City Media - Page 607 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 607

लोगों को गरीबी से निजात दिलाएगी मोदी की गारंटी : गौतम गोलछा

0
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची दुग्गा बेंगाल

जगदलपुर देश में कई बीहड़ क्षेत्र हैं, जहां के लोगों को शासन की सुविधा के अभाव में गरीबी में जीवन बसर करना पड़ता था। आज मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों के भी हालात भी बदल रहे हैं। अब गावों में खुशहाली आ रही है, गांव के गरीबों की आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर वासियों की तरह दिनचर्या होने लगी है। हर देशवासी जागरूक होकर अपनी जवाबदारी को समझने लगा है।
उक्त उदगार नारायणपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम गोलछा ने व्यक्त किए। वे बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित ग्राम दुग्गा बेंगाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री गोलछा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का जीवन स्तर सुधारने बेहतरीन कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज 5 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ दुग्गा बेंगाल पहुंची। इस संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रानो पोटाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, प्रसुन पुरोहित, सरपंच रैनी दुग्गा, वार्ड पंच संतनाथ उसेंडी एवं भूतपूर्व सरपंच बैजूराम उसेंडी उपस्थित थे। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गांव की माताओं ने रेला नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन इंद्रधनुष के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन प्राप्त किए गए। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क टीबी, सिकल सेल जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

लिगेसी वेस्ट मैंनेजमेंट के नाम पर धन की लूट : संजय पाण्डेय

0
  • मेयर और अफसर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम के कर्ताधर्ता लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर भारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भाजपा पार्षद दल ने आज नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे और नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट डंपिंग यार्ड में हो रही अनियमितता पर महापौर सफीरा साहू के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा पार्षद दल को काफी दिनों से लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर किए जा रहे काम में भ्रष्टाचार की सूचना मिल रही थी।

आज भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ता गीदम रोड स्थित डंपिंग यार्ड में कार्य को देखने के बाद प्रदर्शन कर नारेबाज़ी की। डंपिंग यार्ड में नगर निगम द्वारा पूर्व में शहर का कचरा डंप किया जाता था। नए नियम और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाईड लाइन के अनुसार इन कचरों को नष्ट किया जाना था। इसी कारण निगम ने टेंडर करके 2.15 लाख का कार्यादेश जारी कर संबंधित ठेकेदार को एकत्रित कचरे बायो डिग्रीडेबल और नान डिग्रीडेबल कचरे को अलग करके वहां से हटाने की जिम्मेदारी दी थी और उक्त स्थल में मिट्टी फिलिंग करके वहां पार्क बनाया जाना था। मौके में पार्षद दल ने भारी अनियमितताएं पाई हैं। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि शुरू से ही यह पूरी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया है। निगम ने दो वर्ष पूर्व इसका टेंडर किया था, भिलाई की किसी संस्था को इसका ठेका तो दिया गया, परंतु उसे कार्य नहीं करने दिया गया। बाद में इसका टेंडर पुनः बुलाए गए। तब के कम दर वाले टेंडरों को निरस्त करते हुए चहेते ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिया गया। उस ठेकेदार से मिलीभगत भारी अनियमितता की जा रही है। निविदाकार ने वहां केवल आधा काम ही किया है। मात्र दो इंच मिट्टी फिलींग की गई है। प्लांटेशन या पार्क कहीं पर भी नहीं बनाया गया है। ठेकेदार ने अपना सारी मशीनरी वहां से हटा ली है। पांडेय ने कहा है कि वह महापौर सफीरा साहू, निगम आयुक्त और कलेक्टर से जांच की मांग करेंगे। इस अवसर पर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि रकम की बंदरबांट की जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों की भी परवाह नहीं की गई है। निगम के सत्ताधारी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 4 साल सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा जनता के हित में कोई भी कार्य इन्होंने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम निगम प्रशासन से मांग करेंगे कि इसकी शीघ्र उच्च स्तरीय जांच करवाएं, अन्यथा भाजपा आंदोलन करेगी। डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करने गए दल में पार्षद राजपाल कसेर, दयावती देवांगन, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, महेंद्र पटेल ,शंभू नाग, रीना घोष, नीलम यादव, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, धनसिंह नायक, ममता पोटाई, खेम देवांगन, विक्रम यादव, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला रोशन झा,योगेश मिश्रा, प्रेम यादव, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे, गीता नाग, अलका सेंगर, मीना विश्वकर्मा, संगीता तोमर व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

बीएसएफ का वाहन पलटा : 17 घायल, 5 की हालत गंभीर

0
  • हेलीकाप्टर से घायल जवानों को से भेजा गया रायपुर
  •  अंतागढ़ के पास बेकाबू होकर पलट गया वाहन
    जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में बीएसएफ का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन पलट जाने से सत्रह जवान घायल हो गए, जिनमें से पांच को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। घायल जवान बीएसएफ की 162 वीं बटालियन के हैं और ये नारायणपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित सरगीपाल फुलपाड कैंप में एंटी नक्सल मोर्चे पर तैनात हैं। बताया गया है कि ये जवान एक निजी मिनी ट्रक से शुक्रवार को अंतागढ़ जा रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर स्थित ताड़ोकी एवं रावघाट थाने के सीमाई इलाके में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया गया है कि स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। मिनी ट्रक पर सवार जवानों में 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को तुरंत इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी पांच जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर के जरिए रायपुर ले जाया गया। हादसा नारायणपुर – अंतागढ़ मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे में घायल जवानों से मिलने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायल जवानों को रायपुर भेजने की व्यवस्था करवाई।पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है और सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के परिवार को 50 लाख दे सरकार : दीपक बैज

0
  •  हाथी – मानव द्वंद बना मौत की वजह : पीसीसी चीफ
  • साय सरकार के संरक्षण में हसदेव के जंगलों की कटाई

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि सरगुजा में मानव और हाथियों के द्वंद में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति के शिवचरण की मौत के लिए विष्णुदेव साय की सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार शिवचरण के परिजनों को 50 लाख रू मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तत्काल दे। जंगलों की कटाई रोकने का निर्देश भी तत्काल देना चाहिए। वन्य प्राणियों के साथ जंगलों के आसपास के गांवों में रहने वालों की सुरक्षा पुख्ता करने की भी सख्त जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हसदेव अरण्य के पास एलिफेंट रिजर्व बनाने के लिए जो जगह आरक्षित की गई थी, वहां पर भी विष्णुदेव साय सरकार के संरक्षण में हसदेव के जंगलों में बेधड़क कटाई हो रही है।जंगलों की कटाई से डरे वन्य प्राणी अब गांवों में जाकर लोगों पर हमला कर रहे हैं।हाथी भी भयभीत हैं और जंगलों से बाहर निकल गांव में घुस रहे हैं। इसी का परिणाम है कि शिवचरण की मौत हाथी के कुचलना से हुई है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हसदेव अरण्य में कटाई पर रोक लगाई थी और केंद्र की भाजपा सरकार से हसदेव क्षेत्र में खदानों के आवंटन को निरस्त करने की मांग भी की थी। कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा हसदेव क्षेत्र में खनन और जंगलों की कटाई के विरोध में थे, अब उन्हें कांग्रेस सरकार के द्वारा पारित संकल्प को आधार बनाकर केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई और खदानों के आवंटन को रद्द करना चाहिए। दुर्भाग्य की बात है प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी वर्ग की आवाज सुनी नहीं जा रही है। जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को डराया, धमकाया जा रहा है, जेल में बंद किया जा रहा है।

मोदी की गारंटी लोगों को दिलाएगी गरीबी से निजात : गौतम गोलछा

0
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची दुग्गा बेंगाल

नारायणपुर देश में कई बीहड़ क्षेत्र हैं, जहां के लोगों को शासन की सुविधा के अभाव में गरीबी में जीवन बसर करना पड़ता था। आज मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों के भी हालात भी बदल रहे हैं। अब गावों में खुशहाली आ रही है, गांव के गरीबों की आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर वासियों की तरह दिनचर्या होने लगी है। हर देशवासी जागरूक होकर अपनी जवाबदारी को समझने लगा है।

उक्त उदगार भाजपा नेता गौतम गोलछा ने व्यक्त किए। वे दुग्गा बेंगाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे।  गोलछा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का जीवन स्तर सुधारने बेहतरीन कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज 5 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ दुग्गा बेंगाल पहुंची। इस संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रानो पोटाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, प्रसुन पुरोहित, सरपंच रैनी दुग्गा, वार्ड पंच संतनाथ उसेंडी एवं भूतपूर्व सरपंच बैजूराम उसेंडी उपस्थित थे। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गांव की माताओं ने रेला नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन इंद्रधनुष के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन प्राप्त किए गए। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क टीबी, सिकल सेल जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

विधायक लता उसेंडी ने किया बालक्रीड़ा स्पर्धा का शुभारंभ

0
  •  ग्राम तोरंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया विधायक ने

जगदलपुर बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के ग्राम मगेदा में माकड़ी विकासखंड स्तरीय त्रिदिवसीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने मशाल प्रज्जवलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए लता उसेंडी ने कहा कि पिछले साल यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अंतर्राजीय स्तर पर गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, ब्रांज़ मेडल जीता था। मेरी शुभकामना है कि आगे भी खेलों में अपना जौहर दिखाते रहें और विकासखंड, जिला एवं राज्य व देश का नाम रोशन करें। सुश्री उसेंडी ने ग्राम तोरंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भी शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने शिविरर्थियों से अपने छात्र जीवन में योजना से जुड़ी जानकारी साझा की। इन कार्यक्रमों विधायक लता उसेंडी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता, विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

11 को रायपुर आएंगे पायलट

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ मुलाकात की बैज और डॉ. महंत ने पायलट का स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया।  पायलट आगामी 11जनवरी को राजधानी रायपुर आएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में सचिन पायलट के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को स्वागत की तैयारी में जुट जाने के लिए कह दिया गया है। छ्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष भी समय निकलकर पायलट के स्वागत के लिए रायपुर पहुंच सकते हैं।

धान का उठाव नहीं होने से परेशान हैं सहकारिता कर्मचारी

0
  • संघ ने विधायक लखेश्वर बघेल को सौंपा ज्ञापन
  • 72 घंटे में धान के उठाव के प्रावधान का पालन नहीं

जगदलपुर धान का उठाव नहीं होने से सहकारिता कर्मचारी परेशान हैं। जिला सहकारी कर्मचारी संघ बस्तर ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।

धान का उठाव न होने से खरीदी में हो रही अव्यवस्था से कर्मचारी और किसान परेशान हैं। धान उठाव के लिए समितियों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों से बार बार पत्राचार किया जा रहा है, परंतु निराकरण के लिए कोई कदम नही उठाया जा रहा है। ज्ञापन में बस्तर ज़िला सहकारी कर्मचारी संघ ने कहा है कि जिले के अल्प वेतनभोगी समिति कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। विधायक लखेश्वर बघेल ने उनसे चर्चा में कहा कि धान के उठाव में सरकार रुचि नही दिखा रही है, वह काफी संवेदनहीनता को प्रदर्शित कर रही है। कर्मियों से जानकारी मिलते ही विधायक बघेल ने त्वरित रूप से शासन को पत्र लिखा। कार्यवाही न होने की स्थिति में कर्मचारियों व किसानों की लड़ाई की रूपरेखा बनाई जाएगी।

अब नप जाएंगे पंचायत सचिवों से चुनावी फंड लेने वाले सीईओ

0
  • भाजपा नेताओं ने जनपद सीईओ मंडावी के खिलाफ खोला तगड़ा मोर्चा
  • कांग्रेस के चुनावी फंड के लिए वसूले गए थे लाखों रू.

अर्जुन झा

बकावंड विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के लिए चुनावी फंड उपलब्ध कराने के आरोप से घिरे जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी के खिलाफ क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने तगड़ा मोर्चा खोल दिया है। सीईओ की कुर्सी खतरे में पड़ गई है और बकावंड से उनकी रुखसती तय मानी जा रही है। संभव है कि उनके खिलाफ कदाचार का मामला भी चले।

बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनावी फंड उपलब्ध कराने व कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में पंचायत सचिवों को लगाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सीईओ ने अपने कुछ चहेते सचिवों को विकासखंड के सभी 93 पंचायत सचिवों से चुनावी फंड वसूलने के लिए लगाया था। बीस लाख रू. से भी अधिक रकम उगाही गई, मगर वह रकम संबंधित कांग्रेस नेता तक पहुंचाई ही नहीं गई। इससे उक्त कांग्रेस नेता भी अब सीईओ से नाराज हो उठे हैं। कांकेर के एक बड़े कांग्रेस नेता के इशारे पर यह रकम जमा की गई थी। मंडल भाजपा करपावंड के प्रभारी एवं बस्तर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई का कहना है कि सीईओ एसएस मंडावी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम किया था। उन्होंने पंचायत सचिवों से रकम एकत्रित कर कांग्रेस को चुनावी फंड उपलब्ध कराया। पंचायत सचिवों से कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कराया गया। ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में से कमीशन लेकर सचिवों और सरपंचों को भ्रष्टाचार करने की खुली छूट देने का भी आरोप सीईओ पर है। श्री बिसाई ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से श्री मंडावी खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जमा किए गए थे लाखों रुपए

पता चला है कि बकावंड जनपद की 93 ग्राम पंचायतों के सचिवों से बीस लाख रुपए से ज्यादा रकम की उगाही की गई थी। बताते हैं इस खेल में पर्दे के पीछे कांकेर जिले के एक बड़े कांग्रेस नेता का हाथ रहा है। इसी नेता के इशारे पर सीईओ ने फंड जमा करवाया था। रकम उगाही की खबर सार्वजनिक हो जाने के बाद पंचायत सचिवों में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं से विशेष लगाव रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी भी भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। श्री मंडावी पर केंद्र व राज्य मद की योजनाओं के कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप है। कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में उन पर अकूत धन और अन्य संपत्तियां अर्जित करने का आरोप भाजपा नेताओं ने लगाया है। नारायण बिसाई ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में जनपद क्षेत्र के गांवों में विकास एवं निर्माण कार्यों में जमकर अनियमितता बरती गई है। इन कार्यों की गुणवत्ता को पूरी तरह नजर अंदाज करते हुए भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित किया गया। इस कृत्य में क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधि भी सीईओ को पूरी मदद करते रहे हैं। बिसाई का यह भी आरोप है कि सीईओ ने सभी पंचायत सचिवों को चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में काम करने के लिए दिन रात लगा दिया था।

फंड जुटाने में लगाए गए थे 9 सचिव

इस मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है कि 9 सचिवों को फंड जमा करने के काम में लगाया गया था। भानपुरी के समीप स्थित एक जलाशय में बैठक भी हुई। इसके बाद तय हुआ कि वसूली किस तरह की जाएगी।वसूली करने वाले सचिवों को भरोसा दिलाया गया था की फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा। उनके सारे अनैतिक कार्यों पर पर्दा डाल दिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी नहीं और सचिवों से वसूली गई रकम को सीईओ ने संबंधित कांग्रेस नेता तक पहुंचाई भी नहीं। अब दोनों दल के क्षेत्रीय मुखिया सीईओ की इस हरकत से काफी नाराज हैं। नाजायज वसूली की खबर सामने आते ही बीजेपी के नेताओं ने सीईओ को उनकी करतूत की सजा दिलाने के लिए ठान लिया है। चर्चा कहा है किविकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन के तुरंत बाद, इस सीईओ के खिलाफ भाजपा तगड़ा एक्शन ले सकती है। किसी राजनैतिक दल के लिए काम करना लोक सेवक अधिनियम का भी उल्लंघन है। ऐसे में सीईओ की नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है।

इंद्रावती नदी में बह गया पिकनिक मनाने गया कालेज छात्र

0
  • कॉलेज करीब 15 छात्रों के साथ पहुंचा था नदी में
  • लापता छात्र का नहीं मिल पाया अब तक सुराग

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर आई है। साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए एक महाविद्यालयीन छात्र के नदी में बह गया। नदी के तेज बहाव में बहे छात्र की तलाश में गोताखोरों, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीमों की मदद ली जा रही है।

यह दुखद हादसा बीजापुर जिले के अंदरूनी गांव मट्टीमारका के पास इंद्रावती नदी में हुआ है।भोपालपटनम कॉलेज के 12 -15 छात्र पिकनिक मनाने के लिए इंद्रावती नदी के मट्टी मारका तट पर गए हुए थे। इन छात्रों में से एक छात्र मुकेश कविराज नदी में उतरा और पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रावती नदी में बहा 22 वर्षीय छात्र मुकेश कविराज भोपालपटनम कालेज में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत रहा है। मुकेश कविराज ग्राम चेरपल्ली भोपालपटनम का निवासी है। मुकेश को बहते देख साथी छात्रों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया, मगर फौरी मदद नहीं मिल पाई और मुकेश बहते हुए दूर निकलते चला गया। छात्रों ने भोपाल पटनम लौटकर घटना की सूचना थाने में दी। पिकनिक से वापस लौटे छात्र – छात्राओं से पुलिस द्वारा पूछताछ कर बयान लिए गए हैं। मट्टीमरका गांव से लगी इंद्रावती नदी की दूरी भोपालपटनम से लगभग 18 किमी है। पुलिस को जब सूचना मिली तब तक रात हो चुकी थी। आज सुबह गोताखोरों ने छात्र मुकेश की खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी जांगड़े के अनुसार सुबह बीजापुर से नगर सैनिक व एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। ये जवान भी मुकेश की तलाश में जुट गए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS