City Media - Page 386 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 386

स्वच्छता के प्रबल पैरोकार थे गांधीजी: मनोज शंकर

0
  • डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती 

जगदलपुर 2 अक्टूबर का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत का सम्मान करने का दिन है। महात्मा गांधी हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। गांधी जयंती उन सिद्धांतों और दर्शन की याद दिलाती है, जिनकी यह महान नेता अपने पूरे जीवन में पैरवी करते रहे। इन स्थायी आदर्शों में से एक स्वच्छ भारत की अवधारणा भी है। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करना है।

उक्त बातें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में गांधी जयंती पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य मनोज शंकर ने कही। प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्वच्छता मित्रों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर भवांजलि दी। तत्पश्चात् संगीत शिक्षक कृष्णकांत बर्मन ने गांधी जी के प्रिय भजन से विशेष प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। छात्रा हिमानी और विद्या ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पर भाषण की प्रस्तुति दी एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्राचार्य मनोज शंकर ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी एवं गांधी जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि गांधीजी का दृष्टिकोण केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं था इसमें एक ऐसे समाज का विचार भी शामिल था जहां स्वच्छता को जीवन के तरीके के रूप में अपनाया जाता है। उनका मानना था कि स्वच्छ पर्यावरण केवल नागरिक कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस दौरान स्वच्छता को लेकर सबको जागरुक करते हुए ‘स्वच्छता ही’ सेवा अभियान के अंतिम दिवस के अवसर पर प्राचार्य द्वारा विद्यालय के स्वच्छता मित्र पदमन नाग, हेमराज बघेल, कृष्णा भारती, मेघवती पटेल को सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को आत्मसात करना जरूरी: सांसद महेश कश्यप

0
  • सांसद कश्यप ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ 

जगदलपुर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, पार्षदगण, कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर निगम की स्वच्छता दीदियां भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान क्रीड़ा परिसर एवं कन्या पाॅलिटेक्नीक परिसर की साफ-सफाई की गई। वहीं छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के जरिए बस्तर एवं गांधी जी के चश्मे की प्रतिकृति बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता एवं साफ-सफाई को मानव जीवन का जरूरी हिस्सा मानकर इसे पूरे देशवासियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया था। पूज्य बापूजी की यह प्रेरणास्पद पहल हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बापू की इसी पहल को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और शहरों एवं गांवों तक स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। आईए हम सभी अपने शहर, गांव और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। वहीं अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित करें। कश्यप ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को आत्मसात करना जरूरी है। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू ने भी उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई की दिशा में सजग रहकर सहभागी बनने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वच्छता एवं साफ-सफाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

बीजापुर जिले में पकड़े गए सात नक्सली, विस्फोटक बरामद

0
  •  नेलसनार एवं मिरतुर थाना क्षेत्रों में हुई गिरफ्तारी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सात नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इन नक्सलियों से विस्फोटक एवं विस्फोट में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की गई है।

बीजापुर जिले के नेलसनार से जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर इन लोगों ने अपना नाम सन्नू उरसा डीएकेएमएस सदस्य, मुन्ना उरसा सीएनएम सदस्य, सोमलू उरसा सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट,

कमलू मड़काम मिलिशिया सदस्य और विजय कुंजाम मिलिशिया सदस्य बताया।पकड़े गए नक्सलियों के पास बिजली के तार, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाईयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री बैनर, पाम्पलेट बरामद किए गए। ये सभी नक्सली 5-6 वर्षो से लगातार सक्रिय रहकर नक्सल संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। थाना मिरतुर की टीम ने चेरली विजगुफा के जंगल से 2 सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा। जिन्होंने अपना नाम

शंकर कारम, पांडे कारम बताया। पकए गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, पेंसिल सेल, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन के सबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये कहे जाने पर कोई दस्तावेज नही होना बताया। थाना नेलसनार एवं मिरतुर में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन, दीपक बैज ने पकड़ लिया हाथ

0
  • टीएस सिंहदेव बाबा भी जैन को देख हो गए खुश 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी जगदलपुर के दर्जनों नेताओं और कार्यकाताओं के साथ शामिल हुए। रेखचंद जैन को देखते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें गले लगा लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा भी रेखचंद जैन को देख खुश हो उठें और उन्हें साथ लेकर चलते रहे।

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन सोमवार कोसेमरिया गांव जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की पुण्य धरा गिरौदपुरी से निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए। रेखचंद जैन को देखते ही दीपक बैज ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें गले से लगा लिया। पीसीसी चीफ दीपक बैज बस्तर के सहज, सरल और सौम्य नेता रेखचंद जैन का हाथ पकड़कर काफी दूर तक चलते रहे। इसी बीच रेखचंद जैन यात्रा में शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा से भी मिले। बाबा भी जगदलपुर के बाबू रेखचंद को देख खुशी से झूम उठे। बाबा और बाबू भी एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले कई किलोमीटर तक पैदल चलते रहे। इस भावपूर्ण दृश्य को देख यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हैरत मेंपड़ गए थे।जगदलपुर से गई टीम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, परमजीत जसवाल, सूर्या पानी, गौरनाथ नाग, कोमल सेना, अनुराग महतो, एस नीला, सौरभ तिवारी, ज्योति राव, जॉर्ज टोप्पो, नीलम कश्यप, शादाब अहमद, ज्ञानेश्वरी जाधव, खिरेंद्र यादव आदि शामिल थे।

हम सब हैं आपके धर्मेंद्र, देवेंद्र

बलौदाबाजार आगज़नी कांड में जेल में बंद भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की मां अपने बेटे के लिए न्याय मांगने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुईं। बेटे देवेंद्र के लिए रूआंसी हो चली मां के चरण स्पर्श कर उनसे कहा कि मां आपके धर्मेंद्र और देवेंद्र ही बेटे नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपका बेटा है। हम सारे बेटे आपके साथ हैं, आपको रोना नहीं चाहिए, बल्कि गर्व करना चाहिए कि आपके बेटे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना जानते हैं लड़ भी रहे हैं। श्री बैज ने आगे कहा कि देवेंद्र ने सतनामी समाज की आवाज में अपनी आवाज मिलाई तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। देवेंद्र को हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे, भाजपा की सरकार चाहे कितना भी जुल्म ढा ले। दीपक बैज की बातों से धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र यादव की माताजी की आंखें चमक उठीं। इसके बाद वातावरण दीपक बैज जिंदाबाद, देवेंद्र यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। ग्राम सेमरिया में भोजन पश्चात कुछ ही देर में  न्याय यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल का सम्मान

0

दल्ली राजहरा:- नई दिल्ली में एक प्रतिष्ठित एनजीओ द्वारा आयोजित राजनीति की पाठशाला और युवा उद्यमी संगोष्ठी में खनिज नगरी दल्ली राजहरा के युवा राजनेता और समाजसेवी श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया।

उक्त आयोजन में देशभर के नव उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लोगो को आमंत्रित किया गया था। जिसमे अलग अलग दलों से जुड़े नेता, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, प्रतिष्ठित वकील व बुद्धिजीवी वर्ग राजनीति की पाठशाला के मंच पर एकत्रित हुए। नए उद्यमियों के कार्यो की प्रशंसा कर उन्हें देश का गौरव बताया गया व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित कर भारत देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।राजनीति की पाठशाला के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम जायसवाल ने राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डे, सह संस्थापक धीरज शर्मा, प्रोग्राम व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन रोमेश शर्मा, राजनांदगांव के पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, अमित द्विवेदी, हरेंद्र दुबे, मौलिक दवे, राजबली मांझी, के साथ ही पूरे राजनीति की पाठशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

अपना जन्मदिन भाजपा के सदस्यता अभियान को समर्पित किया सांसद महेश कश्यप ने

0
  •  जन्मदिन पर रिकॉर्ड संख्या में ग्रामीणों को जोड़ा भाजपा से 

जगदलपुर बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप ने 1 अक्टूबर को अपने जन्मदिवस पर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर सांसद ने सपरिवार माता के दर्शन एवं पूजा अर्चना की।

धरमपुरा कीड़ा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। नानगुर मंडल के हाटपदमुर में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने जन्मदिवस के अवसर रिकार्ड तोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रामीणों को दिलाई। आपको बता दें कि बस्तर क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। वे लगातार खुद मॉनिटरिंग कर बस्तर संभाग में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को काम करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। अपने जन्मदिवस पर 1 दिन में हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर बस्तर में सांसद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके जन्मदिन पर उनके निवास पहुंचकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों, सभी समाजों के सदस्यों, ग्रामीणों, शुभचिंतकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।जन्मदिवस पर लोगों से मिले अपार प्रेम व आशीर्वाद और बधाई संदेश हेतु सांसद ने सभी का आभार प्रकट किया है।

बकावंड ब्लॉक में मेगा स्वच्छता इवेंट

0

बकावंड ब्लॉक बकावंड में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बकावंड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतगिरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपावंड की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं के माध्यम से मेगा स्वच्छता इवेंट चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। एनएसएस के छात्र छात्राओं ने नारे और रैली के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। जल स्त्रोतों के आसपास, गली मोहल्लों जलाशयों की साफ सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, प्राचार्य हेमंत देवांगन, मौसमी विश्वास, चंद्रकांत देशमुख, मानसिंह भारती, जालंधर बघेल, रामवती मौर्य, ज्योति बेक विनायक सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लोहारीडीह के पीड़ित पहुंचे न्याय यात्रा में

0

जगदलपुर कवर्धा जिले के लोहारीडीह हत्याकांड में दिवंगत हुए शिवप्रसाद साहू एवं प्रशांत साहू के परिजनों ने ग्राम सेमरिया पहुंचकर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को अपना समर्थन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उनके साथ भोजन कर उनके साथ चर्चा की। इस दौरान बैज ने साहू परिवार की बेसहारा बच्ची को गोद में बिठाकर उसे दुलारा। परिजनों से उन्होंने कहा कि

लोहारीडीह की घटना सरकार की हिटलरशाही का वो नमूना है जो ये दिखाता है कि भाजपा और विष्णु देव साय का शासन जनता को कुचलने के लिए किस स्तर तक जा सकता है।

15वें वित्त की राशि में चल रहा है गजब घोटाला; मालामाल हो रहे हैं सरपंच, सचिव और अधिकारी

0
  •  केंद्रीय सहायता राशि की खुलकर हो रही बंदरबांट 
  • राशि आहरण का निकाल लिया है अजब फार्मूला 

-अर्जुन झा-

बकावंड गांवों के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मद के 15वें वित्त की राशि का ग्राम पंचायतों में गजब घोटाला किया जा रहा है। इस मद के करोड़ों रुपयों की बंदरबांट सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत के अधिकारी कर रहे हैं। इस मद की राशि के आहरण की भी गजब तोड़ इस तिकड़ी ने निकाल ली है। कहा जाता है कि सरकारी धन हड़पने का ऐसा खेल एक अकेले बकावंड विकासखंड या बस्तर संभाग में ही नहीं, बल्कि पूरे देश की ग्राम पंचायतों में चल रहा है। यही वजह है कि अधिकांश सरपंच खाक से फलक तक जा पहुंचे हैं।

15वें वित्त की राशि में हेराफेरी का एक बड़ा मामला बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत मरेठा में सामने आया है, जहां बिना कोई काम कराए तीन महीने में 20 लाख रुपए का आहरण कर लिया गया है। 15वें वित्त की इस राशि से पंचायत में एक रुपए का भी काम नहीं हुआ है। 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग और आहरण के लिए सरकार की गाइड लाइन के अनुसार यदि किसी को 50 हजार से ऊपर का भुगतान करना है तो उसके लिए तकनीकी स्वीकृति जरूरी होती है। इससे बचने के लिए लेकिन हमारे चालक सचिवों और जनपद के अफसर ने गजब तोड़ निकाल ली है। इस तोड़ के अनुसार 49 हजार, 45 हजार रुपए का आहरण किया जाने लगा है। इस योजना में एक विशेष बात यह भी है कि जीओ टैग जरूरी होता है, लेकिन यहां इस फार्मूले पर भी धता बताया जा रहा है। 50 हजार के नीचे की राशि में न तकनीकी स्वीकृति की आवश्यकता होती है न ही जीओ टैग की। सचिव सरपंच अपनी मनमानी से मनचाहे हिसाब से खर्च दर्शाकर राशि का गबन कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बकावंड ब्लॉक की मरेठा ग्राम पंचायत में अप्रैल से जुलाई महीने तक 15वें वित आयोग के लगभग 20लाख रुपयों का सरपंच,सचिव एवं जनपद सदस्य ने बंदरबाट की है। ग्रामीणों का आरोप है की सड़क निर्माण, नाली सफ़ाई, मुरूम डलवाने, हैंडपंप के पास सोख्ता गड्ढा निर्माण, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत जैसे कार्यों के नाम पर मूलभूत निधि और 15वें वित्त की राशि आहरण कर के हजम कर ली गई है और तो और इन सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन 26 सितंबर को होने के बाद भी आज तक दोषियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है।

बच्चों के नाम पर 20 हजार हजम

हमने मरेठा ग्राम पंचायत में ग्राउंड जीरो पर एक भी कार्य नजर नहीं आया। मगर एक चौंकाने वाली यह बात जरूर सामने आई कि बीते 15 अगस्त के दिन 20 हजार रूपए का एक बिल लगाकर उसका भुगतान भी प्राप्त कर लिया गया है। यह रकम ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को बूंदी और सेव मिक्चर का वितरण करने का बोगस बिल लगाकर निकाली गई है। इस बाबत जब हमने ग्रामीणों से पूछा तो उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्कूल की ओर से 3 किलो लाई और बूंदी लाकर बांटी गई थी। इसी से पता चलता है कि केंद्रीय और राज्य मद की राशि की किस कदर बंदरबाट हो रही है। सोचने वाली बात है कि 20 लाख रुपए की हेराफेरी तीन महीने के अंदर हो जाती है और प्रशासन के लोगों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है।

ग्रामसभा का अनुमोदन नहीं

15वीं वित्त योजना में प्रावधान है कि सरपंच सचिव को ग्रामसभा में अनुमोदन कराकर ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम में चयनित कार्य को 60 -40 के रेसियो में कराना होता है। इसके तहत स्वच्छता में 30, शिक्षा में 30, अधो संरचना में 40 प्रतिशत प्लान के तहत केंद्रीय सहायता राशि 15वें वित्त से ग्राम पंचायत का विकास करना होता है लेकिन जीपीडीपी कुछ और बनाते हैं और खर्च कुछ और करते हैं। यह पूरे छत्तीसगढ़ पूरे देश में से प्लान बनाई जाती है। लेकिन ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव ही ग्रामसभा में अनुमोदन कराए बिना राशि का दुरुपयोग करते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां अगर जांच करती हैं तो पूरे देश में अरबों रुपयों का घोटाला सामने आ जाएगा।

15वे वित्त की राशि से सीसी रोड के लिए पांच लाखो का सौगात

0

कुसुमकसा:- ग्राम पंचायत कुसुमकसा में ग्राम पंचायत अपने 15वे वित्त की राशि से सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैंस ग्राम के सरपंच शिव राम सिंदरामे ने किया इस अवसर पर पूजा अर्चना कर संजय बैंस ने कहा की बाजार परिसर की गलियों में सीमेंटीकरण होने से बाजार परिसर स्वच्छ और सुंदर दिखेगा कुसुम बजार इस क्षेत्र का बड़ा बाजार है आस पास के ग्रामीण जन भी इस बजार में आते है बजार स्वच्छ और सुंदर दिखे इस उद्देश से हमारे सरपंच जी काम करा रहे है इस सीसी सड़क बनने से दुकान लगाने वालो के साथ राहगीरों की भी समस्या का समाधान होगा सरपंच शिव राम सिंदरामे ने कहा की हमने हमारे पंचायत निधि से बजार परिसर के लिए राशि स्वीकृति किए है हमारा उद्देश्य बजार को स्वच्छ बनाने के लिए हम ये पहल किए है सीसी सड़क बनने से हम सबको अच्छा लगेगा इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार उप सरपंच दीपक यादव जी ने किया इस अवसर पर पंच निर्मला जगनाएक राजेंद्र पोटाई कृपा राम सिन्हा मोती राम सिन्हा आत्मा राम चुरेंद्र लोकेश सिन्हा सुरेंद्र मंडावी गोल्डी धनकर के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS