विकसित भारत संकल्प यात्रा दिनांक 4 जनवरी 2024 को ग्राम पंचायत धोबनी ब में पूर्वान्ह 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत सिंगनवाही में अपरान्ह 2 बजे प्रारंभ हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ की पूजा अर्चना सरपंच हरिशंकर उईके ग्राम पंचायत धोबनी ब, भगतराम औसरा जी ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मंडले तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया उसी कड़ी मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आम नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया ओ डी एफ प्लस ग्राम पंचायत सिंगनवाही को अभिनंदन पत्र तथा 100% डिजिलिटेशन के लिए ग्राम पंचायत सिंगनवाही के सरपंच भगतराम राम ओसरा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन ,किसान क्रेडिट कार्ड ,आयुष्मान कार्ड ,प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुपोषण योजना आदि के लाभांवित हितग्राहियों द्वारा स्वयं उद्बोधन कर अपनी कहानी बताया गया उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मंडले, एवं समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी पंच एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के महिलाओं एवं स्कूल के छात्राओं द्वारा धरती कहे पुकार के कार्यक्रम के तहत धरती माता को प्रदूषण मुक्त एवं साफ़ स्वच्छ रखने हेतु संकल्पित किया गया, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थल पर तीन पेंशन हितग्राहियों द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मंडले से कार्यक्रम स्थल पर ही निराश्रित पेंशन हेतु बैंक जाने में असहाय है नगद दिलाने हेतु निवेदन किया मति बिसरी बाई, दुली बाई, सुंदरियां बाई ग्राम पंचायत धोबनी ब के द्वारा मांग किया उक्त बुजुर्ग,75 वर्ष की वृद्धा पेंशन हितग्राहियों की मांग को को सीईओ सर द्वारा कार्यक्रम स्थल में ही बैंक सखी श्रीमति अनिता सिंहा को निर्देशित कर स्पॉट में ही आधार बेस पर नगद पेंशन राशि तत्काल हितग्रही के बैंक खाता से निकाल कर 500/ रुपया भुगतान कराया गया एवं हर माह ग्राम पंचायत मे आकार बैंक सखी के द्वारा भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया उज्ज्वला गैस कनेक्शन के 7 हितग्राहियों को गैस सिलेण्डर , 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड 6हितग्राहियों को, स्वच्छता कीट 7हितग्राहियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया एवं कार्यक्रम प्रदान करने वाले बच्चों एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिलाओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत
दिनांक 05.01.2024 को नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क 04 में जयस्तंभ चौक, दुर्गा मंच में आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार का विकसित भारत का रथ पहुंच कर डिजिटलस्कीन के द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। संकल्प शिविर में शासन की विभिन्न विभाग स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग, छ.ग.रा. ग्रामीण बैंक एवं नगर पंचायत सम्मिलित हुए। जिसमें शासन की योजना आयुष्मानकार्ड, आधारकार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रालोन, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी गई एवं योजना से लाभांवित हितग्राहियो को प्रशस्ति का मुख्य अतिथि द्वारा प्रदाय किया गया।

संकल्प शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुषविभाग द्वारा नागरिकों को निःशुल्क जांच एवं औषधि वितरण किया गया। उज्जवला योजना के तहत लाभांवित महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया एवं आयुष्मान योजना के तहत लांभांवित हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं नन्हे बच्चो को पौष्टिक व्यंजन बनाकर खिलाया गया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर भोजन ग्रहण किये जाने की जानकारी दी गई। संकल्प शिविर में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम धरती कहे पुकार एवं कला जत्था के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदाय किया गया। विकसित भारत संकल्प शिविर में मुख्य अतिथि सुदेश सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, मनीष झा डौण्डीमंडल अध्यक्ष, राकेश द्विवेदी दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष, भरतभाई पटेल सांसद प्रतिनिधि एंव देवेन्द्र माहला प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, उपस्थित हुए। कार्यकम की अध्यक्षता श्री भिखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा, अरविंदनाथ योगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा किया गया। कार्यकम का मंच संचालन जी.आर. सोरी व्याख्याता एवं पुसन कुमार साहू व्याख्याता तथा संकल्प शिविर कार्यकग का आभार प्रकट अब्दुल इब्राहिम सैयय्द उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा किया गया। संकल्प शिविर मे पार्षद गणों में श्रीमती संगीता साहू, ताराचंद पाथोडे, श्रीमती शांति रावटे, तिहारू आर्य, श्रीमती कुन्ती देवागंन, वेंकटराव, श्रीमती नूतनदारा, श्रीमती सुनिता गुप्ता, श्रीमती लीला डड़सेना, श्रीमती विमला जैन साथ ही राजू रावते. बृजमणि यादव, सुभाषचंद्र शर्मा, श्रीमती आसोबाई, विजय डड़सेना एवं उप अभियंता राकेश कुमार पाठक सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित हुए।


मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम बस्तर आगमन पर श्री साय का भाजपा पार्षद दल ने माडिया मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
जगदलपुर आज मुख्यमंत्री के रूप में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रथम बस्तर आगमन हुआ। इस दौरान जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर अथितियों का स्वागत किया। इसके साथ ही सभी अथितियों का माडिया मुकुट पहनाकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा लगातार चलता रहा। वहीं भक्तिमय माहौल में 51 पंडितों ने स्वास्तिक वाचन और शंखनाद के साथ अतिथियों का बस्तर की धरती में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पार्षद, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद थे।

बस से डेढ़ लाख का गांजा तस्करी करते पकड़ा गया युवक
- राजस्थान के चूरू निवासी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
- आरोपी से 15 किलो 310 ग्राम गांजा हुआ बरामद
नगरनार बस्तर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में पड़ोसी राज्यों से गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगरनार पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत के 15.310 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा है। राजस्थान का यह युवक एक यात्री बस के जरिए ओड़िशा से गांजे की खेप लेकर आ रहा था।
पकड़े गए आरोपी का नाम 30 वर्षीय देवकरण कुमार पिता लखीराम जाट निवासी ग्राम ददरेवा, थाना राजगढ़ जिला चुरु राजस्थान बताया गया है। 6 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नरेश ट्रेवल्स की यात्री बस सीजी 07 ई 7720 से बैग में गांजा लेकर ओड़िशा से जगदलपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर फॉरेस्ट नाका धनपूंजी में नाकाबंदी कर आरोपी देवकरण कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 15.310 किलोग्राम गांजा कीमती 1लाख 53हजार 100 रुपए एवं नकद 1हजार रुपए एक नग मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी को धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसे जगदलपुर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उप निरीक्षक रेनूराम मौर्य, आरक्षक चेतन बघेल, राधाकृष्ण राय, डीएसएफ आरक्षक जोगेश्वर कश्यप व सैनिक सत्यनारायण का योगदान रहा।
आयुक्त ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
- महापौर निधि के फाइल गायब होने पर इंजीनियर को नोटिस
दिनांक 4/1/24 को आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रगतिरत कार्यों के संबंध में एक एक कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर निधि के कार्यों की समीक्षा के दौरान इंजीनियर्स द्वारा बताया गया कि कई सारे फाइल अभी तक पुराने इंजिनियर द्वारा प्रदाय नही किया गया है। इस पर फटकार लगाते हुए महापौर निधि के एक एक कार्यों के संबंध में अमन नेताम से जानकारी लेने पर यह संज्ञान में आया कि कुछ फाइल उनके पास है कुछ फाइल नहीं मिल रही है इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अमन नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा एक हफ्ते के भीतर महापौर निधि के समस्त फाइल को कार्यो की वर्तमान स्थिति के आधार पर प्रस्तुत करने तथा फाइल गुम होने के संबंध में जवाब देने निर्देश दिए।
फायरिंग में बच्ची की मौत की जांच करेगी कांग्रेस
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पिछले दिनों पुलिस और नक्सालियों के बीच चली मुठभेड़ के दौरान एक बच्ची की मौत हो जाने तथा उसकी मां के घायल होने की घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी का गठन किया है। बीजापुर के गंगालूर थाना अंतर्गत मुदवेंडी गांव की एक बच्ची की मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रभारी संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। कमेटी के संयोजक बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, सदस्य प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री नीना रावतिया, जिला पंचायत सदस्यद्वय शंकर कुड़ियाम व बसंत ताती तथा जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया को बनाया गया है। गैदू के मुताबिक समिति को जल्द मौके पर जाकर सच्चाई का पता लगाने व रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को जल्द भेजने के लिए कहा गया है।
टी ग्रुप में अजब गजब तमाशा, कभी किचकिच, कभी ठहाके
- पौ फटते ही नगर में सज जाती है जानदार महफिल
- बहस – मुबाहिस से लबरेज सुहानी सुबह की दास्तान
-अर्जुन झा-
जगदलपुर ठंड के इस मौसम में चाय कॉफी की चुस्कियों के बीच शहर के एक कोने में बहस मुबाहिस से लबरेज शानदार महफिल सजती है। जब सूरज की किरण भी बस्तर की पवित्र धरा का वंदन नहीं कर पाई होती तब कुछ बुद्धिजीवी लोग बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ राज्य और देश की दशा दिशा पर मंथन में व्यस्त नजर आते हैं। उनकी बातों में कभी नाउम्मीदी की झलक मिलती है, तो कभी सुनहरे कल की उम्मीद भी नजर आती है। जगदलपुर के बहुत से लोगों को शायद यह मालूम नहीं है कि उनके शहर में एक टी- कॉफी ग्रुप भी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद अल सुबह टी ग्रुप के सदस्य सुबह की सैर के साथ शहर के हृदय स्थल सिरासार चौक पर अलाव तापते हुए बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ और देश के सियासी हालात, देश दुनिया के हर बड़े घटनाक्रम पर चर्चा में मशगूल नजर आते हैं। मुख्यतः बस्तर के हालातों को लेकर ग्रुप के सदस्य चिंतन मनन करते हैं। टी ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार झा, भूपेंद्र कश्यप, कुमार दीपक, श्रीनिवास रथ, प्रशांत लाला, के साथ नए सदस्य अर्जुन झा रोजाना इस चौक पर चाय, कॉफी की चुस्की लेते हुए विभिन्न विषयों पर वैचारिक विभिन्नता के बावजूद मुलाकात कर अपनी बात रखते हैं। कुछ मुद्दों पर मत भिन्नता होने के कारण कभी कभी सदस्यों के बीच वाक युद्ध का नजारा भी देखने को मिल जाता है। यह जुबानी लड़ाई ज्यादा देर तक नहीं टिकती। कुछ ही पल में कोई सदस्य ऐसी टॉपिक छेड़ देता है कि महफिल में फिर से जान लौट आती है और ठहाके गूंजने लग जाते हैं। मतलब इस ग्रुप का अलग ही तमाशा चलता है। कभी ऐसी किचकिच मच जाती है, गोया जानी दुश्मन बैठे हों। कुछ ही देर में ठहाके गूंजने लगते हैं। तब फिर इनकी यारी देखते ही बनती है।

बड़े लोगों की भी पसंदीदा जगह
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी जतिन जायसवाल और किरण देव सिंह भी इस टी कॉफी ग्रुप के साथ चाय कॉफी की चुस्कियां लेने अक्सर पहुंचा करते थे। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रेखचंद जैन का इस ग्रुप से विशेष लगाव रहा है। वे अक्सर ग्रुप के साथ एंजॉय करने आते रहते थे। उन्हें पार्टी द्वारा टिकट नही दिए जाने के फैसले को लेकर ग्रुप के सदस्यों के बीच कई दिनों तक चर्चा चलती रही। ग्रुप के सभी सदस्य जैन को टिकिट मिलने को लेकर पूरी तरह आशान्वित थे। टिकट कट जाने से सदस्यों को बड़ी निराशा हुई। चर्चा में सदस्य अक्सर कहा करते थे कि रेखचंद जैन को टिकट मिला होता, तो कांग्रेस के हाथ से जगदलपुर सीट हरगिज नहीं फिसलती।
आदिवासी मुख्यमंत्री का आदिम परंपरा से स्वागत
- लोकनृत्यों, पुष्प वर्षा व शंखनाद से किया गया आत्मीय स्वागत
जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्यों, पुष्प वर्षा, लोकगीतों, और शंखनाद से जोशीला स्वागत किया।
जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक पर बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री साय को परंपरागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे।

एयरपोर्ट पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा, मुख्य वन संरक्षक द्वय गुप्ता एवं दुग्गा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
लोगों को गरीबी से निजात दिलाएगी मोदी की गारंटी : गौतम गोलछा
- विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची दुग्गा बेंगाल
जगदलपुर देश में कई बीहड़ क्षेत्र हैं, जहां के लोगों को शासन की सुविधा के अभाव में गरीबी में जीवन बसर करना पड़ता था। आज मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों के भी हालात भी बदल रहे हैं। अब गावों में खुशहाली आ रही है, गांव के गरीबों की आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर वासियों की तरह दिनचर्या होने लगी है। हर देशवासी जागरूक होकर अपनी जवाबदारी को समझने लगा है।

उक्त उदगार नारायणपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम गोलछा ने व्यक्त किए। वे बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित ग्राम दुग्गा बेंगाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे। गोलछा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का जीवन स्तर सुधारने बेहतरीन कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज 5 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ दुग्गा बेंगाल पहुंची। इस संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रानो पोटाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, प्रसुन पुरोहित, सरपंच रैनी दुग्गा, वार्ड पंच संतनाथ उसेंडी एवं भूतपूर्व सरपंच बैजूराम उसेंडी उपस्थित थे। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गांव की माताओं ने रेला नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन इंद्रधनुष के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन प्राप्त किए गए। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क टीबी, सिकल सेल जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।












