- आरोपी के कब्जे से लाखो रूपयों की सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 15000 रूपये को जप्त किया गया ।
- अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही
पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति फुटबाल ग्राउंड जिम मैदान के पास अवैध रूप से अंको के पीछे रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पडका गया ,जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पी0आई0 अकबर पिता स्व0 पी0एम0 इब्राहीम उम्र 55 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 22 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से लाखो रूपये की सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 15000 रूपये एवं एक डाट पेन को जप्त किया गया । आरोपी पी आई अकबर जो थाना राजहरा के निगरानी बदमाश है जो पूर्व में भी सट्टा खाईवाली का काम करता था कि आरोपी पी आई अकबर के विरूद्ध छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय , सउनि विजय जगत, सउनि कांताराम घिलेन्द्र, आर0 छन्नु बंजारे, आर0 योगेन्द्र सिन्हा, आर0 झामसिंग कोमरे , आर0 दीपक यादव की सहारनीय भूमिका रही ।



























