City Media - Page 255 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 255

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू और पार्षदों ने ली शपथ

0
  • समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव 

दल्लीराजहरा। नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू ने अपने पद की शपथ ली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित गरिमामय समारोह में नपा अध्यक्ष और पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन बनकर काम करेगी, विकास की नई गाथा शहर में लिखी जाएगी।उन्होंने साहू समाज के गौरव तोरण साहू की भूरि भूरि प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि दल्ली राजहरा नगर पालिका गठन के 25 साल बाद यहां भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुरोबी वर्मा भी उपस्थित रहीं। पुरोबी वर्मा ने कहा कि मैं 10 वर्ष लगातार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रही, अब तोरण साहू जी की बारी है। उन्हें सत्ता के साथ चलने का मौका मिला है उन्हें मै अपनी ओर से नगर विकास के समस्त कार्यों में सहयोग करूंगी।

पुरोबी वर्मा का बड़ा योगदान

उल्लेखनीय है कि पुरोबी वर्मा के कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए नगर के हर वार्ड में बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया था।पुरोबी वर्मा एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी खासी लोकप्रिय हैं। उन्होंने श्रमिक बस्तियों की महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाकर उनमें बचत की प्रवृति विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दिया है। नगर पालिका में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में पुरोबी वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। आज भी पुरोबी वर्मा का जुड़ाव श्रमिक तबके और आम नागरिकों से बना हुआ है, जिसका भरपूर लाभ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को मिला है।

बीजापुर और सुकमा में एसीबी तथा ईओडब्ल्यू की छापमार कार्रवाई

0
  • सस्पेंडेड डीएफओ, कारोबारियों और सहायक आयुक्त के ठिकानों पर छापेमारी

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में जिलों में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमों ने एक निलंबित डीएफओ और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त के ठिकानों पर छापा मारा है। सुकमा, छिंदगढ़, बीजापुर और जगदलपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

बीजापुर में सहायक आयुक्त के घर पर एसीबी की टीम ने दबिश दी है। सहायक आयुक्त के धरमपुरा जगदलपुर स्थित मकान में भी एसीबी की टीम ने रेड डाली है। इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के घर बैलाबाजार और धरमपुरा के एक अन्य मकान में भी एसीबी की टीम पहुंची है।वहीं सुकमा जिले के कई ठिकानों में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की अलगअलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। सुकमा के सस्पेंड चल रहे डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में एसीबी की छापेमारी चल रही है। सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में कई ठिकानों में जांच और पूछताछ जारी है। सुकमा में एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा निलंबित डीएफओ अशोक पटेल और दो व्यापारियों के घर छापे मारे गए हैं। रविवार की सुबह 6 बजे पहुंची टीमों ने निलंबित डीएफओ के सरकारी आवास में छापामार कार्रवाई की। इसके अलावा सुकमा जिले के छिंदगढ़ में एक करोबारी घर एवं कोंटा में भी एक करोबारी घर में छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे सुकमा जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व भी नक्सल मामले और शराब घोटाले मामले में एनआईए और ईडी की छापे यहां पड़ चुके हैं।

अवैध सट्टा पट्टी लिखने वाले 01 आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • अवैध सट्टा पट्टी लिखने वाले 01 आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
  • आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 4100 रूपये को किया गया जप्त ।
  • अवैध जुआ सट्टा व शराब ‍बिक्री पर राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा लगातार कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा  सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.03.2025 को घटना स्थल रेलवे स्टेशन के सामने शीतला मंदिर के पास आरोपी संतोष पठारिया पिता अमृतलाल पठारिया उम्र 39 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 25 जगजीवन राम वार्ड राजहरा थाना राजहरा द्वारा अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी संतोष पठारिया को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंगदार कागज में अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगाकर लिखा सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 4100 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है ।

हल्बी बोली में संबोधित कर सांसद महेश कश्यप ने जीत लिया मातृशक्ति का दिल

0
  •  तोकापाल में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम

तोकापाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तोकापाल के सामुदायिक भवन में बड़े धूमधाम से मनाया गया। बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सांसद महेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की प्राथमिकताओं के बारे में बहुत ही विस्तार से हल्बी बोली में संबोधित किया। और उन्होंने बताया कि हमारी माता बहनें भाजपा की सरकार आने के बाद किस तरीके से सशक्त हो रही हैं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि एक जमाना था जब मैं रायपुर गया था और वहां पर बूढ़ा तालाब के आसपास में महिला शौच करने के लिए बैठती थी। हमारे प्रधानमंत्री की सोच के तहत हर घर शौचालय अभियान चलाकर सरकार ने हमारी महिलाओं को सम्मान दिया। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में हमारी केंद्र व राज्य की सरकारें लगातार कार्य कर रही हैं। हमें बहुत दुख लगता था जब हम कावड़ से और हमारी माता बहनें सिर पर गुंडी रख पानी लेकर अपने घर आते थे। आज हर घर में तो नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। इस बड़ी समस्या का समाधान हमारी सरकार कर रही हैं। आप लोग सशक्त होइए मजबूत और आत्मनिर्भर बनिए। जहां सहयोग की आवश्यकता है, वहां पर सरकार, आपके विधायक सांसद, मंत्री सब आप सबके साथ हैं। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तोकपाल की तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीईओ, जनपद अध्यक्ष सभी महिला हैं। श्री गोयलने कहा कि महिलाओं को आगे लाने में हमारी सरकार हमेशा सहयोग करती है और महिलाओं का आरक्षण भी 30 प्रतिशत दिया हुआ है ताकि महिला आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम में एसडीएम माया नंद चंद्रा, जनपद सीईओ नीलू तिर्की, बीईओ पूनम सलाम, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, जनपद उपाध्यक्ष रीतेश जोशी, स्व सहायता समूह की महिलाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं उपस्थित रहीं।

सखी क्लब, एनएसएल ने नैना सिंह धाकड़ संग धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

नगरनार । 08 मार्च, 2025: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के सखी क्लब ने धनपुंजी स्थित एनएमडीसी टाउनशिप में आयोजित एक रंगारंग समारोह में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता श्रीमती एम सुजाता, अध्यक्ष, सखी क्लब ने की। श्रीमती एम सुजाता एनएमडीसी स्टील प्लांट, नगरनार के कार्यकारी निदेशक और एनएसएल स्टील प्लांट के प्रमुख, श्री एमएनवीएस प्रभाकर की धरमपत्नी हैं।

हर साल अनुकरणीय महिला उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित करने की अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए, एनएसएल के सखी क्लब ने सुश्री नैना सिंह धाकड़ को सम्मानित किया। ज्ञात हो के बस्तर की बेटी को एक युवा पर्वतारोही के रूप में उभर कर आने में और माउंट एवेरेस्ट पर पहुँचने में NMDC की भी भूमिका रही है।

श्रीमती एम सुजाता ने नैना का स्वागत करते हुए उन्हें सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा दायक मिसाल बताया। श्रीमती एम सुजाता ने कहा, ” नैना का जीवन यह सिखाता है के यदि हमारी इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा हमें हमारे लक्ष्य से दूर नहीं कर सकती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें अपने आप को यह याद दिलाने का अवसर है कि हम एक संपूर्ण व्यक्तित्व है जिन में असीम शक्ति और क्षमता है।” उन्होंने कहा की “हमें अपनी पहचान को और मजबूत बनाते हुए अपने परिवार और समाज के उत्थान में योगदान देते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।”

नैना ने सखियों संग अपने सफर की कठिनाइयों को साझा किया। उन्होंने स्मरण किया उस वक़्त का जब वह माउंट एवेरेस्ट फ़तेह करने चली थीं। नैना ने बताया, “तब कई लोगों ने कहा ‘यह लड़की है, यह एवेरेस्ट नहीं चढ़ पाएगी’, लेकिन हिम्मत और लगन से मैंने केवल दस दिन में एवेरेस्ट की चोटी पर क़दम रखा और जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल था, मैंने महामहिम राष्ट्रपति से सम्मान पाया।” नैना ने सखी क्लब की सखियों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को अपने सपने पूरे करने की आजादी दें और साथ साथ अपने शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ का ख्याल रखें।

 

सखी क्लब, एनएसएल की सखियों ने मिलजुलकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रय महिला दिवस को और भी अस्मरणीय बनाया।

1. श्रीमती एम सुजाता, अध्यक्ष, सखी क्लब तथा सुश्री नैना सिंह धाकड़ दीप प्रज्वलित करते हुए।

2. श्रीमती एम सुजाता ने सुश्री नैना सिंह धाकड़ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला में *स्वतंत्र अभिव्यक्ति महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

शहर के सबसे बड़े शिक्षण संस्था जहां पर 32 महिला शिक्षिकाएं कार्यरत हैं , महिला दिवस के अवसर पर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ ही संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती निशा बाजपेई श्रीमती नवनीत कमल श्रीमती शमशाद गोरे एवं निवर्तमान वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शुभ्रा कुंडू ,श्रीमती कृष्ण वर्मा एवं श्रीमती सुशीला व्यास का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इसी क्रम में सभी शिक्षिकाओं का सम्मान कुमकुम लगाकर स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

मंचस्थ व्याख्याता श्रीमती निशा वाजपेई ने अतीत एवं वर्तमान में नारी की स्थिति का जिक्र किया,वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शुभ्रा कुंडु ने महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट करते हुए जागरूकता की बात कही, मंचस्थ व्याख्याता श्रीमती शमशाद शेख ने सुमधुर गीत गाया, वहीं श्रीमती ज्योति ठाकुर द्वारा बहुत ही मर्मस्पर्शी स्मरण सुनाया गया, श्रीमती तृषा विश्वकर्मा,आयुषी त्रिवेदी एंव रत्ना बघेल ने सुमधुर गीत गाकर तालियां बटोरी ,इसी क्रम में श्रीमती फुलेश्वरी डोंगरे,यमुना सेठिया, क्षमा त्रिपाठी,पदमा कश्यप एवं चंचला बघमार द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट वक्तव्य एवं कविता पाठ किया गया। श्रीमती सुजाता भद्रे व्याख्याता अपने विशिष्ट जनजातीय परिधान में आकर्षण की केंद्र रही। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती नवनीत कमल ने स्थानीय प्रतिभाशाली महिलाओं को याद करते हुए उनके कार्य कुशलता एवं प्रतिभा को नमन करते हुए महिलाओं को समर्पित अपनी छंद बद्ध रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन बहुत ही उत्कृष्टता एवं प्रेरक पंक्तियों के साथ साथ श्रीमती दीप्ति ठाकुर एवं श्रीमती ममता झा द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सार बताते हुए श्रीमती सुजाता दास ने आभार व्यक्त किया।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में भी प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शंकर सहित शिक्षक राजेश यादव, देवसिंह नेताम, कृष्णकांत बर्मन ने विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारी की हौसला अफजाई करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं प्रशंसनीय भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया।

 

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र देवता रमंते’ जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। हमारी संस्कृति की यही पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है कि अगर एक बेटा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो दो परिवारों में शिक्षा का उजाला फैलता है। उन्होंने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। उन्होंने अध्यापिकाओं से कहा कि आप सभी हमेशा समृद्ध रहें और जीवन में दृढ़ता से आगे बढ़ते रहें। अध्यापिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए प्राचार्य ने साहस शौर्य और समर्पण की प्रति नारी शक्ति को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

सवालों के घेरे में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी

0
  •  पूर्णकलिक अधीक्षक की नियुक्ति के बाद भी प्रभारी को नहीं हटा रहे 

अर्जुन झा

जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर बस्तर द्वारा विभागीय मंत्रालय के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपने चहेते प्रभारी अधीक्षक को मुक्त करने में वे आनाकानी कर रहे हैं। प्रभारी अधीक्षक शिंदे में आखिर ऐसा कौन सा चुंबक है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी उनके आकर्षण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं?

मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा 20 नवंबर को जारी आदेश में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक जगदलपुर में पूर्णकालिक अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। नव नियुक्त अधीक्षक द्वारा 27 दिसंबर 2024 को उपस्थिति दी गई, मगर आठ साल से प्रभारी अधीक्षक के रूप में कार्यरत सहायक ग्रेड-1 प्रकाश शिंदे को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुक्त नहीं किया जा रहा है। श्री शिंदे को 8 वर्षो से 3 संस्थाओ के प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ रखा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदलपुर एवं बाल संप्रेक्षण गृह बालक जगदलपुर के पूर्व प्रभारी, स्टोर कीपर सह लेखापाल अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने हेतु 8 वर्षो के लंबे अंतराल के बावजूद अपने प्रिय अधीक्षक को अन्य 2 संस्थाओं का प्रभारी अधीक्षक को काम देकर अपने निजी स्वार्थ साधते हुए शासन को ठेंगा दिखा रहे हैं।

पूर्व प्रभारी अधीक्षक प्रकाश शिंदे को उनके मूल पद पर स्थल परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बकावंड-02 में वापस स्थानांतरित न किया जाना संदेह के दायरे में आ गया है। आखिरजिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिंदे पर इतनी मेहरबानी क्यों की जा रही है। इनके इस कृत्य से विभाग एवं शासन की छवि धूमिल हो रही है। चर्चा है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदलपुर द्वारा शिंदे के माध्यम से अनुचित लाभ ले रहे हैं। यही वजह है कि शिंदे को तीन संस्थाओ को 8 साल से प्रभारी बनाकर रखा गया है। वे शिंदे को शासकीय सुरक्षित स्थान बालक एवं शासकीय विशेष गृह बालक जगदलपुर के प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ रखना चाहते हैं। इससे साफ होता है इनके द्वारा अपने स्वार्थ के लिए शासन के निर्देशो की अवेहलना करते हुए तीनों संस्थाओ के प्रभार के लिए शिंदे योग्यता नही रखते।

डाक विभाग की महिला एजेंटों का सम्मान

0

जगदलपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मैत्री संघ गली स्थित उप डाकघर सदर बाजार जगदलपुर में महिला अभिकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा पाण्डे रही। मालूम हो कि आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसी ने महिला को शक्ति स्वरूपा बताया तो किसी ने कहा महिला अब हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही है। महिला दिवस के अवसर पर सभी आयोजकों ने गरिमा के अनुरूप मुख्य अतिथि व वक्ता तय किए थे। लेकिन सदर बाजार उप डाकघर में बहुत ही सादगी से सब पोस्ट मास्टर ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया। महिला अभिकर्ताओं ने भी नारी की व्याख्या अपने अपने शब्दों में की। मुख्य अतिथि रेखा पाण्डे ने कहा आज की महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हुई हैं। नारी ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान लिया है। 8 मार्च का दिन पुरे विश्व में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के अधिकार और सम्मान का दिन है। समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग ऐसे अनेक विभाग हैं जो महिलाओं के अधिकार और उत्थान के लिए काम करते हैं। अनेक ऐसी योजनाएं हैं जो कि महिलाओं के लिए संचालित है। 11 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना लागू की। इस योजना को आज एक वर्ष पूर्ण हो गए हैं। योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में स्थानांतरण की जाती है। आज 13वीं किस्त की राशि जारी की गई है। इस योजना से महिलाएं और भी अधिक सशक्त हुई हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परामर्श केंद्र भी खोले गए हैं।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में भी प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शंकर सहित शिक्षक राजेश यादव, देवसिंह नेताम, कृष्णकांत बर्मन ने विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारी की हौसला अफजाई करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं प्रशंसनीय भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र देवता रमंते’ जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। हमारी संस्कृति की यही पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है कि अगर एक बेटा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो दो परिवारों में शिक्षा का उजाला फैलता है। उन्होंने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। उन्होंने अध्यापिकाओं से कहा कि आप सभी हमेशा समृद्ध रहें और जीवन में दृढ़ता से आगे बढ़ते रहें। अध्यापिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए प्राचार्य ने साहस शौर्य और समर्पण की प्रति नारी शक्ति को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS