City Media - Page 596 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 596

जकरकन भतरा कबड्डी स्पर्धा का समापन आज

0

बकावंड वीर योद्धा जकरकन भतरा स्मृति ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 15 जनवरी को मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल एवं जनपद सदस्य तुलाराम भारती द्वारा किया गया। बकावंड महाविद्यालय प्रांगण में चल रही इस स्पर्धा का समापन 17 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता में बकावंड की ग्राम पंचायतों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ज्ञात हो कि बकावंड के महाविद्यालय का नामकरण छोटे देवड़ा ग्राम पंचायत के वीर योद्धा जकरकन भतरा के नाम पर रखा गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है यह प्रतियोगिता भूतपूर्व छात्रसंघ एवं महाविद्यालय के आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। प्रथम पुरस्कार 20001 रु., द्वितीय 15001 रु. और तृतीय पुरस्कार 10001 रू. नकद रखे गए हैं।

खनिज नगरी दल्ली राजहरा का वातावरण हो रहा है राममय

0
  • भाजपाई मंदिरों की रोजाना कर रहे हैं साफ सफाई
  • नगर के श्रीराम मंदिर में 22 को होगें विविध आयोजन

दल्लीराजहरा अयोध्या की रामजन्म भूमि पर निर्मित श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह में दल्ली राजहरा शहर राममय हो गया है। चारों ओर भक्ति भावना की लहर चल रही है। भगवान रामलला 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजेंगे। इसी सिलसिले में दल्लीराजहरा में जोरोशोर से तैयारी की जा रही है।

दल्ली राजहरा मंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के राम मंदिर का रंग रोगन किया जा रहा है तथा विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। नगर के मंदिरों के परिसर तथा उनके आसपास की सफाई की जा रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर में भक्ति भजन, पूजन सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भव्य रंगगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।दल्लीराजहरा क्षेत्र के सभी मंदिरों की नियमित साफ सफाई की जाएगी। अयोध्या से आए पूजित अक्षत हिंदू परिवारों में वितरित कर सभी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम के सहयोगी मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन मायती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, रमेश जैन सुमित जैन साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

 

शराब ब्रिकी करने वाले 11 आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • कोतवाली बालोद पुलिस के द्वारा 05 दिवस में 11 अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले
    11 आरोपी को किया गिरफतार।
  •  आरोपीयों से कुल 246 पौवा व 08 बोतल देशी प्लेन शराब कुल 50.280 ब्लक लीटर कीमती 24980 रू. को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही
  • अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेश टीम तैयार किया गया।
    जिसके में दिनांक 15/01/2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चिचबोड़ एवं पड़कीभाठ में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-
    01.नरोत्तम तारम पिता पुरानिक राम तारम उम्र 35 साल ग्राम चिचबोड़ थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 8 नग बोतल देशी प्लेन शराब कुल जुमला 6.000 ब्लक ली. कीमती 3200 रू.एवं मो.सा. सी.जी. 24 टी 6653 कीमती 50000 रू को बरामद कर अप.क्र 38/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

02. दानेश कुर्रे पिता सोनीराम कुर्रे उम्र 22 साल ग्राम पड़कीभाठ थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 33 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल जुमला 5.940 ब्लक ली. कीमती 2640 रू.बरामद कर अप.क्र 39/2024 धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
दिनांक 15.01.24 को गिरफतार आरोपीगण के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाऐगा।

कलेक्टर ने लिया विकसित भारत संकल्प शिविर का जायजा

0

जगदलपुर पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा जगदालपुर में अयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकर्म में पहुंचे कलेक्टर विजय दयाराम के. ने वहां लगे सभी स्टालों का जायजा लिया और केंद्र व राज्य सरकारों की सभी जन कल्याणकारी योजनाओ को पात्र लोगो तह पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी, अन्य अधिकारी व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने स्वास्थ विभाग के पंडाल में अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की और सिकलिन, टीबी, बीपी, शुगर जांच व उपचार के अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली।

आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द : देवलाल ठाकुर

0
  • आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी अपमानित किया था कांग्रेसियों ने

जगदलपुर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेसि नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द हो रहा है। प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाले कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, हर फैसला दिल्ली से हो रहा है। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी को उसके आदिवासी विरोधी होने की वजह से प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल किया है। आदिवासी समाज का हमेशा विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग आदिवासी समाज के सपूत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं।

देवलाल ठाकुर ने कहा है कि आदिवासियों की सरलता, सहजता ही उनकी पहचान है। आदिवासी समाज एक कुशल शासक, न्यायप्रिय होता है। हमारा छत्तीसगढ़ आदिवासियों की धरती है। कांग्रेस ने सदा आदिवासियों की वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि जब जब आदिवासी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान देकर उच्च पदों पर बिठाया है, तब तब कांग्रेस के लोगों के पेट मे दर्द हुआ है। जब आदिवासी समाज की बेटी को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया, तब भी कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। आज कांग्रेसी एकबार फिर वैसी ही हरकत कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज की उपेक्षा करती रही है और फिर से अपने बयान से कांग्रेसियों ने अपने आदिवासी विरोधी होने का सबूत दे दिया है।

डंकनी नदी तट से आर्सेलर मित्तल कंपनी की टेलिंग्स हटाना शुरू

0
  • दंतेवाड़ा जिला प्रशासन कंपनी के खिलाफ सख्त
    दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की सख्ती के बाद आर्सेलर मित्तल कंपनी द्वारा दंतेवाड़ा में डंकनी नदी तट पर डाली जा रही टेलनिग्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।खनिज विभाग द्वारा पत्र जारी कर ठेकेदार को टेलनिग्स हटाने के निर्देश दिए गए थे।
    मेसर्स आर्सेलर मित्तल एंव निपॉन इंडिया लिमिटेड, किरंदुल द्वारा शंकनी- डंकनी नदी के किनारे स्थित गड्डों में लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) डालकर समतलीकरण कार्य किया गया था। शंकनी-डंकनी नदी की जैव विविधता पर प्रतिकुल प्रभाव न पड़े एवं अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) के शंकनी- डंकनी नदी में बहाव को रोकने के लिए कलेक्टर कार्यालय दंतेवाड़ा द्वारा पूर्व में डाले जा चुके लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) को खोदकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश पर अमल करते हुए मेसर्स आर्सेलर मित्तल एंव निपॉन इंडिया लिमिटेड किरंदुल ने लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अपशिष्ट पदार्थ को हटाने के दौरान शंकनी-डंकनी नदी की जैव विविधता एवं किनारे स्थित प्राकृतिक तटबंध (बंड) को नुकसान न पहुंचाने के सक्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में लाल मिट्टी डंकनी नदी तट पर डाले जाने की खबर सुर्खियों में आई थी। जिले में लाल मिट्टी डंप किए जाने का ग्रामीण पूर्व में भी विरोध कर चुके हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज : दीपक बैज

0
  •  कांग्रेस के लिए राम मंदिर आस्था का विषय, राजनीति का नहीं =

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा प्रारंभ हुई जिसने देशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारो नागरिक मौजूद रहे।
बैज ने कहा कि यात्रा मणिपुर के इम्फाल से लेकर मुंबई तक 6700 किमी गुजरेगी। 20 मार्च को समापन होगा। यात्रा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से राहुल गांधी की इस यात्रा से देश में नया बदलाव होगा और नया संदेश जाएगा। दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद देश के गरीब, युवा, माता-बहनों को न्याय दिलाना है। हमारे नेता राहुल गांधी पहुंचेगे और सबकी भावनाओ को सुनेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय का एजेंडा बनाकर जनता के बीच चुनाव में जाएंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का आदि गुरु शंकराचार्य भी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अधूरा है। पूर्ण मंदिर निर्माण में अभी काफी समय है फिर इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही रही है ? मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उचित समय रामनवमी है, तो उसी दिन ही होना चाहिए । भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार, महंगाई, देश की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।इसलिए राम मंदिर के नाम से प्रोपोगंडा कर देश की जनता के भावनाओं से खेलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय है। देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दो से जूझ रही है। इस पर भाजपा और मोदी सरकार मौन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनता के हितों के लिए जनता के बीच से निकली है, जिसका उद्देश जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। इसलिए यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ

0
  • दिनांक 15.01.2024 से 15.02.2024 तक जिले में मनाया जाएंगा सड़क सुरक्षा माह
  • स्कूली बच्चों का निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता, एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर जैसे विविध कार्यक्रमों का इस सड़क सुरक्षा माह मे किया जाना है आयोजन।

आज दिनांक 15.01.2024 को जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा किया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिलों में दिनांक 15.01.2024 से 15.02.2024 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस आज दिनांक 15.01.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा यातायात माह का शुभारंभ किया गया है|

साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि सभी व्यक्ति जागरूक बने, लापरवाही से वाहन न चलावे, बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने बालोद पुलिस द्वारा निरंतर सड़क नियमों का पालन करवाने के लिए माह भर जागरूकता अभियान चलाया जाना है, हमारा या शासन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं होता बल्कि यह लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाने, भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने के लिए जागरूक करना होता है। पिछले तीन सालों के आंकड़े में देखा गया की बालोद जिले में दुर्घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है, सिर्फ और सिर्फ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण यह घटनाएं घटित हो रही है।

इन दुर्घटनाओं में देखा गया कि चालक द्वारा शराब का सेवन कर ड्राइविंग किया जाता है शराब सेवन कर वाहन चलाने से निर्णय लेने की क्षमता भी कम हो जाती है व वाहनों की स्पीड भी काफी तेज गति से रहती है। बालोद जिले में कुछ माह पहले अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में 11 व 6 लोगों की जान गई, वाकई में यह बहुत ही दर्दनाक है। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह घटनाएं घटित हुई। इसी प्रकार साइबर मढ़ई के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, कि आजकल मोबाइल में मैसेज, महतारी वंदन योजना, एआई टेक्नॉलाजी का यूज कर आवाज की नकल करना, अनजान लिंक, लोन दिलाने के नाम से ठगी, किसानों की योजनाओं के नाम से ऑनलाइन फ्रॅाड हो रहा है, ऑनलाईन फ्राड कॉल लिंक से बचे यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी तत्काल सूचना साइबर सेल बालोद में देवे।

यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंठ कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, साइबर सेल प्रभारी जोगेंद्र साहू, बालोद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहें।

दलपत सागर में 21 को आयोजित होगा भव्य दीपोत्सव

0
  •  जलाशय तटों पर एकसाथ जलए जाएंगे 2 लाख दीपक
  •  कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में ली वृहद बैठक
    जगदलपुर नगर के प्रमुख आकर्षण दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शहर के समाज सेवी संस्थाओं, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा की।
    सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। दीपोत्सव में दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित दीपोत्सव के अनुभव के आधार पर कमियों को दूर करने का फैसला लिया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी की सहमति ली गई। दीपों के कलेक्शन हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर को चिन्हाकित किया गया, जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल आदि दे सकते हैं। साथ ही ड्रेस कोड के लिए पीला और ऑरेंज रंग को सभी ने सहमति दी। बैठक में महापौर सफीरा साहू, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

विराजेंगे रामलला, मंदिरों में रोज सजेंगी दीपमालाएं

0
  • भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया प्रस्ताव पारित
  •  जगदलपुर क्षेत्र के मंदिरों की होगी नियमित साफ सफाई

नगरनार रामलला 22 जनवरी को अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में विराजेंगे। इस दौरान प्रति संध्या हर घर में दीपमालाएं सजेंगी और जगदलपुर क्षेत्र के मंदिरों की नियमित साफ सफाई की जाएगी।
आज सोमवार को भाजपा नगरनार मंडल द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रस्ताव रखा गया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार क्षेत्र के सभी मंदिरों की साफ सफाई एवं वहां पर नियमित रूप से दीप जलाया जाए, पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों में भी दीपमाला सजाएं। साथ ही जो भी व्यक्ति 22 जनवरी को अयोध्या रामलला के दर्शन हेतु जाना चाहते हैं, वे अवश्य इस अवसर पर अयोध्या जाकर रामलाल के दर्शन करें। इस दौरान मंडल भाजपा प्रभारी राम आशीष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS