City Media - Page 348 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 348

टीवी, एसी, फ्रिज डीलर से रंगाई पोताई का काम करा लेते हैं बकावंड ब्लॉक के सरपंच सचिव

0
  • सीसी सड़क निर्माण में भी करके दिखा दी डंडीमारी
  • बकावंड ब्लॉक के लिए ही बनी है अंधेर नगरी, चौपट राजा वाली कहावत

अर्जुन झा

बकावंड अब तक आप और हम सब्जियों, मांस मटन, मछली और अनाज की तौलाई में डंडीमारी की बात देखते सुनते आए हैं, मगर बस्तर जिले में तो सड़क में भी डंडीमारी कर दी जाती है। टीवी फ्रिज, वाशिंग मशीन बेचने वाले डीलर से कीपर सरकारी भवनों की रंगाई, पोताई, पुट्टी का काम करा लिया जाता है, बोर मशीन संचालक सड़कें भी बनवा ली जाती हैं। एक गोठान में एक ही समय दो अलग अलग फर्मों से बोर करा लिया जाता है। ये बकावंड विकासखंड है जनाब। यहां की ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव जो न करें कम है। वे तो चांद और मंगल ग्रह में भी बोर कराने के नाम पर सरकारी धन हजम करने की कूबत रखते हैं। मजे की बात तो यह है कि इन तथाकथित कार्यों के नाम पर वरिष्ठ अधिकारी राशि भुगतान की स्वीकृति भी आंख मूंदकर दे देते हैं। अंधेर नगरी, चौपट राजा वाली कहावत शायद बकावंड ब्लॉक के लिए ही बनी है। अधिकारियों की ऎसी कृपा के चलते सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाते हुए सरपंच, सचिव और अधिकारी मालामाल हो रहे हैं।

बकावंड जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच -सचिवों के अजब गजब कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद भी इन सरपंच सचिवों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे लगता है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि यहां तो पूरी दाल ही काली है। मामला बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत बदलावंड का है, जहां सरपंच सचिव ने न सिर्फ सड़क की डंडीमारी की है, बल्कि और भी कई ऎसी कारगुजारियां कर दिखाई हैं, जिनके बारे जानकर हर किसी के मुंह से अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत निकल पड़ती है। बकावंड ब्लॉक में अधिकारियों और सरपंच सचिवों सरकारी धन की लूट मचा रखी है। सरपंच सचिव काम रत्ती भर नहीं कराते और पूरी रकम डकार जाते हैं। जनपद पंचायत बकावंड के 15वें वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत बदलावंड सीसी सड़क निर्माण कार्य का राशि 3लाख रूपय 15 गोविंद के घर के पास से गोठान तक 300 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण के लिए इसी साल की शुरुआत में तीन लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। सड़क मात्र ढाई सौ मीटर लंबी बनाई गई। यानि 50 मीटर सड़क की डंडीमारी कर ली गई। यही नहीं सड़क निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा गया है। घटिया स्तर की सीमेंट, कांक्रिट और रेत का इस्तेमाल किए जाने की वजह से चार पांच माह में ही सड़क की धज्जियां उड़ गई हैं। इस पंचायत में सरपंच सचिव हर कार्य और सरकारी योजना की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन, गांव में नाली तालाब की साफ सफाई के नाम से राशि हासिल कर ली है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ काम नहीं हुआ है। नाली को आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है।पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर राशि निकाल ली गई है, लेकिन मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। पंचायत भवन की पुट्टी व पोताई करने के नाम से फर्म जयवीर इलेक्ट्रॉनिक्स को 44 हजार 100 रुपए का भुगतान करना दर्शाया गया है। बड़ झाड़ से खेत तक सीसी रोड निर्माण के नाम से 2 लाख 49 हजार 500 रुपए का भुगतान दिलेश ट्रेडर्स को करना बताया गया है। इसी फर्म को गोठान में बोर कराने की राशि 1 लाख 1 हजार 135 रुपए का भुगतान करना बताया गया है। वहीं गोठान में ही बोर के नाम पर दूसरे फर्म मां दंतेश्वरी बोरवेल को 52 हजार का भुगतान किया गया है। इन सभी तथाकथित कार्यों के भुगतान के वाउचर 30 सितंबर 2024 की तिथि में बने हैं। इन वाउचर को देखने से पता चल जाता है कि ग्राम पंचायत में सरकारी रकम को हड़पने के लिए कैसे कैसे हठकंडे अपनाए जा रहे हैं। बदलावंड के मुख्य मार्ग के पास विधायक निधि के तीन लाख की लागत से बनाया गया रंगमंच वह 3 साल में ही क्षतिग्रस्त हो गया है। उसकी छत ढहने की स्थिति में है। छत को ढहने से रोकने के लिए एक बल्ली का सहारा दिया गया है। इस मंच पर छोटे बच्चे खेलने जाते हैं। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

सभी करते हैं, तो हम क्यों न करें

इन तमाम गंभीर मामलों में ग्राम पंचायत के सचिव गोवर्धन सिंन्हा का बड़ा अजीबो गरीब बयान आया है। सचिव की बात में भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति तो है ही, विकासखंड की हर ग्राम पंचायत में ऐसा खेल चलने की पुष्टि भी होती है। जब सचिव गोवर्धन सिन्हा से कार्य न होने पर भी भुगतान किए जाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में इसी तरह से काम किया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है।

वर्सन

होगी कड़ी कार्रवाई

जनपद की सभी 93 पंचायतों में इसी तरह का काम हो रहा है। सचिव सरपंच को कई बार समझा चुका हूं। इस तरह की गड़बड़ी कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और राशि की रिकवरी भी होगी।

एसएस मंडावी,

सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

देवांगन समाज भवन डौंडीलोहारा के लिए 7 लाख रुपए राशि स्वीकृत

0

देवांगन समाज भवन डौंडीलोहारा के लिए 7 लाख रुपए राशि स्वीकृत वार्ड क्रमांक 11 में बनाए जाएंगे देवांगन समाज सामुदायिक भवन लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने देवांगन समाज की मांगों पर विचार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने देवांगन समाज सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख की राशि कराई स्वीकृत

प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति अनीता साहू ममता शर्मा झुमुक लाल कोसमा अशोक चनाप का सामाजिक भवन प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए पी आईं सी में स्वीकृति के लिए पूरा-पूरा सहयोग रहा और और परिसर बैठक में जमीन आवंटन को लेकर सभी पार्षदों का सहयोग मिला इसी का परिणाम देवांगन समाज के लिए जमीन आवंटन और भवन निर्माण के लिए 7 लाख की स्वीकृति मिली

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने नगर ब्लॉक देवांगन समाज डौंडीलोहारा के बहु प्रतीक्षित मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सामाजिक भवन के लिए 7 लाख की राशि स्वीकृत कराई देवांगन समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार देवांगन पूर्व अध्यक्ष बेणीराम देवांगन वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र कुमार देवांगन और उसके सामाजिक प्रतिनिधि मंडल और देवांगन समाज मातृशक्ति प्रतिनिधियो ने सामाजिक भवन के लिए गंभीरता पूर्वक मांगों को नगर पंचायत अध्यक्ष के पास रखा जो की देवांगन समाज की वर्षों पुरानी मांगे थी जो आज पूरी करते हुए अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर कि। सभी देवांगन समाज के नागरिकों युवा साथी मातृशक्ति और वरिष्ठ जनों द्वारा द्वारा छोटी बड़ी समस्याओं को एक भवन में बैठकर सुलझा सकेंगे और समस्या का समाधान कर सकेंगे साथ ही साथ सभी प्रकार के आयोजन आने वाले समय में संचालित कर सकेंगे देवांगन समाज के वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र कुमार देवांगन भुतपूर्व अध्यक्ष बेणीराम देवांगन पूर्व अध्यक्ष सुरेश देवांगन महिला नेत्री भारती देवांगन सहित सभी पदाधिकारी को नगर पंचायत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कहा कि देवांगन समाज ब्लॉक डौंडीलोहारा द्वारा हमें आज से 3 साल पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर में मां परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम में देवांगन समाज द्वारा नगर डौंडीलोहारा मे सभी सामाजिक बंदुओ की उपस्थिति में नगर में देवांगन समाज भवन निर्माण के लिए जगह आवंटन करने और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी गई थी उसे मांग पर सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सभापति सदस्यों और नगर पंचायत के सभी परिषद के पार्षद और एल्डरमैन व तात्कालिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी की उपस्थिति में परिसर बैठक में सर्वसम्मति से हमारे सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 11 में देवांगन समाज भवन निर्माण के लिए जगह आवंटित की गई है इस वार्ड क्रमांक 11 में इस वर्ष परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम का आयोजन देवांगन समाज द्वारा किया गया था जिसमें भवन निर्माण के लिए हमसे राशि स्वीकृति की मांग की गई थी इसी परिपेक्ष में आज हमने नगर ब्लॉक देवगन समाज के सामाजिक गतिविधि संचालन बैठक व्यवस्था परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम या अन्य सामाजिक विविध कार्यक्रम आयोजन हेतु नगरी प्रशासन विभाग द्वारा देवांगन समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख की राशि सामुदायिक भवन के र लिए स्वीकृति कराई गई है इस भवन का निर्माण सामाजिक हित में नगर पंचायत द्वारा आवंटित स्थान पर कराई जाएगी

दल्ली राजहरा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी मदन माइती को बनाया गया बालोद जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष

0

दल्लीराजहरा बालोद जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमे दल्ली राजहरा के पॉवरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्ट्रैंट लिफ्टिंग के नेशनल मेडलिस्ट मदन माइती जी को छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग संघ के महासचिव अरविंद सिंह जी ने बालोद जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की l

अध्यक्ष बनने पर मदन माइती ने कहा कि मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि खेल के क्षेत्र में बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र से मैं हमारे जिले से ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ी निकले इसके लिए मैंने अपने स्तर पर भरपूर प्रयास किया है l वर्तमान में मुझे बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है जिससे इन प्रतिभा को निखारने का मुझे भरपूर मौका मिलेगा तथा मैं अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा कि प्रतिभा को निखारने और छत्तीसगढ़ राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खिलाड़ी हमारे जिले से निकले इसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा l

बालोद जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष माननीय पवन साहू जी , राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी , महेंद्र टेकाम,राज शेखर राव , अमित बंछोर ,वीर हनुमान अवार्डी हरिनाथ , सुनील वैष्णव , बादल तिवारी,कष्णा मुर्ति राजेन्द्र राजपुत, महेंद्र सिंह संतोष कोसी , मार्तण्ड सिंह , अज्जन पिल्ले, विरेन्द्र भारद्वाज,एस एस प्रीरियन, भोला दास,मधुकर सिंह, प्रकाश बक्शी,ऋतु साहू गौरव, सूर्या राव, विरेन्द्र साहु  सभी ने शुभकामनाये दी है।

धर्मांतरण से आदिवासियों का अस्तित्व संकट में

0
  • धर्मांतरण से आदिवासियों का अस्तित्व संकट में!
  • 25 से 30 प्रतिशत तक आदिवासी हो चुके हैं धर्मांतरित
  • जगदलपुर के 48 वार्डों में 100 से ज्यादा चर्च

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर में धर्मांतरण से आदिवासियों के अस्तित्व पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। हालात यह हैं कि अगले दो दशक में बस्तर की पूरी डेमोग्राफी ही बदल जाएगी। इससे यहां के हालात मिजोरम, नागालैंड, मेघालय जैसे हो जाएंगे। इस बात की जरा भी चिंता राजनैतिक दलों से जुड़े यहां के बड़े आदिवासी नेताओं को नहीं हैं। वोट बैंक की राजनीति में आदिवासी अस्मिता से खुलकर खिलवाड़ होने दिया जा रहा है। हद तो तब हो जाती है, जब बस्तर के एक बड़े आदिवासी कांग्रेस नेता विधानसभा में दावे के साथ कह देते हैं कि बस्तर में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ है।

यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आंकड़े हकीकत बयां कर रहे हैं। वैसे तो पूरे बस्तर संभाग के सातों जिले धर्मांतरण की जद में आ चुके हैं, मगर यहां हम सिर्फ बस्तर जिले और जगदलपुर का ही जिक्र कर रहे हैं। जिले के पचासों नागरिकों से चर्चा करने के बाद निष्कर्ष सामने आया, वह काफी चिंतनीय है। इस बात को लेकर चार बार के बस्तर संभाग के एक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद और केंद्र में मंत्री रहे, बड़े आदिवासी ने भी चिंता जताई है। उनका आकलन यह है कि बस्तर संभाग में लगभग 25 से 30 प्रतिशत आदिवासियों सहित अन्य समाजों के लोगों का भी बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो चुका है और धर्मांतरण का यह खेल बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर राज्य और केंद्र सरकारों तथा आदिवासी नेताओं ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले 25-30 साल के भीतर बस्तर के हालात पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड, मिजोरम, मेघालय जैसे हो जाएंगे। यहां के आदिवासी अपनी जमीन, अपनी कला संस्कृति और पूजा पद्धति से पूरी तरह वंचित कर दिए जाएंगे।

आदिवासी कुंभ से उम्मीद

8 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच कांकेर, बालोद और धमतरी जिलों के सरहदी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के आसपास आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन आदिवासी कुंभ होने जा रहा है। खबर है कि इस सम्मेलन में धर्मांतरण पर गंभीरता से विचार मंथन होगा और इसे रोकने के उपाय तलाशे जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि सर्व आदिवासी समाज के कुछ बड़े नेताओं ने नागपुर और नई दिल्ली जाकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े नेताओं से संपर्क किया है और उनसे भी इस आदिवासी कुंभ में प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध किया है।

चर्चा है कि आरएसएस की सामाजिक समरसता इकाई के राष्ट्रीय संयोजक रामलाल इस कार्यक्रम में आ सकते हैं। इस आदिवासी कुंभ से कुछ उम्मीदें हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक संगठन जनजातीय सुरक्षा मंच के रूप में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ की पहले की भाजपा सरकार में वन मंत्री रहे गणेश राम भगत इसके राष्ट्रीय संयोजक हैं। इसके प्रदेश संयोजक कांकेर सांसद भोजराज नाग और सह संयोजक महेश कश्यप हैं। मंच की मांग है कि धर्म बदल चुके आदिवासियों का आरक्षण समाप्त किया जाए और इसके लिए लोकसभा में कानून बनाया जाए।

आपदा में ढूंढ लिया अवसर

कोरोना काल को धर्मांतरण का स्वर्णिम काल रहा। जब पूरा देश कोरोना की चपेट में था, तब एक धर्म विशेष के लोगों ने इस आपदा को अवसर के रूप में उपयोग किया। बाइबल का सभी भाषाओं में अनुवाद करने वाली संस्था अनकोल्डिंग वर्ल्ड का दावा है कि 2021 में जब पूरा देश और छत्तीसगढ़ कोरोना की चपेट में था तब सभी चर्च को यह निर्देश दिया गया था कि हर 10 गांवों के बीच एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाए। इस पर बखूबी अमल भी किया गया। कई स्थानों पर ऑनलाइन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसके जरिए धर्म परिवर्तन कराने में व्यापक सफलता भी मिली। इस संस्था के सीईई डेविड रीव्स का कहना है कि कोरोना काल में एक लाख लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया गया। बस्तर में धर्मांतरण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होती आई है। धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासी और मूल आदिवासियों के बीच शादी विवाह और मृत्यु के कार्यक्रम में विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।

जगदलपुर शहर में सौ चर्च

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर की बात करें तो यहां के 48 वार्डों है में 100 से ज्यादा चर्च बन चुके हैं। जो यह संकेत देते हैं कि संभाग मुख्यालय जगदलपुर की यह स्थिति है, तो जिले के गांवों की स्थिति क्या होगी।

जगदलपुर शहर और बस्तर जिले में सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि साहू समाज, देवांगन समाज और अन्य समाजों के लोग भी हजारों की तादाद में धर्मांतरित हो चुके हैं। जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं वे जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें श्मशान घाट के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी दिया है। लेकिन किस जिले में कितनी संख्या में लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, यह नियमानुसार है या नहीं इस पर सरकार और प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा और जो लोग ऐसे आवेदन दे रहे हैं, उनसे मांग की जानी चाहिए कि आपकी संख्या कितनी है कि कितने लोगों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकार किया है, उन्होंने धर्म परिवर्तन नियमानुसार किया है या नहीं, उनके दस्तावेज प्रस्तुत किया जाएं। इससे सही आंकड़े भी सामने आ सकते हैं।

वर्सन

करेंगे कानूनी कार्रवाई

बस्तर संभाग के भोले भाले आदिवासियों का छल प्रपंच से धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बस्तर शांति का टापू है और जो भी बस्तर की शांति एवं सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेगा उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए हम आवाज मुखर करेंगे।

महेश कश्यप, सांसद, बस्तर

विश्व पटल पर बस्तर के धुड़मारास ने बनाई जगह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  • गदलपुर विधानसभा क्षेत्र के धुड़मारास की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाने के लिए धुडमारास के ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

देव ने कहा कि बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित धुड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई है। देव ने कहा कि धुड़मारास की सफलता का मुख्य श्रेय यहां के स्थानीय निवासियों को जाता है, जिन्होंने अपने पारंपरिक ज्ञान और संसाधनों को संरक्षित रखते हुए इसे आकर्षक पर्यटक स्थल में बदल दिया है। धुड़मारास प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। बस्तर के अदभुत आदिवासी जीवनशैली, पारंपरिक व्यंजन, हरियाली और जैव विविधता से समृद्ध यह गांव पर्यटकों के लिए एक आकर्षक ही नहीं बल्कि रोमांचक स्थल है। धुड़मारास गांव दुनिया के उन 20 गांवों में से एक है जिसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव उन्नयन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया है। धुड़मारास को इसकी अनूठी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सतत पर्यटन विकास की क्षमता के कारण चुना गया है। उन्नयन कार्यक्रम में शामिल होने से गांव को उन संसाधनों तक पहुंच प्राप्त होगी जो इसके पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, सांस्कृतिक संपत्तियों को बढ़ावा देने और ग्रामवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार में मदद करेंगे। विश्व स्तर पर पर्यटन गांव के रूप में इस गांव की पहचान स्थापित हुई है। इस गांव के युवा यहां आने वाले पर्यटकों को आसपास के क्षेत्रों की सैर कराते हैं। स्थानीय खानपान के अंतर्गत पर्यटकों को बस्तर के पारम्परिक व्यंजन परोसे जाते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर में पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए ट्रैकिंग ट्रेल और कैंपिंग साइट विकसित करने सहित होम-स्टे की सुलभता हेतु पहल कर रही है। जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता होने के साथ आय संवृद्धि हो सके। राज्य सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु क्षेत्र में सड़कों और परिवहन सुविधाओं का विकास पर भी ध्यान दे रही है। बस्तर के पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में देश के पर्यटकों सहित अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।गांव के युवाओं की ईको पर्यटन विकास समिति कांगेर नदी में कयाकिंग और बम्बू राफ्टिंग की सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध करवाती है, जिससे इस समिति को अच्छी आमदनी हो रही है।

वक्फ बोर्ड की कुर्सी पर बैठकर डॉ. सलीम राज कर रहे हैं गलत बयानबाजी: जावेद खान

0
  • ईमामों, मस्जिदों और मुतवल्लियों के नाम पर राजनीति ठीक नहीं

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुस्लिम समाज जगदलपुर के सदस्य जावेद खान ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुस्लिम समाज को प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपने बेतुके बयानों से बदनाम करने का आरोप लगाया है।

जावेद ने कहा है कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मस्जिद मुतवल्ली और ईमामों पर सवाल खड़े कर अपने राजनीतिक आकाओं की नज़र में चढ़ने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं। डॉ सलीम राज जबसे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बना रहे हैं। चंद लोगों की शिकायतों के आधार पर मुतवल्लियों के खिलाफ जांच आदेश जारी कर रहे हैं तो कहीं ईमामों की जुम्मे की नमाज़ से पहले की तकरीर पर सवाल खड़े कर रहे हैं।एक तरफ तो डाॅ सलीम राज अपने बयानों में मस्जिदों को राजनीति का अड्डा नहीं बनने देने की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर स्वयं जमकर वक्फ बोर्ड की कुर्सी में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। जिस पर उनका वह बयान मुहर लगाता है जिसमें उन्होंने पूछे गये सवाल में साफ कह दिया कि वो हर हाल में पार्टी विशेष के साथ खड़े रहेंगे। जावेद ने कहा डाॅ सलीम राज एक जिम्मेदार पद पर बैठकर बार-बार कह रहे हैं कि मुस्लिम जमात के निर्वाचित मुतवल्ली मस्जिदों में राजनीति करते हैं। किसे वोट देना है, कौन सी राजनीतिक पार्टी मुस्लिम विरोधी है यह मुतवल्ली बताते हैं। मस्जिदों से दंगे भड़काए जाते हैं, जुम्मे की नमाज़ के बाद दंगे भड़कते हैं। ये बड़े गंभीर आरोप हैं और जो देशभर में मुस्लिम समाज की छवि को, मुतवल्लियों की कार्यशैली को और ईमामों के किरदारों को कठघरे में खड़ा करने वाली है। डॉ सलीम राज को इस तरह की बयानबाजी करने की बजाय ऐसे मुतवल्लियों के खिलाफ पुख्ता सबूत के साथ कार्यवाही हेतु राज्य सरकार को पत्र लिखना चाहिए। ऐसा न कर डाॅ सलीम राज केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने संपूर्ण मुस्लिम समाज को बदनाम करने में लगे हैं।जावेद ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मामले में हस्तक्षेप करते हुए ऐसे विवादित बोल बोलने वाले डॉ सलीम राज को तत्काल पद से हटाना चाहिए।

शोक कार्यक्रम में दंतेवाड़ा पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज

0

जगदलपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान स्व. भूरचंद बुरड़ परिवार व अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिफ रज़ा की माताजी के शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, शकील रिजवी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री राजकुमार तामो, प्रवीण राणा, विमल सलाम, रविश सुराना, विधायनंद सेन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा, नगर अध्यक्ष गायेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, अरुण सोनानी, सलोचना कर्मा, राजू रेडी सुखराम नाग लखमू बघेल, भीमसेन मंडावी, मनीराम हपका, रवि कर्मा, मनोज मालवीय, एन राजा, संजय विश्वकर्मा, धीरु कुमार नाग मौजूद रहे।

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और जिपं सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई ने स्कूल में बच्चों को परोसा भोजन

0
  •  करंजी के स्कूल में सरपंच ने कराया न्योता भोज

तोकापाल बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करंजी के बच्चों को सरपंच लच्छूराम कश्यप द्वारा गुरुवार को न्यौता भोज कराया गया। इस मौके पर कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह और जिला पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई ने स्कूली बच्चों से रूबरू होकर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और इन बच्चों को भोजन परोसा। साथ ही सीईओ जिला पंचायत प्रतिष्ठा ममगाई एवं अन्य अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया।

इस दौरान कमिश्नर ने जनसहभागिता से सभी माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं में न्यौता भोज का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा जनसमुदाय को शिक्षा एवं शैक्षिक संस्था से जोड़ने हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें से एक प्रमुख कार्यक्रम न्योता भोज भी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्था, आम नागरिक, अधिकारी- कर्मचारी, व्यवसायी या स्थानीय नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत द्वारा विशेष अवसरों पर स्कूलों के बच्चों हेतु एक दिन का निशुल्क भोजन अपनी ओर से करवाया जाता है अथवा बच्चों को अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायत करंजी के सरपंच लच्छूराम कश्यप द्वारा माध्यमिक शाला करंजी में न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 98 बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर कमिश्नर ने पंचायत पदाधिकारियों और शिक्षकों से भी न्यौता भोज हेतु सहयोग प्रदान कर स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार सुलभ करवाने की समझाईश दी। इस दौरान पंचायत पदाधिकारियों सहित संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र बहादुर तथा अन्य अधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

देखा पीएम आवास निर्माण

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह और सीईओ जिला पंचायत प्रतिष्ठा ममगाई ने करंजी में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत पक्का मकान निर्मित कर रहे सामसाय सेठिया और लच्छो सेठिया के आवास निर्माण कार्य का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सामसाय सेठिया एवं लच्छो सेठिया ने शासन की सहायता से हर्षित होकर बताया कि पहले कच्चा घर में निवास कर रहे थे जिससे बारिश के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। अब प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सहायता से पक्का आवास बना रहे हैं, जिसमें पानी-बिजली और शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी। इन दोनों ने पक्का आवास बनाने में सहायता देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

कोलकाता में काली माई के दर पर पहुंचे सांसद महेश कश्यप

0

जगदलपुर बस्तर के सांसद महेश कश्यप शासकीय कार्यक्रम के सिलसिले में कोलकाता प्रवास पर हैं। सांसद कश्यप ने गुरुवार को कोलकाता की प्रसिद्ध शक्तिपीठ काली मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन पूजन किए। इस दौरान मैसूर के सांसद श्यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार भी मौजूद थे।

धर्म बदलने वाले बोंजा की जमीन हथियाने का आरोप

0
  • एएसपी से मामले की शिकायत की कांग्रेस नेता नरेंद्र भवानी ने

जगदलपुर बस्तर जिले के करंजी गांव मे धर्म को आधार बनाकर एक वर्ष पहले जबरन फसल काट ली गई और जमीन पर कब्जा कर लिया गया। न्यालय ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया है, मगर आज तक पीड़ित को जमीन वापस नहीं मिल पाई है। इस मसले को लेकर कांग्रेस नेता नरेंद्र भवानी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेस नेता नरेंद्र भवानी नें बताया कि थाना परपा अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी मे दो वर्ष पहले मसीही धर्म मानने वाले बोंजा के खेत से धान की खड़ी फसल को जबरन काटकर रख ली गई। उसके बाद उसे गांव से भगा कर उसकी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया गया। जमीन पर दूसरे लोग कृषि करने लगे। बोंजा नें न्यायालय तोकापाल नायाब तहसीलदार केस लगाया। जून 2022 में बोंजा के पक्ष मे फैसला आया।तहसीलदार ने बोंजा के हक की जमीन से कब्जा खाली करवा कर वापस बोंजा को दिलाने का आदेश जारी किया था। मगर बोंजा को जमीन वापस नहीं मिल पाई है। इस मसले पर आज 21 नवंबर को बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बोंजा को न्याय दिलाने का आग्रह किया गया। एएसपी महेश्वर नाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी परपा से फ़ोन पर बात कर मामले मे तत्काल कार्रवाई करने के दिए आदेश दिए। इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा मंच संस्थापक व कांग्रेस नेता नरेंद्र भवानी, मसीही युवा परिषद के संयोजक जॉन नाथ, आदित्य नाग, भोला शंकर, विनोद कुमार, अजय नाग, प्रमोद नाग, रमन राणा, शेकर बघेल, राहुल कश्यप, संजू, तन्नू सोना, रोशन राज आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS