City Media - Page 1538 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1538

Corona Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को देखते हुए स्थिति सामान्य रही | आज पुरे डौंडी ब्लाक में मात्र 19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है | जिसमें दल्लीराजहरा से 07 व ग्रामीण क्षेत्र से 12 संक्रमित मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महिला पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी महिला व पुरुष को पुलिस द्वारा 72 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा/महामाया – महामाया थाना क्षेत्र में 13-मई-2021 सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच महिला उमा बाई मंडावी उम्र 35 वर्ष पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से सिर पर जानलेवा हमला किया गया था | महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा लाया गया था वहां से उसे रायपुर रेफ़र किया गया था जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला के पति संत राम मंडावी के द्वारा उक्त घटना की सुचना थाने में दी गई थी | संत राम द्वारा बताया गया था कि उमा मंडावी पानी भरकर नल बंद करने गई थी किन्तु आधा घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तब मेरे द्वारा देखा गया कि पत्नी गिरी हुई है पास जाकर देखा तो सिर के पीछे हिस्से से खून निकल रहा था जिसे तुरंत शहीद अस्पताल लाया गया |

पकडे गए आरोपी

घटना की ऍफ़आईआर के पश्चात् पुलिस मुस्तैदी से घटना की जांच में जुट गई मात्र 72 घंटे के अन्दर महिला उमा मंडावी पर हमला  करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया | सूत्रों द्वारा पता चला है आरोपी महामाया मंदिर के पास स्थित एक छोटे मंदिर में आश्रम बनाकर रहते थे गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला दुर्गा उम्र लगभग 54 वर्ष एवं पुरुष ताम्रध्वज उम्र लगभग 32 वर्ष सम्मिलित है | बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया | पुलिस द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर कार्यवाही में जुटी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा नगरपालिका परिषद के इस वार्ड के रहवासियों को मिला आयरनमुक्त फील्ट्रैट मीठे पानी की सौगात, बीएसपी प्रबंधन के प्रति जताया आभार

0

दल्लीराजहरा नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रं.02  के रहवासियों को आयरनमुक्त फील्ट्रैट मीठे पानी की सौगात⚡⚡ मुहल्ले वासियो ने बी.एस.पी प्रबंधन के प्रति आभार जताया नगर के वार्ड क्रं.02 पंडर दल्ली चौक से प्राथमिक शाला पंडरदल्ली पहुंच मार्ग के प्रवेश द्वार पर बी.एस.पी.नगर प्रशासन टाऊनशीप द्वारा  आयरनमुक्त..फील्ट्रैट पेयजल की प्वाइंट सुविधा प्रदान करने से संबंधित क्षेत्र के लोगो ने काफी हर्ष व्यक्त कर बी.एस.पी नगर प्रशासन  के प्रति  धन्यवाद ज्ञापन किया हैं इस क्षेत्र के लोगो का कहना हैं कि वार्ड क्रं. 02 के अंधिकाश क्षेत्र मे नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा द्वारा सार्वजनिक बोर से  नलजल विस्तारीकरण कर पेयजल की आपुर्ति की जाती हैं लेकिन यह पेयजल कई लोगो के स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का कारण बनता जा रहा था जैसै .कि हाजमा सही नहीं होना खट्टे डकार पेट मे गैस पेट खराब होना अथवा डायरिया इत्यादि रोगो से कुछ लोग निरन्तर प्रभावित हो रहे थे वहीं कई लोग नगरपालिका के

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सार्वजनिक नल कनेक्शन से भी पेयजल मिलने के बावजूद इनका उपयोग पेयजल के रूप मे नहीं करते रहे है  ऐसै मे वार्ड के दर्जनों लोग ने वार्ड क्रं.02  के पार्षद ममता नेताम एंव भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल के नेतृत्व मे नगरप्रशासक बी.एस.पी टाऊनशीप को एक  ज्ञापन सौपकर यह मांग की गई हैं कि वार्ड क्रं.02 के..कुछ चिन्हित जगहो पर बी.एस.पी नगर प्रशासन द्वारा बी.एस.पी क्वार्टरो मे जलापुर्ति की जाने वाली पाईप लाईन से प्वाइंट्स देने की मांग गत 06 महीनो से की जा रही थी आखिर कार  बी.एस.पी प्रबंधन ने इस जनहित के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए वार्ड क्रं02 मे शुद्ध फील्ट्रैट पेयजल ..प्रदान करने की सहमति प्रदान कर ..प्वाइंट्स.. दिया गया हैं.. इससे  संम्बन्धित क्षेत्र के लोगो मे हर्ष व्याप्त हैं वार्ड वासियो ने..बी.एस.पी.नगरप्रशासक.. व्ही.के. श्रीवास्तव जी .तोडू दस्ता प्रमुख अभयसिंह… जी..के प्रति …हार्दिक आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया हैं…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बी.एस.पी की शुद्ध पेयजल व्यवस्था प्रारंभ कराने मे महेश पांडेय, बेनी माधव जायसवाल, राजा जायसवाल, नायर यंशवंत सहारे, राजकुमार यादव, गणेश जायसवाल सहित कई लोगो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सराहनीय योगदान एवं सहयोग रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अभाविप बालोद ने मिशन ‘आरोग्य- सर्वे संतु निरामया:’ नामक एक अभियान प्रारंभ किया

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोद ने मिशन ‘आरोग्य- सर्वे संतु निरामया:’ नामक एक अभियान प्रारंभ किया गया है।मूलतः इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ‘टेंपरेचर गन’ व ‘ऑक्सीमीटर’ द्वारा इलाक़े के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने का कार्य किया जा है। इस अभियान को प्रारंभ करने का उद्देश्य है की कोरोना महामारी की गति को ग्रामीण क्षेत्र में रोका जा सके व यह भी अनुभव है कि यदि समय रहते कोरोना की जानकारी हो जाए और उपचार किया जाए तो अस्पतालों में जाने की आवश्यकता भी कम पड़ती है जानकारी के अभाव के चलते भी बहुत से लोग कोरोना के लक्षण होने पर भी उनको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं इन्हीं कारणों के चलते यह स्क्रीनिंग ड्राइव अभियान और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है साथ ही इस महामारी के विषय में कार्यकर्ता ग्रामवासियों को जागरूक भी करेंगे, जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे उन्हें पास में होने वाले आरटी पीसीआर टेस्ट की जानकारी दी जाएगी व उन्हें टेस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा इस मुहिम में सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाएगा परिषद कार्यकर्ता पी॰पी॰ई॰ किट्स पहनकर वहाँ जाएंगे व उचित दूरी बनाकर लोगों की जांच करेंगे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों द्वारा जारी किए गए शुरुआती दिशा-निर्देश में ध्यान देते हुए संक्रमण के लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों को सैनिटाइजर, मास्क, मल्टीविटामिंस लेने के सुझाव साथ ही हाथ को सैनिटाइज करना व लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का काम भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा अभियान में लगे सभी कार्यकर्ता कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों व उनके परिवार से परस्पर संपर्क में रहेंगे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेते रहेंगे…

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विद्यार्थी परिषद का सैनिटाइजेशन अभियान:-विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के गली मोहल्ले चौक- चौराह, प्रतीक्षालय, बस स्टैंड व शा. घन. सिंह गुप्त पी. जी. महाविद्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों में सैनिटाइज का छिड़काव किया है..

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुमित कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा कोरोना महामारी के कठिन दौर में जहां स्क्रीनिंग ड्राइव व सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है वहीं ग्रामवासियो के बीच वैक्सीनेशन करने हेतु जनजागरण का कार्य भी किया जा रहा है, जरूरतमंद लोगों तक विद्यार्थी परिषद का सतत जन सेवा कार्य जारी रहेगा वैश्विक महामारी कोरोना के समय विद्यार्थी परिषद हर स्तर की मदद लोगो तक पहुंचा रही है व हमने लोगों से भी आग्रह किया कि वह आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें व कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में एक सकारात्मक भूमिका निभाएं इस दौरान मुख्य रूप से नगर मंत्री आशुतोष,पुष्कर देशमुख,जीत यादव,यश कौशिक ,योगेश ठाकुर,कैलाश ठाकुर मौजूद थे..

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर की बड़ी लापरवाही जीवित को मृत घोषित : बिना इलाज के किया मृत घोषित गलत इलाज के अभाव में मृत

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

नगरपालिका के वार्ड क्र.-15 डुमरतराई के निवासी श्री कामता पात्र उर्फ संजू को जिला अस्पताल नारायणपुर के जिम्मेदार डॉक्टरों ने आज सुबह मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके परिजनों की मानें तो आज सुबह कामता पात्र को 108 वाहन से लगभग 8 बजे हॉस्पिटल ले जाया गया था।थोड़े देर चेक करने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी रूम में भी ले जाना जरूरी नहीं समझा। परिजनों को अस्पताल स्टाफ द्वारा एक ईसीजी रिपोर्ट दिया गया, जिसमे मृत घोषित लिखा गया था। जब कामता पात्र की लाश को घर लाया गया तो उस 21 वर्षीय नवयुवक की लाश देखकर परिजन और आसपास के लोग रोने लगे परंतु आधा घंटा बाद उसकी सांसे फिर से चलने लगी और उसे जब पानी पिलाया गया तो उसने पानी पी लिया।

उसका पसीना निकल रहा था और परिजनों ने जब ईसीजी रिपोर्ट चेक किया तो वो रिपोर्ट किसी 35 वर्षीय महिला का था। मतलब साफ है, अस्पताल प्रबंधन द्वारा किसी अन्य महिला का ईसीजी रिपोर्ट 21 वर्षीय नवयुवक के परिजनों को थमा दिया गया था। जिस वक्त परिजनों को वह रिपोर्ट और लाश सौंपी गई,उस वक्त नवयुवक जीवित था। परिजनों द्वारा 10.30 बजे 108 वाहन को बुलाकर कामता को फिर से अस्पताल ले जाया गया परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नवयुवक के परिजनों का कहना है,कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हमारे बच्चे की जान चली गई। यह जांच का विषय है। हम चाहते हैं, कि जिला प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें।

महिमागवाड़ी पहुंचकर कलेक्टर ने किसानों की सुनी समस्या, दूर करने का दिलाया भरोसा, किसानों को फसलचक्र परिवर्तन की दी जानकारी

0

नारायणपुर 15 मई 2021 – कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू बीते दिन नारायणपुर विकासखंड के ग्राम महिमागवाड़ी पहुंचे और वहां के किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। बता दें कि महिलागवाड़ी जिले में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन करने वाला गांव है। यहां के किसान आधुनिक खेती कर अधिक सब्जी का उत्पादन करते हैं। किसानों ने कलेक्टर श्री साहू को जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के कारण वे उत्पादित सब्जी का विक्रय बाजार में नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने उनकी समस्या पर मानवीव विचार करते हुए उनकी फसल को बाजार तक विक्रय हेतु पहंुचाने की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। किसानों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण खेतों में ट्रेक्टर के जरिये काम करने में परेशानी हो रही है। इस पर भी कलेक्टर ने डीजल की व्यवस्था करने की बात कही।

इस दौरान कलेक्टर साहू ने किसानों के खेतों का भी अवलोकन किया और किसानों को फसलचक्र परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को धान बीज, केला, पपीता, सुगंधित चांवल आदि की खेती करने पर होने वाले फायदों की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने छोटेडोंगर के जनप्रतिनिधियों से मिलकर टीकाकरण को बढ़ाने, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकरणों को रोकने हेतु भी चर्चा की। अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री तारागांव में तिखुर उत्पादन करने वाले महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और तिखुर बनाने की विधि, इसके प्रसंस्करण, इससे होने वाले आमदनी, बाजार की उपलब्धता और लागत आदि के बारे में पूछा। उन्होंने तारागांव के समीप स्थित नदी के दोनों ओर सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता हेतु अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिये।

सामाजिक संस्था “नव संचार फाउंडेशन” कोरोना वारियर्स को बांट रही है फूड पैकेट्स

0

जिला नारायणपुर में कार्यरत सामाजिक संस्था ‘नव संचार फाउंडेशन’ द्वारा कोविड-19, कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में कार्यरत कर्मियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को 1 सप्ताह तक फ़ूड पैकेट्स बांटने जा रही है; इसके अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय दिवस दिनांक 13/05/2021 और 14/05/2021 को पुलिस बल के लगभग 100-100 जवानों को पुलाव, सलाद और हलुआ बांटा गया वहीं तीसरे दिवस दिनांक 15/05/2021 को पुलिस बल के जवानों और नगरपालिका के सफाई कर्मियों सहित मानसिक रूप से विक्षिप्त और घर से बाहर घूम रहे अन्य जरूरतमंद लोगों को मिलाकर लगभग 150 लोगों को पुलाव, सलाद और हलुआ बांटा गया। फूड पैकेट्स वितरण करने में संस्था के अध्यक्ष सीमा गर्ग, सचिव श्रीमती जागृति गर्ग, सचिव आरती गर्ग, कोषाध्यक्ष रोशनलाल गर्ग, सदस्य मधुकरराव, मनु चंद्राकर, श्रुति उपाध्याय और गौरी साव का अहम योगदान है।

नव संचार फाउंडेशन के सचिव श्रीमती जागृति गर्ग ने देशभर के पंजीकृत और गैर पंजीकृत सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि सभी एनजीओ यथासंभव जरूरतमंद लोगों और कोरोना वायरस के रोकथाम में लगे फ्रंटलाइन वारियर्स की सहायता करें।

पुलिस को 02 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 15.05.2021 को थाना छोटेडोंगर से जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस पार्टी द्वारा नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान थाना छोटेडोंगर के ग्राम ब्रेहबेड़ा में घेराबंदी कर नक्सली आरोपी 1-जगनू उर्फ बाला राम पिता सोमा राम उम्र 35 वर्ष जाति गोण्ड साकिन बे्रहबेड़ा थाना छोटेडेांगर (बे्रहबेड़ा मिलिशिया सदस्य) 2-गांडा राम उर्फ चैतु दर्रो पिता मंगडू उम्र 45 वर्ष जाति गोड़ साकिन बे्रहबेड़ा थाना छोटेडोंगर (बे्रहबेड़ा मिलिशिया सदस्य) को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बुकिंनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर वाहन को क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 15.05.2021 को क्रमशः 17ः40 व 17ः55 बजे गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सांसद कोविड जन सहायता केंद्र का उद्देश्य हो रहा है पूरा…

0

देर रात सहायता केंद्र के वॉलिंटियर्स ने दिखाई तत्परता मरीज के लिए किया रक्तदान..

विगत 19 दिनों से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने साँसद कोविड जन सहायता केंद्र प्रारम्भ किया गया। और इस सहायता केंद्र पर सांसद बस्तर मा.दीपक बैज जी एवं उनके वॉलेंटियर्स की टीम 24 घण्टे सेवा दे रहे है।


किसी भी मरीज को बेड, ब्लड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, एम्बुलेंस, शव संबंधी परेशानी,यातायात, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य प्रकार की सहायता बस्तर संभाग के समस्त जिले एवं प्रदेश के अन्य जिलों में साँसद कोविड जन सहायता केंद्र द्वारा मदत की जा रही है।

आज इसी कड़ी में राहत भरी खबर

बचेली निवासी जो विगत कई दिनों से डिमरापाल कोविड सेंटर में भर्ती थे आज आनंद मसीह एक्का,लिबनुस एक्का कोरोना की जंग जीत साँसद कोविड जन सहायता केन्द्र के अस्थाई एम्बुलेंस की मदद से निःशुल्क,सकुशल घर छोड़ा गया….

कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ

छत्तीसगढ़ जीतेगा, कोरोना हारेगा
बस्तर जीतेगा, कोरोना हारेगा

कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थिया का गुमा हुआ मोबाईल ढुंढकर, प्रार्थिया को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में शिक्षिका-प्रीति प्रकाश पति ज्वाला प्रकाश सायमन निवासी सी0एम0ओ0 आॅफिस के सामने जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 24.04.2021 को मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी जे-2 जो कहीं गुम गया है, प्रार्थी जो पेशे से शिक्षिका है जिससे वह बच्चों का आॅनलाईन क्लास लेते थी जिस वजह से काॅफी परेशान थी। प्रार्थिया को परेशानी को देखते हुये कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया।


जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ-उपनिरीक्षक संजय वट्टी, आरक्षक सीताराम धु्रव, विश्वजीत पोर्ते के द्वारा व सायबर सेल की मदद से उक्त मोबाईल का खोजबीन किया गया। खोजबीन करने पष्चात् तस्दीक बाद विधिवत् मोबाईल प्रार्थिया को सुपुर्द किया गया। थाना स्टाफ द्वारा मोबाईल ढुंढकर सुपुर्द करने पर प्रार्थिया द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।


MOST POPULAR

HOT NEWS