City Media - Page 598 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 598

एक भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा मोदी सरकार की योजनाओं से

0
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गांवों में
  • भाजपा नेता ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

बकावंड केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराने एवं लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा बकावंड ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में भी पहुंच रही है। ग्राम पंचायत कौड़ावंड, उड़ियापाल बकावंड, राजनगर -1 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कौड़ावंड में अतिथि प्रदेश भाजपा सदस्य बनवासी मौर्य व पूर्व सांसद प्रतिनिधि मोहन जोशी, मंडल महामंत्री दामोधर बघेल,अ जजा मोर्चा मंत्री खगेश्वर कर्मा का ग्रामीणों ने बाजेगाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
मौर्य ने ग्रामीणों को मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हितैषी योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने और हर पात्र व्यक्ति को उनका लाभ दिलाने के लिए निकाली गई है। मोदीजी की गारंटी का मतलब है कोई भी व्यक्ति विकास में पीछे न रहे। हर व्यक्ति आर्थिक रूप से उन्नति करे, सबकी सेहत अच्छी रहे। जो ग्रामीण मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उड़ियापाल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मनीराम कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला सहित अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण उठाएं। ये सभी योजनाएं जनता के लाभ के लिए ही बनाई गई हैं। 14 जनवरी को बकावंड और राजनगर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। स्कूली बच्चों ने नृत्य का प्रदर्शन किया। उन्हें अतिथियों द्वरा पुरुस्कार दिया गया।

मोदी केकट आउट साथ ली सेल्फी
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के पास जमा होकर उसे अपलक निहारते हैं। युवा वैन में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी लेने लग जाते हैं। इन संकल्प शिविरों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि, स्वास्थ्य, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प संदेश को ग्रामीणों ने ध्यान पूर्वक सुना। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरित की गई। हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा की। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बकावंड मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, जोगेंद्र चंद्राकर, बंशी बाबा, सुनील सेठिया, बंशी निषाद, अनिल बिसाई, महामंत्री दामोदर बघेल, महेंद्र कश्यप, धमती बिसाई, बैजयंती कश्यप, तुलसा, अनिल बिसाई, सुनील बिसाई, नारायण बिसाई, खगेश्वर कर्मा, क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

राधाकृष्ण गुप्ता को शौंडिक समाज ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बस्तर संभाग शौंडिक समाज ने 14 जनवरी सामाजिक भवन में शोकसभा का आयोजन कर समाज के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी राधाकृष्ण गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुप्ता का निधन 3 जनवरी को हो गया। राधाकृष्ण गुप्ता ने समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कार्यों व योगदान को याद किया गया। शोकसभा में समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संस्थापक सदस्य अनिल प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, सुनील प्रसाद गुप्ता, अभय मिश्रा, रोहित त्रिवेदी,अभय मिश्रा पंडित, साव सहित संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।

मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा पुलिस ने

0
  • महज 24 घंटे के भीतर पकड़े गए तीनों आरोपी  जगदलपुर मंदिर का ताला तोडकर पूजा सामग्री, त्रिशूल, घंटी,कलश, बर्तन, दानपेटी, व नकद रकम चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। आरोपियों से सारी सामग्री 3 सौ रू. नकदी रकम बरामद कर ली गई है।

ग्राम हल्बा कचोरा के हनुमान मंदिर में 13 जनवरी की रात चोरी हुई थी। प्रार्थी शुभम कुमार देवांगन और मुरलीधर देवांगन रात 9 बजे पूजा पाठ के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। रात्रि करीब 1 बजे पवन नामक व्यक्ति ने फोन से सूचना दी कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। जाकर देखा तो दरवाजा की कुंडी टूटी मिली और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर रखे तांबा के दो लोटे, पीतल की एक घंटी, तांबे से निर्मित दो सर्प, 2 नग पीतल के दीपक स्टेंड, 1 नग पीतल का जलाधारी लोटा, 1 नग तांबे का गुंडी, 2 नग तांबे की कटोरी, 1 नग कांस की कटोरी, तांबा व पीतल की दो प्लेटें, पीतल का एक घंटा, पीतल का एक अगरबत्ती स्टेंड, पीतल का एक त्रिशूल, पीतल की एक गिलास, पीतल का एक आरती दीपक, दानपेटी व नकद रकम करीब 300 रूपए समेत 7 हजार रूपए का सामान चोरी हो गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई।प्रार्थी व गवाहों की निशानदेही के आधार पर तीन संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपी अजय सेवक, रवि बघेल एवं विधि से संघर्षरत बालक ने जुर्म कबूल कर लिया। ये तीनों जगदलपुर के निवासी हैं। आरोपियों ने सामान और रकम को आपस में बांटकर अपने -अपने घर में छुपा दिया था। सारा सामान उनसे पृथक पृथक जप्त कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर व धनंजय बघेल का योगदान रहा।

भाजपा के लोगों ने शुरू किया मंदिरों की सफाई का अभियान

0
  • तमाम नेता- कार्यकर्ता जुट गए देवालयों की सफाई में 
    जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर मंदिरों की साफ सफाई के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को श्रीराम जानकी मंदिर से की गई।
    अयोध्या के श्रीराम जन्म स्थान पर निर्माणाधीन मंदिर 22 जनवरी को प्रभु रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पांच सौ वर्षों बाद रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे। इसे लेकर सनातन धर्मावलंबियों में जबरदस्त उत्साह है। कोई प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पैदल अयोध्या जा रहा है, तो कोई सायकल से। गांव – गांव में श्रीराम चरित मानस का पाठ चल रहा है। बस्तर संभाग के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी अपने संसदीय क्षेत्र में श्रीराम चरित मानस (रामायण) की पचास प्रतियां वितरित कर गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने जा रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले अपने नासिक (महाराष्ट्र) प्रवास के दौरान काला राम मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर की सफाई की थी। वहीं से श्री मोदी ने देशवासियों से अपने अपने गांव शहरों और मोहल्लों के मंदिरों की साफ सफाई एवं रंग रोगन करने का आह्वान किया था। इस आह्वान का व्यापक असर हुआ है और लोग इस पवित्र कार्य में जुट गए हैं। जगगदलपुर में भी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को मंदिरों की साफ सफाई का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर से किया गया।  गुप्ता,  पाण्डेय तथा अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे मंदिर परिसर की सफाई की। सुरेश गुप्ता और संजय पाण्डेय ने कहा है कि एक – एक कर शहर के सभी मंदिरों की सफाई की जाएगी। नेताद्वय ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और धर्म अनुरागियों से रामकाज में योगदान की अपील की है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में कुछ दिन पहले ही शहर के घर घर जाकर लोगों को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण दिया गया था।

छत्तीसगढ़ के दक्षिण में कौन घोल रहा है पश्चिम का यह जहर

0
  •  नशीली दवाओं की गिरफ्त में आ चुके हैं बस्तर के युवा
  •  गांजा, विलायती शराब के बाद अब ड्रग एडिक्ट बन रहे हैं भोलेभाले आदिवासी
    अर्जुन झा
    जगदलपुर हमारे बस्तर को न जाने किसकी नजर लग गई है कि यह खूबसूरत चमन तबाह होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के इस दक्षिणी हिस्से में न जाने कौन पश्चिम का जहर घोल रहा है कि मेरे बस्तर के भोले भाले युवा खोखले हुए जा रहे हैं। शहीद गुंडाधुर की कर्मभूमि के वीर आदिवासी युवा ड्रग एडिक्ट बनते जा रहे हैं। बस्तर की शांत, शीतल और सौम्य धरती पर बर्बादी की इबारत लिखी जा रही है। ऐसे खतरनाक हालातों से निपटने के लिए जनप्रतिनिधि और समाज के कर्णधार कोई पहल नहीं कर रहे हैं। यह और भी चिंता का विषय है।
    बस्तर के युवाओं में जिस तरह से नशीली दवाओं के उपयोग का चलन बढ़ता जा रहा है, वह बस्तर के भविष्य के दारुण दृश्य की ओर इंगित कर रहा है। बस्तर के लोग शुरू से महुआ शराब, लांदा और सल्फी के शौकीन रहे हैं। ये नशीली होती हैं और मगर प्रकृति प्रदत्त हैं, पर इनके साइड इफेक्ट नुकसानदेह नहीं हैं। सल्फी एवं लांदा को भूख बढ़ाने में सहायक एवं पाचक तथा महुआ शराब को थकान मिटाने वाला माना जाता है। जन्म से मरण तक बस्तर के आदिवासियों का महुआ शराब, लांदा और सल्फी से नाता बना रहता है। हर तीज त्यौहार, संस्कार में इनकी उपयोगिता रहती है। मगर आज के बस्तरिहा युवा अपने इन परंपरागत पेय पदार्थों को तिलांजलि देकर नशीली गोलियों, कैप्सूल्स, सिरप, विलायती शराब, गांजा, मधुर मुनक्का जैसे घातक नशे के सामानों को अपना रहे हैं। नाइट्रोवेट 10 टेबलेट, अल्प्राजोलम टेबलेट, कैप्सूल, कफ सिरप आदि का नशा करने लगे हैं। कहने को तो ये दवाइयां हैं, मगर इनके दुष्परिणामों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इनके क्रय – विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूरो पेशेंट्स को ही इनकी हल्की डोज दी जाती है। यहां के युवा इन प्रतिबंधित दवाओं की ज्यादा डोज लेने लगे हैं और ये उन्हें घर पहुंच सेवा के जरिए आसानी से उपलब्ध भी हो रही हैं। इन प्रतिबंधित दवाओं को दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों से लाकर यहां खपाया जा रहा है। पांच रुपए कीमत वाली टेबलेट और कैप्सूल पंद्रह रुपए में बेची जाती है। शराब से सस्ती और टिकाऊ नशे वाली होने के कारण युवा इन्हें खरीदने में जरा भी संकोच नहीं करते और दो -दो गोलियां निगलकर नशे की लत पूरी करते हैं। इन दवाओं की तस्करी और बिक्री में भी स्थानीय लोग ही शामिल हैं। हाल के दिनों में जगदलपुर पुलिस ने एक महिला को माड़िया चौक कुम्हार पारा सुलभ के पास पकड़ा था। इस महिला के पास से 554 नग नशीली कैप्सूल बरामद हुई थी। इसी तरह आसना रोड पर 2400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी सूरज मंडावी कुम्हारपारा कोसा सेंटर के पीछे जगदलपुर और आशीष जार्ज को पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान पकड़ा था। उनके पास से 2400 नग अवैध नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट आईपी 0.5 एमजी पाई गई। इसके पहले भी लगभग डेढ़ दर्जन मामले पकड़े जा चुके हैं।शरीर को खोखला बनाती हैं ये दवाएं
    रसायन शास्त्र के जानकारों के मुताबिक ऐसी नशीली दवाएं मनो मस्तिष्क पर बेहद घातक असर डालती हैं। इनके लंबे समय तक उपयोग से शरीर खोखला हो जाता है, नपुंसकता आ जाती है, मस्तिष्क काम नहीं करने लगता और आदमी पागलपन का शिकार बन जाता है। नाइट्रोवेट -10 टेबलेट तो व्यक्ति को बड़ा ही खतरनाक बना देता है। इस टेबलेट को खाने वाला इंसान अपने ही शरीर को ब्लेड या चाकू से बुरी तरह खरोच डालता है और दूसरे व्यक्तियों पर हमले करने के लिए भी उद्द्त हो जाता है। कुछ ऐसा ही हाल बस्तर के नशेड़ी युवाओं का होने लगा है। ऐसे भटके युवाओं को साइकोलॉजिस्ट और मनोरोग विशेषज्ञ के पास उपचार एवं परामर्श के लिए ले जाना जरुरी हो जाता है।

    ओड़िशा से गांजा की तस्करी
    ऐसा नहीं है कि बस्तरिहा युवा सिर्फ ड्रग एडिक्ट हो रहे हैं, गांजे की लत भी उनके शरीर को घुन की तरह खाए जा रही है। बस्तर में गांजा ओड़िशा से तस्करी कर लाया और खपाया जाता है। नगरनार और बकावंड थाना क्षेत्रों की सीमाएं ओड़िशा से लगी हुई हैं। उन्हीं रास्तों से यहां गांजा लाया जाता है। नगरनार, जगदलपुर सिटी कोतवाली और बकावंड पुलिस गांजा तस्करी के पचासों मामले पकड़ चुकी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के लिए भी बस्तर जिले के रास्ते ओड़िशा से गांजा की तस्करी होती रहती है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के अनेक गांजा तस्कर हाल के दिनों में गिरफ्तार किए गए हैं। गांजे के मामले में भी बस्तर हॉट स्पॉट के रूप में पहचान बना चुका है। छत्तीसगढ़ के कई भिलाई, दुर्ग, रायपुर समेत कई जिलों में बस्तर से होकर ही ओड़िशा का गांजा खपाया जाता है।

    आईपीएस विकास कुमार ने कसी नकेल
    बस्तर में नशीली दवाओं और गांजा तस्करी पर नकेल कसने में आईपीएस विकास कुमार ने शानदार भूमिका निभाई है। प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार ने जबसे जगदलपुर में सीएसपी के पद पर कार्यभार सम्हाला है, तबसे नशीली गोलियों, कैप्सूल्स, सिरप, गांजा तस्करी के मामले धड़ाधड़ पकड़े जा रहे हैं। युवा पुलिस अधिकारी विकास कुमार की कार्यशैली भले ही कुछ सियासतदानों को नागवार गुजरती हो, मगर युवा पीढ़ी को बर्बादी से बचाने के लिए उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों की शहर व अंचल के बुद्धिजीवी सराहना ही कर रहे हैं। ऐसे बुद्धिजीवियों का कहना है कि विकास कुमार भटक रही युवा पीढ़ी को समाज एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भाजपाई जुडे मोदी जी के आहवान पर 22 तक प्रतिदिन चलेगा ये अभियान

0
  • आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीप प्रज्ज्वलित करने आमजन से की गई अपील

नारायणपुर 14 जनवरी 2024/नारायणपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह जिला मुख्यालय नारायणपुर के पुराना बस स्टैंड में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले बजरंगबली के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा के पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हनुमान मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। हम जिले के नागरिकों से अपील करते है की वे भी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम प्रदेश के कण-कण और जन-जन में बसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया हमारा नारायणपुर जिला भी इसी दंडकारण का हिस्सा है। मॉ शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे राज्य से रामलला के भोग के लिए सुगंधित चावल, फल सब्जियां इत्यादि भेजे गए हैं। राम भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी आयोध्या गई हुई है। हम सभी आपसे अपील करते हैं कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्जवलित करें।

स्वच्छता अभियान के अवसर पर भाजपा के बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, मरण शील, मँगडू राम नुरेटी, जय प्रकाश शर्मा, दिलीप पींचा, संजय तिवारी, जैकी कश्यप, गुड्डा सोनी, अशोक कर्मकार, प्रीतेश जैन, संजय नंदी, नरेन्द्र मेश्राम, संदीप झा, संतोष सुराना, अख़्तर अली एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वर्गों को योजनाओं से लाभान्वित करने की हो रही सार्थक पहल

0
  •  विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल हुए मेयर, पार्षद व जनप्रतिनिधि
  •  नगर में आई विकसित भारत संकल्प यात्रा
    जगदलपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर के टाउन क्लब परिसर में आयोजित संकल्प शिविर में महापौर सफीरा साहू, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधि और नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
    इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हम सब मिलकर प्रयास करें। पात्र जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित करने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने इस दिशा में वार्ड पार्षदों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वहीं नगर को स्वच्छ एवं साफ- सुथरा रखने के लिए नागरिकों से भागीदारी निभाने की अपील भी मेयर ने की। इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप समाज के सभी लोगों को विकास से जोड़ना है। इसी मंशा के अनुसार समाज के सभी वर्गों को भारत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संकल्प शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों तथा नागरिकों को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। संकल्प शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 7 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के बारह लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। महापौर सफीरा साहू एवं अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदा की। आरंभ में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शहर में तीन दिवसीय संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया जा रहा है। नागरिकों के आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने पहल की की जाएगी। टाउन क्लब परिसर में आयोजित संकल्प यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आयुष्मान भारत पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य परीक्षण, बैंक हेल्प डेस्क इत्यादि स्टाल का निरीक्षण कर अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ देने के निर्देश दिए।

    लोगों ने सुनाई तरक्की की दास्तां
    संकल्प शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने वाले रामभरोस यादव एवं पीतांबर ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्व वह कच्चे मकान में रहते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका मकान पक्का बन गया है, जिससे उनके पूरे परिवार को सुरक्षित रहवास की सुविधा मिल गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित अनिता बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से उनके व्यवसाय को काफी लाभ मिला, जिससे परिवार के भरण- पोषण में आसानी हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान भारत योजना से लाभ लेने वाले हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प संदेश को नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों तथा नगर निगम के अधिकारी -कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासन की योजनाओं के प्रचार हेतु एलईडी वैन से शहरवासियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वहीं 14 जनवरी को शहर के वीर सावरकर भवन एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में विकसित भारत यात्रा शिविर आयोजित किए जाने के बारे में अवगत कराया गया।

नक्सल गढ़ में सड़क निर्माण के लिए अलग – अलग टेंडर की दरकार

0
  • नारायणपु -:अंतगढ़ सड़क निर्माण में नक्सली रोड़े से बचने यह उपाय जरूरी =
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर। बस्तर संभाग की रावघाट लौह अयस्क खदानों से आयरन ओर खनन को लेकर सरकार अब काफी गंभीर नजर आ रही है। इसके लिए सड़क व अन बुनियादी ढांचा खड़ा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियां सरकार की मंशा पर पानी फेर सकती हैं। नक्सलियों की करतूतों पर पानी फेरने के लिए सरकार को एहतियाती कदम उठाने होंगे, ताकि कम रिस्क में ज्यादा से ज्यादा काम हो सके और समय भी कम लगे। सड़क निर्माण के लिए भी ऐसी ही पहल करनी होगी। अंतागढ़ से नारायणपुर तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण के लिए दो अलग अलग टेंडर बुलाकर और दो ठेकेदारों को काम देकर नक्सली उत्पात से काफी हद तक बचा जा सकता है।
    मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से नारायणपुर तक 48 किमी लंबी सड़क के निर्माण की योजना तैयार हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण रावघाट स्थित लौह अयस्क खदानों से आयरन ओर के दोहन एवं परिवहन के लिहाज से यह प्रस्तावित सड़क बहुआयामी साबित होगी। रावघाट की खदानें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। कच्चे माल के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की निर्भरता फिलहाल राजहरा माइंस पर है, मगर राजहरा की खदानों में लौह अयस्क की उपलब्धता न के बराबर रह गई है। ऐसे में रावघाट माइंस ही भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए एकमात्र सहारा नजर आ रहा है। मगर इसमें नक्सली रोड़ा अटका सकते हैं। नारायणपुर – और अंतागढ़ नक्सली गतिविधियों के मामले में बड़े ही संवेदनशील माने जाते हैं। इन इलाकों से नक्सली उत्पात की खबरें आएदिन आती रहती हैं। सड़क, पुल पुलिया, स्कूल बिल्डिंग व दूसरे भवनों के निर्माण में नक्सली रोड़े अटकाते रहते हैं। इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाता है, निर्माण में लगे रोड रोलर, ट्रक, डंपर, मिक्सर मशीनें व अन्य उपकरण आग के हवाले कर दिए जाते हैं। इसके चलते जहां ठेकेदारों को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचती है, वहीं निर्माण में भारी विलंब भी हो जाता है। इससे बचने के लिए ज्यादा लंबी सड़क और बड़े निर्माण कार्यों के एक से अधिक अलग -अलग टेंडर बुलाए जाने चाहिए। इससे होगा यह कि निर्माण की गति बढ़ेगी और नक्सली वारदात में न्यूनतम क्षति होगी। ऐसा ही कदम अंतागढ़ – नारायणपुर सड़क के निर्माण के लिए भी उठाना होगा। अगर किसी एक ही ठेकेदार से इस रोड का कार्य को कराया जाता है, तो कई परेशानियां पैदा होंगी, समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा।

    हर दृष्टि से होगा लाभकारी
    वहीं अगर इस सड़क के कार्य को दो भागों में बांटकर अगर निविदा बुलाई जाती है, तो दोनों ओर से यह कार्य शुरू हो सकता है और अच्छे और शांतिपूर्ण ढंग से निर्माण कम समय में पूरा हो जाएगा। अंतागढ़ और नारायणपुर इलाके के ग्रामीण तथा नक्सली वरदातों का गहन अध्ययन कर चुके लोगों की भी यही राय है कि इस सड़क का निर्माण दो अलग -अलग निविदाएं बुलाकर अलग अलग ठेकेदारों के माध्यम से कराया जाए। ग्रामीणों ने मंत्री और नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप से मांग की है कि वे नारायणपुर – अंतागढ़ सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को दो अलग अलग निविदाएं बुलाने के लिए कहें। ताकि दोनों ओर से काम शुरू कराया जा सके। इससे सड़क का निर्माण जल्द पूरा होगा और अप्रिय वारदात की स्थिति में क्षति कम होगी।

थाना बालोद पुलिस के द्वारा धान चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  •  आरोपी से चोरी कर ले गये 02 नग धान बोरा को किया गया जप्त।
  • चोरी के आरोपी के चंद धण्टे में थाना बालोद के द्वारा पकड़ा गया।

    क्षेत्र में हो रही चोरी को देखते हुऐ पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देषन में, पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में सत्त पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया था। थाना बालोद के अपराध क्रमांक 34/2024 धारा 379 भादवि के प्रार्थी नरेन्द्र कुमार तारम पिता राधेष्याम उम्र 33 साल साकिन करहीभदर थाना व जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि जिला सहकारी करहीभदर के धान मंडी में किसानो के द्वारा बेचे गये धान के 02 नग बोरा प्रतिबोरा 40 कि.ग्राम कुल 80 कि.ग्राम कुल कीमती 1764 रू. को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

  • विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम करहीभदर का रहने वाला लिलेष्वर पटेल के द्वारा मंड़ी में रखे धान के बोरा 02 नग बोरा कुल 80 कि.ग्राम कुल कीमती 1764 रू. को अपने मो.सा. से चोरी कर अपने घर में ले जाकर छुपा कर रखा है, आरोपी लिलेष्वर पटेल पिता चन्द्र कुमार पटेल उम्र 29 साल ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद को मौके में गिरफतार कर चोरी गये माल मषरूका को बरामद किया गय।
    उक्त प्रकरण में निकाल हेतु थाना बालोद से निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भागीरती उईके, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू का विषेष सराहनीय रहा है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश ने किया बोर खनन का भूमि पूजन

0

कुसुमकसा – मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में जैन मंदिर कुसुमकसा में बोर खनन का भूमिपूजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ने की कार्यक्रम का शुभारंभ धरती माँ की पूजा अर्चना कर किया गया, मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य निधि से उक्त बोर खनन का कार्य स्वीकृत हुआ है, बोर के शुद्ध पानी का उपयोग मन्दिर में भगवान की पूजा अर्चना में किया जायेगा साथ ही पूजा करने आने वाले श्रद्धालु भी उपयोग करेंगे |

 

शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ने जिला पंचायत सदस्य निधि से जैन मंदिर में बोर उत्खनन की स्वीकृति प्रदाय करने के लिये जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी का धन्यवाद देते हुए उनके निधि से कुसुमकसा में कराये गये कार्यो को बताया
जैन संघ के प्रकाशचंद्र कुचेरिया ने जैन मंदिर में बोर खनन की स्वीकृति प्रदाय करने के लिये छेत्र के जिला पंचायत सदस्य व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद मिथलेश निरोटी का जैन संघ की तरफ से आभार व्यक्त किये इस अवसर पर कंवरलाल कुचेरिया, प्रेमचंद जैन,सुरेश कुमार गुणधर ,भंवरलाल गुणधर ,अनिल सुथार, संतोष जैन ,देवराज जैन, मुकेश गुणधर ,नितिन जैन , मनीष गुणधर दिनेश जैन ,प्रिंस जैन,श्रीमती श्यामा देवी जैन सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे

MOST POPULAR

HOT NEWS