City Media - Page 328 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 328

दो दिन तक पैदल चले, नदी नाले पार किए और मार गिराए सात नक्सली, जवानों का जज्बा बेमिसाल

0
  •  सुरक्षा बलों की रणनीति के आगे पस्त हुए नक्सली
  • अबूझमाड़ में मारे गए हैं टॉप नक्सली लीडर भी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर लगातार दो दिन तक उबड़ खाबड़, पथरीली राहों पर पैदल सफर, रास्ते में उफान मारती इंद्रावती नदी समेत कई नदी नालों को भी पार करना पड़ा। फिर भी हौसला कायम रहा और इसी हौसले ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को बड़ी कामयाबी दिलाई है। नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने फिर सात नक्सलियों को मार गिराया। इस कामयाब मिशन को चार जिलों में तैनात फोर्स ने मिलकर अंजाम दिया है।

गुरुवार की दोपहर बाद अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया में हुई मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सलियों के शव लेकर जवान शुक्रवार को इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचे। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल भेजे गए। इस आपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों से डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। दरअसल, इस इलाके में 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस सूचना के आधार पर इन चारों जिलों की फोर्स को जॉइंट आपरेशन पर भेजा गया था। 10 दिसंबर को जवान जंगलों की खाक छानते हुए पैदल निकले थे। रास्ते में इंद्रावती नदी समेत कई छोटे बड़े नदी नाले भी पार करने पड़े। 2 दिन तक लगातार पैदल चलने के बाद 12 दिसंबर की दोपहर रेकावाया के जंगल में नक्सलियों से आमना सामना हो गया। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शाम तक गोलीबारी चलती रही। कुछ नक्सली मुठभेड़ स्थल से निकल भागने के प्रयास में अलग-अलग दिशाओं में जाने लगे। लेकिन दूसरी तरफ मौजूद फोर्स की दूसरी टुकड़ियों से उनका आमना-सामना हो गया। अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कुछ नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गए। सर्चिंग में 7 नक्सलियों के शव बरामद हुए। फोर्स का दावा है कि इस गोलीबारी में कुछ और भी नक्सली हताहत हुए हैं, जिन्हें उनके साथी उठा ले जाने में कामयाब हो गए। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रामप्रवेश राय ने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कराई जा रही है। इस एनकाउंटर में बड़े कैडर के मारे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मृत नक्सलियों के पास से बरामद हथियार के विवरण नारायणपुर पुलिस के पास उपलब्ध हैं। वैसे मौके से बड़े पैमाने पर राइफल, हथगोले आदि बरामद हुए हैं।

निधि प्रिया झा की कला कृतियां बड़ी प्रिय लगीं मुख्यमंत्री साय और अन्य मंत्रियों को

0
  • निधि प्रिया झा ने सरकार के एक साल पूरे होने पर लगाई मधुबनी आर्ट्स प्रदर्शनी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मधुबनी आर्ट्स की माहिर शिल्पी निधिप्रिया झा की कृतियां बड़ी प्रिय लगीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी कृतियों को देख मंत्रमुग्ध हो गए थे।

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर साइंस कॉलेज में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में रायपुर की कलाकार निधिप्रिया झा ने मधुबनी आर्ट्स, पेंटिंग चित्रकला और उससे बनी वस्तुओं का स्टाल लगाया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी इस स्टॉल में पहुंचे। कृतियों को अपलक निहारते रहने के बाद मुख्यमंत्री साय ने शिल्प कलाकार निधि प्रिया झा से उनकी शिल्प कला के बारे में जानकारी ली कृतियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। डिप्टी सीएम अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी निधि प्रिया झा की कलाकारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

उल्लेखनीय है कि निधि प्रिया झा एक कुशल गृहणी होने के साथ साथ मधुबनी आर्ट्स और हस्तशिल्प की कुशल ज्ञाता भी हैं। निधि प्रिया झा ने अपनी कृतियों की तारीफ करने पर मुख्यमंत्री श्री साय, उप मुख्यमंत्री श्री साव और केबिनेट मंत्री श्री कश्यप को धन्यवाद दिया है।

विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़,जनादेश मनाना छोड़ प्रदेश की जनता से मांगे माफी: सुशील मौर्य

0
  • हमने बनाया है हम ही बिगाड़ेंगे छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य को भ्रष्टाचार में डूबाएंगे: रेखचंद जैन

जगदलपुर:- आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में व पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार की 1साल की विफलता विष्णु के दुशासन को लेकर जगदलपुर शहर के ह्रदयस्थल संजय चौंक पर हाथों पर तख्ती लिए विरोध प्रदर्शन किया गया…

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का कैसा जनादेश जश्न मना रही है,इस सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये हैं। भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। कई जनकल्याणकारी योजनाओ को सांय सरकार ने बंद कर दिया है। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बंद हो गयी, बिजली के दाम बढ़ गये।भाजपा की विष्णुदेव सरकार सालभर में ही विफल साबित हो चुकी है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है, साथ सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी, एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गयी, आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। दिन हो या रात राजधानी में गोली चल रही है गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी।महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी,मासूम बच्चियों से स्कूल में शिक्षक प्राचार्य छेड़खानी कर रहे हैं,बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें, लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम पूरी तरह से हो चुके है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है।एक साल में ही साय सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो चुकी है जो कि भाजपा की सांय सरकार के 1 साल की कथित सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण व आईना है. जिसके लिए छत्तीसगढ़ की सांय सरकार को जनादेश मनाना छोड़ प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए..

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बताया छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमने बनाया है हम ही संवारेंगे का कार्य नहीं बल्कि हमने बनाया है हम ही बिगाड़ेंगे’ का नारा यह भाजपा सरकार बुलंद कर रही है। इस सरकार बस्तर समेत पूरे प्रदेश को अपराध की ओर झोंक दिया है। भाजपा की सांय सरकार महज 1साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही कार्य किया है न कि रोकने का! मंहगाई दिनो दिन बढ़ते जा रही।सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं। और सांय सरकार बयान देने तक ही सीमित है भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है,रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाए। कांग्रेस राज में 7 किलो मिलने वाले राशन पर भाजपा सरकार ने कटौती कर दी है सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गई। जमीन रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अपने वादों के अनुरूप किसानों को एकमुश्त पैसा 3100 रुपए व केंद सरकार द्वारा जारी 117रुपए सहित 3217 रुपए देना छोड़ उनके साथ छल करने का कुत्सित कार्य इस भाजपा की सरकार ने किया है किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त तक इस सरकार ने खा लिया किसानों से मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया। विष्णु की सुशासन वाली भाजपा सरकार ने लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग, नशीले पदार्थ का व्यापार, अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा सहित जघन्य अपराध प्रदेश की जनता को उपहार में दिया है।सांय सरकार ने कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य को भ्रष्टाचार व अंधकार में डूबाकर रख दिया है.।

इस दौरान रामशंकर राव,अंगद प्रसाद त्रिपाठी,एम वेंकट राव,कविता साहू,राजेश राय,अमर सिंह,सुखराम नाग,कमलेश पाठक,दयाराम कश्यप,राजेश चौधरी, सहदेव नाग,सुभाष गुलाटी,लता निषाद,सूर्या पानी,बलराम यादव,पंचराज सिंह,कोमल सेना,ललिता राव,पापिया गाईन,हरीश साहू,चंपा ठाकुर,रोजविन दास,ज़ाहिद हुसैन,रामशंकर पिल्लै,सेमियल नाथ,सुषमा दास,नोयल पुरुषोत्तम, सुषमा सुता,महेश द्विवेदी,अजय बिसाई,असीम सुता,अफरोज बेगम,अंजना नाग,संदीप दास,ज्योति राव,एस नीला,ज्ञानेश्वरी जाधव,नीलम कश्यप,मनोहर सेठिया,सायमा अशरफ,उस्मान रज़ा,तरणजीत सिंह,सत्या ठाकुर,शंकर नाग,सलीम जाफ़र अली,सुलो कश्यप, शादाब अहमद,गीता नाग,ममता,आमना बेगम,मनीता राऊत,गीता नाग,सुनीता दास,कुसुम नेगी, चुम्मन कश्यप,खिरेंद्र यादव,सुरेश,बलराम यादव,खेमराज सेठिया,समीर खान आदि मौजूद रहे.

जगदलपुर के पत्रकारों का होगा अपना घर, अपनी जमीन: नवीन गुप्ता

0
  •  गुप्ता ने नजूल जमीन के मालिकाना हक का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया
  •  शुरू कराएंगे भूखंड आवंटन की प्रक्रिया भी
  •  पत्रकारों के हित में काम करते आए हैं हमेशा गुप्ता

जगदलपुर नजूल की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे जगदलपुर के पत्रकार जल्द ही उस जमीन के मालिक बन जाएंगे।. मुख्यमंत्री इस दिशा में सकारात्मक काम कर रहे हैं और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह संभव हो पाया है बस्तर जिला पत्रकार संघ के जुझारू साथी नवीन गुप्ता के प्रयासों से। संघ के उपध्यक्ष रहते हुए भी श्री गुप्ता ने यह बड़ा काम कर दिखाया है। श्री गुप्ता के अध्यक्ष बनने के बाद तो यहां के पत्रकारों के और भी अच्छे दिन आने वाले हैं।

 

बस्तर जिला पत्रकार संघ का चुनाव 15 दिसंबर को होना है। नवीन गुप्ता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। पत्रकार साथियों के हित में काम करने के मामले में नवीन गुप्ता का कोई मुकाबला नहीं है। जगदलपुर के अनेक पत्रकार नजूल की जमीन पर मकान बनाकर वर्षों से रहते आ रहे हैं, मगर उन्हें जमीन का मालिकाना हक आज तक नहीं मिल पाया है। संघ का उपध्यक्ष रहते नवीन गुप्ता ने इस दिशा में विशेष ध्यान दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव को मुख्यमंत्री के नाम इस संदर्भ में पत्र लिखा था। विधायक किरण देव ने त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिला प्रशासन को इस मामले को जल्द निपटाने निर्देशित किया है। जमीन पर बाजार दर के अनुसार प्रब्याजी (भूभाटक) और 2 प्रतिशत फ्री होल्ड चार्ज लगाए जाने का मसला भी निराकृत होने की स्थिति में है। अब पत्रकारों को उनकी जमीन का न्यूनतम शुल्क देना होगा और उन्हें पट्टे प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा श्री गुप्ता ने भूखंड के लाभ से वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू कराने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। संघ का अध्यक्ष बनने के बाद नवीन गुप्ता पत्रकार गृह निर्माण मंडल समिति में सभी पत्रकारों को सदस्य बनाने संकल्पित हैं। इसके साथ ही पत्रकार भवन में कम्प्यूटर की भी व्यवस्था कराएंगे, ताकि वहां से पत्रकार साथी अपने अखबारों तक प्रकाशन सामग्री भेज सकें। पत्रकार संघ की बैठक हर तीन माह में कराने की योजना श्री गुप्ता की है।

सुगमता से धान बेच पा रहे हैं किसान, प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से खरीदी

0
  • धान खरीदी की व्यवस्था से किसानों में है संतोष 

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उपार्जन केंद्र बडांजी के खरीदी केंद्रों में व्यवस्था तथा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से सारे किसान खुश हैं।

इस संवाददाता ने ग्राउंड जीरो पर जाकर धान बेचने आए किसानों, धान का उठाव करने वालों एवं कांटा करने वाले हमलों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। लैंपस के कर्मचारियों एवं पदाधिकारी मिठूराम बघेल ने बताया कि नवंबर महीने से धान खरीदी की शुरुआत हुई है। किसानों द्वारा सर्वप्रथम टोकन कटवाया जा रहा है। तत्पश्चात पांच से सात दिन के भीतर वह अपनी धन को उपार्जन केंद्र बडांजी तक पहुंचा रहे हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए इस बार शासन के आदेश के बाद बारदाने की कमी ना हो, एवं इस वर्ष से इलेक्ट्रॉनिक कांटा से तौल कर खरीदी की जा रही है। समिति की ओर से हमाल की व्यवस्था भी की गई है, जिनका भुगतान समिति द्वारा हमलों को पांच रुपए प्रति बोरा के मान से किया जा रहा है किसानों से अनावरी रिपोर्ट के आधार पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से खरीदा जा रहा है। साथ ही साथ धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए पीने हेतु पानी एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

बॉलीबाल में मारेंगा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कोपागुड़ा दूसरे नंबर पर

0
  • विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल ने किया आयोजन 

जगदलपुर बस्तर जिले के नगरनार प्रखंड अंतर्गत ग्राम माड़पाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित दिवंगत बॉलीबाल खिलाड़ी गणेश यादव स्मृति बॉलीबाल प्रतियोगिता में मारेंगा की टीम विजेता रही और दूसरे नंबर पर कोपागुड़ा की टीम रही।

विहिप बजरंग दल के जिला अध्यक्ष हरि साहू ने बताया कि बालीवाल प्रतियोगिता पूर्व बालीबाल खिलाड़ी स्व. गणेश यादव की स्मृति में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मारेंगा टीम, दूसरे स्थान पर कोपागुड़ा रही। प्रथम पुरस्कार 25 हजार और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी दी गई। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हरि साहू, लेम्पस अध्यक्ष जयराम नाग, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, सरपंच गरावंड महादेव बघेल, मुरली दास, तुलसी नाग, नंदू कश्यप, टीएल चालकी, भानु पटेल, रमेश कश्यप, महेश्वर, फरसु सहारे, कमल किशोर, मनीष चालकी, संपत कश्यप, बलिराम दास, आयोजनकर्ता धनपति बाज, राजेंद्र नाग, महेश्वर, महादेव बाकडे, महेश मानिकपुरी, अजय, विनोद, धीरज, तनसिंह, गोपी, राजू, संदीप, रोहित,करण, देवेंद्र, संपत, संजोग, विशाल, संजू, कुणाल सहित ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

संवैधानिक ताकतों का गलत इस्तेमाल कर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा: मोहन मरकाम

0
  •  संविधान और आरक्षण के को बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: रेखचंद जैन

जगदलपुर आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा संविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम व सह प्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में शहर के कुम्हार पारा फिरता बाजार चौंक से संविधान रक्षक अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य उपस्थित थे।

यह रैली गुरूघासी वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, संतोषी वार्ड वार्ड से होती हुई पुनः फिरता बाजार पहुंची। जहां सभा हुई। संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम के प्रभारी व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभा में कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी भारत के सामाजिक तानेबाने के लिए एक गंभीर खतरा है। इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे संविधान में निहित संदेश है।यह एक ऐसा विचार है, जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकजुट करता है। किंतु भाजपा सरकार संवैधानिक ताकतों का गलत इस्तेमाल कर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजेपी की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा आज हमें संविधान की रक्षा की जरूरत पड़ रही है। राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर देशभर में घूम रहे हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री ने जो भी काम किए हैं. वर्तमान सरकार इन्हें और भी रसातल में ले जाने का काम कर रही है। यह हमसे 70 साल के कामकाज का हिसाब मांगते हैं. पहले ये बताएं कि 10 साल में इन्होंने क्या किया है? देश में दो विचारधाराएं हैं। एक जो संविधान की रक्षा करती है और समानता व एकता की बात करती है, जोड़ने की बात करती है। दूसरी विचारधारा संविधान को नष्ट करने की काम कर रही है, संविधान को कमजोर बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सुशील मौर्य ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को कमजोर करने तथा आजादी के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। बीजेपी के नेता स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस के किसी भी नेता की भूमिका साबित करें। भाजपा शासन में अपराध और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। संविधान विरोधी ताकतें संविधान की मूल भावना से एक दशक से खेलने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष ऐसी ताकतों के विरुद्ध लगातार जारी है। इस दौरान जतिन जायसवाल, सुभाष गुलाटी, अतिरिक्त शुक्ला, अंगद प्रसाद, हनुमान द्विवेदी, गौरनाथ नाग, अनवर खान, सुखराम नाग, अफरोज बेगम, विजय बड़ाई, विजय सिंह, ज़ाहिद हुसैन, राजेश चौधरी, कैलाश नाग, राजेश राय, सूर्या पानी, विक्रम डांगी, पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, सुशीला बघेल, कोमल सेना, ललिता राव, असीम सुता, सुषमा दास, संदीप दास, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, अयाज़ खान, सलीम जाफ़र अली, ज्योति राव, उस्मान रज़ा, सायमा अशरफ़ शादाब आदि मौजूद रहे।

आदिवासी मुख्यमंत्री के कदमों में गुहार लगाते फिर रहे हैं आदिवासी बीएड डिग्री वाले आदिवासी शिक्षक

0
  • कोर्ट के फैसले से बन आई है शिक्षकों की नौकरी पर

अर्जुन झा

जगदलपुर यह कैसी विडंबना है कि जिस छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदिवासी हैं और जहां शिक्षक पद पर भर्ती के लिए बीएड की योग्यता अनिवार्य कर दी गई है, उसी राज्य में बीएड डिग्रीधारी आदिवासी सहायक शिक्षक अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगाते आदिवासी मुख्यमंत्री के पीछे पीछे भटक रहे हैं।

प्रदेश के तीन हजार से अधिक बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने बेचैन कर रखा है, उन्हें अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। इन बीएड सहायक शिक्षकों में अधिकांश आदिवासी समुदाय से हैं। विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के पास लगातार गुहार लगाते आ रहे ये शिक्षक लगातार मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बस्तर संभाग के बीएड सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई थी। इसके बाद 9 दिसंबर को बड़ा बाजार चिरमिरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास के दौरान कोरिया और मनेन्द्रगढ़, चिरमरी- भरतपुर जिलों के बीएड डिग्री वाले सहायक शिक्षकों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने अपनी सेवाएं सुरक्षित रखने और उच्च कक्षाओं में समायोजन की मांग रखते हुए अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।शिक्षकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के हालिया फैसलों ने उनकी नौकरी पर संकट खड़ा कर दिया है, जिससे लगभग 1500 से अधिक आदिवासी सहित लभगभ 3000 बीएड उपाधि धारक सहायक शिक्षकों का भविष्य गंभीर सकंट में आ गया है। इस फैसले से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवारों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।शिक्षकों ने अपनी सेवाओं को बचाने और न्यायपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी नौकरी बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक भी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि उनकी नौकरी समाप्त हो जाने पर न केवल उनका व्यक्तिगत नुकसान होगा, बल्कि यह आदिवासी समाज के बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार कर रही है और जल्द ही समाधान का प्रयास करेगी। यह कदम आदिवासी समाज में शिक्षा और रोजगार के प्रति विश्वास को बनाए रखने में सहायक होगा।

नगर पंचायत में अटल परिसर व नाली निर्माण के लिए राशि स्वीकृत नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगरी प्रशासन मंत्री का जताया आभार

0

नगरी प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत डौंडीलोहारा को अटल परिसर निर्माण के लिए 20 लाख की राशि और वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण के लिए 8 . 65 लाख की राशि स्वीकृत होने पर लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के साथ-साथ प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति अनीता साहू ममता शर्मा झुमुक लाल कोसमा अशोक चनाप और सभी पार्षद साथी माया ठाकुर सुभद्रा टांडेकर रहीमत कोषमा दसोदा भूआर्य मनी बघेल शोभा राजपूत नारायण सिंन्हा ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव जी का जताया आभार और धन्यवाद ज्ञापित किये नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने जन मानस को अवगत कराते हुए कहा की छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान सम्माननीय भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी भूतपूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई जीके स्मृति में छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में घोषणा किए थे उसी के परिपालन में नगर पंचायत को 20 लाख की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है साथ ही साथ वार्ड क्रमांक 6 के वार्ड वासियों और वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद माया जयेश ठाकुर की बहु प्रतीक्षित मांग और उनके प्रयास एवं प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग के प्रस्ताव के स्वीकृति अनुरूप नगरी प्रशासन विभाग द्वारा 8 , 65 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है यह नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 6 में सोसाइटी दुकान से खम्भन पांडे घर तक नाली का निर्माण कराया जाना है जिसका मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और उप अभियंता को नगरी निकाय चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुएअति शीघ्र उक्त दोनों निर्माण कार्यों के लिए निविदा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही साथ सभी सम्माननीय पार्षदों को अपने वार्डों में पार्षद निधि से कार्य करने के लिए अनुशंसा पत्र देने के लिए अपील की गई है ताकि नगर के समस्त वार्ड में सभी पार्षद आम जनता के अनुरूप निर्माण कार्य /खरीदी कार्य की स्वीकृति देकर आम नागरिकों को आसानी से मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा सके आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए अनुशंसा देने की बात कही गई है🙏🏻

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उनके आने से पहले ही फोर्स ने दे दिया बड़ा तोहफा, फिर मार गिराए 7 नक्सली

0
  • अबूझमाड़ इलाके में 4 जिलों की फोर्स ने चलाया बड़ा आपरेशन
  • बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री शाह 

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर आने से पहले ही फोर्स ने उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया है। नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना माने वाले अनबुझे और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में फोर्स ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है, मगर उनके टॉप लीडर होने की संभावना जताई गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ समेत देश के राज्यों को नक्सलवाद एवं आतंकवाद मुक्त बनाने कृत संकल्पित हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में बड़े पैमाने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने राज्य की पुलिस के साथ ही दूसरे सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती करवा रखी है। केंद्र और राज्य के सुरक्षा बल साझा रणनीति तथा बेहतर तालमेल के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाकर नक्सली किले को ढहाते जा रहे हैं। अभियानों में सुरक्षा बलों को उम्मीद से कहीं ज्यादा कामयाबी मिल रही है। इस साल अब तक जितने नक्सली मारे गए हैं, उतने छत्तीसगढ़ के नक्सल इतिहास में पहले कभी नहीं मारे गए थे, उल्टे नक्सली ही जवानों की लाशें बिछाते रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के दृढ़ संकल्प तथा सुरक्षा बलों के बुलंद हौसलों ने नक्सलियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का टास्क राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं फोर्स को देखा रखा है। इस टास्क को पूरा करने की दिशा में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को बस्तर दौरे पर आने वाले हैं।उनके बस्तर प्रवास के ठीक पहले गुरुवार को फोर्स ने अबूझमाड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। दो दिन पहले 10 दिसंबर को नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र रवाना हुई थी। गुरुवार यानि आज 12 दिसंबर को तड़के 3 बजे संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 7 नक्सली मारे गए। उनके शवों के साथ अत्याधुनिक हथियार भी जवानों ने बरामद किए हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रामप्रवेश राय के मुताबिक इलाके की सर्चिंग जारी है। अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पास मिले घातक अत्याधुनिक हथियारों से मृतकों के बड़े नक्सली कैडर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसपी ने बताता कि मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद ही दी जा सकती है। फोर्स की यह बड़ी उपलब्धि है। फोर्स ने अमित शाह को उनके बस्तर आने से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है।. बड़े नक्सली लीडर यहीं छुपकर रहते हैं और वहीं से पूरे बस्तर संभाग में फैले नक्सलियों को कमांड करते रहते हैं। यहां तक कि महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश के भी टॉप नक्सली लीडर अबूझमाड़ में ही पनाह लेते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS