जगदलपुर किसानों के साथ लगातार हो रहे अन्याय एवं रासायनिक खाद,उर्वरक के दामो की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ वर्चुअल धरना असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय पाठक प्रदेश सचिव सुरेंद्र बाजपेई प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर सहित बस्तर संभाग के असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल धरना में शामिल हुए।
छ.ग. के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी, पी. एल. पुनिया जी, एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी, प्रदेश प्रभारी महामंत्री संगठन माननीय चंन्द्रशेखर शुक्ला एवं असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय जी के निर्देशानुसार
दिनांक 15/05/2021, शनिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियो एवं जिला अध्यक्ष / ब्लाॅक अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा किसानो के इतने लम्बे समय तक धरना-प्रदर्शन करने पर भी उनकी मांग पुरी नही करने तथा उर्वरकों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एवं रासायनिक खाद्य की कीमत में वृद्धि को कम करने की मांग को लेकर अपने- अपने घरों में धरना दिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सभी किसानों को जानकारी देने एवं स्थानीय प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित कर ज्ञापन सौंपने प्रक्रिया जारी है।
किसानों को परेशानी से निजात दिलाने एवं खाद उर्वरक के मूल्य में बेहताशा वृद्धि के विरुद्ध वर्चुअल धरना — विनय पाठक
अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में बस्तर में मनाया गया आमा पंडूम
बस्तर में जब तक स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फलों का राजा कहा जाने वाला आमा तिहार अक्षय तृतीया में मनाया जा रहा है । कहा जाता है कि नया फल आम की रस्म पूर्ण नहीं कर ली जाती तब तक पेड़ों से आम तोड़ना वर्जित माना जाता है। बस्तर की संस्कृति का यह पहलू काफी रोचक है। जहां ग्राम देवताओं और पूर्वजों को सबसे पहले फल अर्पित किया जाता है। उसके बाद ही उसे जनसामान्य में खाने के उपयोग में लाया जाता है।
बस्तर में इन दिनों नदी नालों के किनारे आम के पेड़ लगाने वाले अपने पूर्वजों को याद कर आमा तिहार मनाया जा रहा है। इस आमा तिहार द्वारा पेड़ लगाकर सदा के लिये अमर होने की बात बस्तर में अक्षरशः सिद्ध हो रही है।
अपने पूर्वजों के सम्मान में आमा तिहार जैसा उत्सव आपको और कहीं भी दिखाई नहीं देगा। आमा तिहार में किसी एक आम पेड़ के नीचे सभी ग्रामीण एकत्रित होते है। उस पेड़ की पूजा करते है। फिर पहली बार उस पेड़ से आम तोड़े जाते है। वहीं पूजा स्थल पर महिलायें आम की फाकियां बनाकर इसमें गुड़ मिलाती है। फिर सभी को आम की फांकियां प्रसाद स्वरूप वितरित की जाती है।
तथाकथित लोगों का मानना है कि ब है कि जब तक आम, महुआ या ईमली जैसे फलों के तोड़ने लिये ऐसे तिहार (त्यौहार) ना मना लिया जाये तब तक पेड़ो से इन फलों को तोड़ा नहीं जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि बिना पूजा किये फल तोड़ने से ग्राम देवता नाराज हो जायेंगे। महामारी फैल जायेगी। सारे पशु मर जायेंगे। इसलिये पहले पूर्वजों को फल अर्पित करने एवं ग्राम देवता की पूजा के बाद ही पेड़ो से फल तोड़ा जाता है।
आमा तिहार में पूर्वजों की श्राद्ध करने की पंरपरा भी यहां प्रचलित है।
गांव के सभी लोग किसी नाले के पास एकत्रित होकर पूर्वजों के याद में वहां आम की फांकियां नाले में विसर्जित करते है। फिर वहां जामून की लकड़ी गाड़कर उसके नीचे धान से भरे दोने रखते है। उन दोनो पर दीपक जलाये जाते है। फिर अपने पितरों को याद करते हुये सुख समृद्धि की कामना करते है।
बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग समाजों द्वारा विभिन्न तिथियों को आमा तिहार मनाते है। सामान्यतः आमा तिहार के लिये अक्षय तृतीया अंतिम दिन होता है। इस दिन जो ग्रामीण आमा तिहार नहीं मना पाते है वे पुरे साल भर आम नहीं खा पाते है। आमा तिहार को आमा जोगानी के नाम से भी जाना जाता है।
शिवसेना ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय से मुंबई मॉडल की जानकारी लेंगे नगर निगम आयुक्त
● मुंबई मॉडल सको अंगीकार करने पर संभावित तीसरी लहर से लड़ने दुरुस्त होगा निगम अमला -शिवसेना
● सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री, निती आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व मीडिया सभी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व व मुंबई मॉडल की सराहना किया है
जगदलपुर / प्रतिनिधी । नगर पालिक निगम, जगदलपुर के माननीय आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल जी और शिवसेना बस्तर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् के बीच हुई वाट्सएप पर चर्चा के अनुसार जगदलपुर नगर निगम प्रशासन को जनकल्याण हेतु शिवसेना के अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के कोरोना संक्रमण नियंत्रण की बहुचर्चित मुंबई मॉडल के विषय में शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

गौरतलब होकि शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् शुरू से ही कोविड प्रबंधन को लेकर नगर पालिकनिगम के महापौर द्वारा ढीलाढाल पूर्ण रवैय्ये पर समय समय पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इस तरह वे एक प्रबल विपक्ष की भूमिका में स्वयं को स्थापित भी करते जा रहे हैं। उमके द्वारा जहां नगर पालिक निगम के कार्यों में लापरवाही को लेकर बयान दिया जाता है तो जनकल्याण हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु महापौर को सलाह भी उनके द्वारा बताया जाता है।
जगदलपुर कोरोना संक्रमण को लेकर बड़े नगरों की अपेक्षा टीकठाक स्तिथी में हैं यह कहना भी अतिश्योक्ति होगा, उन्होंने कहा कि कोरोना विषाणु संक्रमण के प्रथम लहर के समय तो ख़ैर किसी को कुछ समझ नही आया था, लेकिन अब दूसरी लहर आ गई।
दूसरी लहर में कई अनुभवों के होने के बावजूद लापरवाही व अतिउत्साह में ही इस बार देश भर में नुकसान ही नुकसान हुआ है। अब इसी तरह तीसरी लहर के आने की बात भी कही जाती है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस आपेक्षित तीसरी लहर से पूर्व ही अब वे किसी तरह की लापरवाही जगदलपुर नगर पालिकनिगम के महापौर को करने नही देना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने जगदलपुर के नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल जी से इस संबंध में चर्चा किया है।
गौरतलब होकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच भरपूर खींचातानी के बावजूद तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी जिस प्रकार महाराष्ट्र की सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कोरोना से निपटने का तरीका खोज़ निकाला वह मुंबईमॉडल के नाम से विश्व भर में प्रसिद्धि बटोर रहा है। इस मॉडल पर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी टिप्पणी करते हुए देश के अन्य राज्यों को मुंबई महा नगर पालिका के आयुक्त व महापौर से विधिवत संपर्क साधकर इस मॉडल को जनहित में स्वीकारने की सिफ़ारिश की थी। इसी मुंबई मॉडल की देश के स्वास्थ्य सचिव ने सराहना किया, भारत सरकार के निती आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस मॉडल के विकास व क्रियान्वयन के बेहतरीन तरीक़े को सराहते हुए जनकल्याण के लिए देशभर में अन्य सरकारों को सीखने तक कि नसीहत दी। यही नही लंदन में विश्व मीडिया में भारत देश का यह महा नगर पालिका सुर्खियां बटोर रहा है और आगे विदेशों में भी शिवसेना शासित वृहतमुंबई महापालिक के इस विश्व प्रसिद्ध मुम्बईमॉडल को अपनाया जावेगा इसका उन्होंने विश्वास जताया है।
शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने मुंबई मॉडल की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के लिए इस मॉडल का अध्ययन बहुत पहले से करना आरंभ कर दिया था। उनके पास पिछले वर्ष से लेकर अबतक के लगातार अपडेट्स और महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका द्वारा कदम उठाए गए इसकी जानकारी है। शिवसेना के बस्तर ज़िला अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में पार्टी के नेताओं से इस संबंध में चर्चा भी किया हैकि उन्हें मुंबई मॉडल की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करें साथ ही मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त व महापौर श्रीमती किशोरी पेडणेकर जी से जगदलपुर निगम आयुक्त महोदय का संवाद स्थापित करने में मदद करें, जिससे कि जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में मुंबई मॉडल को अपनाने में सहजता होगी।
ग्राम पंचायत कुसुमकसा में नाले की पीचिंग कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैस ने किया
आज ग्राम पंचायत कुसुमकसा में 11 लाख की लागत से नाले की पीचिंग कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैस ने किया ग्रामीणों के बहुत पुरानी मांग थी कि नाले में पीचिंग नही होने से मिट्टी कटता जा रहा था और राहगीरों को समस्या होते जा रही थी नाले के पीचिंग के साथ साथ नाले का चौड़ीकरण का कार्य भी होगा और उसे सुंदर ढंग से सजा कर सौन्द्रीकर्ण भी होना है भूमिपूजन में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उप सरपंच दीपक यादव रहे ग्रामीणों को जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी हमारा देश

कोरेना जैसे भयंकर महामारी से गुजर रहे है इसे हम सभी अपनी सतर्कता से इस जंग को जितना है आप मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे और लोगो को टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित किये उन्होंने कहा कि ये गाँव हम सबका है इसे सवारने का नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है सरकार के द्वारा पास हुए काम को अपने घर का काम समझ कर गुणवक्ता पूर्वक और अच्छे से करना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी हम से सीखे इस भूमिपूजन के अवसर पर इमरान खान लोकेश सिन्हा गंगाधर लेडिया हकीम खान पूरे ग्राम पंचायत के पंच के साथ गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे |



भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा फल सब्जी एंव सुख राशन का वितरण किया गया
राष्ट्रीय प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर संगठन ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सिवनी( सांप डेरा) सेमहरकोंना (खैर डेरा )एंव आँधियाटोला व पाररास में फल सब्जी एंव सुख राशन का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णकांत ने कहा कि आज हम सब किसान मोर्चा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को राशन फल सब्जी व सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं इसी प्रकार सभी प्रकोष् इसका अनुशारन कर इस प्रकार के कार्य करे ,प्रदेशमंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, ने कहां की आज करो ना कि इस महामारी काल में हम सबको मिलकर जरूरतमंद को सहयोग करना चाहिए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि सेवा ही संगठन के माध्यम से हम सब भाजपा व किसान मोर्चा द्वारा जरूरतमंद लोगों को उनकी

आवश्यकता की वस्तुएं प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं जो निरंतर जारी रहेगा इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू,जनपद उपाध्यक्ष श्री कल्याण साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर नागेंद्र चौधरी अमित चोपड़ा मोर्चा महामंत्री मनोहर सिन्हा,हेमन्त साहू, कोषाध्यक्ष रमन सोनकर ओंकार सिन्हा अश्वन वारले कमल पंपलिया भोला राम साहू,छगन साहू विकास साहू कमलेश निषाद डोमेंद्र साहू टीकाराम सांवरे शशि साहू लेखन साहीरो संदीप साहू भूपत हटीला सहित भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल व किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

प्रेषक –अनिल साहू जिला मीडिया प्रभारी जिला बालोद छत्तीसगढ़


Corona Breaking – डौंडी ब्लाक में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा, जाने
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक के गाँवों में कोरोना का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा | शहरों में तो नियंत्रण में है किन्तु गाँवों में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है | कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है |

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||


छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के तत्वाधान में केन्द्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए धरना दिया गया
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के तत्वाधान में रासायनिक खादों के बेतहासा मूल्य वृद्धि के केन्द्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए,इसे वापस लेने की मांग करने के लिए,15 मई को अपने अपने घर से किसान विरोधी इस केन्द्र सरकार के निर्णय किया गया था।
उसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दल्ली राजहरा में विरोध स्वरूप धरना दिया गया।

जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी,जिला महामंत्री काशीराम निषाद जी,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह जी व विजय जोगदंड जी,जिला सचिव युवराज साहू जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,धीरेंद्र डोंगरे जी ने धरना दिया।



Breaking बालोद जिले में लॉकडाउन बढ़ा
बालोद – बालोद जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बालोद जिले कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉकडाउन की अवधि को बढाया गया है | बालोद जिले के शहरों में स्थिति नियंत्रण में है किन्तु गाँवों में स्थिति असामान्य है |









केंद्र सरकार के द्वारा लगातार लिए जा रहे किसान विरोधी निर्णय के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार के द्वारा लगातार लिए जा रहे किसान विरोधी निर्णय के विरोध में बालोद जिले के समस्त कांग्रेस जनों के द्वारा एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका नेतृत्व दल्ली राजहरा में अशोक बांबेश्वर बालोद में चंद्रेश हिरवानी ,बालोद नगर में अनिल यादव , डौंडी में कोमेश कोराम गुंडरदेही में भोज राम साहू गुरुर में ओंकार महामल्ला डौंडीलोहारा में गोपाल प्रजापति देवरी में कोदूराम दिल्लीबार एवं अर्जुंदा में संतु राम पटेल के द्वारा किया जा रहा है जिसका मार्गदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर महामंत्री रतिराम कोसमा शंभू साहू दाऊद खान के द्वारा किया जा रहा है पूरे जिले भर के कांग्रेस जनों द्वारा यह वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि रासायनिक खाद के मूल्यों में जो वृद्धि की गई है उसे तत्काल वापस लिया जाए।

इस वर्चुअल धरना प्रदर्शन को विशेष रूप से डौंडीलोहारा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद तथा बालोद विधानसभा के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी के देखरेख में यह धरना प्रदर्शन हो रहा है।

बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान
आज दिनांक 14/05/2021 , छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा जैन भवन चौक में मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत लोगों को निरंतर मास्क पहनने हेतु जागरूक करने पहले चरण में 10 फ़ीट के मास्क के साथ लोगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया ।

जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े , प्रदीप बबलू जी , राम शर्मा जी , परितोष हंसपाल , सुहेल , भारत देवांगन , शुभम गुप्ता , दिनेश यादव , रमेश भगत जी , चंदन ठाकुर व अन्य साथियों ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मास्क पहन कर लोगों को ओरेरित किया ।














