City Media - Page 1522 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1522

युवा कांग्रेस एनएसयूआई दल्ली राजहरा के तत्वाधान में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

0

युवा कांग्रेस एन एस यू आई दल्ली राजहरा के तत्वाधान में 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नन्दकुमार पटेल जी,महेन्द्र कर्मा जी उदय मुदलियार जी सहित अन्य कांग्रेस नेता, सुरक्षा जवान व आम नागरिक शहीद हुए थे उनकी पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए श्रमवीर चौक में मनाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सर्वप्रथम श्रमवीर चौक में शहीद नेताओं के छाया चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सेवादल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय युवा कांग्रेश जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे एल्डरमेन प्रमोद तिवारी राजू वर्गीस जगदीश श्रीवास श्रीमति ममता पाण्डेय एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भारत देवांगन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू असंगठित कामगार अध्यक्ष रामकुमार शर्मा जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी पप्पू पंजवानी अनिल कॉम्बे परितोष हंसपाल सेवादल जिला समन्वयक सी चंद्रहास पी एम सुहैल सुभम गुप्ता दिनेश यादवअशोक श्रीवास्तव चंदन ठाकुर आदित्य रामटेके रौनक साहू हर्ष साहू टिंकू पैकरा उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

BREAKING: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, कल से खुलेंगी शराब दुकानें

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. जिस कारण प्रदेश भर में शराब दुकानों को भी खोलने की इजाजत दे गई है | 26 मई से राज्य के सभी जिलों में देशी शराब की फुटकर दुकानों को खोलने की अनुमति मिल गई है. वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इससे पहले छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान डिलीवरी बॉय के माध्यम से शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी और पिक-अप काउंटर से शराब देने की अनुमति दी गई थी. राज्य सरकार ने अब देशी शराब की फुटकर दुकानों को 26 मई से विक्रय की अनुमति प्रदान की गई है. देशी शराब पीने वाले लोग विक्रय काउंटर में नगद भुगतान कर शराब ले सकते हैं | इसके लिए कोविड 19 के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

देशी शराब दुकानों का संचालन सुबह 6 बजे से रात 6 बजे तक निर्धारित किया गया है.  विदेशी शराब (स्प्रिट/माल्ट) के लिए होम डिलीवरी और पिक-अप व्यवस्था आगामी आदेश तक यथावत चालू रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मेडिकल कालेज डिमरापाल पहुँच बस्तर साँसद दीपक बैज व कांग्रेसियों ने किया मरीजों को फल वितरण..

0

झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीदों को याद करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु ने मेडिकल कालेज पहुँच शहीद महेंद्र कर्मा जी की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धाशुमन अर्पित करते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ फल वितरण किया साथ ही मरीजों का हाल चाल जाना।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदू ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,नगर निगम सभापति कविता साहू,पार्षद कोमल सेना,पार्षद सूर्या पानी,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया

अनुराग महतो,रिका कर्मा,कृष्णा कश्यप,रेहान खान,एस राज खान,सामेल नाग,विजय नाग एवँ कॉलेज अधीक्षक के.एल.आज़ाद,डॉ अनूरूप साहू व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें..

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रमन सिंह के जुर्म में भाजपा भी शामिल : कांग्रेस

0

जगदलपुर। टूलकिट मामले में फंसे रमन सिंह को बचाने, भाजपा की गिरफ्तारी की सियासी नोटंकी एवं सोशल मीडिया में चल रहे “मैं भी हूँ डॉ रमन” हैशटैग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छ. ग. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि भाजपा थानों के सामने भीड़ इकट्ठा कर टूलकिट मामले में फंसे अपने नेताओं के जुर्म पर पर्दा नहीं डाल सकती है ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर के जरिये फे़क एवं जाली दस्तावेज जारी कर कांग्रेस को बदनाम करने का एवं छत्तीसगढ़ की शांत धरा में वैमनस्यता का ज़हर बोने का घिनौना षड्यंत्र रचा था,जिसका पर्दाफाश हो गया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के बीच डॉ रमन सिंह की षड्यंत्रकारी सोच एवं छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता,भाईचारेे को चोटिल करने की मंशा उजागर हो गई है।गुटबाजी में फंसी भाजपा अब अपने नेताओं के काले कारनामे पर पर्दा डालने निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। जिसे भाजपा के सभी वर्गों का समर्थन भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने भाजपा के सोशल मीडिया कैपेंन “मै भी हूँ डॉ रमन” पर कहा है कि भाजपा के बड़े नेता जब कभी किसी मामले में फंसते है तब भाजपा सोशल मीडिया में पैड फॉलोवर्स और अपने भोलेभाले कार्यकर्ताओ के सहारे इवेंट चलाती हैं और अपने नेताओं की करतूतों पर पर्दा डालने का प्रयास करती है। रफाल मामले में भी “मै हूँ चौकीदार” कैपेंन चलाया गया और अब “मैं भी हूँ डॉ रमन” कैम्पन चलाकर डॉ रमन सिंह के काले कारनामे से जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। इसके लिए भाजपा अपने भोले भाले कार्यकर्ता जिनका इस प्रकार के आपराधिक मामलों से कोई लेना देना नही होता उनका इस्तेमाल करती है और अपने नेताओं के गुनाह में उन कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती ढकेलती रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवाओ से किये वादे और अपनी नाकामी छुपाने संस्थाओं के नाम बदल रही भुपेश सरकार – अभाविप

0

बस्तर विश्विद्यालय अपने आप मे विख्यात है नाम बदलना उचित नही शहीदों के नाम से नया संस्थान खोले सरकार

बस्तर विश्विद्यालय का नाम बदलकर भुपेश सरकार स्व महेंद्र कर्मा के सहादत का अपमान कर रही है यदि सरकार शहीदों के नाम पर कुछ अच्छा करना चाहती तो जनहित की योजनाएं बनाकर उनके नाम करें और बस्तर में नए उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान खोलकर उनके नाम पर रखे लेकिन अपने चुनावी वादे और नाकामियों को छुपाने के प्रयास से बस्तर विश्विद्यालय का नाम बदल रही है इससे शहीदों का सम्मान नही अपमान होगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विरोध करने के पूर्व ही कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार करके ले गई जिसमें विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,जिला संयोजक कमलेश दीवान , बकावंड नगर मंत्री वरुण साहनी शुभम बघेल समेत अभाविप कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने ले आई।

बस्तर विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा ने कहाँ की जब विवि की खराब व्यवस्था को सुधार कर और मूलभूत चीजो को परिवर्तन करने से छात्रो को लाभ दिया जा सकते है ऐसे समय मे भी प्रदेश की सरकार केवल राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए कार्य कर रही हैं।
जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया अपनी बात जनप्रतिनिधियों और विश्विविद्यालय को बताने गए कार्यकताओ को बलपूर्वक थाने ले जाना सरकार की मानसिकता को प्रदर्शित करती है आने वाले समय मे नाम बदलने की राजनीति के अलावा विश्विद्यालय के लिए उचित कार्य हो इसके लिए कार्य करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

“साँसद-कोविड जन सहायता केंद्र” का कल होगा समापन…

0

ज्ञात हो कि इस कोरोना काल मे लोगो के मदद के लिए पिछले महीने 28 तारीख से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने “साँसद-कोविड जन सहायता केंद्र” का अस्थाई रूप से बस्तर साँसद दीपक बैज जी के द्वारा उद्धघाटन किया गया था। जहाँ उनके वॉलेंटियर्स की टीम 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे थे। कल दिनांक 26/05/2021 को बस्तर साँसद दीपक बैज जी की गरिमामई उपस्थिति में सादगी पुर्ण तरीके से समापन किया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधिगण,वॉलेंटियर्स की टीम एवँ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगो से आग्रह है कि कल दोपहर 12.00 बजे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के समक्ष उपस्थित होंवें।

सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया भी सादर आमंत्रित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अमर शहीद स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का किया गया अनावरण

0

बस्तर विश्वविद्यालय में साँसद,विधायक,महापौर व कर्मा परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शहीदो को श्रद्धांजलि

बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित झीरम घटना के शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर आज अमर शहीद स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का अनावनण किया गया।इसके साथ ही इस विश्वविद्यालय का नामकरण स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की स्मृति में किए जाने के पश्चात् इसके नामकरण पट्टिका का अनावरण भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ रोजगार के अवसर से भरपूर आधुनिक बस्तर के स्वपनदृष्टा अमर शहीद स्व. श्री महेन्द्र कर्मा के नाम पर बस्तर विद्यालय के साथ ही डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण भी किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में झीरम कांड में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बलों के जवान और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 25 मई 2013 का दिन लोकतंत्र और मानवता के लिए काला दिवस है। यह वास्तव में देश और प्रदेश के लिए कलंकित करने वाली घटना है। उन्होंने इस घटना के दोषियों को सजा मिलने और घटना में शहीदों के परिजनों को शीघ्र न्याय मिलने की आशा व्यक्त की। उन्हों इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में #सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, विश्वविद्यालय के कुलपति एसके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधिगण, झीरम घटना के शहीदों के परिजन तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Breaking बालोद जिला कलेक्टर ने पुनः लॉकडाउन में किया संशोधन, जाने इस बार क्या निर्देश जारी किये

0

बालोद – बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुनः लॉकडाउन में संशोधन किया है | देखे जिले में लॉकडाउन में क्या क्या संशोधन किये गए है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

झीरम शहादत दिवस के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

0

प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नन्दकुमार पटेल जी,महेन्द्र कर्मा जी उदय मुदलियार जी सहित अन्य कांग्रेस नेता, सुरक्षा जवान व आम नागरिक शहीद हुए थे उनकी पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया ।

सर्वप्रथम शहीद नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह जी व विजय जोगदंड जी,जिला सचिव के ईश्वर राव व युवराज साहू जी,इंटुक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार जी,वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया जी व जीवन लाल साहू जी,युवा नेता जोश कोशी जी, युवा नेता प्रवीण शर्मा जी,युवा नेता हरिश खस जी,इंटक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार जी,पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम जी,पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ जी सहित स्थानीय प्रदेश व जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस विंग व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कोविड -19 के निर्देशों को पालन करते हुए उपस्थिति हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रमन सिंह गलत कार्यों को छुपाने पार्टी को बना रहे कवच: रेखचंद जैन

0

जगदलपुर। संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि अपने अपराधों की गम्भीरता से ध्यान भटकाने के लिए रमन सिंह और भाजपा थानों के घेराव और गिरफ्तारी की नौटंकी कर रहे हैं। डॉ. रमन सिंह पूर्व में झीरम कांड, नानघोटाले, अगुस्ता हेलीकाप्टर घोटाले, पुष्प स्टील घोटाले में और अंतागढ़ कांड में भी संदिग्ध हैं, यह सही समय है कि वे इन मामलों में भी बयान देने का साहस दिखाएं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि रमन सिंह ने जो दस्तावेज ट्विटर पर शेयर किये थे वे दस्तावेज फर्जी थे। ट्विटर ने इस पर छेड़छाड़कर बनाया गया दस्तावेज़ यानी ‘मेन्यूप्यूलेटेड मीडिया’ की मुहर लगा दी है। बीबीसी, ऑल्ट न्यूज और सभी जाने माने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने इन दस्तावेजों को फर्जी पाया। कांग्रेस के दस्तावेज कुछ और थे उन दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके रमन सिंह ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक किया। फर्जी दस्तावेजों को सही बता कर फैलाना एक अपराध है। रमन सिंह जी यदि इसके लिये थाने जा रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं तो वे इसका सच जानते हैं। वे कितना भी प्रदर्शन कर लें जो गलत है वो गलत ही रहेगा। उनके प्रदर्शन से, उनके भीड़ से, उनकी धमकियों से झूठ सच में नहीं बदल जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ससंदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि रमन सिंह किसी का भी नाम ले ले, कोई भी आरोप लगा लें, जो अराजकता भाजपा के शासनकाल में हुई नसबंदी कांड,अंखफोड़वा कांड, झलियामारी, सारकेगुड़ा, पेद्दागेलूर, मीना खल्खों कांड और झीरम कांड अभी छत्तीसगढ़ के लोग उन कांडों को भूले नहीं है और इसमें रमन सिंह की जो भूमिका रही है उसको भी नहीं भूले हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाने के पहले भाजपा अपने 15 साल के काले कार्यकाल को याद कर लें। रमन सिंह थाने जा रहे हैं तो थाने में वे ये भी बता दें कि रमन मेडिकल स्टोर्स के पते पर खुले विदेशी खाते, नान घोटाले की डायरी में दर्ज सीएम मैडम की की हकीकत क्या है? रमन सिंह जी को यह भी बताना चाहिये कि झीरम के षडयंत्र जांच उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुये क्यों नहीं होने दी और अब भाजपा की केन्द्र सरकार हर बार झीरम कांड के षडयंत्र की जांच को क्यों रोक रही है?

MOST POPULAR

HOT NEWS