City Media - Page 221 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 221

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दुर्ग कांड पर खोला मोर्चा

0
  • पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने कांग्रेस की न्याय पथ पदयात्रा 18 अप्रैल से 
  • 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी 

जगदलपुर दुर्ग में एक अबोध बच्ची से दुराचार और उसकी हत्या के मामले को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सड़क की लड़ाई शुरू कर दी है। इस मामले में कांग्रेस ने “न्याय पथ पर कांग्रेस” अभियान शुरू किया है। इसके तहत 18 अप्रैल को दुर्ग से दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के लोग रायपुर तक पदयात्रा निकालेंगे और 21 अप्रैल को रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने दुर्ग पहुंचे थे। परिजनों से मिलकर  बैज ने घटना पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीपक बैज कानून व्यवस्था को लेकर साय सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, महिलाओं, युवतियों और मासूम बच्चियों के साथ लगातार दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं, लूटपाट, हत्या, डकैती, छेड़खानी के अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। राज्य में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं रह गया है। दुर्ग की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री से राज्य की कानून व्यवस्था सम्हाली नहीं जा रहा है, दुर्भाग्य से वे दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। ऐसे हालात में विजय शर्मा को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। दीपक बैज ने न्याय पथ पर कांग्रेस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्ग के पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस 18 अप्रैल को पीड़ित परिवार के घर के पास से पदयात्रा निकलेगी जो रायपुर तक जाएगी। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारों की सूत्रधार है भाजपा: केदार कश्यप

0
  •  मर्दापाल मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए कश्यप 

जगदलपुर बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए।

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीति की सूत्रधार है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों के कारण देश विश्व की पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल, आयुष्मान भारत, तीन तलाक, धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियों ने हम जैसे लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान किया है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी की चर्चा है। मोदी जी जो कहते हैं, जिस विकास का वादा वे करते हैं वह जरूर पूरा होता है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं को अब प्रधानमंत्री मोदी जी और विष्णुदेव साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव गांव घर घर तक जाना है। हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से लोगों में संपर्क बढ़ाना है। भाजपा के ऊर्जावान युवा नेता एवं मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।

पूरा करेंगे मोदी जी का सपना

मंत्री केदार कश्यप ने सभा के माध्यम से उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होने कहा कि आज देश में भाजपा का शासन पंचायत से लेकर पार्लयामेंट तक है। यह सम्भव आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और सपना है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते हैं कि हमारे देश के युवाओं की ऊर्जा बार बार होने वाले चुनाव में व्यर्थ जाया न हो। पुलिस जवान से लेकर प्रशासन में बैठे लोगों तक और आम जनता का भी समय बार बार के चुनाव में प्रभावित होता है, आम जनता का कार्य रुकता है। ऐसी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए हमें वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़ना है और इस विचार को लेकर जन जन तक पहुंचने का कार्य करना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, मंडल अध्यक्ष पवन कोर्राम सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लूट के दो आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

0
  • प्रार्थी को लिप्ट देकर सुनसान जगह में ले जाकर चाकू दिखाकर किये थे लूट।
  • आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, स्कूटी वाहन एवं मोबाईल को जप्त किया गया।
  • आरोपियो के विरूद्ध जिला दुर्ग एवं बालोद के विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

जगदलपुर शासकीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था जो दिनांक 09.04.2025 को जगदलपुर से कुसुमकसा घर आ रहा था रात्रि करीबन 10.00 बजे अटल चौंक चिखलाकसा में खड़ा था दल्लीराजहरा की ओर से दो व्यक्ति एक्टीवा स्कूटी में आ रहे थे जिसे रोका उनके साथ लिफ्ट लेकर कुसुमकसा जा रहा था कि माहला पेट्रोल पंप से 200 मीटर पहले अरमुरकसा के पास स्कूटी रोक दिये और प्रार्थी को चाकू दिखाकर खेत की ओर ले गये प्रार्थी के मोबाईल को बैग से निकाल कर पासवर्ड खोलने की धमकी दिये पासवार्ड नही बताने पर प्रार्थी के हाथ व पीठ में चाकू से खरोच करने एवं सिर पर पत्थर से मारने से प्रार्थी डर के कारण अपने मोबाईल का पासवर्ड खोला और आरोपियों द्वारा फोन पे से किसी मोबाईल नम्बर पर 1500 रूपये ट्रांजेक्शन करवाये उसके बाद प्रार्थी बैग से लगभग 20,000 रूपये और प्रार्थी के वन प्लस कंपनी का स्क्रीनटच मोबाइल को भी लूट कर ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 309 (6) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ 0 चित्रा वर्मा के

मार्गदर्शन में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी द्वारा टीम गठीत कर आरोपी का पता तलाश हेतू प्रार्थी के मोबाईल नंबर 8962931522 लोकेशन लिया गया जो लोकेशन दुर्ग में होना गया तथा प्रार्थी के खाते से 1500 रूपये फोन पे हुए ट्रांजेक्शन के संबंध में संबंधित बैक से स्टेटमेंट लिया गया स्टेटमेंट के आधार पर 1500 रूपये सेंट्रल बैंक आफ इंडीया शाखा पदमनाभपुर जिला दुर्ग के खाता धारक सुनील मिश्रा के खाता में ट्रांजेक्शन होना पाये जाने पर पुलिस टीम रवाना होकर खाता धारक सुनील मिश्रा से उसके खाते में 1500 रूपये ट्रांजेक्शन होने के संबंध में बताने पर पूछताछ करने पर बताया, आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोबाईल फोन का इस्तेमाल कर सुनीलमिश्रा को फोन कर आपके खाते में गलत ट्रांजेक्शन हो गया है वह पैसा वापस कर दो कहने व आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोबाईल से अग्रवाल मिष्ठान भंडार इंदीरा मार्केट के क्यू आर कोड भेज कर 1500 रूपये वापस कराये थे तथा आरोपी द्वारा उक्त रकम अग्रवाल मिष्ठान भंडार से नगदी 1500 रूपये प्राप्त किये थे तब तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से अग्रवाल मिष्ठान भंडार दुर्ग का पता कर उसके दुकान में पहुंचकर 1500 रूपये ट्रांजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त रकम को आरोपी विक्की साहू पिता सुनील साहू निवासी मिनाक्षी नगर बोरसी द्वारा वापस कराने पर उसे वापस देना बताने पर विक्की साहू का फोटो प्राप्त कर पता तलाश किया गया जो इंटीरा मार्केट में स्कूटी से घूमते मिले जिसे घेरा बंदी कर पकड़े तथा अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी विक्की साहू द्वारा अपने दोस्त राजा उर्फ रंजीत सिंह पिता स्व० मंगल सिंह निवासी खुर्सीपार भिलाई के साथ घटना कारीत करने पर आरोपी राजा उर्फ रंजीत सिंह का पता तलाश करने पर खुर्सीपार भिलाई क्षेत्र में मिलने से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारीत करना स्वीकार करने पर आरोपियों क कब्जे से लूट की रकम 2000 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

रूपये, एक वन प्लस मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू व स्कूटी क्रमांक CG04 LV 3061 को जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, सउनि विजय जगत, सायबर सेल बालोद से प्र०आर० विवेक शाही, आर0 894 सुरेन्द्र देशमुख, 235 छन्नू बंजारे, 54 मनोज साहू की सहारनीय भूमिका रही ।

नाम आरोपी – 1. राजा उर्फ रंजी सिंह पिता स्व० मंगल सिंह उम्र 32 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 38 बालाजी नगर खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग छ0ग0

2. विक्की साहू पिता सुनील साहू उम्र 25 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 53 मिनाक्षी नगर बोरसी थाना पद्मानाभपुर जिला दुर्ग छ०ग० ।

रामेश्वर साहू को राजहरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त

0

भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल के महामंत्री रमेश गुजर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आदेश अनुसार रामेश्वर साहू को राजहरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और उनकी नियुक्ति होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनको बधाई दी है और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद नगर के चौक चौराहों पर पटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटकर आपस में एक दूसरे को बधाई दी है रामेश्वर साहू के मंडल अध्यक्ष बनने से निश्चित ही पार्टी को मजबूती मिलेगी , भाजपा के वरिष्ठ जनों ने रामेश्वर साहू को सभी लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। रमेश गुजर मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा

जगदलपुर विधानसभा के बीजापुट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  • सुनी ग्रामीणों समस्याएं, समस्याओं का होगा जल्द समाधान: किरण देव
  • वार्षिक मेला मड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नगरनार मंडल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर की पूजा एवं नगरनार के वार्षिक मेला मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव पहुंचे।

उपनपाल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर पहुंच कर विधायक किरण देव ने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना की। विधायक किरण देव के बीजापुट पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने भव्य आतिशबाजी व पारंपरिक रूप से उनका स्वागत व अभिनंदन किया । वहीं बीजापुट में देवतुल्य जनता से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं व बातों को सुनकर उसका समाधान किया। साथ ही किरण देव के समक्ष जनमानस ने कोदई माता मंदिर के विकास, सड़क एवं गांव के विकास के संबंध में मांग रखी। जिस पर विधायक किरण देव ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए गांव के विकास के सभी कार्यो को जल्द पूरा करने की बात कही। कोदई माता मंदिर का भी विकास होगा। सभी गांवों का चहुमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास होगा। जिससे ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।

नगरनार पहुंचे किरण देव

बीजापुट का कार्यक्रम निपटाने के बाद विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्षकिरण देव नगरनार पहुंचे। प्रतिवर्ष नगरनार में वार्षिक मेला का आयोजन होता है। मेला मड़ई में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने माता मंदिर में पूजा अर्चना करते सभी के लिए सुख समृद्धि की माता से कामना की। वहीं नगरनार ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का बस्तर की परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। नगरनार के वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नगरनार के ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। वहीं आज आयोजित वार्षिक मेला का अपना ऐतिहासिक महत्व है। हमारी बस्तर की पहचान संस्कृति, मेला, मंडई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला मनाते हैं, जिसका अपना महत्व है। मेला में आए क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं मेला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, विजित देव ,सरपंच वासुदेव, पूर्व सरपंच त्रिपती नागेश, हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, गंगाधर पुजारी, कमलेश बघेल, मोहन नाईक, राजेश शर्मा, राधे पंद्रे, रूपेश समरथ,व अन्य देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

बीएसपी आवासों में 2 वक्त पानी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष जयदीप गुप्ता ने रखी थी मांग, सीएम ने बीएसपी प्रबंधन को लिखा पत्र

0
  • दोनों वक्त जलापूर्ति करने जयदीप गुप्ता की मांग पर अपर कलेक्टर की कार्रवाई

दल्लीराजहरा ग्रीष्म ऋतु में नगर के बीएसपी कर्मी बहुल क्षेत्र टाउनशिप इलाके में बीएसपी प्रबंधन द्वारा एक पहर पेयजल जलापूर्ति की जाने से लगातार कर्मियों को होने वाली परेशानी के संबंध में कुछ कर्मियों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जयदीप गुप्ता को अवगत करवाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए जयदीप गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मुख्यमंत्री निज सहायक तुलसी कौशिक से हर दिन दोनों वक्त पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की गई थी। श्री गुप्ता की मांग पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखा गया था। बालोद जिले के अपर कलेक्टर द्वारा आईओसी राजहरा मुख्य महाप्रबंधक को रोजाना दोनों वक्त फिल्टर्ड पानी प्रदान करने की मांग पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया है। इस कार्रवाई से जल्द ही बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में दोनों वक्त फिल्टर्ड पानी की आपूर्ति शुरू हो सकती है। इस पहल के लिए बीएसपी कर्मी परिवारों एवं टाउनशिप इलाके के सभी निवासियों ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, निज सहायक तुलसी कौशिक और जयदीप गुप्ता के प्रति आभार जताया है।

दोरनापाल पहुंची ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीमें

0

सुकमा तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमों की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रही। सुकमा और कोंटा के बाद अब दोरनापाल में का छापामार कार्रवाई की गई। वन विभाग के दो कर्मचारियों घर पर छापा मारा गया है। सुबह से एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम वन विभाग के कर्मचारियों के घर में मौजूद है। तेंदूपत्ता के बोनस में हुए भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

जगदलपुर विधानसभा के बीजापुट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  • ग्रामीणजनों की सुनी समस्या, समस्याओं का होगा जल्द समाधान किरण देव

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के बीजापुट एवं नगरनार के वार्षिक मेला (मंडई ) में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर की पूजा एवं नगरनार के वार्षिक मेला (मंडई ) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव पहुंचे। उपनपाल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर पहुंच विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। क्षेत्रीय विधायक  किरण देव के बीजापुट पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने भव्य आतिशबाजी व पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया । वहीं बीजापुट में देवतुल्य जनता से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं व बातों को सुनकर उसका समाधान किया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक  किरण देव के समक्ष जनमानस ने कोदई माता मंदिर के विकास , सड़क एवं गांव के विकास के संबंध में मांग रखी । जिसपर विधायक  किरण देव ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए गांव के विकास के सभी कार्यो को जल्द पूरा करने की बात कही। कोदई माता मंदिर का भी विकास होगा। सभी गांवों का चौमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास होगा। जिससे ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है ।

नगरनार के वार्षिक मेला में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव

उसके पश्चात प्रतिवर्ष नगरनार में वार्षिक मेला का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्रीय विधायक किरण देव के पहुंच माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना करते सभी के सुख समृद्धि की माता से कामना किया। वहीं नगरनार ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने स्वागत किया । नगरनार के वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि नगरनार के ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। वहीं आज आयोजित वार्षिक मेला का अपना ऐतिहासिक महत्व है । हमारी बस्तर की पहचान संस्कृति ,मेला, मंडई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला बनाते है जिसका अपना महत्व है। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । वहीं मेला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, विजित देव ,सरपंच वासुदेव , पूर्व सरपंच त्रिपती नागेश ,हरि साहू , मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,गंगाधर पुजारी ,कमलेश बधेल ,मोहन नाईक, राजेश शर्मा,राधे पन्र्दे,रूपेश समरथ,,व अन्य देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

भाजपा में पद नहीं, संगठन के प्रति समर्पण को दिया जाता है महत्व: किरण सिंह देव

0
  •  विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन
  • पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता, सेवा पखवाड़ा में निभाएं सक्रिय भूमिका: वेदप्रकाश पाण्डेय
  • हर घर पर लहराएं भाजपा का ध्वज, संगठन का प्रतीक बनें कार्यकर्ता: मंडावी
  • प्रदेश अध्यक्ष देव और सांसद कश्यप ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी का जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य आयोजन शुक्रवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के ध्येय पुरुष पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। हर सक्रिय सदस्य पदाधिकारी बने, यह आवश्यक नहीं, बल्कि दक्षता और कुशलता के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो यह हमारी कार्यशैली, बैठकें, सम्मेलन और नीतियों सहित परस्पर संवाद की ही देन है।  देव ने कहा कि कभी हर चुनाव में कांग्रेस विजय पाती थी, आज भाजपा का परचम देश के कोने-कोने में लहरा रहा है।

इसका श्रेय आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। आप सभी सक्रिय कार्यकर्ता ही भविष्य के सांसद, विधायक एवं मंत्री बन सकते हैं, परंतु इसके लिए कठिन परिश्रम और संगठन की कसौटी पर खरा उतरना जरूरी है। श्री देव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 91 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। किरण देव ने कार्यकर्ताओं से नम्रता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा सरकार बनने के बाद विनम्रता बढ़नी चाहिए। हिमालय की चोटी पर पहुंचने के बाद आगे सिर्फ वायुमंडल है, इसलिए सत्ता में रहते हुए भी अहंकार नहीं आना चाहिए। किरण देव ने भाजपा की आगामी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर मजबूती से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनाता पार्टी को और मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को स्वयं को ग्रामीण परिवेश के अनुसार ढालना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

अजजा को मिला सम्मान: महेश

बस्तर से भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। संगठन सूत्र ‘संघे शक्ति कलियुगे’ को आधार बनाकर पार्टी को मजबूत किया गया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन का अभिन्न अंग है। संगठन की शक्ति के कारण ही भाजपा का नाम आज विश्व में गर्व से लिया जाता है। सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को सम्मान मिला है। दस राज्यों में जनजातीय संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का गठन एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिसने बस्तर और अन्य पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ध्येय पुरुषों के विचारों को आत्मसात करें और संगठन सूत्र का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं।

मंडावी, पांडे का उद्बोधन

पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घर पर पार्टी का ध्वज लगाना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं में अपनत्व की भावना का विकास होगा और प्रवास के दौरान संगठन का बंधन और मजबूत होगा।भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी हमारे सक्रिय और कर्णधार कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में आप सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी दिशा-निर्देश पार्टी की ओर से दिए जाएं, उन्हें मंडल स्तर पर सुचारू रूप से लागू करें।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव ने व आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, कमल चंद भंजदेव, महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, गोदावरी साहू, श्रीधर ओझा, अश्विनी सरडे, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, पदलाम नाग, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, हरिराम मंडावी, महेंद्र सेठिया, देवीप्रसाद वेंजाम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

____

टाउन हाल में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर को जेल भेजने की मांग

0
  •  भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उठाई मांग

दल्लीराजहरा भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सौंप कर नगर के वार्ड क्रमांक 24 में बने टाउन हाल के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर ठेकेदार सहित जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उन्हें जेल भेजने की मांग की है।

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने ज्ञापन में कहा है कि कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 24 बने टाउन हॉल में लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ है। टाउन हॉल अब तक नगर पालिका को हैंड ओवर भी नहीं किया गया है, जबकि उसके पूर्व ही टाउन हॉल गिरने की स्थिति में आ गया है। ठेकेदार द्वारा टाउन हाल निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच कर दोषी ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही इसकी इस ठेके के अलावा सभी अन्य ठेके की भी राशि रोककर रिकवरी करने की मांग श्री जायसवाल ने की है। उन्होंने कहा है कि इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। ठेकेदार द्वारा टाउन हाल को अपने स्टोर रूम गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। सालों से उस पर कब्जा कर रखा गया है। इसे कब्जा मुक्त कराया जाए और उसका पुनः निर्माण करवा कर शीघ्र जनता के लिए शुरू किया जाए। ज्ञापन लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS