City Media - Page 1523 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1523

झीरम शहादत दिवस के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जगदलपुर द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

0

झीरम शहादत दिवस के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जगदलपुर द्वारा कांग्रेस भवन, महेंद्र कर्मा प्रतिमा स्थल व शहीद स्मारक सिरहासार में अलग-अलग कार्यक्रम कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, संसदीय सचिव

रेखचंद जैन, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू , प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलजीत झज्ज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीशान कुरैशी, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि झीरम की घटना से ताउम्र उबर पाना मुश्किल है जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को खोया। इस दौरान पुलिस जवान व कांग्रेस कमेटी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शहादत शीर्षस्थ नेतृत्व के निधन को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे झीरम शहादत स्थल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि..

0

जगदलपुर/25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को 8 साल पूरे हुए. शहीदों को याद करते हुए सांसद दीपक बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पहुंचे, यहां बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन किया. घटना स्थल पर बस्तर सांसद दीपक बैज समेत स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर इस घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की |

इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदु,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नवनीत चांद व भरत कश्यप के खिलाफ ऐपेडेमिक एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर, तोकापाल तहसीलदार की रिपोर्ट पर परपा पुलिस ने किया अपराध कायम

0

जगदलपुर। बस्तर जिले में कोरोना प्रोटोकॉल लागु है जिसके बावजूद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के नेताओं द्वारा तोकापाल ब्लाक के विभिन्न गांवों में आम सभा करने तथा अधिकारियों को धमकाने का आरोप सामने आया है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेता नवनीत चांद द्वारा सोशल मीडिया में सार्वजनिक किए गए विडियो के आधार पर तोकापाल तहसीलदार ने परपा थाने में लिखित शिकायत किया है जिसके आधार पर कथित तौर पर शहर जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत चांद व युवा नेता भरत कश्यप सहित कई लोगों के खिलाफ ऐपेडेमिक एक्ट के तहत् अपराध कायम किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी ओ. पी. शर्मा ने बताया कि नवनीत चाँद के ऊपर भादवि 188, 269, 270, 34 आईपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पंचायत सचिव की मनमानी के चलते मृतक शिक्षाकर्मी की पत्नी की अनुकम्पा नियुक्ति अटकी

0

बालोद – पंचायत सचिव की मनमानी के चलते एक महिला की अनुकम्पा नियुक्ति अटक गई है | मामला बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फागुनदाह का है जिसमे महिला मीनाक्षी नेताम के पति दिलीप कुमार कुंजाम की मृत्यु कुछ दिनों पूर्व हुई | महिला के पति जवाहर नवोदय विद्यालय धरमपुरा 2 जगदलपुर जिला बस्तर में पदस्थ थे। पति की मृत्यु के पश्चात् पत्नी की अनुकम्पा नियुक्ति की जानी है किन्तु अनुकम्पा के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता है जो कि विवाह के पश्चात् किसी कारणवश नहीं बनवा पाए थे | अब जब इसकी आवश्यकता है तो पंचायत सचिव द्वारा बनाने में आनाकानी किया जा रहा है | मामले में वह कई जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी गुहार लगा चुकी है कि उनका प्रमाण पत्र जल्दी बनवाया जाए। पर पंचायत सचिव की मनमानी के चलते किसी की नहीं चल रही है। यहां तक कि जनपद अध्यक्ष प्रभात कुमार धुर्वे भी सचिव ख़िलानन्द साहू फागुनदाह को निर्देशित कर चुके हैं कि उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी किया जाए। पर इसके बाद भी सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरपंच द्वारा विवाह प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज में अपना सील साइन किया जा चुका है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सचिव की मनमानी के चलते एक महिला की अनुकंपा अटक गई है वहीँ दूसरी ओर जगदलपुर से उन्हें नौकरी ज्वाइन करने के लिए निर्देश प्राप्त हो रहा है और संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन सचिव की मनमानी के चलते महिला प्रताड़ित हो रही है | स्वर्गीय दिलीप कुमार कुंजाम की वह वैद्य विवाहिता पत्नी है। इस संबंध में संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच फागुनदाह व समाज के द्वारा भी प्रमाण पत्र दिया गया है। स्वर्गीय दिलीप कुमार कुंजाम की वैध पत्नी की हैसियत से उनके पति की मृत्यु होने के पर उनके स्थान पर उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार पंचायत सचिव द्वारा मनमानी किया जाना कहाँ तक उचित है वह भी वैध प्रमाण पत्र के लिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टूल किट मामले में जिला भाजपा नेता सहित नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया धरना

0

टूल किट मामले में जिला भाजपा नेता सहित नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया धरना डोण्डी थाना के सामने किया धरना प्रदर्शन व दी गिरफ्तारी ।पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ- मनीष झा

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डोण्डी- आज डोण्डी थाना पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता छगन यदु,सोमेश साहू,मण्डल अध्यक्ष मनीष झा,नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी,उपाध्यक्ष रूपेश नायक एक साथ धरना दिए। देश को बदनाम करने की साजिश उजागर होने के बाद लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांगेस द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश व जिला भाजपा के आव्हान पर मण्डल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के टूलकिट के माध्यम से बनाए गए गुप्त दस्तावेज को पकड़ने में सफलता हाथ लगी जिस दस्तावेज में भारत देश एवं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी।नगर पंचायत अध्यक्ष

सोमेश सोरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री और देश का अपमान सहन नहीं कर सकती। और टूलकिट की देशद्रोही दस्तावेज को सामने लाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराती है। प्रदेश सरकार के इस तानाशाही रवैये का हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध करती हूँ और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ हैं। धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपाइयों ने डौंडी थाने के सामने जाकर प्रदर्शन किया उसके पश्चात डौंडी थाना प्रभारी द्वारा समस्त भाजपाइयों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया वह आगे की कार्यवाही कर मुचलके पर छोड़ा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दादा ने मानसिक रूप से कमजोर पोती के साथ किया दुष्कर्म

0

बलरामपुर – मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना में दादा ने मानसिक रूप से कमजोर पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है | पीड़िता रिश्ते में आरोपी की पोती लगती है |

आरोपी रामनाथ उम्र 40 वर्ष छेरता पर्व के समय पीड़िता को अपने साथ घर ले गया था, और उसे तम्बाखू खिलाने के बहाने जब भी उसे समय मिलता बार-बार मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कार्य को अंजाम देता था | उसी बीच पीडिता की अचानक तबियत ख़राब होने पर परिजनों द्वारा उसे डॉक्टर के पास लेकर गए जहाँ पता चला कि पीडिता गर्भवती है | परिजनों का शक सीधे रामनाथ पर गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

परिजनों द्वारा पीडिता को साथ में लेकर घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी गई | पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया | इसके साथ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है पुलिस द्वारा आगे की कारवाही की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – पिछले कुछ दिनों से डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर मिल रही है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 05 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 08 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पन्द्रह साल बनाम ढाई साल फर्क साफ दिखने लगा: मिथिलेश स्वर्णकार

0

जगदलपुर। सूरजपुर के कलेक्टर को हटाए जाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय को क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा के बुनियादी फ़र्क का परिणाम बताया है ।

क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा है कि कांग्रेस के ढाई साल और भाजपा के राज के पन्द्रह साल का बुनियादी फर्क साफ दिखने लगा है। सूरजपुर कलेक्टर को हटा कर मुख्यमंत्री ने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अराजकता और प्रशासनिक आतंक का वह युग बीत चुका है। जिसका उल्लेख स्वयं तत्कालीन भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव और पूर्व सांसद रमेश बैस अनेकों बार कर चुके हैं। रमन राज में जनता से व्यव्हार का आलम यह था कि थाने में लोगों की हत्याएं हो जाती थी पर कार्यवाहियां नहीं होती थीं। सूरजपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया,रात की घटना थी और बिना कोई विलंब के कलेक्टर को सुबह ही हटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे और उनके परिजनों से खेद व्यक्त किया और बच्चे को नया मोबाइल दिलवाने के आदेश दिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

क्रेडा अध्यक्ष ने कहा है कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर था। मूलमुला की घटना छत्तीसगढ़ वासी आज तक भूले नहीं है, किस प्रकार से सतीश नोरगे नामक युवक को थाने में पीट-पीटकर मार दिया गया था। मुंगेली के धन्नू बांधे को कवर्धा थाने में पीट-पीटकर मारने के बाद बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में चढ़ने से करेंट लगने से मौत और बलौदा बाजार के सुहेला के राम कुमार ध्रुव की पुलिस प्रताड़ना की मौत भी सर्वविदित है। मीना खलखो और मड़कम में मामले में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किरकिरी होने के बावजूद रमन सरकार लीपापोती मोड से बाहर ही नहीं निकल पाई थी।इसके विपरीत प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्वरित निर्णय लेकर अन्याय के विरुद्ध प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

केदार ने भानपुरी थाने के सामने दिया धरना कहा मुझें भी गिरफ्तार करो

0

भानपुरी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने टूलकिट प्रकरण में भूपेश बघेल सरकार द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ़ FIR दर्ज कराकर घिनोनी ओर ओछि राजनीति की जा रही है जिसके विरोध में केदार कश्यप ने भानपुरी थाना के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

कश्यप ने कहा कि कॉग्रेस पार्टी ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करते करते भारत को समुचे विश्व मे बदनाम करने की जो सडयंत्र रचा गया था जिसका उजागर हुआ, कॉग्रेस की चाल चरित्र से पूरा देश वाकिफ हैं, साथ ही कहा कि कॉग्रेस व उनके नेताओं को कोरोना के विकट महामारी के बीच प्रधानमंत्री जी का साथ देने के बजाय बदनाम कर देश को भर्मित कर रही हैं देश कभी माफ नही करेगा, डॉ रमन सिंह जी व संबित पात्रा जी के साथ भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने तैयार हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी ने कहा कि कॉग्रेस द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत मोदी जी को टूलकिट माध्यम से बदनाम करने की साजिश की जा रही जो देश के लिए घातक हैं साथ ही कोरोना वाइरस चीन के बुहाना से आया है पूरे विश्व को पता है परंतु कॉग्रेसी इसे भारतीय वेरियंट घोषित करने की षड़यंत्र कर रहे हैं देश के लिए दुखदाई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेंद्र पांडेय जी, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा जी व पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी जी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साख बचाने गिरफ्तारी का स्वांग रच रहे है भाजपा नेता–विक्रम मंडावी, टूलकिट मामले में भाजपा पर विधायक विक्रम का पलटवार

0

गणेश मिश्रा – बीजापुर

बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि फर्जी टूलकिट प्रकरण में आपराधिक षडयंत्र के मामले में फंस चुके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता, अपने अपराधों पर पर्दा डालने और जनता को गुमराह करने के लिए कथित गिरफ्तारी की हास्यास्पद नौटंकी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में कानून का शासन चलता है जहॉं पुलिस थाने में एफ. आई. आर. दर्ज होने पर प्रकरण की पूरी विवेचना के बाद ही कार्यवाही होती है। लेकिन भाजपा नेतागण विवेचना में सहयोग करने के बजाए, अपने आपराधिक कृत्य पर पर्दा डालने, इस पर राजनीति कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा है कि कोरोना काल की दूसरी लहर में मोदी सरकार के आपदा कुप्रबंधन के चलते ऑक्सीजन, दवाईयों और अस्पतालों में बेड की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वेक्सीन की अनिवार्यता की जानकारी होने के बावजूद मोदी सरकार ने वेक्सीन की कोई केंद्रीकृत नीति नहीं बनाई। 45 प्लस की वेक्सीन आपूर्ति ही केंद्र सरकार पूरी तरह से नहीं कर पा रही थी और बिना वेक्सीन की उपलब्धता के 18 प्लस वेक्सीन की घोषणा कर दी। जब वेक्सीन की कमी को लेकर देशव्यापी असंतोष फूटा, तो केंद्र ने वेक्सीन से पल्ला झाड़ते हुए, 18 प्लस की वेक्सीन राज्यों के पाले में डाल दी। आपदा प्रबंधन में सारे अधिकार केंद्र के पास होते हैं, लेकिन दुनिया के देशों में भारत ही एक ऐसा देश है जहॉं वेक्सीन की तीन तरह की कीमतें और वेक्सीन की उपलब्धता की कोई सुनिश्चित नीति नहीं है। इसके चलते मोदी सरकार की पूरे देश और दुनिया में फजीहत हो रही है। लेकिन इससे सबक लेकर इस भयावह महामारी से पीड़ित लोगों की राहत के लिए मेडिकल किट, राशन किट और कोरोना रिलीफ किट बनाने के बजाय, भाजपा नेता मोदी सरकार के गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए फर्जी टूलकिट के माध्यम से जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं,विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि फर्जी टूलकिट के खेल में भाजपा के नेता स्वयं बुरी तरह फंस गये। सोशल मीडिया ने भी इनके पोस्ट को ”मेनीपुलेटेड“ घोषित कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेता बड़ी बेशर्मी से अपनी साख बचाने गिरफ्तारी की नौटंकी बाजी कर रही हैं। लेकिन जनता इस फर्जीवाड़े में भाजपा की संलिप्तता के सच को जान चुकी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS