दल्ली सिन्हा कलार समाज के मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा ने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया को दिया धन्यवाद तहसील स्तरीय के लिए 10 लाख के भवन की स्वीकृति दिया और भवन का निर्माण कार्य भी चालू हो गया जिससे डोंडी तहसील के सिन्हा समाज के तरफ अनिला भेड़िया जी को धन्यवाद दिया डोंडी तहसील मे सिन्हा समाज का 20हजार से अधिक मतदाता है और आगे समाज के लिए जो भी जनप्रतिनिधि अच्छी विचार रखेंगे उसके लिए सिन्हा समाज भी विचार करेगा हाल ही मे मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के द्वारा 50लाख का भवन बालोद जिला मे भी स्वीकृति हुआ है जिसके लिए सिन्हा समाज मुख्यमंत्री का ऋणी रहेगा इस अवसर पर तहसील के कोषाध्यक्ष ओमकार सिन्हा तहसील के महामंत्री धन्नू सिन्हा ग्राम प्रमुख जगत सिन्हा, रुपनरायण सिन्हा व कुसुम के आसपास के सिन्हा समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे व युवा मितान डोंडी लोहरा विधानसभा अध्यक्ष योगेश सिन्हा जी ने विधायक अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त किया
महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के तीज मिलन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
दल्लीराजहरा महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के तीज मिलन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े ओपन एयर थिएटर में शनिवार को आयोजित तीज मिलन समारोह में राजहरा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरों पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए, बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक नपा अध्यक्ष शिबू नायर के ड्राइवर युंका कार्यकर्ता जावेद खान और युंका नगर अध्यक्ष अयान अहमद, नितीन लुल्ला व जगनोत के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई।
राजहरा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 25 निवासी जावेद खान ने राजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमे उन्होंने बताया कि वे वार्ड क्रमांक 25 सब्जी मार्केट के निवासी है ड्रायवर का काम करता हूं, व नपा अध्यक्ष शीबू नायक की गाड़ी चलाता हूं। दिनांक 16 सितंबर को ओपन थियेटर राजहरा में तीज मिलन कार्यक्रम में मौजूद था जहां नगर पालिका अध्यक्ष की गाडी लेकर ओपन थियेटर गया था ओपन थियेटर में आने जाने का दरवाजा बंद था जिसे अयान अहमद को दरवाजा खोलने के लिये बोला तो इसी बात को लेकर अयान अहमद से करीब 04.30 बजे विवाद हुआ था विवाद समाप्त होने के बाद मैं घर आ गया शाम करीब 05.00 बजे पुन: गाडी लेकर ओपन थियेटर गया वहां पर अयान अहमद, नितीन लुल्ला और जगनोत सिंह मिले। मुझे देखकर अयान अहमद बोला कि तू बहुत बडा दादा बनता है कहकर तीनो एक राय होकर की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर नितीन लुल्ला और जगनोत सिंह दोनो मेरे हाथ को पकडे और अयान अहमद मेरे बायें गाल में तीन- चार झापड मारा। जिससे मेरे बायें गाल में दर्द हो रहा है।वहीं अयान अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मैं अयान अहमद स्टील दुकान का व्यसाय करता हूं दिनांक 16.09.23 को राजहरा के ओपन एयर थिएटर में तीज त्योहार के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ मै लोगों के साथ एवम कार्यक्रम में आने जाने वाले लोंगो आने जाने की व्यवस्था कर रहा था कि शाम 4.00 बजे ओपन थेटर के अंदर कार्यक्रम की व्यवस्था देखने के दौरान भीड़ भाड़ में जावेद खान द्वारा मुझे देखकर बड़ा होशियार बनता हैं कह कर चिढ़ाते हुवे माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट किया मारपीट से मेरे गर्दन के पिछे कंधा में चोट आया है दर्द हो रहा है मारपीट होते देख अब्दुल फैजान एवम सूरज भारद्वाज द्वारा बीच बचाव कर छुड़ाय।
छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिला में परिवर्तन यात्रा के बाद क्षेत्र की जनता कहने लगी अब कांग्रेस का जाना तय _ तोमन साहू
बालोद परिवर्तन यात्रा के आने के बाद छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिले में परिवर्तन की बयार चल रही है। अब क्षेत्र की जनता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार और क्षेत्र के निष्क्रिय विधायक से ऊब चुकी है। उक्त बातें जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा युवा नेता तोमन साहू ने कही। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकली गई है। बस्तर के मां दंतेश्वरी की पावन भूमि दंतेवाड़ा से निकली यह परिवर्तन यात्रा धीरे-धीरे प्रत्येक विधानसभा से होते हुए बालोद जिले डॉण्डी लोहारा एवं बालोद गुंडरदेही विधानसभा मे 15 -16 सितंबर को पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस परिवर्तन यात्रा का पूरे गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। युवा नेता तोमन साहू ने बताया कि लगभग हर वर्ग व समाज के लोग इस परिवर्तन यात्रा का लगातार स्वागत किये हैं प्रत्येक समाज की व्यक्ति द्वारा इस परिवर्तन यात्रा का समर्थन किए हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में अगली सरकार बने इसकी कामना कर रहे हैं। बारिश के मौसम में भी यह यात्रा लगातार जारी है और कई-कई विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ता बरसात में भीगते देखते हुए इस परिवर्तन यात्रा का स्वागत कर रहे हैं ।परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले आमसभा में बारिश के बाद भी हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है कार्यकर्ताओं और आम जनता का जोश और उत्साह इस पूरे परिवर्तन यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण बालोद विधानसभा क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान मे आयोजित आमसभा में देखने को मिला।
युवा नेता तोमन साहू ने आगे कहा कि इस परिवर्तन यात्रा के दौरान मिलने वाले अपार जन समर्थन लोगों में दिखने वाले उत्साह कार्यकर्ताओं में उभर के आने वाला जोश 20 वर्ष पूर्व निकाली गई परिवर्तन यात्रा की याद दिला गई है। सन 2003 में कांग्रेस की आतंक की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके थे लोग परेशान थे लगातार आम जनता पर होने वाले जुल्म व अत्याचार से इस प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित था। जब छत्तीसगढ़ राज्य बना तो होने वाले प्रथम चुनाव में इस कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को आम जनता ने एक सिरे से खारिज कर भारतीय जनता पार्टी के लोक कल्याणकारी सरकार को बिठाया। और लगातार 15 साल राज करने के बाद 2018 को जब चुनाव हुआ तब झूठ घोषणा पत्र जारी करके कांग्रेसियों ने इस प्रदेश के आम जनता को धोखा देकर झूठे वादे कर बरगला कर किसी तरह किसी तरह से जन समर्थन हासिल कर सरकार बनाने में सफलता हासिल की पर सरकार बनते ही कांग्रेस की सरकार ने अपने वादे से मुकर कर गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस में अपना वादा पूरा नहीं किया अब कांग्रेसियों के इस छलपूर्ण व्यवहार से दुखी होकर इस प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। और आने वाले चुनाव में इस छल और प्रपंच कर चुनाव जीतने वाले कांग्रेस पार्टी को अपने वोट के माध्यम से इस क्षेत्र की जनता करारा जवाब देगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में बनेगी।
एक दिन की कलेक्टर का दुःखद निधन
9 जनवरी 2018 का दिन छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन था.तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने युवाओं की प्रतिभाओं को मंच देने “यूथ स्पार्क” राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था.प्रदेश के तीन लाख से अधिक युवा इसमें प्रतिभागी हुए थे.पांच चरणों मे आयोजित इस प्रतियोगिता में पांचवे चरण के विजेता विद्यार्थी को उसके जिले का एक दिन का कलेक्टर बनाया गया था.शासन की ओर से मैं उस प्रतियोगिता का समन्वयक था.प्रदेश के तत्कालीन 27 जिलों को उस दिन नए युवा विद्यार्थी कलेक्टर मिले थे।

रायपुर जिले की विजेता महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक कॉलेज)समता कॉलोनी की होनहार छात्रा श्रीकृति दीवान उस दिन रायपुर जिले की एक दिन की कलेक्टर बनी थीं. तत्कालीन रायपुर कलेक्टर ओ.पी.चौधरी जी ने उसे रायपुर के एक दिन के कलेक्टर का प्रभार देते हुए उनके साथ अनेक विभागीय मीटिंग की,रायपुर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया,अनेक प्रशासनिक कार्य भी किये.मैं अत्यंत वेदना के साथ यह जानकारी दे रहा हूं कि ब्राह्मण पारा रायपुर निवासी उस मूर्धन्य प्रतिभावान छात्रा श्रीकृति दीवान का कल 20 सितंबर को आकस्मिक निधन
बंगाली समाज को इंसाफ दिलाएं राजनैतिक दल : राय
- बंग समाज के सलाहकार मनोरंजन राय ने उठाए मुद्दे
जगदलपुर बंगीय समाज जगदलपुर बस्तर के अध्यक्ष एवं सलाहकार मनोरंजन राय ने बंगाली समाज के नमोशुद्रो जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने, राज्य के बंगाली बहुल इलाकों में बंगला भाषा में शिक्षा व्यवस्था शुरू करने और विस्थापित होकर यहां आ बसे बंगालियों को स्थायी भूमि स्वामी हक दिलाने की मांग की है।
एक बयान में मनोरंजन राय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हर ब्लॉक में बंगाली समाज के लोग निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज के लगभग 25 लाख परिवार निवासरत हैं। बंगाली समाज के लोगों के वोट अनेक विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को प्रभावित करते हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज के आरक्षण, बंगला भाषा व भूमि स्वामी अधिकार के लिए किसी भी राजनैतिक दल ने कभी प्रयास नही किया है। बंगाली समाज के ज्यादातर लोगों को आजादी से पूर्व धार्मिक प्रताड़ना के चलते बंटवारे के समय व बंटवारे के बाद बंगलादेश बनने के पहले पूर्वी पाकिस्तान से हिंदू मुस्लिम दंगों व अत्याचार के बाद भारत के प्रत्येक राज्य में अलग अलग जगहों पर बसाया गया। अविभाजित मध्यप्रदेश में बसाए गए और पहले से बसे बंगाली परिवारों का तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने भला नहीं किया व उन्हें आरक्षण से वंचित रखा। श्री राय ने कहा है कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल व कांग्रेस ने 8 साल में बंगाली समाज की अनदेखी की।
मांग पूरी करने वाले दल को देंगे साथ
मनोरंजन राय ने कहा है कि दोनों प्रमुख पार्टियां समाज की मांगों को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। छत्तीसगढ़ के संपूर्ण बंगाली समुदाय के प्रमुख जनों के अलावा विभिन्न बंग संगठनों ने निर्णय लिया है कि जो राष्ट्रीय दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में बंगाली समाज की मांगों को शामिल करेगा, उसे ही समाज के लोग सहयोग करेंगे। समाज के नमोशुद्रो को भारत के 9 राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय, ओड़िसा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम अरूणाचल प्रदेश, झारखंड में अनुसूचित जाति का दर्जा देते हुए आरक्षण दिया गया है। मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, उड़िसा पश्चिम बंगाल की तरह पिछड़ा वर्ग आयोग 31 दिसम्बर 1980 की रिपोर्ट अनुसार पिछड़ा वर्ग में आने
वाली जातियों को छत्तीसगढ़ राज्य में आरक्षण देने की बात जो दल घोषणा पत्र में करेगा, उसी दल को बंगाली समाज से वोट देने आव्हान किया जाएगा। जो दल नजरअंदाज करेगा, उस दल का समाज के लोगों से बहिष्कार करने की अपील करेंगे।
घोषणा पत्र में शामिल करें ये मुद्दे
राय ने राजनैतिक दलों से अपने घोषणा पत्र में नमोशुद्रो जाति के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने, छत्तीसगढ़ के बंगाली बहुल क्षेत्रों में शिक्षा में बंगला भाषा को शामिल करने व विस्थापन के समय सरकार द्वारा दी गई भूमि का स्थाई भूमिस्वामी हक दिलाने के मुद्दों को शामिल करने का आग्रह किया है।
बच्चों को बनाएं मेरिटोरियस : हेतराम सोम
- शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जेडी सोम ने
जगदलपुर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) हेतराम सोम ने 20 सितंबर को जिला मुख्यालय में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देशन में जिले के सातों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम (सेजस) व हिंदी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य व हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न मुद्दों एवं शासन की महति योजनाओं के क्रियान्वयन पर बिंदुवार चर्चा की गई। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर से बेहतर बनाने पर सभी से सुझाव मांगे गए व क्रियान्वयन हेतु सकारात्मक पहल करने के निर्देश दिए गए। जिले की शिक्षण संस्थाओं को समय पर संचालित करने के कड़े निर्देश देते हुए श्री सोम ने कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने सिलेबस के आधार पर शैक्षणिक कार्य करें। शिक्षक समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें साथ ही बच्चों को मेरिट स्तर पर लाने हेतु यथा संभव कार्य करें।
शासन द्वारा दिए जा रहे निशुल्क गणवेश सभी बच्चों को उपलब्ध कराने, प्राथमिक और माध्यमिक के बच्चों को निशुल्क नोटबुक प्रदान करने और वितरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने कहा गया।
शत प्रतिशत हो बच्चों की उपस्थिति
जेडी श्री सोम ने कहा कि सभी शालाओं में बच्चों की उपस्थिति अनिवार्यतः शत प्रतिशत हो, इस बाबत शिक्षकों को दायित्व सौंपा जाए। शिक्षकों से कहा जाए कि वे अनुपस्थित बच्चों के पालकों से सम्पर्क कर बच्चों को शाला भेजे जाने हेतु प्रेरित करें। शासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी अनुरूप शाला संचालन, शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आहूत करने, बाल संसद के गठन, बालसभा आयोजन व अन्य सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत श्री सोम ने दी।

छात्रवृत्ति का काम न रहे पेंडिंग
सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यों को छात्रवृत्ति कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के हिदायत दी गई। संयुक्त संचालक सोम ने समस्त उत्तरदायी अधिकारियों से कहा कि समस्त छात्र छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो इस बाबत शत प्रतिशत पहल करते हुए कार्रवाई को पूर्ण कर अवगत कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं से मध्यान्ह भोजन की ऑनलाइन प्रविष्टि प्रतिदिन सुनिश्चित कराने, संस्थाओं में समस्त दस्तावेजों एवं पंजियों का संधारण अद्यतन रखने हेतु खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रचार्यों को विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया।
- मतदान केंद्रों में दुरुस्त हो व्यवस्था
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने सभी प्रचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक मरम्मत एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दरमियान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इस बाबत पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में ज़िला मिशन संचालक अखिलेश मिश्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अधीनस्थ संस्था में इको क्लब संचालन हेतु कार्यवाई करने बाबत कहा। संयुक्त संचालक कार्यालय के विजेंद्र डोंगरे ने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराने बाबत वक्तव्य रखा।
बैज ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत
रायपुर अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी रायपुर पहुंच गई हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने प्रियंका वाड्रा गांधी का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती वाड्रा की अगुवानी की। इस दौरान प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री और सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे। प्रियंका वाड्रा गांधी भिलाई में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने आई हैं। रिमझिम बरसात के बावजूद हजारों महिलाएं भिलाई के सम्मेलन स्थल पर सुबह से डटी हुई हैं।
भुपेश बघेल सरकार का काम बोलता है : रेखचंद जैन
- कांग्रेस सरकार ने लोगों के जीवन में लाई है खुशहाली
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्राम पंचायत बिलोरी -1, बिलोरी -2, हाट पदमुर एवं कैकागढ में 42 लाख 21 हजार रुपए के सीसी सड़क, एवं सायकिल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें बिलोरी -1 हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य लागत 6.27 लाख, ग्राम पंचायत बिलोरी -2 में मोटू घर से शोभा घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 10.40 लाख, ग्राम पंचायत घाट पदमुर में फूलो घर से श्रीनाथ घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 6.24 लाख एवं ग्राम पंचायत कैकागढ में सोनू घर से मोनू घर तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 9.65 लाख, तुलसी राम घर के पास से बामनदेई गुड़ी तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 9.65 लाख रुपए शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार का काम बोलता है। आज हमारी सरकार में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, उतने तो भाजपा के पंद्रह सालों के शासन में भी नहीं हो सके थे।आज ग्रामीण क्षेत्रों में देवगुड़ी, मातागुड़ी, पुल, पुलिया, सीसी सड़क, नाली, पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर एवं नलकूप खनन जैसे कार्य हुए हैं। लोगों का जीवन खुशहाल हो गया है। सुविधाएं मिल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

घर में दुबके रहे भाजपाई ढूंढ रहे विकास: मौर्य
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में घर में छुपकर बैठे रहे भाजपाइयों को प्रदेश में हुआ अप्रतिम विकास नजर नहीं आ रहा है। पंद्रह साल तक प्रदेश को लूटते रहे भाजपा नेता आज विकास ढूंढने निकले हैं। कोरोना काल में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व पूरी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की हर संभव मदद करने में जुटे रहे। मौर्य ने कहा कि अब सत्ता खोने के बाद पौने पांच साल तक घर में बैठने वाले भाजपाई आज विकास का दावा कर रहे हैं। यदि पंद्रह साल तक सत्ता में रहते उन्होंने राज्य का जरा भी विकास किया होता, तो जनता इतनी बुरी तरह से नकारती नहीं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया, वरिष्ठ नेता यशपाल ठाकुर, परमजीत सिंह जसवाल, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, वीर लैखन बघेल, चम्पा कश्यप, संतो, अजय श्रीवास्तव, राजेश जान, भारती सिसोदिया, सरपंच बिलोरी – 2 सुभद्रा बघेल, मसुराम पुजारी, रामदास, बाबूराम, सरपंच हाट पदमुर अस्ती बघेल, उप सरपंच रूपधर कश्यप, मानसाय बघेल, लखीराम, सुरेश गुप्ता, सरपंच कैकागढ़ सोनमती बघेल, उप सरपंच प्रभुराम, पीतांबर, लखेश्वर बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विधायक रेखचंद जैन ने जिम में किया वर्क आउट
- स्टेडियम और जिम में जैन ने खिलाड़ियों से की चर्चा
- विधायक के यंगस्टर वाले अंदाज ने जीत लिया युवाओं का दिल
जगदलपुर बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन जब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुंचे तो खिलाड़ी उन्हें अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हो उठे। खिलाडियों ने जैन को शहर के खेल मैदानों का नवीनीकरण कराने के लिए साधुवाद देते हुए बधाई दी। जैन ने जिम जाकर युवाओं के साथ वर्क आउट भी किया। विधायक के इस अंदाज ने युवाओं का दिल जीत लिया।
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, हाता मैदान व क्रीड़ा परिसर को नया स्वरूप देने के लिए विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से संभव हो पाया है, हमें तो उनका आभार मानना चाहिए। जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि मैंने मात्र मध्यस्थ का काम किया है। खिलाड़ियों की भावनाओं से सरकार के मुखिया को अवगत कराकर उन्होने स्वीकृति दिलाने में मैंने कोर कसर नहीं छोड़ी। जैन ने बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों से चर्चा की और विगत माह में अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजन के लिए सभी समिति सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद विधायक जिम पहुंचे और वहां वर्क आउट भी किया। जिम में मौजूद युवाओं को उन्होंने कसरत का महत्व भी बताया।
स्टेडियम पहुंचे विधायक ने खिलाड़ियों से की चर्चा
जगदलपुर बुधवार को प्रात: भ्रमण पर निकले जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन जब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुंचे तो खिलाड़ी उन्हें अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हो गए। खिलाडियों ने जैन को शहर के खेल मैदानों का नवीनीकरण करने के लिए बधाई दी। इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, हाता मैदान व क्रीड़ा परिसर को नया स्वरूप देने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना। जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्होने मात्र माध्यम का काम किया है। खिलाड़ियों की भावनाओं से सरकार के मुखिया को अवगत कराकर उन्होने स्वीकृति दिलाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी। जैन ने बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों से चर्चा की और विगत माह में अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजन के लिए सभी समिति सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद विधायक जिम पहुंचे और कसरत की। वहां मौजूद युवाओं को उन्होने कसरत का महत्व भी बताया।











