City Media - Page 1644 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1644

हाईकोर्ट में अपर कलेक्टर सहित सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज

0

रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना के मुआवजा घोटाला मामला

जगदलपुर – रावघाट – जगदलपुर रेल परियोजना में सौ करोड़ से अधिक राशि का मुआवजा घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने तत्कालिन कलेक्टर सहित सभी आरोपियों को 21 जनवरी को अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है। इनमें से तत्कालिन अपर कलेक्टर, तत्कालिन एसडीएम सेवा निवृत्त हो चुके है।

ज्ञातव्य हो कि रावघाटजगदलपुर रेल परियोजना में बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील में पल्ली में जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजा वितरण में सौ करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था। जिसकी जांच तत्कालिन कलेक्टर श्री तंबोली के द्वारा कराई जा रही थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी,फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासनिक अधिकारी तत्कालिन अपर कलेक्टर हिरापाल नायक तत्कालिन एसडीएम सीयाराम कुरे तहसीलदान दीनदयाल मंडावी, तत्कालिन आइआई एवं वर्तमान नायब तहसीलदार अर्जुन श्रीवस्तव, पटवारी धर्मनारायण साहू एवं उप पंजीयक कार्यालय बाब कौशल ठाकर को दोषी मानते हए प्रकरण दर्ज कराया गया था। जांच में यह पाया गया था कि जमीन मालिक से सांठगांठ कर इन जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा शासन को करोड़ों की चपत लगाई गई थी।

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिजः

जानकारी के अनुसार तत्कालिन अपर कलेक्टर वर्तमान में सेवा निवृत्त हिरालाल नायक के अग्रिम जमानत क्र.1285/2020, तत्कालिन एसडीएम वर्तमान सेवानिवृत्त सीयाराम कुरे, तत्कालिन तहसीलदार दीनदयाल मंडावी. नायब तहसीलदार अर्जुन  श्रीवास्तव अग्रिम जमानत याचिका क्र.1392/2020 पटवारी धर्मनारायण साहू उप पंजीयक कार्यालय बाबू का याचिका क्रं.1402/2020 है इन लोगों के द्वारा गाई गई अग्रिम याचिका के आवेदन की सुनवाई बिलासपुर हाईकोर्ट में 14 जनवरी को की गई थी हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा के द्वारा 21 जनवरी 2021 को आदेश पारित किया गया जिसमें सभी आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।

आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि जिम्मेदार पदों पर रहते हए आरोपियों द्वारा गंभीर अपरध किया गया है और शासन के सौ करोड़ से अधिक की राशि को नुकसान पहुंचाते हुए जनता के राशि का दुरूपयोग किया गया है |

शिक्षको के पारस्परिक सहयोग से होगा कमजोर बच्चो का उन्नयन, बीआरसी भवन में हुई पीयलसी सदस्यों की बैठक सम्पन्न

0

जिला कलेक्टर के निर्देश पर बस्तर ब्लॉक के समस्त 25 संकुलों में गठित भाषा, गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पीएलसी सदस्य जो कि शिक्षकों में सीखने सिखाने को लेकर गठित कमिटी के इन जिम्मेदार सदस्यों के द्वारा विकासखंड के समस्त प्राथमिक शालाओ के शिक्षकों को मोहल्ला क्लास, सीख की कक्षा में गत माह किये गए आँकलन के अनुसार जिन बच्चों का शैक्षिक स्तर अत्यंत कमजोर है उन बच्चों के लिये हम आपसी परस्पर सहयोग से क्या कार्य कर सकते हैं जिससे उन्हें सीखने में मदद मिल सके इन बातों को लेकर खंड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा दो पालियों में बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। बीआरसी श्री ठाकुर ने बताया कि पीएलसी के सदस्य अपने अपने संकुलों में जाकर विषयवार कमजोर छात्रों पर फोकस करते हुये उनके स्तरोन्नयन के लिए प्रमुखता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन नोडल शैलेन्द्र तिवारी, छात्रवृत्ति प्रभारी भोलाराम मरकाम उपस्थित थे।

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2021, मुख्यमंत्री ने मैराथन दौड़ में शामिल होने की दी सहमति

0

विधायक श्री चंदन कश्यप ने की मैराथन की तैयारियों की समीक्षा

जिले में 27 फरवरी 2021 को होगी मैराथन दौड़

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने बीते गुरूवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले इस हाफ मैराथन का इंतजार छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों सहित दूसरे राज्यों और विदेशों के धावकों को रहता है। इस आयोजन को भव्य और गरिमामयी बनाने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। इसके लिए अलग-अलग समितियों को गठन कर उनकी जिम्मेदारी तय की जाये। बाहर से आने वाले धावकों के रूकने, भोजन, स्वास्थ्य आदि की बेहतर व्यवस्था की जाये, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

 कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य सुविधा, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बैरीकेटिंग, सुरक्षा, यातायात, पार्किग, पेयजल और साफ-सफाई के लिए समुचित इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने बाहर से आने वाले धावकों के रूकने, भोजन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले धावकों का कोरोना जांच भी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन इस महीने की 27 तारीख को सवेरे 5.30 बजे स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में होगा। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। इस आयोजन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए उपस्थितजनों से अमूल्य सुझाव मांगे। कलेक्टर श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के लिए निर्धारित मार्ग नारायणपुर से बासिंग तक सड़क में जहां कहीं आवश्यक हो, उसकी मरम्मत कर ली जाये।

सप्त ऋषि हमारे संस्कृति के स्तंभ – संत राम बालक दास जी

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी के द्वारा किया गया, इसमें सभी भक्तगण जिज्ञासु सम्मिलित होकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किये |

आज की सत्संग परिचर्चा में पाठक परदेसी जी ने जिज्ञासा रखी कि सप्त ऋषियों में अगस्त्य ऋषि के विषय में प्रकाश डालने की कृपा हो, बाबाजी ने बताया कि सप्त ऋषि हमारे संस्कृति के वे स्तंभ है जिनके द्वारा कहीं आयुर्वेद तो कहीं सामवेद कहीं चार वेदों तो कहीं भौतिक विज्ञान तो कहीं भाषा विज्ञान तो कहीं भुषा विज्ञान सभी को प्रभावित किया गया सप्तर्षियों में प्रमुख हैं कश्यप, अगस्त्य , वशिष्ट, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिनकी अपनी अपनी उपलब्धियां है अगस्त्य ऋषि के विषय में यह कहा जाता है कि अगस्त्य ऋषि ने एक बार पूरे समुद्र को सोख लिया था अगस्त्य ऋषि की इस विषय पर कथा आती है कि एक बार पीपलीका प्रजाति की चिड़िया, अपने अंडे दे रही थी तब समुद्र के प्रवाह में वह समुद्र में चले गए, उसने महान समुद्र से बहुत विनती की कि आप सबल है समर्थ है मैं बहुत छोटी और असहाय हूं आप मुझे मेरे बच्चे वापस कर दीजिए समुद्र में अहंकार बस उसकी बात नहीं सुनी और उसके बात ना सुनकर उसे उपेक्षित छोड़ दिया वह सब के पास जाकर गुहार लगाती रही परंतु किसी उसकी नहीं सुनि अगस्त्य मुनि ईश्वर की प्रेरणा से उसी और से गुजर रहे थे वहां उसने उस चिड़िया का यह हाल देखा और उससे पूछा कि तुम क्यों इस तरह दुखी हो तब उस चिड़िया ने अपना सब हाल उन्हें सुनाया तब अगस्त्य ऋषि ने अपने तप से समुद्र को प्रकट होने की आज्ञा दी एवं समुद्र को उसके अंडे वापस करने के लिए कहा तब समुद्र ने कहा कि यह तो मेरा प्रतिदिन का कार्य है तब ऋषि ने कहा कि अन्याय कई बार होता है वह महत्व नहीं रखता परंतु जब कोई उसका विरोध करता है, वह महत्व रखता है , और यह चिड़िया तो अपने ऊपर हुए अन्याय का विरोध कर ही रही है आप से गुहार भी लगा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

अतः आपको इनके बच्चे वापस कर देना चाहिए परंतु अहंकार वश समुद्र ने ऋषि की बात नहीं मानी और अगस्त्य ऋषि ने क्रोधित होकर उन्हें अपने अंदर पान कर लिया और देवताओं के आह्वान पर उन्हें अपने एक कान से वापस भी किया और चिड़िया के बच्चे भी सुरक्षित हुए , तथा समुद्र का अहंकार भी चूर-चूर हो गया इससे हमें प्रेरणा मिलती हैं की चाहे हम कितने भी छोटे हो असहाय हो परंतु कभी भी अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए उसके खिलाफ आवाज अवश्य उठानी चाहिए कभी ना कभी कोई ना कोई हमारा साथ तो अवश्य देगा हो सकता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

भविष्य में अगस्त से जैसे महान पुरुष भी प्राप्त हो जाए भगवान इस राह में हमेशा हमारा साथ देते हैं इसीलिए कभी भी अन्याय को हमें सहन नहीं करना चाहिए अगस्त्य मुनि वही हुए थे जो कुंभज ऋषि के नाम से भी प्रसिद्ध थे कुंभज ऋषि वह महान रामायण ज्ञाता और ज्ञानी थे जिनके पास कथा सुनने स्वयं भगवान शंकर आते थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png


वे महान रामायण के ज्ञाता अगस्त्य मुनि हुए
इस प्रकार आज का सत्संग पूर्ण हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

किसान आंदोलन के समर्थन में कांकेर जा रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

0

किसान आंदोलन के समर्थन में कांकेर जा रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी एवं NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का भव्य स्वागत बालोद जिला NSUI द्वारा पुरूर में किया गया जिसमें NSUI डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व में सेकड़ो NSUI कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालोद जिला NSUI अध्यक्ष कुलदीप यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ,बालोद विधानसभा अध्यक्ष शुभम मिश्रा, गुंडरदही अध्यक्ष अभिषेक यादव ,डोंडी लोहारा विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,दल्ली ब्लॉक अध्यक्ष अशोक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

श्रीवास्तव ,डोंडी ब्लॉक अध्यक्ष कादिर खान ,सोएब रजा,रंजीत बघेल ,सुमित शाह ,निखिल कड़पति , हेमंत पटेल ,अभय , संभाग संयोजक एस निशा , राजकुमार, सिद्दार्थ ,दिनेश साहू,आकाश सिंग ,निहाल , सुधीर ,गीतेश , देव नारायण ,विक्रम निर्मलकर ,हिमान्शु , ,पुष्कर ,कुणाल कड़पति ,प्रवीण सेन ,राज ,रोहन ,राजन , अविनाश ,ओमकुमार, राजन ,मुस्ताक ,समीर , आदि बड़ी संख्या में nsui कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

0

दल्लीराजहरा – बालोद जिला फुटबाल संघ तथा राजहरा माइंस राजहरा के तत्वावधान में स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, राजहरा में प्रथम राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्री जी.सी.वर्मा महाप्रबंधक (एम.एण्ड एस.) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर, विशिष्ट अतिथितियों में श्री एन.के मण्डल महाप्रबंधक, श्री रमेश बेहरा, श्री सत्येन्द्र कुमार उपमहाप्रबंधक, श्री के.के.साहू वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) डॉ. शैवाल जाना, इंचार्ज शहीद अस्पताल, डॉ. अशोक ठाकुर संचालक ज्योति हास्पिटल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमती शिरोमणी माथुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष

श्रीमती पुरोवी वर्मा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री प्रशांत बोकड़े, नगर पालिका के पार्षदगण तथा सैकड़ों की संख्या में राजहरा के नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यकम के शुभारम्भ में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागित किया गया। उद्घाटक में नगर पालिका अध्यक्ष ने कई वर्षों बाद राजहरा में फुटबाल मैच आयोजित करने के लिए बालोद जिला फुटबाल संघ तथा राजहरा माइंस फुटबाल संघ के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दिये तथा आगामी समय में इसी मैदान में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित कराने की बात कही। महाप्रबंधक श्री जी.सी. वर्मा ने देश में व नगर में फुटबाल के इतिहास की जानकारी दी तथा सम्पूर्ण संघ को प्रतियोगिता आयोजित करने एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएँ दी।

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता दिनांक 05 फरवरी से लेकर दिनांक 14 फरवरी 2021 तक चलेगा अंतिम दिन 14 फरवरी को महिला फुटबाल का शो मैच होगा। प्रतियोगिता का आरम्भिक मैच बचेली विरूद्व कल्याण कॉलेज भिलाई के मध्य खेला गया। इस मैच में बचेली 3-1 से विजयी रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

स्वागत उद्बोधन श्री राजेन्द्र बेहरा, आयोजन समिति के अध्यक्ष ने दिया कार्यकम का संचालन शैलेन्द्र व्यास ने किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

राजहरा माइंस राजहरा

कल्याण कॉलेज भिलाई

एन.एफ.सी. बचेली

रामकृष्ण आश्रम नारायणपुर

डी.एफ.ए. रायपुर

अडानी एकाडमी अम्बिकापुर

रायपुर रेलवे

ईगल क्लब बिलासपुर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

6 फरवरी को दो मैच खेला जायेगा

पहला डी.एफ.ए. रायपुर विरुद्ध रायपुर रेलवे के मध्य एवं दुसरा मैच ईगल क्लब बिलासपुर विरूद्व अडानी एकाडमी अम्बिकापुर के मध्य खेला जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

असाना के जंगल बांड्रीवाल निर्माण में लगे दो दो ठेकेदार फिर भी घटिया निर्माण।मिली भगत का परिणाम

0

जगदलपुर। जिला मुख्यालय से लगे आसना के फारेस्ट जंगल में गुणवत्ता हिना चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है

आसना पार्क के सामने फारेस्ट जंगल में केम्पा मद के तहत बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है ।नाम नहीं छापने कि सर्थ मे काम कर रहे एक मिस्त्री ने बताया कि नीव के लिए जो गड्डा किया जा रहा है वह 12 से 14 इंच करने को ठेकेदार के द्वारा कहा गया है,इतना ही नहीं इट कि क्वालिटी भी निम्न स्तर का है, जो काम के दौरान ही टूट रहा है। निर्माण मे सीमेंट कि मात्रा भी कम इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए पानी कि सुविधा ही नहीं है,जबकि निर्माण कार्य के लिए पानी महत्पूर्ण है, लेकिन इस ओर ना तो ठेकेदार ध्यान दे रहा है ना ही विभाग के अधिकारी उन्होंने यह भी बताया कि बाउंड्रीवाल का कार्य दो अलग -अलग ठेकेदार को दिया गया है।

तकनिकी जानकारों से जब इस विषय मे चर्चा कि गई तो उन्होंने बताया कि नीव का गड्डा जितना गहरा होगा उतना कालम मजबूत होगा।उक्त कार्य मे नीव मजबूत नहीं है,तो बाउंड्री वाल कभी भी डह सकता है। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वाल निर्माण के दौरान क्यूरिंग नहीं करने से सीमेंट का मसाला पावडर बन जायेगा। गौर करने वाली बात यह है, कि जवाबदार अधिकारी अपने काम को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे है,और ना ही अपने कार्यालय मे मौजूद रहते है। खबरों को लेकर जब उन्हें फोन पर संपर्क करने की कोशिस की जाती है,तो ऐसा लगता है, मानो महाशय ने मिडिया कर्मी के फोन को स्वीकार नहीं करने की कसम खा रखी हो, इतना ही नहीं ऐसा जान पड़ता है की रेंजर श्री दर्रो उक्त निर्माण कार्य ठेकेदार को दे कर अपनी जवाबदारी ही भूल गए है।

इस संबंध में एसडीओ फॉरेस्ट श्रीमती सुषमा नेताम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि 3 दिन पूर्व उन्हें इसकी सूचना प्राप्त हुई थी और वे निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात ठेकेदार को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी है।

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8 नग मोबाइल जब्त

0

गुण्डरदेही – गत माह 18 – 19 जनवरी के दरमियान रात्रि में कमरौद पंचायत काम्प्लेक्स में स्थित कर्मा मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल को चोरी कर किसी अज्ञात चोर द्वारा ले जाने की घटना घटित हुई थी जिस पर खामेश्वर साहू पिता उजियार साहू उम्र 28 साल वार्ड नं 13 पिरिद द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिस पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर आरोपी की जांच पड़ताल की जा रही थी उसी दौरान पता चला कि गाँव का एक व्यक्ति सस्ते दाम में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है और पुलिस ने देर न करते हुए रेड की कार्यवाही करते हुए लुकेश्वर उर्फ लूक्कू पिता राजू लाल देशमुख उम्र 24 साल साकिन पिरिद थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ ग़।के कब्जे से 8 नग मोबाइल कीमती लगभग 46 हजार रुपये जप्त की गई और आरोपी के खिलाफ धारा 457 380 के तहत की गई गिरफ्तारी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा मंडल भानपुरी के पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं ने मा. श्री दिनेश कश्यप जी के अजजा मोर्चा कोषाध्यक्ष बनने पर भेंट कर दी बधाई

0

आदिवासियों के प्राणमन में बसने वाले जननेता बस्तर टाईगर स्व. श्री बलीराम कश्यप जी के सुपुत्र व पूर्व बस्तर सांसद श्री दिनेश कश्यप जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये जानते पर भाजपा भानपुरी मंडल के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने निज निवास में शिष्टाचार भेंट करें बधाई एवम शुभकामनाएं ।

श्री कश्यप जी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए अथक मेहनत करने की बात कही।

जंगल में अज्ञात व्यक्ति की दस-पन्द्रह दिन पुरानी लाश मिलने से फैली सनसनी

0

बालोद – आज थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम करकाभाट के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 35-50 वर्ष का शव मिला है, जो जंगल के पेड़  में फांसी लगा मिला है, शव को 10-15 दिन हो चूका है जिससे लाश की पहचान नहीं हो पा रही है | नीला शर्ट पहना है फूलपैंट से फांसी लगाया है। पुलिस को सुचना मिलने के पश्चात् जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS