City Media - Page 346 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 346

सांसद भोजराज नाग का बालोद दौरा कार्यक्रम

0
  • सांसद भोजराज नाग कलेक्टर सभागृह में दिशा समिति की बैठक में सम्मिलित हुए।
  • भोजराज नाग गोधरा ट्रेन अग्निकांड 2002 पर आधारित हिंदी फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट “को देखने कार्यकर्ताओं के साथ पांची सिनेमा पहुंचे।
  • कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दक्षिण रायपुर उप चुनाव व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया व आतिशबाज़ी की।

 

दिनांक 23 11 2024 दिन शनिवार को संसद भोजराज नाग का दौरा कार्यक्रम बालोद नगर में हुआ ,10:30 बजे सांसद रेस्ट हाउस पहुंचे, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पवन साहू पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत पवार महामंत्री राकेश छोटू यादव चेमन देशमुख व भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ सांसद का स्वागत किया,, सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, रेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे राइस मिल एसोसिएशन के ताराचंद सांखला व सदस्यों ने मुलाकात की राइस मिल में मिलिंग को आ रही दिक्कत के समाधान हेतु आवेदन दिया। जिला परिवहन संघ के अध्यक्ष मनोज चांडक व सदस्यों ने भी कुछ मांगों को लेकर आवेदन सौंपा ,जाटा दाह पंचायत की सरपंच तेजस्वी दुग्गा,कोटवार विष्णु राम, शिवकुमार ने स्कूल में बाउंड्री वाल व गोंडवाना भवन के विषय में मुलाकात कर आवेदन दिया, सिन्हा समाज बोरी कला मंडल गुरुर के सामाजिक लोगों ने भी सहस्त्रबाहु जयंती के विषय को लेकर मुलाकात की ।सतनामी समाज के प्रमुख लोगों ने भी मुलाकात की , प्लेसमेंट जिला कर्मचारी संघ के लोगों ने भी मुलाकात कर आवेदन दिया, राजहरा परिवहन संघ ने स्थानीय सुविधा हेतु मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के साथ मिलकर आवेदन दिया। व अन्य सामाजिक संगठन व स्थानीय एवं जिले से आये कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

12 बजे सांसद भोजराज नाग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक में सम्मिलित हुए ,साथ में दिशा समिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार भी शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मितानिनों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।

तत्पश्चात शाम 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा, गोधरा ट्रेन अग्निकांड 2002 पर आधारित हिंदी फिल्म को दिखाने का आयोजन बालोद स्थित पांची सिनेमा सिटी माल मल्टीप्लेक्स में किया।

पांची सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष पवन साहू वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,यज्ञ दत्त शर्मा ,राकेश यादव, महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,चेमन देशमुख,छगन देशमुख व कार्यकर्ताओं ने आज 23.11.2024 को महाराष्ट्र विधान सभा व रायपुर दक्षिण उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी,आतिशबाजी करके व सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी।

इस सभी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के, त्रिलोकी साहू, अनिता कुमेटी,दिलीप शर्मा,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर,डोमेशवरी साहू लोकेश श्रीवास्तव, कमलेश सोनी,शुरेस निर्मलकर, प्रेम साहू, राकेश द्विवेदी, जसराज शर्मा,कमल पनपालिया, नरेंद्र सोनवानी, संतोष कौशिक, विनोद कौशिक, सुरेंद्र देशमुख, चित्र सेन साहू, मेहतर नेताम, संजय साहू मनोज चांडक, नितेश वर्मा, अजय बाफना,मोरध्वज साहू, रमेश गुर्जर, कमलेश गौतम,टुमन लाल साहू, अरुण साहू, संतोष शर्मा, मनोज चांडक, प्रफुल्ल पटेल, भवानी शर्मा, दिनेश तापड़िया, कमल बजाज, कल्याण साहू, कमलेश निषाद, मनीष गांधी, राकेश बाफना, कैलाश बिसाई,शशिकांत साहू, लोकेश साहू,पिंटू जात्रे, टिक्कू यादव,दिनेश,रेवा, सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
  • 05 घण्टे में ही सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी।

आज दिनांक 23.11.2024 के प्रात: 09/30 बजे लगभग थाना अर्जुन्दा को सूचना मिली कि थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है कि सूचना पर मौके पर अर्जुन्दा पुलिस रवाना होकर घटना स्थल पहॅुचकर तस्दीक किया गया। जो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ जिसकी पहचान ग्राम बासिन निवासी देवार दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम का रहने वाला के रूप में हुई। उसके पास एक सायकल जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुयी गिरी पड़ी है कि जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय  एस.आर.भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर, सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र सिंह एंव स्टाफ, क्राईम ऑफ सीन भिलाई दुर्ग के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल पहुचकर, SDOP गुण्डरदेही के नेतृत्व में अर्जुन्दा पुलिस, सायबर सेल बालोद, ट्रेकर डॉग राजनादगांव को घटना स्थल के आसपास के जगहो का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपस्थित लोगो से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन रहने वाला था। जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था, कि दिनांक 22.11.2024 को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इक्ठा्ल करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था, कि सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगो से पुछताछ किया गया। संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पुछताछ किया गया। जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरे सायकल को चोरी किये हो कहने पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुये थे, इसी बात से आरोपीगण काफी आक्रोशित थे। मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था कि आरोपीगण अक्रोशित होकर मृतक की हत्या करने की नियत से पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसके गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस.का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी –

1. राजाबाबू मरकाम पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष साकिन भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।

2. रोहित मरकाम पिता हेमसिंह मरकाम उम्र 21 वर्ष तहसील कार्यालय के पास थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।

नाम मृतक –

दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष साकिन बासिन थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार के विद्यार्थियों ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
  • जोन स्तरीय कबड्डी में हासिल किया पहला स्थान

बकावंड विद्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व होता है इससे खेल भावना, परस्पर सहयोग और सद्भावना को बल मिलता है। खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है खेलों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। सपनों को नहीं हौसलों को उड़ान मिलती है। इसी उक्ति को चरितार्थ करते हुए डीएवी स्कूल जोन बस्तर के सातों डीएवी स्कूलों के मध्य मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल करमरी में अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शैलेष कुमार (सहायक क्षेत्रीय अधिकारी) एवं सातों डीएवी स्कूलों के प्राचार्य, खेल शिक्षक एवं उनके टीम के स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात खेल भावना को दर्शाते हुए खिलाड़ियों ने पूरे जोश, लगन और एकाग्रता के साथ मार्चपास्ट किया और शपथ ग्रहण की। खेल स्पर्धा डीएवी के 7 स्कूलों के मध्य हुआ। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालिकाओं की फाइनल कबड्डी लालगुड़ा और उलनार स्कूलों की टीमों के बीच हुआ। उलनार की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर डीएवी लालागुड़ा रहा। अंत में सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शैलेष कुमार द्वारा विजेता टीम को सम्मानित करते हुए शील्ड प्रदान की गई। समापन उद्बोधन देते हुए उन्होंने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें किसी न किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएवी उलनार के प्राचार्य मनोज शंकर ने भी सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके शारीरिक शिक्षक के कुशल प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आगे भी यह खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर खंड और स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को इसी तरह मेहनत करने को कहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

किरण देव ने सुनी मोदी के मन की बात

0

जगदलपुर क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने देवेंद्र नगर रायपुर स्थित आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण का श्रवण किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू व भाजपा नेता श्याम जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ टाउनशिप के कार्यलय में जमा होकर वहाँ से मोटरसाइकिल रैली निकालकर राजहरा थाना के सामने रोड पर हुवे बड़े गड्डो के सामने नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया। इसी प्रकार रैली पूरे दल्लीराजहरा का भ्रमण कर दल्लीराजहरा के सड़को के समस्त गड्डो के सामने जाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर मुर्दाबाद, अध्यक्ष निधि में हुवे भ्रष्टाचार की जांच, मरम्मत कार्यो व भावपत्र में निकाले करोड़ो रूपये की जाँच के गगनभेदी नारे लगातार लगते रहे।

 

 

 इस दौरान भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि लगातार दल्लीराजहरा विकास में पिछड़ रहा है। विकास कार्यो के लिए आये करोड़ों रुपये नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के गलत नीतियों के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। दल्लीराजहरा की जनता मूलभूत सुविधाओं तक को तरस चुकी हैं। ऐसे भ्रष्ट नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुश्ताक अहमद ने कहा कि वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर स्वयं छुपा हुवा ठेकेदार है। जिसने 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया है। इसके कार्यकाल की सम्पूर्ण जाँच कराने भाजपा लगातार मांग करते आ रही हैं। चुकी पूर्व में राज्य में कॉंग्रेस की सरकार के कारण इसको खुला लूट का लाइसेंस मिला हुवा था। इसलिए इसने जमकर भ्रष्टाचार किया है। अब हमारे भाजपा की सरकार बन चुकी हैं। शिघ्र इसके भ्रष्टाचार जनता के बीच उजागर होंगे।

 

भाजपा जिला मंत्री राजेश दशोडे ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बन चुकी हैं। परंतु कॉंग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर अब भी अपने भ्रष्टाचार करने वाले प्रवित्ति से बाज नही आ रहा आगे और उग्र प्रदर्शन नगरपालिका में हुवे भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जायेगा।

 

भाजपा दल्लीराजहरा मण्डल उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि विगत 5 वर्षों में नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने दल्लीराजहरा वासियो को नरकीय जीवन जीने पर मजबूर किया हैं। इससे नगर की जनता के साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों में भी भारी रोष हैं। उन पर दबाव डालकर कई गलत कार्य करवाया गया हैं। अब जल्द ही इस पर व्यापक जाँच होगा।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा मण्डल मंत्री जनार्दन सिंगरोल,भाजपा वरिष्ठ नेता मेवा लाल पटेल, जीतू साहू पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार , युवा मोर्चा पूर्व मंत्री सागर ग़नीर , कोमल बाघ, नदीम बड़गुज़र ,अमन,पप्पू यादव , बूथ अध्यक्ष आशीष ठाकुर , जीवन साहू ,अखिलेश मिश्रा,सागर लौत्रे,अंकित जायसवाल,सोहन जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सड़क किनारे पड़े शव देख इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0

दल्लीराजहरा बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के परसवानी-बोरगाहन के बीच सड़क के किनारे पड़े एक युवक की शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दुःखु राम मरकाम निवासी बासीन उम्र 40- 45 वर्ष का माना जा रहा हैं । एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

इसके साथ ही शव की तलाशी में,  शव के पास एक साईकिल में बंधे बड़ा सा डंडा बोरी रखा मिला हैं । ग्रामीणों ने शव पड़ा मिलने की जानकारी पुलिस को दी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

25 नवंबर को राजहरा परिवहन संघ अपनी मांग को लेकर करेगा चक्का जाम

0

दल्लीराजहरा __राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा के तत्त्वाधान में अनिश्चितकालीन धरना के चौथे दिन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने धरना स्थल पहुंचकर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे धरना का समर्थन करते हुए संघर्ष की लड़ाई में साथ रहने की बात कही ,मिथलेश निरोटी ने कहा की राजहरा परिवहन संघ की वर्षों पुरानी मांग जायज है बी एस पी प्रबंधन माइंस में दोहन कर रही है किंतु सुविधा कुछ नहीं दे रही है , काशीराम निषाद पूर्व अध्यक्ष राजहरा के विकास को लेकर आपके साथ खड़े होने की बात कही कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ भी उपस्थित थे

सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बी एस पी प्रबंधन एवं शासन प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली ,साथ ही 25 नवंबर को होने वाले लौह अयस्क उत्पादन को बाधित करने होने वाले चक्काजाम के संबंध में विस्तार से चर्चा की

 

इस अवसर पर राजहरा परिवहन संघ के सरंछकगण इंद्रजीत सिंह तुली, परविंदर सिंह छतवाल , अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तुली , संदीप शाहा उपाध्यक्ष ,जगजीतसिंह मरवाहा उपाध्यक्ष , अनिल सुथार सचिव , विजय प्रताप सिंह बग्गा सह सचिव ,सुरेश बाघमार कोषाध्याछ,अशोक लोहिया सह कोषाध

मितानीन दिवस के अवसर पर मितानीन बहनो का सम्मान जनपद सदस्य संजय बैस ने किया 

0

कुसुमकसा मितानीन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन मे जनपद सदस्य संजय बैस ने सभी मितानीन बहनो को शाल और श्रीफल देकर सभी का सम्मान किये कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैस ने सम्बोधित करते हुये कहा की हमारे मितानीन बहने ग्रामीन क्षेत्र स्वास्थ सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है उनके द्वारा बच्चो को टीका लगाने से लेकर गर्ववती महिलाओ की देख रेख करना अस्पताल ले जाना जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार समन्धित जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है हमारे गांव मे जितने भी स्वास्थगत शिविर या निवावरण करने के लिए हमारी ये बहने हमेशा आगे रहती है ।

अभी कुछ दिन पूर्व हमारे गांव मे डायरिया और डेंगू के मरीज बड़ गए थे मितानीन बहने स्वास्थ विभाग के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर दिन रार अपनी सेवाय दी और हम अपने गांव को सुरक्षित कर पाए और आज इन बहनो का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा है मितानीन प्रशिक्षक रूपा सिन्हा ने कहा की हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी के द्वारा सम्मान पाकर हम सभी मितानीन कार्यकर्ता गौराविंत महसूस कर रहे है वास्तव मे हमारी काम की कदर करने वाले जनप्रतिनिधि संजय बैस है हमें हमेशा सहयोग के साथ सम्बल प्रदान करते है हम सभी मितानीन बहने आभार व्यक्त करते है इस अवसर पर अमृता पंन्द्रामे पदमा धुर्वे रामशीला मण्डवी कुलेशवरी धुर्वे घासनीन ताराम गिरजा विश्वकर्मा बुधयारीन कोठारी दोर्पती भरतद्वाज सरस्वती बोगा सुकमा नागेंद्र इन बहनो का सम्मान किया गया

दस नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का जोश हाई; कैंप में लौटकर खूब नाचे जवान

0
  • आदिवासी जंगल रखवाला रे.. गीत पर गदर मचा दिया जवानों ने 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में दस नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का जोश हाई है। मुठभेड़ के बाद मोर्चे से लौटे जवानों ने इस कदर नाच गाकर खुशी मनाई कि नागरिक भी आल्हादित हो उठे। वहीं कुछ लोग यह कहते भी नजर आए कि जवानों का इस तरह बंदूकें लहराते हुए नाचना उचित नहीं है। उधर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा हौसला अफजाई की जाने से जवानों का जोश और भी बढ़ गया है। जवान केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सन 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो गए हैं। यही वजह है कि मुठभेड़ों में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी कामयाबियां मिल रही हैं।

शुक्रवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा तहसील के भेज्जी इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में दस नक्सली मारे गए। इन सभी नक्सलियों के शव और इंसास, एके- 47, एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पहले कांकेर फिर नारायणपुर फिर बीजापुर जिलों में बड़ी संख्या में नक्सली मार गिराए गए थे। और अब सुकमा जिले में एकसाथ दस नक्सलियों का मारा जाना पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि है। सुकमा जिले के कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय अर्ध सैन्य बल सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार को सुबह ऑपरेशन के दौरान भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम कोराजुगुड़ा, दंतेशपुरम नागारास, भंडारपदर के के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 10 नक्सलियों के शव और इंसास राइफल, एके-47 राइफल, एसएलआर राइफल समेत कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।पुलिस का मानना है कि इस मुठभेड़ में और भी अनेक नक्सली मारे गए हैं तथा कई नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उड़ीसा से शबरी नदी को पार कर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे नक्सलियों के एक समूह से उड़ीसा के मलकानगिरी में उड़ीसा पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस घटना के बाद सुकमा जिले में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर आ गए थे। ओड़िशा और सुकमा जिले के सीमावर्ती जंगलों में चौकसी बढ़ा दी गई थी। मुठभेड़ के बाद कैंप में वापस लौटे जवानों ने जमकर जश्न मनाया। ‘आदिवासी जंगल रखवाला रे’ गाने पर दर्जनों जवान हाथों में बंदूकें लेकर नाचते नजर आए। जवानों को इस तरह नाचते देख आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीण भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। वहीं कई पढ़े लिखे ग्रामीण यह भी कहते नजर आए कि जवानों का इस तरह बंदूकें लहराते हुए नाचना शोभा नहीं देता। जश्न मनाने के कई और तरीके हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों को प्रमोशन मिलना चाहिए, उनका सम्मान भी होना चाहिए।

भटके हुए लोग लौट आएं: शर्मा

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस बड़ी उपलब्धि पर कहा है कि सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र मेंपुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत जो बड़ी सफलता हासिल की है, वह सराहनीय है। विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बहादुर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं। अब बस्तर क्षेत्र में माओवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भटके हुए लोगों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं और देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और संवाद के माध्यम से नक्सलवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 11 महीने में 210 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 800 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है तथा 900 से अधिक नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में नियद नेल्लानार योजना से बस्तर में बदलाव की शुरुआत हो गई है। बिजली, पानी, राशन, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी जैसे तमाम सुविधाएं अब उन क्षेत्रों में मिलने लगी है और उन गावों के युवा खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में भयमुक्त होकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा रहे हैं। बस्तर में खेल के माध्यम से सुखद बदलाव भी आया है।

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी का दबदबा

0

जगदलपुर

नगर के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में 21 से 22 नवंबर तक आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जूनियर बालिका वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी अनुष्का उसेंडी, एजिन श्रेया सुना, तनुप्रिया दत्ता वमानसी ठाकुर को स्वर्ण पदक और ग्रेसी नायर को रजत पदक मिला है।सीनियर महिला वर्ग में

गुरप्रीत कौर सैनी वआनंदिता सिंह राजपूत को स्वर्ण पदक, जूनियर बालक वर्ग में गीतांशु ठाकुर,तनिष्क नाग व विवान मरावी को स्वर्ण पदक एवं हेमंत ठाकुर को रजत पदक हासिल हुआ है। सीनियर पुरुष वर्ग में परमेंद्र कुमार माला एवं एम. प्रशांत नायडू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। बस्तर मार्शल अकादमी के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेंद्र डेकाटे, जिला खेल अधिकारी वेदप्रकाश सोनी और सुनील पिल्ले ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजय पाल, सचिव भगत सोनी, और राष्ट्रीय रेफरी एवं कोच ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह, के. ज्योति, श्रेयो ज्योति नंदी, पलक नाग, जे. अभिन्याश्री, और दीक्षा भगत ने सभी खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत को सराहा। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने न केवल अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया है। यह सफलता बस्तर में खेल प्रतिभाओं की प्रगति का एक प्रमाण है।

MOST POPULAR

HOT NEWS