बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आडावाल में समस्त किशोरियो के बीच में उपस्थित रहे महिला बालविकास के सुपर वाईजर श्रीमती सुधा श्रीवास्तव ने कहा किशोरियो को किस तरह स्वक्छ एव अपने अपने जीवन में किस प्रकार बिकास लाना एव अपने आस पास साफ सफाई एव समस्त ग्राम में सफाई एव कम उम्र में शादी करने वालो एव गर्वबती शिशुवती आदि की जानकारी दी |
इस बालिका दिवस में शामिल हुये ग्राम पंचायत के पंच श्री हेमराज बघेल ने कहा कि ये जिमेदारी सिर्फ विभागीय लोगो की नहीं है इस जागरूकता में हम सभी को मिल कर कुपोषण एव कई प्रकार के कमियो को दूर करना चाहिए और साथ ही ग्राम विकास हेतु समस्त पंचायत बॉडी एव समस्त विभागों के साथ मिलकर एक रुपरेखा तैयार करने की बात कही इस कार्यक्रम में परचनपाल सेक्टर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एव महिला स्व सहायता के महियाए शामिल रहे
जगदलपुर – संजय मार्केट में वाहन से घुम-घुमकर कर चोरी करने वाले, दो चोर को स्कुटी सहित गिरफ्तार किया गया | दिनांक 30.01.2021 को रवि बघेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि को संजय मार्केट में स्कुटी क्रमांक-CG17.KK.3869 के अज्ञात दो व्यक्तियों द्वारा रवि बघेल का सामान अमुल स्प्रे का कार्टून व एक टीना महाकोष रिफाइण्ड तेल जिसकी कीमत 6600/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि० प्रेम पानीग्राही हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1129 भुपेन्द्र नेताम, आर0क0 1103 रामसिंह कश्यप, आर0क0 992 बलीराम भारती के टीम द्वारा घटना दिनांक चोरी कर फरार चोरों का पता तलाश हेतु टीम बनाकर, पतासाजी किया जा रहा था पता तलाश के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर, जानकारी लिया गया। जिस दौरान संदेही 1. संजु झाली पिता खगपति उम्र 29 साल निवासी नयामुण्डा तिरंगा चौक जगदलपुर 2.सुशांत मसीह पिता स्व0 प्रभात कुमार मसीह उम्र 30 साल निवासी नयामुण्डा दास किराना गली जगदलपुर से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त सामानों को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किये। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपियों के कब्जे से सामान अमुल स्प्रे का काटुन व एक टीना महाकोष रिफाइण्ड तेल कीमत 6600/-रूपये एवं यामहा फसीनो स्कुटी क्रमांक-CG17.KK.3869 एवं को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से बरामदः- सामान अमुल स्प्रे का कार्टून व एक टीना महाकोष रिफाइण्ड तेल जुमला कीमती 6600/-रूपये एवं
यामहा फसीनो स्कुटी क्रमांक-CG17.KK.3869 ।
नाम आरोपी:
1. संजु झाली पिता खगपति उम्र 29 साल निवासी नयामुण्डा तिरंगा चौक जगदलपुर।
2. सुशांत मसीह पिता स्व0 प्रभात कुमार मसीह उन 30 साल निवासी नयामुण्डा दास किराना गली जगदलपुर।
श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल रायपुर द्वारा महारानी अस्पताल में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 0 से 18 वर्ष के बच्चों के जन्म से हृदय की गंभीर बिमारियों एवं जन्मजात छेद के इलाज एवं जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू पहुंचे एवं शिविर का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा की इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल सके |
इस अवसर पर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की डाक्टर श्रीमती श्रुति प्रभु ने जानकारी प्रदान करते हुए किए जाने वाले जांच एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित डाक्टरों एवं जांच के लिए आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल सके |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव शहर महामंत्री हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चतुर्वेदी एवं महारानी अस्पताल के अधीक्षक डा संजय प्रसाद सहित अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
जगदलपुर – अर्जुन झा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में आम जनता से मिलने के मामले में कीर्तिमान स्थापित करने वाली अनुसुइया उइके अगर निकट भविष्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की सीमा में आ जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। वजह राज्यपाल अनुसुइया उइके का कोई भी राजनीति प्रेरित उपक्रम नहीं है। किंतु राजनीति में बाल की खाल निकालना कोई नई बात नहीं है। पिछले दिनों राज्यपाल अनुसुइया उइके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने शाह को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। उसी मौके पर गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से कहा था कि वह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में प्रवास करें। सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। राज्यपाल के उन क्षेत्रों में दौरे से क्रियान्वयन को और गति मिलेगी। यह तो सभी जानते हैं कि राज्यपाल केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उचित कार्य करते हैं। किंतु विरोधी राजनीति की भाषा में राज्यपालों को केंद्र का एजेंट करार दे दिया जाता है। भले ही वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हों, तब भी विपरीत विचारधारा की राजनीति में राज्यपालों पर अंगुली उठती ही रही है। अब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य के आदिवासी अंचल बस्तर में सक्रियता दिखाई है तो इसे अमित शाह के निर्देशों का अनुपालन बताने से राजनीति वालों को कौन रोक सकता है? यह कहा जाएगा की भाजपा के रणनीतिकार ने केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर ऐसा भले ही योजनाओं के संदर्भ में कहा हो, किंतु इसका मकसद छत्तीसगढ़ की आदिवासी भूमि में उजड़ चुकी भाजपा को फिर से स्थापित करने का इरादा ही है।
यद्यपि राज्यपाल अनुसुइया उइके भूमकाल आंदोलन के महानायक गुंडा धूर के सम्मान में इस आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर बस्तर पधारी और उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा करेंगी। उनके पद पर रहते हुए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। राज्यपाल का पद राजनीति से परे होने के बावजूद राजनीति का शिकार होता रहा है। कई नजीर हैं जिनके कारण राज्यपाल को राजनीतिक दल केंद्र का एजेंट बता देते हैं लेकिन यह दस्तूर हर राजनीतिक दल की सत्ता के दौरान कायम रहता है। अब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बस्तर दौरे के दौरान जो कुछ भी कहा, उसे क्या अमित शाह के अघोषित राजनीतिक निर्देश का पालन नहीं माना जाएगा? शाह देश के गृहमंत्री हैं, उनके निर्देश के मुताबिक किसी भी राज्य के राज्यपाल को उस राज्य की बेहतरी के लिए प्रयास करने चाहिए, यह एकदम सही है। किंतु जिन राज्यों में केंद्र की विपरीत विचारधारा की राज्य सरकारें हैं, वहां राज्यपाल के जरिए राज्य में राजनीतिक उपक्रम नहीं माना जाएगा तो क्या माना जाएगा? हालांकि कोई भी राज्य सरकार राज्य के संवैधानिक प्रमुख को किसी भी क्षेत्र में सक्रिय होने से नहीं रोक सकती।
यहां अगर यह भी मान लिया जाए कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में योजनाओं से रूबरू हो रही हैं, तब भी इससे फायदा तो छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीणों को ही होगा। लेकिन राजनीतिक नुकसान किसका होगा, अगर केंद्रीय योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन से राज्य का विकाश होगा, विकास की परियोजनाओं को गति मिलेगी तो इससे आखिरकार भाजपा को भी तो राजनीतिक प्रगति मिलेगी। तब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ऐसा क्यों चाहेगी? वह यह तो चाहेगी की राज्य का विकास हो, किंतु राजनीति का तकाजा यही है की श्रेय कहीं इधर उधर न होने दिया जाय।
जगदलपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज के परिवार बीती रात तब बाल-बाल बच गए,जब अपनी फ्लैट छोड़कर जमीं पर आ गए।
बीती रात सांसदों के एम एस फ्लेट में जोरदार भूकंप के झटके आए जिसके कारण पंखे और घर के सौफे एवं समान हिलने लगे। किसी बड़ी अनहोनी की आशंकाओं को देखते सांसद अपने परिवार के साथ फ्लैट से उतर गए।भला हो किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दल्लीराजहरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दो सेमीफाइनल मैच खेला गया पहला मैच .अंबिकापुर एंव नारायणपुर के बीच खेला गया जहाँ अंबिकापुर की ओर से पहले हाफ के 09वे मिनट मे खिलाडी जर्सी नं. 09उजीत कुमार ने पहला गोल किया और टीम के लिए निर्णायक बढत बना दी मंध्यातंर तक अंबिकापुर 0 के मुकाबले एक गोल से आगे रही वही पराजित टीम कोई गोल नही कर सका और अंततः अंबिकापुर की टीम स्पर्धा के फाईनल मे प्रवेश कर लिया इस टुर्नामेंट मे अंबिकापुर की टीम अब तक कोई भी मैच नही हारा हैं वही टुर्नामेंट के एक अन्य रोमांचक सेमीफाइनल मैच मेमेजबान राजहरा मांईस .का मुकाबला बिलासपुर के साथ हुआ जहाँ राजहरा मांईस के खिलाडी .जर्सी नं. 07 लोकेश निषाद ने अपने टीम के लिए पहला गोल कर राजहरा मांईस को शुन्य के मुकाबले एक गोल से
आगे .रखा मध्यातंर तक राजहरा मांईस आगे रही इसके पश्चात दुसरे हाफ के आखिरी मिनट मे बिलासपुर के खिलाड़ी जर्सी नं. 11निर्मल मुंडा ने एक शानदार गोल कर मैच बराबरी पर ले आयामैच का निर्णय नही निर्धारित समय पर होने से मैच रैफरी के द्वारा 30 मिनट का अतरिक्त समय दिया गया जहा खेल के एकस्ट्रा टाईम मे राजहरा के खिलाडी जर्सी नं. 07 लोकेश निषाद ने पांचवें मिनट मे टीम के लिए दुसरा गोल कर राजहरा मांईस को एक के मुकाबले दो गोल से बढत दिला दिया आज सेमीफाइनल मैच .अतिथि के रूप मे श्री पीयूष
सोनी जी मंत्री प्रतिनिधि महिला एंव बाल विकास छ.ग.शासन श्री व्ही के श्रीवास्तव जी.एम. टाऊनशिप श्री प्रश़ांत बोकाडेसचिव प्रदेश युवा कांग्रेस श्री आंनद भैय्या डी.जी.एम. दल्ली एस मनोज कुमार डी.जी.एम. दल्ली प्लांट डॉ अशोक ठाकुर जी राजहरा परिवहन संघ अध्यक्ष अतिंदर सिंह संधु हाईवा परिवहन संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा श्री मनीष झा भाजपा मंडल अध्यक्ष डौंडी श्री रूपेश नायक जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी अजय चौहान कोषाध्यक्ष मंडल भाजपा एंव संजीव मानकर जी पार्षद डौणडी सहित बडी संख्या मे दल्लीराजहरा के गणमान्यजन उपस्थित रहे |
आज के पहले सेमीफाइनल मैच के रैफरी.. ईश्वर कुमार तौकीर कुरैशी प्रशांत उइके एंव विजय आंनद डाडेल ..सहित मैच कमिश्नर वी ईश्वर राव रहे…इसी दुसरे सेमीफाइनल मैच के ..मध्य रैफरी संतान अग्रवाल ..उमाशंकर दीपक ..कुणाल निषाद..एंव आशुतोष कुमार रहे..इस अवसर पर ..आयोजन समिति के अध्यक्ष ..श्री राजेन्द्र बेहरा जी ..सचिव श्री त्रिनाथ नायडु जी….संगठन सचिव श्री गौतम बेहरा जी वरिष्ठ गोल कीपर ए.उदय कुमार जी ..श्री विष्णु प्रताप सिंह जी…श्री मुकुल वर्मा जी ..श्री कमलाकर सिंह जी..श्री मनोज परेरा जी..वरिष्ठ खिलाडी..अवधराम जी ..देवराज यादव जी..सहित ….बडी संख्या मे नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे |
आज के दुसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता..मेजबान राजहरा मांईस की टीम को ..श्री मनीष झा भाजपा मंडल..डौंडी…कोषाध्यक्ष अजय कुमार चौहान ..भाजपा मंडल एंव डॉ रूपेश नायक उपाध्यक्ष डौंडी नगर पंचायत की ओर से 1000-1000..प्रत्येक के द्वारा कुल 3000 तीन हजार रूपये का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया |
राज्य स्तरीय.. फुटबॉल प्रतियोगिता का .फाईनल मुकाबला… मेजबान राजहरा मांईस.. एंव आडाणी क्लब ..अंबिकापुर के बीच ..14 फरवरी दिन रविवार को ….दोपहर 2 00 बजे खेला जायेगा…. इसके पुर्व महिला .फुटबॉल टीम के द्वारा प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया हैं. जहाँ.. भिलाई महिला टीम एंव ..दुर्ग महिला फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला होगा.
डौण्डी लोहारा :- तनिष्का कंस्ट्रक्सन के खिलाफ आगे भी होगी कार्यवाही गलत निर्माण कार्यो की कराई जाएगी जांच खराब कार्यो के बाद भी पूर्व अध्यक्ष ने आखिर भुगतान कर लाखो रुपये तनिष्का ठेकेदार को क्यों दे दिए:- लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष
डौण्डी लोहारा नगर पंचायत में तनिष्का कंस्ट्रक्शन के खिलाफ खराब कार्य करने,व समयसीमा में कार्य न कर निर्माण रोकने के लिए ब्लेक लिस्ट करने के बाद नगर पंचायत अब आगे की कार्यवाही में जुटा घटिया निर्माण पर निकाय में उक्त ठेकेदार की शेष बची राशि से वसूली करने की कार्यवाही के लिए जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
मामले में अहम बातों का खुलासा भी हुआ है कि उक्त सड़क की गुणवत्ता रिपोर्ट फेल हो गया था बावजूद तत्कालीन अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली ने अपने रिश्तेदार ( तनिष्का कंस्ट्रक्शन ) के द्वारा किये गए घटिया निर्माण पर लाखों रुपये भुगतान भी कर दिया |
पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के रिश्तेदार के नाम से संचालित तनिष्का कंस्ट्रक्शन जिसे पूर्व कार्यकाल में नगर पंचायत में लगभग 1 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यो का ठेका मिला था व बहुत सारे निर्माण कार्य पूरे हो गये है। व कुछ कार्य शासन के द्वारा दिये गए नियत समयतिथि के बाद भी पूर्ण नही होने व सरकारी आदेशो की अनसुनी करने निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने के चलते वर्तमान परिषद बैठक की कार्यवाही में उक्त तनिष्का कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट कर देने के बाद वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष व जिम्मेदार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज उक्त ठेकेदार के द्वारा किये गए गलत कार्यो पर लगातार वार्डवासियों के विरोध को देखते हुए आज वार्ड 01 में टिकरापारा से अण्डी मुख्य मार्ग सड़क का अवलोकन किया व कार्य की गुणवत्ता को बहुत ही खराब पाया व ठेकेदार के खिलाफ आगे की कार्यवाही के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा गया मौके पर आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा,पार्षद अशोक चनाप,नारायण सिन्हा, झुमुक कोसमा,सोहदरा देवांगन,श्रीमती अनिता साहू, सहित निकाय के अधिकारी कर्मचारी मौके पर थे।
पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के रिश्तेदार के द्वारा संचालित तनिष्का कंस्ट्रक्शन के द्वारा कार्य लेने के बाद नगर में बहुत ही घटिया निर्माण कार्य किया गया है। जिसका नगरवासी *काफी विरोध कर रहे है।व कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।आज निकाय के जिम्मेदार प्रतिनिधियो के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया जो बहुत ही *कम समय मे खराब हो गया है।सड़क पूरी तरह से दो से तीन टुकड़ो में फट गया है। बावजूद प्रेमचंद भंसाली ने कार्यवाही करने की बजाय रिश्तेदार *ठेकेदार को भुगतान कर दिया जो आमजनता के पैसों की बर्बादी है। श्रीमती लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष, डौण्डी लोहारा
पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के कार्यकाल में बनाया गया मेरे वार्ड का यह सड़क निर्माण के समय से ही काफी जर्जर हो गया था व पूर्व में भी निर्माण के समय घटिया निर्माण की बात आई थी बावजूद ठेकेदार को का लाखो रुपये भुगतान कर दिया जो आर्थिक अनियमितता का मामला दिखता है। :-अशोक चनाप पार्षद वार्ड 01
मृत आत्माओं के परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घोषित सहायता राशि दो लाख में से डेढ़ लाख रुपए का चेक प्रदान किया इससे पहले तात्कालिक सहायता राशि के पचास हजार रुपए भी नकद प्रदान कर चुके हैं
विगत दिनों जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलचा की दस माताओं आकस्मिक निधन उड़ीसा के आमगांव के निकट सड़क दुघर्टना में हो गया था जिनकी आत्मा की शांति के लिए ग्राम कलचा में सामुहिक श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन समाज एवं ग्रामीण जनों की सहमति के क्षेत्र के जनपद सदस्य जिशान कुरैशी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन , छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्माओं को पुष्प अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया एवं पगड़ी रस्म की परंपरा में शामिल हुए
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घोषित सहायता राशि का चेक प्रदान किया कहा की विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं पर हमारी सरकार सभी शोक संतप्त परिजनों की हर संभव सहायता करने को तैयार है |
कलचा क्षेत्र के युवा जनपद सदस्य जिशान कुरैशी ने अपने पदीय दायित्वों से भी आगे बढ़ कर भतरा समाज एवं ग्रामीण जनों की सहमति से यह सामुहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल वरिष्ठ नेता संजय जैन, अब्दुल सईद, पार्षद लता निषाद एवं शुभम यदु, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, हेमंत कश्यप सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तहसीलदार एवं समाज के वरिष्ठ जनों सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
“बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े लोकगीत किवदन्तिया एवं लोक गाथाये” विषय पर आधारित दो दिवसीय संभाग स्तरीय संगोष्ठी के आयोजन दिनांक 19/02/2021 एवं 20/02/2021 को जिला पुरातत्व संग्रहालय, सिरासार चौक जगदलपुर जिला बस्तर में आयोजित किया गया है। इस शोध संगोष्ठी में उल्लिखित विषय पर व्याख्यान हेतु स्वयं का शोध पत्र (आलेख) दिनांक 17.02.2021 शाम 5 बजे तक संग्रहाध्यक्ष कार्यालय जिला पुरातत्व संग्रहालय जगदलपुर में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
आमंत्रित अथितियों का यात्रा व्यय (बस्तर संभाग) भोजन आवास सुविधा एवं मानदेय पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदान किया जायेगा उक्त दो दिवसीय संगोष्ठी में बस्तर संभाग के इतिहासकार पुरातत्तविद् लोक साहित्य एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले विद्धतजन सादर आमंत्रित है
जगदलपुर… इंद्रावती नदी को बस्तर में जीवनदायिनी और प्राण दायिनी कहा जाता है लेकिन विगत कुछ वर्षों से बाढ़ के दौरान लगातार हो रहे मृदा क्षरण और अलग-अलग जगहों पर बन रहे स्टॉप डेमो की वजह से नदी लगातार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है गर्मी के दिनों में विशेषकर नदी में पानी का बहाव बेहद कम हो जाता है बस्तर की विविधता भरी संस्कृति की मुख्य पोषक भी इंद्रावती नदी को ही माना जाता है वहीं दूसरी तरफ उड़ीसा के साथ जोरा नाला विवाद की वजह से भी नदी में पानी का बहाव वर्तमान में बहुत कम ही हो पा रहा है…
ऐसी परिस्थिति को समझते हुए नदी के संरक्षण के लिए नदी तट से सटे ग्राम आसना के रहने वाले युवक ललित जोशी ने नदी के तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना की है युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उनके दादा जी स्वर्गीय श्री काशी प्रसाद जोशी का देहांत हो गया था जिन्होंने नदी की प्राकृतिक बनावट पर लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए युवक से नदी तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना करने की बात कही थी जिसके बाद वर्ष 2020 में इसी वर्ष युवक के द्वारा इंद्रावती नदी के तट पर ब्रह्म वाटिका की स्थापना की गई |
ब्रह्म वाटिका की स्थापना करने वाले ललित ने आगे वाटिका की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें सात प्रकार के वृक्षों का रोपण नदी तट पर किया गया है जिसमें बरगद, पीपल, नीम, शमी,पलाश(फरसा ), बेल और गूलर( डूमर) जैसे पेड़ों के पौधे रोपित किया गए हैं युवक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन पौधों के संगम को पौराणिक शास्त्रों में कल्पवृक्ष की संज्ञा भी दी गई है जिसे कोई भी अपने घर के गमले में छोटे-छोटे पौधों के रूप में एक साथ स्थापित कर रोजाना दीपक भी जला सकता है