City Media - Page 637 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 637

आज छग से बंध जाएगा भाजपा का बोरिया बिस्तर: जावेद

0
  • धरे रह जाएंगे सारे एग्जिट पोल, पर 75 पार करके रहेगी कांग्रेस : जावेद खान
  • राज्य में लगातार बढ़ा है कांग्रेस का वोट प्रतिशत

जगदलपुर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता जावेद खान ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में एकबार फिर से कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। जावेद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़िया सरकार को फिर से चुनने का जो संकल्प लिया था, उसे जनता ने ईव्हीएम में कैद कर दिया है। 3 दिसंबर को जब ईव्हीएम खुलेंगे और मतगणना होगी, तब दो बातें सामने आएंगी। पहली भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी और दूसरा कांग्रेस 75 पार करके नया इतिहास रचेगी। 3 दिसंबर 2023 का दिन छत्तीसगढ़ से भाजपा के बोरिया बिस्तर बंधने का दिन साबित होगा।
यहां जारी एक बयान में वरिष्ठ युकां नेता जावेद खान ने कहा है कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसान, छत्तीसगढ़ के नौजवान और छत्तीसगढ़ की पहचान के लिए कार्य किया है, उसे छत्तीसगढ़ की जनता ने हाथों- हाथ लिया है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में एकबार फिर से भूपेश है तो भरोसा है के नारे के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी को असंवैधानिक करार दे रही है। जनता का कहना है कि जिस तरह से भाजपा ने ईडी, सीबीआई, और केंद्रीय एजेंसियों को ढाल बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और लोगों की आंखों में धूल झोंक कर अपनी सरकार बनाने की नाकाम कोशिशें की, वो किसी से छिपी नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार के दो प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा सम्हाल रखा था, परंतु भूपेश सरकार को जरा भी हिलाने में ये दोनों नेता नाकाम साबित हुए हैं। इस बात पर मुहर यहां के मतदाता लगा चुके हैं और मतगणना के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी। जावेद खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वोट प्रतिशत और कांग्रेस की सीटें बढ़ती चली गई हैं। वहीं प्रत्येक विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें कम हुई हैं।यदि हम 2003 की बात करें भाजपा को 50 सीटें और 39.26 प्रतिशत वोट मिले थे।वहीं कांग्रेस 37 सीटों के साथ 36.71 प्रतिशत वोट पाने में कामयाब हुई थी। 2008 के चुनाव में कांग्रेस ने 38 सीटों के साथ 1.92 प्रतिशत की वोट प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 38.63 प्रतिशत वोट अपने पाले में की थी। उसी तरह 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 1.7 प्रतिशत वोटों की बढ़ोत्तरी करते हुए 39 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को एक सीट गंवानी पड़ी थी। 2018 के चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में भारी गिरावट आई थी। तब 8.04 प्रतिशत वोटों की गिरावट के साथ भाजपा 33 प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाई थी और पूरी भाजपा 15 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। वहीं कांग्रेस 2.71 प्रतिशत वोटों की वृद्धि एवं 43 प्रतिशत वोटों के साथ 68 सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफल रही थी। इस बार भी 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा कांग्रेस पर और बढ़ा है, जिसका परिणाम यह होगा कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़कर 50 प्रतिशत के आसपास आएगा और कांग्रेस 75 से ज्यादा सीटें लाकर फिर से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में कामयाब होगी। सारे एक्जिट पोल धरे के धरे रह जाएंगे और बस्तर, सरगुजा में भाजपा का फिर से सूपड़ा साफ होगा।

धान खरीदी देखी डीएम ने

0

जगदलपुर बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 में धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. पल्ली, करंजी और बडांजी धान खरीदी केंद्र पहुंचे। इस दौरान एसडीएम लोहंडीगुड़ा एम चंद्रा, खाद्य विभाग के घनश्याम राठौर, डीएमओ नान ध्रुव, सहकारिता विभाग के रजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर जिले के तीनों विस क्षेत्रों से 3309 डाक मतपत्र प्राप्त

0
  • जगदलपुर में सबसे ज्यादा और चित्रकोट में सबसे कम 776 डाकमत मिले

जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत एक दिसंबर तक बस्तर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 3309 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्र, डाक से प्राप्त डाक मतपत्र सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी, अनुपस्थित श्रेणी मतदाताओं के पीवीसी में प्राप्त डाक मतपत्र, विशेष मतदान द्वारा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के घर- घर जाकर अंतिम रूप से प्राप्त डाकमत पत्र शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं। इनकी संख्या 1 दिसंबर तक कुल 98 है। इसमें बस्तर क्षेत्र के 33, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 42 और चित्रकोट क्षेत्र के 23 ईटीपीबी डाकमत हैं। सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी 3 दिसंबर तक मतगणना शुरू होने के पूर्व सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। प्रत्येक दिवस प्राप्त होने वाले इन ईटीपीबी को जिला स्तर पर अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आदर्श महाविद्यालय धरमपुरा स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जा रहा है और इसकी संख्यात्मक जानकारी से सभी को अवगत कराया जाता है। कलेक्टर ने बताया कि डाक मतपत्रों की कुल संख्या में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के सुविधा केंद्र में प्राप्त कुल 3153 डाक मतपत्र भी शामिल हैं, जो कि मतदान दिवस 7 नवंबर के 1 दिन पूर्व तक जिले में निर्मित सुविधा केंद्रों से प्राप्त हुए थे। इसके अंतर्गत बस्तर विधानसभा सीट के 810 डाकमत, जगदलपुर के 1614 डाकमत और चित्रकोट के 729 डाकमत हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांगजनों के घर- घर जाकर प्राप्त किए गए डाक मतपत्रों की संख्या कुल 58 है। इसके अंतर्गत बस्तर विधानसभा क्षेत्र के 8, जगदलपुर के 26 और चित्रकोट के 24 डाकमत हैं । इसके अतिरिक्त अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या शून्य है।

आसना और हाटगुडा में नशीली गोलियों के साथ दो पकड़ाए

0
  •  आरोपियों से नशीली बड़ी मात्रा में टेबलेट बरामद

जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में टेबलेट, बाईक और नकद रकम बरामद की गई है।
पकड़े गए आरोपी दिवेश पाण्डेय पिता स्व. गजेंद्र पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी पल्ली चकवा ब्राम्हणपारा लोहंडीगुड़ा बस्तर और घासीराम नाग पिता बुधराम नाग उम्र 35 साल निवासी कुम्हारपारा तरईपारा जगदलपुर हैं। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध नशीली दवाईयों के तस्करी पर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आसना में एक व्यक्ति मोटर सायकल से तथा हाटगुड़ा में एक अन्य व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली गोली काफी मात्रा मे रखकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में दो टीमें आरोपियों को पकड़ने रवाना की गई थीं। टीमों ने बताए गए स्थानों की घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। आरोपी दिवेश पाण्डेय के पिठ्ठू बैग से अल्प्राजोलम टेबलेट 0.5 एमजी अल्प्राकान 3 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेट्स में 1800 नग टेबलेट थी। दूसरे आरोपी घासीराम नाग नि. कुम्हारपारा के बैग से ऐसी ही गोलियों के दो पैकेट मिले, जिनमें 1125 नग टेबलेट थीं। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जप्तशुदा दवाई की अनुमानित कीमत 7020 रूपये आंकी गई है। इस मामले में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, उमेश चंदेल, अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह, रवि सरदार, भृगु कश्यप व नकुल नुरेटी की अहम भूमिका रही।

हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ तालिबान जैसी क्रूरता !

0
  •  सीनियर छात्र द्वारा दूसरी के छात्रों की बांधकर पिटाई
  •  दहशजदा दोनों मासूम छात्र हॉस्टल से भाग निकले
    -अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय के एक हॉस्टल में कम उम्र वाले मासूम छात्रों के साथ तालिबान जैसी क्रूरता की जाने की घटना सामने आई है। खौफ के साये में दिन गुजार रहे पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल से भागकर अपनी जान बचाई है। क्रूरता के आरोप हॉस्टल के ही सीनियर छात्रों पर लगे हैं? आरोप है कि मासूम बच्चों को बांधकर मारा पीटा जाता था, उनके साथ गंदी हरकत की जाती थी। सीनियर छात्रों द्वारा की जाने वाली पिटाई और प्रताड़ना से परेशान होकर कम उम्र वाले दो छात्र हॉस्टल छोड़कर भाग गए। पीड़ित दोनों छात्र दंतेवाड़ा जिले के निवासी बताए गए हैं। मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी है।
मासूम छात्रों पर अत्याचार की यह घटना बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में संचालित मिशन हास्टल की बताई जाती है। इस हॉस्टल से दो छात्र प्रियांश एक्का और अग्रसेन एक्का सीनियर छात्र द्वारा रोज रोज की जाने वाली मारपीट को सहन नहीं कर पाए और भाग खड़े हुए। मिली जानकारी अनुसार दोनों छात्र बीजापुर नया बस स्टैंड से बस में बैठकर दंतेवाड़ा अपने परिजन के पास पहुंचे। परिजनों ने इस घटना की सूचना मीडिया के माध्यम से प्रशासन को दी। प्रशासन को जानकारी मिलते ही जांच की कार्रवाई की जा रही है। दोनों छात्र मिशन हास्टल में रहकर प्राथमिक शाला बांडागुडा़ बीजापुर की दूसरी कक्षा में पढ़ाई करते हैं। इन दोनों बच्चों के परिजनों ने बताया कि जिस मिशन हास्टल में बच्चे रहते हैं, वहां पर दसवीं का सीनियर छात्र बच्चों को बांधकर बेल्ट से मारता है। डर और दहशत के साये में दिन गुजार रहे दोनों बच्चे बिना बताए भाग निकले। बच्चों को धमकाए व मारे पीटे जाने, उनसे उल्टी- सीधी और गंदी बातें करने़ से हास्टल के कम उम्र वाले बच्चों में दहशत बना हुआ‌ है। दोनों छात्रों को दंतेवाड़ा से घर ले जाने के लिए परिजन रवाना हो चुके हैं। बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी हास्टल वार्डन की होती है, लेकिन इस तरह की घटना का होना वार्डन की लापरवाही ही कही जा सकती है।
वर्सन
टीम कर रही है जांच
मामले की जांच के लिए हमने एक टीम एपीओ के नेतृत्व में मिशन हॉस्टल भेजी है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच दल में एपीओ एमव्ही राव, बीईओ देवांगन व सीएसी शामिल हैं।
-बलिराम बघेल,
जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर

आयुक्त ने दिखाई सख्ती, जाग उठे इंजीनियर और ठेकेदार

0
  • वर्षों से अटके आंगनबाड़ी भवन निर्माण में आई तेजी
  • कलेक्टर के निर्देश के बाद आयुक्त ने कसी नकेल

जगदलपुर नगर निगम के जो इंजीनियर और ठेकेदार बीते चार पांच साल से चैन की नींद सो रहे थे, उनकी नींद नगर निगम आयुक्त की सख्ती ने तोड़ दी है। नींद से जागते ही अधिकारी और ठेकेदार रॉकेट जैसी गति से आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा कराने में जुट गए हैं। शहर में तीन नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों की चाबी आयुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंप भी दी। वहीं अगले हफ्ते तक अधूरे पड़े छह आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा हो जाएगा तथा चार नए आंगनबाड़ी भवनों का कार्य शुरू कर दिया गया है एवं शेष 2 भवनो का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

शहर के वार्डों में वर्षों से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम के उप अभियंताओं की क्लास लगानी शुरू कर दी। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के लिए कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि आधा अधूरा काम करवा कर चुप बैठ चुके नगर निगम के इंजीनियरों और ठेकेदारों को तत्परता दिखाने के लिए मजबूर होना पड़ा।शहर में 6 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण वर्षों से लंबित था। गांधीनगर वार्ड और दलपत सागर वार्ड में वर्ष 2017-18 से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण लगभग छह वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हो पाया था। अब जाकर भवन तैयार हुए हैं। इन तीनों आंगनबाड़ी भवनों की चाबी आयुक्त हरेश मंडावी ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सौंपा भी दी है। शहर के छह वार्डों ने निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन अगले हफ्ते तक बनकर तैयार हो जाएंगे।चार अन्य वार्डो में नए आंगनबाड़ी भवन बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है तथा शेष दो वार्डो में भवन निर्माण आगामी दिनों में प्रारंभ हो जाएगा। पूर्ण हो चुके तीन आंगनबाड़ी भवनों की चाबी गुरुवार को महिला एवं बाल विकास अधिकारी के हवाले की गई। इस दौरान सहायक अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता अमन नेताम, दीपांशु देवांगन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

डीजे बजाने वाले का लिया मीटिंग, नियमो का उल्लंघन पर कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा आज डीजे लाउड स्पीकर बजाने वाले का मीटिंग लिया गया है जिसमें माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा पारित आदेश तथा कलेक्टर बालोद द्वारा दिए गए निर्देशों को अवगत कराया गया है नियम का उल्लंघन होने पर डीजे संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बालोद में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ० प्रज्ञा पचौरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं श्रीमती सुमन सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय बालोद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया।

उक्त स्टॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरालिगल वालिटियर्स के द्वारा जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं पक्षकारों को एड्स से बचाव के प्रतिकात्मक स्वरूप रिबन लगाया गया। न्यायालय में आने वालों पक्षकारों को एच०आई०वी/एड्स से फैलने एवं बचाव के संबंध में जानकारी देकर पाम्पलेट वितरण किया गया। दिनांक 16.12.2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई।

बीत गए दिन गिन -गिन, नेता अब गिनने लगे हैं पल क्षिन

0
  • चुनावों और मतदान में नेता रहे हैं मस्त, अब नतीजे को लेकर होने लगी हालत पस्त

अर्जुन झा

जगदलपुर पूरे विधानसभा चुनावों में जमकर भागदौड़ करने के बाद भी जिन नेताओं के माथे पर पसीने की एक बूंद नजर नहीं आती थी, होठों पर हरदम मुस्कुराहट छाई रहती थी, अब उन्हीं नेताओं की ललाट पर पसीने की सैकड़ों बूंदें झिलमिला रही हैं, होठों से मुस्कान गायब हो चुकी है। वजह है चुनावी नतीजे और तमाम एग्जिट पोल में आए हैरान करने वाले आंकड़े।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावी मास में दोनों प्रमुख दलों के साथ ही जनता कांग्रेसछत्तीसगढ़ (जे) और प्रवासी दल आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी जमकर भागदौड़ की थी। हर प्रत्याशी पर लाखों करोड़ों रुपए फूंके गए। लाख करोड़ फूंकने में नेता जरा भी गुरेज नहीं करते। उन्हें अच्छे से मालूम है कि रजनीति ही एक ऐसा धंधा है, जिसमें जितना अधिक इन्वेस्ट करो, उससे लाख गुना ज्यादा रिटर्न मिलता है। चुनाव के दौरान माह – डेढ़ माह भागदौड़ और मेहनत करने में क्या जाता है, जीतने के बाद तो करोड़ों के वारे न्यारे तो होने ही हैं, आराम ही आराम रहना है। खैर ये सब तो चलता है। अब मुद्दे की बात। चुनाव में जमकर पसीना और पैसा बहाकर भी जो नेता आकुल – व्याकुल नहीं हुए थे, वे चुनावी नतीजे की चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं। गिन गिन बीतते जा रहे हैं दिन, करीब आ गया है नतीजे का दिन। अब सारे उम्मीदवार गिन रहे हैं पल -पल, क्षिन -क्षिन। वे पहले मतगणना वाली तारीख को पहले माह, फिर हफ्ते, फिर दिन में गिनते थे। अब घंटे और पलों में करने लगे हैं। इस खबर को तैयार किए जाते वक्त तक मतगणना को 32 घंटे 28 मिनट बाकी रह गए थे और प्रकाशित होते तक 21- 22 घंटे ही शेष रह जाएंगे। कुछ इसी अंदाज में विधानसभा के रण के सारे के सारे महारथी भी कयामत की रात के गुजरने का इंतजार कर रहे होंगे।

एग्जिट पोल ने दे दी बड़ी टेंशन

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम एकसाथ 3 दिसंबर को आने हैं। आखिरी दौर में तेलंगाना विधानसभा के चुनाव निपटे। वहां मतदान प्रक्रिया खत्म होते ही एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों का खेल शुरू हो गया। तमाम एग्जिट पोलों में बताए गए संभावित नतीजों का प्रसारण देश के सभी प्रमुख टीवी चैनलों में होने लगा। तख्त और ताज बदलने की तस्वीर पेश करते इन एग्जिट पोलों ने नेताओं के मुंह का जायका बिगाड़ दिया है, उनके तेवर बदल दिए हैं। उनके माथे पर पसीने की बूंदें लरजने लगी हैं। जो भाजपा नेता विपक्षी दल को उखाड़ फेंकने और बदल के रहिबो का दम भरते थे, वे भी अब सिटपिटा से गए हैं। वहीं जो कांग्रेस नेता अबकी बार 75 पार हुंकार भरते आ रहे थे, उनकी भी सांस इन एग्जिट पोलों ने फुला डाली है।अब किसी के सामने सरकार बचाने की, तो किसी के सामने सरकार बनाने की चुनौती है। जोड़तोड़, ऑपरेशन लोटस और ऑपरेशन पंजा की संभावना बढ़ गई है। इससे बचने और खेल करने के लिए राजनैतिक दलों ने खेल भी शुरू कर दिया है।

अर्ध वार्षिक परीक्षा से पहले कोर्स पूरा कराएं शिक्षक : बीईओ

0
  • बीईओ यादव ने घाटी के स्कूलों का किया निरीक्षण

लोहंडीगुड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों के साथ लोहंडीगुड़ा विकासखंड के दूरस्थ अंचल की शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया।

दुर्गम बिनता घाटी से नीचे बसे ग्राम कोरली की प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान 34 दर्ज बच्चों में से 21 बच्चों की उपस्थिति व मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सुचारु पाई गई। संस्था में साफ सफाई एवं रखरखाव व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। निरीक्षण दल ने संस्था के शिक्षकों एवं बच्चों की एफएलएन की जानकारी का आकलन किया।शासन द्वारा दी जाने वाली पीएफएमएस राशि के बारे में संस्था प्रभारी से जानकारी लेकर उन्हें निर्देशित किया गया कि नियमानुसार राशि वेंडर के माध्यम से ही आहरण व व्यय किया जाना है। व्यय राशि का लेखा-जोखा भी संधारित करने के निर्देश दिए गए। संस्था के शौचालय की साफ सफाई की सराहना करते हुए खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर ने पीएफएमएस की राशि से भवन में आवश्यक रंग रोगन कराने व प्रकाश व्यवस्था हेतु सभी कमरों में पर्याप्त एलईडी ट्यूब लाइट लगाने हेतु कहा। बीईओ चंद्रशेखर यादव ने उपस्थित संकुल शैक्षिक समन्वयक गुणसागर जोशी, कृपासिंधु कुरसोराम को निर्देश दिया कि सभी अपने- अपने संकुल क्षेत्र में समय-समय पर शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण करें। यू डाइस का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने का पूर्ण दायित्व संकुल शैक्षिक समन्वयक का होगा। इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से सभी संस्थाओं से संपर्क करेंगे। जाति प्रमाण पत्र के लिए विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि प्रति सप्ताह जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति के बारे में कार्यालय को अवगत कराएं। श्री यादव ने संस्था प्रभारियों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी और पाठ्यक्रम पूर्ण रखने के निर्देश दिए। पाठ्यक्रम की अपूर्णता की स्थिति में अतिरिक्त कालखंड में पूर्ण कराने की जवाबदेही संस्था प्रमुख व कक्षा शिक्षक की होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS