City Media - Page 1521 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1521

लेकिन हम यही रूकेगें नही….जरूरतमंदों को निरंतर मदद करने का कार्य जारी रहेगा – दीपक बैज

0

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर मार्च-अप्रैल में चरम सीमा में थी,कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी थी…लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के इस विषम परिस्थितियों में बेहत्तर प्रबंधन से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहत्तर स्थिति में छत्तीसगढ़ एवं बस्तर संभाग के जिले जगदलपुर,कोंडागांव,नारायणपुर, दंतेवाडा,सुकमा व बीजापुर भी कोरोना से अछूते नही रहे है। इस भयावह परिस्थितियों को देखते हुये हमने कोरोना वालिंटियरों की टीम गठित करने का निर्णय लिया। जिसमें लोगो को 24 घंटे बैड,ऑक्सीजन,दवा, एंबुलेंस वाहन एवं अन्य चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु स्वयं एवं टीम के सदस्यों के निजी मोबाईल नम्बरों को सोशल मिडिया,वाट्सअप,फेसबुक आदि के माध्यम से सार्वजनिक किया गया। और इसके साथ ही लॉकडाउन में मरीजों के परिजनों को अधिक सरलता से सहायता उपलब्ध कराने डिमरापाल मेडिकल के सामने अस्थायी कार्यालय “सांसद कोविड जन सहायता केन्द्र” के नाम से दिनांक 26/04/2021को शुरू किया गया।

कोरोना महामारी के संकट काल में कोविड पाजीटीव व अन्य मरीजों के परिजनों तथा चिकित्सको के मध्य संवाद नहीं हो पाने से परिजनों को मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।हमारे उक्त केन्द्र के द्वारा चिकित्सको से संवाद करते हुये परिजनों के साथ समन्वय बनाते हुये सेतु के रूप में कार्य किया जिससे कोरोना के मरीजों एवं परिजनों को कोरोना से जंग जीतने में मनोबल बढ़ाने का काम किया |

प्रदेश एवं जिलों में कम होते कोरोना संक्रमण दरों एवं अनलॉक की स्थिति को देखते हुये “सांसद कोविड जन सहायता केन्द्र” को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिये…..लेकिन हम यही रूकेगें नही, हर जरूरतमंदों को निरंतर मदद करने का कार्य जारी रहेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बस्तर जिले में संचालित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, महारानी जिला पाताळ एवं निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट तैयारियों वेंटिलेटर बेड,ऑक्सीजन एवं रेमडिसीवर दवा टेस्टिंग कार्य,सी.टी.स्कैन व अन्य उपकरणों की स्थिति एवं सामान्य वार्ड में सुविधाओं के साथ ही मानव संसाधनों को बढ़ाने आदि विषयों पर सासंद बस्तर के नेतृत्व में समस्त विधायकों एवं जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य अमला के साथ दिनांक 29/04/2021 को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में समीक्षा बैठक की एवं छोटे-छोटे समस्याओं का निराकरण करते हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान0 भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार DMFT मद से आवश्यक राशि उपलब्ध कराते हुये किसी प्रकार पैसे की कमी नही होने का स्वास्थ्य प्रबंधन को भरोसा दिलायें। ” सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र ” कोरोना महामारी के संकट काल में “सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र ” की शुरूआत दिनांक 26/04/2021 से लेकर 26/05/2021 तक लगभग 30 दिनों में कुल 300 से अधिक मरीजों को राहत पहुंचाने की प्रयास किये हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अस्पताल से संबधित समस्या, निःशुल्क एंबुलेंस,शव वाहन व्यवस्था ,ब्लड़ व्यवस्था आर्थिक,सहायता तथा अन्य व्यवस्थायें शामिल है। उक्त कार्यों के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर सहायता पहुंचाने का कार्य भी किये। जैसे:बिलासपुर के गुजरात में फंसे परिवार को वापस लाने में मदद ,बिलाईगढ के बच्चों को मदद जिनके माता-पिता कोरोना से जंग हार गये, बस्तर क्षेत्र के 25 नर्सिंग छात्राओं परिवार को उडीसा अस्पताल में आर्थिक सहायता,कुरूद में को राजनांदगांव से घर वापसी जगदलपुर लाने में मदद किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसके अलावा रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी किया गया निःशुल्क एंबुलेंस व वाहन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन के द्वारा बस्तर को संपूर्ण कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारण आवागमन बंद होने से अस्पताल से डिस्चार्ज हुये बस्तर,दंतेवाडा,सुकमा,कोंडागांव व अन्य जिले के कोविड व सामान्य मरीजों एवं उनके परिजनों को घर वापसी में हो रही असुविधाओं को देखते हुये ” सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र ” में निःशुल्क वाहन व्यवस्था की गई,जो कि प्रतिदिन 130 किमी से अधिक औसत से लगभग 30 दिनों में कुल 3,900 किमी से अधिक दूरी तक चली हैं।

बस्तर सांसद के टीम की सराहनीय भूमिकाः

जनता के सुख-दुख में काम आना सभी जनप्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य होता है,कोरोना के इस संकट काल में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगो को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हमने 50 से अधिक वालिटियर्स की टीम गठित किये,जो 26/04/2021 से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक 12 घंटे के हिसाब से लगातार 30 दिनों तक कुल 360 घंटे तक कोविड सेंटर में उपस्थित होकर राहत पहुंचाने का कार्य करते

मुख्य वालिटियर्स-: मलकीत सिंह गैदू, सुशील मौर्य, कमल झज्ज, सहदेव नाग, अनुराग महतो, सौरभ तिवारी

सहायक वालिटियर्स-:

महादेव नाग,केदार ढेक,आशीष मिश्रा,दुर्गेश राय,शेख जाहिद हुसैन,शाहनवाज खान,रोजविन दास,मनोज यादव,श्रीमती अनिता पोयाम,आदित्य बिसेन,हकीम खान,अंकित सिंह,सामेल नाग,माज लिल्लाह, फैसल नवी,लोकेश दुबे, पंकज केंवट,धवज जैन,लाला कर्मा,महेन्द्र बघेल,अभिषेक डेविड,कृष्णा कश्यप,संतोष कश्यप,संस्कार श्रीवास्तव,भंवर,सदन कश्यप,सुरेन्द्र बघेल,राम दुग्गे,नुरेंद्र अयाज खान,अक्षय अग्रवाल,मुन्ना बघेल,जयमन मौर्य,राजेन्द्र बघेल,मोती राजे त्रिपाठी रेहान खान,शादाब अहमद, बस्तर के सभी विधायकगण,महापौर जगदलपुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष(ग्रामीण) नगर निगम सभापति, जनपद अध्यक्ष, पार्षदगण, जनपद सदस्यगण व सरपंचगण एवं जिला महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस एवं एन.एस.यू.वाई व समस्त कार्यकर्तागण जिन्होने “सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र “में उपस्थित होकर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान देकर जनसेवा में सहभागीता निभाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विशेष आभार :

अस्पतालों के चिकित्सको, स्वास्थ्य कर्मचारी,जो कोरोना काल में अपने दायित्वो के साथ’सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र’को सहयोग प्रदाय करने के लिए विशेष आभार!साथ ही सहयोग व कवरेज करने के लिए समस्त सोशल मिडिया,प्रिंट मिडिया,इलेक्ट्रानिक मिडिया तथा वेब पोर्टल के साथियों का भी दिल से आभार!

विनम्र श्रद्वांजलि :

इस कोरोना काल में कई लोगो ने अपनों को खोया है। बडे किलेपाल की घटना जैसे कई हृदय विदारक घटनायें भी सामने आई है। हम उन सभी शोकाकुल परिवार जिन्होने अपने बच्चों,युवा व बडे-बुजुर्गो को खोया है। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुये विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली प्रज्ञा-शील-करूणा के धारक महाकारूणीक गौतम बुद्ध जयंती समारोह मनाया गया

0

सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली प्रज्ञा-शील -करूणा के धारक महाकारूणीक गौतम बुद्ध जयंती समारोह दिंनाक 26/05/2021 दिन बुधवार को मनाया गया । कोरोना संक्रमण एवं शासन के लॉक डाऊन नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है । सुबह 9.00 बजे जिला प्रशासन के कोविड-19 के नियमों क पालन करते हुये समाज के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक झंडे का ध्वजारोहण एवं वन्दना किया गया । दोपहर 11 बजे सभी बौद्ध उपासक एवं उपासिकायेअपने-अपने घरों मे सफेद

वस्त्र धारण कर तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ .भीमराव अम्बेडकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर त्रिशरण,पंचशील का पाठ करके बुद्ध जयंती को अपने घरों पर ही मनाया गया ।।शाम को मोमबत्ती व दीपो से अपने अपने घरों को प्रज्वलित करेंगे इस अवसर पर अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष सम्यक बौद्ध महासभा, बी .एल. बौद्ध , हेमंत कान्ड़े, दिलीप सुखदेवे, ओमप्रकाश रामटेके, गोरेलाल बाम्बेश्वर, गौतम रामटेके ,शंकर मेश्राम ,गोपीराम रंगारी, राधेलाल मेश्राम, विशाल दासोडे,एकनाथ सहारे ,संतोष सहारे ,विनोद भगत , श्रीमती चंद्र रेखा नंदेश्वर ,ज्योत्सना मेश्राम, रमा बाम्बेश्वर , भावना दासोडे, नम्रता रामटेके ,शारदा बाम्बेश्वर, अनन्या एवं बौद्ध उपासक एवं उपसिकाये उपस्थित हुये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपाईयों को बेनकाब करने कांग्रेस चलायेगी ट्रेनिंग कैंप

0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें मोहन मरकाम ने कहा कि जिस तरह से बंगाल में हिंदू खतरे में था जिस तरह से बिहार में हिंदू खतरे में था उसी तरह से छत्तीसगढ़ में अब भाजपा के लोग इसी तरह की बात कर रहे हैं. मोहन मरकाम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब छत्तीसगढ़ को टारगेट किया जा रहा है।. छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोगों को लगातार ऊपर से निर्देश मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कुछ इस तरह की भ्रम फैलाने की योजना बनाई जा रही है.
मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के द्वारा फैलाए जाने वाले इस झूठ को कांग्रेस पार्टी प्रदेश लेवल के साथ-साथ जिला सहित समस्त प्रवक्ताओं को लेकर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी जिसमें सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा साथ ही साथ भाजपा के इस झूठ का पर्दाफाश करने का भी काम किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 06 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 05 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-33.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बेरोजगार इंजिनियरों को विधायक के दबंगों ने टेंडर आवेदन फॉर्म जमा करने से रोका

0

औपचारिकता पूरी कर मंत्री और विधायक और अफसरों के करीबियों को वन विभाग में ठेका देने का चल रहा कार्य

कोंडागांव डिवीज़न में विधायक के दबंगों व बेरोजगार इंजिनियरों में नोकझोंक

एसडीएम और टीआई मौके पर पहुंचे, शांत कराया मामला

जगदलपुर/कोण्डागांव – कोण्डागांव दक्षिण वन मंडल में 25 मई को सवा करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का टेण्डर हेतु आवेदन मंगाया गया था। आवेदन जमा करने पहुंचे बेरोजगार इंजीनियरों को स्थानीय विधायक के दबंगो ने आवेदन जमा करने से रोका। आवेदन जमा कररने को लेकर बेरोजगार इंजीनियर एवं विधायक के दबंगो में हुई नोंकझोक। मामला को शांत कराने एसडीएम एवं कोतवाली टीआई मीके पर पहुंच मामले को शांत कराया। वन विभाग के एक भी बड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। बाबू और चपरासी ने टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर विधायक के चहेतो को टेण्डर दिलाने में हुए सफल। बेरोजगार इंजीनियर मायूष लौटे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञातव्य हो कि अपने लाडले को इंजीनियर बनाने के लिए उनके माता-पिता ने अपनी संपत्ति तक गिरवी रख पढ़ाया लिखाया और आज आलम यह है कि इन दबंगो के सामने इनकी योग्यता भी फिकी पड़ गई जबकि राज्य शासन ने इन बेरोजगार इंजीनियरों को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विभाग में ठेका देने का आदेश जारी किया है लेकिन वह आदेश फाईलों तक ही सिमटकर रह गया है। विभागों में इसका पालन नहीं हो रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण दक्षिण वनमंडल कोण्डागांव में कल घटित घटना से पता चलता है।

विधायक के दबंगो ने आवेदन जमा करने से रोका :

शासन से जारी आदेशानुसार बेरोजगार इंजीनियरों को विभिन्न विभागों में कार्य देने का आदेश जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 25 मई का दक्षिण बस्तर वनमंडल कोण्डागांव में एक करोड़ 25 लाख की लागत से सीसी सड़क, तालाब निर्माण, डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी उक्त कार्यों को ठेका देने के लिए कल दोपहर 2 बजे तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि थी। उसी दिन 5 बजे तक टेण्डर ओपन किया जाना था। टेण्डर जमा करने बस्तर जिले सहित अन्य जिले से कुछ बेरोजगार इंजीनियर आवेदन जमा करने पहुंचे थे। कार्यालय में पहले से मौजूद स्थानीय विधायक के दबंगो नने आवेदन जमा करने से सभी बेरोजगार इंजीनियरों को रोका। विधायक के दबंग यह कहते रहे कि विधायक से हमारी बात हो चुकी है। यह कार्य हम लोगों को देने का आश्वासन भी दिया जा चुका है। विधायक के दबंगो के सामने किसी की एक न चली,बेरोजगार इंजीनियर मायूष होकर वापस लौट गये। . बाबू और चपरासी का दबदबाः आज टेण्डर प्रक्रिया किया जाना था पूर्व से ही सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी थी। दफ्तर में एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं थे जबकि टेण्डर डीएफओ या एसडीओ की उपस्थिति में खोले जाने का प्रावधान है। बदनामी से बचने जिम्मेदार अधिकारी गायब रहे बाबू और चपरासी के भरोसे सवा करोड़ के कार्यों को कर दिया टेण्डर और विधायक के दबंगों ने जमा लिया कब्जा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नियम कायदा का नहीं कमीशन का बोलबालाः

वन विभाग में इन दिनों नियम कायदों से कार्यों का विभाजन नहीं कमीशन के आधार पर किए जाने की खबर है। ठेका पाने के लिए ठेकेदार पहले से ही मंत्री विधायक और अफसरो की सिफारीश किया करते है जो ठेकेदार जिस रसियों में प्रसाद चढ़ाता है उसे उसी के आधार पर कार्य दिया जाता है। वन विभाग में कही मंत्री तो कही विधायक तो कही अफसरों के के चहेते ठेकेदारों का बोलबाला है। बस्तर डिविजन में भी 15 दिन पूर्व कुछ ऐसा ही हुआ

कांग्रेस बेरोजगारों के गुण्डागर्दी कर रहीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कीस की सरकार बेरोजगारी के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है क्रियान्वयन करने में नाकाम रही है। कांग्रेस के लोग सत्ता के नशे में इस कदर चूर हो गये है कि बेराजगार इंजीनियर के साथ गुण्डागर्दी कर रही है जिसका उन्होंने घोर निंदा को है। कांग्रेस के गुण्डागर्दी से प्रशासन एवं आम लोग परेशान है। भाजपा शासनकाल में बेरोजगार इंजीनियरों को प्राथमिक के आधार पर काम दिया गया था अब कांग्रेस शिक्षित बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है।

मुझे इसकी जानकारी नहीं

विधायक मोहन मरकाम ने इस मामले के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोण्डागांव में ऐसा हो हो रही सकता। टेण्डर निरस्त करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले में इस मामले की विस्तृत जानकारी लूगा बाद में इस मामले में कुछ बता पाऊंगा,मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

सीएफ और डीएफओ बोलने से बचते रहे इस मामले को लेकर कोण्डागांव दक्षिण वन मंडल के डीएफओ एवं कांकर वनमंडल वनवृत्त सीएफ से मामले के संबंध में जानने का प्रयास किया गया तो दोनों अधिकारियों का फोन बजता रहा लेकिन फोन रिसीव नहीं करने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी। – मामले की जांच होगी: वन विभाग के पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी से संपर्क कर घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आवेदन जमा नहीं करने देना गलत है,इसकी जांच कराने की बात कही। साहब जांच कराते है या मामले पर पर्दा डालने वालों का साथ देते है |

भाजपा के कर्मठ एवं वरिष्ठ बस्तर जिला उपाध्यक्ष रघुवंश श्रीवास्तव जी नहीं रहे

0

आज भारतीय जनता पार्टी के लिये अत्यंत दुःखद सूचना हैं हमारे बीच कर्मठ  एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जो कि 30 वर्ष से कार्यरत थे।। बस्तर जिला उपाध्यक्ष रघुवंश श्रीवास्तव भैया जी नहीं रहे। जिन्होंने पार्टी के  हर कार्य के लिये मार्ग दर्शक, शुभचिंतक, हर सुख दुख में खड़े होकर एक बड़े भैया की तरह रहे।

अध्यक्ष गीता मिश्रा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल नगरनार एवं समस्त मंडल सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रधांजलि अर्पित

ईमानदारी आज भी जिंदा है सबक और सीख देने वाली तस्वीर

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में आज भी ऐसे लोग जिंदा हैं जिनकी ईमानदारी के लोग गुण गाते हैं ऐसा ही मामला आज जगदलपुर में देखने को मिला जहां एक ऑटो चालक ने ऑटो में छुटा मोबाइल को कोतवाली लाकर जमा कराया ऑटो चालक मुकेश शर्मा ने जगदलपुर सिटी कोतवाली एमन साहू को मोबाइल लौटया ,TI कोतवाली एमन साहू ने भी इस ईमानदारी को देखते हुए ऑटो चालक को कोरोना

काल को ध्यान में रखते हुए मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया वहीं जिन महिलाओं का मोबाइल ऑटो में छूटा था वह थाने पहुंची उससे पहले ही उनका मोबाइल ऑटो चालक ने TI एमन साहू को लाकर सौप दिया था मोबाईल के बारे में पतासाजी कर जानकारी लेने के बाद TI एमन साहू ने महिला जमुना सुलेमान को और उनकी बेटी को उनका गुम हुआ मोबाइल तुरंत ही लौटा दिया ऑटो वाले की ईमानदारी और बस्तर कोतवाली पुलिस की पहल से महिला को गुम हुआ मोबाइल मिला , मोबाइल मिलते ही महिला रोने लगी ऑटो

वाले को बहुत-बहुत धन्यवाद किया और जो भी कठिनाई होगी उनका साथ हमेशा देने का वादा भी किया वहीं ऑटो वाले ने बताया कि मैं 2 महिलाओं को मेन रोड से शांति नगर छोड़ने गया था लगभग 1 घंटे बाद मेरी नजर सीट पर पड़ी तो देखा1 एक मोबाइल था जिसे मैंने लाकर जगदलपुर TI एमन साहू जी को लाकर दिया ,उन्होंने मेरा सम्मान किया बहुत अच्छा लगा सभी से मैं यह कहूंगा कि ईमानदारी रहेगी तभी देश आगे बढ़ेगा वही महिला ने ऑटो चालक और बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा और सिटी कोतवाली एमन साहू का तहे दिल से धन्यवाद भी किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नवनीत चांद व भरत कश्यप के द्वारा कोरोनाकाल जैसे विषम परिस्थितियों में गरीब जरूरतमंदो की मानव सेवा की नियत से लोगों की मदद करना एक प्रकार से शासन प्रशासन व सरकार का ही सहयोग करना है,फिर FIR क्यों? : नीलांबर सेठिया

0

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नीलांबर सेठिया जिला उपाध्यक्ष का नवनीत चांद व भरत कश्यप के FIR मामले को लेकर आया बयान । नीलांबर सेठिया ने कहा बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक एवं जिला अध्यक्ष व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” नवनीत चांद व भरत कश्यप के द्वारा कोरोनाकाल जैसे विषम परिस्थितियों में गरीब जरूरतमंदो की मानव सेवा की नियत से लोगों की मदद करना एक प्रकार से शासन प्रशासन व सरकार का ही सहयोग करना है, ऐसे में उनके व सहयोगी पर षड़यंत्र रूपी तरीके से FIR करना कहीं ना कहीं ये दर्शाता है कि उनके प्रतिद्वंद्वी व विरोधी के द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए उन्हें भयवित कर जनता की सेवा करने से रोकने का असफल प्रयास किया जा रहा है..??जो कि निंदनीय व दु:ख का विषय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, महिला हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

0

राजनांदगांव –  शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती से विधवा महिला से दुष्कर्म किया और जब महिला गर्भवती हुई तो शादी से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई | घटना मानपुर थाने के ग्राम बाजायपारा की घटना है | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लोकेश कुमार बागडे पिता प्यारे लाल बागडे उम्र 25 वर्ष इंदिरा नगर वार्ड क्र 06 मानपुर निवासी द्वारा एक 34 वर्षीय विधवा महिला को शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती से मारपीट कर नवम्बर 2020 से शारीरिक सम्बन्ध बनाया यहाँ तक की महिला 05 माह की गर्भवती हो गई उसके बाद आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने लगा | जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 33/2021 धारा 376, 323 व 450 के तहत विवेचना में लिया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी के भागने के पूर्व ही उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – पिछले कुछ दिनों से डौंडी ब्लाक एवं जिले में कोरोना संक्रमितों में जिस प्रकार से कमी देखि जा रही है उसे देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा आज पुनः लॉकडाउन में संशोधन किया गया और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है किन्तु कोविड 19 के नियमों का पालन करने के साथ | इसलिए सतर्क रहे सावधान रहे |

आज डौंडी ब्लाक से कूल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 04 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 07 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS