City Media - Page 597 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 597

अवैध शराब बिकी करने 02 आरोपी गिरफ्तार

0
  • आरोपियों के कब्जे से कुल 62 पौवा देशी प्लेन शराब एवं एक स्कूटी मोटर सायकल जप्त

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 14.01.2024 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध रूपये से शराब विकी हेतु परिवहन करने वाले के विरूध्द कार्यवाही किया गया जिसमें-

01. आरोपी सूरज कुमार साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 37 वर्ष साफिन वार्ड कमांक 18 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक कोसरिया यादव समाज भवन राजहरा के पास आरोपी को अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल ले जाते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक लाल सफेद रंग के कपड़ा के थैला में रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

02. आरोपी विपलव पासवान पिता स्व. रामबसावन पासवान उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 गांची चींक रेल्वे लाईन राजहरा के पास अपने स्कूटी में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक हल्का नीला छीटदार कपड़ा के थैला में रखे 32 पीवा देशी प्लेन शराव जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एवं बिना नम्बर की स्कूटी मोटर सायकल कीमती 15,000 रूपये जुमला कीमती 17,560 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया .

नहीं रहे पूर्व मंत्री शिव नेताम

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के कद्दावर कांग्रेस नेता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में वनमंत्री रहे शिव नेताम का सोमवार को रायपुर में निधन हो गया। रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के अनुज थे। एमएमआई अस्पताल से उन्हें मंगलवार को कांकेर जिला स्थित उनके गृहग्राम बिरनपुर लाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिव नेताम के निधन पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय सहित कांग्रेस व भाजपा के अनेक नेताओं ने शिव नेताम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार

0
  • आरोपियों के कब्जे से ठगी के 51 लाख 20 हजार रू. की संपत्ति की गई जप्त
  • ईनाम और लॉटरी लगने का लालच देकर ठगे सवा करोड़
    कोंडागांव ईनाम और लॉटरी लगने का झांसा देकर सवा करोड़ की ठगी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में कोंडागांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ईनाम और लॉटरी में बड़ी रकम दिलाने का झांसा देकर सवा करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दिल्ली और गाजियाबाद से पकड़ा गया है।
    माकड़ी निवासी पीड़ित व्यक्ति गेंदसिंह नेताम ने 14 दिसंबर को माकड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों द्वारा द्वारा ईनाम एवं लॉटरी का पैसा दिलाने का लालच देकर उससे 1 करोड़ 25 लाख रूपये अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में धारा 420, 467, 468, 471 भादंवि के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने तत्काल कोंडागांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीश कुमार भार्गव के नेतृत्व में सायबर सेल कोंडागांव एवं थाना माकड़ी की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण से संबंधित समस्त साक्ष्य संग्रहित एवं बैंक खातों की जानकारी एकत्रित करने निर्देशित किया था।

साक्ष्य इकट्ठा करने एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो जाने के बाद परीक्षण में पाया गया कि गैंदलाल नेताम से साथ ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के हैं। उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीश भार्गव के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित 13 सदस्यीय संयुक्त टीम को दिल्ली एवं गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। टीम के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली एवं गाजियाबाद में कैंप कर आरोपियों के ठिकानों की लगातार 5 दिनों तक नियमित रूप से रेकी की। आरोपियों की तस्दीक हो जाने पर वहां की पुलिस की मदद से उनके ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ दबिश दी गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 लाख 20 हजार रू. की संपत्ति जप्त की गई। पकड़े गए आरोपियों में सौरव वर्मा पिता महेंदर वर्मा 32 वर्ष निवासी ठसवबा राज अपार्टमेंट प्रथम तल डीएलएफ अंकुर विहार तहसील लोनी थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, नेहा वर्मा पति सौरव वर्मा 32 वर्ष निवासी ठसवबा राज अपार्टमेंट प्रथम तल, गिरीश बाबू पिता स्व. रामप्रकाश सोनार 58 वर्ष निवासी राम पार्क सिद्ध बाबा मंदिर के पास ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद , मानवेंद्र वर्मा पिता गिरीश बाबू सोनार 22 वर्ष निवासी राम पार्क सिद्ध बाबा मंदिर के पास ट्रोनिका सिटी शामिल हैं। इन आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रूपए नकद, बीस लाख रुपए मूल्य वाली 50 वर्ग गज आवासीय भूमि के दस्तावेज, कीमती लगभग 20 लाख रूपये, 25 लाख रुपए की 522 वर्गफीट वाली एक फ्लैट के दस्तावेज, डेल कंपनी के दो लैपटाप कीमती लगभग एक लाख रूपए, पौने दो लाख मूल्य के 5 नग फोन, 45 हजार रूपए का एक नग आईपैड, 23 एटीम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, छह चेकबुक, मोटर सायकल की आरसी बुक, ठगी में प्रयुक्त बीस नग सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को पकड़ने और मामले का राजफाश करने में सायबर सेल कोंडागांव के उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया, सागरबती सोरी, प्रधान आरक्षक लूमन सिंह भंडारी, आरक्षक अजय श्रीवास्तव, नरेंद्र नेताम, बीजू यादव, जितेंद्र मरकाम, संतोष कोडोपी, महिला आरक्षक चंद्रबती एवं थाना माकड़ी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार साहू व प्रधान आरक्षक राकेश जुरी का योगदान रहा।

गृहनगर आए किरण देव

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का सोमवार को गृहनगर आगमन हुआ। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जिला भाजपा बस्तर के पदाधिकारियो ने उनका भव्य स्वागत किया। किरण देव सबसे गले मिलते नजर आए।

सुपर स्टार अली का स्वागत

0

जगदलपुर साउथ के सुपरस्टार एवं 1200 फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अली का बस्तर आगमन हुआ है। सोमवार को जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो ने किया।

सड़क उखाड़ने वाले नक्सली कर रहे सड़क मरम्मत की मांग

0
  •  रोड निर्माण में भ्रष्टाचार रोकने की भी वकालत
  • हिट एंड रन एक्ट के विरोध में उतरा नक्सली संगठन

-अर्जुन झा-
जगदलपुर जो नक्सली सड़कों को खोदते आए हैं,वे अब दुर्घटनाओं के लिए सड़कों की दुर्दशा को जिम्मेदार बताते हुए सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। हिट एंड रन कानून विवाद में भी नक्सली कूद गए हैं और इसके विरोध में उग्र आंदोलन छेड़ने का जनता से आह्वान कर रहे हैं। नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी डीएकेएमएस पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने छह मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। इस संबंध में बस्तर संभाग में कई जगह पर्चे चस्पा किए गए हैं। संभाग के बीजापुर जिले में ऐसे ही पर्चे बड़े पैमाने पर देखे जा रहे हैं। पर्चे में लिखा है कि केंद्र सरकार हिट एंड रन कानून को तत्काल वापस ले। साथ ही सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार रोकने, सड़क निर्माण में हो रही खामियों को सुधारने, खराब सड़कों की मरम्मत तुरंत कराने, ट्रक ड्राइवरों और उनके परिवारों की बेहतर सुरक्षित जिंदगी के लिए उचित कदम उठाने की अपील की गई है। इसके अलावा नक्सली संगठन ने ट्रक ड्राइवरों के आंदोलन के समर्थन में सभी वर्ग की जनता से आवाज उठाने और कॉर्पोरेट घरानों के सेवक, जन विरोधी फासीवादी नीति का विरोध किया गया है। नक्सलियों ने ड्राइवरों की मांग पूरी होने तक आम जनता से उग्र आंदोलन करने की अपील भी की है।बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि नक्सली केंद्र सरकार से सड़कों की मरम्मत के लिए अपील कर रहे हैं।आपको बता दें कि हिट एंड रन से जुड़े नए कानून के विरोध में वाहन चालकों द्वारा की जा रही हड़ताल के ऐलान के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ड्राइवर्स की मीटिंग ली थी। उसके बाद वाहन चालक संघ ने हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया था। 11 जनवरी से ट्रक ड्राइवर्स अपने कार्य पर वापस लौट चुके हैं। उल्लेखनीय है कि हड़ताल के कारण धान खरीदी, स्कूल बस समेत जरूरी काम काज प्रभावित हो रहे थे। वहीं अब नक्सली संगठन ने ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का समर्थन करने के साथ केंद्र सरकार से जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने की अपील की है।

विकास विरोधी बने अब पैरोकार
नक्सली संगठनों पर विकास विरोधी होने की तोहमत लगती रही है। इसके पीछे ठोस वजह भी है। अमूमन नक्सली सड़क, पुल, पुलिया, शाला भवन, अस्पताल भवन, पंचायत भवन व अन्य निर्माण कार्यों का विरोध करते रहे हैं। बस्तर संभाग में सड़कों को खोदकर नेस्तनाबूत करने, पुल पुलियों को ढहा देने, सरकारी व सार्वजनिक भवनों में आगजनी की सैकड़ों घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क एवं पुल पुलियों के निर्माण में लगे सैकड़ों वाहनों व मशीनी उपकरणों को फूंके जाने की घटनाएं नक्सलियों के विकास विरोधी होने की गवाही देते हैं। बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों के पचासों गांवों में इन्हीं वजहों से सात दशक से विकास के पहिए थमे हुए हैं। अब नक्सली भला किस मुंह से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं? यह प्रश्न उठना लाजिमी है। अब देखना होगा कि जो नक्सली सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, वे अब कभी सड़कों, पुल पुलियों और भवनों को ध्वस्त नहीं करते हैं या नहीं?

ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले सावधान हो जाएं, जाग उठी है पुलिस

0
  •  यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन
  •  शहर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर अगर आप बिना हेलमेट लगाए बाईक चलाते हैं, नशे की हालत में गाड़ियां चलाते हैं। बिना सीट बेल्ट बांधे कार ड्राइव करते हैं, आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो सावधान हो जाइए। वरना बहुत पछताना पड़ेगा।बस्तर में अब यह ढर्रा नहीं चलने वाला है, क्योंकि बस्तर पुलिस जाग उठी है। पुलिस फुल एक्शन मोड में दिख रही है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    जगदलपुर समेत बस्तर जिले के अन्य शहरों व कस्बों में अब तक सब चलता है की तर्ज पर काम चलता रहा है। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलना, नाबालिगों का फर्राटे से बाईक और कार दौड़ाना, हेलमेट को घर की खूंटी पर टांगकर सड़कों पर बाईक चलाना, प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण फैलाना, ड्राइविंग लाइसेंस को आलमारी में सहेजकर रख बाईक कार लेकर निकल पड़ना, वाहनों का बीमा न कराना बस्तर में आम बात रही है। अब कोई बहानेबाजी नहीं चलने वाली है, क्योंकि हम फिर कह रहे हैं – जाग उठी है बस्तर पुलिस।शहर में वाहन चालकों द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन न करने वाले बाईकर्स और कार ड्राइव करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। ये अलग बात है कि यह मुहिम भी चार दिन की चांदनी साबित हो सकती है।ऐसा ही अभियान कोतवाली पुलिस ने शुरू किया गया है। अभियान के तहत पहले दिन कुल 26 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, 6 प्रकरणों में 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगाशा पेश किया गया और 11 हजार 500 रू. का जुर्माना वसूला गया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी तारतम्य में शहर में शराब सेवन कर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।शहर के अलग अलग क्षेत्रो से चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन न कर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने निर्देशित किया है।पहले दिन 32 लोगों पर गिरी गाज
    पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई हेतु टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने शहर के अनेक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले कुल 32 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगाशा व चालानी कार्रवाई की गई है। जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। 185 एमवी एक्ट तथा 26 प्रकरण एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई।11,500 रू. का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही तेज आवाज निकालने वाले 20 से अधिक दुपहिया वाहनों के साइलेंसर को मौके पर निकलवाने की कार्रवाई की गई। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया और नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।

चिखली की छात्रा 67वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता फुटबॉल मैच में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी

0

दल्लीराजहरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी प्राची पोर्ते पिता नरेश पोर्ते का चयन फुटबॉल 14 वर्ष जो कि रांची झारखंड में 16 जनवरी से 21 जनवरी 2024 के लिए हुआ है। बालोद जिले से एकमात्र बालिका प्राची इस 67वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रशिक्षक चंद्रशेखर पवार ने बताया प्राची को फुटबॉल सीखते हैं डेढ़ वर्ष हो गए हैं और अपनी मेहनत के बल पर वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खैरागढ़ में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, वहां पर राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल 14 वर्ष के लिए प्राची का चयन हुआ। प्राची आदिवासी परिवार से है इनके पिता मधुबन जनरल स्टोर दल्ली राजहरा में कार्य करते हैं परंतु अपनी बिटिया को खेल के लिए हर सुविधा देने को तैयार रहते हैं प्रशिक्षक ने बताया कि प्राची 2 घंटे सुबह और 2 घंटे शाम को गांव के अन्य बच्चों के साथ अभ्यास करती है शुरुआत में प्राची के पास जूते नहीं थे तब खाली पैर अभ्यास करती थी जिसे देखकर जगप्रीत संधू व अभिनव झा ने बच्ची को जुता व मोजा प्रदान किए थे । प्राची के 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता फुटबॉल 14 वर्ष के लिए चयन होने पर एसडीएम सुश्री प्राची ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल के.पी साव,जनपद सीईओ डीडी मांडले, प्राचार्य विनीता सैनी, बोईओ जयसिंग भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, सपन जेना देवराज मलिक, ग्राम पंचायत चिखली के सरपंच अहिल्याबाई रावटे , चंपालाल सागर, संकुल के समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

नारंगी नदी की रेत से खड़ी हो रही है भ्रष्टाचार की ईमारत

0
  •  कोंडागांव जिले में रेत के अवैध खनन व परिवहन को खनिज विभाग की खुली छूट
  • बिना रायल्टी पटाए बड़े पैमाने पर रेत की निकासी
    -अमरेश झा-
    कोंडागांव जिले में रेत माफिया और खनिज विभाग का जंगल राज कायम हो गया है। नारंगी नदी की रेत से भ्रष्टाचार की ईमारत खड़ी की जा रही है। रेत माफिया को प्रशासन और खनिज विभाग ने खुली छूट दे रखी है। यही वजह है कि रेत घाटों से अवैध खनन का कार्य निर्बाध चल रहा है।
    रेत माफिया बिना रायल्टी पटाए रेत बेचकर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम रेत परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। जबकि रेत घाटों में खनन में लगे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।कोंडागांव जिले की एकमात्र मुख्य नदी नारंगी नदी के रेत घाटों को रेत खनन के लिए ठेके पर दिया गया है, लेकिन रेत घाटों के ठेकेदार ने खानापूर्ति करते हुए घाटों से माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। नदी का सीना चीरकर सालभर तक रेत माफिया बिना रायल्टी के रेत खनन कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा चुके हैं। यह खेल अभी भी अनवरत जारी है। जिले में रेत माफिया जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं।काली रात में चलता है काला धंधा
    अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है। जिसके कारण बेखौफ होकर रेत माफिया खनन और परिवहन कर रहे हैं। पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि रोजाना इन घाटों से रात में भी बड़ी मात्रा में रेत खनन कर परिवहन किया जा रहा है। रात जब गहरा कर स्याह काली हो जाती है, तब रेत खनन एवं परिवहन का काला धंधा और भी तेज हो जाता है। खुलेआम हो रहे रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जाने से साफ जाहिर होता है कि रेत खनन और परिवहन खनिज विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है।

    कलेक्टर को भी रखते हैं अंधेरे में
    कलेक्टर के निर्देश के बाद पिछले दिनों रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई की औपचारिकता निभाई गई थी। खनिज विभाग के अधिकारी कार्रवाई में दोहरा मापदंड अपना रहे हैं। वे कलेक्टर को भी अंधेरे में रखने का दुस्साहस करने लगे हैं। रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में अधिकारियों के हाथ कांप रहे हैं। रेत ठेकेदार यदि बिना रायल्टी के नदी से उत्खनन कर रेते बेचेंगे ही नहीं, तो परिवहन भी नहीं होगा। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि बंद रेत घाटों से रेत का खनन किया जा रहा है। वहीं खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी जानकारी के बाद भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

शिव संस्कार धाम के शिव भक्तों के द्वारा अयोध्या में रामलला की स्थापना का आमंत्रण पत्र बांटा गया 

0

दल्लीराजहरा अयोध्या भव्य मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को विशेष बनाने के लिए शिव संस्कार धाम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा घर-घर जाकर अक्षत एवं आमंत्रण बांटा गया और साथ ही दल्ली राजहरा में भी भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री संस्कार धाम में विशेष तैयारी की जा रही है l

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर निमंत्रण देने के लिए दल्ली राजहरा में शिव संस्कार धाम से अक्षत वितरण और निमंत्रण पत्र देने के लिए यात्रा निकल गई l जिसके तहत शिव संस्कार धाम से वार्ड क्रमांक 4 से लेकर जैन भवन चौक से मार्केट से होते हुए गुप्ता चौक मां शीतला मंदिर होते हुए वार्ड 26 वार्ड 22 सभी जगह अक्षत का वितरण किया गया l भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर का प्रतीकात्मक फोटो और आमंत्रण पत्र बांटा गया है l

लोग भगवान राम की जयकार करते हुए , मेरे घर राम आए हैं सजा लो फिर से थाली जैसे राम भक्ति गीत गाकर अक्षत बांट रहे थे l तो अक्षत लेने वाले भी इसे भगवान राम की नगरी अयोध्या का निमंत्रण पत्र मानकर अपने सिर पर लगाकर स्वीकार कर रहे थे l शिव संस्कार धाम के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जब भगवान राम 14 वर्ष की वनवास काट कर अयोध्या वापस लौटे थे l तब जन- मानस के द्वारा अपने घरों में दिवाली मनाई गई थी l तब घरों में मिट्टी के दिये से उजाला किए गए थे और घरों में मीठे पकवान बने थे lअब भगवान राम फिर से 500 वर्ष के बाद अयोध्या में विस्थापित हो रहे हैं l तब राजहरा में भव्यता से दिवाली मनाया जाना चाहिए l हर हिंदुओं का कर्तव्य है कि उस दिन अपने घरों में दीप जलाएं और विद्युत झालर से सजाए कि हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं l जिसके स्थापना के लिए हमारे पूर्वज अनगिनत बलि दे चुके हैं माताएं त्रासदी झेली हैं l अब भारतीय जनता पार्टी के सरकार जिसमें महानायक के रूप में मोदी जी का आगमन हो चुका हैl l अब फिर हम जय श्री राम के नारे के उद्बोधन के साथ राम राज्य की कल्पना कर सकते हैं l शिव संस्कार धाम के कोषाध्यक्ष हेमशंकर साहू ने कहा कि

यह समय है उन लोगों के लिए है l जिनके पूर्वज या वह स्वयं जो डर भय और लालच में अपने सनातन धर्म को छोड़कर अन्य धर्म अपना लिए थे l मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पुनर्स्थापना के साथ आप अपने धर्म को आत्मसात कर हिन्दुत्व में वापस लौटने का सुनहरा मौका पा सकते है l अक्षत वितरण में शिव भक्त हेमशंकर साहू सुशील गुप्ता जे.आर यादव जी प्रदीप कुमार साहू परदेसी राम देवांगन पांडे जी मदन देवांगन सोनिया सिंह और शिव भक्त मौजूद थे

MOST POPULAR

HOT NEWS