City Media - Page 5 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 5

सूख गई मारकंडी नदी, अब मुरझाने लगी मक्के की फसल

0

बस्तर कलेक्टर से मिले परेशान किसान, कलेक्टर से मिला ठोस भरोसा

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा, मधोता-2, खैरगुड़ा, बड़े अलनार के किसान आज बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि मारकंडी नदी सूखने से मक्के की फसल मुरझाने लगी है। उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से किसान चिंतित हैं। कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि दो-तीन दिन में पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द से जल्द समाधान के लिए काम करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों की फसल बचाई जा सके। खैरगुड़ा, बड़े अलनार और मधोता के अधिकतर किसान रबी में मक्के की फसल लेते हैं, लेकिन इस साल गर्मी आने से पहले ही मारकंडी नदी सूख जाने से मक्का की फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि उनकी फसल बचाई जा सके।

कोसारटेड़ा बांध में मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण इस बार पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे नदी तेजी से सूखने लगी है। नदी में पानी घटने का दूसरा कारण स्टाप डेम का अनियमित रूप से खोलना भी सामने आया है। सिंचाई कार्य के लिए ही नदी में स्टाप डेम का निर्माण कर पानी की रोकथाम की जाती है, किंतु इसका अनियमित रूप से उपयोग करने से नदी का जल स्तर कम हो गया है। इस दौरान संजय सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, त्रिनाथ ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, नरेश ठाकुर, हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार, शेषनाथ, भोलाराम, नंदो ठाकुर, हेमंत ठाकुर, सोनसाय, लखेश्वर ठाकुर, भूषण आदि उपस्थित थे।

कथा नहीं, साधना है देवी भागवत: भारद्वाज

0

मां दंतेश्वरी मंदिर में देवी भागवत महापुराण शुरू

मूर्ति स्थापना के साथ प्रज्वलित की गई ज्योत

जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा शुरू हो गई है। बुधवार को देर शाम शोभायात्रा के बाद जहां अनुष्ठान स्थल दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के बाद जंवारा बोया गया।

गुरुवार को कथा बांचते हुए बनारस में पधारे आचार्य सुमीत भारद्वाज ने कहा कि देवी भागवत महापुराण कथा नहीं अपितु साधना है। गंगाजी में डुबकी लगाने से पाप भले नष्ट हो जाए, लेकिन पाप करने की क्रिया खत्म नहीं होती, वहीं श्रीमद देवी भागवत महापुराण की साधना व्यक्ति को पाप से मुक्त तो करता है, साथ ही पाप कर्म त्याग सदमार्ग पर चलने की सतत प्रेरणा देता है। यह भी जान लें कि मंत्र किसी को सुनाने की प्रक्रिया नहीं अपितु आत्मशुद्धि का साधन है। मां की महिमा सुनाते हुए ब्यास पीठ से आचार्य सुमiत ने कहा कि माता का कोई स्वरूप नहीं है। वह ज्योतिर्मय है। पहले मूर्तियां नहीं होती थीं, तब भी माता की आराधना होती रही है।मां ही प्रकृति है, वही दुर्गा, वही दंतेश्वरी है।

निकली है शैलपुत्री की पालकी

कथा के दौरान शाम 6 बजे मां दंतेश्वरी चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया उसके बाद देवी के पहले रूप मां शैलपुत्री की नगर में प्रथम पालकी निकाली गई। बताते चलें कि मां दंतेश्वरी मंदिर में चल रहे श्रीमद देवी भागवत महापुराण का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इसे श्री सुमीत भारद्वाज साइट पर देखा जा सकता है।

20 फरवरी के अनुष्ठान

देवी भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी महात्म, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती व दुर्गा उत्पत्ति, सृष्टि उत्पत्ति कथा, नवरात्रि विधान नियम और दंतेश्वरी चालीसा के बाद माता की दूसरी पालकी निकाली जाएगी।

मालीघोरी धान चोरी कांड का खुलासा: बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस ने धान चोरी के मामले में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।मामले में ग्राम मालीघोरी से 900 कट्टा धान से भरे ट्रक को चोरी कर दमकसा बड़भूम में छोड़ दिया गया था तथा ट्रक से 280 कट्टा शासकीय धान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 179 कट्टा धान, घटना में प्रयुक्त ट्रक एवं मोटरसाइकिल बरामद की है।प्रकरण का संक्षिप्त विवरणदिनांक 16.01.2026 को ट्रक क्रमांक CG 08 AV 1711, जो 900 कट्टा धान से भरा था, को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम मालीघोरी से चोरी कर दमकसा क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ट्रक से 280 कट्टा धान चोरी कर लिया गया था।इस संबंध में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 28/2026, धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।मोनिका ठाकुर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं बोनीफास एक्का (एसडीओपी बालोद) के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

चोरी की योजना का खुलासा मुख्य आरोपी नेतराम देवांगन ने पूछताछ में बताया कि उसके पास स्वयं के दो ट्रक हैं, जिनकी किस्त जमा न कर पाने के कारण फाइनेंस कंपनी का दबाव था। आर्थिक परेशानी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धान चोरी की योजना बनाई।चारों आरोपियों ने 3 दिनों तक मालीघोरी धर्मकांटा के पास धान से भरे ट्रकों की रेकी की। घटना के दिन ट्रक में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर ट्रक को झलमला-रानीमाई मार्ग से दमकसा ले गए और 280 कट्टा धान अपने अन्य ट्रक (CG 08 AQ 7884) में लोड कर ग्राम कंगलूटोला ले गए।शासकीय बारदाना से धान निकालकर स्थानीय बोरे में भरा गया तथा बारदाना को रास्ते में फेंक दिया गया। आरोपियों ने ट्रक में लगे जीपीआरएस को भी तोड़कर फेंक दिया था।गिरफ्तार आरोपीनेतराम देवांगन, पिता देव लाल देवांगन, उम्र 37 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदकाशीराम देवांगन, पिता शंकर लाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदतरुण उर्वसा उर्फ लल्ला, पिता यशवंत, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदधर्मेंद्र धनकर, पिता रूमलाल, उम्र 27 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदचारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।जप्त सामग्री179 कट्टा चोरी का धानघटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक CG 08 AQ 7884एक मोटरसाइकिलविशेष योगदानप्रकरण में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा सहित थाना बालोद एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

फरसा से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद, 19 फरवरी 2026।बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में फरसा से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे प्रार्थी अपने घर के पास था। उसी दौरान जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फरसा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 18 फरवरी 2026 की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया फरसा भी जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(3), 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

नियम की धज्जियां उड़ाते किया जा रहा है अवैध उत्खनन और परिवहन

0

मुक्ति मोर्चा ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के संचालित खदानों में शासन एवं प्रशासन के नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए किए जा रहे अवैध उत्खनन के मामले को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, ब्लॉक अध्यक्ष बनमलिना बघेल, अयोध्या नाग द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। बस्तर जिला अध्यक्ष नीलांबर एवं मुक्ति मोर्चा नेताओं ने कहा कि उचित कार्रवाई के अभाव में अवैध उत्खनन में लगे लोगों का साहस बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियम कायदों को ताक पर रखकर अवैध परिवहन, उत्खनन किया जा रहा है और खदान, क्रेशर मालिक अपना जेब भर रहे हैं।नीलांबर ने कहा कि एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर शिकायत करते हुए उत्खनन, क्रेशर प्लांट के विरोध पर हमने कार्रवाई की मांग की है समय रहते अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मुक्ति मोर्चा मजबूरन सड़कों पर उतरेगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर बीआर बालाजी पर संगीन आरोप

0

वाहन हड़पने और पैसे न देने का लगाया आरोप

जगदलपुर नगर के प्रतिष्ठित वाहन विक्रेता संस्थान बीआर बालाजी एलएलपी महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर पर गंभीर आरोप लगे हैं। दो वाहन मालिकों ने फर्म पर प्रताड़ित करने और वाहन हड़पने के आरोप लगाए हैं। वाहन मालिकों ने पत्रकार वार्ता बीआर बालाजी एलएलपी पर गंभीर आरोप लगाए। सुकमा जिले के कोंटा निवासी मोहम्मद खलील खान पिता स्व. मोहम्मद अमीरूल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने अपनी महेंद्रा बोलेरो जेडएलएक्स क्रमांक सीजी 18एल 6878 को जून 2024 के प्रथम सप्ताह में मरम्मत हेतु बीआर बालाजी एलएलपी गीदम रोड पंडरीपानी जगदलपुर में छोडा था। मरम्मत अवधि के दौरान उन्होंने बीआर बालाजी एलएलपी में कार्यरत स्वर्णिम चौहान से कहा था कि यदि यह बोलेरो ठीक रेट में एक्सचेंज होगी तो वे एक्सचेंज करके नई स्कार्पियो लेना चाहता हैं।

10 जून 2024 को उनकी बोलेरो की मरम्मत का व्यय काटकर 4 लाख 17 हजार रुपए में एक्सचेंज अनुबंध तय हुआ तथा बोलेरो को आरूतेश ठाकुर ने हैंडओवर ले लिया। मोहम्मद खलील ने बताया कि कुछ समय बाद जब वे पैसों की व्यवस्था कर नई गाड़ी लेने बीआर बालाजी एलएलपी शोरूम गए, तो उन्हें नीरज तिवारी एक्सचेंज मैनेजर नीरज तिवारी ने बताया कि तुम्हारी गाड़ी हमारी संस्थान में नहीं आई है। शोरूम में कार्यरत कर्मचारी स्वर्णिम चौहाने जिसके माध्यम से एक्सचेंज की बात तय हुई थी उससे सम्पर्क करने पर उसने नीरज तिवारी को खलील के सामने बताया कि इनका वाहन संस्थान में एक्सचेंज में जमा हुआ है। तब नीरज तिवारी ने खलील को कुछ दिन बाद आने के लिए कहा। खलील 5-6 माह से लगातार बीआर बालाजी एलएलपी शोरूम के चक्कर काट रहे हैं कि उन्हें उनकी गाड़ी वापस मिल जाए या 4 लाख 17 हजार रू. मिल जाएं या एक्सचेंज में दूसरी गाड़ी मिल जाए, किन्तु बीआर बालाजी संस्थान के कर्मचारी एवं प्रबंधन उसे लगातार घुमा रहे हैं। खलील ने शो रूम के स्वामी राजीव कपूर से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है लेकिन उन्होंने भी आज तक कोई हल नहीं निकाला है। खलील का सीधा आरोप है कि बीआर बालाजी एलएलपी के स्वामी राजीव कपूर की जानकारी में उनके संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उनकी बोलेरो को विक्रय कर छलपूर्वक ठगी की गई है।*बॉक्स**महिला ने भी लगाया आरोप*बीआर बालाजी एलएलपी महिंद्रा एंड महिंद्रा पर दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली के वार्ड-3 निवासी श्रीमती बलविन्दर माकन पति कमल किशोर माकन ने भी संगीन आरोप लगाए हैं।मेरे उन्होंने बताया- मेरे वाहन कमांक सीजी 17 केजेड 8721 को 3 फरवरी को आरएसएर के तहत टोइंग वैन द्वारा बचेली से लाकर बीआर बालाजी जगदलपुर शोरूम में छोड़ा गया है। मुझे आज तक मेरी गाड़ी के बारे न कोई जानकारी दी जा रही है एवं मेरी गाड़ी भी वापस नहीं कर रहे हैं। मुझे जानबुझ कर झूठा इलजाम लगा रहे है कि हमें 12 लाख 62 हजार 946 रुपए लेने हैं, वह दीजिए तब हम गाड़ी देंगे। वो भी एक साल के बाद बोल रहे है, सरासर झूठा इलजाम लगा रहे हैं और न ही पूरा हिसाब दे रहे हैं। गाड़ी नंबर सीजी 17 केटी 2187 और सीजी 17 केजेड 8721 का हिसाब दे रहे हैं है। उन्होंने कहा कि बीआर बालाजी वाले मुझसे गाड़ी लेकर कांकेर स्थित ताज मोटर वालों को मार्च 2025 में बेच चुके है उसका ताज मोटर वालों से पैसा भी बीआर बालाजी वाले अपने खाते में ले चुके है। इन्होंने अपने स्टेटमेंट में गलत तरीके से पैसा दर्शाया है। बीआर बालाजी के मालिक राजीव कपूर व उनके पुत्र तुषार कपूर, कम्पनी के प्रबंधक आशीष तिवारी, नीरज तिवारी एवं सर्विस मैनेजर देवव्रत द्वारा मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। बल्बिन्दर माकन ने कहा- मुझे किसी भी तरह की क्षति पहुंचती है तो उसके जिम्मेदार पूरी तरह से बीआर बालाजी एलएलपी (महिन्द्रा एंड महिन्द्रा डीलर), जगदलपुर के सभी उपयुक्त लिखे लोग ही होंगे।

अवैध नल कनेक्शन धारकों और बकाए जल कर दाताओं पर प्रारंभ हुई कार्रवाई

0

सुरेश गुप्ता 15 अवैध नल कटे, 50अवैध नल धारकों को 7दिवस का नोटिस

जगदलपुर-नगर निगम जगदलपुर के द्वारा अवैध नलकर धर्म को और बताएं जल करदाताओं के ऊपर प्रारंभ कर दिया निगम के द्वारा पूर्व सूचना के आधार पर 17 तारीख से नगर निगम पीएचई के 10 सदस्य टीम ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया निगम पीएचई का जांच दल अमला घर घर जाकर नल कनेक्शन धारकों से संपर्क कर उन्हें, जलकर बकाया राशि को जमा करने और अवैध नल धारकों को वैध करवाने हेतु पसीने बहा रही है जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि मान महापौर संजय पांडे के निर्देशानुसार 17 तारीख से निगम द्वारा गठित के दल के द्वारा डोर टू डोर संपर्क करने के क्रम में 17 और 18 तारीख को 50 अवैध नल धारकों को नोटिस दी गई इनमें से आठ अवैध कनेक्शन धारक ने निर्धारित शुल्क जमा कर अपना नल वैध करवाया और साथ में 15 नल काटे गए एवं एवं 2,50, 000ढाई लाख की वसूली की गई पूर्व बकायदाओं में शोभा सोनी, रामानंद झा इंद्र राज यादव, हरि झा ललित बुरड़, गीता बाई यशोदा सागर, दिन दयाल गुप्ता सुशीला झा, रहीम बख्श, ने अपने बकाए कुल जलकर में से किस्तों में जमा किए और इन्होंने समय भी मांगा है

सुरेश गुप्ता जलकर सभापति ने नगर के जलकर बकायेदारों से अपील करते हुए कहा की निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ लेकर आने वाली परेशानियों से बचे, अभियान के दौरान जो अपना जलकर जमा कर रहे हैं और अवैध कनेक्शन वैध कराते हैं तो उन्हें विशेष राहत दी जा रही है अभियान समाप्ति के बाद अवैध कनेक्शन धारक और जलकर बकायेदारों, दोनों के ऊपर नगर निगम द्वारा अतिरिक्त जुर्माना लगाने का प्रावधान लाएगी, जिससे आने वाले समय में इन्हें और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है वर्तमान में 31 मार्च तक महापौर के निर्देशानुसार चलाए जा रहा है इस अभियान का लाभ लेते हुए नियमों का पालन करें और निगम को सहयोग प्रदान करें

बालोद पीडब्ल्यूडी की ईई की मनमानी से सभी परेशान

0

किसी की भी नहीं सुनती हैं ये मैडम साहिबा

बालोद लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विष्णु देव साय सरकार लोकहित में लगातार कार्य करवाती आ रही है, लेकिन लगता है कि सुशासन सरकार को बदनाम करने की कुछ अधिकारियों ने ठान रखी है। ऐसे अधिकारी सरकार की साख पर बट्टा लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ लोक निर्माण विभाग बालोद डिवीजन में चल रहा है। यहां पदस्थ महिला कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा कौशिक के कामकाज के अंदाज से उनके विभाग के ही अधिकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि अन्य सरकारी महकमों के अधिकारी भी बहुत परेशान हैं। उनके पति पुलिस महकमे में बड़े अफसर हैं और पति की वर्दी की धौंस देकर पूरे उन्होंने अपने विभाग के पूरे सिस्टम को हाईजैक कर लिया है। ईई साहिबा पर लोक निर्माण विभाग के मातहत अधिकारियों और ठेकेदारों से बेतहाशा वसूली करने, आकरण कार्रवाई और कार्य की गुणवत्ता के नाम पर ब्लैकमेल करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं।

बालोद में पदस्थ लोक निर्माण विभाग की महिला कार्यपालन अभियंता की कार्यप्रणाली ने जिले के तमाम अधिकारियों, ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों को बुरी तरह परेशान कर रखा है। वे विभागीय निर्माण कार्यों में अपनी मनमानी चलाती हैं। अनुभवी इंजिनियरों की सलाह को नजर अंदाज कर देती हैं। आलम यह है कि बालोद के कलेक्टर भी इस अधिकारी को अन्यत्र हटाने की बात कर चुके हैं। नगर पालिका से जुड़े लोगऔर लोक निर्माण विभाग से जुड़े अन्य विभागीय कर्मचारी भी इनसे पीड़ित और प्रताड़ित हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि इंजीनियर इन चीफ भतपहरी से सदैव विजय की अनुशंसा प्राप्त यह महिला अधिकारी पूरे जिले के निर्माण कार्य से लगे ठेकेदारों को करीब सालभर से परेशान कर रही हैं।बालोद के चाहे कांग्रेसी हो या बीजेपी नेता सभी को इन्होने अपनी तथाकथित कार्य संस्कृति से परेशान कर रखा है। पिछले दिनों चुनाव में बीजेपी ऐसे ही कुछ अफसरों की मनमानी की वजह से चुनाव में हार के रूप में बड़ी कीमत अदा कर चुकी है। अगर लोकहित से जुड़े महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग में ऐसे ही अधिकारी रहे तो शहर क्या जिले के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है तथा भाजपा को और भी बड़ा ग्रहण लग सकता है।

भाजपा किसान मोर्चा की बालोद जिला कार्यकारिणी घोषित

0

पुष्पेंद्र तिवारी और संतोष गंगबेर बने जिला महामंत्री

बालोद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के मार्गदर्शन में संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

किसान मोर्चा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, राकेश द्विवेदी, मनोहर सिन्हा, चेतन साहू, मनीकांत बघेल व सालिकराम देशमुख महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी व संतोष गंगबेर, मंत्री नेमलाल यादव, हिम्मत देशमुख, रिखीराम साहू, हितेश साहू, कोमल कुमार दुग्गा, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, दिनेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र देवांगन, सह सोशल मीडिया प्रभारी देव देवांगन, माधुरी यादव, कार्यालय मंत्री बीरेंद्र साहू, सह कार्यालय मंत्री संतोष चंद्राकर, तुलेंद्र साहूमन की बात प्रभारी लक्ष्मी चंद साहू, मन की बात सह प्रभारी रोशन यादव, कार्यकारिणी सदस्यचिंताराम साहू, नीलम कोठारी, युवराज साहू, भागवत यादव, नरेंद्र साहू, गंगाबाई साहू, विजय कुमार परेल, अंगद टेकाम, बंशी रावटे, दुष्यंत ठाकुर, संतराम चंद्राकर, दीनबंधु सिन्हा, भीषम साहू, सोमन ठाकुर, रामप्रसाद साहू, शशिकांत साहू, चंद्रभान साहू ,सेतराम कृपाल ,कृपाराम पौषार्य, छगनलाल, पंचम देशमुख, प्रमोद साहू नियुक्त किए गए हैं।

ये बनाए गए मंडल अध्यक्ष

किसान मोर्चा बालोद जिला अंतर्गत समस्त मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। बालोद मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, जुंगेरा मंडल अध्यक्ष हेमराज साहू, करहीभदर मंडल अध्यक्ष श्रवण देवांगन, गुरुर मंडल अध्यक्ष भरतलाल सार्वा, सनौद मंडल अध्यक्ष लीलाराम सोनबेर, मिर्रीटोला पुरूर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, डौंडी लोहारा मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, रेंगाडबरी मंडल अध्यक्ष अमीर दास क्रिसणे, डोंडी मंडल अध्यक्ष रोहित भास्कर, दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गिरिधर सिन्हा, कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, गुंडरदेही मंडल- अध्यक्ष कल्याण साहू, सिकोसा मंडल अध्यक्ष मोहित साहू, ओटेबन मंडल अध्यक्ष मेघा श्याम चंद्राकर, अर्जुंदा मंडल अध्यक्ष सुनील बेलचंदन, सुरेगांव मंडल अध्यक्ष शोभित यादव, देवरी मंडल अध्यक्ष यादराम सिन्हा नियुक्त किए गए हैं।नव नियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जगदलपुर में आत्मघाती सफर! ट्रैफिक पुलिस बेखबर

0

टैक्सी में सामान की तरह लादकर ढोए जाते हैं यात्री

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर में रोमांचक पर्यटन के अनेक स्थान हैं, यहां के जंगल भी रोमांच का अनुभव कराते हैं। वहीं यहां की सड़कों पर रोमांचकारी सफर के नजारे भी अक्सर दिखाई देते हैं, मगर इसे रोमांचक सफर कहना गलत होगा। वस्तुतः यह तो आत्मघाती सफर है, जिसमें टैक्सी वाले तो खुद अपनी जान जोखिम में डाल ही लेते हैं, आम लोगों की जान से भी खुलकर खिलवाड़ करने पर आमादा नजर आते हैं। जगदलपुर शहर और बस्तर की सड़कों पर ऐसा आत्मघाती सफर आम बात है, मगर ट्रैफिक पुलिस बेखबर बनी हुई है, जगदलपुर की सड़क पर आज सुबह का एक दृश्य ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया।

एक टैक्सी क्षमता से कहीं अधिक सवारी और सामान लादकर खुलेआम मुख्य सड़क पर फर्राटा भरती दौड़ती रही। कुछ टैक्सी ऑटो के पीछे लटकते हुए, तो कुछ ऊपर सामान के बीच अपनी जगह बनाए हुए दिखे। वहीं टैक्सी के अंदर ड्राइवर के अगल बगल में करीब सात लोग और पिछली सीटों पर पंद्रह लोग बिठाए गए थे। चार लोग पीछे लटक कर सफर कर रहे थे। टैक्सी आठ लोगों की क्षमता वाली टैक्सी में कुल जमा 25 लोग! मानो यह कोई स्टंट शो हो, न कि रोजमर्रा की सवारी। सुबह की हल्की धुंध, व्यस्त सड़क और तेज रफ्तार के बीच इस तरह की ‘जुगाड़ यात्रा’ ने साफ कर दिया कि शहर में ट्रैफिक रूल्स सिर्फ किताबों और बोर्ड, होर्डिंग्स तक ही सीमित हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की मुहिम तो अक्सर दिखाई देती है, लेकिन ओवरलोडिंग जैसे कानून के खुले उल्लंघन के मामले में आंखों पर स्याह चश्मा चढ़ा लिया जाता है। “सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है” के नारों के बीच लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर सफर करने को मजबूर हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह मजबूरी है या लापरवाही? क्या पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन की कमी लोगों को ऐसे जोखिम उठाने पर मजबूर कर रही है, या फिर नियमों का पालन करवाने वाली व्यवस्था सुस्त हो चुकी है?विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की ओवरलोडिंग किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एक हल्का ब्रेक लगा, सड़क पर अचानक मोड़ या सामने से आती तेज गाड़ी.. और नतीजा बेहद गंभीर हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से अपेक्षा है कि वे केवल चालान अभियान तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित निगरानी, जागरूकता अभियान और वैकल्पिक सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था पर भी ध्यान दें। क्योंकि सड़कें रोमांच के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए होती हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS