City Media - Page 218 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 218

बेटियां बन रही हैं वीरांगना

0
  •  जगदलपुर में दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग जारी 

जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है।दो दिनों से शौर्य प्रशिक्षण में बालिकाएं बड़े ही उत्साह से भाग ले रही हैं। उन्हें सभी विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष रूप से आत्म रक्षा के गुर उन्हें सिखाए जा रहे हैं। आज इसी कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में बच्चों के बीच सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय जगदलपुर के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में हिंदू संस्कृति से परिचय कराते हुए कहा कि आदिकाल में मात्र एक ही संस्कृति, एक ही धर्म, एक ही विचार पद्धति थी, वह है सनातन धर्म जो पुरातन वेदों में भी वर्णित है। हमारी संस्कृति बहुत ही उच्च कोटि की रही है। यह वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित रही है अर्थात पूरी दुनिया ही एक परिवार है। हिंदू संस्कृति की विशेषता है कि यह किसी को अपने में समाहित करने के लिए बाध्य नहीं करता सभी अपने अपने जीवन पद्धति अपने अनुसार जी सकते हैं। हिंदू संस्कृति एक समृद्ध शाश्वत है जो आदिकाल से चली आ रही है। इसमें अलग अलग रीति रिवाज,जीवन शैली, परंपराएं शामिल हैं। यह एक व्यावहारिक, आध्यात्मिक जीवन पद्धति है, जो प्रेम,करुणा, ज्ञान व अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित है। हिंदू संस्कृति में कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, की विशाल परंपरा रही है जो आधुनिक भारत में आज भी जीवंत है। यह भौतिक रूप से हमारे प्राचीन मंदिरों में स्पष्ट रूप से अभी भी देखी जा सकती है। जिनमें हमे भारतीय अध्यात्म, दर्शन, और कला के मूर्त रूप देखे जा सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने बालिकाओं को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सत्र का लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन किया। रवि ब्रम्हचारी, जनिता मंडावी भी उपस्थित रहे। कार्यक्र का संचालन तनिषा मिश्रा ने किया। इस वर्ग में इंदौर से आए अखाड़ा प्रमुख मोहन हटकर शौर्य प्रशिक्षण प्रमुख हैं।

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुसुमकसा चीखलाकसा के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पूजा अर्चना की गई बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

डॉ भीमराव अंबेडकर देश के संविधान के निर्माण करने वाले शिल्पकार थे भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा चीखलाकसा मंडल लगातार उनकी प्रतिमाओं में जाकर उनके समाज के बीच जाकर इस कार्यक्रम को करती है कार्यक्रम के एक दिन पूर्व भी इस प्रतिमा में जाकर प्रतिमा की और आसपास की भी साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी कुसुम मंडल के कार्यकर्ताओं ने की थी कार्यक्रम में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंl

नवनियुक्त आयोग अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा का स्वाधीन जैन के निवास में स्वागत

0

दल्लीराजहरा लौह शिल्पकार विकास बोर्ड छग शासन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा के दल्लीराजहरा आगमन के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन के निवास में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता शंकर शर्मा, आशीष ललवानी, सौरभ लोढ़ा, साहिल सावलकर, पुनीत पटेल, सनत साहू, विकास साहू, लोकेश साहू, ऋतिक नेताम एवं अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बस्तर को बड़ी सौगात

0
  •  जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय शुरू
  • बस्तर अंचल के सिंचाई के कार्यों में आएगी तेजी

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग को बड़ी सौगात दी। उन्होंने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के विभागीय कामकाज में काफी सुविधा होगी।

जल संसाधन से संबंधित निर्माण कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण और तकनीकी स्वीकृति में तेजी आएगी। पहले इन कार्यों की स्वीकृति के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब ये काम संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में ही हो सकेंगे। जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप की विशेष पहल पर शुरू हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवीन कार्यालय में विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी बजट में स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में यह कार्यालय जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय इंद्रावती परियोजना मंडल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहा है। मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम महापौर संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदमती कश्यप, वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता केएस भंडारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

वनों ही नहीं वन्यप्राणियों की भी सुरक्षा के लिए भी संवेदनशील हैं वन मंत्री केदार कश्यप

0
  • भालू के साथ हुई क्रूरतापर नजर आई संवेदनशीलता 
  • भटके बाघ की भी जान बचा चुके हैं मंत्री कश्यप 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर आदिवासी जितना प्यार अपनी परंपरा संस्कृति और जंगलों से करते हैं, उससे भी ज्यादा लगाव वे वन्यप्राणियों के साथ रखते हैं। बस्तर के जंगलों की वादियों के बीच बसे गांव में जन्मे युवा आदिवासी नेता तथा छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप में भी यह गुण कूट कूट कर भरा हुआ है। वनों, वनभूमि, पेड़ों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए वे हर पल तत्पर रहने वाले जंगल महकमे के मंत्री केदार कश्यप की ऎसी ही सदाशयता का एक उदाहरण हमें बस्तर संभाग के सुकमा जिले में भालू के साथ क्रूरता के मामले में भी देखने को मिला है।

हाल ही में भालू के साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार और उसकी हत्या का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पीआईएल फाईल की गई है। भालू की हत्या की खबर से वन मंत्री केदार कश्यप बेहद व्यथित और द्रवित हो उठे। उन्होंने इसे अक्षम्य अपराध मानते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छग तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (वन्य प्राणी) को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त, जगदलपुर ने वन मंत्री निर्देशानुसार प्रकरण की त्वरित जांच, जांच कमेटी के जरिए करवाई। वायरल वीडियो को देखकर मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर ने संभावना जताई कि यह घटना सुकमा क्षेत्र का हो सकती है। इसी आधार पर वन मंडलाधिकारी सुकमा द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई। सभी परिक्षेत्र अधिकारी एवं परिसर रक्षकों को अपने क्षेत्र के ग्रामों एवं वन क्षेत्रों में सघन पतासाजी करने, क्षेत्र के आवसीय स्कूलों में पोटा केबिनों में अध्ययनरत छात्रों, शिक्षकों, एवं पढ़‌ने वाले छात्रों, संदिग्ध ग्रामीणों की सूचीबद्ध कर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक को भी उनके अधीनस्थ पुलिस थाना प्रभारियों एवं स्थानीय अधिकारियों से प्रकरण की जांच में सहयोग करने के लिए सूचित किया गया। वन मंडल सुकमा के समस्त वन अधिकारियों व कर्मचारियों को दैनिक प्रगति से अवगत कराने के लिए कहा गया था

घोषित किया 10 हजार का ईनाम

वनमंत्री केदार कश्यप हजार रुपए का ईनाम देने की भी घोषणा की थी। सुकमा जिले में भालू पाए जाने वाले संभावित प्राकृतिक आवासीय क्षेत्रों को चिन्हांकित कर जांच करने के निर्देश दिए गए। प्रकरण की जांच प्रक्रिया के आधार पर घटना क्षेत्र सुकमा जिले का किस्टाराम इलाका पाया गया। संभावित घटना स्थल डब्बामरका क्षेत्र के ग्राम पुट्टपाइ के आरोपी वंडो भीमा पिता पांडू जाति मुरिया उम्र लगभग 20 वर्ष एवं चंडो देवा पिता देवा जाति मुरिया उम्र लगभग 40 वर्ष चिन्हित किए गए। ये दोनों का गांव पुट्टेपाड़ दूरस्थ, दुर्गम एवं अत्यंत नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से जांच दल ने 13 अप्रैल को ग्राम पु‌ट्टेपाड़ क्षेत्र भेजा गया। आरोपी ग्राम से फरार हो गए थे। इसके बाद तेलंगाना का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस अधिक्षक जिला भद्रकाली (कोत्तागुइन) तेलंगाना एवं वन मंडलाधिकारी, भद्राचलम वनमहल (तेलंगाना) से सहयोग मांगा गया। जांच दल सक्रियता से क्षेत्र पर तैनात थे तथा विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान में लगे हुए थे? दल सूचनाओं को आदन प्रदान करते रहे। इसी दौरान आरोपियों का पता चल गया और उन्हें 14 अप्रैल को पकड़ा लिया गया। दोनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

वर्सन

अनमोल संपदा हैं वन्य जीव

वन्य जीव हमारे अमूल्य वन सम्पदा हैं जिनकी सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी शासन, वन प्रशासन के साथ वनों में रहने वाले लोगों की भी है। भालू के साथ क्रूरता वह बहुत ही दुखद थी। मामले में वन विभाग को कार्रवाई करने दिशा निर्देश दिया गया था। में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई के साथ न्यायलय के समक्ष उन्हें प्रस्तुत कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मनीष कुंजाम के घर छापे के विरोध में सुकमा बंद

0

जगदलपुर पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के निवास पर ईओडब्ल्यू और एसीबी की छापेमारी के विरोध में आज सुकमा जिला बंद का आह्वान किया गया है। बंद का असर सुकमा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में नजर आ रहा है।

पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के सर्मथन में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता बंद कराने निकल पड़े थे। सुकमा मुख्यालय, कोंटा, छिंदगढ़, केरलापाल, दोरनापाल, तोंगपाल, सभी जगहों पर बंद का असर नजर आ रहा है।

सांसद महेश कश्यप की पहल पर इंद्रावती को मिलेगा बस्तर के हिस्से का 49 फीसदी पानी

0
  • लोकसभा में सांसद महेश कश्यप ने उठाया था इंद्रावती जल संकट का मुद्दा
  • राष्ट्रीय जल परिषद की बैठक में राज्य सरकार ने भी उठाया था मुद्दा

जगदलपुर विगत एक माह से बस्तर संभाग जल संकट से जूझ रहा था। इसका कारण बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी का जल जोरा नाल में अधिक मात्रा में प्रवाहित होना था।

इस वजह से बस्तर में इंद्रावती नदी सूखने की कगार पर पहुंच गई थी और किसानों की खड़ी फसल चौपट हो गई थी। किसानों की परेशानी और इंद्रावती के जल संकट को देखकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस विषय को विगत 3 अप्रैल को लोकसभा में उठाया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस मुद्दे पर अहम भूमिका निभाते हुए केंद्र सरकार को इंद्रावती जल संकट के विषय में अवगत कराया था। इस मुद्दे पर रविवार को ओडिशा सरकार ने कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के हिस्से का 49 फ़ीसदी पानी प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस संदर्भ में उड़ीसा सरकार ने जोरा नाला एनीकेट में लगाई गई बोरियों को भी हटाया है। जिससे बस्तर की इंद्रावती नदी में जल का प्रवाह बढ़ा है।ज्ञात रहे की बस्तर अंचल के किसानों ने सांसद महेश कश्यप से मिलकर इंद्रावती जल संकट के विषय में गुहार लगाई थी इसके बाद सांसद महेश कश्यप प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के निदान का प्रयास कर रहे थे और लोकसभा में भी इस विषय को उठाया था।

बस्तर सांसद और छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त प्रयास से आने वाले समय में इंद्रावती में जल संकट न हो इसके लिए नदी में साढ़े तीन करोड़ की लागत से इंद्रावती-जोरानाला के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में जमा सिल्ट, लूज बोल्डर, पत्थर, रेत की बोरी, मिट्टी इत्यादि को स्थाई रूप से नदी से बाहर करने हेतु उड़ीसा राज्य द्वारा तैयारी की जा रहा है। जिससे पानी का बहाव नैसर्गिक तरीके से होता रहेगा एवं छत्तीसगढ़ राज्य को अपने हिस्से का 50 प्रतिशत पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इस पर आने वाला खर्च भी उड़ीसा सरकार वहन करेगी। मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी तय कर जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रंग लाई विधायक अनिला भेड़िया की मेहनत, राजहरा बने बनेगी बायपास सड़क और रिंग रोड

0
  •  शहर के लोगों को मिलेगी हादसों और धूल से मुक्ति
  • कांग्रेस नेताओं ने माना अनिला भेड़िया का आभार

दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा के लोगों को अब जल्द ही दुर्घटनाओं, धूल और प्रदूषण से मुक्ति मिल जाएगी। डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया के अथक प्रयास से दल्ली राजहरा की जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही बाईपास सड़क की मांग अंततः पूरी होने जा रही है।

शासन द्वारा बायपास एवं रिंग रोड निर्माण से संबंधित कार्यों को अपरिक्षित नवीन मद के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें 18 किमी लंबी दल्ली राजहरा बायपास सड़क के निर्माण कार्य के लिए 500 लाख रुपए स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए वर्तमान बजट में अनिला भेड़िया के प्रयास से 100 लाख रुपए का प्रावधान किया जा चुका है। साथ ही दल्ली राजहरा शहर के मुख्य मार्ग को भी फोरलेन सड़क में तब्दील करने के लिए चार किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 500 लाख रुपए की लागत राशि का प्रावधान किया गया है। बजट में शरूआती तौर पर 100 लाख रुपया रखा गया है। इनके अलावा डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में अनेको बड़े पुल पुलिया निर्माण एवं सड़कों की मरम्मत के लिए भी राशि की स्वीकृति दी गई है। जिसमें मुख्य रूप से कुसुमकसा की बस्ती से रेलवे स्टेशन के लिए पुल निर्माण महत्वपूर्ण एवं जन उपयोगी मांग थी जिसे पूरा करने में विधायक अनिला भेड़िया ने भागीरथी प्रयास किया और सफल भी रही है। दल्ली राजहरा सहित डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के नागरिक उनके इस प्रयास से हर्षित हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी अशोक बामेश्वर, रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, आशुतोष माथुर, रतिराम कोसमा, संतोष पांडे, विल्सन मैथ्यू, प्रशांत बोकाडे, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अभय सिंह, तिलक मानकर, भूपेंद्र दिल्लीवार, सुमृत उर्वशा, रोशन पटेल, सूरज विभार, चंद्रप्रकाश सिन्हा, प्रीति सिन्हा, पूसई बाई, रुखसाना बेगम, टी. लक्ष्मी, रुक्मणी, किशोर महिंद्रा, अप्पू पप्पू पंजवानी, राकेश जायसवाल, दिनेश उर्वशा, संजय मेश्राम, जितेंद्र मेश्राम, जगदीश श्रीवास, राजकुमार साहू, जयप्रकाश आदि ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक अनिला भेड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दाद देनी होगी डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के हौसले और हिम्मत की

0
  •  देर रात घुस गए बीहड़ नक्सल इलाके में शर्मा 

अर्जुन झा

जगदलपुर “हिम्मत से जो कोई चले, धरती हिले कदमों तले, तू चल यूं ही अब सुबहो-शाम, रुकना- झुकना नहीं तेरा काम– पाएगा, जो लक्ष्य है तेरा, लक्ष्य तो हर हाल में पाना है।” गजब का हौसला देती हैं ये पंक्तियां। यही गीत सुनते सुनते बीती रात हमारे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा उस इलाके में सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, जहां कभी नक्सलियों ने दर्जनों लाशें बिछा दी थीं। अपनी जान की परवाह किए बगैर नक्सल मांद में घुसकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को साफ संदेश दे दिया कि सरकार अब रुकने और झुकने वाली नहीं है, जो लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, उसे हर हाल में पाकर रहेगी।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जिस कदर संवेदनाओं से भरे हुए हैं, उतने ही वे जीवट भी हैं। एकबार जो ठान लेते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेते हैं ये महाराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का जो टास्क दे रखा है, उसे पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी जान से जुटे हुए हैं। धुर नक्सल प्रभावित गांवों में वे सड़क मार्ग से कई बार जा चुके हैं। सुकमा जिले में एक गांव है पूवर्ती, जो नक्सलियों की नर्सरी के नाम से विख्यात है और यह गांव कई बड़े नक्सलियों का गृहग्राम है, विजय शर्मा इस गांव में भी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विजय शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे बाइक पर बैठकर धुर नक्सल प्रभावित इलाके में जा रहे थे। बीती रात गृहमंत्री विजय शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसके बारे में सुनकर भी रूह कांप उठती है। बात दरअसल यूं है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को बस्तर संभाग के अति नक्सल प्रभावित रात्रि सुकमा जिले के प्रवास पर थे। वहां उन्होंने सुकमा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात भी की। वहां वे इस कदर व्यस्त हो गए कि सांझ ढल गई और मौसम खराब हो गया। लिहाजा हेलीकाप्टर से वापसी संभव नहीं थी। जीवट और दुस्साहसी गृहमंत्री विजय शर्मा ने

नक्सलियों का मान मर्दन करते हुएरात लगभग 9 बजे सड़क मार्ग से कार द्वारा रायपुर के लिए निकल पड़े। उनका काफिला झीरम घाटी से गुजरते हुए निकला। झीरम घाटी वही क्षेत्र है जहां नक्सली हमले में दर्जनों जवान और कांग्रेस नेता मारे गए था। नक्सली गतिविधियों के मामले में यह घाटी बेहद खतरनाक मानी जाती रही है। इसके बावजूद विजय शर्मा ने बिना डरे इस मार्ग से वापसी का फैसला किया। ऐसा कदम उठाकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को साफ संदेश दे दिया है कि हथियार डालने में ही उनकी भलाई है, मेरा काम रुकना, झुकना नहीं है, मुझे लक्ष्य हासिल करके ही दम लेना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का इसी दृढ़ निश्चय के चलते नक्सलियों का तेजी से सफाया हो रहा है और बस्तर की वादियों में अमन की बयार बहने लगी है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प फलीभूत होता नजर आ रहा है।

कुसुमकसा मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती मनाया

0
  • बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण भाजपा नेता संजय बैंस सभा को किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसुमकसा के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज टेकाढ़ोड़ा मे माहार समाज के साथ सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जी वा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई झंडारोहण किया गया फिर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गयाl

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार सेवा पख्वाड़ा के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जेयंती मनाया गया भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल लगातार बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं में जाकर समाज के बीच जाकर इस कार्यक्रम को करती है कार्यक्रम के एक दिन पूर्व भी इस प्रतिमा में जाकर प्रतिमा की और आसपास की भी साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने की थी

इस पुरे कार्यक्रम में.जिला प्रतिनिधि सोमेश साहू पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस संतोष जैन पुष्पजीत बैस कमल कांत साहूजेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे lकार्यकर्ताओं के साथ-साथ माहार समाज के अनुयाई भी उपस्थित रहे

 

MOST POPULAR

HOT NEWS