सरपंच ने पत्रकार को धमकाया, बकावंड चौकी में हुई शिकायत
बस्तर संभाग मुख्यालय के सबसे शिक्षित ब्लाक मुख्यालय माने जाने वाले बकावंड ब्लाक में एक पत्रकार को सरपंच द्वारा धमकाये जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने इस मामले में बकावंड चौकी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है।
बकावंड ब्लाक के दैनिक छत्तीसगढ़ समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुजबल बघेल ने इस मामले में सरपंच सत्येंद्र गागड़ा द्वारा मोबाइल पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित तहरीर सौंपी है। दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुजबल बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि 11फरवरी 2021को ग्राम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करने गए थे। इस दौरान सरपंच सत्येंद्र गागड़ा द्वारा फोन पर धमकी भरे लहजे में बात की और गाली गलौज की। इस मामले में आडियो क्लीपिंग होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बकावंड पुलिस चौकी को कार्यवाही करने को कहा है। बकावंड चौकी प्रभारी कुजूर ने बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके बाद उस सरपंच पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि यह सरपंच बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक के गृह ग्राम का है ।
बस्तर में चौतरफा हमला
बस्तर में इन दिनों तीन पत्रकारों को नक्सली धमकी के बीच बकावंड ब्लाक के पत्रकार को निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा धमकाये जाने का मामला सामने आया है किंतु इसकी चर्चा कम हो रही है। बस्तर के बीजापुर जिले के नई दुनिया के पत्रकार गणेश मिश्रा व दंतेवाड़ा के लीलाधर राठी, फारुख अली को जन अदालत लगाकर सजा सुनाए जाने का फरमान जारी हुआ है और पत्रकारों ने एक जुटता दिखाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है । वहीं बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक में एक भी मामला सामने आया है जिसमें गिरोला सरपंच सत्येंद्र गागड़ा द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है ।बस्तर में पत्रकार तीन पाटों में पिस रहें हैं।
समग्र शिक्षा के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा 8 फरवरी से 12 फरवरी 21 तक पांच दिवसीय कक्षा एक से आठवीं तक दिव्यांग बच्चों के चिन्हाकन प्रशिक्षण गतिविधियां में आ रही बाधाओं के निदान एवं उनके शिक्षण प्रशिक्षण के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हित के लिए जिला स्तरीय पांच दिवसीय टीचर एंड एनालिसिस का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | जिसमें 7 विकास खंडों के कुल 146 प्रतिभागी शशिकांत शिक्षिकाएं शामिल हुए वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हुआ प्रशिक्षण का प्रारंभ राज्य कार्यालय रायपुर से श्रीमती सीमा दौरान सहायक संचालक ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन मार्गदर्शक के रुप में संबोधन किया | जिसमें उन्होंने शिक्षकों को सामाजिक चेतना अभिभावकों को जागरूक तथा शिक्षकों को दिव्यांग छात्र छात्राओं को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर द्वारा मास्टर द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण जारी रखा |
उन्होंने समावेशी शिक्षा की गतिविधियां 21 प्रकार की जनता के प्रकार दिव्यांग होने का कारण एवं इन बच्चों में पाई जाने वाली समस्या व्यवहार कक्षा में दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ शैक्षिक गतिविधियां एवं उनके तरीके के बारे में जानकारी थी तथा नई शिक्षा नीति 2020 एवं समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा राज्य एवं केंद्र की शासन की योजनाएं की बात से अवगत कराया गया इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री चंद्रशेखर नायडू सुरेश कुमार गुप्ता डॉक्टर रहमान तथा डॉ उमा साहू के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे एवं राजेश त्यागी ने सहयोग किया |
बस्तर जिले के विकास खण्ड तोकापाल में कार्यरत सहायक शिक्षिका सुश्री नीलम सोरी ने कोरोना काल में मोहल्ला नियमित रूप से क्लास में खिलौने के माध्यम से अध्यापन कराने वाली शिक्षिका को पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम में सक्रिय सभागिता के साथ कार्य करने के कारण राज्य स्तर पर नायक के रूप में चयन किया गया है।उक्त शिक्षिका संकुल डिमरापाल, प्रा शा
आंवराभांटा में कार्यरत हैं। जिन्हें सी जी स्कूल डॉट इन राज्य पोर्टल में नायक का स्थान प्राप्त हुआ। बच्चो को व उनके पालको को भी कोरोना महामारी से हम कैसे बचें व किस तरह इससे दूर रहे इन बातों को को भी पूरी जागरूकता के साथ सतत सम्पर्क कर कार्य किया।शाला समिति के द्वारा भी नीलम सोरी को सम्मानित किया जा चुका है।
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) जिला मुख्यालय बलरामपुर के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह मरकाम ने प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की 2 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहां कि प्रदेश में 36 वादों में से 24 वादे को पूरा कर चुकी है। बाकी वादों को भी आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। धान खरीदी को लेकर कहा कि 15 साल में भाजपा जो सरकार ने नहीं कर पाई वह हमारी सरकार मात्र 2 सालों में कर दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नहीं करने दे रही थी। जिसको लेकर काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने सभी मुसीबतों का सामना करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल आरोप लगाने आता है उनके पास यदि कोई पुख्ता प्रूफ हो तो प्रस्तुत करें हवा हवाई बात करने का कोई मतलब नहीं है। बीजेपी ने 2003 में कहा था कि लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ करेंगे,लेकिन माफ नहीं कर पाई और अब किसानों के सामने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कॉन्ग्रेस सरकार ने लगभग 13 लाख किसानों का अभी तक 11 हजार करोड़ रुपया माफ कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासनकाल में पत्रकारों को आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी लेकिन कांग्रेस सरकार वहीं पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा में पारित कर रही है जहां पत्रकारों की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। आरक्षित कांग्रेस भवन के भूमि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह मरकाम के जेसीबी चलाकर श्रमदान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रभारी आरती सिंह,पीयूष कोसरे, भानु प्रताप सिंह,अनिल सिंह कर्नल ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह एवं जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
क्रडिट कार्ड ठगी पर बैंक से डिस्प्यूट फॉर्म अवश्य लें
दोस्तो क्रेडिट कार्ड या कहे उधार कार्ड एक छोटा प्लास्टिक कार्ड है, जिसमे इस कार्ड के उपयोगकर्ता इस वादे के साथ वस्तुएं और सेवायें खरीद सकते हैं कि, बाद में वो इन वस्तुओं और सेवाओं का भुगतान करेगा, मतलब क्रडिट कार्ड से आप उधारी में कोई भी वस्तु,(सेवाएं )खरीद सकते है ,उधार की रकम आपको कुछ समय अवधि में चुकाना होता है।
कैसे होती है ठगी
ठग ऐसे कस्टमर को निशाना बनाते है ,जिन्होंने क्रेडिट कार्ड लेने के लिए प्रोसेस कर दी है ,कार्ड ले के रखा है लेकिन एक्टिवेट नही किया है ।ऐसे केस पुलिस में ज्यादा रिपोर्ट की जाती है। दोस्तो सामान्य एटीएम कार्ड की तरह क्रेडिट कार्ड की ठगी में भी ठग कार्ड का 16 अंको का नंबर cvv नम्बर और otp शेयर करवाकर ही ठगी करते है।ये कार्ड को एक्टिवेट कराने के बहाने करते है ।पुराने कार्ड धारक को कार्ड बंद हो जाने,आधार कार्ड लिंक करने आदि कारण बताकर फ़ोन कॉल आ सकता है।
क्या करें
दोस्तो अगर आप क्रेडिट कार्ड चालते है ,और आप ठगी का शिकार हो गए हो तो सबसे पहले आप जिस बैंक से कार्ड जारी हुआ है उस बैंक में जाकर कार्ड ब्लॉक करावे ,कंपनी जिसने कार्ड जारी किया है ,उससे डिस्प्यूट फॉर्म अवश्य ले ले ।,डिस्प्यूट फॉर्म के बगैर पुकिस में रिपोर्ट नही की जा सकती है। डिस्प्यूट फॉर्म में आपके लेनदेन का ब्यौरा होता है ।जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही करती है।
आवश्यकता हो तो क्रडिट कार्ड ले अथवा अवॉयड करें,,दोस्तो आपको क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता हो तभी ले अथवा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले कपनियों के कॉल को आप अवॉयड भी कर सकते है।।
बस्तर के पत्रकारों लीलाधर राठी और गणेश मिश्रा के खिलाफ बीते 12 फरवरी को माओवादियों द्वारा जारी किये गए नामज़द पर्चे में जारी बयान की छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कड़े शब्दों में निंदा करता है।
समय है जब सभी संघ संगठनों और पत्रकारों को एक होने की जरूरत है ताकि कोई भी देश के चौथे स्तंभ पर तिरछी आंख उठाकर ना देख सके ।
इस मामले को लेकर होने वाले हर धरना प्रदर्शन आंदोलन में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और गलत के खिलाफ अपनी आवाज निश्चित तौर पर बुलंद करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी ।पत्रकार एकता जिंदाबाद
जिला नारायणपुर के अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में 53वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों को सामान बांटा साथ ही चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाये गये।
धुर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगो की मदद भी कर रहें है, इस का उदाहरण दिनांक 12.02.2021 को 53वीं बटालियन आई0टी0बी0पी0 की “ए’ कम्पनी कैम्प सोनपुर द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सामान वितरण, चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सर्गीपाल, मुन्दाटिकरा, बेचागाँव, सोनपुर, एलनार, पेलीपाड, इरपनार, कस्तुरगुण्डा, गोंगला और मुरपाधर आदि गाँव के ग्रामीणों को दैनिक इस्तेमाल में आने वाले वर्तनों तथा स्कूल के बच्चों व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामाग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी0 विजया लक्ष्मी बाई, द्वारा दूरदराज इलाके से आये ग्रामीणों की चिकित्सा जाचँ कर दवाईयाँ बाटी और पशु चिकित्सक डा० एन० मोहना सुन्दरम द्वारा ग्रामीणों के पालतू जानवरों की चिकित्सा जाच की गई। चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगों को साफ-सफाई, ताजा भोजन करने एवं शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी गई तथा वाहिनी पशु चिकित्सक द्वारा ग्रामीणों को पशुओं को होने वाली बीमारी तथा उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर श्री मनोज पी0सी0, उप सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 एवम् स्थानीय गावों के सरपंच, आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, स्कूलों के अध्यापक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज पी0सी0, उप सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए बताया वे आई0टी0बी0पी0 को अपना मित्र समझें, हम लोग आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिए यहाँ तैनात है अगर किसी को भी कोई समस्या होती है तो आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताए। हमारे जवान हमेशा आप लोगों की सेवा के लिए तैयार है। उक्त अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के उत्थान में इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे तथा सभी ग्रामवासियों व खास कर युवा पीढी से अनुरोध किया कि वे हिसा का मार्ग छोडकर राष्ट्र निर्माण व देश की मुख्यधारा से जुडे व खुशहाल जीवन व्यतीत करें।
श्री मनोज पी0सी0, उप सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 ने सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सुचारु रुप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जवानो द्वारा दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी की ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की सहायक सेनानी (आप्स) साम0 मुख्या०, 53वी वाहिनी, भा०ति०सी०पुलिस |
दल्ली राजहरा वार्ड क्र. 08 के युवा व संघर्षशील पार्षद स्वप्निल तिवारी ने टॉउनशीप क्षेत्र मे बढ़ रही चोरी, दुर्घटना, शाम ढलते ही महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अभद्र व्यवहार को देखते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती संगीता शिबु नायर के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपकर समस्या पर विस्तृत जानकारी देते हुये बताया की पार्षदनिधी के राशि को वार्ड मे खर्च करने हेतु शासन के गाइडलाईन के अनुसार वार्डों मे सी.सी.टी.व्ही लगाने का उल्लेख नही है जिससे उक्त समस्याओं के समाधान मे दिक्कत होती है।
टॉउनशीप क्षेत्रों मे संध्या होते ही उपरोक्त अप्रिय घटनाओं का अंदेशा लगा रहता है |
युआ पार्षद ने इन समस्याओं से बचने के लिये मुख्यमंत्री जी से निवेदन कर कहा की नगरीय निकाय विभाग को निर्देशित कर पार्षदनिधी से सीसी टीव्ही कैमरा लगाने की अनुमती प्रदान करे जिससे हो रही अप्रिय घटना को रोकने के साथ साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके ज्ञापन सौंपने मे पूर्व उपाध्यक्ष रुखसाना बेगम, ऐल्डरमेन ममता पाण्डेय, जावेद खान उपस्थित थे ।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप के ऊपर नारायणपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक चंदन कश्यप के द्वारा राजनीतिक द्वेष पूर्वक लगाए गये अर्नगल आरोपों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने जोरदार पलटवार करते हुए बयान जारी किया है। और कहा है कि, पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने प्रदेश काॅग्रेस सरकार की दुखती नश पर केवल हाथ क्या रख दिया कि, उनके विधायक चंदन कश्यप विधवा की तरह विलाप करते हुए कश्यप परिवार पर बेमतलब के आरोप लगाने पर उतारू हो गए है।
स्वयं को किसान हितैषी बताने वाले यही काॅग्रेस पार्टी के नेता आजादी के बाद दशकों तक सिर्फ किसानों के साथ वादाखिलाफी एवं किसानों का जमकर शोषण करती रहे। और आज उनके विधायक व अन्य नेतागण ट्रेक्टर पर चढ़-चढ़कर नौटंकी कर रहे हैं।
यदि प्रदेश काॅग्रेस सरकार के घोषणा पत्र की बात की जाए तो 2500 रुपये पर धान खरीदी का झूठा वादा करके केंद्र सरकार के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1868 रुपये में धान की खरीदी की जा रही है और बाकी की अंतर की राशि की जब बात आती है तो गरीब किसानों को इंतजार करवाया जाता है। एवं आज तक प्रदेश के किसानों को पिछले वर्ष की अंतर की राशि भुगतान तक नहीं कर पाये ये लोग हैं। इसके अलावा वन क्षेत्र में रहने वाले किसान भाइयों से समर्थन मूल्य पर भी उनकी पूरी फसल की खरीदी नहीं कि गई जिसके कारण मजबूरन उन्हें आढतियों को औने-पौने दाम पर अपनी मेहनत से उगाई गई फसल बेचनी पड़ी व उनपर डंडे बरसाये गए। इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा धान की खरीदी तय समय से हटकर देर से प्रारंभ की गई, ताकि कम किसानों को अंतर की राशि का भुगतान करना पड़े। और अब दो वर्षों का बोनस की बात तो इन कांग्रेसियों की जुबान पर भी नहीं आती। बल्कि गरीब किसानों को परेशान करने में इन्होंने किसी प्रकार की कोई कमी तक नहीं रखी। बल्कि 55 वर्षों के शासनकाल से एक कदम आगे बढ़कर किसानों का गिरदावरी के नाम पर रकबा कम करना हो या फिर बारदाने उपलब्ध न करवाकर किसानों से उनकी फसल न खरीदना हो। ऐसी कुंठित मानसिकता से पता चलता है कि काॅग्रेसी नेताओं का कभी किसान कल्याण के प्रति नेक इरादा रहा ही नहीं है।
आश्चर्य होता है कि, इनके विधायक चंदन कश्यप जिस तरह किसानों के मुद्दे पर बोलने के लिए उकसा रहे हैं इससे ऐसा प्रतीत होता है कि, किसानों व प्रदेश की एक-एक जनता से इन्होंने जो वायदे किये थे उन्हें पूरे न कर पाने के कारण एवं श्री केदार कश्यप जी ने जैसे ही इनकी दुखती नश को पकड़ा है जिसके कारण इनका मानसिक संतुलन बिगड़ सा गया है। दुसरो पर आरोप लगाने से बेहतर होता कि किसानों के लिए समर्पित भाव से काम करने में कांग्रेसी विधायक चंदन कश्यप मशगूल होते। खैर! गलत बयानबाजी में व्यस्त रहना ही इनका कार्य है यह नारायणपुर विधानसभा की जनता भली-भांति समझ चुकी है। विधायक चंदन कश्यप ही असक्रियता,अकर्मणता, कार्य के प्रति जागरूकता की कमी को परख चुके स्वयं कहते है मै एक पंच के बराबर हु, ज्यादा कुछ नही कर सकता और जनता सब कुछ समझते हुए इसका जवाब देने के लिए 2023 के चुनाव का इंतजार कर रही हैं।
अन्नदाताओं के समर्थन में नागरनार ब्लॉक के चोकावाडा पंचायत से कांग्रेस की पदयात्रा का हुआ आगाज
जिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर नीतियों पर जताई आपत्ति, कहा मोदी सरकार किसानों का अहित कर रही
कांग्रेस ने कहा किसानों के हक की लड़ाई सदन से सड़क तक निरन्तर जारी रहेगी…..
किसानों के समर्थन में निकली कांग्रेस की पदयात्रा का किसानों व ग्रामीणजनों ने किया जगह जगह स्वागत, बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला
जगदलपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन काले कानून के विरोध में जगदलपुर के नगरनार ब्लॉक में चोकावाडा से पदयात्रा प्रारम्भ हुई । केंद्र की भाजपा सरकार तीन किसान विरोधी बिल पास करके हरित क्रांति को विफल करने की साजिश कर रही है जिसके विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान व खेतिहर मजदूर इन कठोर कानूनों का विरोध कर रहे हैं किंतु केंद्र सरकार किसानों पर लाठियां बरसा कर उनकी आवाजों को कुचलने का प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ रही है इसी परिपेक्ष्य में जगदलपुर के नगरनार ब्लॉक के
चोकावाडा,आमागुडा,बहम्नी,जीरागांव,कुम्हली,मारकेल आदि विभिन्न पंचायतों में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उपरोक्त बिल का विरोध करते हुए पदयात्रा निकाल कर किसान विरोधी बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
पदयात्रा में उपस्थित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि विधेयक को लेकर मचे घमासान के बीच इसे किसान विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला केंद्र के इस फैसले का चौतरफा देश में विरोध हो रहा है इस विधेयक से मंडियों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी आज मंडियों के वर्तमान प्रणाली से ऊपज बेचकर किसान खुशहाल जिंदगी जी रहा है कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों विधेयक को लाने की जो साजिश की गई उसे भाजपा का गांव,गरीब और किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है कांग्रेस ने कृषि और किसानों के हित में इस मसले पर मोदी सरकार का जबरदस्त विरोध किया है और आगे भी पूरी पार्टी देश के किसानों के साथ खड़ी रहेगी इस विधेयक के दूरगामी परिणाम किसानों के लिए अहितकर होने वाले हैं यह एक तरह के परंपरागत कृषि क्षेत्र में बड़े उद्योगपतियों के पदार्पण की आहट है भाजपा की मोदी सरकार देश भर के किसानों के साथ छल कर रही है स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं कर पाई सस्ता डीजल सस्ती रसायनिक खाद और उत्तम क्वालिटी के बीज सहित किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ अब मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीन काले कानून किसानों के लिए काला पानी की सजा का फरमान है जिसमें किसान सिर्फ फसल उगाएगा और फायदा पूंजी पतियों को मिलेगा इस काले कृषि काले कानून के विरोध में कई किसानों ने अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली बावजूद उसके मोदी सरकार के कान में जूं तक नही रेंगी दुर्भाग्य है इस देश का आज हमारा देश की अर्धव्यवस्थाअन्नदाताओं के बुनियाद पर टिकी है और सरकार द्वारा उन्हें ही नजर अंदाज किया जा रहा है यह निन्दनीय है।
विधायक व संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने कहा कि यह अध्यादेश भारत के अन्नदाता एवं एक अरब तैतीस करोड़ जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है भाजपा के एमएसपी का मतलब किसानों को उपज का मिनिमम सपोर्ट प्राइस नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट है इस डूबती अर्थव्यवस्था में खेती ही एकमात्र ऐसा सेक्टर है जो देश की बिगड़ी और गिरती अर्धव्यवस्था को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है इसके लिए किसानों की मनोदशा सुधरे या बिगड़े केंद्र की भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि विधेयक को लेकर मचे घमासान के बीच इसे किसान विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसान संगठनों से कोई चर्चा या सलाह किए बिना यह विधेयक लाया है केंद्र सरकार के इस फैसले का चौतरफा देश में विरोध हो रहा है इस विधेयक से मंडियों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी आज मंडियों के वर्तमान प्रणाली से ऊपज बेचकर किसान खुशहाल जिंदगी जी रहा है कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों विधेयक को लाने की जो साजिश की गई उसे भाजपा का गांव,गरीब और किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है कांग्रेस ने कृषि और किसानों के हित में इस मसले पर मोदी सरकार का जबरदस्त विरोध किया है और आगे भी पूरी पार्टी देश के किसानों के साथ खड़ी रहेगी ।
महापौर सफिरा साहू , सभापति कविता साहू ,ए आई सी सी सदस्य सामु कश्यप ने अपने उदबोधन में कहा कि इस विधेयक के दूरगामी परिणाम किसानों के लिए अहितकर होने वाले हैं यह एक तरह के परंपरागत कृषि क्षेत्र में बड़े उद्योगपतियों के पदार्पण की आहट है बीते 6 साल से भाजपा की मोदी सरकार देश भर के किसानों के साथ चल कर रही है स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया था मगर मोदी सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं कर पाई सस्ता डीजल सस्ती रसायनिक खाद और उत्तम क्वालिटी के बीज सहित किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ अब मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीन काले कानून किसानों के लिए काला पानी की सजा का फरमान है जिसमें किसान सिर्फ फसल उगाएगा और फायदा पूंजी पतियों को मिलेगा। यह रहे मौजूद… इस पदयात्रा में यशवर्धन राव ,उदय नाथ जेम्स,सूर्या पाणी,शुभम यदु , राजेश राय,विक्रम डांगी, संतोष सेठिया,,वीरेंद्र साहनी,राजेश चौधरी, जीशान कुरैशी, योगेश पानीग्राही,लैखन बघेल, सिया राम नाग, घनश्याम महापात्र, डमरू धर बघेल,हरिनाथ देवांगन,कोमल सायं बघेल,विजय विसाई, निरालंब , वैधनाथ नाग,अपर्णा बाजपेई, गायत्री मगराज सामु कश्यप,हेमू उपाध्याय, अजय बिसाई, ,संजू जैन,सुशील मौर्य, अवधेश झा,जावेद खान,राम साहू,,इश्वर बघेल, बेनी फर्णाडिस कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकडे, जाहिदद हुशैन, अल्ताफ हुसैन,तरनदीप सिंह सहित कार्यक्रम में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल, महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों सदस्यगण/नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि/सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता सहित किसान साथी उपस्थित थे।