City Media - Page 492 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 492

पुरानी रंजिश के चलते की गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

0
  • हत्या में शामिल रहे हैं भिलाई के तीन अपराधी 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 13 मई को आरोपियों द्वारा नारायणपुर निवासी विक्रम बैस की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गंडासा, दोपहिया वाहन, आरोपियों के मोबाईल आदि जप्त किए गए हैं। नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले को सुलझाया है। पकड़े गए आरोपियों में 48 वर्षीय विश्वजीत नाग पिता हाराधन जाति बंगाली कायस्थ निवासी बेलघड़िया जिला कलकत्ता हाल मुकाम बंगलापारा स्थित मनीष राठौर का गोदाम नारायणपुर, संदीप यादव उर्फ संजू पिता अरूण यादव 24 वर्ष साकिन सुभाष चौक गौठान के पास बोरसी थाना पद्मनाभपुर दुर्ग राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी पिता हीरालाल यति जाति गोसाई 41 वर्ष निवासी पिपरा थाना मीरगंज गोपालगंज बिहार हाल मुकाम सड़क नं. 11 ब्लाॅक नं. 09 रूम नं. 11, सेक्टर 9 हाॅस्पिटल सेक्टर भिलाई, थाना कोतवाली, आर सैमुआल उर्फ रायनुन्तलम पिता स्व. आरसी रत्नम ईसाई 39 वर्ष निवासी सड़क नं. 09 ब्लाॅक नं. 01 रूम नं. 06 हास्पिटल सेक्टर 9 भिलाई, जसप्रीत सिंह उर्फ पोतू पिता स्व. सरदारा सिंह जाति सिक्ख 20 वर्ष निवासी खालसा विला बंगलापारा नारायणपुर, विवेक अधिकारी उर्फ सिदाम पिता हरविलास 28 वर्ष जाति नमोशूद्र बखरूपारा नारायणपुर शामिल हैं। 13 मई की रात्रि विक्रम बैस निवासी बखरूपारा नारायणपुर की धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में निरीक्षक थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रूमंत देवांगन प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में अलग-अलग टीम का गठन किया गया था।मामले में बारीकी से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज व सायबर एनालिसिस के आधार पर मनीष राठौर निवासी नारायणपुर के नाम सामने आए।

भिलाई में बनी थी मर्डर की प्लानिंग
मनीष राठौर, जसप्रीत सिंह सिद्धू, विश्वजीत नाग, विप्लव एवं विवेक अधिकारी द्वारा लगभग डेढ़ महीने पहले हत्या की साजिश रची गई थी। इस हेतु भिलाई के इंडियन काॅफी हाॅउस में पिस्टल खरीदने एवं हत्या की प्लानिंग हेतु मनीष राठौर, विश्वजीत नाग, राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी, संदीप यादव उर्फ संजू और सैमुआल उर्फ रायनुन्तलम के साथ मीटिंग की गई थी। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल सीवान बिहार से लाई गई थी। घटना को अंजाम देने के पहले दो दिनों तक आरोपियों ने मृतक की रेकी की थी। घटना के दिन विक्रम बैस को अकेला पाकर आरोपी संजू यादव और विश्वजीत नाग ने गंडासा से वार कर और पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना मे प्रयुक्त पिस्टल को मनीष राठौर के गोदाम में छुपा दिया गया था। दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर की एसीसीयू टीम तथा सायबर टीम की सहायता से आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। इसी आधार पर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा गया है।

नक्सली के नाम पर धमकी भी
पूछताछ के दौरान जिले में पत्रकारों को धमकी देने के मामले का भी खुलासा हुआ है। जिसमें मनीष राठौर द्वारा धमकी भरे पत्र लिखने और विश्वजीत नाग द्वारा उसे पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है। जिले में परिवहन संघ अध्यक्ष किशोर आर्या को धमकी भरा पत्र व नक्सलियों के नाम पर धमकी भरे बैनर व पत्र भेजकर लोगों को आतंकित करने का काम भी इसी गैंग द्वारा किया जा रहा था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में प्रमुख रूप से दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर एसीसीयू टीम तथा नारायणपुर के निरीक्षक एवं थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रूमंत देवांगन, प्रभारी सायबर सेल एवं साइबर सेल नारायणपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा

दल्ली राजहरा के बीएसपी क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं

0
  • सीआईएसएफ के जवान अफसरों की सुरक्षा में लगे
  •  सुरक्षा कर्मियों से चोरों ने कर रखी है सेटिंग
    दल्लीराजहरा आंख बंद कर सोए हैं बीएसपी क्षेत्र में कार्यरत सीआईएसएफ के कर्मी। बीएसपी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब दिन में भी बीएसपी क्षेत्र से लोहा, डीजल एवं केबल चोरी करने लगें है। ऐसा ही एक मामला दो दिन पहले सामने आया। जिसमें माईस क्षेत्र के अंदर दो जगह डीजल चोरी हुई।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि बीएसपी क्षेत्र में चोरो के हौसले बढने के पीछे सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ जवानों की ड्युटी माईस क्षेत्र को सुरक्षित रखने से ज्यादा अधिकारियों एवं कार्यालय की सुरक्षा में लगा दी गई हैं। जहां माईस ऑफिस में अधिकारियों के पास आम नागरिक अपनी बात रखने या अन्य कार्य से जाने से पहले इस सुरक्षा के किले को भेद पाना असंभव है। इन सुरक्षा कर्मियों की निवेदन एवं उचित कारण बताने के बाद भी इनके द्वारा अनुमति नहीं दी जाती। वहीं दूसरी ओर रात और दिन अपनी मर्जी से उनके सुरक्षा घेरे को तोड़कर आसानी से बड़ी मशीनों के पार्ट्स डीजल केबल माइंस के प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर लेजाकर बेच जा रहे हैं। बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था केवल दिखाने के लिए रह गई है। बीएसपी के अफसरों द्वारा अपने मनोरजंन के कार्यक्रम में भी सीआईएसएफ जवानों की ड्यूटी लगा दी गई थी। जहां ये सुरक्षा कर्मी सामान्य नागरिको से दुर्व्यवहार करते नजर आए। किन्तु माईस क्षेत्र में चोरों को इस तरह प्रवेश की छुट है वे कभी इस सुरक्षा किले को भेद खुलेआम चोरी करते है। इन पर सुरक्षाकर्मी आंखों पर पट्टी बांध लेते हैं। वही पुलिस प्रशासन का कहना है कि माईस क्षेत्र में चोरी का सामान पकडने पर अधिकारियों कोई भी कर्मचारी उनकी रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं होता। जिससे चोरो का मनोबल बढता जा रहा है। चोरों के बीच यह प्रचलित कहावत है कि जब तक माईस है तब तक हमें काम करने की क्या जरूरत। अधिकारियों एवं सीआईएसएफ की आंख में धूल झोकना हमारे लिए बडी बात नहीं है। नाम न बताने की शर्त पर एक चोर ने बताया कि उसक सेटिंग तो सभी से है। हिस्सा दो और माल लो। यह तो हमारा रोजगार हैं। नौकरी के 10-15 हजार से हमारा गुजारा संभव नही है। जब तक माईस है, हमारा काम चलते रहेगा। यहां सभी को अपना हिस्सा चाहिए।

आबकारी विभाग के सिपाही के सरंक्षण में ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है शराब

0
  •  सरकारी दुकानों में चल रहा है यह गोरखधंधा
  • कोचियों के जरिए बिकवाई जा रही है शराब: जाहिद
    जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर महामंत्री ज़ाहिद हुसैन ने अधिक मूल्यों पर हो रही शराब बिक्री पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि जगदलपुर में आबकारी विभाग के एक विशेष सिपाही के सरंक्षण में वर्षों से प्लेसमेंट एजेंसी मैनेजर व कर्मचारी द्वारा शराब दुकानों में निर्धारित मूल्यों से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री का अवैध खेल जोरो पर चल रहा है।
    जाहिद हुसैन ने कहा है कि शराब दुकान के काउंटर में लोगों को शराब खरीदने पर अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। खुलकर आबकारी विभाग लोगों की जेब में डाका डाल रहा है। साथ ही आबकारी विभाग के कानून व नियम- शर्तों को ताक पर रख दिया गया है। बस्तर जिले में आबकारी विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में कोचिये भी महंगे दाम पर देशी और विदेशी शराब बेच रहे हैं। शहर की शराब दुकान में चल रही लूट का मामला सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसका नतीजा जगदलपुर शहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर गांव- गांव में कोचियों की बाढ़ सी आ गई है। मदिरा प्रेमियों को महंगे दामों में अपने आसपास क्षेत्र में ही शराब मिलने लगा है।कांग्रेस नेता ज़ाहिद हुसैन ने बताया कि सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य शराब की एक बोतल के पीछे 50 से 100 और महंगी शराब के पीछे 200 रुपए से अधिक वसूले जा रहे हैं। इस तरह आबकारी विभाग प्रतिदिन लाखों रुपए का अवैध कारोबार कर रहा है। जबकि पूर्व में भी इस मामले को लेकर आबकारी विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया था। परंतु अभी तक न कोई कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा की नहीं की गई है।

कांग्रेस नेता की हत्या के तीन आरोपी भिलाई में पकड़े गए

0

जगदलपुर :- नारायणपुर के कांग्रेस विक्रम बैस की हत्या के आरोप में भिलाई के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। विक्रम बैस को तब गोली मारी गई थी, जब वे मोहल्ले में टहल रहे थे। उनके सीने पर दो गोलियां और पैर में एक गोली मारी गई थी। आरोपियों की तलाश में नारायणपुर पुलिस छह जिलों में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच हत्या के तीन आरोपी भिलाई टाउनशिप से पकड़े गए हैं। नारायणपुर पुलिस ने भिलाई दुर्ग क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को बुधवार सुबह भिलाई के सेक्टर-9 और सेक्टर-7 में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर नारायणपुर ले गई। आरोपितों के नाम संजीव सिंह, सैमुअल एवं राजीव रंजन बताए गए हैं। बताया गया है कि बैंक डकैती के मामले में सैमुअल सन 2021 में जेल भी जा चुका है।

डिलीवरी कुरियर सर्विस की रकम लेकर फरार आरोपी को पकड़ा बस्तर पुलिस ने

0
  • कपनी के ही असिस्टेंट मैनेजर ने किया था गबन
  • दस लाख रुपए उड़ा दिए जुअ सट्टा में आरोपी ने

जगदलपुर एक कुरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को अपनी ही कंपनी के 10 लाख 41 हजार रुपए का गबन करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय आरोपी पप्पू लहरे पिता बबलू लहरे निवासी कुसमा कोंडागांव को पकड़ा गया है। वह फिलहाल हल्बा कचोरा जगदलपुर में रहता था।

डिलीवरी कुरियर कंपनी जगदलपुर के सेंट्रल मैनेजर हिमांशु गौड़ा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर (एटीएल) द्वारा 17 अप्रैल से दिनांक 19 अप्रैल तक कंपनी के डिलीवरी बाॅयज द्वारा कस्टमर्स को सामान देकर वसूली गई राशि कुल 10 लाख 41 हजार 58 रूपए को असिस्टेंट मैनेजर पप्पू लहरे ने कंपनी में जमा नहीं किया औरा राशि का गबन कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम को ओड़िशा रवाना किया गया। टीम द्वारा ओड़िशा से हिरासत में आरोपी पप्पू लहरे से पूछताछ की गई। उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि गबन की गई रकम में से 10 लाख 1 हजार 58 रूपए को वह जुआ- सट्टे में हार गया है और बाकी 40 हजार रूपए उसके पास हैं। आरोपी से 40 हजार रुपए जप्त कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल जगदलपुर के निरीक्षक शिवानंद सिंह,

उप निरीक्षक अमित सिदार,

आरक्षक दीपक सिंह और थाना कोतवाली जगदलपुर के उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे, उमेश चंदेल व आरक्षक भूपेंद्र नेताम का योगदान रहा।

कांग्रेस नेता की हत्या के तीन आरोपी भिलाई में पकड़े गए

0

जगदलपुर नारायणपुर के कांग्रेस विक्रम बैस की हत्या के आरोप में भिलाई के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।

विक्रम बैस को तब गोली मारी गई थी, जब वे मोहल्ले में टहल रहे थे। उनके सीने पर दो गोलियां और पैर में एक गोली मारी गई थी। आरोपियों की तलाश में नारायणपुर पुलिस छह जिलों में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच हत्या के तीन आरोपी भिलाई टाउनशिप से पकड़े गए हैं। नारायणपुर पुलिस ने भिलाई दुर्ग क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को बुधवार सुबह भिलाई के सेक्टर-9 और सेक्टर-7 में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर नारायणपुर ले गई। आरोपितों के नाम संजीव सिंह, सैमुअल एवं राजीव रंजन बताए गए हैं। बताया गया है कि बैंक डकैती के मामले में सैमुअल सन 2021 में जेल भी जा चुका है।

दल्लीराजहरा में लगातार बढ़ रहा हैं चोरी की घटना

0

दल्लीराजहरा:- आंख बंद कर सोए हैं बी.एस.पी क्षेत्र में कार्यरत सी.आई.एस.एफ के सुरक्षा कर्मी लगातार बी.एस.पी. क्षेत्र में चोरी की घटनाए बढ़ रही है। चोरों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि वे अब दिन में भी बी.एस.पी. क्षेत्र से लोहा, डीजल एवं केबल चोरी करने लगें है।ऐसा ही एक मामला घटना कल सुनने को मिली जिसमें माईस क्षेत्र के अन्दर दो जगह डीजल चोरी की का मामला सुनने में आया।

यहां पर यह बताना भी लाजमि होगा कि बी.एस.पी क्षेत्र में चोरो के हौसले बढने के पीछे सुरक्षा में लगे सी.आई.एस एफ के जवानों की ड्युटी माईस क्षेत्र को सुरक्षित करने से ज्यादा अधिकारियों एवं कार्यालय की सुरक्षा में लगा रखा गया हैं। जहां माईस ऑफिस कार्यालय में अधिकारियों के पास आम नागरिक अपनी बात रखने या अन्य कार्य से जाने से पहले इस सुरक्षा के किले को भेद पाना असंभव है। इन सुरक्षा कर्मियों की निवेदन एवं उचित कारण बताने के बाद भी इनके द्वारा अनुमति नहीं दी जाती वहीं दूसरी ओर रात और दिन कर अपनी मर्जी से उनकी सुरक्षा गिरा को तोड़कर आसानी से पहुंचकर बड़ी-बड़ी मशीनों के पार्ट्स डीजल एवं केबल आसानी से माइंस कि प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर ले जाकर, बेच रहे हैं।

बीएसपी सुरक्षा व्यवस्था केवल दल्ली राजहरा के नागरिकों को दिखाने के लिए रह गई है बी.एस.पी द्वारा कल भी अपने मनोरजंन व्यवस्था में भी सी.आई.एस.एफ जवानों का लगा दिया गया था । जो सामान्य नागरिको से दुव्यवहार करते नजर आए। किन्तु माईस क्षेत्र में चोरों को इस तरह प्रवेश की छुट है वे कभी इस सुरक्षा किले को भेद खुलेआम चोरी करते है। इन पर सुरक्षाकर्मी आंखों पर पट्टी बंध जाती हैं। वही पुलिस प्रशासन का कहना है कि माईस क्षेत्र में चोरी का सामान पकडने पर अधिकारियों कोई भी कर्मचारी उनकी रिर्पोट लिखाने को तैयार नहीं होता जिससे चोरो का मनोबल बढता है।

चोरो के बीच यह प्रचलित कहावत है कि जब तक माईस है तब तक हमें काम करने की क्या जरूरत । अधिकारियों एवं सी.आई.एस.एफ की आंख में धूल झोकना हमारे लिए बडी बात नहीं । नाम न बताने की शर्त पर एक चोर ने यह बताया की हमारी सेटिंग तो सभी से है। हिस्सा दो और माल लो । यह तो हमारा रोजगार हैं नौकरी के 10-15 हजार से हमारा गुजारा संभव नही है। जब तक माईस है, हमारा काम चलते रहेगा ।यहाँ सभी को अपना हिस्सा चाहिए।

नए बस स्टैंड की व्यवस्था में कोई कमी होने पर की जाएगी कार्रवाई : आयुक्त मंडावी

0
  • नया बस स्टैंड में बनाई जाएगी बाइक पार्किंग

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज शहर के कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  नया बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आयुक्त ने बस स्टैंड परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की प्रतिदिन सफाई करने का निर्देश दिया। बस स्टैंड परिसर में लगे सभी पंखों को तत्काल सुधारने का निर्देश देने के साथ बस स्टैंड परिसर में समुचित विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने का के लिए मंडावी ने कहा। वहीं आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ बस स्टैंड का निरीक्षण कर बस स्टैंड की पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सभी व्यवस्थाओं को सही रखने का निर्देश दिया। नए बस स्टैंड परिसर में बाईक पार्किंग स्थल बनाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

आयुक्त ने साफ शब्दों में अधिकारियों को कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस स्टैंड परिसर की साफ सफाई एवं सुंदरता बनी रहनी चाहिए। आयुक्त ने बस स्टैंड परिसर की दुकानों के मालिकों एवं बस वालों से कहा कि अपने कचरो को व्यवस्थित रूप से डस्टबिन में रखें अपने बसों का कचरा अन्यत्र ना फेकें। परिसर में गंदगी ना फैलाएं। सभी के सहयोग से बस स्टैंड को स्वच्छ व सुंदर व्यवस्थित रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

भोथरे हो चुके हैं मोदी के सारे हथियार :दीपक बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस बैज ने इमोशनल कार्ड : बैज
    अर्जुन झा
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी के सारे हथियार भोथरे हो चुके हैं, अब उनका कोई भी इमोशनल कार्ड नहीं चलने वाला है। पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की लहर है।

इस संवाददाता से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। 2014 में उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा और आज खुद महंगाई एवं बेरोजगारी के ब्रांड एंबेसेडर बन गए हैं। 2019 के चुनाव में मोदी जी पुलवामा कांड के दम पर जीत गए। दीपक बैज ने कहा कि मोदी जी इमोशनल कार्ड खेलने के माहिर खिलाड़ी हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका कोई भी हथियार काम नहीं आया, उनके सारे हथियार भोथरा चुके हैं। इसलिए अब वे हर मंच से जनता को दंडवत प्रणाम करने, कभी लड़खड़ा कर गिरने का नाटक करने लगते हैं, मगर देश की जनता उनकी नौटंकी को अच्छे से समझ चुकी है। मोदी जी के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है। पूरे देश में मोदी विरोधी और भाजपा विरोधी लहर है। इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के पक्ष में आंधी का माहौल है। पीसीसी चीफ और बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा कि 4 जून को मोदीजी की देश से विदाई और इंडिया गठबंधन की ताजपोशी होने वाली है। देश के जनमानस ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। दीपक बैज ने दावा किया कि 400 पार का दम भरती आ रही भाजपा 150 के आंकड़े के भी करीब नहीं पहुंच पाएगी।

स्वामी लीला शाह टीम और कृष्ण दास टाइटंस ने जीते मैच

0
  • सिंधी प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा

जगदलपुर सिंधी प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतिगोगिता में मंगलवार को सातवां मैच  स्वामी लीला शाह और  युधिष्ठिर लाल टीम के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वामी लीला शाह टीम के कप्तान निकेत नागवानी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 161 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी स्वामी युधिष्ठिर लाल टीम केवल 77 रन ही बना सकी स्वामी लीला शाह टीम की तरफ से कप्तान निकेत नागवानी ने 46 गेंद पर 125 रन की आतिशी पारी खेली जो इस टूर्नामेंट में किसी भी प्लेयर एवं टीम का सर्वाधिक स्कोर है। निकेत नागवानी मैन ऑफ द मैच रहे। आठवां मैच श्री कृष्ण दास टाइटंस एवं साधराम साहिब किंग्स 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री कृष्ण दास टाइटंस टीम ने 101 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की तरफ से कुनाल बजाज ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी साधराम साहिब किंग्स 11 रोमांचक मैच में चार रनों से मैच हार गई। साधराम साहिब किंग्स 11

की तरफ से भविष्य दंडवानी ने 23 बाल पर 38 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। मैच का रिजल्ट आखरी बाल पर आया। कुनाल बजाज मैन ऑफ द मैच रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS