City Media - Page 226 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 226

दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन हैं ईनामी

0
  • कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं नक्सली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में आज 7 अप्रैल फिर एकसाथ 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से तीन नक्सली ईनामी हैं और वे कई बड़ी वारदतों में शामिल रहे हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईए) अभियान तथा छग शासन की ‘पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। इसके चलते लगातार शीर्ष नक्सली और भटके हुए नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प कर 3 ईनामी सहित 26 नक्सलियों ने सोमवार को डीआईजी, एसपी गौरवराय, कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट नीरज यादव, राजीव कुमार, अनिल कुमार प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील भंवर, विवेक कुमार सिंह, पवित्रा चक्रवर्ती, सुभाष चंद्र प्रसाद, विक्रांत वर्मा, अनिल शेखावत, सत्यनारायण तवंर, गोपाल कुमार गुप्ता, एएसपी स्मृतिक राजनाला, पूजा कुमार, रामकुमार बर्मन, उप कमांडेंट विमल कुमार एवं सहायक कमांडेंट जाफर आलम के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों को नई पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 224 ईनामी सहित कुल 953 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। आज आत्म समर्पण करने वालों में राजेश कश्यप उर्फ गमसन कश्यप निवासी बोदली नयापारा थाना मालेवाही जिला बस्तर, आमदई एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमाण्डर ईनामी 3 लाख, कोसा माड़वी निवासी बोडेपल्ली पटेलपारा थाना किरंदुल जिला दंतेवाड़ा, गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष ईनामी 1 लाख, छोटू कुंजाम निवासी बेचापाल गांडुकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, बेचापाल आरपीसी सीएनएम सदस्य ईनामी 50 हजार, रीना ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, महेश उर्फ बंडरा कड़ती निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर बेचापाल आरपीसी जंगल शाखा अध्यक्ष, डोमेश्वर उर्फ गुड्डी ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, लच्छू उर्फ पटेल ओयाम निवासी बेचापाल देवापारा मिरतुर बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, मनोज उर्फ डोग्गा ओयाम निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर, बेचापाल आरपीसी आर्थिक शाखा अध्यक्ष, रामदेई कड़ती पति स्व0 मंगा कड़ती निवासी बेचापाल गांडूकलपारा मिरतुर जिला बेचापाल आरपीसी केएएमएस सदस्य , शंकर उर्फ सुक्कू ओयाम निवासी बेचापाल स्कूलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, लक्खू उर्फ कुंडा राम ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा, बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, मोटू पुनेम निवासी बेचापाल देवापारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, रमेश हेमला निवासी बेचापाल बेचापाल गांडूकलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, लक्ष्मण उफ नूली ओयाम पिता सुक्लू ओयाम निवासी बेचापाल पटेलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, रीना उर्फ वेत्तेम पदाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, दशरू उर्फ डोग्गा ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, सन्नू तेलाम निवासी बेचापल गांडूकलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, सुदरू उर्फ मोक्को ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य, आयतू उर्फ गुट्टा ओड़ी निवासी तमोड़ी मिरतुर बेचापाल आरपीसी कृषि शाखा सदस्य , राकेश उर्फ पंडरू ओयाम निवासी बेचापाल गायतापारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य,

दयालू लेकाम निवासी केशकुत्तुल सुराखाड़ा पारा थाना भैरमगढ़ केशकुत्तुल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, सन्नू कोवासी उर्फ सन्नो निवासी केशकुत्तुल मड्डापारा भैरमगढ़ केशकुत्तुल आरपीसी मिलिशिया सेक्शन ए कमांडर, सायबो वेको निवासी केशकुत्तुल मड्डापारा थाना भैरमगढ़ केशकुत्तुल आरपीसी जनमिलिशिया सेक्शन कमांडर, छोटू पदाम निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य,

सुपा उर्फ चंदरू पदाम निवासी बेचापाल पदमपारा मिरतुर बेचापाल आरपीसी जंगल शाखा सदस्य और सन्नू कवासी निवासी गुड़से मिस्स गोंदीपारा कटेकल्याण दंतेवाड़ा। गुड़से पंचायत डीएकेएमएस सदस्य शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे मौजूद 

0

जगदलपुर– युवा संवाद 2047 एक संवाद सत्र का आयोजन सोमवार को जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। युवा संवाद को एक ही वाक्य में परिभाषित किया जा सकता है। युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा एवं युवाओं का। यह संवाद युवाओं के बीच एक और असंरचित चर्चा हुई।

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा युवा संवाद भारत 2047 के दौरान संवाद और चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान घोषित पंच प्रण की थीम पर आधारित है. विकसित भारत का लक्ष्य, राष्ट्रीय एकता और एक जुटता, औपनिवेशिक मानसिकता का निशान मिटाए, नागरिकों में कर्तव्य की भावना एवं अपनी विरासत और परंपरा पर गर्व करें।

युवा संवाद पहल पर उद्देश्य युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करके देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है। इससे देश के युवाओं में युवा शक्ति को प्रदर्शित करने और पांच संकल्पों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार और राज्य सरकार के युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओ को दी और उनसे अपेक्षा की इसमें बस्तर क्षेत्र के अनुसार जो बदलाव या सुझाव युवाओं के द्वारा दिए जाएंगे उसको युवा नीति में समाहित कर राज्य की एक सशक्त युवा नीति तैयार की जाएगी।

पूर्व युवा आयोग सदस्य संग्राम सिंह राणा ने कहा राष्ट्र निर्माण मे एकता और अखंडता की आवश्यकता और नागरिकों के कर्तव्य और जिम्मेदारी के बारे में बताया। राणा ने कहा कैसे युवाओं को महान नेताओं और अच्छे नागरिकों के रूप में आकार देने और उन्हें इस देश की विभिन्न सामाजिक आर्थिक समस्याओं के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए पांच संकल्पों के बारे में अधिक जानकारी होनी चाहिए। हम एक बेहतर भारत का निर्माण कर सके।

अविनाश श्रीवास्तव ने भी अपनी बातें रखी।

इस कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट एवं नर्सिंग कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया। युवा आयोग द्वारा युवाओं को अपने विचार रखने के लिए पंपलेट वितरित किए गए जिसमें युवाओं ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत अपने विचार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को लिखित में दिए।

युवा संवाद के संक्षिप्त कार्यक्रम में एनएसएस के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर नीता बाजपेई, बस्तर के एनएसएस प्रभारी पटेल, नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक में अंजलि, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी वेद प्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा,श्रवण साहू, कोटेश्वर नायडू, सहायक संचालक खेल युवा कल्याण राजेंद्र डेकाडे,दंतेश्वरी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी प्रिंसी दुग्गा, क्रीड़ा अधिकारी,लिलेश देवांगन, उपस्थित थे।

सुशासन तिहार के तहत गांवों, हाट-बाजारों और दफ्तरों में रखी जाएगी समाधान पेटी

0
  •  कलेक्टर हरिस ने दिए अधिकारियों को निर्देश
  • आमजन से अधिक से अधिक लेने पर जोर 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस. ने सुशासन तिहार 2025 के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पहले चरण के अंतर्गत 8 से 11 अप्रैल आवेदन पत्र प्राप्त करना है, इसके तहत जिले के सभी ग्रामों के चौक-चौराहों में और हाट-बाजारों में समाधान पेटी रखी जाएगी।

इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों, तहसील, जनपद पंचायत कार्यालयों, नगर पंचायत कार्यालयों, एसडीएम कार्यालयों सहित जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत व नगर पालिक निगम कार्यालय में भी समाधान पेटी के माध्यम से जनता की मांग, समस्या, शिकायतों को प्राप्त किया जाएगा। कलेक्टर ने समाधान पेटी के साथ आवेदन लिखने के लिए सहयोगी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रत्येक दिन आवेदन की जांच करने के लिए अधिकारी और मैदानी अमलों की ड्यूटी लगवाने के साथ ही प्रत्येक दिन ब्लॉक में आवेदनों को जमा करने एवं ऑपरेटरों के द्वारा पोर्टल में आवेदन की जानकारी अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। पोर्टल में एंट्री किए गए आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा निराकरण कर लगातार अपडेट किया जाएगा। साथ ही आवेदन के निराकरण में पात्र-अपात्र का पूरा विवरण का उल्लेख करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।कलेक्टर ने दूसरे चरण में 4 मई तक आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान करने का समय बताया। इसके उपरांत समाधान शिविर 5 मई से 31 मई तक मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुशासन अभियान में जनता से अधिक से अधिक आवेदन लें। ग्राम में सुशासन तिहार के संबंध में अधिक सूचना देने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाएं। ब्लॉक, नगर के वार्डों में माइक से सूचना प्रसारित करवाएं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं माता बहनें: किरण सिंह देव

0
  • चिंगपाल के दीदी मड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक देव 
  • महिलाओं ने विधायक को भेंट की सब्जी की टोकरी 

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा मंडल की चिंगपाल पंचायत में दीदी मड़ई का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से हमारी पंचायत की महिलाएं दीदियां हर क्षेत्र मेंआगे बढ़ रही हैं। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित कर वर्षभर पंचायत स्तर पर आयोजन कर महिला बहनों को जोड़कर कार्य करती रहती हैं। यह हमारी महिला दीदियों का सराहनीय कार्य है। वे स्वालंबी बन रही हैं खेती , सब्जी लगाने, राशन दुकान व अन्य माध्यमों से मेहनत कर आगे बढ़ रही हैं। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रही हैं ।

सभी काफी मेहनत करते अपने अपने कार्य क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। आज के दीदी मड़ई कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का महिला दीदियों ने बस्तर की पारंपरा के अनुसार स्वागत व अभिनंदन किया। उन्हें सब्जियों की टोकरी भेंट की। तीरथधारा महिला समूह की दीदियों ने बताया कि दस पंचायतों का एक कलस्टर बनाकर स्व सहायता समूह की महिला दीदियों द्वारा वर्षभर पंचायत स्तर विभिन्न आयोजन कर महिला बहनों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है। तीरथधारा महिला समूह की महिलाओं ने बताया शासन से प्रत्येक पंचायत को नए नए कार्य करने के लिए राशि प्राप्त होती है जिसमें महिला बहने संगठित होकर समूह के माध्यम से अलग अलग स्तर पर हाट-बाजार, सब्जी की खेती, मुर्गी पालन, बकरी पालन, राशन दुकान संचालन व अन्य माध्यमों से पैसे कमाकर अपनी आय के स्त्रोत बढ़ा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबोधित करते कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सभी महिला बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी विष्णु देव साय की सरकार ने दीदियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। शासन की योजनाओं का लाभ लेते हमारी महिला दीदी अपने अपने पंचायत पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। तीर्थधारा महिला समूह हर क्षेत्र में सक्रिय है। खेती, राशन दुकान, सब्जी लगाने का कार्य हमारी महिला बहनों द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, सरपंच चिंगपाल जयराम, लिबरू राम, सोनधर कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, फूलसिंग सेठिया, धमेंद्र ठाकुर, उदय दुबे, सुरेश सिंह, दिनेश पांडे, सीईओ वीरेंद्र बहादुर व बड़ी संख्या में महिला बहनें उपस्थित थीं।

जनता की राय पर बनेगा जगदलपुर नगर निगम का बजट: महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  मेयर ने नागरिकों से मांगे सुझाव, जारी किया नंबर 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर का इस बार का बजट जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। महापौर संजय पाण्डेय ने इस दिशा में बड़ी अच्छी पहल की है।

जगदलपुर नगर निगम के अधिकारी और ऊर्जावान महापौर संजय पाण्डेय इन दिनों निगम का बजट बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बार का बजट महापौर संजय पाण्डेय के विजन स्वच्छ, सुंदर और विकसित जगदलपुर पर केंद्रित रहेगा और इसमें शहर के जागरूक नागरिकों की भी बड़ी भूमिका होगी। महापौर संजय पाण्डेय की मंशा है कि नगर निगम का बजट जन भावनाओं के अनुरूप हो। इसके लिए उन्होंने शहर के लोगों के नाम अपील जारी कर स्वच्छ, सुंदर और विकसित जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने, ज्यादा से ज्यादा जन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया है। नागरिक वाट्सएप नंबर 9131409559 पर और क्यूआर कोड स्कैन कर सुझाव भेज सकते हैं। नागरिक अपने सुझाव 9 अप्रैल की शाम 6 बजे तक भेज सकते हैं।

युवाओं के लिए नीति बनाने मांगे तोमर ने सुझाव

0
  •  युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर के मुख्य आतिथ्य में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल को टाउन हॉल जगदलपुर में किया गया। युवा से संवाद कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट्स एवं नर्सिंग कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अविनाश श्रीवास्तव, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा ने युवाओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनसे अपेक्षा की कि इसमें बस्तर क्षेत्र के अनुसार जो बदलाव या सुझाव युवाओं के द्वारा दिए जाएंगे उनको युवा नीति में समाहित कर राज्य की एक सशक्त युवा नीति तैयार की जाएगी। युवा आयोग द्वारा युवाओं को अपने विचार रखने के लिए फार्म वितरित किए गए। युवाओं ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत अपने विचार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को लिखित में दिए।

युवा संवाद के संक्षिप्त कार्यक्रम में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, सदस्य संग्राम सिंह राणा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, एनएसएस की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नीता वाजपेयी, बस्तर के एनएसएस प्रभारी श्री पटेल, नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक अंजलि, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी वेदप्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा, श्रवण साहू, कोटेश्वर नायडू, सहायक संचालक खेल युवा कल्याण राजेंद्र डेकाटे, दंतेश्वरी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी प्रिंसी दुग्गा, क्रीड़ा अधिकारी, लिलेश देवांगन उपस्थित थे।

नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे के पदभार ग्रहण पर युवा नेता श्याम जायसवाल ने दी बधाई

0
  • नगरवासियों को भाजपा से है बड़ी उम्मीदें: श्याम 

दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने नगर पालिका कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समरोह में भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल व श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को बधाई व शुभकामनाएं दी।

श्याम जायसवाल एवं संजय सिंह ने कहा कि 25 साल बाद दल्लीराजहरा में भाजपा के सत्ता में आने पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। जनता को भाजपा के इस कार्यकाल में काफी उम्मीदे है। हमें भी पूरा उम्मीद है कि हमारे जनप्रतिनिधि दल्ली राजहरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को नगर पालिका अधिनियम की काफी जानकारी है। जिसका लाभ पूरे दल्लीराजहरा को मिलेगा। वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू द्वारा दल्लीराजहरा नगर पालिका में इस बार विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए हर स्तर पर ताकत लगाई जा रही है। इनके अलावा विशेष रूप से भाजपा नेता सौरभ लूनिया द्वारा लगातार जिले व प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं व अधिकारियों से दल्ली राजहरा के विकास कार्य की योजना को लेकर चर्चा की जा रही है और ठोस प्रयास भी किया जा रहा है। जिससे हमें उम्मीद है कि दल्ली राजहरा में जनता की सभी मांग पूरी होंगी।

सांसद भोजराज नाग को सुनाई मजदूरों की पीड़ा

0

दल्लीराजहरा श्रमिक नेता मदन मायती के साथ मजदूरों ने अंतागढ़ में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद नाग को बताया गया कि दल्ली राजहरा में एसजेएसपीएल का निर्माण प्रारंभ होने के समय से जो कार्य कर रहे मजदूरों को काम से बाहर निकाल कर अन्य प्रदेशों से मजदूरो को लाकर कार्य कराया जा रहा हैं। उनके साथ कार्य कर रहे ग्राम धोबेदंड एवं कोंडेकसा के मजदूरों से कार्य कराया जा रहा हैं। उन मजदूरों को प्रबंधन द्वारा कन्फर्मेशन लेटर देकर प्रबंधक द्वारा जानबूझकर दल्ली राजहरा व धोबेदंड, कोंडेकसा के मजदूरों को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। हमारी मांग हैं कि जिस तरह धोबेदंड और कोंडेकसा के मजदूरों को कन्फर्मेशन पत्र दिया गया हैं उसी तरह दल्ली राजहरा के 176 मजदूर जो कि पिछले डेढ़ दो वर्षों से प्लांट निर्माण में कार्य कर रहे थे। उन्हे वापस काम पर लिया जाए और आउट सोर्सिंग के माध्यम से बाहर से लाए मजदूरों को वापस भेजा जाए। पूर्व की तरह क्षेत्र के गांवों एवं दल्ली राजहरा स्थानीय मजदूरों को एसजेएसपीएल प्रबंधन द्वारा कम पर रखा जाए। दल्ली राजहरा के मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। इस पर सांसद भोजराज नाग ने जल्द ही दल्ली राजहरा आकर प्रबंधन एवं प्रशासन से चर्चा करने एवं समस्या का निवारण कराने की बात कही।

बस्तर में खेलों को बढ़ावा देने किया जाएगा हर संभव प्रयास: बनवासी मौर्य

0
  •  क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए बनवासी मौर्य 

बकावंड बस्तर जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 9 से सदस्य तथा खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति बनवासी मौर्य ग्रामीण खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की मुहिम में जुट गए हैं। वे ग्राम छोटे देवड़ा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में अंचल की 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच 6 अप्रैल को हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

आरंभ में आयोजन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने अपने जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता में सोनपुर की टीम विजेता रही। वहीं उप विजेता का खिताब कुम्हली की टीम को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत की खेल एवं युवा कल्याण समिति के सदस्य बनवासी मौर्य ने कहा कि आप सभी युवाओं एवं क्षेत्र के ग्रामवासियों के स्नेह आशीर्वाद से मुझे क्षेत्र क्रमांक 9 के गांवों की सेवा करने का मौका मिला है। जिला पंचायत में खेल एवं युवा कल्याण समिति का सभापति बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूरी ताकत से निभाउंगा। श्री मौर्य ने कहा कि पूरे बस्तर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कोई कमी नहीं होने दूंगा। बनवासी मौर्य ने कहा कि अगले बस्तर ओलंपिक में बकावंड ब्लॉक का परचम लहराएगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। श्री मौर्य ne विजेता उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी तथा अन्य टीमों को अपना परफॉरमेंस और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सरपंच संतोष कश्यप, जनपद सदस्य कामेश्वरी कश्यप, घासीराम यादव, उप सरंपच राहुल सोनवानी, पूर्व सरपंच मालती भारती, पंच जगत साहू, साबूत परगनिहा, देवा साहू, सुंदर भारती, बलराम भारती, गोवर्धन गोयल, संधू कश्यप, सरपंच कमलू राम भारती, शंभू भारती एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा खेलप्रेमी युवा उपस्थित थे।

भाजपा के स्थापना दिवस संजय बैंस ने कहा कि विश्व की बड़ी पार्टी के सदस्य हम सब के लिए गौरव की है बात

0

कुसुमकसा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव मंदिर प्रांगण स्थापना दिवस मनाया गया सर्व प्रथम सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ता राम जी की आरती कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस आयोजन के प्रभारी बसंत जैन जी उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र में माल्यार्पण अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया कुसुमकसा के बूथ प्रभारी संजय बैंस संतोष जैन कमलकांत साहू पंकज जेठवानी जी के नेतृत्व में सफल और भव्य आयोजन हुवा कार्यक्रम में डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा ने संबोधित करते।

हुए कहा कि आज पार्टी की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देता हु जिस तरफ अटल जी पार्टी के सिंदांतो में चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है हम सबके लिए गौरव की बात है पूर्व सरपंच शिवराम सिंदरामे ने कहा कि निश्चित रूप से आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिस पार्टी को हम अनुकरण करते है आज उसका स्थापना दिवस है आज कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही आज केंद्र और राज्य में सरकार के साथ पालिका और पंचायत के लोग विजय हुए है अब हमें बेहतर कार्य करके भाजपा को और अधिक मजबूत करना है भाजपा के प्रभारी बसंत जैन ने कहा आज राम जन्मोत्सव के साथ आज भाजपा का भी जन्मोत्सव है।

आज के दिन ही भाजपा का सूर्य उदय हुवा जिसकी चमक पूरे विश्व में बड़ा संगठन के रूप में चमक रहा है ये हम सबके लिए गौरव की बात है कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि भाजपा का आज स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और गर्व के साथ हम सब कह सकते है राष्ट्रवादी विचार धारा के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम सदस्य है और आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर हम हमारी पार्टी को और मजबूती के लिए कार्य करेंगे आज सभी कार्यकर्ता जिनको पार्टी के झंडे के साथ एक पौधा भी हम दे रहे है इसे आपको अपने घरों में लगाना है ताकि हम सबको याद रहे कि पार्टी के स्थापना दिवस के दिन हमने इसे लगाया है जैसे जैसे ये पौधा बड़ा होता जायेगा

ये हमे राष्टबोध के लिए प्रेरित करेगा प्रदेश की सरकार की योजनाओं को हम सब मिलकर लोगों को लाभ और योजना का प्रचार करके भी हम भाजपा के पक्ष में लोगों को प्रेरित कर सकते है इस अवसर पर भूपेंद्र मिश्रा शिवराम सिंदरमे पोषण भूआर्य मोती सिन्हा संतोष जैन कमलकांत साहू पंकज जेेठवानी अमाय नागवंशी हेमिन सिन्हा हरि ठाकुर देवराज जैन गोविंद सिन्हा प्रवीण धनकर अशोक धर्मगुरु महेश डडसेना कमल जगनायक गोल्डी धनकर पंकज कोठारी योगी साहू सुरेंद्र मंडावी सालिक धनकर मिलन सिन्हा गौरी शंकर साहू अकील खान सूरज केसरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाए

MOST POPULAR

HOT NEWS