City Media - Page 400 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 400

स्काउट/गाइड का दीक्षा संस्कार

0

दल्लीराजहरा – आयरन और एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित लिटिल बर्ड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, दल्लीराजहरा में आज दिनांक 14/09/2024 को स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार का कार्यक्रम किया गया जिसमें स्कूल के सभी स्काउट /गाइड के बच्चे स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विजया खान गाइड कैप्टन संजुक्ता भंज के द्वारा बच्चों को दीक्षा एवं प्रतिज्ञा दिलवाया गया इस अवसर पर स्कूल की अन्य शिकक्षिकाये भी उपस्थित रहे दीक्षा संस्कार के पश्चात स्कूल की प्राचार्य श्रीमती विजया खान ने बच्चों को शुभकामनाये देते हुए बताया कि एक स्काउट और गाइड को हमेशा सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए एवं अनुशासन में रहना चाहिए साथी देश सेवा एवं मानव सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ।

आदिम जाति कल्याण विभाग में वसूली रैकेट सक्रिय, छात्रावास अधीक्षकों से की जा रही उगाही

0
  • छात्र छात्राओं का हक मारकर अफसरों को दिया जा रहा है कमीशन 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में आदिवासी छात्र छात्राओं का हक मारकर अधिकारी कर्मचारी अपना घर भरने में लगे हुए हैं। आश्रम एवं छात्रावासी विद्यार्थियों के खानपान व अन्य सुविधाओं के लिए शासन से दिए जाने वाले लाखों रुपयों की बंदरबांट चल रही है। छात्रावासों के अधीक्षक अधीक्षिकाओं से वसूली आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल संयोजक के जरिए कराई जा रही है। ऎसी ही वसूली का एक ऑडियो बीजापुर जिले से सामने आया है। इसे लेकर अब कांग्रेस के लोग विष्णु देव साय सरकार पर निशाना साधते हुए उसे कमीशन वाली सरकार करार दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रमों, कन्या परिसरों और छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र- छात्राओं को नियमित रूप से पौष्टीक भोजन, नाश्ता, साबुन, सेनेटरी नेपकिन, बिस्तर, गद्दे, चादर, कम्प्यूटर व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने, भवनों के रख रखाव आदि के लिए शासन द्वारा प्रतिमाह हर छात्रावास व आश्रम को लाखों रुपयों का आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। इस रकम पर विभागीय अधिकारियों की नजर गड़ी रहती है। छात्र छात्राओं को स्तरहीन चावल, दाल, सब्जी व नाश्ता देकर रकम अंदर कर ली जाती है। चादरों, बेडशीट की सालों धुलाई नहीं करवाई जाती, न बच्चों को नहाने व कपड़े धोने के साबुन दिए जाते हैं और न ही छात्रवृत्ति की पूरी रकम दी जाती है। इन मदों पर बोगस खर्च बताकर पूरी रकम आपस में बांट ली जाती है। हर अधीक्षक अधीक्षिका से बाकायदा हर माह 15 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की वसूली की जाती है। वसूली की जिम्मेदारी विभाग के मंडल संयोजक को दी गई है, जो हर माह वसूली के ही काम में लगा रहता है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक शिक्षक को मंडल संयोजक नियुक्त कर उसे वसूली में लगा दिया गया है। इस शिक्षक सह मंडल संयोजक कैलाश रामटेके की वसूली का एक ऑडियो इन दिनों बीजापुर जिले में. जमकर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो मंडल संयोजक और किसी लक्ष्मी नामक छात्रावास अधीक्षिका के बीच फोन पर हुई बातचीत का बताया जा रहा है जिसमें मंडल संयोजक द्वारा लक्ष्मी से कहा जा रहा है कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठाती? तुम रकम भेजो, मैं अपने भाई को भेज रहा हूं उसे दे देना। हर माह साहब तक पैसा पहुंचाना जरूरी है। महिला 10 यानि 10 हजार देने की बात कहती है, तो मंडल संयोजक पूरे 30 हजार की डिमांड करता है। इसी बीच मंडल संयोजक पूछता है कि पहले रुपए किसे देते थे, तब महिला बताती है कि विष्णु सर को देते थे। फिर मार्च अप्रैल के बकाया की बात होती है। किसी सीमा का जिक्र होता है। कथित संयोजक कहता है कि कमिश्नर को हर माह 50 हजार रुपए देना पड़ता है। इसी दौरान मंडल संयोजक यह भी कहता है कि जो रकम नहीं देगा, उसे हटा दिया जाएगा। ऑडियो में कमिश्नर, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त तक को रकम देने की बात कही जा रही है।

कांग्रेस के निशाने पर सरकार

आदिम जाति कल्याण विभाग में वसूली का यह ऑडियो टेप सामने आने के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी बच्चों का निवाला छीनकर कमीशन खाने वाली सरकार चल रही है। किसी पंकज सिंह भदौरिया ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को टैग करते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है – कल जो है कमिश्नर साहेब के लिए 15-15 हजार दिए चारों मंडल संयोजक, इससे पहले 50-50 हजार दिए फिर 25-25 हजार दिए सबका मिलाकर मैं लूंगा. ठीक है मैं 10 लेकर आई हूं ले लो। यह ऑडियो बीजापुर जिले की शिक्षा व्यवस्था में पसरी अव्यवस्था को बताने के लिए काफी है, जिस पर दीमक की तरह कमिश्नर स्तर के अधिकारी मंडल संयोजक के जरिए 15, 25, 50 लेते हैं लक्ष्मी जैसी अधीक्षिका मजबूरन देती है। वैसे भी बीजापुर जिले का ट्रैक रिकॉर्ड सबको पता है। पोस्ट करने वाला पंकज भदौरिया आगे लिखते हैं कि वायरल ऑडियो की मैं पुष्टि नहीं करता, मगर दावे के साथ कह सकता हूं कि ऐसे जिले में आदिवासी बच्चे शिक्षा के मंदिरों में सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि उनका हक कमिश्नर के नाम पर छीनकर उन्हें कुपोषण दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री सड़क को निगल गई भ्रष्टाचार की दीमक, महज तीन साल में ध्वस्त हो गई करोड़ों की सड़क

0
  •  प्रधानमंत्री मोदी के मिशन की राह में रोड़ा बन गए हैं अधिकारी और ठेकेदार
  • मोदी की ईमानदारी और साय के सुशासन को ठेंगा 

अर्जुन झा-

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नारा काफी लोकप्रिय है कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। इस नारे पर और प्रधानमंत्री मोदी की बेदाग छवि एवं ईमानदारी पर देश की बड़ी आबादी को पूरा भरोसा है, मगर भ्रष्ट सिस्टम प्रधानमंत्री की छवि को दागदार बनाने पर तुला हुआ है, साय के सुशासन को पलीता लगाने पर आमादा है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को अधिकारियों और ठेकेदारों ने कमाई का बड़ा जरिया बना लिया है। खाएंगे, डटकर खाएंगे और खिलाएंगे भी के सिद्धांत पर चलते हुए अधिकारी व ठेकेदार सड़क निर्माण में किस कदर गफलतबाजी करते हैं, उसकी बानगी बकावंड विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़कों पर देखने को मिल रही है। अधिकारी तथा ठेकेदार करोड़ों चट कर गए और सड़कों को बदहाली निगल गई। ये सड़कें 3-4 साल भी नहीं टिक पाई। अब इन सड़कों पर सफर आसान नहीं रह गया है।

 

बकावंड ब्लॉक के खासपारा भेजरीपदर से खासपारा बेलगांव तक 20.07 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सन 2021-22 में ठेकेदार एसके अरोरा के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च कर कराया गया है। योजना के कार्यपालन अभियंता डीपी भूआर्य रहे हैं। इस सड़क की गारंटी अवधि पांच वर्ष बताई गई है, मगर तीन साल भी यह सड़क टिक नहीं पाई। आज सड़क सफाचट हो चुकी है। ऊपर बिछाई गई तारकोल, बजरी गिट्टी वाली परत गायब हो चुकी है। सड़क पर जानलेवा गड्ढों की भरमार हो गई है। पक्की सड़क बनने से पहले जो कच्ची सड़क थी, वह इससे कहीं ज्यादा बेहतर थी। जगह जगह से उखड़ चुकी और गड्ढों से भरी यह सड़क दुर्घटनाओं की जननी बन चुकी है। आएदिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल होते रहते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार ने सड़क निर्माण के नाम पर महज खानापूर्ति की है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। सड़क की गारंटी अवधि से पहले ही सड़क की धज्जियां उड़ चुकी हैं। निर्माण की शर्तों के मुताबिक पांच साल तक पूरी सड़क के रख रखाव, मरम्मत, संधारण, सड़क किनारे की झाड़ियों व घास की कटाई, सफाई, पोर्ट होल्स की मरम्मत, सड़क किनारे की नालियों की सफाई, बारिश में होने वाले कटाव में सुधार, पुल पुलियों की सफाई व मरम्मत, माइल स्टोन की रंगाई पोताई व लिखाई, पुल पुलियों का रंग रोगन करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। मगर सड़क निर्माण के बाद से ठेकेदार ने इनमें से एक भी कार्य नहीं कराया है। वहीं सड़क किनारे जिन नालियों का उल्लेख निविदा शर्तों में किया गया है, वैसी कोई नाली ठेकेदार एसके अरोरा ने बनाई ही नहीं है। बिना काम कराए अधिकारियों ने ठेकेदार को भुगतान कैसे कर दिया, यह भी जांच का विषय है।जगदलपुर से बकावंड तक जाने वाली इस सड़क के राजामुंडा से तारापुर तक के हिस्से की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो चली है। सड़क के दोनों ओर गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम ने राहगीरों की मुसीबत और भी बढ़ा दी है। लोग इस सड़क पर केवल भगवान भरोसे ही सफर करते है, सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे से जब सवारी बस, ट्रैक्टर मोटर साइकल निकलती हैं, तब उन्हें देखकर लोगो का हलक सूख जाता है। यह सड़क आगे जाकर उड़ीसा राज्य से मिलती है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कर्मचारी इस सड़क की मरम्मत को लेकर क्यों उदासीन बने हुए हैं। ठेकेदार को उसकी जिम्मेदारी निभाने क्यों नहीं कहा जा रहा है, यह आश्चर्य का विषय है।

सेजस आत्मानंद शाला नया बाजार के SMDC के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए रमेश गुजर

0

 दल्लीराजहरा – जिले की प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के द्वारा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी तथा कोर कमेटी सदस्यों की सहमति से माननीय जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला नया बाजार राजहरा के प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष रमेश गुजर को नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं एवं कहां की शाला के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की कामना से श्री रमेश गुजर को नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति में बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष पवन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी सुदेश सिंह महामंत्री मदन महती महेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शीतल नायक नेता प्रतिपक्ष एवं जन भागीदारी अध्यक्ष बॉबी छत्तवाल जिला मंत्री राजेश दसोडे राजू कुकरेजा महेश पांडे सुरेश जयसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन सुजीत झा भूपेंद्र डहरवाल किरण सिंन्हा, महेंद्र पिपरे, सुखवंती ठाकुर शंकर साहू, लीलावती साहू, , सुभद्रा ठाकुर , राजेश कांमले, सुमित जैन, मनन गुप्ता तोरण लाल साहू, हरीश बाग , सुरेंद्र बेहरा, रमेश जैन, गीता मरकाम, संजीव सिंह, बंटी चोपड़े, एस श्रीजीत दमनदीप सिंह मोहम्मद इमरान हेमंत गौतम सुखवंतीन ठाकुर ताम्रध सुधाकर ममता नेताम श्याम जायसवाल अंकित जायसवाल जनार्दन सिंहरोल दिनेश ठाकुर,शिव भंडारी सहित भाजपा के जेस्ट एवं श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

जमही में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन

0

बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक में उपस्वास्थ्य केंद्र सुवरबोड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमही में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है। पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो शिवानंद मद्धेशिया के द्वारा पिछले छः माह से मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संबंध में निरंतर VHSND सत्र में कार्यरत है।

यहाँ पर गर्भवती महिलाओं के पेट की जांच के लिए Examination table, Curtain for privacy एवं अन्य जाँचे जैसे -HIV किट , Ni-kshay kit इत्यादि सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे गांव की गर्भवती महिलाओं को दूर सीएचसी/ पीएचसी जाना पड़ता था जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक था, इन महत्वपूर्ण दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्री विजय सिंह ठाकुर (BMO), श्री ईश्वर भारती चंद्राकर (BPM) एवम पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो शिवानंद मद्धेशिया के सामूहिक प्रयास एवं परिश्रम से डोंडी ब्लॉक के पहले VHSND साइट (आंगनबाड़ी केंद्र जमही) पर Examination table, Curtain for privacy एवं अन्य जांचे जैसे – HIV किट , Ni-shay किट इत्यादि सुविधा उपलब्ध हो गई है जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

गर्भवती महिलाओं ,CHO,RHO ,

Supervisor, PRI सदस्य एवं ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर है, उन्हें अब जांच कराने के लिए दूर सीएचसी/ पीएचसी नहीं जाना पड़ेगा। जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस मौके पर पिरामल स्वास्थ्य की ओर से शिवानंद मद्धेशिया, AAM सुवरबोड की CHO कल्पना साहू,RHO गोदावरी साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनसुइया बाई,मितानिन खोरीन बाई, गर्भवती महिलाएं,परस राम साहू, ग्राम के पटेल एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

धन्यवाद।।

राजहरा माइंस प्लांट के अंदर युवक ने की आत्महत्या

0

बिगब्रेकिंग न्यूज  युवक ने की आत्महत्या सूत्रों से जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:00 बजे करीब csw प्लांट में काम करने वाले युवक ने पुराने बंद पड़े लिफ्ट में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक का नाम लखेश्वर पटेल पिता मुकुंद पटेल वार्ड नंबर 5 का रहने वाला बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार रात से प्लांट में ड्यूटी था मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही जारी है सुसाइड करने का कारण पता नही चला है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने दी नवाखाई की शुभकामनाएं

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियो को नवाखाई त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री कश्यप ने बस्तरिहा बोली में जारी बधाई संदेश में कहा है कि नुआखाई का त्यौहार हमारे पुरखों के जमाने से चला आ रहा है।

यह हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग है और हमारी आस्था का प्रतीक भी है। मंत्री श्री कश्यप ने नवाखाई बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मां अन्नपूर्णा एवं लक्ष्मी की कृपा आप सभी के परिवारों पर बनी रहे आपके घरों में सुख समृद्धि आए और सभी लोग स्वस्थ एवं सूखी रहें। उल्लेखनीय है बस्तर संभाग में नवाखाई का त्यौहार सदियों से मनाया जाता रहा है। यह बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। बस्तर के गांव गांव में नवाखाई का त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया जाता है। यह त्यौहार सामाजिक एकता को भी प्रतिबिंबित करता है।

बस्तर के मयंक पठारिया का राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन

0

जगदलपुर बस्तर अंचल के युवा लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने शालेय स्टेट लेवल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। बस्तर संभाग से लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु अंडर 14, 17 एवं 19 के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुर्ग गए हुए थे, जिसमे जगदलपुर के रहने वाले मयंक पठारिया ने क्वालिफायर्स खेलते हुए लगातार 4 गेम में दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ उनका चयन हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

मयंक पठारिया कक्षा 12 का छात्र है एवं निर्मल विद्यालय में अध्ययनरत है। अंडर 14 खेलने गए खिलाडियों का भी प्रदर्शन उकृष्ट रहा है। एन. रोहित एवं आदित्य विश्वकर्मा बस एक पॉइंट से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से वंचित रह गए। जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं वरिष्ठ खिलाडी थॉमस फिलिप ने कहा कि बच्चो का प्रदर्शन बहुत दमदार रहा है। बस्तर में प्रतिभाओ की कमी नहीं है हमारा प्रयास यही है की अधिक से अधिक बच्चे बस्तर का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। बस्तर अंचल से अंडर 14, 17, 19 में क्रमश: एन रोहित, आदित्य विश्वकर्मा, प्रखर आज़ाद, अथर्व मिश्रा, अपूर्व मिश्रा, एकाक्ष सिंह, नैतिक पठारिया, ऑस्टिन जोएल एवं मयंक पठारिया ने चयनित होकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लिया था। जगदलपुर जिला बस्तर के खेल युवा कल्याण विभाग के संचालक राजेंद्र डेकाटे ने उभरते खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

छग में महंगी हुई शराब तो ओड़िशा जिंदाबाद, नगर के मयखानों में परोसी जा रही है ओड़िशा की शराब

0
  • कई बारों में ग्राहकों को दी जाती है ओड़िशा की दारू
  • जानकर भी अनजान बने हुए हैं आबकारी अधिकारी

अर्जुन झा

जगदलपुर एक गजल बेहद लोकप्रिय है – ‘हुई महंगी बहुत शराब कि थोड़ी थोड़ी पिया करो।’ छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब महंगी जरूर हो गई है, मगर यहां के मयकशों का डोज कम नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में शराब महंगी हो गई तो क्या हुआ ओड़िशा जिंदाबाद है न। दरअसल यहां के शराब प्रेमियों को लायसेंसी बारों में भी ओड़िशा की शराब खुलेआम परोसी जा रही है।पूरे बस्तर जिले में ओड़िशा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की शराब खपाई जा रही है। सारा खेल आबकारी विभाग के अधिकारियों की आंखों के सामने हो रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने देसी – विलायती शराब की कीमतों में 20 से लेकर 30 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। शराब काफी महंगी हो गई है, मगर महंगाई का रोना रोने वाले विपक्षी नेताओं को लगता है शराब प्रेमियों के साथ हो रहे इस जुल्म से कोई वास्ता नहीं है। वहीं दूसरी ओर बस्तर जिला समेत संभाग के सभी जिलों के शराब प्रेमियों, शराब विक्रेताओं और लायसेंसी बार संचालकों ने छत्तीसगढ़ की महंगी शराब की काट ढूंढ निकाली है। दरअसल बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों की सीमाएं पड़ोसी राज्य ओड़िशा, महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से लगी हुई हैं। इन राज्यों में शराब छत्तीसगढ़ की अपेक्षा काफी सस्ती है।लिहाजा अब इन राज्यों से शराब मंगाकर बारों में परोसी जाने लगी है और गांव गांव में भी खपाई जाने लगी है। जगदलपुर के बारों में ओड़िशा की शराब परोसी जाने लगी है। नगर एवं पूरे बस्तर जिले में भी ओड़िशा की शराब खापाई जा रही है।यहां के लगभग सभी बारों में उड़ीसा से लाई गई विभिन्न ब्रांड की सस्ती और मंहगी शराब बेची जा रही है आबकारी विभाग सब कुछ जानते हुए भी मौन है। बड़ा कारण यह है कि ओड़िशा में भी अब बीजेपी की सरकार है। ओड़िशा के नेता वहां से बस्तर में अपने लोगो को सेट करके शराब की खेप ला रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय बस्तर में समृद्ध है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक शराब के शौकीन हैं। उन्हें पीने से मतलब रहता है, शराब छत्तीसगढ़ की हो चाहे ओड़िशा, आंध्रा, तेलंगाना या फिर महाराष्ट्र की हो।छत्तीसगढ़ में दारू मंहगी है इसका फायदा उठाकर उड़ीसा से दारु लाकर बड़े पैमाने पर यह खपाया जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस खेल में छत्तीसगढ़ सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्योंकि यहां दूसरे राज्यों से तस्करी करके कई ब्रांडों की शराब की बिक्री हो रही है।राज्य को एक्साइज टैक्स के रूप में मिलने वाली रकम पड़ोसी राज्यों का खजाना भर रही है। आबकारी विभाग को इसकी भनक तो है, मगर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है। बताया जाता है कि बस्तर जिले के बकावंड, नगरनार के रास्ते ओड़िशा की शराब, सुकमा जिले के कोंटा के रास्ते तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की शराब, नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों के गांवों के रास्ते तेलंगाना व महाराष्ट्र की शराब और कोंडागांव जिले के गांवों के रास्ते ओड़िशा की शराब लाकर यहां खपाई जा रही है।

बीजेपी ज्वाइन कर ली पार्षद बी. ललिता ने

0
  •  नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के बीच आई तस्वीर से कांग्रेस में खलबली 
  • पार्षद बी. ललिता ने लगाया अटकल पर विराम

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या बालाजी वार्ड की कांग्रेस पार्षद बी. ललिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है? उनके गले में डला भाजपाई दुपट्टा तो कुछ यही कहानी बयां कर रहा है। नगर पालिक निगम जगदलपुर की आज चल रही सामान्य सभा बैठक के बीच पार्षद बी. ललिता की दो ऎसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्होंने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है। हालांकि शाम होते होते इन अटकलों की हवा खुद बी. ललिता ने निकाल दी।

कांग्रेस पार्षद बी. ललिता से जुड़ी दो तस्वीरों ने जगदलपुर के सियासी गालियारे में तूफान खड़ा कर दिया है। बी. ललिता जगदलपुर नगर निगम के बालाजी वार्ड की निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हैं। उनसे जुड़ी दो ऎसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि बी. ललिता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तस्वीर में बी ललिता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय पाण्डेय एवं अन्य लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी कार्यालय, संभवतः उप मुख्यमंत्री साव के कार्यालय की प्रतीत हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बी. ललिता जगदलपुर की भाजपाई महापौर सफीरा साहू के साथ बैठी दिख रही हैं, उनके और सफीरा साहू के गले में भाजपाई दुपट्टा डला हुआ है और दोनों ही विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। नगर में चर्चा चल पड़ी है कि बी. ललिता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उल्लेखनीय है कि महापौर सफीरा साहू भी पहले कांग्रेसी थीं और कुछ माह पहले ही वे भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके पीछे कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब बी. ललिता के कथित रूप से भाजपा में चले जाने की अटकलों के बीच जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं आम नागरिक कह रहे हैं कि नगर निगम जगदलपुर का पूरी तरह भगवाकरण हो जाएगा।

बी. ललिता ने किया इंकार

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया ने पार्षद बी. ललिता को घेर लिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बी. ललिता ने वायरल तस्वीरों के संबंध में कहा कि वो फोटो गलत हैं, मैं उसका खंडन करती हूं। सफीरा साहू जी साढ़े चार साल से महापौर हैं, उनसे मेरी पर्सनल ट्यूनिंग है। हम दोनों साथ बैठे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में चली गई। अगर मुझे भाजपा ज्वाइन करनी ही होगी तो डंके की चोट पर करूंगी, मैं किसी से डरती नहीं। बी. ललिता ने कहा -मैं कांग्रेस में हूं, आजीवन कांग्रेस में रहूंगी और मरूंगी तो कांग्रेस के झंडे तले ही।

MOST POPULAR

HOT NEWS