City Media - Page 347 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 347

पल्लीभाटा में मनाया गया सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव हुआ

0

जगदलपुर बस्तर जिले के ग्राम पल्लीभाटा की सत्यसाई समिति द्वारा भगवान सत्य साई बाबा का 99 वां जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रातः 5.30 बजे से नगर संकीर्तन, 6.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। 10 बजे से शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नारायण सेवा, बुजुर्गों का सम्मान और असहायों को कंबल व शॉल का वितरण किया गया। शाम 6.30 से रात 8 बजे तक वेद पाठ, भजन और महामंगला आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। सत्य साईं समिति के सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, लच्छू राम यादव, रूपेंद्र चंदेल, निर्मला ठाकुर, तेजलाल यादव, प्रदीप ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारा:किरण देव

0
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के कार्यों पर जनता ने दी बंपर जीत:किरण देव
  • रायपुर दक्षिण की जीत भाजपा पर जनता के विश्वास की जीत है

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि प्रदेश और शहर का विकास केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड जीत की बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर तरह की कोशिश की लेकिन रायपुर दक्षिण की जनता ने मोदी जी की विश्वसनीयता और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर एक बार फिर कमल पर मुहर लगाया। प्रदेश के विकास लिए भाजपा हमेशा प्रतिबध्द रहती है। यह जीत जनता के भाजपा पर विश्वास की जीत है और कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता का करारा तमाचा है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा समस्त भाजपा कार्यकर्ता, रायपुर दक्षिण उप चुनाव संयोजक द्वय मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सभी मंत्रीगण, विधायकगण सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह जीत मा .मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यों की जीत है छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को फिर से एक बार पूरी तरह नकार दिया है छत्तीसगढ़ में अब भाजपा ही जनता की पसंद है जनता ने न सिर्फ जीत दी है बल्कि एक प्रचंड जीत देकर भाजपा के प्रति अपना अपार विश्वास व्यक्त किया है मैं जनता जनार्दन का बहुत-बहुत अभिवादन करता हूं।

नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की पहल पर खत्म हुई हड़ताल 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर शनिवार को महापौर सफीरा साहू एवं एमआईसी सदस्य 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर निगम प्लेसमेंट कर्मचारियों से कृषि उपज मंडी धरना स्थल पर मिलने पहुंचे। मेयर और एमआईसी सदस्यों ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से जनता से जुड़े मूलभूत सुविधाओं और जनता को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगों से सहानुभूति पूर्वक छत्तीसगढ़ शासन को अवगत कराने के लिए आश्वस्त किया। पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। और सभी कर्मचारी कल रविवार से अपने अपने काम पर वापस लौटेंगे। महापौर सफीरा साहू एवं एमआईसी सदस्यों ने निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद एमआईसी की बैठक आहूत की जिसमें प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगों को मेयर इन काउंसिल की बैठक में चर्चा के उपरांत सर्व सम्मति से अनुशंसा कर प्राप्त पत्रानुसार आवश्यक कार्यावाही हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, भारती श्रीवास्तव, दयावती देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, नेहा ध्रुव, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, आयुक्त निर्भय कुमार साहू एवं कर्मचारी संघ के दुष्यंत ठाकुर, शक्ति वेल, मुन्ना नायक एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों ने मंत्री केदार कश्यप से लगाई नौकरी बचाने की गुहार

0
  •  हाईकोर्ट ने दी है बड़ी राहत, गेंद अब सरकार के पाले में
  • चिंतित शिक्षकों ने मंत्री कश्यप को सौंपा ज्ञापन 

जगदलपुर बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। चिंतित शिक्षकों ने नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपकर नौकरी बचाने की गुहार लगाई।

इन शिक्षकों के मुताबिक 7 नवम्बर को हाईकोर्ट बिलासपुर में डीएड शिक्षकों की ओर से सरकार के विरुद्ध दाखिल कंटेम्प्ट केस की सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि किसी की नौकरी छीनना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार को बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त शिक्षकों को वर्ग-2 शिक्षक पद पर समायोजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि ये चयनित हैं, मिडिल स्कूल में शिक्षण की योग्यता रखते हैं तथा इन्हें 1 वर्ष शिक्षण का अनुभव भी प्राप्त है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने बीएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक हेतु योग्य नहीं माना है, परंतु माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण के लिए ये योग्य हैं। इन 2900 सहायक शिक्षकों के प्रति सरकार की ज़िम्मेदारी है, तथा सरकार के पास अपनी शक्तियां भी हैं, जिनका प्रयोग कर इनकी सेवा सुरक्षित रखी जा सकती है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को हाईकोर्ट द्वारा तथा 28 अगस्त 2024 को सुप्रीमकोर्ट के फ़ैसले से लगभग 2897 बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों की नौकरी ख़तरे में पड़ गई है। ये सभी सहायक शिक्षक बस्तर और सरगुजा संभागों के सुदूर अंचल में विगत एक वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। अप्रत्याशित रूप से नियमों में बदलाव की वजह से इन पर पदमुक्ति का ख़तरा मंडरा रहा है। सभी बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने पूर्व में भी वर्ग 2 (मिडिल) में समायोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विभिन्न शिक्षक संगठनों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि सहायक शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया जाए। क्योंकि पूरी प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का कोई भी दोष नहीं है। आज सभी 3000 शिक्षक सहित पूरे परिवार की आजीविका इसी नौकरी पर ही आश्रित है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।इस दौरान हाईकोर्ट द्वारा सरकार को इन बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है।

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा सप्तगिरि पार्क के योग वाटिका का साफ सफाई कर “स्वच्छता की ओर एक कदम का” बेहतरीन मिसाल पेश की

0

दल्ली राजहरा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति” ने योग वाटिका का सफाई कर “एक कदम स्वच्छता की ओर का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है l सीमित के सदस्यों ने बताया कि राजहरा खदान समूह के द्वारा 25 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया था l जिसमें मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवाल ने राजहरा वासियों से अपील की थी कि स्वच्छता अभियान एक छोटा सा प्रयास है l स्वच्छता के प्रति हम सभी को जागरूक होना अनिवार्य है l हमारा मन प्रफुल्ल तभी हो सकता है l जब हमारे घर हमारे आसपास के क्षेत्र साफ और स्वच्छ हो स्वयं को अपने आसपास की स्वच्छता रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए l सप्तागिरी पार्क पूरे दल्ली राजहरा के लोगों के लिए बना है l

हम सब की जिम्मेदारी होती है कि इस स्वच्छ और साफ रखें l नगर वासियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि हम इसे बेहतर और स्वच्छ कैसे बनाएं l हमारी ओर से यह एक स्वच्छता का छोटा सा प्रयास है l इसे साफ और स्वच्छ रखने के लिए आप सभी जितनी हो सके अपने भागीदारी निभाये l

तब हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से कहा गया था कि आगामी दिनों में सेवा समिति के द्वारा योग वाटिका में सफाई अभियान चलाया जाएगा l उन्हीं बातों को चरितार्थ करते हुए सेवा समिति के द्वारा विशाल योग वाटिका में दो दिन का सफाई अभियान चलाया गया l जिसमें आसपास उगने वाले छोटे झाड़ियां ,अवांछित पौधे बड़े पेड़ों के सुख कर गिरे हुए डालियाँ, पत्ते सभी को हटाकर एक जगह एकत्र किया गया है तथा योग वाटिका के आसपास को पूरी तरह से साफ सफाई कर बेहतरीन बनाया गया है l

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य महा प्रबंधक श्री आर बी गहरवार जी ने सेवा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सफाई अभियान में अपना योगदान दिया l साथ ही सप्तगिरि पार्क के इंचार्ज युवराज साहू ने भी सेवा समिति का सहयोग किया l

आज सेवा समिति के द्वारा की गई सेवा भाव से मेहनत और लगन के कारण योग वाटिका फिर से सुंदर और स्वच्छ नजर आ रहा है l जहां एक समय था जब योग वाटिका के आसपास जाने के लिए भी डर लगा रहता था क्योंकि यहां पार्क बड़े-बड़े पेड़ तथा घनघोर झाड़ियां घिरा हुआ है l आसपास बड़े-बड़े पेड़ पौधे है जिसमें जहरीले सांप बिच्छू होने का डर हमेशा बना रहता है l योग वाटिका के पास लगे योग के विभिन्न आसन की मुद्रा बनाए गए हैं ताकि योग करने वाले को आसानी हो जो की पेड़ पौधों के कारण ढक चुका था अब सभी आसन स्पष्ट नजर आ रहे हैं l सेवा समिति के मेहनत और लगन से योग वाटिका फिर से गुलजार हो गया है l

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि हमारा प्रयास से सप्तगिरि पार्क का एक हिस्सा स्वच्छ सुंदर और साफ हुआ है आप भी अपनी भागीदारी निभाइए और अपनी पसंद के कुछ चिन्हित जगह को साफ सफाई कर सप्तगिरि पार्क को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे l

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से इस सफाई अभियान में अध्यक्ष जीवन साहू , भोज राम साहू , शिवप्रसाद साहू , बचित्तर सिंह संधू , मिलाप कुर्रे , रोहित कुमार साहू , किशोर कराडे ,ममता नेताम , विकास गजभिये,और सुरेंद्र कुमार ने अपनी योगदान दिया l

 

समिति के अध्यक्ष जीवन साहू ने कहा कि आगामी दिनों हमारे समिति की ओर से वार्ड नंबर 20 में रहने वाली रुक्मणी विश्वकर्मा के लिए दो कमरों का घर निर्माण किया जाएगा l जिसकी बजट की राशि लगभग एक लाख की है l समिति के द्वारा सभी से अपील किया जा रहा है आप यदि आप हमारे इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो हमारे संस्था से संपर्क कर सकते हैं l

भाजपा अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक है भाजपा: दीपक बैज

0
  • धान नहीं ख़रीदने के लिए षडयंत्र कर रही है सरकार

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक की भूमिका निभा रही है। अडानी के खिलाफ सोलर एनर्जी का काम लेने के लिए घूस देने का मामला अमेरिका में दर्ज हुआ है।अडानी अमेरिका गए और वहां की शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी के साथ साठगांठ की, प्लान बना कि भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट बनाए जाएं। उसके नाम पर अमेरिका के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए उनसे 25,000 करोड़ रुपए उठाए, लेकिन भारत में सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट पाने में दिक्कत आने लगी क्योंकि बिजली महंगी थी, कोई भी सरकार लेने के लिए तैयार नहीं थी। फिर क्या था, जो पैसे अमेरिका के लोगों से बटोरे थे उसी में से करीब 2200 करोड़ रुपए की घूस भारत में दी। जब इस मामले पर अमेरिका में सुनवाई और जांच हुई तो भारत में घूस देने और अमेरिकी इन्वेस्टर्स से धोखाधड़ी का मामला सामने आया। अब अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस की ग्रैंड ज्यूरी ने अडानी के खिलाफ आरोप लगाते हुए वारंट जारी किया है। दो साल से चल रही इस जांच में यह भी सिद्ध हुआ है कि अडानी ने भारत के मार्केट रेग्युलेटरी से भी झूठ बोला था। कितने कमाल की बात है कि हिंदुस्तान में झूठ और घूस देने के मामले में अमेरिका में कार्यवाही तो हो रही है लेकिन नरेंद्र मोदी के रहते हुए अडानी भारत में बिल्कुल सेफ हैं। वैसे भाजपा वाले आज अडानी के प्रवक्ता क्यों बने हुए हैं? मालिक के लिए मोदी ने देश पर धब्बा लगा दिया है। अमेरिका के निवेशकों का पैसे लेकर भारत में दी गई 2200 करोड़ के रिश्वत के लिए अमेरिका में निकला वारंट, ईडी, आईटी, सब मौन हैं। श्री बैज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धान नहीं ख़रीदने का षडयंत्र कर रही है,विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान ख़रीदी कम करना चाहती है। इस बार 160 लाख मिट्रिक टन धान ख़रीदी का लक्ष्य है।इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है. शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं । इसका मतलब यह है कि सरकार को लगभग साढ़े तीन लाख मिट्रिक टन की ख़रीदी प्रति दिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा। सरकार ने यह घोषणा की है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को घान बेचे थे, उनके खाते में आज तक रकम नहीं आई है। धान उपार्जन की कांग्रेस सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है। 72 घंटे में बफ़र स्टॉक के उठाव की नीति को बदल दिया है। पहले के इस प्रावधान से समितियों के पास ये अधिकार होता था कि वे समय सीमा में उठाव न होने पर चुनौती दे सकें। अब जो बदलाव हुआ है उसके बाद बफ़र स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं है। पहले मार्कफ़ेड द्वारा समस्त धान का निपटान 28 फ़रवरी तक कर देने की बाध्यता रखी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। धान ख़रीदी 31 जनवरी को बंद हो जाएगी। यानी समितियों व संग्रहण केंद्रों में धान अब दो महीने तक रखा रह रहेगा।यह एक तथ्य है कि धान में सूखत की समस्या आती है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी इस बात का संज्ञान लिया है कि अगर सूखत होती है तो इसे लेकर नीति या नियम बनाया जाना चाहिए। वरना सरकार को लिखकर देना चाहिए कि सूखत नहीं होती है। धान मिलिंग के लिए हमारी सरकार ने प्रति क्विंटल 120 रुपए देने का निर्णय लिया था, जिसका परिणाम यह हुआ था कि प्रदेश भर में 700 नई राइस मिलें खुली थीं। अब सरकार ने मिलर के लिए 120 रुपए को घटाकर 60 रुपए कर दिया है। हमारी सरकार में उपार्जित धान को मिलर सीधे ख़रीदी केंद्र से उठाते थे, नई नीति में ऐसा होना संभव नहीं दिखता है।

ये होंगे साइड इफेक्ट

श्री बैज ने कहा कि अगर सूखत की समस्या आती है यह एक तथ्य है तो दो महीने समितियों के पास या संग्रहण केंद्र में धान रखने के बाद धान की मात्रा में कमी आएगी ही आएगी। इससे एक तो समिति को बड़ा आर्थिक नुक़सान होगा और इसका नतीजा यह होगा कि समितियां भविष्य में ख़रीदी करना बंद कर देंगी। दूसरी क़ानूनी समस्या यह आएगी कि हर केंद्र में ख़रीदे गए धान और स्टॉक में रखे धान की मात्रा में बड़ा फ़र्क दिखेगा। जिसकी ज़िम्मेदारी अंततः समिति के कर्मचारियों पर आन पड़ेगी।पहले की नीति में शॉर्टेज की मात्रा निरंक होने पर समितियों को पांच रुपए प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। जिसमें से आधा समिति को मिलता था और आधा ख़रीदी कार्य में नियोजित कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलता था।नई नीति में यह राशि समिति और कर्मचारियों के पास जाने की बजाय सीधे संबंधित ज़िला सहकारी बैंक शाखाओं में चली जाएगी। नई नीति में समितियों पर यह बोझ भी डाल दिया गया है कि उपार्जित धान को समितियां ही मिलर को लोड करके देंगीं। यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ होगा।मिलरों को 120 की जगह 60 रुपए देने के फ़ैसले के बाद विभिन्न ज़िलों में राइस मिलर एसोसिएशन धान की मीलिंग करने में असमर्थता व्यक्त करने लगे हैं। इसका परिणाम ये होगा कि धान का प्रसंस्करण नहीं हो सकेगा और भाजपा के 15 साल के शासनकाल की तरह ही फिर से धान के सड़ने और ख़राब होने की ख़बरें आने लगेंगीं।अगर मिलर तत्काल धान का उठाव नहीं करते हैं तो भी संग्रहण केंद्रों में धान को संभाल कर रखने की चुनौती होगी।

किसानों के साथ धोखा 

बैज ने कहा है कि अनावरी रिपोर्ट गलत बनाई जा रही है। जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।किसानो से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है।बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा है। सोसायटी में सूचना चस्पा की गई है कि बीज उत्पादक किसानों का धान नहीं लिया जाएगा।सोसायटी में बारदाना की कमी है किसान परेशान हैं। धान खरीदी केंद्रो में टोकन नहीं जारी किया जा रहा है। किसान घंटो खड़े रहते है।श्री बैज ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी साय सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, निगम अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष उदयना थ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, रविशंकर तिवारी, हनुमान द्विवेदी, सुभाष गुलाटी, सहदेव नाग, पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, सूर्यपानी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, सुषमा सुता, निकेत झा, विशाल खम्बारी, सायमा अशरफ, असीम सुता, शादाब अहमद,सद्दाम रज़ा, ज्योति राव आदि मौजूद रहे।

माहिर तीरंदाज हैं बस्तर संभाग के अबदरूनी इलाकों की महिलाएं

0
  •  तीरंदाजी में दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं ने मारी बाजी
  •  कारी कश्यप और हेमबती कश्यप ने कहा जीतने से ज्यादा बस्तर ओलंपिक में भाग लेना महत्वपूर्ण

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 में युवा वर्ग, ग्रामीणों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भी स्पर्धा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण महिलाओं ने तो पारम्परिक खेल विधा में पूरा दमखम दिखाया और पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया।

बस्तर ओलम्पिक के जिला स्तरीय आयोजन की तीरंदाजी विधा के ओपन वर्ग में 50 मीटर स्पर्धा के तहत लोहंडीगुड़ा की कारी कश्यप ने प्रथम, दरभा की हेमबती कश्यप ने द्वितीय तथा बास्तानार की जगोबाई ने तृतीय स्थान हासिल कर बाजी मारी। वहीं ओपन वर्ग की 30 मीटर स्पर्धा में जगदलपुर की अंजलि कश्यप ने पहला, लोहंडीगुड़ा की कारी कश्यप ने दूसरा और जगदलपुर की भूमिका गोयल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इस दौरान कारी कश्यप और हेमबती कश्यप ने अपने प्रदर्शन से आल्हादित होकर कहा कि स्पर्धा में जीतने से ज्यादा सहभागिता निभाना महत्वपूर्ण है। इन दोनों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान 2006 से 2011 तक वे निरंतर तीरंदाजी विधा में हिस्सा ले रही थीं लेकिन अभी केवल घर में पारम्परिक तीर-कमान से अभ्यास करने के बावजूद बढ़िया प्रदर्शन से वे उत्साहित हैं। कारी ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में भी उम्दा प्रदर्शन किए जाने की बात कही।

ग्रामीण खेलों को मिला मंच

बस्तर ओलंपिक में परंपरागत खेलों तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर संभाग में न केवल खेल कौशल को निखारने का एक मंच बना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के साथ ही मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम भी बन गया है। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व के रूप में देखा। ग्रामीणों और महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्थन मिलने पर ये क्षेत्र भी प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने और शांति स्थापित करने की ओर डबल इंजन की सरकार: महेश कश्यप

0
  •  प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के भेज्जी इलाके में पुलिस – नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने पर खुशी जाहिर की है। कश्यप ने कहा कि जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे केंद्र व राज्य सरकार के अभियान को मिल रही सफलता और सुकमा जिले में आज दस नक्सलियों के मारे जाने पर यह प्रतिक्रिया दी है। लाल आतंक पर भेज्जी में हुई बड़ी कार्रवाई के बाद सांसद कश्यप ने केंद्र व राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते तथा वीर जवानों को बधाई देते हुए कहा कि देश – छत्तीसगढ़ व बस्तर से नक्सल समस्या और नक्सलवाद की विचार को उखाड़ फेंकने की ओर डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अग्रसर है। देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन एवम मॉनिटरिंग में हमारे देश के जवान नक्सलियों के गढ़ में जाकर उनके घर में घुसकर उन्हें ढेर कर रहे हैं। डर भय में बंदूक उठाने वाले आदिवासी भाई अब माओवादियों के काल बन रहे हैं। बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में बसे हमारे भोले – भाले आदिवासी भाई- बहनों को डरा धमकाकर माओवाद मानसिकता के जाल में झोंककर उन्हें हथियार पकडाने का कार्य किया जाता था। आज स्थिति बदल चुकी है। डबल इंजन सरकार के राज में हमारे आदिवासी भाई – बहन पुलिस भर्ती में अधिक संख्या में उत्साह के साथ शामिल होकर शांति स्थापना के लिए पुलिस का हथियार थाम रहे हैं। कश्यप ने कहा है कि सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र स्थित भेज्जी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल से तीन ऑटोमेटिक राइफल्स सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह नक्सल समस्या के जड़ से उन्मूलन के लिए हमारी राज्य व केंद्र सरकारों की प्रतिबद्धता की परिचायक है।

सहकारिता और मत्स्य पालन को प्रोत्साहित कर रही है हमारी सरकार: केदार कश्यप

0
  • वन एवं सहकारिता मंत्री ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
  • विक्रम भैया के हर आदेश का करेंगे पालन: कश्यप

जगदलपुर वन, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को बस्तर संभाग के अंतागढ़ क्षेत्र के कापसी परालकोट जलाशय के गेट की मरम्मत सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

 

इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश लाटिया एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, नागरिक उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मक्का व धान उत्पादन, सहकारिता, मत्स्य पालन, गाय, बकरी, बत्तख, मुर्गी, सुअर पालन को प्रोत्साहित कर रहे हैं। मत्स्य पालन के क्षेत्र में 500 सहकारी समितियों के गठन लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अंतागढ़, कापसी, परलकोट क्षेत्र इंटीग्रेटेड कृषि और मछली पालन व उत्पादन के मामले में अग्रणी है। दूसरे इलाकों के लोग यहां से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सकल मछली उत्पादन का 37 से 40 प्रतिशत तक मछली उत्पादन इसी क्षेत्र में होता है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि के लिए आप सभी को बधाई। मंत्री केदार कश्यप ने लोगों से मत्स्य पालन के लिए सहकारी समितियां बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम को इसके लिए निर्देशित भी किया। मंत्री कश्यप ने परलकोट जलाशय की बांयी तट नहर के 10 किलोमीटर हिस्से की लाइनिंग के लिए 15 सौ लाख रुपए का प्रावधान किए जाने की जानकारी देते हुए इस कार्य को जल्द शुरू कराने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई और विकास एवं जनहित से जुड़े अन्य कार्यों को प्राथमिकता से कराने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को सम्मान देते हुए कहा कि विक्रम भैया जो भी आदेश देंगे, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।

मोबाईल गिरे तो गिरे, पानी खाली न हो

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए अधिकारियों को आगाह किया कि इस परलकोट जलाशय और अन्य बांधों के पानी पर पहला अधिकार किसानों और क्षेत्र के लोगों का है। किसी भी अधिकारी का कीमती मोबइल फोन या महंगी से महंगी चीज क्यों न जलाशय में गिर जाए, जलाशय का पानी खाली न किया जाए। किसी अधिकारी ने ऐसा किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कश्यप ने कहा – मैंने सुना है कि एक अधिकारी का मोबइल फोन परलकोट जलाशय के पानी में गिर गया था। उस मोबइल फोन को ढूंढने के लिए जलाशय का पानी निकाल दिया गया था।  कश्यप ने कहा कि ऎसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। आप अपनी चीजें सम्हाल कर रखें, उसके लिए किसानों और ग्रामीणों के हक के पानी को व्यर्थ न बहाएं।

एंटी नक्सल मोर्चे पर फिर बड़ी कामयाबी, जवानों ने मार गिराए 10 नक्सली

0
  • सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में हुई मुठभेड़
  • गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में एंटी नक्सल मोर्चे पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। संभाग के सुकमा जिले की कोंटा तहसील के भेज्जी इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच शुक्रवार को सुबह बड़ी मुठभेड़ हो गई। खबरों के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके से दस नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। और भी अनेक नक्सलियों के हताहत होने की संभावना जताई गई है।

मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि पुलिस के प्रेस नोट में की गई है।

मौक़े से जवानों ने तीन ऑटोमैटिक गन समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं।पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक सुकमा जिले के कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। ऑपरेशन के दौरान भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। आज 11.30 बजे जारी इस प्रेस नोट में बताया गया है कि मुठभेड़ तब तक जारी थी। मुठभेड़ के बीच सर्चिंग में अब तक कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके से इंसास राइफल, एके-47 राइफल, एसएलआर राइफल समेत कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।पुलिस का मानना है कि इस मुठभेड़ में और भी अनेक नक्सली मारे गए हैं तथा कई नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाके में सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उड़ीसा से शबरी नदी को पार कर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे नक्सलियों के एक समूह से उड़ीसा के मलकानगिरी में उड़ीसा पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस घटना के बाद सुकमा जिले में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर आ गए थे। ओड़िशा और सुकमा जिले के सीमावर्ती जंगलों में चौकसी बढ़ा दी गई थी।

यह जवानों भुजाओं की जीत: विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस बड़ी उपलब्धि पर कहा है कि सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बहादुर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं। अब बस्तर क्षेत्र में माओवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यह जीत जवानों के भुजाओं की ताकत की जीत है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भटके हुए लोगों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं और देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और संवाद के माध्यम से नक्सलवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 11 महीने में 210 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 800 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है तथा 900 से अधिक नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में नियद नेल्लानार योजना से बस्तर में बदलाव की शुरुआत हो गई है। बिजली, पानी, राशन, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी जैसे तमाम सुविधाएं अब उन क्षेत्रों में मिलने लगी है और उन गावों के युवा खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में भयमुक्त होकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा रहे हैं। बस्तर में खेल के माध्यम से सुखद बदलाव भी आया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS