City Media - Page 401 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 401

बीजेपी ज्वाइन कर ली पार्षद बी. ललिता ने

0
  •  नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के बीच आई तस्वीर से कांग्रेस में खलबली

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या बालाजी वार्ड की कांग्रेस पार्षद बी. ललिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है? उनके गले में डला भाजपाई दुपट्टा तो कुछ यही कहानी बयां कर रहा है। नगर पालिक निगम जगदलपुर की आज चल रही सामान्य सभा बैठक के बीच पार्षद बी. ललिता की दो ऎसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्होंने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है।

कांग्रेस पार्षद बी. ललिता से जुड़ी दो तस्वीरों ने जगदलपुर के सियासी गालियारे में तूफान खड़ा कर दिया है। बी. ललिता जगदलपुर नगर निगम के बालाजी वार्ड की निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हैं। उनसे जुड़ी दो ऎसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि बी. ललिता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तस्वीर में बी ललिता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय पाण्डेय एवं अन्य लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी कार्यालय, संभवतः उप मुख्यमंत्री श्री साव के कार्यालय की प्रतीत हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बी. ललिता जगदलपुर की भाजपाई महापौर सफीरा साहू के साथ बैठी दिख रही हैं, उनके और सफीरा साहू के गले में भाजपाई दुपट्टा डला हुआ है और दोनों ही विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। नगर में चर्चा चल पड़ी है कि बी. ललिता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। समाचार लिखने के दौरान जगदलपुर नगर निगम सामान्य सभा की बैठक चल रही है और पार्षद बी. ललिता भी इस बैठक में मौजूद हैं, लिहाजा उनसे बात नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है कि महापौर सफीरा साहू भी पहले कांग्रेसी थीं और कुछ माह पहले ही वे भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके पीछे कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब बी. ललिता के भाजपा में चले जाने की अटकलों के बीच जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं आम नागरिक कह रहे हैं कि नगर निगम जगदलपुर का पूरी तरह भगवाकरण हो जाएगा।

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल बाल बचे सवार और चालक

0
  • स्कार्पियो हो गई खाक, सब्जियों का बन गया भर्ता 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के किलेपाल के पास एक स्कार्पियो वाहन में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब पांच लोग बाल बाल बच गए, मगर आग से स्कार्पियो पूरी तरह खाक हो गई और उसमें रखी सब्जियों का भर्ता बनगया।

मिली जानकारी ग्राम पंचायत चिड़पाल से सब्जी लेकर स्कॉर्पियो सीजी 18 डी 0409 में सवार होकर कुछ लोग साप्ताहिक बाजार कोड़ेनार जा रहे थे। इसी दौरान दिलमिला पेट्रोल पंप के पहले स्कार्पियो के सेंसर से अचानक चिंगारी के साथ धुंआ उठने लगे। धुआं उठते देख चालक हरीश कुंजम (34 वर्ष) ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी। आनन फानन में स्कार्पियो से सभी सवारियां उतर गईं। लोग अपने पास रखी बोतलों और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, मगर आग बुझाने में वे नाकाम रहे। कुछ देर बाद ही स्कॉर्पियो में आग लग गई और स्कार्पियो पूरी तरह से जल के राख हो गई। स्कार्पियो की पिछली सीटों और फ्लोर पर रखी सब्जियां भी जल गईं। स्कार्पियो सवार सभी लोग अपनी बाड़ियों में उगी सब्जियों को बेचने के लिए कोड़ेनार के साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। स्कार्पियो में चालक हरीश कुंजाम के साथ उसकी पत्नी अंजली 22 वर्ष, बेटी अनुकृति 2वर्ष, मिटकी 45 वर्ष, भुसको 35 वर्ष सवार थे। ये सभी चिड़पाल स्कूल पारा के निवासी हैं। कोड़ेनार थाना के सहायक उप निरीक्षक बलवीर ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी, मगर देखते ही गाड़ी जलकर खाक हो गई थी। पुलिस कुछ कर पाते उसके पहले सवारी सही समय पर निकल गए थे एक ही गांव के थे सभी सुरक्षित हैं।

सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का पूरा फोकस

0
  • भाजपा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने ली बस्तर व चित्रकोट क्षेत्र स्तरीय बैठक 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को तेज करने शहरी क्षेत्र के साथसाथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पूरा फोकस कर रही है। भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह सदस्यता अभियान को लेकर पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। सिंह ने गुरूवार को ग्राम मूली में बस्तर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय व ग्राम तोकापाल में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक ली।

रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान से अवगत कराया और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्य बनाने पहली सितम्बर से सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र, अपने बूथ स्तर पर भाजपा के अधिकतम सदस्य बनाने में अग्रणी रहे। देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है, छत्तीसगढ़ में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के सदस्य बनाना है। घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क करे व सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करें। सदस्यता अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बस्तर व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,विद्याशरण तिवारी, मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, परिस बेसरा, उदबोराम नाग, धनुर्जय कश्यप, नारायण सिंह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, फूलसिंह सेठिया, स्नेहलता बैस, पुरूषोत्तम जोशी, परमेश्वर पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, नारायण बिसाई आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जंगल की जमीन पर मक्का और उड़द की खेती, वन विभाग ने जप्त की खड़ी फसल

0
  • मुरकुची व चपका में की गई बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर वनों में अतिक्रमण के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं और इसकी शिकायत वन विभाग मुख्यालय अरण्य भवन में भी होने लगी है। शिकायत के आधार पर रायपुर की राज्य स्तरीय उड़न दस्ता टीम ने चपका तथा एवं वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता ने मुरकुची में दबिश देकर आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने आठों की खड़ी फसल को भी जप्त कर लिया है।

बस्तर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा के मार्गदर्शन एवं बस्तर के वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता के निर्देशन में उड़न दस्ता, स्टॉफ एवं ग्रामीणों के सहयोग से वन परिक्षेत्र भानपुरी के अन्तर्गत अतिक्रमण की शिकायत की जांच के लिए आई राज्य स्तरीय उड़न दस्ता टीम द्वारा चपका कक्ष कमांक पीएफ 1077 नया – 86 में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई उनके पास से 8 बंडल 110 मीटर चैनलिंक एवं 73 नग बांस के फेंसिंग खूंटे जप्त किए गए। अतिक्रमणकारी विकास देवांगन पिता अनिल देवांगन ग्राम-सोनारपाल से 0. 226 हेक्टेयर वन भूमि पर लगाई गई मिर्ची की खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर नं. 15486/02 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। वहीं राजू पिता सोमारू लोहार, ग्राम छेंडीपारा सोनारपाल से 0.450 हे. धान की खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर जारी कर वन अपराध कायम किया गया। तुलसी पिता मिट्ठू माहरा ग्राम चपका से 0.050 हेक्टेयर रकबे की धान की खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर न. 2024 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। उप वन मंडलाधिकारी बस्तर ने बताया कि वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता टीम जगदलपुर द्वारा मुरकुची में कार्रवाई की गई।वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा ग्राम मुरकुची कक्ष कमांक- पीएफ 1059 नया 64 में 20 अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 9.791 हेक्टेयर रकबे में उगाई गई मक्का एवं उड़द की खड़ी फसल जप्त की गई है। उनसे 10 बंडल फेंसिंग तार एवं 300 नग फेंसिंग खूंटे मौके से जप्त किए गए। उड़न दस्ता टीम ने डमरू पिता कुड़ी राउत ग्राम-मुरकुची से 0.733 हे. मक्का खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर न. 16708/04 जारी कर वन अपराध कायम किया गया।इसी तारतम्य में फूलसिंग पिता कमलू भतरा व अन्य 5 लोगों से 2. 211 हे. बारवेड वायर 45 किग्रा, फेंसिंग 3 क्विंटल, खड़ी फसल मक्का, उड़द जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. 16708/05 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। तीसरी कार्यवाही

मुरकुची में सुरेश पिता मुरलीधर ब्राह्मण, अन्य 3 लोगों से 2.753 हे. बारवेड वायर 60 कि.ग्रा., मिश्रित फेंसिंग 4.50 कि.ग्रा., खड़ी फसल मक्का जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. जारी कर वन अपराध कायम किया गया। मुरकुची में ही चौथी कार्यवाही केलूराम पिता चिंगडू, भतरा, अन्य 05 व्यक्तियों से 2.622 हेक्टेयर रकबे की बारवेड वायर 70 किग्रा, मिश्रित जलाऊ 4 क्विंटल, खड़ी फसल मक्का जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. 16708/07 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। मुरकुची में ही पांचवी कार्रवाई रूपनाथ पिता सुकदेव कलार व अन्य -03 व्यक्तियों से 1. 572 हेक्टेयर रकबे से बारवेड वायर 25 किग्रा मिश्रित जलाऊ फेंसिंग 2 क्विंटल तथा मक्का व उड़द की खड़ी फसल जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. 09.2024 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। इन सभी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए गा।

नौकरी देने के नाम पर युवक से वसूले 50 हजार, दिहाड़ी करवाई और फिर कर दिया बाहर

0
  •  रकम वापस पाने और नौकरी के लिए गुहार लगा रहा ग्रेजुएट आदिवासी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर लैम्पस सोसाइटी बड़े मुरमा में कम्प्यूटर ऑपरेटर सह चौकीदार के पद के लिए ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा धारी गोंड़ आदिवासी युवक रमाकांत ध्रुव पिता लछिंचर ध्रुव निवासी छोटे मुरमा से 50 हजार रुपए ऐंठे जाने का मामला सामने आया है। नौकरी के नाम पर उगाही के आरोप लैंपस सोसाइटी बड़े मुरमा के प्रबंधक सोहन ठाकुर और लैंपस के प्रशासनिक अधिकारी रवि भूषण राव निवासी बोधघाट जगदलपुर पर लगे हैं। बताया गया है कि लैंपस में पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए वसूल लिए गए और कुछ माह तक दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य कराने के बाद पीड़ित आदिवासी युवक को काम से हटा दिया गया। अब उसकी जगह दो अन्य युवकों को रखने की तैयारी की जा रही है।

पीड़ित आदिवासी युवक रमाकांत ध्रुव ने मामले में सर्व आदिवासी समाज बस्तर जिला इकाई से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। रमाकांत ने समाज को प्रेषित शिकायत पत्र में बताया है कि वह विज्ञान विषय में स्नातक है और उसने डीसीए कम्प्यूटर डिप्लोमा शिक्षा प्राप्त की है।उसने लैम्पस बड़े मुरमा के प्रबंधक सोहन ठाकुर और लैम्पस के प्रशासनिक अधिकारी रवि भूषण राव निवासी बोधघाट जगदलपुर से कार्य पर रखने हेतु संपर्क किया तो लैंपस सोसाइटी बड़े मुरमा में कम्प्यूटर ऑपरेटर व चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु दोनों अधिकारियों द्वारा 50 हजार रूपए की मांग की गई। आय का कोई साधन न होने के कारण नौकरी के लालच में रमाकांत ध्रुव ने ग्राम बोदल निवासी अपने रिश्तेदार शंकर नाग से दस हजार रूपए उधार में लेकर प्रबंधक सोहन सिंह ठाकुर के साथ रवि भूषण राव के जगदलपुर स्थित घर में जाकर दिए। तब माह सितम्बर 2023 से लैम्पस में काम पर बुलाया गया। रमाकांत से कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा चौकीदारी का काम लिया जाता था। धान खरीदी के समय रवि भूषण राव लैम्पस में दिसम्बर 2023 में निरीक्षण जांच पर आए थे, तब उन्होंने बचे 40vहजार रूपए की मांग की और कहा कि पूरा पैसा मिलने के बाद ही तुम्हें नियुक्ति का आदेश मिलेगा। इसके बाद रमाकांत ने अपने बड़े भाई कृष्ण कुमार ध्रुव से 40 हजार रुपए उधारी में मांग कर लैम्पस प्रबंधक की मध्यस्थता में श्री राव को 40 हजार रुपए और दिए।. इस तरह रमाकांत ने कुल 50 हजार रुपए रवि भूषण राव को दिए थे। नियमित वेतन की मांग पर प्रबंधक द्वारा बैंक के हेड ऑफिस से आदेश पर मिलने का आश्वासन दिया जाता था। दैनिक मजदूरी के नाम पर अलग-अलग दिवस पर मासिक लगभग 2 हजार रुपए प्रबंधक सोहन ठाकुर देते रहे। जुलाई 2024 में रमाकांत को लैम्पस कार्य से बाहर कर दिया गया। उसके, 50 हजार रुपए भी रवि भूषण राव और प्रबंधक सोहन ठाकुर ने वापस नहीं किए। जानकारी मिली है कि अब रमाकांत की जगह कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्य के लिए रमेश सेठिया बड़े मुरमा एवं जितेंद्र सेठिया बड़े मुरमा के पुत्रों को नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। खबरों के मुताबिक उक्त दोनों लोगों से भी रवि भूषण राव द्वारा मोटी रकम ली गई है। रमाकांत का आरोप है कि आदिवासी होने के कारण उसके साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते उसे काम से बाहर किया गया है। रमाकांत ध्रुव के मुताबिक 13 अगस्त 2024 को लैम्पस समिति की बैठक में श्री राव पहुंचे थे। सूचना मिलने पर रमाकांत ध्रुव भी वहां पहुंचा था। रमाकांत ने श्री राव से उसे कार्य से बाहर निकालने का कारण जानना चाहा, जिस पर श्री राव गुस्से में आ गए और कहने लगे कि तुम आदिवासी नेताओं के पास मेरी शिकायत करते हो, मैं तुम्हारे ऊपर एफआईआर करा दूंगा। बैठक में शंकर नाग बोदल, नुकेश सेठिया व अन्य के मौजूदगी थी। ग्यारह रमाकांत से काम छीन लिया गया और नौकरी के नाम पर ली गए 50 हजार रुपए भी वापस नहीं किए गए।

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज 11 तारीख को कीड़ा परिसर धरमपुरा के इंडोर हाल में संपन्न हुआ

0

जगदलपुर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम के महापौर Network शकीरा साहू साहू जी थी एवं नगर निगम के निगम के सभापति योगेंद्र पांडे जी,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे जीएमआईसी मेंबर  नरसिंग राव श्री यशोदा वर्धन राव की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में ओवरऑल का चैंपियन शिप बस्तर को प्राप्त हुआ है जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल डीएमसी अखिलेश मिश्रा सभी साथ विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त पीटीआई उपस्थित थे की खेल प्रतिवेदन पद एवं आभार प्रदर्शन वेद प्रकाश सोनी जी के सहायक खेल अधिकारी द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति तितिर गांव, डिमरा पाल आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने किया और राज्य से आए सभी खिलाड़ियों को दिल जीत लिया सम्मानित अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया l

आश्रम छात्रावास के जिला अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार हुमने अधीक्षक संघ ने दिया बधाई

0

जगदलपुर,बस्तर जिले में गुरुवार को आश्रम छात्रावास अधीक्षक /अधिक्षिका संगठन के द्वारा जगदलपुर धरमपुरा स्थित मुरिया सदन में बस्तर जिले के समस्त छात्रवास कन्या आश्रम बालक आश्रम प्री एवं पोस्ट मैट्रिक के सभी अधीक्षक संघ के द्वारा सर्वसम्मति से भानपुरी छात्रावास अधीक्षक कृष्ण कुमार हूमने को जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। साथ ही यह प्रस्ताव जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, दरभा, बस्तानार, तोकापाल बकावंड सहित बस्तर के अधीक्षक संगठन के द्वारा उपाध्यक्ष बस्तर धनेश्वर कश्यप बकावंड अर्जुन कश्यप लोहंडीगुड़ा कमल कश्यप तोकापाल कोरम सर दरभा कृष्ण मेश्राम बस्तानार सरोज मरकाम जगदलपुर नितिन साहू सचिव किशोर टेकाम साह सचिव रामनाथ कश्यप कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू सामू मौर्य प्रवक्ता पल्लव झा श्रीमती रामेश्वरी साहू मीडिया प्रभारी तोमेश कौशल नवनीत साहू संरक्षक श्रीमती अहिल्या कश्यप डी, एस, नेतामका भी नव गठन किया गया बाकी अन्य सभी अधीक्षकों को सदस्यता के रूप में मनोनीत एवं सम्मान किया गया l

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री साय कर रहे हैं गंभीरता से काम

0
  •  सीएम ने बस्तर दशहरा पर्व आयोजन की समीक्षा की
  • 15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का होगा आयोजन

अर्जुन झा-

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीती शाम अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाए जाने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त से शुरू हो गया है, जो कि 19 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह दशहरा पर्व विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय को इस दौरान बस्तर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इसमें तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 15 अक्टूबर को मुड़िया दरबार का आयोजन होगा। इसी तरह बस्तर दशहरा को भव्य रूप देने के लिए बस्तर मड़ई, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट, एक पेड़ बस्तर के देवी-देवताओं के नाम, बस्तर टूरिस्ट सर्किट, दसरा पसरा, नगरगुड़ी टेंट सिटी, टूरिज्म ट्रेवलर्स आपरेटर मीट, देव सराय, स्वच्छता पखवाड़ा जैसे विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बस्तर दशहरा पर्व में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यात्री बसों के संचालन के सम्बंध में भी चर्चा की गई। 4 अगस्त को पाटजात्रा पूजा विधान से शुरू हुए ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व 2024 के अंतर्गत 2 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान, रेलामाता पूजा विधान, 5 से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन नवरात्रि पूजा विधान, रथ परिक्रमा पूजा विधान। 12 अक्टूबर को मावली परघाव विधान, 15 अक्टूबर को काछन जात्रा पूजा विधान और मुरिया दरबार, 16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान, 19 अक्टूबर को मावली माता की डोली की विदाई पूजा विधान आयोजित है।

क्या है मुरिया दरबार

गौरतलब है कि मुरिया दरबार में विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुख, नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर संस्कृति, परंपरा और प्रथाओं को सहेजने और सामुदायिक मांग तथा समस्याओं पर विचार करते हैं। इस वर्ष 15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन किया जाएगा। मुरिया दरबार आयोजन के 10 दिन बाद बस्तर संभाग के मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरीन, पुजारी, कोटवार, पटेल, मातागुड़ी के मुख्य पुजारियों का सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

द बस्तर मड़ई की रहेगी धूम

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई अभिनव पहल की जा रही है। द बस्तर मड़ई के अंतर्गत बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, एतिहासिक एवं पुरातत्विक स्थलों, एडवेंचर स्थलों, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा द बस्तर मड़ई की अवधारणा तैयार की गई है।बस्तर मड़ई के अंतर्गत 21 सितम्बर को सामूहिक नृत्य कार्यक्रम, 21 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बस्तर हाट-आमचो खाजा, 24 सितम्बर को सिरहासार परिसर मैदान में बस्तर नाचा, 27 सितम्बर को पारंपरिक लोक संगीत, 29 सितम्बर को बस्तर की कहानियां एवं हास्य कवि सम्मेलन, 30 सितम्बर को बस्तरिया नाचा जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर से बस्तर दशहरा की समाप्ति तक बस्तर के पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक द्वय किरण सिंह देव व लता उसेंडी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसवराजू एस, राहुल भगत, सचिव अंबलगन पी., संभाग आयुक्त बस्तर डोमन सिंह, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम, एसपी शलभ सिन्हा उपस्थित रहे।

जप्पेमरका गांव के दो निरीह ग्रामीणों को सरेआम फांसी पर लटका दिया नक्सलियों ने

0
  •  पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दी सजा
  • छात्रावास से बुलवाकर एक मासूम छात्र को घंटों बनाए रखा बंधक 

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सली जिसे चाहते हैं, दोषी ठहरा देते हैं और सजा भी तुरंत दे देते हैं। सामने वाले को अपने बचाव में पैरवी का मौका भी नहीं दिया जाता। ऐसे ही तालिबानी अंदाज में दो निरीह ग्रामीणों को नक्सलियों ने सरेआम फांसी पर लटका दिया। नक्सलियों ने इन ग्रामीणों को पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए ऎसी क्रूर सजा दी है।

मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सुदूर एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरदापाल के आश्रित गांव जप्पेमरका का है। जप्पेमरका के जंगल में मंगलवार और बुधवार को दो दिनों तक नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों को मौत की सजा सुनाई और उन्हें फांसी पर लटका दिया। दोनों ग्रामीण जप्पेमरका के रहने वाले थे। उन पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार इसी गांव के 13 वर्षीय छात्र पोडियम हिड़मा जो मिरतुर छात्रावास में रहकर 7 वीं कक्षा में पढ़ता है, उसे पालक के माध्यम से छात्रावास से गांव बुलाया गया। छात्र को गांव से जन अदालत वाली जगह पर ले गए। जन अदालत में नक्सालियों ने छात्र से घंटों बंधक बनाए रखा और उससे लंबी पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ने का फरमान जारी हुआ। सूत्रों ने बताया कि जप्पेमरका में जिन दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने फांसी पर लटकाया उनके नाम मांडवी सुजा व पोडियामी कोसा बताए जा रहे हैं। इन दोनों ग्रामीणों के शव के पास नक्सली पर्चे भी पड़े मिले हैं। दोनों ग्रामीण गांव में खेती किसानी का काम करते थे। जप्पेमरका के दो ग्रामीणों की मौत के बारे में पुलिस को कोई सूचना परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। मिरतुर छात्रावास के अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को छात्र का पालक गांव में दुख होने की बात कहकर छात्र साथ ले गए थे।छात्र अभी तक वापस नहीं लौटा है। मेरे द्वारा पालक से जानकारी ली जा रही है। जप्पेमरका में हुई घटना के संबंध भैरमगढ़ के एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है। मिरतुर और बेचापाल से फोर्स रवाना कराई गई है। विस्तृत जानकारी मिलने पर दी जायेगी।

सुरक्षा जवानों की जान से खिलवाड़ कर रहा है लोक निर्माण विभाग, बनाई बेहद घटिया सड़क

0
  •  पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गई करोड़ों की सड़क नई
  • नवेली कटेकल्याण- दरभा सड़क दरक गई 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर जैसे अति संवेदनशील इलाके में लोक निर्माण विभाग पुलिस और सुरक्षा बलों की जान से सरेआम खिलवाड़ कर रहा है। बस्तर जहां कदम कदम पर लैंड माइन बिछी रहती है, वहां यह विभाग निहायत ही हल्के दर्जे की सड़क बनवाकर हमारे सुरक्षा जवानों की जान को दांव पर लगा रहा है। इसका एक उदाहरण हालिया बनाई गई दरभा -कटेकल्याण सड़क है, जो अपने निर्माण के बाद पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और ध्वस्त हो गई। मामदपाल के पास सड़क धसकी है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकारी निर्माण कार्यों में किस कदर अनियमितता और लापरवाही बरती जाती है। हालांकि विभाग के अधिकारी दलील दे रहे हैं कि इस सड़क के रख रखाव की जिम्मेदारी अभी ठेकेदार पर ही है और ठेकेदार को मरम्मत के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी ओर सड़क का इस तरह दरक जाना इसलिए भी चिंता का विषय है कि हमारे सुरक्षा जवान इन्हीं अंदरूनी सड़कों से होकर नक्सलियों से दो दो हाथ करने जाते हैं। ऐसे में उनके साथ कोई हादसा हो जाए, तो जिम्मेदार कौन होगा?

कई करोड़ रुपए खर्च करने के बाद ऐसा घटिया निर्माण कराया गया है कि सड़क बरसात की भी मार नहीं झेल पाई। यह सड़क लोक निर्माण विभाग जगदलपुर बस्तर के डिवीजन-2 के अंतर्गत आती है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तोमर और सब इंजीनियर मेश्राम की देखरेख में बचेली के फर्म पीएसए कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया है। सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता का ही नतीजा है कि मादमपाल के पास सड़क का एक बड़ा भाग ध्वस्त होकर धरती में समा गया है। इस जगह पर पुलिया भी बनाया गया है, जिसमें सीमेंट के पाईप डाले गए हैं। सड़क उखड़ने से सभी पाईप बाहर आ गए हैं। पुलिया बनाने के दौरान मिट्टी, गिट्टी और मुरुम का भराव नहीं किया गया और उसे ढंग से दबाया भी नहीं गया था। इसके कारण सड़क किनारे की मिट्टी का कटाव बारिश में हो गया और सड़क के एक किनारे का चौथाई भाग ध्वस्त हो गया। यह सड़क बस्तर जिले के अति संवेदनशील दरभा ब्लॉक व कटे कल्याण को धुर नक्सल प्रभावित जंगलों से होती हुए दंतेवाड़ा जिले से जोड़ती है। दंतेवाड़ा जिला भी नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील है। सड़क के आसपास के गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग बस्तर के अधिकारियों ने सड़क निर्माण में जमकर अनियमितता बरती है। पूरी सड़क पर गिट्टी मुरुम, बोल्डर आदि का समुचित भराव किए बिना एवं उन्हें सही ढंग से दबाए बिना पक्की सड़क बनाई गई है। इसीलिए सड़क तेजी से खराब हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों से भरे वाहन नक्सल विरोधी अभियान के लिए इस सड़क से गुजरकर जंगलों में जाते हैं। ऐसे में अगर उनके वाहनों के साथ कोई हादसा हो गया, तो लोक निर्माण विभाग को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

सुरक्षा जवानों की फिक्र नहीं

विदित हो कि यह महत्वपूर्ण सड़क दराभा होकर कटेकल्याण से दंतेवाड़ा जाती है जो धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। आएदिन इस इलाके में नक्सली वारदातें होती रहती हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, बस्तर फाइटर, डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसएसबी आदि सुरक्षा बलों के जवानों के वाहन इसी मार्ग से होकर जंगलों में घुसते हैं और नक्सलियों से मुकाबला करते हैं। इस इलाके में लैंड माइन विस्फोटों से बचने के लिए ही सरकार ने पक्की सड़कें बनवाने का कार्य शुरू कराया है। ऐसे में अगर यही सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं, तो हमारे जवानों की जान दांव पर लगेगी ही।

वर्सन

जल्द होगी मरम्मत

सड़क का निर्माण पीएसए कंस्ट्रक्सन बचेली ने किया है। ठेका एजेंसी पत्र लिखकर मेंटेनेंस करने कहा गया है। हमारे डिवीजन के एसडीओ श्री तोमर ने भी ठेका कंपनी से चर्चा कर जल्द मरम्मत कराने को कहा है। सड़क जल्द ही दुरुस्त कर दी जाएगी।

श्री मेश्राम,

सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

 

MOST POPULAR

HOT NEWS