जगदलपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर जिले के दौरे के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय खाद्य उत्पाद की विक्रय करने वाली महिला से हालचाल पूछने के साथ ही उनके पास से बेर का क्रय किए ।
संभाग के युवाओं को नई दिशा देगा बस्तर ओलंपिक: विजय शर्मा
- डिप्टी सीएम, वनमंत्री और खेलमंत्री ने की तैयारियों और व्यवस्था की समीक्षा
- आयोजन स्थल का भी जायजा लिया मंत्रियों ने
जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप और खेलमंत्री टंकराम वर्मा ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में तीनों मंत्रियों ने तैयारियों पर विस्तृत चर्चाकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने की पहल है। खेल के द्वारा युवाओं को बेहतर एक माहौल देना है। साथ ही योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी जानी है। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तर के विजेता की समाज में महति भूमिका होगी। ये विजेता बस्तर के नौजवानों को उन्नति के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। खेल प्रतियोगिता में बस्तर के अंदरूनी इलाक़ों के अधिक से अधिक लोग पहुंचें और खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई करें। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेल संघों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रचारित किया जाए। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।इस संभाग स्तरीय आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सातों जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं। इसलिए खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
300 आत्मसमर्पित नक्सली भी लेंगे भाग
बैठक में कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसके अलावा 300 आत्मसमर्पित खिलाड़ियों और नक्सल हिंसा से दिव्यांग खिलाडी शामिल हो रहे हैं। कलेक्टर ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह की रूपरेखा के बारे में भी बताया। बैठक कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, सीसीएफ श्री दुग्गा, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ उपस्थित रहे ।
बैठक से पहले तीनों मंत्रियों ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा और बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की बैठक व्यवस्था, खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, संचालक खेल विभाग तनूजा सलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
नक्सलियों ने फिर की वाहशियाना करतूत, लोदेड़ की महिला को मार डाला गला घोंटकर
- पांच दिन में दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसका गला घोंट दिया गया।पुलिस और सुरक्षा बलों के हाथों लगातार करारी शिकस्त झेलते आ रहे नक्सली अब निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर दहशत फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीजापुर जिले में नक्सली पांच दिनों के भीतर चार लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
ताजा वारदात बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना अंतर्गत ग्राम लोदेड़ में की गई है। लोदेड़ के पटेलपारा की निवासी 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा पति यालम रामैया की 7 दिसंबर का नक्सलियों द्वारा अपहरण लिया गया। यालम सुकरा को लोदेड़ से 3 किमी की दूर स्थित बड़े पहाड़ जंगल में ले जाकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई गई। घटना 7 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे की है। मौके पर प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में नक्सलियों द्वारा उनके मूवमेंट की सूचना पुलिस को लगातार देने के कारण 18 नवंबर 24 को ग्रेहाऊंड फोर्स के साथ हुए एनकाउंटर में 7 नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। पर्चे में यालम सुकरा पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्या करने का उल्लेख किया गया है। सूचना पर थाना मद्देड़ पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके एक दिन पहले बीजापुर जिले के ही बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तम्मापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की नकासलियों ने उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिले में बीते पांच दिनों के भीतर नक्सली चार निर्दोष ग्रामीणों को मौत की नींद सुला चुके हैं। दरअसल इस तरह की करतूत नक्सली हताशा में कर रहे हैं। अब तक आम आदिवासियों को पुलिस तथा शासन प्रशासन के प्रति बरगलाते आए नक्सलियों पर उनका ही दांव उल्टा पड़ने लगा है। पुलिस और फोर्स जहां तेजी से नक्सलियों का सफाया करती जा रही हैं, वहीं अब बीहड़ के पहुंच विहीन गांवों में भी विकास की किरण पहुंचने लगी है। इससे ग्रामीणों का भरोसा पुलिस, सुरक्षा बलों तथा शासन प्रशासन के प्रति तेजी से बढ़ता जा रहा है। नक्सली यह कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। इसीलिए वे निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए इस तरह का वाहशियाना करतूत कर रहे हैं।
न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम
*न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम*
= ग्राम पंचायत सांवरा में 15वें वित्त की राशि में खेल =
*बकावंड।* विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत सांवरा के सचिव श्यामलाल कश्यप द्वारा बाजार में चबूतरा बनाने का मामला सामने आया है जो की 15वें वित्त आयोग से 49 हजार रुपए का आहरण किया जा चुका है लेकिन स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सवांरा के तालाब में निर्मला घाट के नाम पर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को राशि भुगतान करना बताया गया है, लेकिन तालाब में कहीं भी निर्मला घाट नजर नहीं आ रहा है।जब इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका जवाब बड़ा ही अजीब था। वे कहने लगे कि आप किस किस काम को ढूंढ रहे हो, मेरे को समझ नहीं आ रहा है। हम लोग गांव के हिसाब से काम कराते हैं और इसकी पूरी जानकारी जनपद पंचायत को दे देते हैं।
*वर्सन*
*15वें वित्त में दखल नहीं*
ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि से अपने तरीके से काम कराने का अधिकार है। इसमें जनपद पंचायत कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
*-एसएस मंडावी,*
सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड
नक्सलियों ने फिर की वाहशियाना करतूत, लोदेड़ की महिला को मार डाला गला घोंटकर
पांच दिन में दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसका गला घोंट दिया गया।पुलिस और सुरक्षा बलों के हाथों लगातार करारी शिकस्त झेलते आ रहे नक्सली अब निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर दहशत फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीजापुर जिले में नक्सली पांच दिनों के भीतर चार लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
ताजा वारदात बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना अंतर्गत ग्राम लोदेड़ में की गई है। लोदेड़ के पटेलपारा की निवासी 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा पति यालम रामैया की 7 दिसंबर का नक्सलियों द्वारा अपहरण लिया गया। यालम सुकरा को लोदेड़ से 3 किमी की दूर स्थित बड़े पहाड़ जंगल में ले जाकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई गई। घटना 7 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे की है। मौके पर प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में नक्सलियों द्वारा उनके मूवमेंट की सूचना पुलिस को लगातार देने के कारण 18 नवंबर 24 को ग्रेहाऊंड फोर्स के साथ हुए एनकाउंटर में 7 नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। पर्चे में यालम सुकरा पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्या करने का उल्लेख किया गया है।
सूचना पर थाना मद्देड़ पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके एक दिन पहले बीजापुर जिले के ही बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तम्मापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की नकासलियों ने उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिले में बीते पांच दिनों के भीतर नक्सली चार निर्दोष ग्रामीणों को मौत की नींद सुला चुके हैं। दरअसल इस तरह की करतूत नक्सली हताशा में कर रहे हैं। अब तक आम आदिवासियों को पुलिस तथा शासन प्रशासन के प्रति बरगलाते आए नक्सलियों पर उनका ही दांव उल्टा पड़ने लगा है। पुलिस और फोर्स जहां तेजी से नक्सलियों का सफाया करती जा रही हैं, वहीं अब बीहड़ के पहुंच विहीन गांवों में भी विकास की किरण पहुंचने लगी है। इससे ग्रामीणों का भरोसा पुलिस, सुरक्षा बलों तथा शासन प्रशासन के प्रति तेजी से बढ़ता जा रहा है। नक्सली यह कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। इसीलिए वे निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए इस तरह का वाहशियाना करतूत कर रहे हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन
डौण्डी विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष भाजपा दल्लीराजहरा, अध्यक्षता कर रहे जय सिंह भारद्वाज बीईओ डौण्डी, विशेष अतिथि डीडीमण्डले सीईओ जनपद पंचायत डौण्डी, अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा , शेखर रेड्डी व्यवस्थापक , सचिदानंद शर्मा बीआरसीसी, भूपेन्द्र तिवारी प्राचार्य स शि मं दल्लीराजहरा थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना से हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने दीप प्रज्वलित गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उपरांत शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत नृत्य का प्रदर्शन किया। स्वागत भाषण का वाचन करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे. एस. भारद्वाज ने बताया कि युवा उत्सव के लिए खण्ड स्तर पर 248 युवाओ का पंजीयन हुआ था और प्रतियोगिता के लिए 245 युवाओं की शानदार उपस्थिति रही। युवा उत्सव के मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी ने सभी युवाओं को अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने व क्षेत्रीय कलाकार को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है इसमें आप सभी बेहतर मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन के द्वारा जिले के लिए चयनित होंगे, आप सभी को जीत की शुभकामनाएं, विशेष अतिथि डीडी मण्डले ने भी युवाओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को समान अवसर व मंच प्रदान करने के लिए एवं उनकी प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच को बहार निकालने के लिए ही इस आयोजन को किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी चन्द्रशेखर पवार,टीएस पारकर व साक्षी देवांगन ने बताया कि सभी प्रथम आने वाले युवा 9दिसम्बर 2024 को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डौण्डी विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विकासखण्ड स्तर पर हुए कार्यक्रम के परिणाम इस प्रकार है
सामुहिक लोकनृत्य- रोशनी एवं साथी प्रथम
सामुहिक लोकगीत -शशीकांत साहु एवं साथी आईटीआई राजहरा प्रथम
एकल लोकनृत्य- काजल मानिकपुरी सेजस डौण्डी प्रथम
एकल लोकगीत- कृतिका गैर अध्ययनरत प्रथम
कहानी लेखन- मोनिका नर्राटोला प्रथम
चित्रकला- कृतिका सेजस राजहरा
दिलेश्वरी कुआंगोंदी प्रथम
तात्कालिक भाषण- डिम्पल यादव सेजस राजहरा ,प्रिन्सी रामटेके चिखली (प्रथम)
कविता पाठ- डेजी कुआंगोंदी , यमुना मारगेन्द्र- सेजस डौण्डी प्रथम
विज्ञान मेला एकल- श्रेया पाण्डे प्रथम
विज्ञान मेला(सामु)- मनीष एवं साथी सेजस नया बाजार राजहरा प्रथम
हस्तशिल्प- खिल प्रसाद एवं साथी कुआगोंदी प्रथम
टेक्सटाइल – समीता यादव एवं साथी सेजस नया बाजार राजहरा प्रथम

कृषि उत्पाद- डेविड कुमार एवं साथी कुआगोंदी प्रथम उपरोक्त समस्त युवा जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिला स्तरीय युवा उत्सव जो 9दिसम्बर 2024को सुबह 10 बजे तक सरदार पटेल मैदान में प्रभारी शिक्षक के साथ शामिल होंगे। आने जाने का किराया संस्था से बालोद व वापसी का दिया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शिक्षक चनद्रशेखर पवार9893445567 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश मेश्राम, रमेश गुर्जर, मनन गुप्ता, मोना रावत, ठाकुर राम, स्काउट गाइड, शिल्पी साहु सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त स्टाफ एवं समस्त निर्णायको का सहयोग मिला।
जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व मे हुवा वृहद स्वास्थ शिविर
- 1500 सौ से अधिक लोगो का हुवा उपचार
दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा में आयोजित शिविर हाई टेक हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर के समापान पर सेवा दे रहे सभी डॉक्टरो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवम जिला चिकित्सा अधिकारी एम के सूर्यवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, विशिष्ठ अतिथि मनीष झा मंडल अध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मांडले, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सुथार मिडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल उपस्तिथ रहे। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारम्भ किया गया इस शिविर मे पुरे विशेषयज्ञ डॉक्टरो के द्वारा सेवा दिया गया एक हजार लोगो का उपचार चार सौ लोगो का रक्त परिक्षण सौ लोगो का स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर हाइटेक हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रंजन सेन गुप्ता ने कहा की हम पहले बार इतना बड़े शिविर कर रहे है पुरे छत्तीसगढ़ घूम घूमकर शिविर किये है पर इतना ऐतेहासिक शिविर इससे पहले हम कभी नहीं किये।

वास्तव मे आपके जनप्रतिनिधि संजय बैस और उनके साथी के प्रयास से हुआ है। हम हाईटेक परिवार बैस जी का धन्यवाद देते हाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे ने कहा की हमारे जनपद सदस्य लोगो की सेवा के लिये हमेशा आगे रहते जिसका परिणाम ये स्वास्थ शिविर है। मै जिला चिकित्सा अधिकारी से एक एमबीबीएस डॉक्टर की मांग करता हु कार्यक्रम के अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी एम के सूर्यवंशी ने कहा की मै बड़े बड़े शहरों मे ऐसा स्वास्थ शिविर आयोजित होते देखा हु पर आपके जनपद सदस्य संजय बैस ने गांव मे कराकर एक मिशाल पेस किये है। मै सरपंच जी के मांग को गंभीरता से लेते हुये हम यहाँ डॉक्टरो की नियुक्ति करेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ने कहा की लोग बोलते है संजय है तो सम्भव है जन सेवा की मिशाल बनकर लोगो के लिए सदैव सेवा भाव से लगने वाले संजय बैस का धन्यवाद जो मेरे विधानसभा क्षेत्र मे बड़े बड़े डॉक्टरो को बुलाकर बहुत बड़े पैमाने मे शिविर आयोजित किये कार्यक्रम का आभार जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जी ने किया इस अवसर डॉक्टर नसीम खान संतोष जैन शमशेर खान गोल्डी धनकर डॉक्टर योगेश धनकर डॉक्टर सेत राम साहू देवराज जैन उप सरपंच दीपक यादव नितिन जैन मोनू गुप्ता गौरी शंकर साहू पुष्पजीत बैस वीरेंद्र सिन्हा गणेश श्वेता युवराज धनकर मोहन लाल साहू युवराज साहू मोरध्वज साहू सुकल साहू जी के साथ निजी चिकित्सा संघ मितानीन संघ राष्ट्रीय आजीविका मिशन का भरपूर सहयोग रहा।
जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व मे हुवा वृहद स्वास्थ शिविर
- 1500 सौ से अधिक लोगो का हुवा उपचार
दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा में आयोजित शिविर हाई टेक हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर के समापान पर सेवा दे रहे सभी डॉक्टरो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवम जिला चिकित्सा अधिकारी एम के सूर्यवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, विशिष्ठ अतिथि मनीष झा मंडल अध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मांडले, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सुथार मिडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल उपस्तिथ रहे।

सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारम्भ किया गया इस शिविर मे पुरे विशेषयज्ञ डॉक्टरो के द्वारा सेवा दिया गया एक हजार लोगो का उपचार चार सौ लोगो का रक्त परिक्षण सौ लोगो का स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर हाइटेक हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रंजन सेन गुप्ता ने कहा की हम पहले बार इतना बड़े शिविर कर रहे है पुरे छत्तीसगढ़ घूम घूमकर शिविर किये है पर इतना ऐतेहासिक शिविर इससे पहले हम कभी नहीं किये। वास्तव मे आपके जनप्रतिनिधि संजय बैस और उनके साथी के प्रयास से हुआ है। हम हाईटेक परिवार बैस जी का धन्यवाद देते हाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे ने कहा की हमारे जनपद सदस्य लोगो की सेवा के लिये हमेशा आगे रहते जिसका परिणाम ये स्वास्थ शिविर है। मै जिला चिकित्सा अधिकारी से एक एमबीबीएस डॉक्टर की मांग करता हु कार्यक्रम के अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी श्री एम के सूर्यवंशी ने कहा की मै बड़े बड़े शहरों मे ऐसा स्वास्थ शिविर आयोजित होते देखा हु पर आपके जनपद सदस्य संजय बैस ने गांव मे कराकर एक मिशाल पेस किये है। मै सरपंच जी के मांग को गंभीरता से लेते हुये हम यहाँ डॉक्टरो की नियुक्ति करेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ने कहा की लोग बोलते है संजय है तो सम्भव है जन सेवा की मिशाल बनकर लोगो के लिए सदैव सेवा भाव से लगने वाले संजय बैस का धन्यवाद जो मेरे विधानसभा क्षेत्र मे बड़े बड़े डॉक्टरो को बुलाकर बहुत बड़े पैमाने मे शिविर आयोजित किये कार्यक्रम का आभार जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जी ने किया इस अवसर डॉक्टर नसीम खान संतोष जैन शमशेर खान गोल्डी धनकर डॉक्टर योगेश धनकर डॉक्टर सेत राम साहू देवराज जैन उप सरपंच दीपक यादव नितिन जैन मोनू गुप्ता गौरी शंकर साहू पुष्पजीत बैस वीरेंद्र सिन्हा गणेश श्वेता युवराज धनकर मोहन लाल साहू युवराज साहू मोरध्वज साहू सुकल साहू जी के साथ निजी चिकित्सा संघ मितानीन संघ राष्ट्रीय आजीविका मिशन का भरपूर सहयोग रहा।
मां दंतेश्वरी वार्ड में फिर हुआ बोर ख़राब
- वार्डवासी पानी नहीं आने से हो रहे हैं बेहद परेशान जगदलपुर नगर के मां दंतेश्वरी वार्ड में शिव मंदिर प्रांगण के सामने स्थित बोर में आएदिन कुछ न कुछ खराबी आती रहती है। पानी की समस्या को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। पुराने मोटर पंप को बोऱ में फिट करवा दिया जाता है। कुछ दिन में फिर वह फिर खराब हो जाता है। बार-बार इस वजह से वार्डवासी बहुत परेशान रहते हैं। पंप हाउस भी हमेशा खुला रहता है। कोई भी मोटर चालू कर देता है। वहां ताला लगाया जाना चाहिए और समय पर पानी की सप्लाई की जानी चाहिए। बोर ख़राब होने के कारण पार्षद द्वारा टैंकर से लोगों को पानी सप्लाई किया जा रहा है। वार्ड पार्षद द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर बोर ठीक कराने की जद्दोजहद की जा रही है।
फिर 11 लाख रुपए के ईनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
- बीजापुर जिले में इस साल अब तक 189 नक्सली कर चुके हैं आत्मसमर्पण
- शासन की नियद नेल्ला नार योजना का असर
अर्जुन झा…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना का व्यापक प्रभाव नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है। योजना से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण करते जा रहे हैं। संभाग के बीजापुर जिले में फिर 11 लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली सहित पांच नक्सलियों ने कल आत्मसमर्पण कर दिया। इस जिले में इस साल अब तक 189 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं और 473 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीफ ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, कोबरा और सीआरपीफ के संयुक्त प्रयासो से तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर नक्सली संगठन पश्चिम बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 2 के सेक्शन ए पार्टी अध्यक्ष सहित 5 नक्सलियों ने 6 दिसंबर को सीआरपीएफ के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बीजापुर राकेश कुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 85वी बटालियन सीआरपीफ सुनील कुमार राही, कमांडेंट 222 बटालियन विजेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स बीजापुर सुदीप सरकार एवं उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चंद्रहास कटेंद्र के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनका कहना था कि वे नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं और छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में संतू कोड़मे पीएलजीए सदस्य गंगालूर डिवीजन में कंपनी नम्बर 2 का सदस्य, पायकू पुनेम सीएनएम गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य, गुडडू हपका सीएनएन सदस्य गंगालूर एरिया कमेटी, सोमारू माड़वी नेशनल पार्क एरिया पीएलजीए सदस्य, भीमा कश्यप बरसेपाल
कुतुल आरपीसी सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग, सड़क खोदने, आइईडी लगाने, विस्फोट करने, हत्या जैसी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।










