City Media - Page 256 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 256

दल्लीराजहरा बीएसपी स्कूल क्रमांक 6 में शपथ ग्रहण सम्पन्न

0

दल्लीराजहरा आज लौह नगरी दल्लीराजहरा बीएसपी स्कूल क्रमांक 6 के मैदान में शपथ ग्रहण  समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पार्षदों में वार्ड क्रमांक 1 से शिवांगी ध्रुव, वार्ड 2 से पूनम शोरी, वार्ड 3 से मनोज दुबे, वार्ड 4 से संजीव सिंह, वार्ड 7 से वीरेंद्र साहू, वार्ड 10 से मालती निषाद, वार्ड 11 से निर्मल कुमार, वार्ड 12 से मोनिका साहू ,वार्ड 15 से तरुण साहू, वार्ड 17 से रेखा बाई, वार्ड 18 से अरुणा रामटेके, वार्ड 21 से भूपेंद्र श्रीवास ,वार्ड 22 से सुरेश जयसवाल, वार्ड 24 से विशाल मोटवानी, वार्ड 25 से प्रमोद कुमार एवं चार निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 26से टी ज्योति,वार्ड 9 से मेवा पटेल, वार्ड 19 से मोइनुद्दीन खान एवं वार्ड 23 से प्रदीप बाघ शामिल है ।

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव् का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला बनाकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि दल्ली राजहरा को स्वच्छ सुविधा पूर्ण विकसित सुंदर बनाने का कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने रु 7500 करोड़ की राशि राज्य के विकास के लिए दी है। साय सरकार द्वारा नगर के विकास में कोई कमी नहीं करेगी। भाजपा सरकार निरंतर विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

आभार वक्त करते हुए नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि नगरवासियों, व्यापारी समाजसेवी ,विभिन्न संस्था के संगठनों के सहयोग एवं स्नेह की वजह से मैं आज इस पद पर विराजमान हो रहा हूं जिसके लिए मैं सदा अपने नगर वासियों का आभारी रहूंगा।कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य संयोजक रेखुराम साहू ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजराज नाग (सांसद, कांकेर लोकसभा क्षेत्र)करेंगे।अतिविशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव (पूर्व सभापति, नगर पालिका निगम रायपुर) जगदीश रामू रोहरा , (महापौर, नगर पालिका निगम धमतरी) विशिष्ट अतिथि मेंप्रीतम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद, पवन साहू (समाज सेवी),यशवंत जैन पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग भारत सरकार) दीपक ताराचंद साहू (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन, रायपुर) देवलाल ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, विरेन्द्र साहू (पूर्व विधायक गुण्डरदेही विधानसभा) ,धरमचंद जैन वरिष्ठ समाज सेवी, गोविंद वाधवानी अध्यक्ष, राजहरा व्यापारी संघ,महेन्द्र सिंह (गुड्डू) मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भाजपा जिला कार्यालय में किया गया सम्मान

0

बालोद जुंगेरा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष तोमन साहू का सम्मान किया गया, साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम का भी स्वागत किया गया । एवं सभी जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत सदस्यों का भाजपा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू ,जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, ठाकुर रामचंद्राकार, हरीश कटझरे, जिला मंत्री शरद ठाकुर गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,सतीश भेड़िया, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 5954 करोड़ 41 लाख रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित

0
  • छत्तीसगढ़ में वन आवरण का क्षेत्र बढ़कर हुआ 44.253 प्रतिशत
  •  देश में वन आवरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर
  •  तमोर पिंगला टाईगर रिजर्व के विकास के लिए 27.46 करोड़ रूपए
  •  धुड़मारास गांव को बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता व कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप के विभागों से संबंधित वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5954 करोड़ 41 लाख 12 हजार रूपए की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित की गईं। इसमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के लिए 2541 करोड़ 28 लाख 60 हजार रूपए, सहकारिता विभाग के लिए 342 करोड़ 70 लाख 22 हजार रूपए, जल संसाधन विभाग के लिए 1693 करोड़ 96 लाख रूपए, लघु सिंचाई निर्माण कार्य के लिए 874 करोड़ 51 लाख 55 हजार रूपए, जल संसाधन विभाग से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 57 करोड़ रूपए, जल संसाधन विभाग से संबंधित सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 308 करोड़ 71 लाख रूपए, तथा राज्य कौशल विकास योजना के लिए 29 करोड़ 41 लाख रूपए और राज्य विधानमंडल के लिए 106 करोड़ 82 लाख 75 हजार रूपए शामिल है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान कहा कि वनों, जल स्रोतों, वन्यप्राणियों तथा समस्त जीव-जन्तुओं तथा वन में देवी-देवताओं का विराजमान होता है। विशेषकर आदिवासी समुदाय तथा ग्रामवासी प्रकृति की पूजा-अराधना करते हैं, इससे राज्य में वनों का संरक्षण और संवर्धन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास और सभी वर्गों के सहयोग से छत्तीसगढ़ में वन का भौगोलिक क्षेत्रफल बढ़कर 44.253 प्रतिशत हो गया है, जो देश में वन आवरण की दृष्टि से तीसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वन विभाग सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभाग में ई-कुबेर, ई-ऑक्शन, एनटीपीएस, स्पैरो तथा ई-ऑफिस प्रणालियों को लागू किया है। साथ ही पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार कम करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की वस्तुओं की खरीदी तथा सेवाएं ली जा रही हैं।

तेंदूपत्ता की दर 5500 रू.

कश्यप ने सदन में कहा कि हमारी सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है। इससे संग्राहकों को 233 करोड़ रूपए से अधिक राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व गुरुघासीदास तमोर पिंगला के विकास हेतु बजट में 27 करोड़ 46 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा ग्रामीण पर्यटन हेतु 20 गांवों का चयन किया गया है। जिसमें बस्तर के धुड़मारास गांव को भी शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने धुड़मारास गांव को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत वन क्षेत्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप वन आवरण में 683 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2 करोड़ 25 लाख पौधों का रोपण किया गया है। मंत्री

कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत राज्य में 3 करोड़ 50 लाख 73 हजार पौधे का रोपण तथा वितरण किया गया है। 2025 में 4 करोड़ पौधों का रोपण एवं वितरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बिगड़़े वनों के सुधार हेतु इस वित्तीय वर्ष में 310 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान रखा गया है। बांस आधारित कुटीर उद्योगों की स्थापना हेतु 80 करोड़ रूपए, भू-गर्भीय जल स्तर में वृद्धि के लिए 34 करोड़ रूपए, नदी तटों में वृक्षारोपण के लिए 7 करोड़ 48 लाख रूपए तथा राजमार्गों व ग्रामीण मार्गों के किनारे वृक्षारोपण हेतु 7 करोड़ 11 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार हाथी-मानव द्वंद से ग्रामीणों को बचाने और हाथी विचरण की जानकारी हमर हाथी हमर गोठ के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु 2 करोड़ 39 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

जल संसाधन विभाग

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने सदन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ हेतु जल संसाधन विभाग अंतर्गत वॉटर विजन-2047 के लिए एजेंडा तय किया है, जिसमें जल उपयोग की क्षमता को बढ़ाकर निर्मित सिंचाई क्षमता तथा वास्तविक सिंचाई के अंतर में 2 लाख हेक्टेयर कमी करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सरगुजा तथा बस्तर संभागों में नवीन सिंचाई योजनाओं के निर्माण से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही रबी फसलों की सिंचाई का रकबा भी एक लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नदी जोड़ों अभियान के तहत विभिन्न नदियों को जोड़ने हेतु इंटरलिंकिंग परियोजनाएं बनाई जाएंगी। इनमें इन्द्रावती-महानदी लिंक परियोजना, केवई-हसदेव नदी लिंक परियोजना, अहिरन-खारंग लिंक परियोजना प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विभाग के लिए 3 हजार करोड़ रूपए से अधिक का बजट प्रावधान रखा गया है। मंत्री श्री कश्यप ने सदन में बताया कि राज्य में सिंचाई क्षमता सृजन हेतु पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1109 योजना-कार्यों हेतु 700 करोड़ का प्रावधान नवीन मद के तहत किया गया है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।

आदिवासी क्षेत्रों पर फोकस

उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सिंचाई क्षमता वृद्धि के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में नवीन मुख्य अभियंता कार्यालय खोकर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने सदन में कहा कि इस बजट में सहकारिता विभाग के विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 342 करोड़ 70 लाख 22 हजार रूपए प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने प्रदेश के किसानों को पैक्स समितियों के माध्यम से 5 लाख रूपए तक की अल्पकालीन कृषि ऋण निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह मत्स्य एवं उद्यानिकी किसानों को 3 लाख रूपए तक का निःशुल्क ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषक ऋण ब्याज दर युक्तियुक्तकरण हेतु 250 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। श्री कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा “सहकार से समृद्धि” की संकल्पना के तहत गठित किए जाने वाले नवीन पैक्स के संचालन तथा कर्मचारियों पर होने वाले व्यय संबंधी आवश्यकताओं के लिए 7 करोड़ 50 लाख का प्रबंधकीय अनुदान का प्रावधान भी रखा है। इसी तरह सहकारी बैंकों एवं समितियों के साख में वृद्धि तथा व्यवसाय हेतु अंशपूंजी में निवेश के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नए वित्तीय वर्ष में 500 नवीन पैक्स का गठन किया जाएगा। नवीन पैक्स समितियों के कार्य करने के लिए सक्षम बनाने हेतु आधारभूत संरचना निर्माण के तहत 200 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण के लिए 96 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि भारत सरकार की केन्द्र परिवर्तित योजना “डिजिटाईजेशन ऑफ प्राईमरी एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव्ह सोसाइटिस के अंतर्गत राज्य की पंजीकृत 2028 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है।

बस्तर के जिलों में कौशल केंद्र

कौशल विकास मंत्री श्री कश्यप ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ में निवासरत 14 से 45 वर्ष आयु के युवाओं को उनकी स्वयं की रूचि के व्यवसाय में प्रशिक्षित कर स्व-रोजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ युवाओं के कौशल विकास के अधिकार अधिनियम 2013 लागू किया गया है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनानांर्गत राज्य के युवाओं के कौशल प्रशिक्षण हेतु 352 संस्थाएं जिसमें 205 शासकीय एवं 147 अशासकीय व्यवसायिक संस्थाएं पंजीकृत हैं। इस वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए 29 करोड़ 41 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। मंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को समाज की मुख्यधारा जोड़ने एवं उन्हें उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनके आजीविका के वृद्धि के लिए बस्तर संभाग के समस्त 7 जिलों में ब्लॉक स्तर पर कौशल विकास केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है इसके लिए 4 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित 14 जिलों के मुख्यालय में संचालित लाईवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों को भोजन आदि व्यवस्था के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह राज्य के 7 जिलों में लाईवलीहुड कॉलेज निर्माण व नारायणपुर में बालक छात्रावास के लिए 6 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिसंकल्पना में नियद नेल्लानार योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत बस्तर संभाग के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित कैम्प के चिन्हांकित ग्रामों में कौशल प्रशिक्षण हेतु 3598 युवाओं का सर्वे किया गया है।

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी विभागों के अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य: सांसद महेश कश्यप

0
  •  विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम बैठक 

जगदलपुर विभिन्न विकास कार्यक्रमों हेतु गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम बैठक सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित की गई।

इस अवसर विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डेय, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सभी विभागों के अधिकारी जिम्मेदारी के साथ

क्रियान्वयन करें। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की आवश्यकता बताते हुए राजस्व से संबंधित प्रकरणों को त्वरित कार्रवाई करने कहा। इसके अलावा उन्होंने जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा बस्तर क्षेत्र में चयनित गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने कहा। सांसद ने बैठक में उपस्थित मातृशक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी वर्ग, समुदाय और आम जनता के हितों के लिए शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को लागू किया है। आधुनिक युग में योजनाओं के संबंध में आम जनों में जागरूकता लाना भी है। अधिकारी अपने मैदानी अमलों को निरंतर मार्गदर्शन देकर योजना के पात्र लाभार्थियों को सरलता से लाभ पहुंचाएं। विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, जिससे जनता में शासन – प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। विधायक श्री गोयल ने कहा कि बैठक में योजनाओं के एजेंडा के साथ-साथ जिले के विकास कार्यों और समस्याओं पर चिंतन किया गया। इसके अलावा जिले के बुनियादी सुविधाओं पर भी विभाग के अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही मेरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान करवाने की पहल करें। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि बैठक में बहुत कुछ सीखने को मिला, एजेंडा में शहरी क्षेत्र के विषयों पर भी चर्चा हुई जिसमें अमृत मिशन की प्रगति, स्वच्छता मिशन, शहर की प्राण दायिनी इंद्रावती नदी की जल समस्या के विषय में नगरीय निकाय के साथ प्रशासन को समस्या के निराकरण पर विशेष पहल की आवश्यकता है।

इन मुद्दों पर रहा जोर

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), दीनदयाल अंत्योदय योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन योजना (शहरी), शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, दीनदयाल उपाधाय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, इंटीग्रेटेड चाईल्ड डेवलपमेंट स्कीम, समेकित बाल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिड-डे मील योजना, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), डिजिलटल इंडिया-पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम प्रत्येक ग्राम पंचायत में साझा सेवा केंद्र उपलब्ध कराने और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि पर चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थान वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता से आवास योजना का लाभ देने, डोर टू डोर कचरा का डंप एरिया निर्धारित करने पर चर्चा की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्य में आवश्यक प्रगति देने, फ्लोराइड वाले नलकूपों का ट्रीटमेंट करने, जर्जर स्कूलों को डिस्मेंटल कर तत्काल नवीन भवन बनवाने की कार्यवाही सहित इंद्रावती नदी में लगातार जल स्तर कम होने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ विष्णु के सुशासन में आगे बढ़ रहा है बस्तर: केदार कश्यप

0
  •  बस्तर के शिक्षा विभाग को :राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मंत्री कश्यप ने जताई खुशी

जगदलपुर नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किए जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर वासियों को बधाई दी है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार के लिए नीति आयोग द्वारा बस्तर जिले को 3 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए बस्तर वासियोंं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि हमारे बस्तर के बच्चों के लिए दूरदर्शी, तकनीक-संचालित पहलों के माध्यम से, जिला समावेशी सीखने के अवसर पैदा कर सकेंगे। विष्णुदेव साय के सुशासन में यह सुनिश्चित हुआ कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक, हर जगह पहुंचे।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सीखने को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए बस्तर जिले ने अभिनव शिक्षा पहल शुरू की है। यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्रों को उनके स्थान की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर प्राप्त हों। हमारे बच्चे प्रौद्योगिकी और समुदाय-संचालित कार्यक्रमों का लाभ उठाकर, कक्षाएं अधिक संवादात्मक बन रही हैं और छात्रों को शैक्षिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल रही है। इसके अतिरिक्त, लक्षित हस्तक्षेप सीखने के अंतराल को पाटने, शिक्षक-छात्र जुड़ाव को बढ़ाने और अधिक समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली बनाने में मदद कर रहे हैं।मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि आकांक्षी जिले रणनीतिक हस्तक्षेप और डिजिटल नवाचार के माध्यम से कैसे सार्थक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि बस्तर में अधिक समावेशी, सशक्त और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा प्रणाली की दिशा में काम करना जारी रखें।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप महिला टीम

0

दल्लीराजहरा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप महिला टीम के सदस्य नाज मेमन अनिता साहू देवंतीन पारकर सुषमा साहू ममता मानकर दामिनी साहू सुनीता कड़पती रेणुका साहू पम्मी सलामे राजेश्वरी साहू अनुराधा सिंह शिवानी मानिकपुरी द्रोपती साहू सोनम भुवार्य सावित्री सोनी माधुरी करपाल यमुना साहू रंजना साहू किरण करियरे ऊषा साहू हिमानी पाण्डे ने नारीशक्ति महिला दिवस की शुभकामनाएं दी घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला रूप से योगदान करते है यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की बात करे तो महिलाओं को खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत और सक्षम हो सके आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त है महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ा कर आत्मसम्मान हासिल करना होगा महिलाएं घर समाज देश शिक्षा राजनीति विज्ञान खेल कला हर क्षेत्र अपनी सफलता का परचम लहरा रही है नारी शक्ति रक्तदान करने के लिए अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को अंजाम दे रही है डीबी ग्रुप के साथ मिलकर शिविर और रक्त जागरूकता अभियान में अपना साथ दे रही है महिला आज किसी नाम की मोहताज नहीं है अपने द्वारा किए गए नेक कार्य के द्वारा गांव समाज देश में अपना नाम रौशन कर रही है

मोतीलाल कश्यप बने मावलीगुड़ा उपसरपंच 

0

जगदलपुर बस्तर जिले के जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के मावलीगुड़ा पंचायत में हुए उपसरपंच चुनाव में मोतीलाल कश्यप निर्वाचित हुए।

निर्धारित समय पर मोतीलाल कश्यप ने उप सरपंच चुनाव हेतु नामांकन पत्र लिया और जिसका समर्थन सरपंच जदूराम कश्यप ने किया और समर्थन पूर्व उपसरपंच चिंगडु राम बघेल ने प्रस्ताव किया। सरपंच सहित 21 पंचों ने वोट डाला जिसमें मोतीलाल कश्यप को 12 वोट प्राप्त हुआ और उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद मौर्य को 8 वोट मिले, एक वोट निरस्त हुआ। मोतीलाल कश्यप 4 वोट से विजय हुए।

मेरे उपर दोहरी जिम्मेदारी: कश्यप 

निर्वाचित उपसरपंच मोतीलाल कश्यप ने कहा है कि जनता ने वोट देकर मुझे पंच बनाया और पंचों ने मुझे वोट देकर उपसरपंच बनाया जिसके कारण मेरे उपर दोहरी जिम्मेदारी बढ़ गई है और दोनों की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। जनता के लिए 24 घंटे मैं सुलभ रहुंगा। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद ग्रामवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला कर्मा प्रकोष्ठ की सदस्यों का संदेश

0

आज की महिला किसी के ऊपर निर्भर नहीं है वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है पुरुषों के बराबर सब कुछ कर पाने में सक्षम है महिलाओं का सम्मान जेन्डर के आधार पर नहीं बल्कि उसके स्वयं के पहचान के लिए करना होगा हमें यह स्वीकार करना होगा घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला रूप से योगदान करते है यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की बात करे तो महिलाओं को खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत और सक्षम हो सके आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त है महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ा कर आत्मसम्मान हासिल करना होगा महिलाएं घर समाज देश शिक्षा राजनीति विज्ञान खेल कला हर क्षेत्र अपनी सफलता का परचम लहरा रही है अपनी मेहनत और संघर्ष से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है

इस महिला दिवस पर हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करे महिलाएं हमारे समाज की प्रेरणा है और हमें उनके योगदान को सम्मिलित करना चाहिए साहू समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती दामिनी साहू कर्मा महिला संरक्षक श्रीमती रेखा साहू श्रीमती गायत्री साहू श्रीमती विमला साहू जिला संगठन सचिव श्रीमती अंजू साहू महिला प्र. प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती सत्या साहू सचिव महिला जिला प्र. श्रीमती द्रोपती साहू इन सभी नारी शक्तियों ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दिए

किरण देव ने नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

0

जगदलपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बालोद जिले के ग्राम कुलिया में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी नव विवाहित जोड़ों को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई दी आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ विष्णु के सुशासन में आगे बढ़ रहा है बस्तर: केदार कश्यप

0
  •  बस्तर के शिक्षा विभाग को :राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मंत्री कश्यप ने जताई खुशी

जगदलपुर नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किए जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर वासियों को बधाई दी है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार के लिए नीति आयोग द्वारा बस्तर जिले को 3 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए बस्तर वासियोंं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि हमारे बस्तर के बच्चों के लिए दूरदर्शी, तकनीक-संचालित पहलों के माध्यम से, जिला समावेशी सीखने के अवसर पैदा कर सकेंगे। विष्णुदेव साय के सुशासन में यह सुनिश्चित हुआ कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक, हर जगह पहुंचे। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सीखने को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए बस्तर जिले ने अभिनव शिक्षा पहल शुरू की है। यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्रों को उनके स्थान की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर प्राप्त हों। हमारे बच्चे प्रौद्योगिकी और समुदाय-संचालित कार्यक्रमों का लाभ उठाकर, कक्षाएं अधिक संवादात्मक बन रही हैं और छात्रों को शैक्षिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल रही है। इसके अतिरिक्त, लक्षित हस्तक्षेप सीखने के अंतराल को पाटने, शिक्षक-छात्र जुड़ाव को बढ़ाने और अधिक समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली बनाने में मदद कर रहे हैं।मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि आकांक्षी जिले रणनीतिक हस्तक्षेप और डिजिटल नवाचार के माध्यम से कैसे सार्थक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि बस्तर में अधिक समावेशी, सशक्त और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा प्रणाली की दिशा में काम करना जारी रखें।

MOST POPULAR

HOT NEWS