City Media - Page 502 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 502

बस्तर जिले के दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों लिए वरदान बन गई हैं बीसी सखियां

0
  • घर बैठे बैंकिंग सेवा मिलने से आ रहा है लोगों के जीवन में बदलाव
  •  एक साल में ग्रामीणों को किया 37 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर जिले के दूरस्थ और पहुंच विहीन गांवों के ग्रामीणों के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. की एक पहल वरदान बन गई है। इस पहल से ग्रामीणों को अब घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है और आर्थिक रूप से सक्षम बनते जा रहे हैं। बीसी सखियों की इसमें बड़ा रोल है।
    बस्तर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षित कुल 150 बीसी सखियों के माध्यम से 433 ग्राम पंचायतों के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह सुविधा बस्तर के दूरस्थ अंचलों के गांवों के ग्रामीणों के लिए बड़ी ही मुफीद साबित हो रही है। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता के विकल्प के रूप में इन बैंक सखियों द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को महत्वपूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत व्यक्तिगत खाता खोलना, खाते से राशि निकासी करना, खाते में राशि जमा करना, राशि का हस्तांतरण करना, सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजनाओं का नामांकन करना, बिजली बिल भुगतान, मोबाईल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज करना आदि सेवाएं सम्मिलित हैं। जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के पेंशन भुगतान, मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी भुगतान, ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को भुगतान, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को भुगतान सहित स्व सहायता समूहों की जमा- निकासी, व्यक्तिगत जमा- निकासी के तहत बड़ी संख्या में राशि के अंतरण उपरांत बैंकों में बढ़ते ग्राहकों की संख्या और बैंकर्स के कार्यभार को देखते हुए गांवों में ही बीसी सखी के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की गई है।

जिससे ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बैंक की जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। कलेक्टर विजय के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप इस दिशा में विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा श्रमिकों को 20 करोड़ 22 लाख रूपए, विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को 15 करोड़ 11 लाख रूपए और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को एक करोड़ 94 लाख रूपए कुल 37 करोड़ 27 लाख रुपए का भुगतान बीसी सखियों के द्वारा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का उपयोग कर संबंधित ग्राम पंचायत में ही किया गया। जिससे इन हितग्राहियों की समय के साथ धन की भी बचत हुई। बीसी सखियां ग्राम पंचायत भवनों में हितग्राहियों को राशि का भुगतान, राशि जमा करने सहित अन्य कार्य सम्पादित करती हैं, ताकि ग्रामीणों को सहूलियत हो सके। वहीं प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सप्ताह में कम से कम दो दिवस बीसी सखियां संबंधित ग्राम पंचायत में अवश्य उपलब्ध रहें। बैंक सखियों की संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दिवस उपस्थिति का प्रचार- प्रसार भी वाल पेंटिंग के माध्यम से किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्व-सहायता समूहों की बैठक तथा सार्वजनिक कार्यक्रम इत्यादि में उक्त जानकारी दी जाती है। जिससे ग्रामीणों और हितग्राहियों को इस संबंध में पूरी जानकारी रह सके।

आजीविका मिशन बना सहारा
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सामूहिक गतिविधियों के संचालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूह गठित करने सहित नियमित बैठक, बचत, आपसी लेनदेन, बैंक की सहायता इत्यादि के साथ ही आर्थिक गतिविधियों के जरिये आय संवृद्धि को बढ़ावा दिया जाता है। एनआरएलएम से स्व- सहायता समूहों की इच्छुक महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं एवं बैंक की सहायता की जानकारी के साथ ही बैंक सखी का प्रशिक्षण भी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर दिया जाता है। कोडे़नार की विनीता ने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर चुकी हैं, लेकिन कोई रोजगार नहीं होने से गांव की दीदियों के साथ महिला समूह गठित किया। स्व-सहायता समूह से जुड़े रहने के फलस्वरूप बैंक सखी की सेवाएं देने प्रेरित हुई। इसी तरह हर्राकोड़ेर की संतोषी ठाकुर को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने उक्त दूरस्थ इलाके के भ्रमण के दौरान बैंक सखी की सेवा देने प्रोत्साहित किया, तो संतोषी तुरंत तैयार हो गई। संतोषी भी पहले से एनआरएलएम से जुड़ी हुई है। संतोषी को एनआरएलएम द्वारा बैंक सखी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अब संतोषी इस सुदूर इलाके में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं दे रही है।

हर माह 8 हजार तक की आय
बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ करवाने में महति भूमिका निभाने वाली बैंक सखियां घर- परिवार के कार्यों के साथ ही हर महीने 7 से 8 हजार रुपए आय अर्जित कर रही हैं। जिससे वे परिवार की देखभाल में सहायक साबित हो रही हैं। इस बारे में बास्तानार ब्लॉक के कोड़ेनार में 2 साल से बैंक सखी की सेवा दे रही विनीता कोमरा बताती हैं कि वह प्रत्येक माह 15 से 16 लाख रुपए का लेनदेन कर लेती है, जिससे उसे बैंक 6 से 7 हजार रुपए कमीशन मिल जाता है।विनीता बैंक सखी के साथ लोक सेवा केंद्र संचालन का भी करती है और 5 से 7 हजार रुपए कमा लेती है। इसी तरह लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सुदूर इलाके हर्राकोड़ेर की बैंक सखी संतोषी ठाकुर इस क्षेत्र में पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान कर ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रही है। तोकापाल ब्लॉक के डोंगरीगुड़ा की बैंक सखी ललिता बघेल बताती हैं कि वह 2019 से बैंक सखी की सेवाएं देकर प्रत्येक माह 7 से 8 लाख रुपए का लेनदेन करती है। जिससे बैंक द्वारा हर महीने 3 से 4 हजार रुपए कमीशन प्रदान किया जा रहा है। ललिता स्व- सहायता समूह से भी जुड़ी है और साग-सब्जी उत्पादन एवं विक्रय के माध्यम से अपने समूह की दीदियों के साथ ही स्वयं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना चुकी है।

सोशल मीडिया में नाबालिक बच्ची का अश्लील वीडियो अपलोड करने पर युवक के ऊपर हुई कार्रवाई

0

दल्लीराजहरा सोशल मीडिया में नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो अपलोड करने पर राजहरा पुलिस ने दल्लीराजहरा के एक युवक पर आईटी की धारा 67 (ए),67( बी) के तहत अपराध दर्ज किया है । गृह मंत्रालय नई दिल्ली की साइबर टीम इसकी निगरानी कर रही है। इसी के तहत घटित अपराध के अनुसार संबंधित थानों को सूची भेजी जा रही है। गृह मंत्रालय से जांच के लिए भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सीडी का अवलोकन करने पर दो नाबालिक बालक एवं बालिका द्वारा अश्लील व आपत्ति जनक हरकत करते पाया गया है। उक्त कृत्य इंस्टाग्राम की जांच सीसीपीडब्ल्यूसी
योजना अंतर्गत गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित टीप लाईन सीडी में सोशल मीडिया मे महिला एवं बच्चो से संबंधित अपराधो का अवलोकन किया गया है, जिसमें संदेही का इंस्टाग्राम धारक दल्लीराजहरा जिला बालोद छ०ग० का होना पाया गया है। इंस्टाग्राम धारक द्वारा अपने मोबाइल से अश्लील चल चित्र को सोशल मिडिया में प्रसारण किया है, चलचित्र में दिखने वाली लडका एवं लडकी पूर्णतः नबालिक प्रतीत हो रही है जो आरोपी का कृत्य सूचना एवंप्रौद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 (क), 67 (ख) का पाये जाने से मोबाइल धारक विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। संदेही द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से घटना12.18.2022 समय 19.06.00 UTC पर अपलोड किया गया है। उक्त अपलोड आईपी का दिनांक व समय ISTमें बदल कर दिनांक समय के अनुसार सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। जिसमें लागीन आईपी का टॉवर लोकेशन घटना दिनांक समय में ग्रामीन बैंक के सामने नगर पालिका परिसर दल्लीराजहरा था। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने कहा कि अभी इस पर लगातार कार्यवाही की जा रही है अभी कुछ और लोगों का अपराध दर्ज करना बाकी है।

दल्ली राजहरा के कालीबाड़ी मंदिर में रही उत्सवों की धूम

0
  • बंगाली समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
    दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में अप्रैल माह में अनेक त्यौहार व जयंती समारोह मनाए गए। दल्ली राजहरा के कालीबाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दिनों तक माता की सेवा और पूजा अर्चना की गई । साथ ही नौ दिनों तक जोत जलाए गए। आठवें दिन कन्याभोज के साथ ही भंडारा का आयोजन भी किया गया। विषेश रूप से कार्यक्रम में उपस्थित राकेश द्विवेदी, मदन माईती , महेन्द्र सिग, रमेश गुजर, भूपेन्द्र श्रीवास, बॉबी छतवाल  योगदान रहा ।

हनुमान जयंती भी मनाई
कालीबाड़ी में 23 अप्रैल को हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई। मंगलवार को पवनसुत हनुमान जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में अनुष्ठान, पूजन और श्रृंगार किया गया। कालीबाड़ी मंदिर में नवनिर्मित प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। शाम को हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। लोगों को प्रसाद वितरण कर नगर की सुख- समृद्धि का कामना की गई। राकेश द्विवेदी, महेन्द्र सिंग, मदन माईती, पुरोबि वर्मा सायम जसयवान गौतम माईती गीता माईती, बलिन्दर पौर, राजेन्द्र राजपुत, विनोद आडे , सी.हरि, विरेन्द्र साहू, टीकम, एस. के. मसकी, एस के गुप्ता बादल तिवारी वी. पी अनिल, विलसे, कृष्णा मुर्ति सहयोग रहा |

 

कालीबाड़ी का स्थापना दिवस
दल्लीराजहरा के कालीबाडी मंदिर की स्थापना 28 अप्रैल 1972 को की गई थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कालीबाड़ी मंदिर का स्थापना दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया। लोगों द्वारा कलीबाड़ी मंदिर में विराजमान देवी – देवाताओं की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में संध्या आरती की गई तथा 108 दीपक नगर की सुख शांति के लिए जलाए गए। कार्यक्रम में सुशांतो मंडल, बी,एन आईच , गंगन परेरा, एस.के. राय, रीन्कु सहा अशोक सहा, गौतम बेहरा मदन माईती, शिब्बू नायर, अशोक बाम्बेश्वर, डॉ भास्कर, विशेष उपस्थिति कनक बेनर्जी, गौतम बेहरा, बॉपी आईच, सजल राय, एसी सरकार, गौतम माईती, अभिजीत मंडल, पिन्कु डे, सुरेश सरकार, मीन्टू सिंहा पिन्टू चक्रवर्ती ,अशोक आईच, गौतम बोस, विवेकान्द दत्ता, बाबु जैना, भानु जैना, काजल रीणा पडिया, संगीता बहेरा , पुरोबि वर्मा, रिता बेनर्जी दिपा माईती, अदिती आईच, मटृटू कारपा, मुनमुन सिंहा, सिल्पी राय, त्रीपती पाल, पुर्निमा मण्डल, मुटृठू कर, काविता डे, कि आईच, मधुमिता, इन्द्रनि मुखर्जी नितू सरकार, सुब्रत चक्रवेदी, सोनू पाल ने योगदान दिया।

 

कोंडागांव में व्यापारी ने बीच सड़क पर कर लिया आत्मदाह

0
  • मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में हुई मौत की पुष्टि
  • मृतक के खिलाफ रायपुर में दर्ज है बलात्कार का केस
    कोंडागांव शहर के 48 वर्षीय व्यापारी जितेंद्र गोलछा उर्फ जीतू निवासी बस स्टैंड कोंडागांव ने आज शुक्रवार को तड़के 3 से4 बजे के बीच गांधी चौक के पास सड़क किनारे खुद पर आग लगा ली। कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
    आग से बुरी तरह झुलस चुके जितेंद्र को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र के खिलाफ रायपुर पुलिस में धारा 376 के तहत बलात्कार का एक प्रकरण भी दर्ज था।प्रकरण पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई अभी चल रही है।बताया जा रहा है कि गांधी चौक कोंडागांव में जितेंद्र गोलछा की फर्नीचर की दुकान है। दुकान से करीब 100 मीटर दूर सड़क का डिवाइडर पार करने के बाद सड़क किनारे उसने अपने शरीर पर आग लगा ली।

लिटिल बर्डस ऐकेडमी इग्लिंश मीडियम हाईस्कुल द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

0

दल्लीराजहरा लिटिल बर्डस ऐकेडमी इग्लिंश मीडियम हाईस्कुल द्वारा 29 एवं 30 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा 2023 – 24 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया 29 अप्रैल को कक्षा 1 ली से 5 वी तक के परीक्षा परिणाम घोषित किये गया । जिसमें कक्षा पहली से 5 वी तक के चंद्रमणि साहू, शिवम तथा “ब“ में जीविका रामटेके तथा गुंजम तारम 100/ अंक प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर अनंत नायक, वंश नेताम तथा ईशा कोठारी ने 99/ अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा दूसरी ब में नम्रता नायक तथा नील कमल गुणेन्द्र ने तथा निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । तथा द्वितीय स्थान प्राप्त अमीरा राजपूत एव्र अमायरा द्वितीय स्थान पर रही।


कक्षा तीसरी अ में अरिहन्त जैन तथा हिमानी चंद्राकर प्रथम स्थान पर तानिया देवागंन जीगर साहू तथा रूचि द्वितीय स्थान पर रही । कक्षा तीसरी ब दामिनी साहू , रंजना निर्मलकर द्वितीय स्थान पर योगिता विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रही एवं अनिकेत पाण्डे दीव्याशं द्वितीय स्थान पर रहें ।
कक्षा चौथी में जीविका कटेन्द्र तथा प्रियंका गावले 98.5/ निधि राधा चौधरी 96/ तथा झलक ठाकुर ने 91/ प्राप्त कर क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीया स्थान प्राप्त किये।
कक्षा पॉचवी में कुशाल ठाकुर 97.5/ हवीना टेकाम न 97/ तथा आफिया परवीन ने 96 अंक प्राप्त कर क्रमशःप्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6वी चित्रा बोरकर तथा आरती लोधी ने 98/ गीताजंली ने 97/ तथा रश्मिता ठाकुर ने 90/ अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 7वी में कु साक्षी यादव 100/ कु हीना देवांगन ने 99.5/ तथा दिशा साहू ने 97/ अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीया स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8वी रोहन यादव 98/ यमन देवांगन ने 98/ तथा गुमीत टेकाम ने 97/ अंक प्राप्त कर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 वी में वंशिका निर्मलकर ने 95.5/ टी. विजय साहूने 94/ तथा सृष्टि गुप्ता ने 91/ प्राप्त कर क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार शाला रिर्जल्ट उत्कर्थ रहा जिसमें हमारे शाला की शिक्षिकाओं का मार्ग दर्शन सराहनीय रहा। पालकों के सहयोग से बच्चे अच्छे अंक लाने में सफल होते है। शाला के समस्त मेधावी एवं सफल छात्रों को लिटिल बर्डस अकेडमी परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाऐं तथा उनके उज्जव भविष्य के लिए अनेकोनेक शुभकामनायें की ।

बीजापुर के भोपालपटनम वन परिक्षेत्र में पेड़ों की हो रही है अंधाधुंध कटाई

0
  •  वन परिक्षेत्र अधिकारी की सांठगांठ से अवैध कटाई
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भोपालपटनम वन परिक्षेत्र जंगलों के ईमारती पेड़ों की अवैध कटाई के लिए लगातार बदनाम होता जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। चर्चा है कि ये रेंजर साहब पूरा का पूरा जंगल बेच खाने पर आमादा हो गए हैं।
    माहभर पहले भोपालपटनम वन परिक्षेत्र एक शाला भवन और बॉउंड्री वॉल निर्माण की जद में आए सागौन के दर्जनों पेड़ों को कटवाकर जेसीबी मशीन की मदद से दूर स्थित गड्ढे में दबवा दिया गया था। अपने उपर आती आफ़त को देखकर आश्रम अधीक्षक ने राज खोलते हुए जंगल कटाई करने वाले का नाम उजागर कर दिया। सच्चाई जानने जब हम देपला जंगल पहुंचे तो और भी बड़ा मामला सामने आया। भोपालपटनम वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देपला से अटुकपल्ली जाने वाले मार्ग पर नाला के उस पार बीच जंगल में लगभग 25 एकड़ में फैले क्षेत्रफल से इमारती पेड़ों को काटा गया है। इन पेड़ों की सफाई डोजर वाहन से की गई है।

वृहद स्तर पर जंगल को काटकर पेड़ों की सफाई की जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।आखिर वन विभाग में पदस्थ रेंजर अपने मातहत कर्मचारियों को भी अपनी बीट के जंगल तक जाने के लिए आदेश नहीं देते या फिर जानबूझकर अवैध कटाई को प्रोत्साहित कर रहे हैं? भोपालपटनम के वन परिक्षेत्र अधिकारी के संरक्षण में लकड़ी तस्कर जंगल माफिया पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और अपना स्वार्थ साधने के लिए जंगल के इमारती प्रजाति के पेड़ों को धड़ल्ले से काट रहे हैं। काटने वालों के साथ रेंजर की मिलीभगत और सांठगांठ की बू आ रही है। यदि जंगल की कटाई और सफाई पर किसी अधिकारी को फोन किया जाए, तो सबसे पहले अधिकारी का सवाल होता है। जंगल राजस्व का नहीं है? अब आप ही बताइए कि जंगल आखिर किसका है जंगल को बचाने की जिम्मेदारी किसकी है? अभी कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सीमा से सटे राज्य तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओड़िशा, के 4 मुख्य वन संरक्षकों और 7 वन मंडलाधिकारियों के लिए इंद्रावती टाइगर रिजर्व कार्यालय बीजापुर में कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, वनों से सागौन पेड़ों की तस्करी रोकने और वनों को संरक्षित करने के उपाय बताए गए। इसके बावजूद वन परिक्षेत्र अधिकारी भोपालपटनम तथा उनके मातहत कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है। आखिर क्यों वनों की सुरक्षा करने से परहेज़ करते हैं क्या वन परिक्षेत्र अधिकारी भोपालपटनम? उनके मातहत सभी वन कर्मियों ने शायद कसम खा ली है कि जंगल कटे या साफ़ हो जाएं, हम झांकने तक नहीं जाएंगे। आखिर वन विभाग के तमाम अधिकारी वनों की अवैध कटाई को लेकर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं सवाल खड़ा होता है।

मजदूरों के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं: ममता राणा

0
  • इनरव्हील क्लब ने किया मजदूरों का सम्मान
    जगदलपुर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों का सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कामगारों एवं मजदूरों को टीका लगाकर एवं आरती उतारकर और उन्हें शॉल श्रीफल,साड़ी भेटकर उन्हें सम्मानित किया गया। मजदूरों के कल्याण की कामना करते हुए मजदूर एकता जिंदाबाद, मजदूर दिवस जिंदाबाद का उद्घोष के साथ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। श्रमिकों के शोषण के खिलाफ जागरुक होने का आह्वान किया।इनरव्हील क्लब जगदलपुर की अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा कि किसी भी विकसित राष्ट्र की परिकल्पना में श्रमिकों का अहम योगदान होता है। मजदूर और कामगारों के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है, इसलिए मजदूरों का सम्मान करना हमारे लिए न सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि हमारा नैतिक उत्तरदायित्व भी है। कार्यक्रम में श्रमिकों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव डॉ. सरिता थॉमस, प्रियंका गुप्ता सहित सदस्य उपस्थित थीं।

 

चिखलाकसा के वेटरनरी डॉक्टर कुंभकर्णी नींद में, मवेशियों की जान की उन्हें परवाह नहीं

0
  •  कांग्रेस के युवा मुस्लिम नेता अयान अहमद ने बचाई घायल बछड़े की जान 
    दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में कार्यरत शासकीय वेटरनरी डॉक्टर की लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता चरम पर है। घायल और बीमार मवेशियों के इलाज में कोताही आम बात हो गई है। उन्हें पशु पालकों से कमाई करने से ही फुरसत नहीं मिलती, तो भला बेसहारा मवेशियों की फिक्र वे क्यों करें? ऐसा ही एक मामला यहां तब सामने आया, जब एक घायल बछड़ा सड़क पर तड़पता पड़ा रहा। बार बार फोन करने के बाद भी वेटरनरी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। तब युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अयान अहमद ने अपने एक साथी की मदद से बछड़े का उपचार किया।

अयान अहमद ने बताया कि बीती रात के करीबन 10 से 11 बजे के बीच गाय के एक बछड़े को किसी अज्ञात 14 चक्का हाइवा टक्कर मारकर तेज रफ्तार से भाग गया। हादसे में बछड़े को गहरी चोट आई थी। बछड़े की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब थी। वहां से गुजरते हुए अयान अहमद ने गाड़ी रोक कर बछड़े की जान बचाने का संकल्प लिया।अयान अहमद ने शासकीय पशु चिकित्सालय चिकलाकसा के डॉक्टर को फोन के माध्यम से सूचना दी। मगर डॉक्टर द्वारा किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं ली गई और ऊपर से इलाज करने भी नहीं आया। इलाज में देरी होने से बछड़े की जान पर खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया। डॉक्टर की लापरवाही और निर्ममता का यह बड़ा नमूना था। अयान अहमद ने बछड़े की जान बचाने के लिए नगर में स्थित दूध डेयरी वाले अपने दोस्त आशीष तिवारी को फोन के माध्यम से सूचना दी। आशीष तिवारी ने तुरंत मौके पर जाकर बछड़े को उठाया और मरहम पट्टी कर उसके जख्मो पर दवाई लगाकर उसका इलाज किया।

क्या कहता है नियम
एक पशु चिकित्सा अधिकारी की विशिष्ट जिम्मेदारियां होती हैं। देश की पशु स्वास्थ्य और पशु संरक्षण सेवा और पशु चिकित्सा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को व्यवस्थित और संचालित करना उनका कर्तव्य है। पशुओं की खाद्य श्रृंखला सुरक्षा, ज़ूनोज का नियंत्रण, पर्यावरण प्रदूषण और समाज में जानवरों की भूमिका शामिल है। पशु चिकित्सक सबसे अधिक आवश्यकता होने पर पशुओं को चिकित्सा और आहार संबंधी देखभाल प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे अपने पेशेवर कौशल और व्यक्तिगत आचरण दोनों में उत्कृष्टता के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए काम करते हैं ताकि विशेष रूप से पालतू जानवर की जरूरतों के अनुरूप दयालु उपचार सिफारिशें प्रदान की जा सकें।

मजदूरों के हक में जारी रहेगी इंटक की लड़ाई : आशीष यादव

0
  •  श्रमिक दिवस पर बचेली में हुए विविध आयोजन
    जगदलपुर अंतर राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा बचेली नगर में श्रमिकों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा शाम को बचेली नगर में मज़दूर अधिकार रैली निकाली गई। रैली में एनएमडीसी लिमिटेड की बचेली लौह अयस्क खदानों में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों सहित बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लिया। इंटक सदन से प्रारंभ होकर जोरदार नारेबाजी व क्रांतिकारी गीतों के साथ मजदूरों का जुलूस पैदल बचेली नगर भ्रमण करते हुए हॉकी ग्राउंड पहुंचा। जहां यूनियन के महामंत्री आशीष यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद श्रमिकों को मिले अधिकारों को छीनने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आउट सोर्सिंग और ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ रहा है। उन्होंने इंटक द्वारा नियमित श्रेणी के कार्यों में संलग्न ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण के लिए शुरू की गई लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों से आव्हान किया की इंटक के झंडे तले संगठित रहकर पूरी मजबूती के साथ मजदूर हित मे लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने उपस्थित मज़दूरों को आश्वश्त किया कि मज़दूरों के हितों के लिए किसी भी तरह के संघर्ष के लिए इंटक सदैव तत्पर रहेगी। अंत मे यूनियन के अध्यक्ष देबाशीष पॉल के संबोधन के उपरांत मज़दूरों के लिए आयोजित सामूहिक भोज के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में बचेली नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान, पार्षद मनोज साहा, बीना साहू, किरण जायसवाल, दमयंती साहू, फिरोज नवाब, एल्डरमैन सुशीला नियाल, यूनियन की किरंदुल शाखा के सचिव एके सिंह, बीएल तारम, अरविंद गुप्ता, ओम साहू, यूनियन की बचेली शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत परीक्षा, संगठन सचिव एल. रमेश, जोबी चेरियन, चंद्र कुमार मंडावी, सत्यनारायण त्यागी, नियाज़ हुसैन, एल. शेषनाथ, कृष्णा शर्मा, शैलेंद्र सिन्हा, प्रदीप गोलदार, चिंता श्रीधर, नौशाद कुरैशी, बपन बोस, गोपीनाथ, निर्भय सेन सहित बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य व युवा इंटक के साथी उपस्थित थे।

मोदी में नहीं है सरकार चलाने की काबिलियत : पवन खेरा

0
  •  झूठ पे झूठ बोलना नरेंद्र मोदी की है फितरत :खेरा
  •  दलित, आदिवासी और किसान विरोधी है भाजपा
    रायपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमेन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं रायपुर ट्रेन से आना चाहता था, मैंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को बताया, तब उन्होंने कहा ट्रेन से आएंगे तो चुनाव के बाद ही रायपुर पहुंच पाएंगे, हां आप मालगाड़ी में आते हैं समय पर पहुंच सकते हैं। यह हाल है देश में ट्रेनों का। पूरे देश में यह चुनाव इस देश का वोटर लड़ा रहा है, जनता लड़ रही है, और उन्हें लगता है कि कांग्रेस पार्टी उनकी जिंदगी से जुड़े मुद्दे उठा रही है, नौकरियों के मुद्दे उठा रही है, किसानों के मुद्दे उठा रही है, आरक्षण का मुद्दा उठा रही है, संविधान का मुद्दा उठा रही है, महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा रही है, आदिवासियों का मुद्दा उठा रही है। स्वास्थ्य की बात कर रही है, शिक्षा की बात कर रही है, पेपर लीक की बात कर रही है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है।
    पवन खेरा ने कहा कि वे लोग किन मुद्दों पर चुनाव में है? मंगलसूत्र, मछली, मीट, मुसलमान ये मुद्दे हैं उनके। 10 साल आप सरकार में रहे और आपके पास बोलने के लिए ये चार शब्द हैं। कहां है आपका रिपोर्ट कार्ड? बताइए 10 साल में आपने क्या किया? बताइए दस साल में बेरोजगारी का पैंतालीस साल का रिकॉर्ड क्यों टूटा? बताइए दस साल में लघु और मध्यम उद्योग तबाह क्यों हुए? बताइए आदिवासियों और दलितों के साथ जो अत्याचार क्यों हुआ? महिला सम्मान की ये केवल बातें करते हैं, हकीकत यह है कि हर एक घंटे में चार महिलाओं का बलात्कार हो रहा है। हर एक घंटे में दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। मोदी राज में हर दिन तीस किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कोई और प्रधानमंत्री होता तो प्रचार करने से पहले सोचता कि मैं आंखें कैसे मिलाऊंगा, अपने लोगों के सामने कैसे जाऊंगा? यह चुनाव महत्वपूर्ण इसलिए है कि जब आप 272 में सरकार बना सकते हो तो आप चार सौ क्यों मांग रहे हो नीयत क्या है आपकी ? चार सौ इसलिए चाहिए क्योंकि संविधान बदलना है। रायपुर में 18 माह पहले कांग्रेस सरकार ने आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करके राजभवन में फाइल भेजी वो फाइल धूल खा रही है। भाजपा आदिवासियों और दलितों के खिलाफ है, उनके आरक्षण के खिलाफ है और हम तो एक कदम और आगे जाते हैं। हम कह रहे हैं कि 50 प्रतिशत की जो सीमा है आरक्षण के ऊपर वो खत्म होनी चाहिए। जातिगत जनगणना होनी चाहिए और जो कथाकथित अगड़ी जातियां है, उनमें भी जो आर्थिक रूप से हैं उनको भी आरक्षण की पूरी सुविधा मिलनी चाहिए। ये हमारी गारंटी है, ये हमारा मेनिफेस्टो है। हमारा न्याय पत्र बिना पढ़े झूठ बोलना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। लेकिन दस साल में देश की जनता से जो धोखा हुआ। नौजवानों की आत्महत्या, महिलाओं से बलात्कार और किसानों की आत्महत्या ये बताते हैं कि धोखा कितना गंभीर हुआ है। कितने व्यवसायियों की आत्महत्या कोई छोटी बात नहीं है। आपकी नीतियों में खोट है, आपकी नियत में खोट है, आप सरकार चलाने के काबिल नहीं हो, आप सिर्फ प्रचार करने के काबिल हो। फंड का इस्तेमाल प्रचार में करना और जिनके लिए वो फंड है उस मद में उसका इस्तेमाल नहीं करना इसमें तो इनकी महारत है पीएचडी है। इस बार बदलाव आवश्यक है। स्थिति बहुत गंभीर है। बहुत बार कोशिश की जा रही है, सुबह से शाम तक की कैसे असल मुद्दों से भटकाया जाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS