City Media - Page 643 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 643

राजधर्म से फुरसत पाकर गृहस्थ धर्म निभा रहे हैं दीपक बैज

0
  •  परिवार के साथ देव दर्शन करने और प्रकृति का लुत्फ उठाने पहुंचे मध्यप्रदेश
  • लौटते ही फिर व्यस्त हो जाएंगे राजधर्म निभाने में

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज राजधर्म तो बखूबी निभाते आए हैं, गृहस्थ धर्म निभाने में भी वे पीछे नहीं रहते। इन दिनों वे अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश में परिवार के साथ फुरसत के पल गुजार रहे हैं।

दीपक बैज पर राजनीति की दोहरी जिम्मेदारी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद होने के नाते उन्हें संपूर्ण बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों तथा आंशिक रूप से नारायणपुर जिले के नागरिकों की सुख सुविधा और दुख तकलीफ का ध्यान रखना पड़ता है। संसद के भीतर उनकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। इतने विशाल लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा सम्हालना बड़े जिगर वाले जनप्रतिनिधि के ही वश की बात है। इसके साथ ही दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते समूचे छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत और सतत सक्रिय बनाए रखने की भी बड़ी जिम्मेदारी सम्हालनी पड़ रही है। हाल ही में निपटे विधानसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने दमदार सेनापति की भूमिका निभाई। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दीपक बैज सिर्फ अपने ही चुनाव प्रचार में उलझे नहीं रहे, अपितु उन्होंने बस्तर की प्रायः सभी सीटों तथा छत्तीसगढ़ की अनेक सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भी भरपूर समय निकाला, उनके पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस के विजय अभियान के लिए दिन रात एक कर दिया था। इन सबके बीच दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज के धैर्य की भी दाद देनी पड़ेगी, जो अपने जीवन साथी के राजधर्म में कभी बाधक नहीं बनीं। पूनम बैज पूनम की चांद की तरह शीतल बनी रहकर अपने जीवन साथी दीपक बैज को कभी यह अहसास ही नहीं होने दिया कि श्री बैज के बिना वे और उनके मासूम पुत्र सूर्यांश घर में एकाकीपन महसूस करते हैं। ऐसी धैर्यवान अर्धांगिनी ही पति को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होती हैं।

सबके रोल मॉडल हैं अपने सांसद तो

उधर तमाम व्यस्तताओं और सियासी जवाबदारियों के बावजूद सांसद एवं पीसीसी चीफ दीपक बैज एक आदर्श पति, एक संवेदनशील पिता और एक जिम्मेदार बड़े भाई होने का धर्म निभाना हरगिज नहीं भूलते। सियासी झंझावातों से फुरसत मिलते ही दीपक बैज अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। हालिया निपटे विधानसभा चुनावों की व्यस्तता से उबरने के बाद सांसद दीपक बैज अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज, अनुज योगेश बैज और सुपुत्र सूर्यांश बैज के साथ तफरीह करने निकल पड़े हैं मध्यप्रदेश की ओर। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वविख्यात महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन के बाद बैज परिवार के ये सारे सदस्य कान्हा नेशनल पार्क भी पहुंचे। वन्यप्राणियों और प्रकृति के बीच पूरे परिवार ने जिंदगी का लुत्फ़ उठाया। अभी गृहस्थ धर्म निभा रहे दीपक बैज मध्यप्रदेश से लौटते ही फिर राजधर्म में व्यस्त हो जाएंगे। अपने दूसरे परिवार जनता जनार्दन की सेवा में लग जाएंगे। तभी तो बस्तर में कहा जाने लगा है कि दीपक है, तो उजाला है, विश्वास है, तरक्की है। एक अच्छे प्रजा पालक की भूमिका निभाने वाले अपने सांसद दीपक बैज सभी के रोल मॉडल बन गए हैं।

पार्षद नरसिंह राव ने किया मितानिनों का सम्मान

0
  • मितानिन दिवस पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

जगदलपुर मितानिन दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को दलपत सागर वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद नरसिंह राव द्वारा मितानिनों की सेवा भावना का गुणगान करते हुए उनका सम्मान किया गया।

वार्ड में आयोजित संक्षिप्त किंतु गरिमामय समारोह में पार्षद नरसिंह राव ने एमटी सुमित्रा कश्यप, मितानिन लक्ष्मी नेताम, रजनी सोनी, रेखा उपाध्याय का सम्मान किया। मितानिनों को सम्मान स्वरूप गिफ्ट एवं मिठाई के डिब्बे भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद नरसिंह राव ने कहा कि मितानिनों के कार्य से वार्ड के निवासियों को सतत लाभ प्राप्त हो रहा है। महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी हर परेशानी, जचकी आदि में मितानिन बहनें हमेशा संबल बनकर खड़ी रहती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी वे सदैव सजग रहकर काम करती हैं। उनकी तत्परता के चलते माता बहनों और बच्चों की प्राण रक्षा हो रही है। मितानिन बहनें नारी समाज के लिए वरदान से कम नहीं हैं। नरसिंह राव ने मितानिनों की सेवा भावना को नमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित थे। महिलाओं ने भी तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंटकर मितानिनों का सम्मान किया।

प्रकाश पर्व पर रंग-बिरंगी रौशनी से नहा उठा गुरुद्वारा

0
  •  गुरु नानक देवजी की जयंती के लिए सज गया है गुरुद्वारा
  • 27 नवंबर को गुरु की कृपा से निहाल होगा जगदलपुर शहर

जगदलपुर प्रकाश पर्व की रौशनी से नया बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा जगमग हो उठा है। गुरु नानक देवजी की आभा से शहर दमक रहा है। ऐसा लग रहा है मानो शहर में गुरु की कृपा बरस रही है। सिख संगत 27 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाने आतुर है।

सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु नानक देवजी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इसे गुरूपर्व या गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व भी कहते हैं। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार गुरु नानक देवजी का जन्म 15 अगस्त 1469 को हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरुपर्व हर वर्ष दीपावली के 15 दिन बाद आने वाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा सोमवार 27 नवंबर 2023 को गुरू नानक देव जी की 554वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए जगदलपुर के नया बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारा में तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। पूरे गुरुद्वारे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। गुरुद्वारा सतरंगी रौशनी से नहा उठा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे गुरु नानकदेव की आभा से गुरुद्वारा दमक रहा है, वाहे गुरु की कृपा बरस रही है। गुरुद्वारा का नजारा देखते ही बन रहा है। 27 नवंबर को गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहिब का पाठ, शबद कीर्तन और पंज प्यारों की वाणी का प्रसारण होगा। नगर में कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। पूरा शहर गुरु की महिमा से आल्हादित होगा। नगर वाहे गुरु दी कृपा, वाहे गुरु दा खालसा के गगनभेदी नारों से गूंज उठेगा। दीगर समुदायों के लोग भी यात्रा का जगह – जगह स्वागत करेंगे। निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी सिख संगत की यात्रा का स्वागत करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन के सामने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता शबद कीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। रेखचंद जैन एवं सुशील मौर्य ने सिख बिरादरी और नगरवासियों को गुरु नानक देवजी की जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

गुरुपर्व की लख लख बधाई : गैदू

जगदलपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महामंत्री प्रभारी मलकीत सिंह गैदू ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर सिख संगत और प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वाहे गुरु की कृपा छत्तीसगढ़ पर सदा बरसती रहे। गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलते हुए हम सभी जनसेवा के कार्य गुरुकृपा से करते रहें। श्री गैदू ने कहा है कि हमारे गुरु नानक देव एवं सभी सिख गुरुओं ने देशप्रेम, शांति, भाईचारा का जो पैगाम दिया है, उस पर अमल करते हुए हम समृद्ध एवं शांतिप्रिय राष्ट्र की स्थापना में जरूर कामयाब होंगे।

ग्राम दुबचेरा में संदिग्ध लोगों के घर डोंडी लोहारा पुलिस की दबिस

0
  • थानाप्रभारी द्वारा ग्रामीणों की ली गई बैठक
  • गठित किए गए ग्राम रक्षा समिति , एवम सक्रिय महिला कमांडो

पिछले दिनों ग्राम दुबचेरा में दो पक्षों में हुऐ विवाद को देखते हुए, गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव के निर्देशन एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा द्वारा कल दिनांक 21. 11. 2023 को ग्राम दुबचेरा में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की बैठक ली गई जिसमें करीब 100 की संख्या में महिला – पुरुष ग्रामीण शामिल हुए जिनसे बातचीत /चर्चा कर ग्राम की समस्याओं से रूबरू हुए ,ग्रामीणों ने गांव अवैध शराब बिक्री होने से गांव में अशांति फैलना बताएं जिसकी तस्दीक कर वर्तमान हालात लिया गया , और ग्रामीणों के बैठक में ग्राम के अशांत पूर्ण माहौल की समस्या को सुलझाने के लिए पुलिस कार्यवाही के आश्वासन देते हुए , गांव के करीब 15 महिलाओं को महिला कमांडो को पुनर्गठित कर सक्रिय किया गया, एवम इसी प्रकार से गांव के करीब 10 व्यक्तियों का ग्राम रक्षा समिति के रूप में गठित किया गया।तथा उन्हें गांव में लगातार गस्त कर अवैध शराब बेचने व पीने वाले पर प्रतिबंध लगाने में सहयोग की अपेक्षा की गई । इस कार्य हेतु महिला कमांडो को टॉर्च , व्हीसिल व लाठी वितरित किया गया। महिला कमांडो के सदस्य प्रतिदिन शायं रात्रि में गस्त करेंगे ।

अवैध शराब बिक्री के संबंध में गांव में कथित तौर पर अवैध शराब बेचने वाले संदिग्ध अंजोर सिंह डहड़े , भुवनेश्वर दहाड़े , और सूखित देशलहरे आदि संदिग्ध लोगों के घर दबिस देकर तस्दिक कर अवैध शराब के संबंध में पताशाजी किया गया , उन्हें सख्त हिदायत दी गई है । लगातार नजर रखी जा रही है। ग्राम दुबचेरा मे अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर त्वरित व सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

कार्यकर्ताओं के बूते हम जीत रहे हैं 75 प्लस सीटें : मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक
  • बूथ, सेक्टर व ज़ोन इंचार्ज के साथ की चुनाव पर चर्चा

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, बूथ, सेक्टर व ज़ोन प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनावों पर समीक्षा बैठक की। चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उत्तर, दक्षिण ब्लॉक, नानगुर, नगरनार व दरभा ब्लॉकों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने आश्वत किया कि विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में भारी अंतर से कांग्रेस की जीत होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। पिछले चुनाव में भी जन घोषणा पत्र का असर हुआ था। इस बार भी लोगों ने हमारी बातों पर विश्वास किया है। निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी। क्योंकि हमने पिछली बार जो बातें कही थी, उन्हें पूरा कर दिखाया है। इसलिए जनता को विश्वास है कि कांग्रेस जो कहती है उसे जरूर पूरा करती है। सुशील मौर्य ने आगे कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनसेवा के लिए कटिबद्ध रही है। और आगे भी जनता का भरोसा और विकास की गति कांग्रेस सरकार बरकरार रखेगी। सुशील मौर्य ने चुनाव में की गई मेहनत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित नाहटा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रदांजलि दी गई। बैठक में मुख्य रूप से सतपाल शर्मा, विक्रम सिंह डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, कैलाश नाग, नीलूराम बघेल, लेखन बघेल, सुखराम नाग, सामू कश्यप, कविता साहू, सरला तिवारी, विनोद सेठिया, उमेश सेठिया, लोकेश सेठिया, मानसिंह बघेल, मानसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य मानू, जनपद सदस्य धनसिंह नाग, ईश्वर कश्यप, दुर्योधन कश्यप, रोहित पाणिग्रही, सुशीला बघेल, जलंधर बघेल, तुलाराम कश्यप, सोनारू नाग, जफर अली, रामशंकर राव, ज़ीशान कुरैशी, राजेश राय, लता निषाद, कोमल सेना, श्वेता बघेल, बी. ललिता राव, शुभम यदु, अनुराग महतो, सैमुएल नाथ, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, असीम सुता, अभिषेक नायडू, महेश सिंह ठाकुर, रोजविन दास, सुनील दास, मंधर कश्यप, नेलविन दास, अम्माजी राव, माधुरी शर्मा, सुषमा सुता, अनिमा अधिकारी, विजय बढ़ई, रविशंकर तिवारी, कल्पना मेश्राम, कनकदई नाग, अपर्णा बाजपेई ,शहनाज बेगम, अंजना नाग, अफरोज बेग़म, लक्ष्मी राव, सामू कश्यप, जोहन सुता, अमरनाथ सिंह, मोइन अख्तर, जावेद खान, जयदेव नाग, कमलसाय, सोनारू नाग, अंकित सिंह, विक्रांत सिंह, सूरज कश्यप, राजू बघेल, पापिया गाइन, माही श्रीवास्तव, एस नीला, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अब्दुल रशीद, हरिशंकर सिंह, नीलम कश्यप, विशाल खम्बारी, गुड्डू बिसाई, गुलरेज अहमद, बलदेव साहू, निकेत राज झा, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, दो गिरफ्तार

0
  •  ओड़िशा और दंतेवाड़ा के निवासी हैं दोनों आरोपी
  • 20 पेटी बीयर और 96 पौव्वा व्हीस्की बरामद

नगरनार स्थानीय पुलिस ने एक कार से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। कार छोड़कर भाग निकले शराब तस्करों को भी बाद में पकड़ लिया गया। जप्त की गई शराब की कीमत हजारों में आंकी गई है।

उड़ीसा राज्य से सटे नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्राज्यीय मार्ग से जुड़ा हुआ है। इस रास्ते से होने वाली अवैध वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर विकास कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 18 नवंबर को ओड़िशा की ओर से आ रही सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 18 एल 9348 से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई थी। सूचना मिली थी कि उक्त कार में छुपाकर शराब छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाई जा रही है। नगरनार थाना प्रभारी खोमराज ठाकुर ने दल बल के साथ छत्तीसगढ़ की सीमा में स्थित रेलवे फाटक चोकावाड़ा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रूकवाने का प्रयास किया। कार चालक कार को बिना रोके तेजी से भगाने का प्रयास किया। इस फेर में कार सड़क से उतर गई एव सड़क किनारे झाड़ी में जा फंसी। कार में सवार आरोपी जंगल का सहारा लेकर भागने में सफल हो गए। मौके से बरामद सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 18 एल 9348 की तलाशी लेने पर प्रत्येक पेटी में 24 केन बीयर भरी 9 पेटी किंग फिशर बीयर, प्रत्येक पेटी में बोतल बीयर भरी केन बियर 11 पेटी किंग फिशर प्रीमियम स्ट्रांग बीयर 96 पौव्वा अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स नंबर 1 व्हीस्की बरामद की गई। थाना नगरनार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन करने वाले आरोपियों की तलाश के दौरान आज 22 नवंबर नगरनार पुलिस को शराब तस्करी करने वाले आरोपी विवेक सरकार पिता बरो बिहारी उम्र 55 वर्ष निवासी यूव्ही 13 जामगुड़ा तहसील एवं थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर ओड़िशा एवं सुब्रत मंडल पिता अनिल मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड -1 अंबेडकर वार्ड दंतेवाड़ा को पकड़ने में सफलता मिली। दोनों आरोपियों को आज जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, प्रधान आरक्षक अहिलेष नाग, आरक्षक जोगेश्वर कश्यप, सैनिक जगन्नाथ नाग की विशेष भूमिका रही।

नगर निगम के चार ठेकेदार किए जाएंगे ब्लैक लिस्टेड

0
  •  आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण समय सीमा में पूर्ण नहीं करने पर थमाए नोटिस
  • सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें : मंडावी

जगदलपुर नगर निगम प्रशासन ने निर्माण कार्यों में लेटलतीफी और लापरवाही बरतने वाले चार ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने का फैसला किया है। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने चारों ठेकेदारों को इस बाबत नोटिस जारी करने के लिए निगम के निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर दिया है। इन ठेकेदारों ने तय समय गुजर जाने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण पूर्ण नहीं कराया है।

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज निगम कार्यालय में नगर निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पुराने निर्माण कार्यों में धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन एवं नाली निर्माण तय सीमा में नहीं करने वाले चार ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस जारी करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने निर्माण कार्यों में देरी को लेकर सख्त कार्रवाई करते ठेकेदारों पर नोटिस देने के पश्चात भी आंगनवाड़ी भवन एवं नाली निर्माण नहीं करने वाले पीआरपी मार्केटिंग जगदलपुर, अरुण शाह, आरके कंस्ट्रक्शन एवं संदीप शुक्ला दोरनापाल इन चारों ठेकेदारों की कार्यप्रणाली के प्रति बेहद तल्ख़ तेवर दिखाए। उन्होंने इन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु नोटिस जारी करने के लिए कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। मंडावी ने विभिन्न वार्डो जारी निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी उप अभियंताओं को कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने शहर के 48 वार्डो में जारी कार्यों की समीक्षा वार्डवार की तथा तय समय सीमा में कार्य नहीं कर रहे ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी पुराने कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों को साफ शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य लेने वाले ठेकेदारों से चर्चा कर सभी कार्यों को प्रारंभ कराते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं। कार्य प्रारंभ न करने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। शहर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल भारद्वाज एवं उप अभियंता व कर्मचारी उपस्थित थे।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए लखेश्वर बघेल ने

0

जगदलपुर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन पूजन किया। लखेश्वर बघेल ने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन कर करीब दस मिनट तक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रहे। तत्पश्चात श्री बघेल ने राजबाड़ा पहुंचकर माता अहिल्या की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश यदु, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बालेश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण भद्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सिटी ग्राउंड की दशा सुधारने मैदान पर उतरे आयुक्त

0
  •  संधारण, बाउंड्री वॉल निर्माण एवं सफाई के निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बुधवार को सिटी ग्राउंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एक दिन पहले ही मंगलवार को कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक में सिटी ग्राउंड एवं हाता मैदान की स्थिति में सुधार और जनोपयोगी बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने संबंधित निर्देश मिला था। इस निर्देश के परिपालन में आज आयुक्त हरेश मंडावी ने सिटी ग्राउंड पहुंच निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर ग्राउंड की स्थिति का जायजा लिया।  मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राउंड को सुव्यवस्थित करने का निर्देश देते ग्राउंड के पीछे बाउंड्रीवॉल का निर्माण, संधारण, नियमित साफ सफाई, उचित रखरखाव, पानी की व्यवस्था, बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने का अधिकारियों को निर्देश दिया ।

साथ ही मैदान में रात में असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राउंड मे नशाखोरी संबंधी शिकायत पर आयुक्त ने पुलिस विभाग को ग्राउंड में रात में नियमित गश्त करने संबंधी चर्चा की। आयुक्त  मंडावी ने बताया कि सिटी ग्राउंड को व्यवस्थित करने के लिए उचित देखरेख की आवश्यकता है। देखरेख न होने की वजह से फुटबॉल मैदान खराब हो रहा है। सिटी ग्राउंड के लिए बनाई गई समिति व खिलाड़ियों के साथ जल्द चर्चा कर ग्राउंड को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता अमरसिंह कश्यप, अशोक कोर्राम, स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नक्सलियों की आईईडी से उड़े ग्रामीण के पैर के चिथड़े

0
  • प्रेशर आईईडी की चपेट में आया धर्मारम का ग्रामीण
  • दायां पैर हो गया है बुरी तरह चोटिल, उपचार जारी

बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेशर आईईडी की चपेट में आ जाने से एक ग्रामीण गंभीर रूप घायल हो गया है। उसके एक पैर के चिथड़े उड़ गए हैं और उपचार के लिए उसे तेलंगाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल ग्रामीण का नाम चंद्रीय सपका बताया गया है। घटना छत्तीसगढ़ और तेलांगाना बॉर्डर पर स्थित ग्राम धर्माराम में हुई है। मिली जानकारी अनुसार चंद्रीय सपका के मछली पकड़ने के लिए तालाब जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। ग्रामीण चंद्रीय सपका धर्माराम स्कूलपारा का निवासी है। दो दिन पहले वह मछली का शिकार करने जा रहा था। इसी दौरान नक्सलवादियों द्वारा रास्ते में प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में चंद्रीय सपका आ गया। उसका दांया पैर आईईडी पर पड़ गया। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। इसके घुटने के निचले हिस्से से पैर तक की मांस पेशियां उड़ गई हैं।सीआरपीएफ 151वीं बटालियन के जवानों ने घायल ग्रामीण को सीमावर्ती तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल भिजवाया। ग्रामीण का दाहिना पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी प्लांट की थी। माओवादियों की इस तरह की करतूत के शिकार आम ग्रामीण शिकार हो रहे हैं। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि है।

MOST POPULAR

HOT NEWS