City Media - Page 208 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 208

करण बने सिंधी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष, लक्ष्मी नवतानी को मिली महिला टीम की कमान

0
  •  समाज प्रमुखों की उपस्थिति में मिला जिम्मा 

जगदलपुर शनिवार देर शाम सिंधी समाज के नवयुवक मंडल एवं सुहणी सोच महिला टीम का चुनाव संपन्न हुआ। नवयुवक मंडल अध्यक्ष के रूप मे करण बजाज को जिम्मेदारी दी गई एवं महिला टीम सुहणी सोच की जिम्मेदारी लक्ष्मी नवतानी को मिली।

नवयुवक मंडल सिंधी समाज सलाहकार सुनील दंडवानी, संरक्षक शिवम बसतवांनी, उपाध्यक्ष अंकित दरयानी, सचिव गौरव लालवानी, सह सचिव सचिन लालवानी, कोषाध्यक्ष रोहित हासानी बने। इसी तरह महिला टीम सुहणी सोच की संरक्षक पुष्पा मनवानी, पूजन प्रभारी चंद्रादेवी नवतानी, उपाध्यक्ष रिया दुल्हानी, सचिव भारती लालवानी, सह सचिव सीमा आहूजा, कोषाध्यक्ष बबीता दुल्हानी बनी। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी, संरक्षक उधाराम मूलचंदानी एवं गोवर्धन दास नवतानी, सुनील दंडवानी, हरेश नागवानी, विशाल दुल्हानी, बृजलाल नागवनी, रजनी दंडवानी, नीलम बसंतवानी, सुंदर भोजवानी, गोपाल तीरथानी, अमित गोविंदानी, सन्नी बजाज, यश मेथानी, सतीश दुल्हानी, निखिल कलवानी, हनी दुल्हानी, निकेत नागवानी, हर्ष दंडवानी, कुणाल बजाज, राजा मेघानी, नवीन नंदवानी, सुमीत जेठवानी, मनोज बचवानी, शुभम मेघानी, आतिश रामचंदानी एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

मुख्यधारा से जुड़ गया प्रदेश का पहला नक्सलमुक्त गांव बड़े सेट्टी; शिविर में आवेदनों की भरमार

0
  • ग्राम पंचायत बड़ेसेट्टी में तीनदिवसीय सुविधा शिविर का हुआ आयोजन
  • शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार, राशन कार्ड, पेंशन सहित राजस्व विभाग से जुड़े 550 आवेदन हुए जमा 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा बस्तर संभाग की धरती से की गई घोषणा धरातल पर उतर आई है। छत्तीसगढ़ का पहली नक्सलमुक्त ग्राम पंचायत के ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं और अब वहां भी शासन की योजनाएं पहुंचने लगी हैं।बस्तर संभाग के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं से ग्रामीणों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में सुविधा शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ की प्रथम नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत बड़े सेट्टी में किया गया।

25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ेसेट्टी में सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी(रा.) सुकमा को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सुकमा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुविधा शिविर में आधार कार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जॉब कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राशन कार्ड, वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता खोलने, नवीन आवेदन की पेंशन स्वीकृति, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन भुगतान से लाभान्वित करने के साथ ही राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्या के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुविधा शिविर में कुल 550 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से पशुधन विकास विभाग के 30, श्रम विभाग के 46, बैंक अकाउंट ओपनिंग के 14, कृषि विभाग के 68, आधार कार्ड के 50, राजस्व विभाग के 12, खाद्य विभाग के 62, महिला एवं बाल विकास विभाग के 24, आदिवासी विकास विभाग के 32, नवीन वोटर आईडी के 44, नवीन लाइसेंस के 15, समाज कल्याण विभाग के 51, बीमा संबंधी के 95, जन्म प्रमाण पत्र के 7, आयुष्मान कार्ड के 28 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री ध्रुव के द्वारा प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य जांच के लिए कुल 225 ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।

शिविर स्थल बड़ेसेट्टी में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह व उमंग देखने को मिला। सभी अपनी मांग व समस्या से संबंधित आवेदन लेकर विभागीय स्टालों में पहुंचे। प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए कलेक्टर देवेश ध्रुव के द्वारा सभी विभागों को विशेष निर्देश दिया गया है।

जेसीआई जगदलपुर सिटी के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

0
  • मौजूद रहे मेयर संजय पाण्डेय और आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल

जगदलपुर जेसीआई जगदलपुर सिटी द्वारा 2025 की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होटल अविनाश इंटरनेशनल जगदलपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, जेसीआई सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस समारोह में सीए प्रतीक चिखलिकर को अध्यक्ष और सीए गौरव डोडिया को सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इनके साथ 2025 की पूरी कार्यकारिणी ने भी पदभार संभाला। मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे एवं आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल थे। दोनों अतिथियों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में साइबर क्राइम पर जागरूकता एवं शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय संगठन संचालन समिति 2025 इस प्रकार है- चेप्टर इंचार्ज पीयूष हेलीवाल, मार्गदर्शक व सलाहकार अनिल राव मद्दी, अध्यक्ष सीए प्रतीक चिखलीकर, सचिव सीए गौरव डोडिया, कोषाध्यक्ष अपुल जैन, उपाध्यक्ष (ग्रोथ) नितिन खत्री, उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य और फिटनेस) डॉ. नरेंद्र लाहोटी, उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण और व्यापार) दिलीप शुक्ला, ग्रेस्टर राघव हेमानी, जनसंपर्क अधिकारी नितेश सिंह चौहान। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई जगदलपुर ने इंस्टाग्राम पेज भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में श्याम सोमानी, भंवर बोथरा, श्रीपाल जैन, हनुमंत राव, विवेक सोनी, मनीष मूलचंदानी, जयंत नायडू, चंद्रेश चांडक के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के स्थापना अधिकारी, निलेश चंद एवं कार्यक्रम निदेशक नितिन खत्री उपस्थित रहे। मालूम हो कि यह आयोजन जेसीआई जगदलपुर सिटी के युवा नेतृत्व को सशक्त करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

महापौर संजय पाण्डेय ने चलाई गैंती, निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

0

जगदलपुर नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड- 39 अटल उद्यान में आज हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए 7 लाख 30 हजार रुपए एवं ओपन जिम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन महापौर संजय पाण्डे ने किया।

संजय पाण्डे व वार्डवासियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद उर्मिला यादव, वार्डवासी राजेंद्र पांडे, छेदीलाल साव, सुबीर पाल, रजनीश सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव, वीरेंद्र जोशी, शशिनाथ पाठक, अभिलाष यादव, सुप्रियो मुखर्जी उपस्थित रहे।

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 नग सागौन चिरान किया जप्त

0

जगदलपुर वन परिक्षेत्र भानपुरी में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 नग सागौन चिरान जप्त की गई है।

मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर आरसी दुग्गा के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को ग्राम मावली गुड़ा में वनमंडल अधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं उप वनमंडल अधिकारी इंद्र प्रसाद बंजारे के नेतृत्व में उड़न दस्ता प्रभारी बुधराम साहू एवं भानपुरी वन परिक्षेत्र अधिकारी पीएल पांडे तथा वन विभाग की टीम ने रमेश बघेल पिता धनसिंह बघेल मावलीगुड़ा के घर में छापेमारी कर अंदर छुपा कर रखी गई अवैध सागौन चिरान लकड़ी जप्त कर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पीओआर काटा गया। शनिवार को 48 नग चिरान 0.523 घन मीटर है और उसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी में मुख्य रूप से वनपाल प्रवीण सिंह, ममता कश्यप, तारावती कोर्राम, बुदरु कश्यप, डोमूराम नेताम जयदेव मौर्य, हिरामन मंडावी एवं बीट फारेस्ट आफिसर अरुण नाग, योगेश रामटेके का सहयोग रहा।

किरण देव ने सुनी मोदी के मन की बात

0

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वें संस्करण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने रायपुर ग्रामीण मंडल के देवपुरी के वार्ड क्रमांक 52 बूथ क्रमांक 246 में श्रवण किया।

इंद्रावती को पुनः अवतरित कराने भागीरथ की भूमिका में आए बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  • जीवनदायिनी इंद्रावती का जीवन लौटाने बस्तर सांसद ने की ओडिशा के सांसद- विधायक संग बैठक
  • इंद्रावती संकट व अन्य मुद्दों कई घंटे चली बैठक
  • दोनों राज्यो के सहयोग से इंद्रावती नदी जल्द बहने लगेगी मूल प्रवाह में 

जगदलपुर जिस तरह भगीरथ ने मां गंगा को धरती पर अवतरित कराया था, उसी तरह बस्तर सांसद महेश कश्यप भी इंद्रावती को पुनः अवतरित कराने के लिए भगीरथ की भूमिका में आ गए हैं। सांसद महेश कश्यप का दावा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में बस्तर की जीवनदायिनी को पुनर्जीवन मिल जाएगा और वह फिर से कल कल बहती नजर आएगी।

इंद्रावती नदी की स्थिति को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप एक्टिव मोड पर आ गए हैं। लगातार बस्तर सांसद इंद्रावती नदी के विषयों पर कार्य कर रहे हैं।

सांसद कश्यप द्वारा बस्तर के इंद्रावती जल संकट मामले को लोकसभा में उठाया गया था, साथ ही इस मामले के जल्द निपटारे के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से सांसद ने आग्रह भी किया था। छत्तीसगढ़ सरकार व बस्तर के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बस्तर को समझौते के मुताबिक जल मिलने लगा है। जगदलपुर में छत्तीसगढ़ व ओडिसा राज्य के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की बैठक में इंद्रावती नदी को वापस उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जगदलपुर सर्किट हाऊस में बस्तर सांसद महेश कश्यप व नवरंगपुर ओड़िशा के सांसद बलभद्र मांझी व कोटपाड़ विधायक रूपु भतरा सहित दोनों राज्यों के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जोरा नाला स्ट्रक्चर सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में इंद्रावती जल संकट मामले का प्रमुख कारण ओडिशा में इंद्रावती नदी के जल से हो रहे बिजली उत्पादन को बताया गया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बताया कि जगदलपुर में ओड़िशा के सांसद व विधायक के साथ इंद्रावती सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई है। इस दौरान इंद्रावती नदी को वापस प्रवाह में लाने के लिए हमने ओड़िशा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक में कई मसौदे तैयार किए हैं। हमारे द्वारा कालाहांडी डैम के एक गेट को खुला रखने की मांग की है, जिससे इंद्रावती के प्रवाह में कोई कमी ना हो पाये। वही ओड़िशा – छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित गाड़ाघाट पुलिया को ले कर भी चर्चा हुई है। गाड़ाघाट- तिरिया पुलिया का निर्माण ओड़िशा सरकार द्वारा प्रस्तावित है। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ क्षेत्रों में फारेस्ट जमीन के कारण यह कार्य रुका हुआ था। इस बैठक में बस्तर जिले के फारेस्ट अधिकारियों व ओड़िशा के अधिकारियों के सहयोग से जल्द ही यह कार्य पूर्ण होगा। श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास को लेकर डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। दोनों राज्यों की सरकारों के सहयोग से जल्द ही इंद्रावती नदी अपने पूरे प्रवाह के साथ बस्तर में बहेगी। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, नवरंगपुर सांसद बलभद्र मांझी, कोटपाड़ विधायक रूपु भतरा सहित बस्तर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, फारेस्ट अधिकारी देवलाल दुग्गा सहित ओड़िशा राज्य के रेवेन्यू अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी इंद्रावती बचाओ अभियान की लड़ेगी बड़ी लड़ाई, चित्रकोट से लेकर जगदलपुर तक करेगी विशाल पदयात्रा–सुशील मौर्य

0
  • बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी को बचाने सामाजिक संगठन, व्यापारीगण सहित अन्य राजनीतिक दल व शहरवासी भी बनेंगे अभियान का हिस्सा …..
  • बस्तर और इंद्रावती नदी दोनों ही खतरे में,विशाल पदयात्रा कर कलेक्ट्रेट घेराव कर भाजपा की सोई सरकार को जगाने का करेगी कार्य

जगदलपुर आज बस्तर का लोकतांत्रिक अधिकार व बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी सूखने के कगार पर है..भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बस्तर और इंद्रावती नदी दोनों ही बड़े खतरे में है…जिसको लेकर आगामी दिनों में कांग्रेस पार्टी बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है..कांग्रेस पार्टी चित्रकोट के लोहंडीगुड़ा से लेकर जगदलपुर तक का विशाल पदयात्रा कर इंद्रावती के अस्तित्व को बचाने,किसानों के हुए फसल नुकसान के मुआवजा, बस्तर में बढ़ते भीषण जलसंकट सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगो को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर इस निरंकुश,जनविरोधी, पर्यावरण विरोधी, किसान विरोधी और सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का कार्य करेगी…उक्त बातें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है …..

शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा बस्तर के आदिवासियों की जल,जंगल,जमीन को यह भाजपा सरकार उजाड़ रही है..बस्तर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ बस्तर के जल जंगल जमीन के पूजक आदिवासियों का शोषण यह डबल इंजन की सरकार कर रही है.. बस्तर के लोकतांत्रिक मूल्यों व अधिकार के साथ बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी को बचाने समस्त सामाजिक संगठन,किसान, व्यापारीगण सहित अन्य राजनीतिक दल व शहरवासी भी इस विशाल पदयात्रा का अभियान का हिस्सा बने बनेंगे …

आज एक बार फिर से बस्तर के लोंगों का लोकतांत्रिक अधिकार खतरे में है बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी पूरी तरह से सूख चुकी है, पिछले कई दिनों से इंद्रावती से सटे किसान इंद्रावती नदी में पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, उड़ीसा में इनकी सरकार मतलब ट्रिपल इंजन की सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है,जल संसाधन मंत्री बस्तर से ही आते हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बस्तर से हैं जो कि स्वयं जगदलपुर के विधायक हैं उड़ीसा सीमा से चित्रकूट जलप्रपात के बीच 10 छोटे एनीकेट बने हैं जिनमें से वर्तमान स्थिति में चार एनीकेट पूरी तरह से सूख चुके हैं, मटनार बैराज और देउरगांव बैराज को प्रशासनिक स्वीकृति ये सरकार नहीं दे रही है और ना ही ओडिशा सरकार पर खातिगुड़ा डैम से पानी छोड़ने दबाव बनाया जा रहा है..बस्तर में सिंचाई सुविधाओं में विस्तार,इंद्रावती नदी में प्रस्तावित मटनार, देहरगांव, नगरनार बैराज पर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने,किसानों को फसल नुकसान का सर्वेक्षण कर मुआवजे जैसे आदि महत्वपूर्ण मांगों के साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति अभियान 28 से 30 अप्रैल तक का विशाल पदयात्रा व कलेक्ट्रेट घेराव कर बड़ी लड़ाई लड़ेगी और इस निरंकुश व सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का कार्य करेगी…

हिलोरें मारकर स्वागत और शांत रहकर विदाई

0

जगदलपुर मैं दलपत सागर हूं, सूरज की सुबह वाली नई किरणें मुझमे ऊर्जा भर देती हैं। मेरा जल हिलोरें मारते हुए उगते सूर्यदेव का स्वागत करता है। पूरे दिन सूर्यदेव मेरे जल को अपनी ऊर्जा से भर देते हैं। सांझ ढलने के साथ ही मैं विरह वेदना से तड़पने लगता हूं, सूर्यदेव के अस्ताचल का सफर पूरा हो जाने पर मेरा जल ऐसे स्तब्ध और शांत हो जाता है जैसे कोई प्रिय दूर जा रहा हो।

दरअसल ये दोनों तस्वीरें जगदलपुरके ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब की हैं। एक तस्वीर सूर्योदय के दौरान की है और दूसरी सूर्यास्त के समय की। सूर्योदय के समय दलपत सागर में लहरें ऎसी उठती हैं, गोया दलपत सागर सूरज का स्वागत कर रहा हो। वहीं सूर्यास्त में तालाब का जल ऐसे स्थिर हो जाता है मानो किसी प्रिय के दूर चले जाने का गम हो। शहर के निवासी इस तालाब के ऐसे दृश्य देखकर खुश हो उठते हैं। दलपत सागर का पानी अब नहाने और उपयोग योग्य नहीं रहा है। पिछले 20 साल से आई गई नगर सरकारों की पहल काम नहीं आई। अब नए महापौर संजय पाण्डेय ने अपने तरीके से इस सागर स्वरूप तालाब के उद्धार की नई पहल की है। उम्मीद है यह पहल काम आएगी। फिलहाल दलपत सागर सिर्फ पर्यटकों का सैरगाह बनकर रह गया है।महापौर संजय पांडे ने भी पदभार ग्रहण करने के बाद इस दिशा में नया प्रयोग प्रारंभ किया है। देखते हैं कि इस सुहानी छटा के दर्शन को महापौर अपने अंदाज किस तरह संवारते हैं।

दल्ली राजहरा नगर पालिका में 15वें वित्त की राशि से हुए खरीदी घोटाले की होगी जांच

0
  • नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे की शिकायत पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने लिया एक्शन
  • नगर पालिका में करीब ढाई करोड़ का घोटाला

अर्जुन झा

दल्लीराजहरा सरकारी धन की किस कदर लूट मचाई जाती है, इसका एक बड़ा उदाहरण दल्ली राजहरा नगर पालिका में सामने आया है, जहां सीएमओ, लेखपाल, सहायक अभियंता और ठेकेदार की चौकड़ी ने शासन को करीब ढाई करोड़ रुपए का चूना लगा दिया है। अब इन भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदार पर शामत आने वाली है। वार्ड-3 वल्लभ नगर के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे पिंटू ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के संज्ञान में लाया है। मंत्री श्री साव ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

वार्ड-3 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे पिंटू ने दो दिन पहले उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिल कर नगर पालिका दल्ली राजहरा में चल रही गड़बड़ी की लिखित शिकायत की। मंत्री श्री साव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए। मनोज दुबे पिंटू ने शिकायत में बताया है कि नगर पालिका दल्ली राजहरा ने 15वें वित्त मद से टाइड ग्रांट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वाहन उपस्कर के रूप में बेलिंग मशीन, पानी टैंकर, ई कार्ट फार गार्बेज, मोबाइल टायलेट ,इंसीनेटर यूनिट, नाला मेन, सक्शन मशीन ट्वीन बिन (स्टील), ट्राइसाइकिल, टोइंग ट्रेलर मशीन जेम पोर्टल से खरीदी हेतु 2 करोड़ 47 लाख की निविदा जारी की थी। इसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी, लेखपाल एवं सहायक अभियंता द्वारा ठेकदार को लाभ पहुंचाने हेतु भारी अनियमितता बरतते हुए ठेकदार को भुगतान किया गया है। सहायक अभियंता द्वारा अपने चहते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सांठगांठ कर खुद को जेम पोर्टल का बायर बनाया गया ओर ठेकेदार के दिए नियम शर्तों को बिना सक्षम स्वीकृति लिए अलग अलग सामानों हेतु एक समान नियम शर्तों की झड़ी लगाकर ठेकेदार को लाभ पहुंचाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बिना सामान आए ही लेखपाल के साथ मिलकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया, जिसके बाद समान नगर पालिका में पहुंचा है। इसकी पुष्टि भंडार शाखा की पंजी से की जा सकती है। भुगतान की तारीख ओर स्टॉक पंजी की तारीख से मिलान किया जा सकता है। नगर पालिका में वरिष्ठ अभियंता के रहते आए हुए सामानों का गुणवत्ता परीक्षण भी सहायक अभियंता द्वारा ही किया गया जो कि इसके बायर भी हैं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इनके द्वारा बिना सामान आए ही भुगतान किया जा चुका था। इस हेतु गुणवत्ता परीक्षण भी स्वयं ही इनके द्वारा किया गया। इन सारी प्रक्रियाओं में इन अधिकारियों ने इतनी जल्दबाजी की गई कि बिल को न विधिवत रूप से किसी लिपिक द्वारा बढ़ाया गया न ही बिल को भंडार शाखा से बढ़ाया गया है। इन भ्रष्ट अधिकारियों को ठेकेदार को बिना सामान आए भुगतान करने की इतनी जल्दी थी कि बिना पीआईसी और परिषद से सक्षम स्वीकृति लिए ही अग्रिम भुगतान कर दिया गया। जिस दिन नगर पालिका में समान आया उसी दिन स्वच्छता दीदियों द्वारा समान खराब होने की शिकायत सामूहिक रूप से नगर पालिका अध्यक्ष से की गई थी और सीएमओ ने दूसरा सामान मंगवाने का वादा कर इन कर्मचारियों पर दबाव बनवाकर उनसे ही इसको काम में लाने के लिए कहकर इसका उपयोग करवाया गया।

दुबे ने कहा है कि मार्केट में जो टैंकर 16 लाख 50 हजार रुपए में मिलता है, उसे नगर पालिका अधिकारी द्वारा 45 लाख में और ई रिक्शा जो 128100 में मार्केट में मिलता है उसे 433000 में खरीद कर शासन को लाखों की चपत लगाई गई है। शासन के भंडार नियम का और केंद्र शासन के 15वे वित्त के तहत आदेश का पालन नहीं किया गया। मनोज दुबे पिंटू ने

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर को पूर्व में कोंडागांव नगर पालिका में आर्थिक अनियमितता बरतने पर शासन द्वारा सस्पेंड किया गया है और उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे लेकर फिर से आर्थिक अनियमितता बरतते हुए शासन को लाखों की चपत लगाई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS