निर्बाध रूप से करती रही चाहे वह गरीब और जरूरतमंद शहर के किसी भी क्षेत्र का हो बस्तर बैकबेंचर्स की टीम लगातार सेवा कार्य में लगी रही और ना सिर्फ टीम के द्वारा भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया गया बल्कि टीम के द्वारा एंबुलेंस सुविधाओं की उपलब्धता के साथ भी लोगों की मदद की गई इसके अलावा टीम के द्वारा मेडिकल दवाइयों ऑक्सीजन बेड और अन्य जरूरतों के लिए भी लोगों द्वारा मदद मदद मांगी जाने की स्थिति में पूरी मदद की गई जिसकी शहर के सभी क्षेत्र के लोग मुक्त कंठ से तारीफ करते नजर आए शहर के युवाओं का समर्पण भाव एवं गजब की आत्मशक्ति पूरी टीम में देखने को मिल रहा था जिसमें मातृत्व शक्तियों की अहम भूमिका थी महामाया महिला समूह के माताओं ने एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिसने भी बस्तरिया बैंक बेचर्स को सहयोग किया उन सभी को और पूरी टीम को उन जरूरतमंद लोगों की ओर से साधुवाद आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद ही साथ प्रशासनिक अमले की तरफ से स्वयं बस्तर कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा भी टीम के कार्यों की सराहना की गई और उनके तरफ से भी लगातार अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन करने के साथ साथ बधाई भी दी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हम बस्तर बैकबेंचर्स की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हैं टीम के नारी शक्ति सहयोगी कविता मांझी, उर्वशी मांझी,
मंजू यादव, सरिता जना,अनीता भेरा और सुमित सेंगर, संजय ठाकुर महेंद्र महापात्र जैसे सदस्यों का बहुमूल्य योगदान रहा है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं निश्चित तौर पर ही उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी है और हमेशा लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करता रहेगा…

धन्यवाद बस्तर बैकबेंचर्स टीम…

गढ़ कलेवा मेंबर

कविता मांझी, झुन्नू बिसोई, रंजीता बिसोई, उर्वसी मांझी, कमला मांझी, मंजू यादव, रस्मिता बिसोई, सरिता जना, अनिता भेरा |

बस्तरिया बैक बेंचर्स मेम्बर

संजय ठाकुर, महेन्द्र महापात्र, प्रशांत गजभिये, सुमीत सेंगर, अशोक नायडू, मंज़ूर रज़ा, परमेश्वर नायर, सन्तोष भदौरिया, सन्नी शेख, पियूष पांडे, गौरव अयंगर, सूरज ठाकुर, वसीम लीला, रघु मंडावी, विक्की गुप्ता, सचिन सूर्यवंशी, योगेश यादव, सोमू सूर्यवंशी, प्रशांत दास, पारस जैन |

वार्ड पुलिस अधिकारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई मीटिंग, दिया गया निर्देश

0

➡️ निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर निगरानी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।

➡️ नशाखोरी, शराब सेवन आदि संदेहास्पद जगहों पर बेहतर ढंग से कार्य किया जाए।

➡️ शहर के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने पर जोर।

➡️ कोरोना के गाईड लाईन को फील्ड पर बेहतर तरीकें से लागू किया जाए ।

➡️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

आज जगदलपुर पुलिस को-आर्डिनेशन सेन्टर स्थित मावा-आलसना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के द्वारा वार्ड पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक में वार्ड अधिकारियों को निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निगरानी रखकर कार्यवाही करने, इसके अलावा शहर में शराब सेवन, नशाखोरी एवं मादक पदार्थो की परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही एवं शहर के लोगों से समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु निर्देश दिया गया है। साथ ही शहर में किरायादारों की जानकारी संग्रहित करने तथा वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के संबंध में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन को फील्ड में बेहतर तरीकें से लागू करने हेतु निर्देश दिया गया । बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 वार्ड पुलिस अधिकारियों जिनमें प्र0आर0 अभिलाषधर दीवान, उमेश चंदेल, आर0 रवि ठाकुर दिजेन्द्रमणी शुक्ला, अर्जुन गुप्ता, रवि सरदार, गायत्री तारम, भूपेन्द्र नेताम, प्रकाश नायक, सहायक आर0 प्रदीप पीटर को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

देश के अग्रणी प्रधानमंत्री जिन्होंने मनाया अपना लोहा राजीव शर्मा

0

जगदलपुर।
कोविड 19 के गाइडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंसान के कार्य उसको कभी मरने नहीं देते इतिहास के पन्नों में दर्ज कई महानायक जो आज भी वह अपने काम की वजह से ही याद किए जाते हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय में भी ऐसे कई लोग थे, जो आज भी हमारी यादों में बसे हुए हैं ।आज हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि है, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू की जिंदगी पश्चिमी सभ्यता से जरूर प्रभावित थी पर साथ ही वह अपने देश से भी जुड़े हुए थे पंडित नेहरू कश्मीरी ब्राह्मण परिवार के थे जो अपने प्रशासनिक क्षमताओं तथा विद्वता के लिए विख्यात थे। पंडित नेहरू की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई,14 वर्ष की आयु में नेहरू ने अपने घर पर ही कई अंग्रेज अध्यापिकाओं और शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त की उन्होंने राजनीति को अपना क्षेत्र चुना और गांधी जी ने उनकी क्षमताओं को समझा और उन्हें युवा कांग्रेसी कमान दे दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

महापौर सफिरा साहू ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी गांधीजी की राह पर चलते हुए नरमपंथी और सत्याग्रह जैसे हथियारों का प्रयोग करते हुए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। जब भारत आजाद हुआ तो उन्हें स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया ।उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में भारत को कई उपलब्धियां दिलाई कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।
यह रहे मौजूद कौशल नागवंशी,योगेश पानीग्राही,नरेंद्र तिवारी, रणजीत बक्शी,राधा बाई, महेश ठाकुर,रतन शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास हुए हादसे में बची एकमात्र महिला की भी हुई मृत्यु

0

कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत होने से मौके पर एक ही परिवार के दो लोगों की मृत्यु हो गई थी एवं तीसरे की रास्ते में ले जाते समय मृत्यु हो गई थी और चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही थी | घटना 22-मई-2021 की है मृतक खुमन लाल कोठारी उम्र 35 वर्ष अपने परिवार के साथ बाइक CG24 E 8791 में पत्नी एवं बच्चों के साथ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही कार CG04 CZ 8100 से जबरदस्त भिडंत हो गई | कार बालोद की ओर से आ रही थी एवं बाइक चालक कुसुमकसा की ओर जा रहे थे | घटना में खुमन लाल कोठारी एवं उनकी जुड़वाँ बच्चियों 6 साल की बेटी पूर्वी व पुरविका की मौत उसी दिन हो गई थी एवं मृतक की पत्नी गीताबाई कोठारी की हालत नाजुक बताई जा रही थी जिनका की रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था जानकारी मिली की कल बुधवार को हादसे में बची एकमात्र महिला की भी मृत्यु हो गई | इस प्रकार भयावह सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई |

उक्त घटना को लेकर ग्राम डेंगरापार में मातम पसरा है। अब परिवार में अब बड़ी बेटी रेणुका व मंझली बेटी डिंपल ही बची है। मृतक का भतीजा मानूराम की रिपोर्ट पर दल्लीराजहरा थाने में कार क्रमांक सीजी 04 सीजेड 8100 के चालक के खिलाफ धारा 304 ए, 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के बनते बिगड़ते राजनीतिक समीकरण के बीच विधायकों का राजधानी कूच, टुलकीट मुद्दे पर भाजपा के आक्रामकता के कांग्रेसी रणनीति पर नजर

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में टुलकीट मुद्दे के बाद भले ही भाजपा ने डां.रमन सिंह के गिरफ्तारी के मुद्दे पर आक्रामकता दिखाई है। उसके बाद प्रदेश की राजधानी में नये राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और इसके बीच बस्तर के विधायकों ने रायपुर कूच कर दिया है जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन दिनों टुलकीट के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है जिसके बाद भाजपाइयों ने सरगुजा से बस्तर तथा कोंटा से केशकाल तक भाजपाईयों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जिसके बाद कांग्रेस पार्टी इसकी समीक्षा कर रही है और इसके लिए विधायकों को राजधानी तलब किया गया है। टुलकीट व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं।

ढ़ाई-ढ़ाई साल का मुद्दा भी मार रही उफान

दूसरी तरफ भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा विधायकों के राजधानी में जमावाड़ा को लेकर कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहें हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के बीच चल रही कुर्सी लड़ाई के ढ़ाई-ढ़ाई वर्ष की मियाद को लेकर दोनों कैंप के विधायकों को अलग-अलग खेमेबंदी किये जाने की खबर भी राजनीतिक गलियारों में जमकर चल रही है।

विधायकों के जमावड़े की खबर पर कांग्रेस मौन

वैश्विक महामारी कोरोना काल के बीच विधायकों के अचानक बस्तर से रुखसत होने की खबर पर कोई भी कांग्रेसी इस पर प्रतिक्रिया देने से बच रहा है। कुल मिलाकर बस्तर सहित राजधानी तक यह हलचल मची है कि कांग्रेस कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS